पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसांढ़ में खुखड़ी लेने गये युवक पर भालू ने किया हमलाएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसाढ़ वन क्षेत्र में चेतमा जंगल में उसी गांव के दीपक कोरवा पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। दीपक दोपहर में चेतमा बथान पाट जंगल में खुखड़ी चुनने गया था। इसी दौरान जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। दीपक कोरवा गंभीर रूप से घायल हो गया।बारेसाढ़ के वनपाल परमजीत तिवारी व अरुण कुमार ने उसे गारू रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। रेंजर तरुण कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रिजर्व वन क्षेत्र में जाने से बचें। इन दिनों यहां जंगली जानवरों की संख्या काफी बढ़ गयी है।
सीएम हेमंत सोरेन ने आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पर जतायी खुशी टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदित्य एल1 की लॉन्चिंग पर खुशी जतायी है। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लॉन्चिंग की सफलता के बाद इसरो के महान वैज्ञानिकों ने सूर्य का अध्ययन करने के लिए आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग की है। इस अवसर पर देश सहित इसरो के समस्त वैज्ञानिकों और उनके परिवारों को अनेक अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार...।
9 वर्षों से लगातार कांवरियों के लिए ठहरने के साथ ही भोजन व चिकित्सा सुविधा का प्रबंध कर रहा वाटिका परिवारटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। सावन के पवित्र माह में भगवान भोले की पूजा-अर्चना को लेकर जिले भर के शिवालयों में जहां लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। वहीं हजारों की संख्या में बाबा भोलेनाथ के भक्त शहर के रास्ते बाबा धाम देवघर आते जाते रहे। इस वर्ष श्रावण माह के दौरान एक माह पुरषोत्तम माह भी रहा।ऐसे में पुरे दो माह बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक के लिए कांवरियों का शहर के रास्ते आना जाना जारी रहा। तो वहीं कांवरियों के सेवा के लिए बाईपास रोड स्थित शिव वाटिका में शिव वाटिका परिवार के द्वारा पिछले 9 वर्षों की भांति इस वर्ष भी सभी कांवरियो के लिए निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन हुआ। इस आयोजन में करीब 32 हजार कांवरियों को सेवा दी गयी। शिव वाटिका में कांवरियों के लिए ठहरने के साथ ही महाप्रसाद की नि:शुल्क सेवा दी जा रही थी। यहीं नहीं श्रावन मास के पूरे दो माह तक प्रत्येक संध्या विभिन्न कलाकारों ने संगीतमय भजनों का कार्यक्रम का भी आयोजन किया था। श्रावण माह को लेकर वाटिका परिसर में विभिन्न देवी देवताओं का भव्य दरबार सजा था। जहां प्रतिदिन पुजारी सत्यनारायण पांडेय के द्वारा पूजा अर्चना कराई जाती थी। तो संध्या में राजा चौरसिया, बिनोद चौरसिया, आराधना सिंह, सुमन सोनकर सहित अन्य भजन गायक अपने संगीतमय भजनों की प्रस्तुति से मौजूद कांवरियों की थकान दूर करते हुए भक्ति के सागर में गोता लगवाते रहे। शिव वाटिका के संचालक सुजीत लोहानी ने बताया कि सावन माह के प्रारंभ होने के साथ ही रांची-पटना रोड से गुजरने वाले कांवरियों के लिए नि:शुल्क सेवा की भी शुरुआत की गयी थी। इस वर्ष पुरषोतम मास होने के कारण श्रावन मास 60 दिनों का रहा। उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों से लगातार बाबा के भक्तों के लिए निशुल्क सेवा दी जा रही है। सावन माह में वाटिका में कांवरियों के लिए ठहरने के साथ ही भोजन की भी नि:शुल्क सेवा उपलब्ध है। इसके साथ ही कांवरियों के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा भी शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों के द्वारा उपलब्ध करायी गयी। नि:शुल्क सेवा शिविर में झारखंड के साथ ही बिहार, उत्तरप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल के भी शिव भक्त शामिल हुए और सेवा का आनंद उठाया। ज्ञात हो कि श्रावन मास में जिले के विभिन्न धार्मिक संगठन के द्वारा भी वाटिका परिसर में भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। वहीं दो माह के निशुल्क सेवा शिविर का समापन सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ हुआ। सेवा शिविर में डॉ हरिदर्शन सिंह, डॉ अरुण कुमार अबोध, डॉ सागरमणि सेठ सहित कई डॉक्टर अपनी सेवा दी। वहीं शिव वाटिका परिवार के पवन सिंह, रिकेश कुमार रिंकू, रंजीत भदानी, शशि लोहानी, पप्पू भदानी, वेद भदानी, रवि लोहानी, गौतम वैश्यकियार, विजय कपसीमे, सपन कुमार, अजय कुमार, विकास कुमार, ओमप्रकाश, साहिल भदानी, रितेश लोहानी, आत्माराम शर्मा, अमित कुमार, आदित्य सेठ, प्रदीप कंदोई, राधेश्याम मोदी, राजन शर्मा, मोहन गोप, सुनील भदानी, चंदन मोदी, संतोष कुमार, शिबू कुमार, अरविंद कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में दिनांक 28.8.23 से 2.9.23 तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। हर वर्ष संस्कृत भाषा के महत्त्व को प्रतिपादित करने के लिए श्रावणी पूर्णिमा के दिन संस्कृत दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देव भाषा संस्कृत में कविता पाठ, गीता पाठ, श्लोक वाचन, भजन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। दिनांक 2.9.23 को उक्त आयोजन के समापन समारोह में हिंदी तथा संस्कृत के प्रकांड विद्वान सह रांची विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष जंग बहादुर पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सामूहिक वैदिक महाहवन के साथ समारोह का शुभ आरंभ हुआ। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से विद्यालय प्रांगण में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आज विद्यालय परिवार उनके वचनामृत का पान करके धन्य होगा। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है, साथ ही कंप्यूटर के लिए भी सबसे उपयुक्त भाषा है। यह विश्व की प्राचीनतम भाषा है, जिसमें वेद, पुराण, उपनिषद, रामायण, महाभारत जैसे श्रेष्ठ ग्रंथ लिखे गये हैं। विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने, निज संस्कृति पर अभिमान करवाने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि जंग बहादुर पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर विद्यालय में वर्ष भर संस्कृत भाषा को प्रोत्साहन देने हेतु विविध आयोजन किये जाने चाहिए। संस्कृत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है, क्योंकि यह एक वैज्ञानिक भाषा है। संस्कृत ने उन्हें विश्व पटल पर ख्याति दिलायी है। उक्त कार्यक्रम में सप्ताह भर आयोजित प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा शिक्षक - शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। शांति पाठ के साथ सभा समाप्त हुई।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बुढ़मू/ रांची। थाना क्षेत्र के छापर में शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार छापर निवासी अशोक लोहार (35) चुरूगढ़ा से शुक्रवार बाजार करके मोटरसाइकिल से अपने साथी अमर लोहार (30) के साथ अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान छापर से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार अशोक लोहार और अमर लोहार को अपने चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही अशोक लोहार की मौत हो गई। जबकि अमर लोहार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद बुढ़मू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत को कराया और शव को बुढ़मू थाना लायी।
टीम एबीएन, सिमडेगा। जिले में पीएलएफआई उग्रवादियों ने रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य में लगे पोकलेन को जलाकर खाक कर दिया। घटना जिले के बानो थाना इलाके में कनरवा रेलवे स्टेशन के पास की है। जानकारी के मुताबिक हटिया राऊरकेला ट्रैक के पास दोहरीकरण का कार्य चल रहा था। इस दौरान पीएलएफआई उग्रवादी देर रात कनरवा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे और रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य में लगे ठेकेदार के पोकलेन को जलाकर खाक कर दिया।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। एनएमओपीएस/झारोटेफ जिला इकाई कोडरमा ने पुरानी पेंशन व्यवस्था की पुनर्बहाली के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय झंडा चौक पर केक काटकर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य सरकार के सभी सरकारी कर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई व केक खिला कर खुशी जाहिर की। ओपीएस बहाल करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉक्टर वासुदेव राम ने कहा कि जिस प्रकार से झारखंड सरकार ने राज्य कर्मियों को पेंशन की पुनर्बहाली की है। हमसब इसे केंद्र सरकार से भी पारित करायेंगे।मौके पर मनोज बाजपेई कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र तिवारी, कपिलदेव यादव, गिरधर प्रसाद, मुनेश कुमार पियूष पानी, नारायण रजक, अरुण कुमार, राणा पवन, सुरेश कुशवाहा, गुंजन कुमार, सुभाष कुमार यादव, धीरेंद्र सिंह, भोला साव, सुखदेव राय, नंदकिशोर कुमार, सरिता कुमारी, राजेंद्र मंडल, जयकांत तिवारी, राजाराम निराला, मनोज कुमार राम, कुमारी निभा, प्रतिमा कुमारी, वीरेंद्र दास, शिवलाल कुमार यादव, विद्या प्रकाश के अलावा राज्य सरकार के सभी कर्मी काफी संख्या में उपस्थित थे।
10 का होगा नि:शुल्क आपरेशन प्रेरणा शाखा ने नयन आई अस्पताल में लगाया नेत्र चिकित्सा शिविर टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। प्रेरणा शाखा के तत्वावधान में नयन नेत्र अस्पताल में नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें 33 लोगों ने आंखों की जांच करायी, जिसमें 10 लोगों में मोतियाबिंद का लक्षण पाया गया। जिसमें 10 लोगों का आयुष्मान के तहत नि:शुल्क आपरेशन अलग-अलग तिथियों में किया जायेगा। नेत्र चिकित्सक डॉ आशीष कुमार ने नेत्र की जांच की और कहा कि मनुष्य के जीवन का अहम अंग नेत्र है। आंखों के जरिये ही सारे जहां को देखा जाता है। जिसकी सुरक्षा खुद करनी होती है। उन्होंने बताया कि बच्चे आज मोबाइल के जरिये पठन-पाठन कर रहे हैं। जिससे उनकी आंखें विकराल रूप ले रही है। ऐसे में समय- समय पर जांच करने की आवश्यक्ता है। प्रेरणा शाखा की सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि इस तरह के शिविर में जरूरतमंद लोगों के लिए ज्यादा लाभदायक साबित होता है। जागरूकता से ही हम समय रहते इसका इलाज करा सकते हैं। नयन नेत्र अस्पताल के प्रबंधक राकेश कुमार सुरेका ने कहा कि प्रेरणा शाखा का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह आई अस्पताल आयुष्मान से सूचीबद्ध है और इसका लाभ समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मिल रहा है। मौके पर प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, परियोजना निदेशक रश्मि गुटगुटिया, मिनी हिसारिया, दीपा गुप्ता, सरिता अग्रवाल, वृद्धा आश्रम की वार्डेन स्वेता सिंह, कॉन्सेलेर स्वीटी गुप्ता, तकनीशियन स्वेता साह, फरहीन नाज, सहायक राजीव गुप्ता, नीलम सिंह, मासूम अंसारी, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।
रांची के धुर्वा बस स्टैंड पर एक शव बरामद, हत्या की जतायी जा रही आशंकाटीम एबीएन, रांची। रांची के धुर्वा बस स्टैंड से शुक्रवार को एक शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान हरसेर निवासी राज कुमार बड़ाइक के रूप में हुई है। वह बिजली मिस्त्री का काम किया करता था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण सड़क पर उतर आये। इस दौरान मृतक के परिजनों ने थाना में प्रदर्शन किया और फिर सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। गांव वालों का आरोप है कि पुलिस मामले को रफा-दफा करने के फिराक में है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का काम धुर्वा इलाके में नहीं चल रहा था। ऐसे में वह एक ठेकेदार के यहां काम किया करता था। ऐसी स्थिति में राज कुमार का शव धुर्वा बस स्टैंड के पास कैसे आया। उन्होंने दावा किया है कि राज कुमार की हत्या कर शव को बस स्टैंड में लाकर फेंका गया है। परिजनों के बयान पर धुर्वा में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इस मामले को लेकर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। प्रारंभिक तफ्तीश में यह बात सामने आयी है कि राज कुमार एक ऑटो से बस स्टैंड पर उतरा था, जिस वजह से पुलिस अब ऑटो चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है, तो वहीं थाना प्रभारी नंदन सिन्हा ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.