Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
पलामू : 5.18 ग्राम हेरोइन के साथ मेदिनीनगर से एक आरोपी गिरफ्तार
Published / 2023-08-31 22:12:51
पलामू : 5.18 ग्राम हेरोइन के साथ मेदिनीनगर से एक आरोपी गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। शहर थाना पुलिस ने 5.18 ग्राम हेरोइन के साथ कांदू मोहल्ले के रहने वाले जितेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ने बताया कि 30 अगस्त की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि टीओपी दो अंतर्गत कांदू मोहल्ला के रामनगर में जितेंद्र कुमार गुप्ता नशीला पदार्थ बेच रहा है। इसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक वरीय पदाधिकारी के आदेश पर जितेंद्र कुमार गुप्ता के घर के पास पहुंचे। पुलिस को देखकर पक्के मकान से निकलकर एक व्यक्ति को भगाने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने के बाद उसके पास से 17 कागज की पुड़िया में 5.18 ग्राम हेरोइन पकड़ा गया। पकड़ने के बाद एनडीपीएस एक्ट के प्रावधान के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। इस छापेमारी में पुलिस अवर निरीक्षक महावीर एकका, सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, हवलदार जसमुद्दीन खान, आरक्षी सूर्यनाथ सिंह, मुकेश कुमार सिंह व उपेंद्र कुमार शामिल थे।

रक्षाबंधन के बहाने बड़ी बहन अंजनी ने सीएम हेमन्त सोरेन को दिया आशीर्वाद
Published / 2023-08-31 21:56:13
रक्षाबंधन के बहाने बड़ी बहन अंजनी ने सीएम हेमन्त सोरेन को दिया आशीर्वाद

बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत को बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना कीटीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाई- बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आज बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की।मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला सोरेन एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी तथा उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं माता रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्यवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने संकल्प यात्रा में चार को डोमचांच पहुंचेंगे बाबूलाल मरांडी
Published / 2023-08-31 18:51:58
अपने संकल्प यात्रा में चार को डोमचांच पहुंचेंगे बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की एक बैठक कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव की आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शिवलाल सिंह तथा संचालन जिला मंत्री महेंद्र यादव ने किया। झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा की भव्य तैयारी एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर हुई।  बैठक में मुख्य रूप से कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव जी उपस्थित हुई।डॉ नीरा यादव  ने कहा कि बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के तहत पूरे प्रदेश भ्रमण पर हैं। इस संकल्प यात्रा के तहत 4 सितंबर 2023 को डोमचांच के चंद्रावती हाई स्कूल के बगल वाले मैदान में उनका आगमन होने जा रहा है।उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनायेंऔर बाबूलाल मरांडी जी का स्वागत गोमो दुर्गा मंडप से सैकड़ों मोटरसाइकिल एवं गाड़ी से कार्यकर्ताओं के साथ झुमरी तिलैया, कोडरमा बाजार होते हुए सभा स्थल तक जाएंगे और पूरे कोडरमा विधानसभा को बैनर-पोस्टर, झंडे से भव्य रूप से सजाया जायेगा। प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामचंद्र सिंह ने कहा प्रदेश अध्यक्ष के इस संकल्प यात्रा को भव्य और विशाल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में हर बूथों से कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा बाबूलाल मरांडी जी झुमरी तिलैया होते हुए जाएंगे झुमरी तिलैया में उनका भव्य स्वागत होना चाहिए।प्रकाश राम  ने कहा कि संकल्प यात्रा की सूचना सभी कार्यकर्ताओं को मिले ताकि सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हो सके। रामनाथ सिंह ने कहा सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथ कमेटी के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे। दिनेश्वर प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक वार्ड  प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे, सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सूचना हो इस पर जोर दिया।मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद, बैजनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, प्रवीण पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता, कोडरमा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल, दिनेश सिंह, विजय यादव, मुकेश राम, जयशंकर प्रसाद, सुनील भारती, चंदन बर्णवाल, राजेंद्र सिंह, पवन सिंह, सुधीर यादव, परिमल सिंह, रविंद्र यादव, किशोर पंडित, सुदीप्तो घोष, हरि पंडित, महादेव दास, विजय सिंह, रामस्वरूप यादव, पप्पू यादव, भगवान दास साहू, संजय यादव, लखन पासवान सुभाष प्रसाद रोशन कुमार, प्रदीप यादव, कुलदीप राम, टेकलाल मंडल, प्रदीप यादव, सुरेंद्र राजवंशी, महेश यादव, नरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोडरमा जिले में 72 करोड़ की लागत से नया एलटी केबुल स्मार्ट मीटर और ट्रांसफर्मर लगायेगा बिजली विभाग
Published / 2023-08-31 16:18:48
कोडरमा जिले में 72 करोड़ की लागत से नया एलटी केबुल स्मार्ट मीटर और ट्रांसफर्मर लगायेगा बिजली विभाग

हजारीबाग के महाप्रबंधक ने राजस्व बढ़ाने एवं ओटीएस का लाभ ग्राहकों को उपलब्ध कराने को लेकर की झुमरी तिलैया में बैठकटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। झारखण्ड उर्जा विकास लिमिटेड हजारीबाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति अशोक कुमार ने  झुमरी तिलैया विधुत कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक किया और राजस्व बढाने के साथ-साथ ग्राहकों को कई मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि ओटीएस एक मुस्त निपटारा योजना के तहत ग्राहकों को लाभ पहुचाने के लिए कैंप लगाने का निर्देश दिया ताकि जन उपभोक्ताओं को बकाया है उन्हें उनका लाभ मिल सके। वहीं लोड का सेशन बढाने की बात कही। कहा कि जो उपभोक्ता एक वाट दो 5 वाट या उससे अधिक वाट का कनेक्शन ने रखे हैं। इसके बावजूद अगर वो क्षमता के अधिक विधुत का उपयोग कर रहे हैं तो वो लोड को बढाये। इसके लिए वो स्वयं घोषणा पत्र भी विभाग को दें और अधिक लोड पकड़ा गया तो उप पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। वहीं सही जानकारी मिलने के बाद उस क्षेत्र में लोड के अनुसार ट्रांसफर्मर की संख्या बढायी जायेगी। उन्होंने राजस्व बढाने के लिए भी दिशा निर्देश दिया। वहीं आरडीएस योजना के तहत कोडरमा में 72 करोड की लागत से नये कार्य मशलन एलटी केबुल लगाने स्मार्ट मीटर लगाने ट्रांसफर्मर की संख्या बढाने की भी बात कही। उन्होंने उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सही ढंग से मिले इसके लिए कई दिशा निर्देश भी दिया। मौके पर उपमहाप्रबंधक राजस्व मुकुल गोडवेर अधीक्षण अभियंता सुधाशु कार्यपालक अभियंता सुब्रतों बनर्जी एसडीओ गजेन्द्र टोपो कोडरमा डोमचांच के एसडीओ संदीप कुमार जेई उज्जवल तिवारी करवा उरांव विभाग के बिलिंग एंजेशी का इंचार्ज गणेश दास उपस्थित थे।681 उपभोक्ताओं का काटा गया इस माह कनेक्शन 75 उपभोक्ताओं पर किया गया एफआईआरअधीक्षण अभियंता सुधाशु कुमार ने कहा कि इस माह के 29 अगस्त तक 681 उपभोक्ताओं का बकाया रहने के वजह से विधुत कनेक्शन काटा गया। इन उपभोक्ताओं पर 1 करोड़ 63 लाख 17 हजार का बकाया था। वहीं 29 अगस्त तक जिले के विभिन्न घरेलु एवं दुकानदारों पर अनावश्यक रूप से ।

डीएवी कपिलदेव में आज धूमधाम से मना संस्कृत दिवस
Published / 2023-08-31 16:03:05
डीएवी कपिलदेव में आज धूमधाम से मना संस्कृत दिवस

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव में आज संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दीं। संस्कृत दिवस के अवसर पर बच्चों ने ईश्वर स्तुति, संध्या मंत्र, गणेश वंदना, शिव तांडव मंत्र, श्लोक वाचन, गीता श्लोक और शिव तांडव पर नृत्य प्रस्तुत किये।इस अवसर पर विद्यालय के संस्कृत शिक्षक उदय नाथ झा और अंग्रेजी शिक्षक जी के पाठक ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संस्कृत की भूमिका पर चर्चा की। वरीय शिक्षक सत्येंद्र कुमार राणा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में संस्कृत का प्रयोग करने पर जोर दिया। प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने संस्कृत दिवस के अवसर पर सबको बधाई दी है। आज जिन बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए उनमें प्रज्ञा, खुशी वेदांत, आदित्य राज, निशिता, दिव्यांश, गौरव, आर्या, अंश, प्रणव, संस्कार मिशिका, आदर्श, आयुष अनंत और कृतिका शामिल हैं। सभा का संचालन सुकन्या ने किया। मौके पर वर्ग आठ, नौ और दस के छात्र-छात्राएं और शिक्षक अरुण कुमार मंडल, रुद्र कांत झा, काकोली दत्ता, मीनू खत्री समेत अन्य लोग मौजूद थे मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

लचर बिजली व्यवस्था को लेकर डीसी से मिलीं शालिनी गुप्ता
Published / 2023-08-31 12:33:27
लचर बिजली व्यवस्था को लेकर डीसी से मिलीं शालिनी गुप्ता

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया के लक्षण बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर कोडरमा जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता कोडरमा के डीसी मेघा भारद्वाज से मिली। उन्होंने उपायुक्त के सामने बिजली के अभाव में उत्पन्न समस्याओं को रखा और व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। शालिनी गुप्ता ने कहा कि बिना सूचना के कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहना, कई-कई घंटे तक बिजली गायब रहना, मेंटेनेंस के नाम पर भी बिजली काटना आम बात है। बिजली संकट से न केवल आम लोगों को परेशानी हो रही है, बल्कि उनका जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।बच्चों की पढ़ाई के साथ ही छोटे उद्योग धंधे और व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसके साथ ही बिजली संकट के कारण शहर वासियों को पेयजल की भी नियमित आपूर्ति भी नही हो पा रही है। बता दें कि पिछले दो दिनों से शहर में जलापूर्ति नहीं हुई है जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उपायुक्त ने डीवीसी व विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करते हुए मामले के निष्पादन की बात कहीं। एक बातचीत के दौरान जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा के आजादी के 77 वर्षों बाद में लोग पानी और बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं ऐसे में क्षेत्र के विकास की कल्पना कैसे की जा सकती है।

बालिकाओं ने राजभवन में राज्यपाल राधाकृष्णन को बांधी राखी
Published / 2023-08-30 23:55:34
बालिकाओं ने राजभवन में राज्यपाल राधाकृष्णन को बांधी राखी

राज्यपाल ने कहा- रक्षाबंधन एक अद्वितीय त्यौहार हैटीम एबीएन, रांची। रखंड में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कांके एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में अध्ययनरत बालिकाओं ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को राखी बांधी। इस अवसर पर राज्यपाल ने आज कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार एक अद्वितीय त्योहार है, जो पूरे राष्ट्र में मनाया जाता है। यह त्यौहार हमें सीख देती है कि हम अपने समाज की रक्षा कैसे करें? हमारे देश की सभ्यता एवं संस्कृति में एक-दूसरे के लिए आदर की भावना निहित है। हमारी परंपरा में समाज की अच्छाई के लिए किये जाने वाले कार्य निहित है, दायित्वों के निवारण पर बल दिया गया है। इससे समाज में सौहार्द, एकता एवं अनुशासन की भावना पुष्पित एवं पल्लवित होती है। राज्यपाल ने बालिकाओं से कहा कि बिना भविष्य की चिंता किए अपनी पढ़ाई पर एकाग्रचित होकर ध्यान दें और दैनिक दिनचर्या को समय पर निष्पादित करें। सफलता अवश्य मिलेगी।

कर्रा की दुकानों में सजी रंग-बिरंगी राखी
Published / 2023-08-30 22:12:18
कर्रा की दुकानों में सजी रंग-बिरंगी राखी

टीम एबीएन, कर्रा (लोधमा)। भाई-बहनों के अटूट संबंधों का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर इन दिनों बाजारों में रंग-बिरंगी राखियां सज चुकी है। दुकानों में 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक की राखी मिल रही है। ग्राहकों को देख दुकानदार अपनी राखी की दुकान में प्रसन्न मुद्रा में दिख रहे हैं।

राज्य को खोखला कर रही हेमंत सरकार : अन्नपूर्णा देवी
Published / 2023-08-30 20:13:20
राज्य को खोखला कर रही हेमंत सरकार : अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री बोलीं- इसके पूर्व शिबू सोरेन ने भी झारखंड को बेचने का काम किया थाटीम एबीएन, गिरिडीहा/ कोडरमा/ रांची। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार पर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार, बहू एवं बेटियों के साथ दुराचार जैसी घटनाएं बढ़ गयी है।अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में डुमरी विधानसभा उपचुनाव में बोकारो जिला के चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलों में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मंगलवार को कहा कि राज्य में कोयला, बालू, पत्थर, अबरख एवं अन्य खनिज संपदाओं की लूट मची है। भय, भूख, जल, जंगल, जमीन की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को बेच रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने ही नाम पर खनिज संपदा को लीज करते हैं। राज्य के गरीबों के नाम लीज नहीं होती है। ऐसी सरकार को हटाने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य को खोखला कर रही है। 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की बात की गयी थी। नौकरी नहीं मिलने पर बेरोजगार युवकों को 5 हजार रुपये देने की बात कही गयी थी, लेकिन अब तक न 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी गयी और न ही 5 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता। इसके पूर्व हेमंत सोरेन के पिता ने भी झारखंड को बेचने का काम किया था। राज्य में गठबंधन कर बालू की लूट की जा रही। झारखंड से बाहर दूसरे राज्य बालू बेचा जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.