Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
चाईबासा के बहु कौशल विकास केंद्र से आत्मनिर्भर होंगे लोग
Published / 2023-08-23 11:43:52
चाईबासा के बहु कौशल विकास केंद्र से आत्मनिर्भर होंगे लोग

चाईबासा में बहु कौशल विकास केंद्र का मंत्री जोबा मांझी ने किया उद्घाटनजिला प्रशासन की पहल की सराहना कीटीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड की महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी ने पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक बहु कौशल विकास केंद्र (एमएसडीसी) का उद्घाटन किया। मांझी ने एमएसडीसी की स्थापना में टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) और जिला प्रशासन की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस अवसर पर टीएसएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ रॉय ने कहा- एमएसडीसी चाईबासा युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों तक पहुंच को सक्षम बनाने में हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जहां उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है। वहीं अधिकारी सौरभ रॉय ने कहा कि यह सुविधा और इसकी पाठ्यक्रम संरचना आने वाले समय में झारखंड राज्य में युवाओं को कौशल प्रदान करने की हमारी परिकल्पना में एक आदर्श बदलाव लाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा- हम जिला एवं राज्य-स्तरीय प्रशासनों का हम पर भरोसा करने और इसे संभव बनाने में सहायता प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।

झारखंड ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट झारखंड लोहरदगा में 24 को
Published / 2023-08-22 23:43:35
झारखंड ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट झारखंड लोहरदगा में 24 को

रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ समेत कई जिलों के प्रतिभागी होंगे शामिलपहली बार जलीय खेल में सिंक्रोनाइज्ड डांस कभी होगा आयोजनबोट व ट्यूब रेस और वाटर पोलो आकर्षण का केंद्र होगाटीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा बड़ा तालाब में 24 अगस्त को झारखंड स्टेट ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट लोहरदगा- 2023 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है। जलीय खेल में भाग लेने के लिए रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार समेर मेजबान लोहरदगा जिला की टीम भाग लेंगी।लोहरदगा में आयोजित होने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में वाटर कल्चर प्रोग्राम सेंक्रोनाइज्ड नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसमें जमशेदपुर और रांची की स्विमर बालाएं शामिल होंगी। यह जानकारी लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव दीपक मुखर्जी ने दी। उन्होंने बताया कि इस तैराकी मीट के मुख्य प्रायोजक एफडी इंटरप्राइजेज, लोहरदगा के निदेशक सह- एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार है। सचिव और प्रायोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में बोट व ट्यूब रेस के अलावा बालक- बालिका वर्ग के लिए वाटर पोलो, ओपन टू ऑल बालक बालिका 300 मी फ्री स्टाइल रेस, 50 गुना 4 मी आईएम स्ट्रोक, 100 मी बैक स्ट्रोक, 100 मीटर बटर फ्लाई, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता  के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू होंगे। वह एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।इसके अलावा लोहरदगा के उपायुक्त डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद, पुलिस कप्तान आर रामकुमार विशिष्ट अतिथि होंगे। अतिथि के रूप में लोहरदगा के सिविल एसडीओ अरविंद कुमार लाल, नगर परिषद कार्यपालक अधिकारी देवेंद्र कुमार और झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र तिवारी अतिथि होंगे।लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 24 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से बड़ा तालाब में झारखंड स्टेट ओपन एक्वेटिक मीट (जलीय खेलों) का आयोजन किया गया है। खास बात यह है कि इस जल ये खेल में पर्यटन विभाग के लाइफगार्ड और झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन के कई ऑफिसल्स, राज्य टीम के मुख्य कोच उमेश पासवान समेत झारखंड राज्य के कई नेशनल स्विमर बालक- बालिकाएं शामिल हो रहे हैं।

अपने बीच मंत्री अर्जुन मुंडा को पाकर गदगद दिखे बच्चे
Published / 2023-08-22 23:32:37
अपने बीच मंत्री अर्जुन मुंडा को पाकर गदगद दिखे बच्चे

एकलव्य स्कूल के छात्रों के साथ केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया संवादटीम एबीएन, रांची। आदिवासी इलाके के छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया कराने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय केंद्र सरकार ने शुरू किया है। इन स्कूलों में छात्रों को कैसी शिक्षा और सुविधा मिल रही है, इसे लेकर केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने छात्रों के अनुभव को जानने का प्रयास किया। मंगलवार को दिल्ली के बीआर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लगभग 460 एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल के छात्रों के साथ मुंडा ने संवाद कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। छात्रों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसे प्रयासों से छात्रों को प्रेरणा और सफल जीवन जीने की ऊर्जा मिलती है। सरकार की कोशिश एकलव्य स्कूलों में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के साथ उनके स्किल ओरिएंटेशन को बढ़ावा देना है ताकि वे वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो सके। हमारी कोशिश एकलव्य स्कूल के बच्चों को देश के बेहतरीन स्कूल में मिलने वाली सुविधा मुहैया कराना है। इस दौरान छात्रों ने भी अपने अनुभव को साझा किया। आदिवासी मामले मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार झा ने कहा कि एकलव्य स्कूल के छात्रों से साथ राष्ट्रपति ने मुलाकात की और यह एक यादगार मुलाकात बन गयी। विभिन्न राज्यों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से आदिवासी युवाओं की समग्र शिक्षा मुहैया कराने का काम किया जा रहा है।

आज गरीब मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन
Published / 2023-08-22 23:28:14
आज गरीब मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मंगलवार को राजभवन में बीआइटी सिंदरी में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप सौंपेगे। ये लैपटॉप संस्था अनंत प्रयास के सहयोग से दिये जा रहे हैं। लैपटॉप देनेवाले डोनर के रूप में बीआइटी सिंदरी के 1960-64 बैच के शंभू प्रसाद, 1990-94 बैच के अनिल कुमार झा, नंदिनी सिंहानिया व रिंकु किला तथा 1972-76 बैच के आरके चौधरी शामिल हैं। राजभवन के दरबार हॉल में दिन के 10:45 बजे से आयोजित कार्यक्रम के लिए बीआइटी सिंदरी के 21 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। संस्था अनंत प्रयास के सीइओ आरके चौधरी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को लैपटॉप दिये जायेंगे, उनमें मुकेश पांडेय, सौरभ कुमार, जीतेंद्र कुमार राय (गिरिडीह), दीपक मेहता, राजकुमार, अमरदीप केशरी (हजारीबाग), विकास मंडल, अजय महतो, विशाल कुमार, उत्तम महतो, जयराम यादव, मिथलेश राज, सुषमा हांसदा (धनबाद), नीतीश केसरी (बोकारो), अनुपमा रानी (लातेहार), राहुल राज (पूर्वी सिंहभूम), करण कुमार (गढ़वा), प्रथम राम (गोड्डा), मनीषा कुमारी (रांची), हर्ष कुमार गुप्ता (पलामू) और सौर्य गुप्ता (गुमला) शामिल हैं।

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने गवर्नर संग की उच्च शिक्षा पर चर्चा
Published / 2023-08-22 23:16:20
डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने गवर्नर संग की उच्च शिक्षा पर चर्चा

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिले डॉ दिनेशानंद गोस्वामीटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने मंगलवार को रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिले। इस दौरान राज्य के उच्च शिक्षा पर चर्चा की। डॉ गोस्वामी ने राज्यपाल से कोल्हान विश्वविद्यालय सहित राज्य के चार विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपति नियुक्त करने तथा राज्य के विभिन्न कॉलेजों में प्राचार्यों एवं शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली करने का आग्रह किया। साथ ही डॉ गोस्वामी ने बहरागोड़ा में महिला महाविद्यालय खोलने का भी राज्यपाल से अनुरोध किया। राज्यपाल से मिलने के बाद डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्यपाल जो विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं, उच्च शिक्षा के गुणात्मक परिवर्तन के लिए प्रयासरत हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चंद्रयान-3 के लिए मंगल कामना
Published / 2023-08-22 23:14:04
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चंद्रयान-3 के लिए मंगल कामना

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान 3 के विकम लैंडर के बुधवार को शाम में चांद की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर सही तरीके से उतरने की मंगल कामना की। इस क्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य संजय जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी मंदिर में मंगलवार को शाम में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पहाड़ी मंदिर के आधार तल पर स्थित शिवलिग पर जल चढ़ाया गया और आरती हुई। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने परमपिता शिव से विक्रम लैंडर के सुरक्षित तरीके से चांद पर उतरने की प्रार्थना की गयी। भाजपा नेता संजय जायसवाल ने बताया कि बुधवार को शाम में विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने का क्षण हम सभी देशवासियों के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हौसला आफजाई के बाद तीन साल बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने फिर से चंद्रयान 3 को चांद पर भेजा है और हम सभी को उम्मीद है कि इस बार अभियान सफल रहेगा। इसके साथ ही भारत दुनिया के उस चौथे देश के रूप में यह सफलता हासिल करने वाला बन जायेगा। जिसके वैज्ञानिकों ने चांद पर यान को सफलता पूर्वक भेजा है। मौके पर शुभम जायसवाल, तरुण जयसवाल, निशांत यादव, राज चौधरी, पीयूष गुप्ता, हर्ष यादव, शिवा साहू, किशन, कौशल केशरी, प्रिंस, अंकित सत्य कुमार आदि उपस्थित थे।

रांची : अमीत कुमार ने किया नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण
Published / 2023-08-22 23:11:29
रांची : अमीत कुमार ने किया नगर आयुक्त का पदभार ग्रहण

टीम एबीएन, रांची। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अमीत कुमार ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त का प्रभार ग्रहण किया। निवर्तमान नगर आयुक्त शशि रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा।

महिला क्रिकेट टीम के गठन को लेकर केडीसीए ने खिलाड़ियों  संग बैठक की
Published / 2023-08-22 19:23:15
महिला क्रिकेट टीम के गठन को लेकर केडीसीए ने खिलाड़ियों संग बैठक की

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन इस वर्ष कोडरमा जिला महिला क्रिकेट टीम बनाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को झुमरी तिलिया स्थित रॉयल सेलिब्रेशन बैंक्वेट हॉल में केडीसीए के पदाधिकारियों ने जिले की क्रिकेट खेलने वाली इच्छुक लड़कियों और अभिभावकों संग एक बैठक की। बैठक में सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि आज क्रिकेट के क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं खुली हुई है । लड़कियों को क्रिकेट के क्षेत्र में मेहनत कर कैरियर संवारना चाहिए । उपाध्यक्ष अनिल सिंह और संयुक्त सचिव कृष्णा ब्रह्मपुरिया ने खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया और कहा कि एक अच्छे ट्रेनर से  महिला खिलाड़ियों को ट्रेनिंग  दिलवाया जाएगा। झारखंड पब्लिक स्कूल इंदरवा के कंप्यूटर सह खेल शिक्षक राजीव रंजन सिन्हा ने अपने स्कूल में ट्रेनिंग सेंटर रखने की बात कही। जिस से डोमचांच सहित सुदूरवर्ती  क्षेत्र से लड़कियां आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। केडीसीए के पदाधिकारियों ने वैसी ही व्यवस्था करने की बात कहीं। बैठक में सचिव दिनेश सिंह ,उपाध्यक्ष अनिल सिंह, ज्वाइंट सेक्रेट्री कृष्णा बरहपुरिया, आलोक पांडेय, ओम प्रकाश, सोनू खान, राजीव रंजन सिंहा, सुरेश प्रसाद, दीपक, प्रियंका मेहता, रजनी यादव ,पूजा कुमारी, रिया, तेजस्विनी, सोनाली, अनु , राधा, पायल, सृष्टि, सोनीका ,अंशु ,रिया कुमारी ,प्रियंका कुमारी, महिमा, सुमन, ज्योति, सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

कौन बनाया हिन्दुस्तान - भारत का मजदूर किसान
Published / 2023-08-22 19:21:05
कौन बनाया हिन्दुस्तान - भारत का मजदूर किसान

श्रम कल्याण कार्यालय पर निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) ने किया विशाल धरना प्रदर्शन  टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। कौन बनाया हिंदुस्तान- भारत के मजदूर किसान की गगनभेदी नारों के साथ सीटू से संबद्ध कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन आॅफ इंडिया (सीडब्लूएफआई) के देशव्यापी आह्वान पर झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्रम कल्याण आफिस के समक्ष विशाल धरना देकर प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व सीटू नेता और यूनियन के राज्य संयुक्त सचिव प्रेम प्रकाश ने किया। धरना स्थल पर यूनियन के नगर अध्यक्ष नागेश्वर दास की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सीटू नेता और झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन के राज्य महासचिव व सीडब्लूएफआई केंद्रीय कमेटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि देश की मेहनकश आवाम आज भी भूख, गरीबी, अशिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव और सामाजिक शोषण का दंश झेल रहा है। भारतीय निर्माण उद्योग कृषि के बाद सबसे बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र है। जहां लगभग 51 मिलियन लोग काम करते हैं और देश की जीडीपी में लगभग 11% का योगदान देते हैं। निर्माण मजदूरों के लिए 1996 के कानून को संघर्षों के बल पर पूरे देश में लागू करवाया गया। लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी निर्माण श्रमिक कल्याण बोड मे निर्माण मजदूरों का बड़ा हिस्सा पंजीकृत नहीं हुआ है। कानून बनने से लेकर अब तक कुल 78521.24 करोड़ रुपये सेस से वसूली की गयी है। जिसमें 35399.40 करोड़ रुपये ही खर्च किये गये। 54.91% यानी 43,121.84 करोड़ रुपये खर्च ही नहीं किया गया। केरल में निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड को छोड़कर झारखंड सहित सभी राज्यों में हजारों करोड़ रुपये पड़ा हुआ है, लेकिन मजदूरों पर खर्च नहीं किया जा रहा है। सीटू के जिला संयोजक रमेश प्रजापति ने निर्माण श्रमिकों के हक के लिए लाल झंडे के तले मजदूरों को लामबंद होने और लंबी लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। मजदूर नेता और निर्माण यूनियन के सचिव प्रेम प्रकाश ने कहा कि आज निर्माण मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई रोज बढ़ रहा है, मजदूरों को परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। लेकिन मजदूरों की मजदूरी बढ़ाया नहीं जा रहा है। मजदूरों के रजिस्ट्रेशन के लिए श्रमाधान पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है और जिसके कारण उनका लेबर कार्ड नहीं बन रहा है और कई सरकारी सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। मजदूरों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। धरना के बाद एक सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रम अधीक्षक से मिलकर 8 सूत्री मांग पत्र सौंपकर वार्ता किया। मांगों में सभी निर्माण श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 26000 और 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन सुनिश्चित करने, निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमत पर रोक लगाने व जीएसटी खत्म करने, निर्माण श्रमिक कल्याण निधि का दुरूपयोग बंद करने, मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लेने, बीओसीडब्लू अधिनियम 1996 और अंतरराज्यीय प्रवासी श्रमिक अधिनियम 1979 को मजबूत करने, सभी निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण व समय पर लाभ सुनिश्चित करने, सेस से जमा करोड़ों रुपये मजदूरों पर खर्च करने, फर्जी मजदूरों का पंजीकरण रद्द कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग शामिल है। सभा को कर्मचारी नेता दिनेश रविदास, मुखिया विरेन्द्र यादव, यूनियन नेता शंभु पासवान, राजेंद्र पासवान, बालेश्वर राम आदि ने मुख्य रूप से संबोधित किया। कार्यक्रम में रवींद्र भारती, अशोक रजक, तालेवर दास, सहदेव दास, संजय यादव, रामजनम कुम्हार, श्यामनंदन पासवान, राजू यादव, मो हसीम, मुकेश सिंह, पार्वती देवी, मुंशी दास, गीता देवी, सुनीता देवी, राधा देवी, बसंती देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरूष शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.