Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
आदित्य एल-1 का भी मददगार रहा है एचईसी
Published / 2023-09-01 23:33:31
आदित्य एल-1 का भी मददगार रहा है एचईसी

आदित्य एल 1 के लॉन्चिंग पैड निर्माण में एचईसी का अहम रोलइसरो ने भी की है इंजीनियरों की तारीफटीम एबीएन, रांची। चांद पर अपना परचम लहराने के बाद सूर्य की जानकारी लेने में देश के वैज्ञानिक जुट गये हैं। इसी के मद्देनजर शनिवार को इसरो सौर मिशन की तरफ एक कदम आगे बढ़ाने वाला है। श्रीहरिकोटा से सूर्य की जानकारी एकत्रित करने के लिए आदित्य एल-1 को लॉन्च किया जायेगा। इसरो ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। इस सौर मिशन में भी रांची के एचईसी के इंजीनियरों का योगदान है।सौर मिशन में एचईसी का योगदानबता दें कि इसरो के चंद्रयान-3 मिशन में एचईसी का अहम योगदान था। एचईसी के इंजीनियरों के द्वारा लॉन्चिंग पैड बनाया गया था। इसी तरह सौर मिशन में भी एचईसी का अहम योगदान है। एचईसी के इंजीनियरों ने ही आदित्य एल 1 के लिए भी लॉन्चिंग पैड का निर्माण किया है। एचईसी के इंजीनियरों ने बताया कि इसरो के लॉन्चिंग साइट पर लगे लॉन्चिंग पैड को बनाने में फ्लोल्डिंग कम वर्टिकल रिपोजिशनल प्लेटफार्म, होराइजेंटल स्लाइडिंग डोर, हैमर हेड टावर क्रेन, इलेक्ट्रिक ओवरहेड क्रेन, व्हील बॉगी सिस्टम सहित कई ऐसे कल-पुर्जे बनाये हैं। लॉन्चिंग पैड में लगने वाले विभिन्न पार्ट्स एचईसी के एचएमबीपी, एफएफपी, एचएमटीपी प्लांट्स में बनाये गये हैं।एचईसी को मिल रहे वर्क ऑर्डरचंद्रयान और सूर्य मिशन के लिए लॉन्चिंग पैड बनाये जाने के बाद अब आने वाले दिनों में एचईसी के इंजीनियरो को इसरो की तरफ से और भी वर्क ऑर्डर दिया जा रहा है। पिछले दिनों इसरो के पदाधिकारी ने एचईसी का दौरा भी किया था और कई बड़े वर्क ऑर्डर देकर एचईसी के इंजीनियरों के कार्यों की तारीफ भी की थी। बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) की तरफ से पहली बार सूर्य की जानकारी इकट्ठा करने के लिए सेटेलाइट लॉन्च किया जा रहा है। देश के पहले सोलर मिशन को आदित्य एल 1 नाम दिया है।इंजीनियरों में खुशीशनिवार को आदित्य एल 1 लॉन्च किए जाने से पहले एचईसी के इंजीनियरों ने भी खुशी जाहिर की है। एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया है, जिसमें एचईसी के सभी इंजीनियर केंद्र और राज्य की सरकारो अपने हुनर के बारे में बताते हुए अपने बकाये तनख्वाह की भी मांग करेंगे।

गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर बवाल
Published / 2023-09-01 23:28:45
गिरिडीह : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर बवाल

देवरी में ट्रक की चपेट में आ गया था बाइक सवार युवक, मौत के बाद सड़क जामटीम एबीएन, गिरिडीह। गिरिडीह जिला अंतर्गत चतरो- जमुआ मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड़ गांव के पास सड़क दुर्घटना में मकडीहा गांव के 24 वर्षीय युवक टिंकू यादव उर्फ कारु यादव की मौत हो गयी।बताया गया कि देवरी थाना क्षेत्र की नेकपुरा पंचायत अंतर्गत मकडीहा गांव निवासी बंशी यादव का पुत्र टिंकू यादव शुक्रवार की शाम जरूरी कार्य से चतरो बाजार गया था। रात में वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी क्रम में मकडीहा के पास ट्रक की चपेट में आ गया। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इधर, युवक की मौत की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरो-जमुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में देवरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया। बताया गया कि मृतक टिंकू सूरत में रहकर मजदूरी करता था। गुरुवार को ही वह सूरत से अपने गांव लौटा था। इधर, सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत से परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर मौके पर कांग्रेस नेता धोकल दास ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

कोडरमा : दो दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 19 से
Published / 2023-09-01 23:24:24
कोडरमा : दो दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 19 से

अग्रवाल समाज और प्रेरणा शाखा ने किया पोस्टर का विमोचन टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा एवं श्री अग्रवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में तथा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 19 और 20 सितंबर को श्री अग्रासेन भवन में आयोजित किया जायेगा। इस शिविर को लेकर दोनों संगठनों की बैठक हुई और इसके बाद पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया सचिव सारिका लड्ढा तथा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गोपी कृष्ण अग्रवाल सचिव हिमांशु केडिया ने कहा कि मानवता की सेवा ही मंच और समाज का मुख्य उद्देश्य है। समाज के अंतिम पैदान तक के लोगों को इसका लाभ मिले। इसके लिए जिलावासियों को इसके प्रचार प्रसार करने का अपील की है। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क जांच हेतु मरीज अपना आधार का कार्ड का फोटो कॉपी तथा पासपोर्ट साईज का दो फोटो पंजीकरण 15 सितंबर तक करा लें। इसके लिए संपर्क सूत्र 8210 111816, 82106 582983, 96610 82222, 91357 80956, 94311 53874 पर संपर्क कर सकते हैं। शिविर में कैलिपर्स वैशाखी कान की मशीन, हाथ पैर साइज के अनुसार अंग लगाया जायेगा। इसके लिए एक वाहन श्री अग्रसेन भवन के बाहर रहेगा और साइज के अनुसार इसे बनाया जायेगा और उसे हाथों हाथ उपलब्ध करा दिया जायेगा। कार्यक्रम की संयोजक नेहा हिसारिया और आशा बजाज प्रेरणा शाखा की ओर से बनाये गये हैं। इधर, विमोचन के मौके पर अग्रवाल समाज के सहसचिव अरविंद चौधरी सदस्य संजय अग्रवाल, संतोष लड्ढा संजय नरेडी, प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, सदस्य प्रगति चौधरी स्नेहा अग्रवाल उपस्थित थे।

राष्ट्रीय गौरव के प्रतीकों से देश के जन-जन और कण-कण को जोड़ने का अभियान है मेरी माटी - मेरा देश : अन्नपूर्णा देवी
Published / 2023-09-01 23:22:14
राष्ट्रीय गौरव के प्रतीकों से देश के जन-जन और कण-कण को जोड़ने का अभियान है मेरी माटी - मेरा देश : अन्नपूर्णा देवी

टीम एबीएन, कोडरमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर राष्ट्रीय गौरव के प्रतीकों से देश के जन-जन और कण-कण को जोड़ने तथा राष्ट्रनायकों के प्रति देश की कृतज्ञता निवेदित करने के लिए केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री एवं कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने आज से कोडरमा संसदीय क्षेत्र में मेरी माटी - मेरा देश अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरूआत कोडरमा जिलांतर्गत जयनगर प्रखंड के परसाबाद से हुई।परसाबाद के बाद घरौंजा, घुरमुंडा (जयनगर, कोडरमा), खरीयोडीह एवं तिलोकरी में भी मेरी माटी - मेरा देश अभियान के तहत पवित्र मिट्टी एकत्रित की गयी। पंच प्रण की शपथ ली गयी। उपस्थित जनसमुदाय का उत्साह देखने लायक था। श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हर गांव और हर घर से मिट्टी एकत्रित करने का कार्यक्रम पूरे पखवारे तक जारी रखेंगे। इसके साथ ही हर गांव में अमृत (वसुधा) वाटिका लगाने का क्रम भी जारी रहेगा। देश के हर घर और हर गांव की मिट्टी देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर लगेगी। उन्होंने कहा कि देश अमृतकाल से गुजर रहा है और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अगले 25 वर्षों के भीतर विश्वगुरु, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है। विभिन्न जन सभाओं में व्यापक जन भागीदारी के साथ जन समस्याओं के समाधान और मोदी सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई।

कल हेसल में स्वच्छताकर्मियों को राखी बांधेंगी मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी
Published / 2023-09-01 23:18:03
कल हेसल में स्वच्छताकर्मियों को राखी बांधेंगी मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी

टीम एबीएन, रांची। शनिवार को देवी मंडप पथ स्थित हेसल अखाड़ा हनुमान मंदिर, रांची में विश्व हिन्दू परिषद की महिला इकाई, मातृशक्ति- दुगार्वाहिनी तथा मारुतिमंगल सत्संग समिति के द्वारा संयुक्त रूप से रक्षा बंधन उत्सव मनाया जायेगा। गत वर्ष की भांति इस बार भी इस निमित्त विशेष रूप से नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व पार्षद अशोक यादव सहित विहिप, दुर्गावाहिनी के प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।आज के सत्संग में कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु बैठक किया गया। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ने समाज में स्वच्छता कर्मियों के महत्त्वपूर्ण योगदान की चर्चा की तथा हिंदू समाज के सभी घटकों को आत्मीयतापूर्ण सनेह-सम्मान देकर सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। व्यवस्था बैठक में उषा सिंह, मीना देवी, मंजु देवी, कलावती देवी, पुष्पा देवी, मधु देवी, द्रौपदी देवी, नीलम देवी, लीला देवी, पार्वती देवी, सहित सभी सदस्य माता-बहनें उपस्थित थीं। उक्त जानकारी वीरेन्द्र विमल (मातृशक्ति  प्रमुख), उषा सिंह (क्षेत्र मंत्री) और गुरगोविंद सिंह नगर, रांची ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

कोडरमा : ग्रिजली विद्यालय में जिला पिकलबॉल एसोसिएशन ने कराया इंटर हाउस पिकलबॉल चैंपियनशिप
Published / 2023-09-01 17:46:57
कोडरमा : ग्रिजली विद्यालय में जिला पिकलबॉल एसोसिएशन ने कराया इंटर हाउस पिकलबॉल चैंपियनशिप

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली विद्यालय, तिलैया डैम में कोडरमा जिला पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में इंटर हाउस पिकलबॉल चैंपियनशिप आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रंजन गुप्ता, पिकलबॉल संघ के सचिव प्रभात कुमार, कोडरमा पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव संदीप सिन्हा, अंतरष्ट्रीय पिकलबॉल खिलाड़ी आनंद सिंह, कोडरमा आर्चरी संघ के सचिव विशाल सिंह शामिल हुए और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का स्वागत ग्रिजली विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता तथा ग्रिजली विद्यालय की प्राचार्या अपर्णा सिन्हा ने किया। अपने संबोधन में विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ग्रिजली विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को खेल के महत्व के साथ-साथ सहयोग और टीम वर्क सीखने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कोडरमा पिकलबॉल एसोसिएशन के सदस्यों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की गयी उनकी कड़ी मेहनत तथा स्थानीय स्तर पर पिकलबॉल को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद दिया। इस चैंपियनशिप में ग्रिजली विद्यालय के चारों हाउस ईस्ट, वेस्ट, नार्थ तथा साउथ हाउस के छात्रों ने भाग लिया। प्राइमरी वर्ग से नार्थ हाउस विजेता एवं साउथ हाउस उपविजेता बनी। मिडिल वर्ग से साउथ हाउस विजेता तथा ईस्ट हाउस उपविजेता बनी। सेकेंडरी वर्ग से नार्थ हाउस विजेता एवं साउथ हाउस उपविजेता बनी। सभी विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रंजन गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में हो रही इस खेल की लोकप्रियता को देखकर उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यहां से बहुत से खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायेंगे।  उन्होंने छात्रों को बताया कि आगामी अक्टूबर माह में लखनऊ में आयोजित होने वाले ईस्ट जोन पिकलबॉल चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है जिसमे उन्हें उम्मीद है कि ग्रिजली विद्यालय के छात्र भाग लेंगे एवं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और अपने विद्यालय का नाम रौशन करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विजय कुमार सिंह, जीतेंद्र कुमार चौधरी, बुद्धा देब नस्कर, अनुराग सिंह, तुषार रॉय चौधरी, स्पोर्ट्स को-आर्डिनेटर अमित दास, कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुमार साव, शिक्षक राज कुमार राम, रणविजय सिंह, दिलीप कुमार आदि का योगदान सराहनीय रहा।

झारखंड में विकास से ज्यादा बढ़ा अपराध का ग्राफ : रघुवर दास
Published / 2023-09-01 10:14:40
झारखंड में विकास से ज्यादा बढ़ा अपराध का ग्राफ : रघुवर दास

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर जतायी चिंताटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की।पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हेमंत सोरेन सरकार के सत्ता में आने के बाद से राज्य में ऐसी घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की मांग भी की। पूर्व मुख्यमंत्री ने एक समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। रक्षा बंधन के अवसर पर उनके आवास पर आयोजित इस समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाएं उन्हें राखी बांधने के लिए एकत्र हुई थीं।वहीं रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील होना चाहिए और इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। भाजपा नेता ने रक्षाबंधन के अवसर पर गैस सिलेंडर की कीमतें कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की।

झारखंड : 24 में से 16 जिलों में डेंगू का प्रकोप
Published / 2023-08-31 22:50:33
झारखंड : 24 में से 16 जिलों में डेंगू का प्रकोप

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कुछ सप्ताह पहले तक गिनती के तीन से चार जिलों में डेंगू के मरीज थे। लेकिन पिछले दिनों जमशेदपुर में डेंगू आउट ब्रेक के बाद रांची-साहिबगंज में भी बड़ी संख्या में डेंगू संक्रमितों की पुष्टि हुई है। अब स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़े के अनुसार 24 में से 16 जिलों में डेंगू के कंफर्म एक्टिव केस हैं। 30 अगस्त 2023 तक के सरकारी आंकड़े के अनुसार, सबसे ज्यादा 192 डेंगू संक्रमित पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में है। वहीं रांची में 22 और साहिबगंज में 30 डेंगू के एक्टिव केस हैं।इसके अलावा चतरा में तीन, देवघर में दो, दुमका में एक, गिरिडीह में 05, हजारीबाग में 04, जामताड़ा में 01, खूंटी में 02, कोडरमा में 01, पलामू में 08, रामगढ़ में 03, सरायकेला में 08, सिमडेगा में 02 और पश्चिमी सिंहभूम में 02 डेंगू संक्रमित हैं। जमशेदपुर में इस वर्ष डेंगू से दो मौत की खबर है, लेकिन इसकी अभी तक कोई अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है।

मदनपुर चेकनाका पर एक गाड़ी से मिले 1.40 लाख रुपये
Published / 2023-08-31 22:48:42
मदनपुर चेकनाका पर एक गाड़ी से मिले 1.40 लाख रुपये

डुमरी उपचुनावएबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। डुमरी उपचुनाव को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड के जरूवा मोड़ पर बनाये गये चेकनाका पर स्टैटिक सर्विलांस टीम ने गुरुवार की सुबह जांच के दौरान एक वाहन से एक लाख 40 हजार रुपये बरामद किये। हुंडई कार आई 20 (जेएच 09 एएफ-0453) पर सवार व्यक्ति तेलो पश्चिमी निवासी निखिल कुमार द्वारा राशि से संबंधित कोई दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद राशि को जब्त कर लिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.