Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कोडरमा : भोलेनाथ सेवा समिति ने किया भण्डारे का भव्य आयोजन
Published / 2023-08-22 17:13:09
कोडरमा : भोलेनाथ सेवा समिति ने किया भण्डारे का भव्य आयोजन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सावन मास के नागपंचमी के शुभ अवसर पर सोमवार को भोलेनाथ सेवा समिति के द्वारा रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया एवं देर शाम भक्तों के लिए भब्य भण्डारा का भी आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक जहानाबाद के अशोक पाण्डेय ने करवाया। सेवा समिति के कार्यकारिणी सदस्य व मंदिर के पुजारी रामप्रवेश पाण्डेय ने बताया कि सावन मास के नागपंचमी मे रुद्राभिषेक का आयोजन होना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन जो भी भक्त रूद्राभिषेक करते हैं उन्हें सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया समिति पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद बनी रही जिससे कार्यक्रम सफल रुप से सफल हुआ। भोलेनाथ सेवा समिति के द्वारा भब्य भण्डारा में शहर के भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी उपस्थित हुई और भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं समिति के सदस्य कुलदीप कुमार एवं अनिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष यह कार्यक्रम हो रहा है और भण्डारा के प्रसाद हेतु भक्तों का उत्साह और उपस्थिति पाकर हमें खुशी मिलती है।भण्डारा शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक चला जिस दौरान भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल करते हुए भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त की कामना करते हैं।

9 को लालपुर के कमल फार्मा में हर्ट के मरीजों को देखेंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर
Published / 2023-08-21 23:52:53
9 को लालपुर के कमल फार्मा में हर्ट के मरीजों को देखेंगे स्पेशलिस्ट डॉक्टर

टीम एबीएन, रांची। इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम के विशेष बुलावे पर देश के जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु के डॉक्टर अरविंद सिंह चड्ढा और ऑर्थोपेडिक हड्डी के देश भर में प्रसिद्ध मणिपाल हॉस्पिटल के डॉक्टर लोकेश 9 सितंबर को लालपुर चौक स्थित कमल फार्मा में मरीजों को देखेंगे। केवल 30 मरीजों को ही देखेंगे। इसलिए पहले आकर अपना नंबर लगवा लें या इस नंबर पर कांटेक्ट करें। उक्त जानकारी बजरंग बर्मा (7070129132) ने दी।

हजारीबाग : बरकट्ठा में कुएं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
Published / 2023-08-21 23:48:17
हजारीबाग : बरकट्ठा में कुएं में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

टीम एबीएन, हजारीबाग। जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बेड़ोकला गांव में एक व्यक्ति की मौत कुएं में डूबने से हो गयी। सोमवार को बेड़ोकला गांव में रह रहे बिहार के औरंगाबाद स्थित दाऊदनगर के बिगहा के 40 वर्षीय निवासी बबलू लठौर पिता दिवंगत कामता लठौर कुएं में गिर गया। बताया गया कि बबलू खाना बनाने के लिए जलावन लकड़ी इकट्ठा कर रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसला और कुएं में गिर गया। जिसे देख स्थानीय ग्रामीणों ने उसे कुएं से निकाल कर तुरंत बरकट्ठा अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने बबलू लठौर को मृत घोषित कर दिया। बबलू बेड़ोकला गांव में अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चे के साथ रहकर जड़ी-बूटी से दवा बनाकर बेचता था। घटना के बाद बरकट्ठा थाने की पुलिस ने मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

फिर आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं एचईसी के कर्मचारी
Published / 2023-08-21 22:34:27
फिर आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं एचईसी के कर्मचारी

एचईसी में फिर तेज हुआ आंदोलन, कर्मचारियों ने की आमसभाटीम एबीएन, रांची। एचईसी के कर्मचारियों ने एक बार फिर से प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एचईसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को पिछले 18 महीने का बकाया वेतन नहीं दिया गया है। मटेरियल के अभाव में कर्मचारी वर्क आर्डर भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में सोमवार एचईसी के कर्मचारियों ने कंपनी गेट के सामने आम सभा का आयोजन किया। इस आम सभा में अपनी बात रखते हुए कर्मचारियों ने प्रबंधन के सामने अपनी मांगें रखी। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 18 महीने से वेतन की आस में हर कोई काम कर रहा है। प्रबंधन इसपर कोई भी कदम उठाने को तैयार नहीं है। वहीं, हर कोई चुप्पी साधे हुए है। आज सिर्फ आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। प्रबंधन हमसे इतना डर गई कि मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। लेकिन ये बस चेतावनी की तरह है। क्योंकि अगर इसके बाद भी प्रबंधन कुछ नहीं सुनती है तो आंदोलन तेज होगा।

मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज में भारतीय परिचारिका छात्र संघ एवं राज्य परिचारिका संघ ने करायी राज्य स्तरीय खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताएं
Published / 2023-08-21 21:17:52
मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज में भारतीय परिचारिका छात्र संघ एवं राज्य परिचारिका संघ ने करायी राज्य स्तरीय खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताएं

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21/08/2023 (गुरुवार) को भारतीय परिचारिका छात्र संघ एवं राज्य परिचारिका संघ ने राज्य स्तरीय खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन  मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज, बरियातू रोड, रांची  के परिसर में किया। इस आयोजन में खेलकूद के अलावा पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज कॉम्पिटिशन, निबंध लेखन, एक्सटेंपोर स्पीच (बिना तैयारी के भाषण), चित्रकला, पेंसिल स्केचिंग, रंगोली, मोनो एक्टिंग, नृत्य एवं मिस्टर एंड मिस एस एन ए प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में कॉलेज आॅफ नर्सिंग, रिम्स, रांची, जीएनएम स्कूल आफ नर्सिंग रिम्स, रांची, मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज, रांची, शाइन अब्दुर रज्जाक इंस्टिट्यूट आफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर, रांची, स्कूल आफ नर्सिंग, संत जोसफ हॉस्पिटल, गुमला, एजी कॉलेज आॅफ नर्सिंग, बोकारो, कॉलेज आफ नर्सिंग, टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर और एएनएम स्कूल आफ नर्सिंग, सिमडेगा के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिय। विभिन्न प्रतियोगताओं के विजेता इस प्रकार है :  100 मीटर लड़के प्रथम स्थान : ऋषि राज (शाइन) द्वितीय स्थान : अमन गिद्दी (मेटास) तृतीय स्थान : प्रत्युष (मेटास) लड़कियां प्रथम स्थान : मोना राज(शाइन) द्वितीय स्थान : अन्नू तिग्गा (मेटास) तृतीय स्थान : सीमा तिग्गा (शाइन) 400 मीटर रिले लड़कियां प्रथम स्थान : मेटास  द्वितीय स्थान : शाइन तृतीय स्थान : एजी कॉलेज आॅफ नर्सिंग बैडमिंटन, लड़के प्रथम स्थान : मोक्षित, मेटास  द्वितीय स्थान : बॉब्रिस्टों बॉबी, मेटास  तृतीय स्थान : आशीष तिग्गा, मेटास  बैडमिंटन, लड़कियां प्रथम स्थान : श्यामा कृष्णा, रिम्स द्वितीय स्थान : आशिता जायसी होरो, मेटास  तृतीय स्थान : बबली कुमारी, एएनएम स्कूल सिमडेगा डिस्कस थ्रो लड़के प्रथम स्थान : प्रेम (मेटास) द्वितीय स्थान : धुरुबंधन कुमार(शाइन) तृतीय स्थान : दान थापा (मेटास) लड़कियां प्रथम स्थान : रूथमणि किस्पोट्टा (मेटास) द्वितीय स्थान : शोभा केरकेट्टा (शाइन) तृतीय स्थान : पिंकी मरांडी (शाइन) जेवलिन थ्रो लड़के प्रथम स्थान : ओम प्रकाश कुमार (शाइन) द्वितीय स्थान : जितेंद्र कुमार (मेटास) तृतीय स्थान : सत्यम (एजी कॉलेज गुमला)लड़कियांप्रथम स्थान : बबली कुमारी(एएनएम कॉलेज, सिमडेगा) द्वितीय स्थान : पिंकी मरांडी (शाइन) तृतीय स्थान :  कृति लकड़ा (शाइन) पोस्टर प्रतियोगिता प्रथम स्थान : नेहा कुमारी, रिम्स द्वितीय स्थान : अंजली कुमारी , टाटा नर्सिंग कॉलेज तृतीय स्थान : अंजलिना टोप्पो, सेंट जोसेफ क्विज कॉम्पिटिशन प्रथम स्थान : शाइन द्वितीय स्थान : टाटा नर्सिंग कॉलेज  तृतीय स्थान : मेटास  निबंध लेखन हिंदी प्रथम स्थान : मीना कुमारी , मेटास  द्वितीय स्थान : विकास कुमार, मेटास  तृतीय स्थान : लक्ष्मी किरण, एएनएम स्कूल सिमडेगा निबंध लेखन अंग्रेजी प्रथम स्थान : जॉयलिन जेसिका बोदरा, मेटास  द्वितीय स्थान : श्रेया मजूमदार, रिम्स तृतीय स्थान : आदर्शी राज, शाइन एक्सटेम्पोर स्पीच (बिना तैयारी के भाषण ) अंग्रेजी प्रथम स्थान : नीतू साहा, रिम्स द्वितीय स्थान : नैंसी तिर्की, मेटास  तृतीय स्थान : कविता वर्मा, सेंट जोसेफ एक्सटेम्पोर स्पीच (बिना तैयारी के भाषण ) हिंदी प्रथम स्थान : गुलशन कुमारी, शाइन द्वितीय स्थान : अंजना कुजूर, सेंट जोसेफ तृतीय स्थान : नीतू साहा, रिम्स चित्रकला प्रथम स्थान : कुनिका चौहान, टाटा नर्सिंग कॉलेज  द्वितीय स्थान : सुशीला हेंब्रम, मेटास  तृतीय स्थान : मानसी बारीक, शाइन पेंसिल स्केचिंग प्रथम स्थान : नव्या चंद्रा, मेटास  द्वितीय स्थान : मानसी बारीक, शाइन तृतीय स्थान : सुष्मिता मंडल , शाइन रंगोली प्रथम स्थान : नीति समद,    शाइन द्वितीय स्थान : रीमा महतो, टाटा नर्सिंग कॉलेज  तृतीय स्थान : पूजा कुमारी, रिम्स नृत्य, व्यक्तिगत प्रथम स्थान : अनन्या मंडल, शाइन ग्रुप डांस प्रथम स्थान जीएनएम, रिम्स द्वितीय स्थान : मेटास  तृतीय स्थान : टाटा नर्सिंग कॉलेज  आयोजन को सफल बनाने में सालिन साज, सचिव, ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन आॅफ इंडिया, झारखंड, सोनल सामुएल,  स्टेट एस एन ए एडवाइजर, मर्लिन मोहन, प्रिंसिपल मेटास एडवेंटिस्ट कॉलेज, कोरोनेलियस मुर्मू, कार्यकारी प्रसासी पदाधिकारी, ए सुनील कुमार के अलावा रवि बाबू दारा,  करोलीन, प्रेमशिला, रचेल, अंजुली सोरेन, डेविड सैमुअल डांग, एनी, नमिता गुड़िया, ज्योति एवं अन्य ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उक्त जानकारी आलोक नारायण वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

झारखंड को जड़ से मजबूत करने का हो रहा प्रयास : हेमंत सोरेन
Published / 2023-08-21 21:12:00
झारखंड को जड़ से मजबूत करने का हो रहा प्रयास : हेमंत सोरेन

रेडिसन ब्लू रांची में जी बिहार-झारखंड द्वारा आयोजित बदलते झारखंड की बात विजन 2024 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बदलते झारखंड की बात विजन 2024 को लेकर हुए संवाद में मुख्यमंत्री ने बेबाक अंदाज में रखीं बातें ...और क्या बोले सीएम हेमंत सोरेन झारखंड खून-पसीने से सींचा हुआ राज्य सरकारी नियुक्तियों के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए भी राज्य सरकार गंभीर शिक्षा व्यवस्था में हुआ सकारात्मक बदलाव टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार के गठन होते ही वैश्विक महामारी कोरोना ने देश और दुनिया में दस्तक दी। हमारी सरकार ने बिना कोई अफरा-तफरी के कोरोना संक्रमण से राज्यवासियों को बचाने का काम किया। कोरोना संक्रमण के समय अन्य राज्यों की स्थिति भी हम सभी ने देखी थी। पिछले साढ़े तीन वर्ष में हमारी सरकार  कई चुनौतियों के बीच मजबूत कदमों के साथ आगे बढ़ रही है। हमारी सोच है कि हम झारखंड की जड़ को मजबूत करें। हालात जैसे भी हों राज्य में विकास के कार्य अवरुद्ध नहीं होनी चाहिए। झारखंड हर दिन विकास की नई ऊंचाइयों को छुए इस निमित्त एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए राज्यवासियों की भावना के अनुरूप  हमारी सरकार चल रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रेडिसन ब्लू रांची में जी बिहार-झारखंड द्वारा आयोजित बदलते झारखंड की बात विजन 2024 कार्यक्रम में संवाद करते हुए कहीं। जन भावना के अनुरूप बन रही योजनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में दो चरणों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया गया। यह कार्यक्रम काफी सफल भी रहा। "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की भौगोलिक संरचना के अनुसार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बहुत ऐसे दुर्गम गांव है जहां के लोग बीडीओ, सीओ, डीसी, एसपी को देखे तक नहीं हैं। हमने ऐसी चीजों को समझने का प्रयत्न किया। हमारी सरकार की सोच है कि आखिर ऐसे गांवों तक सरकार की योजनाओं को कैसे पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बंद कमरों में नहीं बल्कि लोगों के घरों तक पहुंच कर उनके आवश्यकता के अनुरूप कार्य योजना बनाने का काम किया है, जिससे वास्तविक तौर पर योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आपके द्वार के दोनों चरणों में लगभग 90 लाख से अधिक आवेदन मिले। राज्य सरकार द्वारा आम जनता से प्राप्त हुए आवेदनों का लगभग शत प्रतिशत समाधान किया गया है। झारखंड खून-पसीने से सींचा हुआ राज्य मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खून-पसीने से सींचा हुआ राज्य है। झारखंड देश के अन्य राज्यों से बिल्कुल अलग है। अलग झारखंड के लिए न जाने कितने वीर पुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। इस राज्य के लिए कई क्रांतिकारी महिला-पुरुष ने अपना योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य को अलग हुए लगभग 22 साल हो गए हैं फिर भी यहां के मूलवासी-आदिवासियों की पहचान धुंधला सा बना रहा है। हमारी सरकार ने राज्य में आदिवासी महोत्सव के उपलक्ष में भव्य आयोजन करने का कार्य किया है। आदिवासियों की संस्कृति को बचाने का पूरा प्रयास हमने किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति, सरना धर्म कोड इत्यादि विधानसभा से पारित कर आगे बढ़ाने का काम किया  है। कानूनी अड़चनों की वजह से ये मामले कभी महामहिम राज्यपाल तो कभी केंद्र सरकार के यहां जाकर फंस जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्यवासियों की मूल भावना को ताकत मिले और हम इसी अनुरूप कार्य करने पर अड़े हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड को हर चीज में संघर्ष करना पड़ा है। पिछले 20 वर्षों में आखिर राज्य में 1932 आधारित नियोजन नीति एवं सरना धर्म कोड क्यों नहीं पारित हो सका? ओबीसी, एसटी, एससी के आरक्षण में वृद्धि क्यों नहीं हो सकी? पूर्ववर्ती सरकारों ने इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार क्यों नहीं किया। हमारी सरकार ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और आगे भी अपनी बात रखेंगे। सरकारी नियुक्तियों के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए राज्य सरकार गंभीर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने हजारों की संख्या में सरकारी वैकेंसी पर नियुक्ति की है। जल्द बड़ी संख्या में और भी सरकारी नियुक्तियां की जायेंगी। झारखंड के इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में पशु चिकित्सक, फॉरेंसिक लैब साइंटिस्ट इत्यादि की नियुक्तियां की गई हैं। हजारों की संख्या में और भी अलग-अलग क्षेत्रों में भी सरकारी नियुक्तियां हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समावेशी विकास के लिए सरकारी नौकरी की भूमिका के साथ-साथ स्वरोजगार की भूमिका भी महत्वपूर्ण हैं। हमारी सरकार ने ऐसे कानून भी बनाए हैं कि झारखंड में स्थापित उद्योग सेक्टर में 75% स्थानीय लोगों को ही नौकरी मिले यह सुनिश्चित किए जाएं। हाल के दिनों में ही हमारी सरकार ने 10 हजार से ज्यादा स्थानीय युवक-युतियों को नामी-गिरामी औद्योगिक संस्थाओं में नियोजन हेतु आफर लेटर देने का काम किया है। राज्य में स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 100 करोड़ से अधिक की राशि ऋण स्वरूप लोगों के बीच वितरण की गई है, जिसका लाभ लेकर लोग स्वावलंबी बन रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था में हुआ सकारात्मक बदलाव मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में सभी वर्ग के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन प्राप्त हो इस निमित्त कई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनायी गयी हैं। शिक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व बदलाव लाते हुए उत्कृष्ट विद्यालयों की शुरुआत की गई है। सीबीएसई पैटर्न की तर्ज पर उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षा दी जा रही है। उत्कृष्ट विद्यालयों की संख्या लगातार बढ़ायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ निजी विद्यालयों के तर्ज पर होनहार बच्चों को शिक्षा मिले इस निमित्त बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार की है। प्रतियोगिता परीक्षा से लेकर उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण करने हेतु कई योजनाओं को चलाकर प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराया जा रहा है। कोचिंग के लिए भी आर्थिक सहयोग बच्चों को हमारी सरकार दे रही है। आदिम जनजाति के बच्चे भी आगे चलकर बड़े पदाधिकारी बन सके इस निमित्त उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन वर्गों के बच्चों को नि:शुल्क छात्रावास एवं कोचिंग की व्यवस्था की  गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में हमारी सरकार पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है, आगे भी जनकल्याण के कार्य होते रहेंगे। मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने रांची में सार संभाल यात्रा को लेकर की बैठक
Published / 2023-08-21 21:07:53
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने रांची में सार संभाल यात्रा को लेकर की बैठक

टीम एबीएन, रांची। आज रांची में सार संभाल यात्रा के तहत अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश डागा, राष्ट्रीय नेत्रदान प्रभारी सुनील दुग्गड़ तथा तेरापंथ युवक परिषद झारखंड के प्रभारी सिद्धार्थ चोरड़िया का आज रांची में आगमन हुआ। दिगंबर जैन भवन हरमू रोड में युवक परिषद ने इसके संदर्भ में बैठक रखी थी, जिसमें तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ सभा, महिला मंडल के सदस्य तथा अन्य गणमान्य समाज के श्रावक एवं युवक परिषद के सदस्य उपस्थित हुए। णमोकार महामंत्र के सामूहिक जाप के बाद विजय गीत हुआ। तत्पश्चात आये हुए सभी पदाधिकारियों का युवक परिषद ने स्वागत किया।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश डागा ने बताया कि संस्था अगले महीने सितंबर में फिर से विश्व भर में  रक्तदान शिविर आयोजित करेगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने की प्रेरणा दी जाये, ताकि अधिक से अधिक रक्तदान करवाया जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि संस्था अखिल स्तर पर फिट युवा-हिट युवा, संस्कारक, व्यक्तिगत आत्मविश्वास का विकाश सत्र, ज्ञानशाला आदि के कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं। जिसमें रांची के लोगों को भाग लेने हेतू प्रेरित किया। उन्होंने तेयुप के सदस्यों से आग्रह किया कि सदस्य इस बार चातुर्मास में मुंबई आकर परम् पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमणजी के दर्शन करें तथा धर्म लाभ लें। नेत्रदान सहप्रभारी सुनील दुग्गड़ ने बताया कि संस्था नेत्रदान पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है पूरे भारतवर्ष में 1600 से अधिक नेत्रदान अभी तक संस्था करवा चुके हैं। रांची में भी नेत्रदान हेतु जागरूक करने के लिए कहा गया। झारखंड प्रभारी सिद्धार्थ चोरड़िया ने कहा कि रांची युवक परिषद बहुत ही उत्साह पूर्वक कार्य कर रही है, गत वर्ष रक्तदान शिविर में राँची ने झारखंड बिहार में सबसे ज्यादा रक्तदान कैम्प करवाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया था, साथ ही यहां के युवा मुनिश्री के पदयात्रा में रास्ते की सेवा में भी अग्रणी रहा है।तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अमरचंद बेंगाणी, युवक परिषद के अध्यक्ष ललित सेठिया, मंत्री पंकज बोहरा, महिला मंडल के अध्यक्ष सुमन बरमेचा, ओसवाल संघ के सचिव विमल दस्सानी आदि ने भी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अपने उद्गार व्यक्त किये। मंच का संचालन सुरेश जैन ने किया, तथा अंत मे कमलेश संचेती ने आभार ज्ञापन दिया। आज के कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के मंत्री विनोद बेगवानी, महिला मंडल की मंत्री पूजा नाहटा के साथ साथ कोमल गेलड़ा, महेंद्र बरमेचा, लालचंद बोथरा, जेपी बांठिया, अमित बेंगाणी, विकाश नाहटा, विनय बेगवानी, विवेक बेगवानी, रूबी बांठिया, रिद्धि बांठिया, रति बोहरा, सरिता दस्सानी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

जमशेदपुर : नहर में डूबे युवक की तलाश में जुटे लोग
Published / 2023-08-21 10:58:24
जमशेदपुर : नहर में डूबे युवक की तलाश में जुटे लोग

चाकुलिया में नहर में नहाने के दौरान युवक डूबा, खोजबीन जारीटीम एबीएन, जमशेदपुर। चाकुलिया स्थित नागा बाबा मंदिर के ठीक पीछे नहर में नहाने के दौरान 20 वर्षीय युवक शंकर गागराई डूब गया। शंकर गागराई के पिता महेश गागराई दिव्यांग हैं। वे चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत वाजपेयी कॉलोनी के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह शंकर नहाने के लिए नहर में गया था। हाल के दिनों में नहर में पानी छोड़े जाने के कारण नहर में काफी अधिक पानी थी। पानी के बहाव में ही शंकर बह गया। स्थानीय गोताखोर पिछले 1 घंटा से शंकर को पानी में ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। निवर्तमान वार्ड संख्या 10 के पार्षद देवानंद सिंह भी दल बल के साथ डूबे हुए युवक की खोजबीन में जुटे हैं। घटनास्थल पर नहाने से पहले खोल कर रखे गये युवक शंकर के कपड़े रखे हुए हैं।

खुखड़ी चुनने गयी महिला को हाथी ने पटककर मार डाला
Published / 2023-08-21 10:54:30
खुखड़ी चुनने गयी महिला को हाथी ने पटककर मार डाला

बेतला नेशनल पार्क में हाथी ने ली महिला की जान, विरोध में सड़क जामटीम एबीएन, लातेहार/पलामू। बेतला नेशनल पार्क क्षेत्र के कंपार्टमेंट में खुखड़ी चुनने के लिए गयी एक महिला को हाथी ने मार डाला। महिला की पहचान गाड़ी गांव की रहने वाली 42 वर्षीय मनोरमा मसोमात के रूप में की गयी। हाथी के हमले से घटनास्थल पर ही मनोरमा की मौत हो गयी, जबकि उसके साथ गये अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद गांववालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। विरोध में उन्होंने सड़क जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.