Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज से विधि के छात्रों ने जानी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा की हकीकत
Published / 2023-08-29 19:36:46
इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज से विधि के छात्रों ने जानी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा की हकीकत

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज से विधि के छात्रों का एक दल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार का दौरा किया और वहां कैदियों के स्थिति के बारे में जाना। यह कार्यक्रम डालसा के सहयोग से संपन्न हुआ। डालसा की ओर से एलएडीसी अधिवक्ता कविता केट्टे उपस्थित रहीं। इंस्टीट्यूट की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर मिस रिमझिम वैष्णवी तथा छात्र विश्वजीत कुमार तिवारी, माधव कुमार, हेमा सिंह, अम्बेश चौबे, रितिका आनंद, नेयाब अहब उपस्थित रहे।

विक्षिप्त अनाथ मनीषा पोद्दार पंचतत्व में विलीन
Published / 2023-08-29 19:36:09
विक्षिप्त अनाथ मनीषा पोद्दार पंचतत्व में विलीन

टीम एबीएन, रांची। आज मंगलवार 29 अगस्त 2023 को निर्मल हृदय रांची में प्रात: अनाथ विक्षिप्त हिंदू महिला मनीषा पोद्दार (44) का प्राकृतिक कारणों से देहावसान हो गया। आज हरमू घाट रांची पर दोपहर 4 बजे उनके पार्थिव शरीर को विश्व हिंदू परिषद के रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी ने विधिवत कर्मकांड और रीति रिवाज से मुखाग्नि देकर पंचतत्व में समर्पित किया। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि अखिल भारतीय नारनौली महासभा के कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल द्वारा शवदाह की सारी व्यवस्था की गयी। उनके साथ विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांत सह सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल, रांची विभाग सेवा प्रमुख राजेंद्र प्रसाद सिंह मुंडा, राजेश अग्रवाल, संजीत अग्रवाल, मनीष कुमार के अतिरिक्त रांची शोभा (डोम समाज) समिति के सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कल्लू मिंज, आशीष मिंज, विजय मिंज के साथ-साथ कैलाश केसरी के साथ आये सभी विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किये। शोभा समिति (डोम समाज) रांची (जो राजा हरिश्चंद्र के वंशज डोम समाज से हैं) के वरिष्ठ सदस्य राजदेव ने बताया कि घाट पर अनाथ हिंदुओं के शवदाह में बढ़-चढ़ कर सहयोग देने का समिति के सदस्यों ने प्रण किया है। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांत सह सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने हेमंत सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप
Published / 2023-08-29 18:08:44
डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने हेमंत सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप

बोले- डुमरी विधानसभा चुनाव में सरकारी मशीनरी का हो रहा है दुरुपयोगएबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। पांच सितंबर को डुमरी उपचुनाव होंगे और उस दिन डुमरी के नये विधायक का भाग्य इवीएम में बंद हो जायेगा। इस उपचुनाव में इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी बेबी देवी चुनावी मैदान में हैं। वो दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। इसके अलावा एनडीए की तरफ से आजसू के कद्दावर नेता रहे स्व दामोदर महतो की धर्मपत्नी यशोदा देवी चुनावी मैदान में हैं। इसी बीच झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने हेमंत सरकार पर डुमरी विधानसभा चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। डुमरी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को संताल परगना क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इससे बौखलाकर हेमंत सोरेन की सरकार और उनकी पार्टी के प्रवक्ता ने बाबूलाल मरांडी के ऊपर अनर्गल आरोप लगाने का काम किया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि हेमंत सरकार आरोप नहीं लगाये, बल्कि जांच करा लें। जांच में दोष सिद्ध होता है तो एफआईआर करायें। डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के डर से भाग रहे हैं। अगर वह निर्दोष हैं तो ईडी के सामने पेश होकर अपनी बातों को रखें। लेकिन जिनके दामन में खुद दाग है वह अनर्गल आरोप लगाना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि डुमरी उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया जा रहा है।

पलामू : कार ने 17 लोगों को रौंदा, तीन की मौत
Published / 2023-08-29 18:04:54
पलामू : कार ने 17 लोगों को रौंदा, तीन की मौत

टीम एबीएन, पलामू। जिले में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है। चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव में एक कार ने करीब 17 लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि कई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद कार सवार फरार हो गये। हादसे के बाद ग्रामीणों के बीच चीख पुकार मच गयी। इसकी जानकारी जैसे ही उनके गांव पहुंची पूरे इलाके में मातम फैल गया। जानकारी के अनुसार, सावन की अंतिम सोमवारी के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद ग्रामीण एक साथ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान डाल्टनगंज गढ़वा रोड पर गढ़वा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने करीब 12 लोगों को रौंद दिया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। वहीं, हादसे में करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार लोग फरार हो गए है। इस घटना में मृतक उदल चौरसिया, रोहित चौरसिया रिश्ते में चाचा और भतीजा हैं। जबकि मृतक दीनानाथ महतो ऊर्फ मधु मेहता बरांव की रहने वाले हैं। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है, कार मालिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है।

गम्हरिया : गड्ढे में डूबने से आठवीं के छात्र की मौत
Published / 2023-08-29 18:03:29
गम्हरिया : गड्ढे में डूबने से आठवीं के छात्र की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गम्हरिया। आदित्यपुर थाना अंतर्गत बड़ा गम्हरिया स्थित राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय (बेसिक स्कूल) से कुछ दूरी पर स्थित एक गड्ढे में डूबकर मंगलवार को शुभंकर मंडल (15) नामक आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गयी। मृतक बास्को नगर का रहने वाला था, जो बेसिक स्कूल में ही आठवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे स्कूल के शिक्षकों को सूचना मिली कि उक्त छात्र गड्ढे में डूब गया है। इसके बाद उसकी खोजबीन कर गम्हरिया स्थित साुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सीओ मनोज कुमार, सुब्रता महतो आदि अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

पलामू एजेंसी का मैनेजर रामगढ़ से बरामद
Published / 2023-08-29 18:02:48
पलामू एजेंसी का मैनेजर रामगढ़ से बरामद

रचा था अपहरण का झूठा नाटकटीम एबीएन, पलामू/ रामगढ़। पलामू पुलिस ने मेदिनीनगर से सोमवार की रात गायब हुए पलामू एजेंसी के मैनेजर मंगलदेव सिंह को रामगढ़ से बरामद किया। मंगल देव सिंह खुद ही अपहरण का साजिशकर्ता निकला। एसडीपीओ आईपीएस ऋषभ गर्ग ने खुलासा करते हुए कहा कि बैंक से लोन लेने के दबाव में खुद का अपहरण का नाटक रचा था। मेदिनीनगर पलामू एजेंसी में मैनेजर के पद पर मंगल देव सिंह काम करता है। सोमवार को वह दुकान का दो लाख रुपये बैंक में जमा करने को लेकर निकला था। मंगल सिंह के पिता अवतार सिंह ने इस मामले में बेटे का अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था। पुलिस अब दोनों पर विधि सम्मत कार्रवाई करने में जुटी है।

जल्द दें आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुकों का कार्ड : उपायुक्त
Published / 2023-08-29 18:01:56
जल्द दें आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभुकों का कार्ड : उपायुक्त

ई-केवाईसी करने की प्रक्रिया को करायें प्रभावीटीम एबीएन, पलामू/ रांची। उपायुक्त-सह- जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष शशि रंजन ने आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना अंतर्गत आच्छादित लाभुकों का ई- केवाईसी के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को प्रभावी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पलामू सिविल सर्जन, जिलाअंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि अपने प्रखंडों के वैसे गांव जहां अब तक ई-केवाईसी के माध्यम से लाभुकों का आयुष्मान कार्ड निर्गत नहीं किया गया है, उन्हें एवं आदिम जनजातियों के परिवार के सदस्यों के साथ अन्य लाभुकों को ई- केवाईसी करने की प्रक्रिया को प्रभावी रूप से करना सुनिश्चित करें। उपयुक्त शशि रंजन ने कहा कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से अच्छादित करें, ताकि जरूरत के अनुरूप उन्हें चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराकर मदद किया जा सके। उन्होंने अभियान चलाकर वृहद रूप से आयुष्मान कार्ड बनाने  एवं ई- केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर आयुष्मान कार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया।  उपायुक्त ने जिले के विश्रामपुर, चैनपुर, छतरपुर, हरिहरगंज, हुसैनाबाद, मनातू, मेदिनीनगर, नीलांबर- पीतांबरपुर (लेस्लीगंज ) पांकी एवं पाटन प्रखंड क्षेत्रों में कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेते हुए अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड निर्गत करने की गति को तेज करने का निर्देश दिया।

झुमरी तिलैया : शैमरॉक गुरुकुल में धूमधाम से मना 12वां राष्ट्रीय खेल दिवस
Published / 2023-08-29 16:47:37
झुमरी तिलैया : शैमरॉक गुरुकुल में धूमधाम से मना 12वां राष्ट्रीय खेल दिवस

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। शैमरॉक गुरुकुल में 12वां राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। मौके पर विद्यालय की सभी शिक्षकों ने बच्चों को भिन्न भिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल के महत्व को बतायी।सभी शिक्षकों ने अलग-अलग खेल के मॉडल को खुद से बनाया और विद्यालय परिसर में उस खेल के बारे में महत्वपूर्ण नियम व खिलाड़ियों के बारे में बच्चों को बताया।जैसे कि खेल के मैदान का एरिया, खिलाड़ियों की संख्या, खेल का इतिहास, खेल के नियम तथा प्रसिद्ध खिलाड़ियों के नाम आदि।रागिनी सिंह ने टेबल टेनिस, संजीता और अंजली ने कबड्डी, एकता सिंह ने बैडमिंटन, श्रद्धा सुमन ने क्रिकेट, रानी कुमारी ने बैडमिंटन, श्रेया और प्रिया कुमारी ने फुटबॉल, लिली और वेदलाता ने एथलीट ट्रैक, उजमा परवीन ने चेस और प्राचार्या सीमा सिंह ने हॉकी का मॉडल बनाया।प्राचार्या सीमा सिंह ने कहा कि आज के इस आधुनिक दौर में शिक्षा को किताबों तक ही सीमित नहीं रख सकते हैं। हमें शिक्षा, कला और संस्कृति को ध्यान में रख कर भिन्न-भिन्न प्रकार के गतिविधियों और प्रतियोगिताओं को आयोजित कर बच्चों में विकास करने की आवश्यकता है। प्राचार्या ने सभी बच्चों को राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि दुनिया के अलग-अलग देश में ये दिन अलग-अलग तारीख को मनाया जाता है।हमारे भारत में इसे 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। इन्हे हॉकी खेल के जादूगर के रूप में भी जाना जाता है। ये दिन देश के खिलाड़ियों और टीमों का सम्मान करने के उद्देश्य से हम मनाते हैं।इस कार्यक्रम को और भी रोचक बनाने के लिए निर्देशक पल्लव कुमार ने खेल के सभी मॉडल को देखा और शिक्षिका एकता सिंह के द्वारा बनाए बैडमिंटन खेल के मॉडल को सबसे बेहतरीन बताया और उन्हें पुरुस्कृत भी किया।

कोडरमा : राष्ट्रपति को राखी बांधेंगी सेक्रेट हर्ट की छात्राएं, दिल्ली रवाना
Published / 2023-08-29 16:43:07
कोडरमा : राष्ट्रपति को राखी बांधेंगी सेक्रेट हर्ट की छात्राएं, दिल्ली रवाना

टीम एबीएन, कोडरमा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधने के लिए सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्राएं मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गई। बच्चों के साथ शिक्षक प्रवीण कुमार और शिक्षिका कामिनी सहाय भी साथ में गये हैं। बच्चे मंगलवार को जनसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाने वाले बच्चों में नयनतारा गुप्ता, सौम्या कुमारी, जाह्नवी ओझा, कौशांबी मालवा और पुलकित सोनी के नाम शामिल हैं। बच्चों को स्टेशन छोड़ने के लिए विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार के अलावा बच्चों के माता-पिता भी पहुंचे थे। राष्ट्रपति को राखी बांधने के बाद बच्चे दिल्ली के प्रमुख स्थानों की सैर करेंगे और एक सितंबर को वापस लौट आयेंगे।दूसरी ओर झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन को राखी बांधने के लिए सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चों की दूसरी टीम बुधवार को सुबह में रांची रवाना होगी। गवर्नर हाउस जाने वाले छात्रों में आर्ची कुमारी, वंदना कुमारी, अनुप्रिया कुमारी, मेघा सिंह और तनीषा शर्मा के नाम शामिल हैं। साथ में एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा, शिक्षिका कुंतल जेठवा और मनोज पांडेय भी रांची जायेंगे। गवर्नर हाउस के द्वारा बच्चों को राखी बांधने का समय 11:30 बजे दिया गया है। राखी बांधने के बाद सेम डे शाम तक बच्चे अपने घर लौट आएंगे। विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि सेक्रेड हार्ट स्कूल कोडरमा का एकमात्र ऐसा विद्यालय है, जहां के बच्चे राज्यपाल और राष्ट्रपति को राखी बांधने के लिए रांची और दिल्ली रवाना हुए हैं। यहां के बच्चों ने पिछले साल भी रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को राखी बंधी थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.