Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची : बैंक अधिकारी ने की खुदकुशी
Published / 2023-08-21 10:51:28
रांची : बैंक अधिकारी ने की खुदकुशी

टीम एबीएन, रांची। रांची बैंक ऑफ इंडिया के हरमू सहजानंद चौक शाखा के पीओ सुप्रियो मजूमदार ने आत्महत्या कर ली। रविवार की देर रात उनका शव रांची के अनंतपुरी स्थित घर से बरामद किया गया है। मौके पर से पांच पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है।सुसाइड नोट में यह आरोप लगाया गया है कि रामगढ़ थाना के आईओ ए समद और डीएसपी के रीडर ने उन्हें एक मामले में जेल भेजने की धमकी दी थी, जबकि सीबीआई ने एक केस में दो साल पहले ही सुप्रियो को क्लीन चिट दे दी थी। सुप्रियो अपने पिता आलोक मजूमदार और पत्नी के साथ चुटिया के अनंतपुरी में ही रहते थे। परिजनों के अनुसार दिन के दो बजे सुप्रियो से उनके एक दोस्त की बातचीत हुई थी। शाम साढ़े चार बजे पूजा कमेटी की एक बैठक थी, उस बैठक में शामिल होने के लिए सुप्रियो ने अपने पिता को कमेटी के कार्यालय तक स्कूटी से पहुंचा दिया। इसके बाद वह घर लौट आया।रात में जब उनके पिता घर पहुंचे तो देखा कि भीतर से दरवाजा बंद है। काफी आवाज देने के बाद भी भीतर से कोई जवाब नहीं आया, शोर मचाने के बाद आसपास के लोग दरवाजा तोड़कर घुसे तो देखा कि सुप्रियो मजूमदार का शव वहां पड़ा है। आनन-फानन में उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिय। घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

झारखंड : जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में बनायी संगठन मजबूती की रणनीति
Published / 2023-08-21 10:38:30
झारखंड : जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में बनायी संगठन मजबूती की रणनीति

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में जनता दल यूनाइटेड अपने संगठन को मजबूत करने में लगातार प्रयासरत है। इसी को लेकर रविवार को राजधानी रांची में पुराने विधानसभा भवन में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे प्रदेश से आए कार्यकर्ता शामिल हुए।बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं सभी जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में सांसद खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी लेने की भी बात कही।

रांची सांसद संजय सेठ ने जानी बड़ा तालाब की हकीकत
Published / 2023-08-21 10:35:33
रांची सांसद संजय सेठ ने जानी बड़ा तालाब की हकीकत

सांसद का बड़ा तालाब क्षेत्र (पुरानी रांची) भ्रमणटीम एबीएन, रांची। रांची के लोकसभा सांसद संजय सेठ ने बड़ा तालाब के दक्षिण मे अवस्थित कुंवर श्री नाथ शाहदेव घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत पुरातात्विक महत्व के संरक्षण हेतु विशेषज्ञ एसडी सिंह को व्यय होने वाली राशि का आकलन का निर्देश दिया।उल्लेखनीय है कि सन् 1845 मे निर्मित, कुंवर श्री नाथ शाहदेव घाट का जीर्णोधार दो वर्ष पूर्व रांची नगर निगम के द्वारा किया गया है परंतु उचित देख रेख के अभाव मे दुरूपयोग असमाजीक तत्वो के द्वारा किया जा रहा है।सांसद द्वारा बड़ा तालाब के पास मे अवस्थित चीनी मिट्टी कारखाना की भूमि का निरीक्षण किया गया जिसमे अवैध रूप से कचरे का डंपिंग किया जा रहा है।सांसद ने गहरा छोभ प्रकट करते  हुवे विषय को जिला प्रशासन एवं रांची नगर निगम के संज्ञान मे लाकर इसके निदान का आश्वाशन दिया। इस क्रम मे कोतवाली थाना प्रभारी को भी क्षेत्र मे विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुवे जिसमे राधेश्याम नाथ शाहदेव, महेंदर शाहदेव, संदीप शाहदेव, ऋषि अजातशत्रु, विक्रम शाहदेव, नवल सिंह, भानु प्रताप शाहदेव, उमा नाथ शाहदेव, राजेश शाहू, अशोक मिश्रा प्रमुख थे।

रांची : दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान, बवाल
Published / 2023-08-21 09:42:53
रांची : दुष्कर्म पीड़िता ने दी जान, बवाल

ईरशाद ने आदिवासी महिला से किया दुष्कर्म, आहत होकर पीड़िता ने दी जानदो पक्षों में झड़प, पहुंचे सांसद संजय सेठटीम एबीएन, रांची। एक आदिवासी महिला ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर शनिवार को फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गये। इसके बाद क्षेत्र में जमकर लाठी, डंडे, ईंट और पत्थर चले। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़कर भगाया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलते ही सांसद संजय सेठ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली।बताया जाता है कि खलारी के जी टाइप में रहने वाली 32 वर्षीय आदिवासी महिला से आरोपी ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। उसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। इससे आहत आदिवासी महिला ने घर में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।महिला के देवर ने खलारी थाना के पूर्व निजी ड्राइवर इरशाद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपित इरशाद ने ही भाभी के साथ दुष्कर्म किया फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी दबाव में आकर उसकी भाभी ने खुदकुशी की है।जानकारी के अनुसार मृत महिला का पति बीते एक साल से बेंगलुरु की जेल में बंद है। उसके तीन बच्चे हैं। देवर निजी ड्राइवर का काम करता है। घटना से आक्रोशित आदिवासी समाज के लोग और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने डकरा-खलारी घूमकर दुकानों को बंद कराया।इसी दौरान शहीद चौक खलारी के निकट सोनू मोटर नामक दुकान में झड़प हो गयी। झड़प में दूसरे पक्ष के दुकानदार का सिर फट गया और खून निकलने लगा। मौके पर पहुंची खलारी थाना पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया और जीप में बैठा लिया।बताया जा रहा है कि बंद कराने के दौरान हुई झड़प में दूसरे पक्ष के दुकानदार का सिर फूटने से युवक आक्रोशित हो गये। पुलिस के वहां से हटते ही सड़क पर आने जाने वालों पर पथराव करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंची और सभी को खदेड़ दी।दुकानदार पक्ष का आरोप है कि बंद कराने वाले युवक ने रड से सिर पर मारा है। बंद समर्थकों का कहना है कि शटर बंद करने में चोट लगी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

झारखंड बचाने के लिए भ्रष्ट हेमंत सरकार को हटाना है : बाबूलाल मरांडी
Published / 2023-08-20 19:48:08
झारखंड बचाने के लिए भ्रष्ट हेमंत सरकार को हटाना है : बाबूलाल मरांडी

भाजपा की सरकार बनी तो कोयला, बालू पत्थर और खनिज खदान का लीज स्थानीय को मिलेगाटीम एबीएन, रांची। संकल्प यात्रा के दौरान लिट्टीपाड़ा की जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड कि कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुका है। चोरी हत्या दुष्कर्म के सारे आंकड़े तोड़ दिया है। अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो चुका है। हेमंत सरकार के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को हटाना होगा तभी कानून राज स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि कोयला बालू की लूट मची है। दिल्ली मुंबई और परिवार व पैसे वाले को खनिज संपदा का लीज़ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो स्थानीय लोगों को खनिज संपदा का लीज दिया जायेगा।जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि आदिवासी मूलवासी समाज के अलग राज्य के मांग को अटल बिहारी वाजपेयी ने सम्मान दिया जबकि कांग्रेस ने साठ साल से ज़्यादा शासन किया किंतु आदिवासी को कभी सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने आदिवासी समाज का अलग मंत्रालय दिया, संथाल भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराया। इतना ही नहीं पहली बार केंद्र सरकार के मंत्रीमण्डल में 8  आदिवासियों को मंत्री बनाया गया। राष्ट्रपति पद पर भी आदिवासी समाज से माननीय द्रौपदी मूर्मू को सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि मोदी जी गरीबों कि सेवा करते हैं और उनके द्वारा भेजे जा रहे अनाज व पैसे की बंदरबांटी हेमंत सोरेन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन रांची से साहिबगंज तक आदिवासियों की ज़मीन लूटने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए भ्रष्ट हेमंत सरकार को हटाना होगा।

भाजपा की सरकार में खान खनिज के मालिक झारखंड के लोग होंगे : बाबूलाल मरांडी
Published / 2023-08-20 19:19:12
भाजपा की सरकार में खान खनिज के मालिक झारखंड के लोग होंगे : बाबूलाल मरांडी

पूंजी की व्यवस्था सरकार करेगीसंथाल परगना के गरीबों- आदिवासियों को रोजगार के लिए आज हिमाचल प्रदेश जाना पड़ रहाभाजपा सरकार शराब की दुकान हड़िया बेचने वाली महिलाओं को देगीभ्रष्ट, आदिवासी विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का लें संकल्पटीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने संकल्प यात्रा के चौथे दिन महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के यज्ञ मैदान, पाकुड़िया में पहली जनसभा को संबोधित किया। श्री मरांडी ने आज फिर राज्य संपोषित भ्रष्टाचार, खान, खनिज, बालू घाट की लूट, सोरेन परिवार द्वारा आदिवासियों के जमीन की लूट एवम संथाल के लोगों के पलायन को मुद्दा बनाया।श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की देन है। अटल जी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान के माध्यम से गांव, गरीब को विकास की मुख्यधारा में जोड़ा। संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में जोड़ना अटल सरकार की देन है।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में 8 आदिवासी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।मोदी जी ने पहली  संथाली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों को बड़ा सम्मान दिया।उन्होंने कहा कि लेकिन झारखंड में आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वाले झामुमो के मुखिया नाम बदलकर आदिवासियों की ही जमीन लूट रहे। हेमंत सरकार में आदिवासी बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। उनकी हत्या हो रही।उन्होंने कहा राज्य के खान खनिज बाहर के लोग आकर लूट रहे और झारखंड के लोग आदिवासी, गरीब रोजगार केलिए हिमाचल प्रदेश जा रहे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार गरीबों केलिए केंद्र सरकार द्वारा भेजे गये प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो अनाज को भी बेच दे रही है। कोरोना काल में जब सब कुछ बंद था तो प्रधानमंत्री ने किसी गरीब को भूखा सोने नहीं दिया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन को लोगों की सुरक्षा में नहीं बल्कि उनको लूटने में लगा दिया है। पदाधिकारी बोलते हैं कि पैसा ऊपर तक पहुंचाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जांच केलिए ईडी ने मुख्यमंत्री को समन किया है l ईडी को इनके भ्रष्टाचार का पता चल गया है।उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारवादी, भ्रष्टाचारी सरकार से झारखंड को मुक्त कराने केलिए यह संकल्प यात्रा चल रही है। उन्होंने कहा कि इस लुटेरे मुख्यमंत्री से राज्य को बचाना है, तभी राज्य में विकास होगा। गरीबी, बेरोजगारी दूर होगी। संकल्प यात्रा में यही संकल्प दिलाने आया हूं।

विधायक डॉ इरफान अंसारी के बयान की चहुंओर हो रही निंदा
Published / 2023-08-20 19:11:09
विधायक डॉ इरफान अंसारी के बयान की चहुंओर हो रही निंदा

ये बयान हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का कार्य है...एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के झारखंड प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने झारखंड के विधायक डॉ इरफान अंसारी के द्वारा प्रसिद्ध कथावाचक बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ढोंगी और उनके बारे में की गयी अशब्द टिप्पणी की कड़ी शब्दों में निंदा की है।संजय सर्राफ ने कहा है कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री सनातनी धर्म का प्रचार कर रहे हैं। तथा हनुमंत कथा, राम कथा, दिव्य दरबार के जरिए हिंदुओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक कर रहे हैं। किंतु इरफान अंसारी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ओछी हरकतें कर करोड़ों हिंदुओं की आस्थाओं एवं सद्भावना को ठेस पहुंचने का कार्य कर रहे हैं, जो कि ठीक नहीं है। सनातन धर्म के विरोध करने वाले कितने भी खड़े हो जायें न कोई सनातन को मिटा सकता है न झुका सकता है। अधर्मी कितना भी बलवान क्यों न हो धर्म के आगे नहीं टिक पाता, बाबा धीरेंद्र शास्त्री को साधना के माध्यम से दिव्य शक्तियां प्राप्त हुई है। जिनके माध्यम से बाबा लोगों के शारीरिक, आर्थिक, मानसिक और समाजिक पीड़ाओं का निदान करते हैं। उनके दरबार मे लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ हो रही है। हम सबका सौभाग्य है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री नवंबर माह में रांची आयेंगे। डॉ इरफान अंसारी ने विवादित बयान देकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा कर माहौल बिगड़ने का कार्य कर रहे हैं, जो कि कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उक्त जानकारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

झरिया खदान के अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लोग किये जा रहे सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित
Published / 2023-08-20 19:01:41
झरिया खदान के अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लोग किये जा रहे सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित

धनबाद प्रशासन का फैसलाटीम एबीएन, धनबाद। जिले में झरिया खदानों में लगी आग से प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हर सप्ताह समूहों में सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।दरअसल, धनबाद प्रशासन ने हर सप्ताह 10 से 15 परिवारों को जोखिम वाले क्षेत्र से स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। धनबाद के उपायुक्त एवं झरिया पुनर्वास विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) के प्रबंध निदेशक बरुण रंजा ने अधिकारियों को एक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। ताकि झरिया अग्नि क्षेत्रों के निवासियों को साप्ताहिक आधार पर सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा सके।रंजा ने जेआरडीए की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया- जो परिवार सुरक्षित स्थानों पर जाने से इनकार करते हैं, उन्हें नोटिस जारी करें। यह भी सुनिश्चित करें कि स्थानांतरित होने के बाद खतरे वाले क्षेत्रों में कोई नया निर्माण या अतिक्रमण न हो। मानसून के दौरान अग्नि क्षेत्र खतरनाक हो जाते हैं।गौरतलब है कि 14 अगस्त की रात जिले के सिजुआ इलाके में अग्नि प्रभावित जोगता-11 के धंसने से एक पिता और उसके 2 बेटे पांच मीटर गहरे गड्ढे में गिर गये। हालांकि, पड़ोसियों ने उन्हें बचा लिया। एक अधिकारी ने कहा कि 2019 के सर्वेक्षण के अनुसार, 1.04 लाख परिवार झरिया खदान अग्नि क्षेत्रों में रह रहे हैं। केंद्र सरकार के झरिया मास्टर प्लान के तहत अग्नि क्षेत्रों के निवासियों को अगस्त 2021 तक सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए था, लेकिन आवासों की कमी के कारण अब तक केवल 2,687 परिवारों का ही पुनर्वास किया जा सका है।

रांची : पत्रकार केदार महतो की मां का निधन
Published / 2023-08-20 18:47:34
रांची : पत्रकार केदार महतो की मां का निधन

टीम एबीएन, बेड़ो। दैनिक अखबार प्रभात खबर के पत्रकार केदार महतो के माता जी 75 वर्षीय मोटरिया देवी  का रविवार की अपराह्न लगभग साढ़े बारह बजे दिन में बेड़ो स्थित निवास स्थान में निधन हो गया। इनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। दिवंगत अपने पीछे दो पुत्र केदार महतो व देवेन्द्र महतो सहित पूरा भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गये। इनका अंतिम संस्कार रविवार की शाम आज पांच बजे पाकलमेढ़ी स्थित मुक्तिधाम में किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.