Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कोडरमा के कांग्रेसियों ने डुमरी उपचुनाव में किया प्रचार-प्रसार
Published / 2023-09-03 17:52:19
कोडरमा के कांग्रेसियों ने डुमरी उपचुनाव में किया प्रचार-प्रसार

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने डुमरी उपचुनाव के मद्देनजर डुमरी विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा कर महागठबंधन प्रत्याशी झारखंड सरकार की मंत्री बेबी देवी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। कोडरमा जिला ओबीसी विभाग के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र के कुलगो, डुमरी बाजार, हेठनगर, जोगीडिह, पोरैया, निमियाघाट, दलगी, मधुपुर मजार, लाल बाजार, प्रतापपुर, शंकरडिह आदि क्षेत्र का तूफानी दौरा कर आमजन एवं सम्मानित जनता के बीच महागठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी के पक्ष में 5 तारीख को तीर धनुष चुनाव चिन्ह क्रम संख्या एक पर मतदान करने की अपील की। चुनाव प्रचार में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू ने बताया कि डुमरी की जनता ने टाइगर जगन्नाथ महतो को श्रद्धांजलि देने का मन बना लिया है और 50,000 से अधिक मतों से महागठबंधन की झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी बेबी देवी विजय होगी जो इंडिया महागठबंधन के लिए जीत का तोहफा होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री हाफिजुल हसन, विधायक सुदिवय कुमार सोनू सहित महागठबंधन से कांग्रेस के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक अनूप जय मंगल सिंह, विधायक इरफान अंसारी, विधायक उमाशंकर यादव अकेला, राजद के सत्यानंद भोक्ता सहित महागठबंधन के सम्मानित नेता एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत ने जीत पर मोहर लगा दिया है। चुनाव प्रचार अभियान में कोडरमा जिला कांग्रेस महासचिव आशीष पांडेय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम शामिल रहे जबकि कुलगो मुखिया सहदेव महतो ,पोरैया मुखिया राजकुमार महतो, प्रखंड प्रभारी प्रवेज अख्तर, मेघलाल महतो छोटन ओझा पहाड़पुर मुखिया राजू महतो, महादेव महतो डमरू महतो गिरधारी लाल सहदेव महतो विनोद मंडल सहित डुमरी विधानसभा के सम्मानित जनता उपस्थित रहे।

अशोक बने शारदीय दुर्गा पूजा समिति गुमो के अध्यक्ष और उमाकांत सचिव
Published / 2023-09-03 17:49:30
अशोक बने शारदीय दुर्गा पूजा समिति गुमो के अध्यक्ष और उमाकांत सचिव

शारदीय दुर्गा पूजा समिति गुमो की बैठक संपन्नटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। शरदीय दुर्गा पूजा समिति गुमो की बैठक मंदिर परिसर में रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता दिनेश सिंह और संचालन त्रिवेणी पांडेय ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा को हर्ष और उल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पुरानी कमेटी में थोड़ा फेर-बदल किया गया। इस कमेटी में अशोक पांडेय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, शिवशंकर पांडेय, सचिव उमाकांत पांडेय, सह सचिव मनोज पांडेय, संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष सुनील पांडेय, सह कोषाध्यक्ष राजन पांडेय को चुना गया। कार्यकारिणी समिति में रतन पांडेय, विवेक पांडेय, नवकुमार पांडेय, उज्जवल पांडेय, मुरली पांडेय, इंद्रजीत पांडेय, अभिजीत पांडेय, पंकज पांडेय, पंचम पांडेय, अशोक राय, बच्चू पांडेय, सोमनाथ पांडेय, पंकज पांडेय, पप्पू पांडेय, समेत अन्य को रखा गया है। जबकि संरक्षक के रूप में त्रिवेणी पांडेय, मोतीलाल पांडेय, दशरथ पांडेय, सीताराम पांडेय, अजय पांडेय, भारत लाल पांडेय, अनिल पांडेय, सत्यदेव राय, दिलीप वर्मा, शशिकांत पांडेय, दीनानाथ पांडेय, मनोहर राम, राम नरेश पांडेय, विजय पांडेय, शक्तिकांत सिन्हा के नाम शामिल हैं।

गिरजा टोली फुटबॉल ग्राउंड में इंडियन ओवरसीज बैंक की मदद से स्तंभ संस्था ने लगाया ड्राइव मेला
Published / 2023-09-03 17:33:31
गिरजा टोली फुटबॉल ग्राउंड में इंडियन ओवरसीज बैंक की मदद से स्तंभ संस्था ने लगाया ड्राइव मेला

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 3 सितंबर 2023 को स्तंभ संस्था ने गिरजा टोली फुटबॉल ग्राउंड में इंडियन ओवरसीज बैंक की मदद से एक दिवसीय मेगा ड्राइव मेला लगाया, जिसका उद्देश्य लोगों में बैंकिंग के प्रति जागरूकता एवं उन लोगों का खाता खोलना था। कैंप में गिरजा टोली ग्राउंड के आसपास के बस्ती के लोगों ने आकर बैंकिंग के बारे में समझा और जाना एवं अपना खाता खुलवाया, खाता खुलवाने में पुरुष, महिलाएं एवं उनके बच्चों ने बढ़-चढ़कर इस मेगा ड्राइव मेला का लाभ उठाया एवं अपना खाता खुलवाया।कार्यक्रम में स्तंभ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सचिव कुनाल शर्मा, इंडियन ओवरसीज बैंक हिनू शाखा के प्रबंधक संजय कुमार, अंकिता दीक्षित, विजय राज, ओलिवर मानकी, राकेश शरन, हरे कृष्ण पाठक एवं आसपास के ग्रामीण लोगों ने कार्यक्रम को सफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

रांची : नगर निगम के वार्ड 40 के करीब 800 घरों में चार दिनों से पानी की आपूर्ति ठप
Published / 2023-09-03 17:30:40
रांची : नगर निगम के वार्ड 40 के करीब 800 घरों में चार दिनों से पानी की आपूर्ति ठप

टीम एबीएन, रांची। नगर निगम के वार्ड नंबर 40 में चार दिनों से लगभग 800 घरों में पानी की आपूर्ति ठप है। पीएचडी विभाग द्वारा लात्मा हल टंकी के पाइप वाल्व खराब होने की बात कही जा रही है। वार्ड नंबर 40 के टंकी साइड सेक्टर 4 अंबेडकर नगर विद्या नगर कमला खटाल आदि कई इलाके में टंकी से एचईसी अस्पताल (पारस अस्पताल) जाने वाले पाइप से पानी आपूर्ति की जाती थी, जो पिछले चार दिनों से बंद होने के कारण क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत हो गयी है। लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है; क्योंकि क्षेत्र में लोगों के पास पानी की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने झारखंड सरकार के पीएचडी मंत्री को एक ज्ञापन देकर इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शीघ्र बहाल करने का आग्रह किया है। मंत्री ने इस दिशा में आवश्यक आदेश विभागीय अधिकारी को दिया है। कल तक पानी की आपूर्ति की जाने की संभावना है। उक्त जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के रांची जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

डुमरी उपचुनाव : प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते कोई दल
Published / 2023-09-03 17:24:44
डुमरी उपचुनाव : प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते कोई दल

डुमरी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज करेंगे रोड शो, तैयारी पूरीटीम एबीएन, रांची। डुमरी में प्रचार अभियान के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी को साथ लेकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रोड शो करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सीएम एक ओपन रूफ वाहन से पूरे क्षेत्र में रोड शो करते हुए गुजरेंगे। उनके साथ सहयोगी मंत्री व अन्य नेता भी रहेंगे।सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्थाइधर सीएम के रोड शो को देखते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। जगह जगह जवानों की तैनाती की गयी। वहीं आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो इसके लिए प्रशासन ने वीडियोग्राफी की व्यवस्था की है।डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे प्रत्याशीबता दें कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार 5 सितंबर को होना है। ऐसे में प्रचार को शोर रविवार को थम जायेगा। इसके बाद उपचुनाव को लेकर प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन करेंगे और अपने समर्थन में लोगों से मतदान की अपील करेंगे। उपचुनाव के परिणाम 8 सितंबर को आयेंगे।

साहिबगंज : अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से दहशत
Published / 2023-09-03 17:17:21
साहिबगंज : अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से दहशत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन पहाड़ मुख्य मार्ग के चतरा पुल समीप पुलिस ने रविवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है।पुलिस के अनुसार युवक की हत्या धारदार हथियार से की गयी है। बताया जाता है कि घटना रात करीब 12 बजे की है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, थाना प्रभारी निरंजन कच्छप अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

धनबाद : मरीज की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल
Published / 2023-09-03 17:15:18
धनबाद : मरीज की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल

टीम एबीएन, धनबाद। असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में इलाज के नाम पर व्यापार हो रहा है। ये आरोप एक मरीज की मौत पर परिजनों ने लगाया है। घटना शनिवार रात की है। दरअसल, गुलजार बाग के रहने वाले मोहम्मद सरफराज की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जिसके बाद उनके परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा।हंगामा के बाद घटना स्थल पर सदर थाने की पुलिस पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

धनबाद : मरीज की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल
Published / 2023-09-03 17:13:36
धनबाद : मरीज की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल

टीम एबीएन, धनबाद। असर्फी हॉस्पिटल धनबाद में इलाज के नाम पर व्यापार हो रहा है। ये आरोप एक मरीज की मौत पर परिजनों ने लगाया है। घटना शनिवार रात की है। दरअसल, गुलजार बाग के रहने वाले मोहम्मद सरफराज की इलाज के दौरान मौत हो गयी, जिसके बाद उनके परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा।हंगामा के बाद घटना स्थल पर सदर थाने की पुलिस पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

अब सूर्य पर चमकेगा भारत की बुलंदियों का सितारा : अनुभव चक्रवर्ती
Published / 2023-09-03 15:59:12
अब सूर्य पर चमकेगा भारत की बुलंदियों का सितारा : अनुभव चक्रवर्ती

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के सह समन्यवक अनुभव चक्रबर्ती ने देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप में भारतीय वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक उपलब्धि है। चंद्रमा के बाद अब सूर्य पर भारत की बुलंदियों का सितारा चमकेगा। उन्होंने कहा कि खगोल विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने एक और छलांग लगायी है। इसरो के वैज्ञानिकों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में  देश की प्रगति को लेकर अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है और हम सब भारतीय आज अपने वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.