हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाईटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर राज्य के सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट संदेश में सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए। आप सभी स्वस्थ रहें, सुखी रहें और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं। बता दें कि रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक है। हर साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनके लंबे जीवन की कामना करती हैं।
टीम एबीएन, रांची। जेवियर समाजसेवा संस्थान (एक्सआईएसएस) रांची ने सभी प्रबंधन कार्यक्रमों के बैच 2023-25 के छात्रों के लिए फ्रेशर्स-डे का आयोजन किया।ये कार्यक्रम रूरल मैनेजमेंट प्रोग्राम, फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्रोग्राम, मार्केटिंग मैनेजमेंट प्रोग्राम, और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोग्राम के छात्र-छात्राओं के स्वागत में क्रमश: 23 से 26 अगस्त के बीच आयोजित की गयी। कार्यक्रम का उद्देश्य नये बैच की इस यात्रा को यादगार बनाने और कुछ खूबसूरत यादों को संजोना था। इस कार्यक्रम में निदेशक, सहायक निदेशक, डीन एकेडमिक्स, सभी कार्यक्रमों के प्रमुख, फैकल्टी, स्टाफ, और प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्रों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और एक्सआईएसएस के निदेशक, डॉ जोसेफ मारियानस कुजूर एसजे के स्वागत भाषण के साथ हुई, जहां उन्होंने छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए संस्थान के मूल्यों और दृष्टिकोण पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि एक्सआईएसएस एक शैक्षणिक संस्थान से कहीं अधिक है। यह मूल्यों और अपनेपन का स्थान है। डॉ कुजूर ने सभी से आग्रह किया कि वे खुद को खोजने के लिए अपने अंदर खोजें और अपनी विविध प्रकृति को पहचानें। उन्होंने सभी से सीखने और बढ़ने की उनकी उत्सुकता के लिए सराहना व्यक्त की।एक्सआईएसएस के सहायक निदेशक डॉ प्रदीप केरकेट्टा एसजे ने छात्रों का स्वागत करते हुए कहा- संस्थान के दृष्टिकोण और मिशन के साथ हमारे दृष्टिकोण को संरेखित करना महत्वपूर्ण है, जो एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत का संकेत है। एक्सआईएसएस में हम निरंतर सीखने, समझने और पुन: सीखने के मंत्र को अपनाते हैं, जो निश्चित ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में कई नृत्य एवं गाने की प्रस्तुतियां दी गयी। छात्रों ने मेरीजान, कजरारे, सोचा है जैसे गीतों पर नृत्य किये गये और अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।एमबीए लाइफ और लाइफ ऐट एक्सआईएसएस विषय पर स्किट का प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही ढेर सारी मस्ती और खेल भी हुए। इसके पश्चात सभी कार्यक्रमों के मिस्टर एंड मिस फ्रेशर की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का आयोजन सभी द्वितीय वर्ष के छात्रों ने किया था। मिस्टर एंड मिस फ्रेशर के विजेताफाइनेंशियल मैनेजमेंट प्रोग्राम : अतिशय त्रिपाठी और नव्या सिंहमार्केटिंग मैनेजमेंट प्रोग्राम : अपूर्व चटर्जी और चुलबुलरूरल मैनेजमेंट प्रोग्राम : उज्ज्वल देवघरिया और सुमन आर कच्छपह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोग्राम : आॅस्टिन और नम्रता
चालक के मौत की सूचना एबीएन न्यूज नेटवर्क, चरही। रांची-पटना नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा हुआ है। हादसा चरही घाटी में हुआ है। अनियंत्रित पेट्रोल टैंकर घाटी क्षेत्र में पलट गया। जिसके बाद टैंकर में भीषण आग लग गयी। इस आग में टैंकर चालक की जलने से मौत होने की सूचना है। हालांकि अभी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। घाटी में दुर्घटना में कारण नेशनल हाइवे पर आवागमन बाधित है। मिली जानकारी के अनुसार रांची-पटना मुख्य मार्ग पर चरही घाटी में हजारीबाग की ओर से रांची की ओर जा रहा है पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि किसी की हिम्मत नहीं हुई टैंकर के नजदीक जाने और चालक और खलासी को निकालने की। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है और ना ही यह कोई बता रहा है कि चालक और खलासी का क्या हुआ।हजारीबाग जिला के चरही थाना क्षेत्र और मांडू थाना क्षेत्र के बीच पड़ने वाली घाटी में पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी के बीचों-बीच पलट गया। एक जोरदार आवाज के बाद टैंकर में चंद सेकंड में आग लग गयी। गनीमत यह रही कि आगे-पीछे चल रही गाड़ियां इसकी चपेट में नहीं आयी। आग की वजह से दोनों ओर आवागमन बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शी अजय ने बताया कि वह टैंकर के आगे आगे था अचानक आवाज हुई और पीछे मुड़कर देखा तो भीषण आग की लपटें दिख रही थी। आग इतनी भयानक थी कि ड्राइवर और खलासी को मौका ही नहीं मिला, उसमें से निकलने का। संभवत: दोनों की जलने से मौत हो गयी। घटना के बाद चरही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अभी हताहत या जिंदा जलाने की कोई पुष्टि नहीं कर रही है। अभी नेशनल हाइवे 33 पर आवागमन पूरी तरह बाधित है।
टीम एबीएन, लोहरदगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत मंगलवार देर शाम राजधानी रांची के मेन रोड स्थित सर्जना चौक श्रीराम मंदिर और दुगार्बाड़ी में झारखंड के कल्याण सुख और समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सबों के आदर्श हैं। झारखंड के वन क्षेत्र के साथ गिरि कंदराओं से उनके वनवास काल से ही उनका गहरा संबंध रहा है। इस बात का उल्लेख शास्त्रों में भी मिलता है। श्रीराम सबके तारणहार हैं और देवी दुर्गा न्याय और सबका कल्याण करने वाली है।राज्य के सभी नागरिकों का कल्याण हो, इस उद्देश्य से मंगलवार को श्री राम मंदिर में श्री राम दरबार का दर्शन किया गया। उनकी पूजा अर्चना की गयी। मौके पर सांसद के साथ अन्य लोगों के अलावा राजू चक्रवर्ती, पंकज कुमार, अनिल साहू, मनोज पाल, सुखविंदर सिंह, शशि भूषण, मनोज पाल, कुमुद कुमार, मुन्ना सिंह, अवधेश साहू आदि मौजूद थे।
...अरे मेरे भोले को लग गयी प्यास भक्ती जागरण में झूमें शिव भक्त टीम एबीएन, रांची। मां काली सेना रांची महानगर के तत्वावधान में सावन के अंतिम सोमवारी के पूर्व अल्बर्ट एक्का चौक में भव्य जागरण एवं भव्य झांकी का आयोजन किया गया। हर साल की भांति इस साल भी भगवान भोले के भजनों से भक्तों की महफिल सजी। शिव भक्तों के जोश और उमंग में भगवान भोले की उपासना से सराबोर भक्तों के लिए विशेष रूप से भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों शिव भक्तों नें अपनी हाजरी लगाकर जीवन को सुखमय बनाने की दुआ मांगी। भक्ति जागरण मंडली ग्रुप के आर्गेनाइजर राकेश सोनी गायक झाया सिंह, श्रत्रुधन गुप्ता, स्नेहा सिंगर एवं एके साहू झांकी प्रस्तुत किया गया। जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन में मुख्य अतिथि डॉ महुआ माजी, सीपी सिंह, रमेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, किशोर साहू, उदय साहू, संजय सिंह (लल्लू), सुमित तिवारी, बंटी वर्मा, भोलू सिंह, नंद किशोर सिंह चंदेल, सबलू मुंडा, विनय सिंह, राहुल सिंह, राम पांडेय, राजेश ठाकुर, दिलीप सिंह, नमन भारतीय, करण सिंह, मोहित रजक, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आकाश रजक, सौरव रजक, शशांक शर्मा, आकाश सिंह, यश वर्मा, सोनू जेसवाल, आदि कार्यकर्त्ता मौजूत रहेंगे। यह जानकारी मां काली सेना के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।
टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया की अध्यक्षता में मारवाड़ी भवन के समिति कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मारवाड़ी सहायक समिति रांची की साधारण सभा एवं समिति की निर्वाचन सत्र-2023-25 का चुनाव 1 अक्टूबर को मारवाड़ी भवन में होगा। इस चुनाव हेतु कमल कुमार केडिया को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। श्री केडिया ने निर्वाचन सहयोगी के रूप में राजेंद्र केडिया पवन शर्मा एवं विनोद जैन को नियुक्त किया है। समिति के सचिव कौशल राजगढ़िया ने बताया कि मारवाड़ी सहायक समिति के चुनाव में सत्र 2023 - 25 के लिए संस्था के पदाधिकारीयों मे अध्यक्ष-एक, उपाध्यक्ष दो, उप सचिव दो, कोषाध्यक्ष एक एवं बीस कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होगा। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से मंगलवार को एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था लिंग्विस्टिक एन्ड इंग्लिश लैंग्वेज स्टडीज (भाषा विज्ञान एवं अंग्रेजी भाषा का अध्ययन)। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित थे रांची विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभागध्यक्ष डॉ विष्णुचरण महतो। अपने उद्बोधन में डॉ विष्णु चरण ने अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति, विकास एवं उसके कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि हम जिस भाषा के साहित्य को पढ़ते हैं उसकी संस्कृति को जानना चाहिए। भाषा विज्ञान के अध्ययन के क्रम में ध्वनि विज्ञान, पद विज्ञान, वाक्य विज्ञान और अर्थ विज्ञान का ज्ञान होना आवश्यक है, तभी भाषा विज्ञान का सही अध्ययन किया जा सकता है। आगे उन्होंने कहा कि दो अंग्रेजी भाषियों की भाषा एक होने पर भी सामाजिक दृष्टि से स्तरित होती है। यह स्तर भेद शैक्षणिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, बौद्धिक आदि कारणों से होती है। कार्यक्रम में आगत अतिथि का स्वागत व विषय -प्रवेश / विषय परिचय अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ ईवा मार्ग्रेट हांसदा ने किया। अतिथि का परिचय डॉ सुब्रतो कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने कई प्रश्न किये। जिसका विषय विशेषज्ञ ने समुचित उत्तर दिया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ निधि सिंह ने की। धन्यवाद ज्ञापन प्रो आरोही प्रीति सोरेन ने किया। मौके पर डॉ सुब्रतो कुमार सिन्हा, डॉ सुषमा केरकेट्टा, प्रो अदिति लाया टोप्पो, डॉ अब्दुल बासित, डॉ प्रशांत गौरव सहित स्नातक व स्नातकोत्तर के सभी विद्यार्थी मौजूद थे।
उपायुक्त ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितटीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन द्वारा मेजर ध्यानचंद के जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के सीएच स्कूल मैदान में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमे 800 मीटर दौड़, फुटबॉल, कबड्डी व तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां फुटबॉल का फाइनल मैच कोडरमा बनाम डोमचांच के बीच खेला गया, जिसमें पेनल्टी शूट में कोडरमा ने बाजी मार ली। वहीं 800 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान कोमल कुमारी, द्वितीय स्थान स्वीटी कुमारी वहीं तृतीय स्थान सपना कुमारी ने प्राप्त किया। वहीं कबड्डी बालिका वर्ग में आजाद टीम ने शहीद भगत सिंह एकेडमी को हरा कर विजेता हुई। बालक वर्ग में आजाद टीम ने झारखंड पब्लिक स्कूल को हरा कर विजेता बनी। तीरंदाजी में प्रथम स्थान पर आफरीन, द्वितीय स्थान पर अलीफा, तृतीय स्थान पर इशिका एवं बालक वर्ग में प्रथम अंकित कुमार, द्वितीय स्थान पर अनमोल और तृतीय स्थान पर गौरव रहे।सभी खिलाड़ियों को जिला प्रशासन ने मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग, झारखण्ड रांची अन्तर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची द्वारा संचालित आवासीय एवं डे-बोर्डिंग कीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के उत्कृष्ट पांच खिलाड़ियों के लिए का सम्मान समारोह 2023 का आयोजन समाहरणालय किया गया। डे-बोर्डिंग कीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उक्त खिलाड़ियों को उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें रोजी परवीन, काम्या कुमारी, अनुष्का कुमारी, तनु श्री और पायल कुमारी शामिल है। उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि खेल के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं, इसी तरह आगे खेलते रहे और आगे बढ़ते रहे। वहीं इन सभी खेलों में निर्णायक की भूमिका में सोनू कुमार, विशाल सिंह, आदर्श कुमार, श्रेया कुमारी, सोनल पांडेय समेत कई अन्य रहे।मौके पर जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, खेल विभाग कर्मी धीरेंद्र सिंह, टिंकू विश्वकर्मा, कोडरमा जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा समेत कई अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।
पीएचडी के 56, पीजी के 699, यूजी के 1948 और डिप्लोमा के 115 (कुल 2818) अभ्यर्थियों को मिलेगी डिग्रीटीम एबीएन, रांची। अधिसूचना संख्या 2318 दिनांक 21.08.202 के अनुसार एक अक्टूबर 2023 को बिरला इंस्टीच्यूट मेसरा में 33वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसमें पीएचडी के 56, पीजी के 699, यूजी के 1948 और डिप्लोमा के 115 यानी कुल 2818 अभ्यर्थियों को डिग्री बांटी जायेगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अधिसूचना जारी करते हुए संबंधित विद्यार्थियों को सूचित किया है। जिसके अनुसार सभी यूजी/ पीजी/ पीएचडी और डिप्लोमा कार्यक्रमों के स्नातक छात्रों के लिए डिग्री प्रमाण पत्र रविवार, 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:30 बजे आयोजित होने वाले संस्थान के 33वें दीक्षांत समारोह के दौरान जीपी पर बिड़ला आडिटोरियम, बीआईटी मेसरा कैंपस, रांची में सम्मानित किया जायेगा। यह दीक्षांत समारोह शारीरिक उपस्थिति में बिड़ला आडिटोरियम, बीआईटी मेसरा, रांची-835215 (झारखंड) में आयोजित किया जायेगा। बताते चलें कि रिपोर्टिंग समय के साथ दीक्षांत समारोह का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र ही वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जायेगा। लाइव प्रसारण संस्थान की वेबसाइट के साथ-साथ अन्य मीडिया प्लेटफार्मों पर भी उपलब्ध कराया जायेगा। विद्यार्थियों को डिग्रियां नहीं दी जायेंगी (यदि कोई शुल्क या भुगतान अभी भी लंबित है।) सलाह दी जाती है कि छात्रों को दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले मुख्य परिसर पहुंच छात्रावास आवास नाम मात्र शुल्क पर उपलब्ध होगा। डिग्रियां केवल प्राप्तकर्ता उम्मीदवारों को ही दी जायेंगी, उनके रिश्तेदारों या प्रतिनिधियों को नहीं।ज्ञात हो कि बिड़ला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची का 33वां दीक्षांत समारोह डॉक्टरेट, स्नातकोत्तर, स्नातक, डिप्लोमा और उन्नत की डिग्री प्रदान करने के लिए रविवार, 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:30 बजे जीपी बिड़ला आडिटोरियम, बीआईटी मेसरा में आयोजित किया जायेगा।उन छात्रों को डिप्लोमा, जिन्होंने 01 अक्टूबर 2022 से 16 अगस्त 2023 तक अपने संबंधित कार्यक्रमों में अर्हता प्राप्त की है। झारखंड के महामहिम राज्यपाल एवं बीआईटी मेसरा के कुलाधिपति दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इंफोसिस के सह-संस्थापक, शि सेनापथव क्रिस गोथिलाकृष्णन, (पद्म भूषण), एक वैश्विक व्यापार और प्रौद्योगिकी विचारक के रूप में पहचाने जाते हैं, उन्होंने मुख्य अतिथि बनने और दीक्षांत भाषण देने के लिए सहमति व्यक्त की है। इस कार्यक्रम में बीआईटी के सभी छात्र, पूर्व छात्र और संकाय/कर्मचारी सदस्य सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम का स्थान : मेसरा रांची। रजिस्ट्रार बिड़ला इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी मेसरा, रांची-835215
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.