टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में 19 अगस्त 2023 को दादा दादी नाना नानी सम्मान समारोह सह स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव अनुराग सिंह, कोषाध्यक्ष नवल कुमार, मुख्य अतिथि डॉ राजन कुमार, अभिभावक परमानंद तिवारी और प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आगंतुक अतिथियों का परिचय विद्यालय के आचार्य मनोज सिंह ने किया। कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि भैया बहनों में दादा-दादी, नाना-नानी तथा बुजुर्गों के प्रति सहानुभूति व सम्मान जागृत हो सके इसलिए यह कार्यक्रम रखा गया है। वे आधुनिक समय में बिखरते परिवार पर चिंता व्यक्त किये तथा संयुक्त परिवार की विशेषता बताते हुए संयुक्त परिवार पर बल दिया। मौके पर कक्षा प्रथम की बहनों ने नानी तेरी मोरनी..., कक्षा द्वितीय के बहनों ने दादी अम्मा दादी अम्मा..., कक्षा चतुर्थ की बहनों ने पापा मेरे पापा... और कक्षा सप्तम की बहनों ने सबसे प्यारी दादी अम्मा... गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया, जो लोगों को काफी पसंद आया। विद्यालय के सचिव अनुराग सिंह ने कहा कि आज हमारे परिवार में दादा-दादी, नाना नानी और बुजुर्गों का स्थान ही छिन गया है। लोगों में बुजुर्गों के प्रति सम्मान खत्म होता दिख रहा है। ऐसे समय में सरस्वती शिशु मंदिर एक ऐसा विद्यालय है, जहां बच्चों को संस्कार और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाता है।मुख्य अतिथि डॉक्टर राजन कुमार ने कहा कि जिनके घर में दादा दादी नाना नानी के द्वारा बच्चों को जो कहानी सुनायी जाती है उससे उन्हें संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, नैतिकता देश प्रेम आदि गुणों का विकास होता है। साथ ही इस उम्र में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बारे में बताये एवं उसका निवारण कैसे किया जाये इस बारे में भी बताये। अभिभावक परमानंद तिवारी ने कहा कि बच्चों का काम केवल किताबी व स्कूली ज्ञान प्राप्त करना ही काफी नहीं है। उन्हें परिवार के बुजुर्गों का सम्मान व सेवा करना चाहिए तथा अध्यात्म का भी ज्ञान होना चाहिए।मौके पर निर्मला देवी, सावित्री देवी, जितेंद्र साहू, मदन, पूनम देवी, अशोक कुमार, रिंकू कुमारी, जगदीश ठाकुर, अंजू कुमारी, ममता, रंजू देवी आदि दादा-दादी, नाना-नानी उपस्थित थे, जिन्हें हनुमान चालीसा तथा दुर्गा चालीसा पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में हुए विज्ञान प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच, तथा ग्रीन डे में विजेता भैया बहनों को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ धीरें कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन आचार्य प्रणव प्रभास ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य नीरज कुमार, रामानुज पांडे, विजय मिश्रा, उमा शंकर कुमार, मुन्ना सिंह, पवन कुमार शर्मा, विजय तिवारी, सुनील कुमार, प्रणव प्रभास, उमाशंकर कुमार, प्रभात सौरभ, रानी प्रसाद, शर्मिष्ठा साहा, अर्चना सिन्हा, सोनी कुमारी, रिमझिम कुमारी, मोनिका कुमारी आदि ने अपना सहयोग किया।
टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में सीसीए के तहत शनिवार को इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में पानी, पावन, धरती और आकाश हाउस के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता बालक वर्ग के लिए आयोजित था। प्रतियोगिता पीटीआई राकेश पांडेय और कुंदन कुमार राणा की देखरेख में हुई। प्राचार्य नवीन कुमार ने खिलाड़ियों से हाथ मिला कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच पानी और पवन हाउस के बीच हुआ, जिसमें पवन हाउस विजेता और पानी हाउस उपविजेता बना।प्राचार्य नवीन कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। जीवन में हार और जीत दोनों से शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।मौके पर शिक्षक शंकर कुमार, विक्रम कुमार, प्रमोद कुमार सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता में रोबिन कुमार, अनिकेत कुमार, आनंद कुमार, अभिषेक कुमार, सौरभ कश्यप, रौनक भारती, ऋषभ कुमार, सुधांशु कुमार, अभिषेक कुमार, सौरभ कुमार, सक्षम कुमार, गुलशन कुमार, प्रियांशु कुमार, आदित्य कुमार, आनंद कुमार, करण यादव, विशाल चौधरी, शौर्य राज, विशाल कुमार, अभिनव शर्मा, शिवम सिंह, निखिल कुमार, विपिन कुमार, अंकित कुमार, शिवम कुमार, संस्कार राणा, लव कुमार, रितेश कुमार, सुमित कुमार, कृष्ण मुरारी, केशव कुमार, आलोक ठाकुर, तेजस कुमार, वंशम सिंह, आशीष यादव, सोमेश कुमार, आयुष कुमार साव, अमन कुमार, सचिन यादव, अंशु यादव, दीपक कुमार, अभिज्ञान कुमार, सुजीत कुमार पंडित, शिवम रजक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
नौ महीने के बच्चे में पाया गया इंफेक्शनटीम एबीएन, रांची। झारखंड में इंसानों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) का पहला केस पाया गया है। रिम्स में एक नौ महीने के बच्चे में बर्ड फ्लू का इन्फेक्शन मिला है। बच्चे को बुखार, सर्दी और सांस लेने में आ रही समस्या के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया था। रिम्स के डॉक्टर ने बच्चे में बर्ड फ्लू का इन्फेक्शन मिलने की पुष्टि की है।रामगढ़ के संवाडीह के रहने वाले एक शख्स के 9 महीने के बच्चे में बर्ड फ्लू का इन्फेक्शन पाया गया है। बच्चे में एवियन इन्फ्लूएंजा के इंफेक्शन पाए जाने को लेकर डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बच्चे को बुखार, सर्दी और सांस लेने में आ रही समस्या के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया था। बच्चे में इंफेक्शन की आशंका को देखते हुए कोविड-19 और स्वाइन फ्लू का टेस्ट कराया गया, जिसमें बच्चे के अंदर H2N2 वायरस के स्ट्रेन पाये गये।
अग्रसेन भवन में लेडिस युथ सोसाइटी और अग्रवाल महिला सम्मेलन के तत्वावधान में सावन महोत्सव का हुआ आयोजनसुमेधा पांडेय बानी सावन क्वीनटीम एबीएन, लोहरदगा। आधुनिकता की दौड़ में आज हम अपनी परंपरा को संरक्षित कर रखें हैं। यही हमारी संस्कृति और धरोहर है। इसे अक्षुण्ण रखने और भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवगत कराने की जरूरत है। जैसे पहले सावन के महीने में झूले लगाए जाते थे। सुहावने मौसम के बीच चौतरफा सावन के गीत सुनाई देते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए हमें ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए। उक्त बातें जय श्रीराम समिति लोहरदगा की संरक्षिका सुषमा सिंह ने कही। वह लेडिज यूथ सोसाइटी और अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन लोहरदगा के तत्वावधान में आयोजित सावन क्वीन प्रतियोगिता, खेलकूद, संगीत कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।महिलाओं की ओर से आयोजित सावन महोत्सव में सभी महिलाएं और युवतियां हरे परिधान में सजी महिलाएं मेहंदी और मांग टिक्के के साथ समारोह स्थल पहुंची थी। हरा रंग प्रेम प्रसन्नता और खुशी का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान पूरा समारोह स्थल हरे रंग में रंगा रहा।जहां महिलाओं ने हाउजी प्रतियोगिता और मनोरंजक खेलों में भाग लिया। सावन के गीतों पर जमकर थिरकी। महिलाओं ने सावन के गीतों के साथ समारोह स्थल पर लगे हुए झूले का आनंद उठाया। सावन महोत्सव में हिन्दी, भोजपुरी और राजस्थानी गानों पर झूमी महिलाएं खुब झुमीं।सावन का पावन महीना चल रहा है। यह महीना भोलेनाथ को समर्पित है। इस महीने में अलग-अलग महिला संगठनों के द्वारा सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने हरे रंग के परिधान में सज धजकर गीत- संगीत और नृत्य की प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया।महिलाओं ने एक-एक करके भोजपुरी से लेकर हिंदी गानों पर धमाल मचाया। वहीं कई महिलाओं ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया।सावन महोत्सव में महिलाओं ने हैंडीक्राफ स्टाल की प्रदर्शनी भी लगाई। जिसमें शामिल महिलाओं ने खरीदारी भी की।पकवान का भी महिला ने जमकर लुत्फ उठाया। अग्रवाल महिला सम्मेलन की रश्मि अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि महिलाएं इस भीड़- भाड़ की दुनिया में अपने लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। इसलिए सावन ऐसा महोत्सव है, जिसमें एक मंच पर एक जगह पर तमाम महिलाएं एकत्रित होकर इस महोत्सव के रूप में इसे मनाती हैं।कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम की सुमन राय, इंदरा प्रधान, उर्मिला खत्री अंजली अग्रवाल, अंशु खत्री, रीता अग्रवाल,नीति अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, सुनीता मिश्रा, कनक अग्रवाल,अनिता अग्रवाल, कनक अग्रवाल, रेणु अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। सुमेधा पांडेय ने सावन क्वीन प्रतियोगिता जीत लिया।उन्हें आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद बोले के एस बन्याल टीम एबीएन, रांची। वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना, हरियाली को फैलाना एवं धरा को बचाना है। वृक्षारोपण के सबसे सामान्य उद्देश्यों में से एक वनों को बढ़ावा देना है। पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्षारोपण मूल रूप से पौधों को पेड़ का रूप देने की प्रक्रिया है इसलिए सरकार द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण पर जोर दिया जाता रहा है। माननीय गृह मंत्री की अगुवाई में 12 जुलाई 2020 को गुरूग्राम परिसर में पीपल का पौधा, जो अभी तक पेड़ सा बड़ा हो चुका है, से शुरू की गयी मुहिम की निरन्तरता में आज माननीय गृहमंत्री नें 04 करोडवां पौधा नोएड़ा कैंप में लगाया। इसी दौरान 1100 परिसरों मे सभी केंद्रीय पुलिस बलों ने कुल 11 लाख पौधे लगाकर पुन: एक नया असाधारण कीर्तिमान स्थापित किया। इसमें से सीमा सुरक्षा बल के 02 लाख के लक्ष्य में आज 5000 पौधे सीमा सुरक्षा बल मेरु कैम्प में लगाये गये। केएस बन्याल महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय एवं डेनियल अधिकारी महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केंद्र मेरु कैंप हजारीबाग के तत्वावधान में परिसर के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, अन्य कार्मिकों, परिजनों एवं स्कूल के बच्चों के द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2023 को समय 11:00 बजे से 12:15 बजे तक संस्थान व आसपास के इलाकों में वृक्षारोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रेटर नोएडा, नई दिल्ली से किया गया। मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार, बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए एवं उन्होंने लाइव राष्ट्र को संबोधित भी किया। विदित हो कि इस वर्ष केन्द्रीय पुलिस बलों को 1.5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें सीमा सुरक्षा बल को गृह मंत्रालय द्वारा 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरु कैंप एवं सहायक प्रशिक्षण केन्द्र हजारीबाग को इस वर्ष 80000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। सीमा सुरक्षा बल ने भारत सरकार की तरफ से चलाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान पर्यावरण संरक्षण में सहर्ष भागीदारी ली है। कार्यक्रम की श्रृंखलाबद्ध कड़ी के तहत प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय एवं सहायक प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2023 तक संस्थान द्वारा 52,200 पौधे लगाने का लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका था। जिसमें आज 5000 पौधारोपण कर इस मुहिम को समूचे केन्द्रीय पुलिस बलों में 1100 परिसरों के साथ आगे बढ़ाया गया। वृक्षारोपण अभियान की मुहिम में बावा मेरू एवं स्कूली छात्र भी वृक्षारोपण कर इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह अभियान बल के दिशा- निर्देशों की अनुपालना में श्रृंखलाबद्ध कड़ी के तहत अभियान चला कर पूरा किया जा रहा है।
लोहरदगा के थाना टोली समेत कई स्थानों पर मां मनसा को बत्तख की दी गयी बलिमां मनसा की पूजा से भक्तिभाव से करने पर भक्त कालसर्प दोष से भी हो जाते हैं मुक्त टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा में सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना शुक्रवार की रात्रि में विधान पूर्वक की गयी। मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा-अर्चना के लिए लोगों ने उपवास रखा और रात को मां मनसा पूजा विधि-विधान से पूजा किया। ऐसी मान्यता है की जो मां मनसा की पूजा भक्ति भाव से करते हैं वह कालसर्प के दोष से भी मुक्त हो जाते हैं। लोहरदगा थाना टोली, पावरगंज, अखौरी कालोनी आदि जगहों पर आयोजित मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना में भक्ति भाव से भक्तों ने भाग लिया। थाना टोली में पुरोहित सुभाष चंद्र चौबे और यजमान अतुल मुखर्जी पूजा को विधिवत संपन्न कराया। मौके पर बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। इसमें संतोष मुखर्जी, महावीर ओझा, विनती देवी, अनीता ओझा, सोमा मुखर्जी, सुमन ओझा, रोहित ओझा, मृत्युंजय चौबे, ममता चौबे, कृष दास, भजन चक्रवर्ती, डबला मुखर्जी हरिहर महतो, पूजा कुमारी, बिट्टू विश्वकर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। मां मनसा देवी की विधिवत पूजा मंत्रोच्चारण के साथ की गई। थाना टोली में पूजा के उपरांत बत्तख की बलि दी गयी। कुछ लोगों ने अपने-अपने घरों में मां मनसा की प्रतिमा और चित्र स्थापित कर उसे आकर्षक ढंग से सजाया था।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रमंडलीय रोजगार मेले में विभिन्न संस्थानों/ कंपनियों के लिए चयनित 10,020 ( दस हजार बीस ) अभ्यर्थियों को सौंपा आफर लेटर मुख्यमंत्री ने राज्य के सहायक पुलिस कर्मियों को 2 वर्ष का अवधि विस्तार देने की घोषणा की ...और क्या बोले मुख्यमंत्री पढ़े लिखे एवं कम पढ़े लिखे तथा निरक्षर लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए चल रही हैं कई योजनाएं युवाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कर रही पूरी मदद 10,000 से ज्यादा युवाओं को एक साथ आॅफर लेटर मिलना राज्य के लिए मील का पत्थर है राज्य की सवा तीन करोड़ आबादी की सेवा करने के लिए सरकार संकल्पित कम समय में तमाम चुनौतियों के बीच राज्य को दे रहे हैं नई दिशा आप और आपका परिवार जब खुशहाल होगा तब राज्य भी सशक्त और मजबूत होगा आदिवासी तभी आगे बढ़ेंगे जब वे एकजुट होंगे और अपनी ताकत दिखायेंगे टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। राज्य के सहायक पुलिस कर्मियों को दो वर्ष का अवधि विस्तार मिलेगा मंत्री हेमन्त सोरेन ने आज चाईबासा में आयोजित प्रमंडलीय रोजगार मेले में आफर लेटर वितरण समारोह को संबोधित करने के क्रम में यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायक पुलिस कर्मियों के भविष्य को लेकर सरकार चिंतित है और इस दिशा में जल्द ठोस निर्णय लिए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ की आबादी की सेवा करने का सरकार ने संकल्प ले रखा है। इस दिशा में काफी कम समय में हमने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जो राज्य को आगे बढ़ा रहे हैं । जन कल्याण से जुड़ी योजनाएं अब धरातल पर उतर रही है और उसका असर भी दिख रहा है। चारों ओर से रोजगार के दरवाजे खुल चुके हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में चारों ओर से रोजगार के दरवाजे खुल चुके हैं । इस कड़ी में पढ़े लिखे एवं कम पढ़े- लिखे तथा निरक्षर लोगों के लिए रोजगार की कई योजनाएं चल रही हैं। वहीं, जो स्वरोजगार के इच्छुक हैं, उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद कर रहे हैं। सिर्फ रोजगार नहीं दे रहे, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों और कोशिश करने के लिए भी दे रहे हैं सरकारी मदद मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सिर्फ युवाओं को रोजगार नहीं दे रहे हैं बल्कि उन्हें प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्सेज करने के लिए सरकारी मदद भी कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को अपने प्रखंड में ही कौशल विकास का नि:शुल्क प्रशिक्षण देने के लिए बिरसा केंद्र खोला गया है। विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए सरकार शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है। अत्यंत संवेदनशील आदिवासी समुदाय के युवक-युवतियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है । ऐसी कई और भी योजनाएं हैं जो आपके भविष्य को बनाने के लिए सरकार ने शुरू की है। सरकारी हो या निजी क्षेत्र, आपके लिए कई मौके मुख्यमंत्री ने कहा कि एक और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो निजी क्षेत्र में भी यहां के आदिवासियों -मूल वासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं। उन्होंने कहा कि अब राज्य में कार्यरत निजी संस्थानों और कंपनियों में 40 हजार रुपये प्रति माह तक की नौकरियों में यहां के आदिवासियों-मूलवासियों को 75 प्रतिशत रोजगार देना अनिवार्य होगा।यह कानून बनने के बाद आज पहली बार कोल्हान की धरती से एक साथ 10,020 (दस हजार बीस) युवाओं को आॅफर लेटर मिलना राज्य के लिए मील का पत्थर है। मुझे यह जानकर भी बहुत खुशी हुई कि इसमें लगभग 9500 आदिवासी- मूलवासी हैं और इनमें 80 प्रतिशत आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के युवा हैं। यह सिलसिला आगे भी चलेगा और बड़े पैमाने पर यहां के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करायेंगे। राज्य की जनता के बेहतर जीवन के लिए बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास मुख्यमंत्री ने कहा कि आप मजबूत होंगे तो आपके घर- परिवार में सुख समृद्धि आयेगी। जब आपका परिवार खुशहाल होगा तो राज्य भी सशक्त और मजबूत बनेगा। इसी सोच के साथ सरकार आपको अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए आपके साथ खड़ी है। इस दिशा में संसाधनों का बेहतर प्रयोग करने के लिए कार्य नीति बनाई गयी है। हमारा संकल्प है राज्य की जनता को बेहतर जीवन के लिए बेहतर व्यवस्था दे सकें। लड़कर राज्य लिए हैं, लड़कर हक- अधिकार लेंगेमुख्यमंत्री ने कहा कि हमने लंबा संघर्ष कर झारखंड अलग राज्य लिया है। अब लड़कर अपना हक-अधिकार भी लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी आपके बीच से ही आया हूं, इसलिए आपकी समस्याओं से भलीभांति वाकिफ हूं। ऐसे में आपकी उम्मीदों के अनुरूप योजनाओं को बनाकर उसे धरातल पर उतार रहे हैं। जब से हमारी सरकार बनी है, तब से कई चुनौतियों हमारे सामने आई, लेकिन इन तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए आज हम राज्य को एक नई दिशा दे रहे हैं। आदिवासी बहुल राज्य होने के बाद भी आदिवासी होते रहे दरकिनार मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक आदिवासी बहुल राज्य है। लेकिन, अलग राज्य बनने के 20 वर्षों तक आदिवासियों के हितों को दरकिनार किया जाता रहा। जब हमारी सरकार बनी तो आदिवासियों को विकास से जोड़ने के लिए कई योजनाएं शुरू की। आदिवासी कला- संस्कृति और परंपरा को अलग पहचान मिले, इसलिए आदिवासी महोत्सव का भव्यआयोजन शुरू किया गया। उन्होंने आदिवासियों से कहा कि वे एकजुट हो और अपनी ताकत दिखायें, तभी वे मजबूत बनेंगे और आगे बढ़ेंगे। मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, चम्पाई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता, जोबा मांझी और बन्ना गुप्ता, सांसद गीता कोड़ा, विधायक सुखराम उरांव, निरल पूर्ति, सविता महतो, दीपक बिरुवा, सोनाराम सिंकू, मंगल कालिंदी, समीर मोहंती, संजीव सरदार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, श्रम सचिव राजेश शर्मा, प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
टीम एबीएन, खूंटी। अड़की के डोरेया बाजार से वापस लौट रहे व्यवासायी बादल साहू से लूटपाट करने और भागने के क्रम में गोली चलाकर कमलेश प्रमाणिक को घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें ईचागढ़ थाना के अमनदिरी गांव निवासी सहदेव सिंह मुंडा उर्फ गालू, अड़की के जोबला भुसुडीह निवासी रमन प्रताप बगती उर्फ मोटू और सूर्यदेव मुंडा उर्फ सूर्या शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कार्बाइन, एक देसी पिस्टल, एक गोली, एक बाइक और 52 हजार रुपये नगद राशि बरामद किया। इस संबंध में एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को जरंगा घाटी में तीनों आरोपियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से एकत्रित हुए थे। जांच करने पर उनके पास से हथियार बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने चार अगस्त को व्यापारी बादल साहू से दो लाख 30 हजार रुपये लूटने और भागने के क्रम में गोली मारकर घायल करने के अपराध को भी स्वीकार किया। एसडीपीओ ने बताया कि रमन प्रताप उर्फ मोटू और सहदेव सिंह मुंडा का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास रहा है। रमन प्रताप बागती के खिलाफ तमाड़ और सहदेव सिंह मुंडा के खिलाफ पश्चिम बंगाल के झालदा में आपराधिक मामला दर्ज है। उनकी गिरफ्तारी में अड़की थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन, पुअनि मनोज तिर्की, उत्तम कुमार, बिरजू प्रसाद, पंकज कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
उनके साथ कई अन्य लोग भी बीमार, इलाके में मचा कोहरामटीम एबीएन, देवघर। सारठ प्रखंड के बाउरी टोला में गुरुवार देर रात को मनसा पूजा के मेले में ठेले पर लगे चाट और चाउमीन खाने से 24 बच्चों सहित कई लोग बीमार पड़ गये। जिसके बाद सभी को सारठ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सारठ बाउरी टोला में मां मनसा पूजा को लेकर गुरुवार रात को खोरठा गायक सतीश के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे। यही पर मेला भी लगा था। जिसमे ठेले पर चाट और चाऊमीन बेचा जा रहा था। यहीं पर कई लोगों और बच्चों ने चाट और चाऊमीन खाया। खाने के बाद अचानक एक के बाद एक लोगों को उल्टियां होने लगीं और वे बीमार होने लगे। इसमें 24 बच्चे सहित कई लोग बीमार पड़ गए। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए सारठ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ सोनू आनंद, डॉ जितेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य कर्मी ने प्राथमिक उपचार किया। इसकी सूचना टाउन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जैसे ही मिली वे एएसआई विशंभर विश्वकर्मा के साथ सीएचसी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.