टीम एबीएन, गिरिडीह। इण्डिया प्रत्याशी बेबी देवी की जीत के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ताकत झोंक दी। रविवार को सीएम ने डुमरी में रोड शो किया। इनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री हफीजुल अंसारी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री आलमगीर आलम भी थे। यह शो झारखंड कॉमर्स कॉलेज से शुरू हुआ जो चिरैया मोड़ से कुलगो, कुलगो से सीमराडीह मोड़, डुमरी बाजार, इसरी बाजार, रांगामाटी होते हुए निमियाघाट तक पहुंचा। यहां से सीएम हेमंत सोरेन वापस झारखंड कॉमर्स कॉलेज पहुंचे। इस रोड शो के दौरान काले रंग के ओपेन थार पर मुख्यमंत्री सवार थे। इस थार पर मुख्यमंत्री के अलावा हफीजुल अंसारी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री आलमगीर आलम सवार थे। इसी वाहन के अगले सीट पर इण्डिया प्रत्याशी बेबी देवी बैठी थी। इस शो के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते दिखे। कहीं कहीं सीएम मुस्कराते हुए हाथ हिलाते दिखे। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के इस रोड शो में सैकड़ों की संख्या में बाइक पर सवार होकर लोग भी पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय, विधायक सुदिव्य कुमार, जयमंगल सिंह, पूर्व विधायक जेपी वर्मा, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस नेता सतीश केडिया, राजू महतो समेत झामुमो, कांग्रेस, भाकपा माले के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
टीम एबीएन, रांची। आज झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष रंजन कुमार के अध्यक्षता में रांची जिला एवं रांची महानगर की समीक्षा बैठक राजद प्रदेश कार्यालय रांची में किया गया। बैठक में रांची जिला अध्यक्ष गुलजार एवं महानगर अध्यक्ष राजेश ने अपने संगठन पर विस्तार से बातों को रखा। युवा राजद अध्यक्ष रंजन के बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक रूप से रांची जिला एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है, सभी को मिलकर और मजबूत बनाने की जरूरत है।साथ ही रंजन कुमार ने रांची जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द पूरे कमेटी का गठन कर सूची उपलब्ध कराने का काम करें साथ ही जिले में निवास करने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जो पदाधिकारी जिस वार्ड, प्रखंड एवं पंचायत में रहते है वो उस क्षेत्र से पांच-पांच लोगों को जिला एवं महानगर संगठन में जोड़कर जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष को कमिटी विस्तार करने में सहयोग करने का काम करें ताकि जिला और महानगर संगठन को धारदार बनाया जाये।आज की बैठक में युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत अंसारी, जफीर खान, डॉ अविनाश, गायत्री देवी, महासचिव मंतोष यादव, क्षितिज मिश्रा, उज्जवल सिंह, विक्की यादव, श्रीराम सिंह, सचिव अजय यादव, संतोष राम, प्रशांत कुमार, लालबाबू राजा, रांची जिला अध्यक्ष गुलजार अंसारी, रांची महानगर अध्यक्ष राजेश यादव, सलीम जावेद, दीपक कुमार, सुनील यादव, तौफीक अंसारी, सिद्धांत कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आज की बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत अंसारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष डॉ अविनाश ने किया। उक्त जानकारी मंतोष यादव महासचिव सह प्रवक्ता युवा राजद झारखंड प्रदेश ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) के द्वारा सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान: वर्ष - 2023 के सातवें चरण का आयोजन कर्रा (खूंटी) के ग्राम - पोड़ा एवं ग्राम - लुद्रू में किया गया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, मोहगनी, गुलमोहर, करंज, महुआ, कुसुम इत्यादि के 340 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम - पोड़ा स्थित लिट्ल स्टेप्स प्री स्कूल परिसर से किया गया। विधिवत आरती-पूजन के बाद स्कूल परिसर में समूह सदस्यों द्वारा 30 पौधों का रोपण किया गया।उसके बाद स्थानीय लुद्रू ग्राम में ग्राम देवी के मन्दिर में पूजन कर दीप-दान किया गया। उसके बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच 310 पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मिरले, बिरटोली, बुड़का, जोने, कोसांबी, मेहा, लुद्रू इत्यादि गांवों से सैकड़ों लोग शामिल हुए।सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो कि आज के कार्यक्रम के पूर्व शाखा द्वारा ग्राम - गंगड़ा (जिला गुमला), ग्राम - जुरकेला (जिला सिमडेगा), ग्राम - कोइन्जारा (जिला - गुमला), ग्राम - गुडू (जिला - रांची), ग्राम - भरनो (जिला - गुमला) एवं ग्राम - राजाडेरा (रांची) में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जा चुका है जिसमे 2400 से अधिक पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया है। कार्यक्रम में कर्रा से मानन्द सिंह, दीपक सिंह, दलभंजन सिंह, बोधेन्दर सिंह एवं कृष्णा साहू का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची के ओर से विभूति शंकर सहाय, राधेशयम सिंह, अभय सहाय, आनंद सिंह, नवीन कुमार, उमा शंकर मिश्रा, आदित्य नाथ शाहदेव, अरुण सिंह, नवल किशोर सिंह, अजीत बक्सराय, समरेन्द्र सिंह, उदय नारायण पाण्डेय, रमेश पांडेय, नीतीश कुमार सिंह, तुषार गौतम के साथ लगभग 40 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।
टीम एबीएन, रांची। कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के डोरंडा एवं हटिया केंद्र के छात्रों एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा डोरंडा केंद्र में आज शिक्षक दिवस सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन कलाकृति के निदेशक एवं कला शिक्षक धनंजय कुमार ने किया। इस अवसर पर कलाकृति के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक दिवस एवं गुरुजनो का हमारे जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला।इस उपलक्ष में विद्यालय के सभी शिक्षकों को उत्क्रिस्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष में धनंजय कुमार ने कहा की भारत भूमि पर अनेक विभूतियों ने अपने ज्ञान से हम सभी का मार्ग दर्शन किया है। उन्हीं में से एक महान विभूति डॉ राधाकृष्णन की मान्यता थी कि यदि सही तरीके से शिक्षा दी जाय़े तो समाज की अनेक बुराईयों को मिटाया जा सकता है। एक अच्छा शिल्पकार किसी भी प्रकार के पत्थर को तरस कर एक सुंदर आकृति का रूप देता है।किसी भी प्रकार के सुंदर मूर्ति को तरसने में शिल्पकार की अहम् भूमिका होती है। यदि शिल्पकार द्वारा बनायी गयी मूर्ति सुंदर नहीं होगी तो वो जिस स्थान पर रखे जायेंगे वो उस स्थान को और विकृत रूप प्रदान करेंगे।शिल्पकार की ही भांति सभी विद्यालयों एवं शिक्षकों को अपने यहां अध्यनरत सभी बच्चों को समान रूप से सजाएं सवारें एवं समस्त संसार को अपने गुरुवों द्वारा दी गयी सीख से प्रकाशमान करें।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की उपनिदेशिका रजनी कुमारी, आरती, कोमल, शिखा, ईशा अर्चना, शीतल, रिंकी, जया, मनस्वी, निजात, सुमन, अमीषा, सुरुचि, पियूष एवं सभी छात्रों का योगदान रहा।
वेतनमान और समायोजन पर सरकार की उपेक्षा से असंतुष्ट हैं शिक्षकटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। शिक्षकों के सम्मान दिवस पर कोडरमा जिले के असंतुष्ट सहायक अध्यापक शिक्षक दिवस के दिन काला बिल्ला लगाकर कार्य करते नजर आयेंगे।राष्ट्र निर्माता कहे जाने वाले शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा नहीं मिलने से नाखुश इस वर्ष 5 सितंबर पर शिक्षक सरकार के समक्ष वेतनमान और समायोजन पर उपेक्षा के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए एकीकृत सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश कमेटी सदस्य वीरेंद्र राय ने कहा की कोई भी शिक्षक समर्पण भाव से अपने कार्य को अंजाम देता है तभी देश में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल होकर राष्ट्र का गौरव पूरे विश्व में फैला है। झारखंड में 20 वर्षों से समायोजन और वेतनमान के सम्मानपूर्ण अधिकार की मांग को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन आज तक यहां की सरकारें शिक्षक समुदाय के इस मुद्दे को सिर्फ राजनीतिक रोटी बनाकर रखी है, जो झारखंड के लिए दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षक का ऋण चुकाने के लिए उनके सम्मान, समृद्धि और खुशहाली को बरकरार रखना किसी भी राज्य का महत्वपूर्ण कार्य है। लेकिन विडंबना है कि राज्य के अलग-अलग स्तर के शिक्षक अपने-अपने अधिकार के लिए पठन पाठन से दूर होकर सड़कों पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि वेतनमान मिलने तक हमारा विरोध अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने राज्य के वर्तमान महागठबंधन के मुखिया हेमंत सरकार से राज्य स्थापना दिवस से पूर्व सभी सहायक अध्यापकों को वेतनमान देकर सम्मान देने की मांग की ओर कहा राज्य में शिक्षक दिवस का उद्देश्य पूरा होगा। वहीं टेट उत्तीर्ण सहायक अध्यापक संघ के नेता रमेश यादव, संजीत भारती, अमित कुमार, रामशरण यादव, अनुराग विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार आदि ने कहा कि शिक्षक भर्ती में 50 फीसद आरक्षित सीट पर सीधे समायोजन को लेकर संघ राजभवन के समक्ष 13 दिनों से आमरण अनशन पर है और शिक्षक दिवस के दिन रांची के सड़कों पर भिक्षाटन कर हेमंत सरकार का विरोध प्रदर्शन करेंगे। बहरहाल देखना होगा कि महागठबंधन की हेमंत सरकार शिक्षा जगत के दो अलग-अलग समुदायों टेट उत्तितं सहायक अध्यापक एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों को सीधे समायोजन और वेतनमान देने की मांग को कब तक पूर्ण कर उन्हें शिक्षक दिवस पर उपहार के साथ सम्मान देती है।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। शगुन बैंक्वेट एंड होटल में होटल एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उपदेश एसोसिएशन के नए सत्र के लिए पदाधिकारीगण का चुनाव करना था। हर साल एसोसिएशन के नए सत्र में नए पदाधिकारी गन का चुनाव किया जाता है, जिससे एसोसिएशन में नई ऊर्जा का संचालन होता है और होटलों को सुचारु रूप से चलने के लिए सरकारी एवं एसोसिएशन द्वारा निर्धारित नियमों का भी विश्लेषण किया जाता है।एसोसिएशन के सभी सदस्यों की सहमति से कोडरमा डिस्ट्रिक्ट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद पर श्री उमा शंकर प्रसाद जी, होटल एम आर के संचालक का चयन किया गया।सचिव के पद पर श्री सुधीर सिंह जी, होटल द युवराज के संचालक का चयन किया गया तथा कोसा अध्यक्ष के पद के लिए श्री शशि कुमार, होटल पी जी के संचालक का चयन किया गया। संगठन को मज़बूत बनाने के लिए भी कई बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। और भविष्य में समाज के प्रति एसोसिएशन ने सामाजिक कार्यों को भी करने का निश्चय किया। बैठक में नवनीत बर्नवाल, राकेश जैन, राहुल मोदी, आशीष छाबरा, अभिषेक कुमार, गौरव चौधरी, उमा शंकर प्रसाद, अरुण सूद, विनय सिंह, सुधीर सिंह, राहुल यादव, देवेश भगत, मनीष सूद, शशि कुमार एवं पल्लव कुमार मौजूद थे।
टीम एबीएन, कोडरमा। कांग्रेस नेता सईद नसीम ने नगर प्रशाशक को पत्र लिखकर नगर परिषद झुमरीतिलैया के सभी वार्डो में मक्खी और मच्छरों के प्रकोप से आमजनो को निजात दिलाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करने की मांग की। सईद नसीम ने पत्र में बताया कि वर्तमान में मच्छरों के काटने से डेंगू बहुत तेजी से फैल रहा है। मौसम में परिवर्तन के चलते इन दिनों में संक्रामक रोगों की दस्तक को लेकर आशंका जताते हुए बताया कि ऐसे समय सावधानी व बचाव बेहद आवश्यक है। मच्छरों और मख्खियों की बढ़ती संख्या के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका है। उन्होंने बीमारियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए जल्द नगर में कीटनाशक दवा छिड़काव कराने की मांग करते हुवे कहा कि नगर परिषद के सभी वार्डों की गलियों में गंदगी, नाली जलजमाव आदि स्थानों पर मुख्य रूप से दवा का छिड़काव करवाये जाये।
टीम एबीएन, कोडरमा। उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय पदाधिकारी की बैठक छतरिया धर्मशाला कोडरमा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह नेगी ने की जबकि संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। बैठक में यह तय हुआ कि प्रत्येक माह में केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक की जायेगी। जिसमें सभी जोन में होने वाले कार्यों की समीक्षा हो सकेगी और किसी जोन में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वहां केंद्रीय पदाधिकारी जाकर उस समस्या का निराकरण करेंगे। यह भी तय हुआ कि आगामी 10 सितंबर दिन रविवार को प्रातः 10 बजे क्षत्रिय धर्मशाला कोडरमा में एक बैठक रखी गयी है, जिसमें सभी जोन के अध्यक्ष और केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारी का उपस्थित रहना अनिवार्य है। उस बैठक में समाज के हित से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिये जाने हैं। यह कहा गया कि समाज की बेहतरी के लिए नवयुवकों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा। यह भी चर्चा हुई की क्षत्रिय धर्मशाला के ऊपरी तल्ला का निर्माण और मेंटेनेंस कार्य भी किया जाना है, जिसकी रूपरेखा आगामी 10 सितंबर को होने वाली बैठक में तय की जायेगी। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह, नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, महेश सिंह, विजय सिंह, सत्यनारायण सिंह, हरदेव सिंह, महादेव सिंह, जय नारायण सिंह, दिनेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।
महंगाई में गरीबों का जीना मुश्किल, रसोईया का मानदेय बढ़ाया जाये : सीटूटीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड राज्य रसोईया संयोजिका यूनियन (सीटू) की जिला स्तरीय बैठक आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में महेन्द्र तुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रसोईया की समस्याओं पर चर्चा की गयी। मौके पर मजदूर नेता और सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई के कारण गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। सरकारी स्कूलों में सैकड़ों बच्चों का खाना बनाने वाली रसोईया बहनें, जिन्हें मात्र दो हजार मेहनताना अथवा मानदेय मिलता है। दूसरी तरफ इनका छह महीने का मानदेय भी बकाया है। इन्हें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दिया जा रहा है। तत्कालीन शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के साथ पिछले वर्ष कई मांगों पर समझौता हुआ था। जिसमें पारा टीचर के तर्ज पर रसोईया एवं संयोजिका का सेवा शर्त नियमावली बनाकर स्थायी करने, आंगनबाड़ी सहायिका के तर्ज पर रसोईया को मानदेय देने, 5 लाख का निशुल्क बीमा कराने, 60 साल में सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन लागू करने और काम के दरमियान चोट लगने अथवा जल जाने पर समुचित इलाज की व्यवस्था करने की भी बात हुई थी। यह समझौता अप्रैल 2023 से लागू होना था, लेकिन वार्ता के एक साल बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। इसलिए अब जिला से लेकर राज्य स्तर तक सीटू के नेतृत्व में आंदोलन तेज किया जायेगा। सीटू के जिला संयोजक रमेश प्रजापति ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा मजदूरों के अधिकार को कुचलकर चार लेबर कोड में बदलकर, काम के घंटे आठ की जगह बारह घंटे किया जा रहा है। इसलिए सभी मेहनतकशों को एक होना होगा। बैठक में रसोईया संयोजिका यूनियन का पुनर्गठन किया गया और नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें संध्या पांडेय संयोजक, चम्पा देवी व शकुंती देवी सह संयोजक, मुनीजा खातुन, रेखा देवी, गुड़िया देवी, सरिता देवी, विमला देवी, मालती देवी कार्यकारिणी सदस्य चुनी गयी। बैठक में ललिता देवी, शहनाज खातुन, डलिया देवी, कंचन देवी, फुलवा देवी, प्रमीला देवी, झलिया देवी, बसंती देवी, गीता देवी, किरण देवी, लुकेशरी मसोमात, संतोषी देवी, चंचला देवी, जुलेखा बेगम, नाजरा खातुन, आसमा खातुन, बेबी देवी, गुड़िया देवी, सुनीता मसोमात, सुमित्रा देवी, कौशल्या देवी, छाया देवी आदि शामिल थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.