टीम एबीएन, रांची। सेक्रेड हार्ट स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा स्कूल में ही गिरने से संदेहास्पद परिस्थितियों में बुरी तरह से जख्मी हो गयी है। क्लास छह में पढ़ने वाली छात्रा को धुर्वा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तुपुदाना ओपी की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। रांची के नामी स्कूलों में शुमार सेक्रेड हार्ट में क्लास छह में पढ़ने वाली एक छात्रा स्कूल में गिरने की वजह गंभीर रूप से घायल हो गयी है। स्कूल प्रबंधन के द्वारा उसे आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां वह मौत से जूझ रही है। डॉक्टर के अनुसार छात्रा की स्थिति गंभीर है। फिलहाल उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस की एक टीम स्कूल में जांच कर रही है जबकि दूसरी टीम अस्पताल में है। बच्ची किन परिस्थितियों में गिर कर घ्याल हुई है इसकी जांच की जा रही है।
झारखंड से भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है तभी राज्य का विकास होगा- बाबूलाल मरांडीटीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के तालझारी में गुरुवार देर शाम सभा को संबोधित किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड का विकास करना है तो झारखंड से हेमंत सोरेन सरकार को हटाना होगा।झारखंड में अभी विकास की नहीं भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है जिससे जनता परेशान है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के दौरान जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के तालझारी स्थित दुर्गा मंदिर मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लूट खसोट की सरकार है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस को वंशवादी पार्टी बताया। उन्होंने लोगों से झारखंड की वर्तमान सरकार को हटाने की जोरदार अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोरेन परिवार कहते हैं कि वह महाजनों से लड़ते थे, लेकिन सच्चाई यह है कि महाजनों से लड़ते-लड़ते सोरेन परिवार ही एक बड़ा महाजन बन गया है। उन्होंने सोरेन परिवार पर अंधाधुंध जमीन खरीद करने का भी आरोप लगाया। बाबूलाल मरांडी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच पर जमीन खरीदने का दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि सोरेन परिवार ने रांची से लेकर साहिबगंज तक काफी जमीन खरीदी है इसकी जांच होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि अफसर शाही बेलगाम है, भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। इसलिए झारखंड से जनता हेमंत सोरेन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें तभी झारखंड का समुचित विकास हो पायेगा।
टीम एबीएन, रांची। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर एचइसी कर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली और खुशी का इजहार किया। तिरंगा यात्रा सुबह 10:30 बजे धुर्वा गोलचक्कर से शुरू हुई। इसमें एचइसी के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। एचइसी के प्लांटों में मोबाइल लाॅन्चिंग पैड, इओटी क्रेन सहित कई उपकरण का निर्माण किया गया है। मौके पर प्रेमशंकर पासवान, पूर्णेंदु दत्त मिश्र, शशि कुमार, सुभाष चंद्रा, धनंजय कुमार आदि मौजूद थे।
सीएम हेमंत ने मिजोरम में पुल ढहने की घटना में श्रमिकों की मौत पर जताया शोकटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते बुधवार को मिजोरम में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने की घटना में 18 श्रमिकों की मौत पर शोक जताया। मिजोरम के आइजोल जिले में पुल गिरने की घटना में कम से कम 18 श्रमिकों की मौत हो गयी और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है।श्री सोरेन ने लिखा- मिजोरम में सैरांग के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से श्रमिकों की मौत की दुखद खबर मिली। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। मैं हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। घटना के दौरान मौके पर लगभग 35-40 कर्मचारी मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।गौरतलब है कि मिजोरम के आइजोल जिले में सैरांग इलाके के निकट बीते बुधवार को एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने के कारण कम से कम 18 मजदूरों की मौत हो गयी।
बालक वर्ग में जमशेदपुर की दीपांशु सिंह और बालिका वर्ग में रांची की अतासी कुमार ने चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, रामगढ़,चतरा और लोहरदगा समेत कई जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए रांची और जमशेदपुर बालिकाओं ने सेंक्रोनाइज्ड डांस के जरिए लोहरदगा के हजारों दर्शकों का दिल जीत लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन और एचडी इंटरप्राइजेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ प्रतियोगिता टीम एबीएन, लोहरदगा। झारखंड स्टेट ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट लोहरदगा- 2023 का भव्य आयोजन 24 अगस्त किया गया।यह आयोजन लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान और एफडी इंटरप्राइजेज लोहरदगा सौजन्य से देश आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजित किया गया।इसमें राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मुख्य अतिथि थे। जिले के उपायुक्त डॉ बाघमारे कृष्ण प्रसाद, पुलिस कप्तान आर रामकुमार विशिष्ट अतिथि और सिविल एसडीओ अरविंद कुमार लाल, नगर पर्षद प्रशासक देवेंद्र कुमार अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रतियोगिता में 300 मी फ्री स्टाइल बालक- बालिका, 50 गुना 4 मी एम आई स्ट्रोक बॉयज- गर्ल्स, बैकस्ट्रोक 100 मी बॉयज- गर्ल्स, बटरफ्लाई 100 मी बॉयज- गर्ल्स, बैकस्ट्रोक 100 मी बॉयज- गर्ल्स, ट्यूब रेस, बोट रेस, वाटर पोलो आदि का आयोजन किया गया। जमशेदपुर के दीपांशु सिंह को इंडिविजुअल का मैन आॅफ द टूनार्मेंट का खिताब दिया गया। वहीं बालिका वर्ग में अतासी कुमार को यह अवार्ड दिया गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं - 300 मी थ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिता बालिका वर्ग प्रथम अतासी कुमार, द्वितीय आरती कुमारी, प्रथमी सिंह सरदार। बालक वर्ग- दीपांशु सिंह ,अमन जयसवाल, राहुल नायर। लोहरदगा के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में इमरोज खान, दीपक साहू, अफसर आलम और दिनेश पांडेय क्रमश: अव्वल रहे। 50 गुना चार मी एम आई स्ट्रोक इवेंट में दीपांशु सिंह, अमन जयसवाल, साहिल नायर क्रमश: अव्वल रहे। इस वर्ग के बालिका इवेंट में अतासी कुमार, प्राथमी सिंह सरदार और आरती कच्छप अव्वल रहे। बैकस्ट्रोक बालक वर्ग- दीपांशु सिंह, अनूप मुंडा, अमन जयसवाल। बालिका वर्ग में अतासी कुमार, शबाना कुमारी, श्वेता लकड़ा क्रमश: अव्वल अव्वल रही। बटरफ्लाई 100 मी- दीपांशु सिंह, अनूप मुंडा, अमन जयसवाल क्रमश: अव्वल रहे। बालिका वर्ग में आरती कुमारी प्राथमी सिंह सरदार और कुमारी रिष्टा राज अव्वल रही। 100 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक वर्ग में अभिषेक कुमार महतो, राहुल नायर, दीपक महतो। बालिका वर्ग में आरती कच्छप, नैना कुमारी, प्रिया उरांव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। ट्यूब रेस में सूरज जायसवाल, अफसर आलम, विकास मुंडा उरांव क्रमश: अव्वल रहे। वाटर पोलो के बालिका वर्ग में जेएसएसपीएस ने रांची को दो- एक से हराया। बालक वर्ग में हजारीबाग और लोहरदगा के बीच खेला गया मैच एक-एक के बराबरी पर छूटा। वोट रेस में रेड पोट और येलोपोट क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में जमशेदपुर और रांची की 16 लड़कियों के द्वारा भाव भाव सिंक्रोनाइज्ड डांस का प्रदर्शन किया।सफल प्रतिभागियों को सांसद धीरज प्रसाद साहू डीसी बाघमारे कृष्ण प्रसाद और पुलिस कप्तान आर रामकुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में 45 बालिका समेत 112 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, लोहरदगा, चतरा, रामगढ़ के अलावा तैराकी एकाडमी झारखंड के बालक बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव दीपक मुखर्जी, एचडी इंटरप्राइजेज के अब्दुल जब्बार, संदीप मिश्रा, फहद, अब्दुल कादिर, अशोक यादव, डॉ शशि कुमार गुप्ता, आलोक कुमार साहू, अमर प्रसाद अग्रवाल, वीके बालान्जिनप्पा, सरवर खान, सेराज अंसारी, उमेश पासवान,मनु राणा समेत हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।
सितंबर महीने में राज्यसभा सांसद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह राइफल क्लब का करेंगे शुभारंभ अगले साल नए स्विमिंग पूल में तैराकी प्रतियोगिता करने का लक्ष्य टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा में शीघ्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा। अगले साल उसी स्विमिंग पूल में तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।साथ ही लोहरदगा में राइफल शूंटिंग क्लब बन कर तैयार हो गया है। इसके उद्घाटन राज्यसभा सांसद-सह- पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह करेंगे। वह अगले महीने लोहरदगा आएंगे। उक्त बातें गुरुवार को अमृत महोत्सव के अवसर पर लोहरदगा बड़ा तालाब में जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान और एफडी इंटरप्राइजेज के सौजन्य से आयोजित झारखंड स्टेट ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट लोहरदगा 2023 के कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि झारखंड के आधे से अधिक जिले के बालक- बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर उसके गौरव को बढ़ाया है। इतनी सुविधाओं और अनुशासन के बीच प्रतियोगिता को संपन्न कराया गया। यह सराहनीय है। सांसद ने कहा की तैराकी प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हम उनके प्रति भी आभार जताते हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रतियोगिता को और विस्तार दिया जाएगा। तकनीकी रूप से खिलाड़ियों को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता में पांच- पांच स्वर्ण पदक जीतकर इंडिविजुअल चैंपियनशिप जीतने वाले जमशेदपुर के दीपांशु सिंह और रांची की अतासी कुमार को विशेष रूप से बधाई दिया। सांसद ने जिला स्विमिंग एसोसिएशन और एचडी एंटरप्राइजेज को इतने बड़े पैमाने पर स्विमिंग प्रतियोगिता और सेंक्रोनाइज्ड डांस का आयोजन करने के लिए बधाई दी। तैराकी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती रहती है: डीसी विशिष्ट अतिथि उपायुक्त लोहरदगा डॉ बाघमारे कृष्ण प्रसाद ने कहा कि इस तरह का आयोजन लोहरदगा जैसे जगह में होना अपने आप में बड़ी बात है। यहां सुविधाओं का अभाव है। बावजूद आयोजनकर्ता के द्वारा इतनी सुविधा मुहैया कराई गई। यह निश्चित रूप से यादगार पल है। तैराकी के खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। उपायुक्त ने कहा कि तैराकी से शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इस खेल से हमारे प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता को बल देता है। तैराकी हमारे शारीरिक , मानसिक और तंदुरुस्ती का सशक्त जरिया है। इसीलिए कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है। यह स्थिति हम सबों के जीवन में आगे सफल होने के लिए जरूरी है। तैराकी करने से शरीर फुतीर्ला रहता है: एसपी लोहरदगा के पुलिस कप्तान और रामकुमार ने इस मौके पर कहा निश्चित रूप से यह झारखंड का बड़ा आयोजन है। इसमें राज्य भर के 100 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। इस बात का यह मुनादी करता है, कि यह प्रतियोगिता आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगा। एसपी ने कहा कि तैराकी की खेल हमारे अंदर उच्च स्तरीय आत्म बल आता है। हमें शक्तिशाली बनाता है। जलीय खेल हमारे शरीर और मन, सुख और दुख के बीच संतुलन बनाने का सशक्त माध्यम है। तैराकी करने से हमारे शरीर का बिष तत्व बाहर और अमृत तत्व शरीर के अंदर भरता है। स्विमिंग करने से मांसपेशियां और हड्डियों को मजबूती मिलती है। शरीर फुतीर्ला रहता है। तनाव से मुक्ति तो मिलती ही है, मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी। तैराकी को लेकर लोहरदगा में जुनून है अब्दुल जब्बार प्रायोजक एफडी इंटरप्राइजेज के अब्दुल जब्बार उर्फ जबरुल अंसारी ने कहा कि लोहरदगा में तैराकी को लेकर जुनून है। तभी तो इस प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं। यही वजह है, कि ओलंपिक में जिन प्रमुख तैराकी के इवेंट को शामिल किया गया है। उन्हें इवेंटों का आयोजन यहां किया जाता है। इसमें फ्री स्टाइल, बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई, एमआई स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और वाटर पोलो के इवेंट आयोजित किए जाते हैं। स्विमिंग एसोसिएशन के लोहरदगा जिला सचिव दीपक मुखर्जी ने कहा कि आयोजन में सबका सहयोग प्राप्त हुआ। सांसद धीरज प्रसाद साहू स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष के नाते हमेशा सहयोग करते रहते हैं। उनके सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने लोहरदगा में स्विमिंग पूल निर्माण की घोषणा की है। इसका हम सभी स्वागत करते हैं। इतनी बड़ी संख्या संख्या में राज्यभर बालक- बालिकाओं का प्रतिभागी के रूप में शामिल होना, निश्चित रूप से इस टूनार्मेंट के गौरव को बढ़ाता है। स्वागत भाषण अब्दुल फहद ने किया। मौके पर सिविल एसडीओ अरविंद कुमार लाल, नगर पर्षद प्रशासक देवेंद्र कुमार, सिटी मैनेजर विजय कुमार, डॉ शशि कुमार गुप्ता, अशोक यादव, वीके बालान्जिनप्पा, रणजी खिलाड़ी आशीष कुमार,अमर प्रसाद अग्रवाल, संदीप मिश्रा, आलोक कुमार साहू,सरवर खान, अब्दुल कादिर छोटू आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। आयोजन समिति की ओर से सफल खिलाड़ीयों के अलावा तमाम अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।
रांची में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेलना गौरवमय होगा : सविताएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 खेलना गौरवमय अनुभव होगा। महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच आयोजित होगी और भारत पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। भारतीय टीम की कप्तान सविता ने टूर्नामेंट के बारे में अपना उत्साह और भारतीय धरती पर इस तरह के प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी के सम्मान को साझा किया।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। 45 झारखंड बटालियन की ओर से नवनिर्मित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा गोहाल जयनगर परिसर में 45 झारखंड बटालियन के तत्वावधान में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कर्नल मनीष जैन के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग गुरु शरद अग्रवाल एवं राजेश्वर ठाकुर के द्वारा कैंडिटों को योग करने के साथ योग के फायदों से अवगत कराया और कहा कि सबों को प्रात: योग करना चाहिए योग से ही आप निरोग रहते हैं इसके बाद विभिन्न जिलों से आए हुए कैडेटोको मैप रीडिंग फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट फील्ड सिग्नल वेपन ट्रेनिंग टेंट पिचिंग की प्रशिक्षण दी जा रही है।वहीं नयी दिल्ली मे 26 जनवरी 2024 के गणतंत्र दिवस की तैयारी करायी जा रही है, जिसके अंतर्गत कैडेटो को गार्डन आफ आनर पीएम रैली फ्लैग एरिया गुणवंता पूर्ण प्रशिक्षण सूबेदार मेजर रमेश राय के देख रेख में करायी जा रही। वहीं कोडरमा के अग्नि समन विभाग के द्वारा कैडेटो के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फायर अधिकारी शैलेंद्र किशोर ने कैडेटो को आग लगने से एवं उससे बचने तथा दूसरों की सुरक्षा करने के उपाय बतायें। मौके पर संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार सिटीओ बेबी देवी एनसीसी आफिसर अजय कुमा नवीन कुमार सूबेदार सुमन प्रसाद ए एन ठाकुर नायब सूबेदार तिलक राज कैंप BHM अनिल राय हवलदार बीके वर्मा पीसी धनवार मनोज उरांव विनोद नाग अनिल बारा प्रधान लिपिक राम उचित कुमार सहायक लिपिक सिद्धार्थ कुमार, रोहित कुमार सभी लोग प्रशिक्षण सभी लोग वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
टीम एबीएन रांची। बुलडोजर अब केवल उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में ही नहीं, बल्कि झारखंड की राजधानी रांची में भी चलने लगा है। वैसे तो बुलडोजर बाबा के नाम से योगी आदित्यनाथ प्रसिद्ध हैं। लेकिन झारखंड में भी बुलडोजर से लोगों में खौफ बना हुआ है।ताजा मामला राजधानी रांची के धुर्वा इलाके की है, जहां जेपी मार्केट स्थित एक दवा दुकान के सामने हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाया गया।बताते चलें कि राजधानी रांची का धुर्वा एक रिहाइशी इलाका है। जहां सड़क किनारे एक दवा दुकान है। उसके ठीक सामने एक अवैध निर्माण चल रहा था, जिसे एचईसी प्रशासन ने स्थानीय पुलिस की सहायता से बुलडोजर चलवा कर इसे ध्वस्त किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.