Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग ने पकड़ी रफ्तार
Published / 2023-08-28 05:55:01
झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग ने पकड़ी रफ्तार

आईएमए की झारखंड इकाई ने की मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग; आंदोलन की दी चेतावनीटीम एबीएन, रांची। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की झारखंड इकाई ने रविवार को मांग की है कि राज्य सरकार डॉक्टरों और मरीजों के लाभ के लिए राज्य में जल्द से जल्द मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट (एमपीए) और क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट (सीईए) में संशोधन लागू करे। आईएमए ने यहां अपनी कार्यकारी निकाय की बैठक के दौरान इस संबंध में सरकार से अनुरोध करने का फैसला किया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर वे फिर से आंदोलन शुरू कर सकते हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए आईएमए की झारखंड इकाई के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि उनकी मांगें अभी भी राज्य सरकार के पास लंबित हैं। उन्होंने कहा, हमें सिर्फ आश्वासन दिया गया है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सरकार ने लंबे समय से लंबित हमारी मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाया है, जो स्वीकार्य नहीं है।अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जब उन्होंने कई दौर के आंदोलनों के साथ दबाव बनाया, तो राज्य सरकार बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा में एमपीए विधेयक लायी। उन्होंने कहा, कुछ विधायकों की आपत्ति के बाद इसे प्रवर समिति के पास भेजा गया और यह करीब पांच महीने से लंबित है।आईएमए की झारखंड इकाई के सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि हमने क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के एक नियम में संशोधन की मांग की है। इसे विधानसभा से पारित किये बिना संशोधित किया जा सकता है लेकिन सरकार अनजान है।कुमार ने कहा कि उन्होंने एकल डॉक्टरों के क्लीनिक, दंपति डॉक्टरों के क्लीनिक और 50 बेड से कम के अस्पतालों को सीईए के दायरे से बाहर रखने की मांग की है। उन्होंने कहा- अगर संशोधन तुरंत नहीं किया जाता है, तो एकल डॉक्टर क्लीनिक, दंपति डॉक्टरों के क्लीनिक और 50 बेड से नीचे के अस्पताल अपने प्रतिष्ठान बंद करने के लिए मजबूर होंगे।झारखंड आईएमए के अध्यक्ष ने कहा- अगर सरकार कोई कदम नहीं उठाती है, तो हमारे पास फिर से अपना आंदोलन शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा, जो मरीजों को परेशानी में डाल सकता है जो हम नहीं चाहते हैं।

झारखंड में तरह-तरह की राजनीतिक बाधाएं तैयार कर विपक्ष : सीएम
Published / 2023-08-28 05:41:24
झारखंड में तरह-तरह की राजनीतिक बाधाएं तैयार कर विपक्ष : सीएम

झामुमो सरकार को गिराने की साजिश रच रहा है विपक्ष : हेमंत सोरेनटीम एबीएन, डुमरी/ गिरिडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते शनिवार को कहा कि राज्य में 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार के गठन के बाद से ही विपक्ष उनकी सरकार को गिराने की साजिश रच रहा है। हेमंत सोरेन ने 5 सितंबर को डुमरी विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार बेबी देवी के लिए प्रचार के दौरान बोकारो जिले के चंद्रपुरा ब्लॉक के अंतर्गत तेलो गांव के कोचाटांड मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा- विपक्ष राज्य सरकार को सुचारू रूप से काम करने से रोकने के लिए बाधाएं पैदा कर रहा है। कभी वे (विपक्ष) विधायकों की खरीद-फरोख्त की खबर लाते हैं, तो कभी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के जरिए लोगों को गुमराह करते हैं, ताकि सरकार अपना काम न कर सके। उन्होंने दावा किया कि ऐसी परिस्थितियों के बावजूद, राज्य सरकार लोगों के कल्याण के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सोरेन ने भाजपा का नाम लिए बिना विपक्ष पर 1932 की खतियान-आधारित अधिवास नीति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने में "राजनीतिक बाधाएं" पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- एकल इंजन सरकार होने के नाते, हमने अधिवास नीति के कार्यान्वयन और ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए विधेयक पारित किये हैं, लेकिन विपक्ष ने इसमें अड़ंगा लगा दिया है। उन्होंने दावा किया कि जब झारखंड बिहार से अलग हुआ तो ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण था।इस साल अप्रैल में लंबी बीमारी के बाद झामुमो विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद डुमरी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव जरूरी हो गया था। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में महतो ने आजसू पार्टी की यशोदा देवी को 34,288 वोटों के अंतर से हराया था। सत्तारूढ़ झामुमो की बेबी देवी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में उपचुनाव लड़ रही हैं। जबकि आजसू पार्टी की यशोदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी।

बाबूलाल के बयान ने झारखंड की राजनीति में मचायी खलबली
Published / 2023-08-28 05:31:59
बाबूलाल के बयान ने झारखंड की राजनीति में मचायी खलबली

हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, ऑफिसर बोलते हैं हर महीना रिचार्ज कराना पड़ता है : बाबूलाल मरांडीटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपनी संकल्प यात्रा के द्वितीय चरण में जामताड़ा की जनसभा के साथ संथाल परगना के 18 विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित किया। बाबूलाल मरांडी ने बारिश के बीच जनसभाओं में हजारों की संख्या में शामिल होकर उनकी बातों को सुनने केज्ञलिए संथाल परगना की जनता का हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जनता के स्नेह और समर्थन से संकल्प यात्रा अब जनसंकल्प यात्रा में बदल गयी है।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य भाजपा नीत अटल सरकार की देन है। भाजपा राज्य गठन से लेकर राज्य के सर्वांगीण विकास केलिए समर्पित है। लेकिन अलग राज्य की लड़ाई का ढिंढोरा पीटने वाले झामुमो कांग्रेस और राजद के लोगों ने क्या किया यह जानता जानती है।ये झारखंड आंदोलन को बेचने और खरीदने वाले लोग है। कोई लाश पर बनने की कसम खाने वाले लोग हैं। शिबू सोरेन को तिहाड़ जेल जाने की कहानी झारखंड की जनता जानती है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अलग राज्य भी दिया और गांव, गरीब, किसान को विकास की मुख्यधारा से भी जोड़ा। 60 वर्षों तक कांग्रेस ने गांव में सड़क बिजली नहीं भेजी क्योंकि गांव में गरीब, दलित, पिछड़ा लोग रहते हैं। लेकिन अटल जी की सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव में विकास की नई क्रांति ला दी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, ऑफिसर बोलते हैं हर महीना रिचार्ज कराना पड़ता है।

स्टेप ऑन फिटनेस एंड डांस स्टूडियो में हुआ सावन मिलन समारोह
Published / 2023-08-28 05:17:38
स्टेप ऑन फिटनेस एंड डांस स्टूडियो में हुआ सावन मिलन समारोह

टीम एबीएन, रांची। स्टेप ऑन फिटनेस एंड डांस स्टूडियो में सावन मिलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सुपता नंदी जी शामिल हुईं और उनके साथ ही मीना मोदी प्रीति अग्रवाल और  मीना सिन्हा जी शामिल हुईं। स्टेप ऑन फिटनेस और डांस स्टूडियो की निदेशक स्नेहा मोदी और यहां के शिक्षक ऋषव सर, अमन सर, अजय सर के कारण ये कार्यक्रम सफल हो गये।साथ ही साथ इस प्रोग्राम में सभी महिलाओ और बच्चों का डांस परफॉर्मेंस हुआ जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी महिलाओं को रैंप वॉक और गेम्स खिलाया गया, जिसमें सावन क्वीन का खिताब सीमा जी को मिला और साथ ही बच्चों को भी गेम्स खिलाया गया और सभी बच्चों को गिफ्ट्स बांटा गयायह कार्यक्रम गांधी नगर क्लब में आयोजित किया गया।

रांची : राम-जानकी मन्दिर बरियातू में भण्डारा सम्पन्न
Published / 2023-08-27 23:47:50
रांची : राम-जानकी मन्दिर बरियातू में भण्डारा सम्पन्न

टीम एबीएन, रांची। मन्दिर समिति हर साल सावन और कार्तिक बैकुंठ चतुर्दशी को भण्डारा में पुड़ी सब्जी खीर का भण्डारा होता है। मन्दिर में इस बार अधिक मास में पच्चीस दिन की कथा के उपरांत भण्डारा हुआ।मन्दिर के पुजारी पंडित रामदेव पाण्डेय ने कहा कि भण्डारा अन्नदान है। सावन और कार्तिक में भंडारा करना सर्वोपरि पुण्य है। मौके पर विभा सिंह, जय सिंह, डा माधव शरण सिंह, जय शंकर जयपुरिया, नवीन सिंह, सरिता, दीपक ओझा, नवीन शर्मा सहित अनेक लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।

सावन सिंधारा उत्सव में भजनों की गूंज से झूम उठे श्रद्धालुगण
Published / 2023-08-27 23:38:03
सावन सिंधारा उत्सव में भजनों की गूंज से झूम उठे श्रद्धालुगण

टीम एबीएन, रांची। श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में मां श्री जीण भवानी का सावन सिंधारा उत्सव धूम धाम से मनाया गया। जिसमें 351 से अधिक महिलाओं ने राजस्थानी वेश भूषा मारवाड़ी परिधान में माता के भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का आरंभ गणेश पूजन के साथ विजय पालड़ीवाल ने सह परिवार माता की ज्योत प्रज्वलित की। विशेष रूप से तैयार किये गये। छप्पन भोग का प्रसाद लगाया। पुरुलिया से आई मशहूर भजन गायिका शीतल कटारूका द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई जिनका साथ रांची की कलाकार सावित्री तोदी ने दिया। इनके द्वारा प्रस्तुतमैया तेरे भरोसे मेरा परिवार है,तू सिंह पे चढ़ कर आजा मांमेरी झोली भर दीजिये जीण भवानी मां,जीण तुम बड़ी दयालु हो मांचौसठ योगिनी,भजनों का आये हुए सभी भक्तों ने भरपूर आनंद लिया। भजनों के साथ माता काजन्मोत्सव, मेहंदी महोत्सव, चुनरी महोत्सव, निशान यात्रा एवं गजरा महोत्सव मनाया गया। उत्सव में आये भक्तो ने मां श्री जीण भवानी को झूला झुलाया एवं माता का आशीर्वाद लिया। राजस्थान मे सिंधारा का एक विशेष महत्त्व होता है इस दिन बहू बेटियो को वस्र आभूषण देकर मीठे-मीठे पकवान खिलाकर झूला झुलाया जाता है। सिंधारा महोत्सव का समापन महाआरती के साथ हुआ। महोत्सव के दौरान माता के भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश अग्रवाल ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया एवं सहयोग करने के लिए संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनने में ओम अग्रवाल, विजय पालड़ीवाल, बजरंग सोमानी, अजय अग्रवाल, गौरव पालड़ीवाल, नारायण विजयवर्गीय, प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, कविता सोमानी, उषा शर्मा, सुनीता मित्तल, संगीता अग्रवाल, सविता शर्मा, निधि विजयवर्गीय व सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने किया खेलकूद कार्यक्रम
Published / 2023-08-27 23:21:06
मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने किया खेलकूद कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय खेलकूद दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 25 एवं 26 अगस्त को फिरायालाल चौक के पास क्रॉस कोर्ट में पहली बार रांची शाखा द्वारा स्क्वाश टूनार्मेंट का आयेजन किया गया।जिसमें प्रथम स्थान अविकल मस्कारा, द्वितीय स्थान अभिषेक जालान, तृतीय स्थान कुशल टेकरीवाल हुए इस टूनार्मेंट में रांची शाखा के कई सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी सभी विजेताओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के सहयोग करता श्री आयुष बुधिया अंजनी इंटरप्राइजेज थे।27 अगस्त 2023 दिन रविवार को प्रात: 6:30 बजे से अखिल भारतीय मारवाड़ी व मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम साइक्लोथोन का आयोजन किया गया है जिसके साइकिल पार्टनर फिटनेस प्रो थे।यह आयोजन पूरे राष्ट्र में 800 शाखों के द्वारा एक साथ किया जाता है इस आयोजन में रांची शाखा के सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी एवं यह रैली रिलायंस मार्ट कांके रोड से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए फिरयलाल चौक पर इसका समापन किया गया। कोषाध्यक्ष अमित जांगिड़ ने कहा इस रैली का यही उद्देश्य है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट को गति प्रदान कर पूरे देश भर में जागरूकता फैलाई जाए इस कार्यक्रम कि शुरूआत संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री मुकेश जाजोदिया, श्री मनीष लोधा एवं अध्यक्ष अमित चौधरी जी ने हरि झंडी दिखाकर रैली की शुरूआत की।इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंच के खेलकूद प्रभारी श्री अभिषेक जालान एवं श्री चेतन पोद्दार ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शाखा पूर्व अध्यक्ष मुकेश जाजोदिया, मनीष लोधा, अध्यक्ष अमित चौधरी, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सचिव विकास गोयल, कोषाध्यक्ष अमित जांगिड़ सहित मंच बाजार कई सदस्यों ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के प्रवक्ता रमन बगड़िया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

शादी से इंकार करने पर सनकी आशिक ने महिला के बच्चे की ले ली जान
Published / 2023-08-27 22:08:44
शादी से इंकार करने पर सनकी आशिक ने महिला के बच्चे की ले ली जान

महिला का पति तीन वर्षों से है लापता महिला और आरोपी के बीच दो वर्षों से था प्रेम संबंध बगड़ू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव की घटना टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले में लव जिहाद का और मामला प्रकाश में आया है। एक सनकी आशिक ने आदिवासी महिला के विवाह से इंकार करने पर उसके नौ वर्षीय पुत्र का गला घोंट कर हत्या कर दी है। शव को छुपाने की नीयत से शव को कुएं में डाल दिया था। मामला बगडू थाना क्षेत्र के नीचे हिसरी गांव की है। घटना की सूचना पर गांव पहुंची बगडू थाना पुलिस ने मृतक आशीष महली का शव कुएं से बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। बगडू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी हिसरी गांव निवासी मामूल मीर के पुत्र शाहरुख मीर को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे की हत्या को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि बगडू थाना पुलिस गांव में डेरा जमाये हुए है।  जानकारी के अनुसार मृत बच्चे की मां से आरोपी युवक शाहरुख का गत दो वर्षों से प्रेम सबंध था। जिसको लेकर एक साल पहले महिला के परिजनों द्वारा विवाद और हाथापाई भी हुई थी। महिला का पति किशोर महली पिछले तीन वर्षो से लापता है। अंदेशा जताया जा रहा है की महिला के विवाह से इंकार करने पर आरोपी शाहरुख ने उसके बच्चे की हत्या कर दी है। मामले में बगडू थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक बच्चे को बहला फुसलाकर ले गया था। घटना को अंजाम दिया है। पुलिस त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वही पूछताछ करने पर आरोपी युवक द्वारा हत्या की बात स्वीकार कर ली गयी है।

नगर परिषद ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किया ट्रेड लाइसेंस का औचक निरीक्षण
Published / 2023-08-27 08:14:11
नगर परिषद ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किया ट्रेड लाइसेंस का औचक निरीक्षण

टीम एबीएन, कोडरमा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर परिषद के द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ट्रेड लाइसेंस का औचक निरीक्षण शनिवार को किया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने स्टेशन रोड, डाॅक्टर गली एवं राजगढ़िया रोड में स्थित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस एवं शहर में अतिक्रमण किए हुए लोगों से जुर्माना वसूला गया एवं जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने को कहा।इस दौरान जिन व्यवसायिक दुकानों में ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया उन दुकानों पर जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान अतिक्रमण एवं ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वालो से कुल 12 व्यक्तियों से 5200 जुर्माना की राशि वसूली की गयी। जांच की अगुवाई कर रहे नगर प्रबंधक सतीश कुमार ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बिना ट्रेड लाइसेंस व्यापार करना गलत है और जिन लोगों ने अभी तक ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है, वह अविलंब ले लें। अन्यथा नगरपालिका अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।मौके पर नगर प्रबंधक सतीश, टैक्स दारोगा महादेव यादव, सफाई इंचार्ज राजूराम, बलराम कुशवाहा, सुदर्शन, श्रीवास्तव, दुलारचंद यादव, रौशन कुमार, लखन सिंह, मुकेश राणा, राजेश मोदी, भोला कुमार दास एवं नगर परिषद के अन्य कई कर्मी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.