Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
सिमडेगा : ढोढीजोर में वज्रपात से दो महिला की मौत, एक घायल
Published / 2023-09-05 18:07:22
सिमडेगा : ढोढीजोर में वज्रपात से दो महिला की मौत, एक घायल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। केरसई प्रखंड अंतर्गत टैंसेर पूर्वी पंचायत के ढोढीजोर में वज्रपात से दो महिला की मौत हो गयी। साथ ही एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जानकारी के अनुसार, जयमति देवी, भुखली देवी और वीरसमनी देवी तीनों एक साथ खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान वज्रपात हुआ। जिसकी चपेट में आने से जयमती देवी और भुकली देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। साथ ही बिरसमनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे ग्रामीणों की मदद से गोबर का लेप लगाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही केरसई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। केरसई अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जायेगी। साथ ही मुआवजे को भी जल्द से जल्द देने का प्रयास किया जायेगा।

रांची विवि : स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में में मना संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम
Published / 2023-09-05 18:04:37
रांची विवि : स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में में मना संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में आज दिनांक 05.09.2023 को शिक्षक दिवस के साथ संस्कृत सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संकाय प्रमुख एवं संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो अर्चना कुमारी दुबे ने किया। दोनों ही विषयों पर सारगर्भित  शब्दों में अपनी ज्ञान रूपी किरणों को आशीर्वाद स्वरुप छात्रों को दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत पढ़ने वाला विद्यार्थी कभी भी बेरोजगार नहीं रह सकता है।कार्यक्रम में विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ मधुलिका वर्मा,  डॉ उषा टोप्पो, डॉ श्रीप्रकाश सिंह, डॉ भारती द्विवेदी उपस्थित रहे और शिक्षक दिवस पर छात्रों का आशीर्वाद प्रदान किये। छात्रों ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मौके पर ज्योतिष विभाग के प्राध्यापक डॉ घोषाल, डॉ धीरेंद्र शास्त्री तथा  शोधार्थी जगन्मय, कोयल, मुरिया आदि भी उपस्थित रहें। मंच का संचालन धर्मवीर आर्य ने किया।

रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक बने मुनचुन राय
Published / 2023-09-05 18:03:40
रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक बने मुनचुन राय

रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, भव्य दुर्गा पूजा का होगा आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता टीम एबीएन, रांची। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। जिसमें भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन करने की पूरी रणनीति बनायी गयी है। जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता दी गयी गयी है। इसमें विभिन्न पदधारियों को मनोनीत किया गया है। जिसमें मुख्य संरक्षक : मुनचुन राय ,हीरालाल साहू,अशोक पुरोहित, मुख्य सलाहकार : मनोज गुप्ता, उदय प्रताप सिंह मुन्ना, संरक्षक : आलोक साहू, रमेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, पंकज साहू, हेम सिंह, मनोज ठाकुर, उमेश कामदार, लल्लु सिंह सह संरक्षक : विश्वजीत बॉस, शैलेश्वर दयाल सिंह, अजय गुप्ता संयोजक : मनोज पांडे, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष : अशोक चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष : विक्की यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष : रमेश गोप, राहुल शर्मा सदस्यता प्रभारी : राजकुमार महतो उपाध्यक्ष : मनीष सिंह, राहुल गुप्ता, राकेश शर्मा, कमल गुप्ता, संजय सोनी, अमरेंद्र सिंह, वीरू साहू, विनोद गोप, रवि सिंह, मिनी सिंह, विजय गुप्ता, राजीव चौधरी, आशुतोष वर्मा, मोनू  विवेक, शुभम सिन्हा, रवि रोहतगी, मनीष श्रीमाली, अभिषेक चौधरी, कन्हैया लाल भारतीया, अंकित गुप्ता, प्रेम सिंह, बैजू सोनी महामंत्री : कुंदन सिंह, अरविंद साह मंत्री : आदर्श सिंह, किशन गोयल, धनंजय कुमार, पप्पू वर्मा, एकाश कुमार, भोला शर्मा, रितेश द्विवेदी, किसलय सानू (सानू झा), नरेश पंडित, साहित्य पवन, भोला झा, राहुल सिंह, रिक्की यादव, संजय गुप्ता, धनंजय सिंह, राजेश वर्मा, सत्यम, मनीष राय, सत्यदर्शी, शेखर प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, साहित्य पवन, संदीप घोष, दीपक गुप्ता, आनंद कुमार, शशांक शर्मा, अमित वर्मा, आकाश वर्मा, अमित वर्मा, विश्वविजय गांगुली, अमित हर्षवीर, नारायण साव, उत्तम यादव  मीडिया प्रभारी : साजन सिन्हा, कौशल चौधरी, विवेक सिंह सह मीडिया प्रभारी : नमन भारतीय, नीरज  यादव, रिषभ अग्रवाल, स्वतंत्र गुप्ता प्रवक्ता : मंटू लाला, दिलीप स्वर्णकार सह -प्रवक्ता : बिक्कु सिंह संगठन मंत्री : शैलेंद्र यादव,आशुतोष सिंह कोषाध्यक्ष : पवन मुरारका कार्यसमिति सदस्य : किशन गोयल,ज्योति शंकर साहू, सुजाता भैया, सुजाता मोदी

लायंस क्लब ने कई स्कूलों में मनाया शिक्षक दिवस
Published / 2023-09-05 18:02:06
लायंस क्लब ने कई स्कूलों में मनाया शिक्षक दिवस

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची कैपिटल ने शैक्षणिक संस्थान सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल, एदलहातु कॉलोनी एदलहातु रांची में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में शिक्षक दिवस के आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य सुषमा केरकेट्टा, लायंस क्लब के अध्यक्ष सैलेश अग्रवाल, सचिव आस्था किरण कोषाध्यक्ष अमित शर्मा सह सचिव मनोज मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक संजीत कुमार ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया।आयोजित कार्यक्रम में महान शिक्षाविद देश के प्रथम उपाराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना की गयी। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब द्वारा समस्त विद्यालय शिक्षक को उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के बीच माचिस की एक तिल्ली से मोमबती जलाकर बुझाना प्रतियोगिता कराया गया। प्रतियोगिता की विजेता संध्या शर्मा ने 17 बार मोमबती जलाकर बुझाया।क्लब के अध्यक्ष सैलेश अग्रवाल ने कहा की शिक्षक हमारे जीवन से स्तंभ होते हैं। वह अपना समय देकर हमारे जीवन को संवारते हैं और आगे बढ़ाते हैं। शिक्षक न सिर्फ हमें शिक्षा देते हैं; बल्कि वह हमेशा हमें अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करते रहते हैं।जीवन में शिक्षक ही व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचाता है. एक शिक्षक ही आशीर्वाद से ही हम अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ते हैं। उपरोक्त जानकारी क्लब की मीडिया प्रभारी राधा ड्रोलिया ने दी।कार्यक्रम को सफल बनाने मेविद्यालय की प्राचार्य सुषमा केरकेट्टा, लायंस क्लब के अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, सचिव आस्था किरण कोषाध्यक्ष अमित शर्मा सह सचिव मनोज मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक संजीत कुमार, संगीता शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

चपरासी के वेतनमान पर शिक्षक गढ़ेंगे झारखंड के नौनिहालों का भविष्य
Published / 2023-09-04 20:53:53
चपरासी के वेतनमान पर शिक्षक गढ़ेंगे झारखंड के नौनिहालों का भविष्य

शिक्षक दिवस विशेष  शिक्षक दिवस पर शर्मसार झारखंड की शिक्षा जगत, पूर्ण शिक्षक का दर्जा के लिए अनवरत 14 दिन से अनशन पर सहायक अध्यापक, शिक्षक दिवस पर करेंगे भिक्षाटन  टीम एबीएन, कोडरमा। राष्ट्र निर्माता के नाम से पहचाने  जाने वाले देश के शिक्षकों के ऋण चुकाने एवं उनके सम्मान समृद्धि और मानव जाति के उत्थान में उनकी अपार ईश्वरीय तुल्य देन को नमन करने के उद्देश्य से हर राज्य की सरकारें शिक्षक दिवस पर उन्हें प्रत्येक वर्ष अलग-अलग उपहार से नवाजती है।ताकि वह जीवन में सुख और समृद्ध होकर देश के भविष्य को समर्पित रूप से गढ़ें, और राज्यों समेत संपूर्ण राष्ट्र को चांद और सूरज ही नहीं बल्कि अन्य अविश्वसनीय उपलब्धियों तक पहुंचा कर भारत को विश्व गुरु बनने की राह प्रशस्त कर सके।परंतु झारखंड राज्य की सरकारे गुरु के महत्व से अनभिज्ञ शिक्षक समुदाय के आने वाले भविष्य राज्य के टेट उत्तीर्ण सहायक अध्यापक हो या हजारों बेरोजगार युवा वर्ग सभी को ना ही समझने की कोशिश की बल्कि उनके पूर्ण अधिकार और सम्मान से भी कोसों दूर रखने से झारखंड की शिक्षा जगत शर्मसार हुई है।विडंबना है कि ऐतिहासिक निर्णय लेने वाले झारखंड की महा गठबंधन की सरकार ने झारखंड में आने वाले शिक्षकों के लिए एक ऐसी लकीर खींच दी है जिनके शिक्षक बनने से पूर्व उनके पूर्ण अधिकार और सम्मान को बौना कर दिया है। बताते चले की झारखंड में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में 4,200 से कटौती कर 2,400 पे ग्रेड करते हुए लगभग चपरासी के वेतनमान को लागू कर झारखंड की सरकार ने शिक्षक दिवस से पूर्व राज्य में बनने वाले शिक्षकों के सम्मान और अधिकार को आधा करने जैसे उपहार से नवाजने जैसा ऐलान किया गया है। हालांकि इसका दूरगामी परिणाम इस पिछड़े राज्य में काफी गहरा दुष्प्रभाव छोड़ेगा। 9 घंटे सहित कमीशन स्तर के सिलेबस व अन्य खामियों से भरे सहायक आचार्य नियमावली का बहिष्कार करते हुए टेट उत्तीर्ण सहायक अध्यापक सीमांत घोसाल के नेतृत्व में अपने 50 फीसद आरक्षण पर सीधे समायोजन की मांग पर अनशन पर बैठे है, वही गैर टेट उत्तीर्ण अभ्यर्थी 2012 नियुक्ति नियमावली के आधार पर नियुक्ति हेतु न्याय के लिए हाई कोर्ट की शरण में है। इधर, आंदोलनरत सीमांत घोषाल ने कहा की सहायक शिक्षक नियुक्ति नियमावली को समाप्त करते हुए बिना शिक्षकों से मंतव्य लिए सरकार रोलेक्ट एक्ट जैसे काले कानून समायोजन तक शिक्षकों की अग्निपरीक्षा जारी रहेगी। आचार्य नियुक्ति नियमावली को राज्य में लागू कर दी है, जिस नियमावली का पूरे झारखंड में विरोध हो रहा है। हालांकि ये उत्तीर्ण अध्यापकों को सत्ता पक्ष के सभी विधायकों और मंत्रियों का समर्थन प्राप्त है, फिर भी राज्य के मुखिया और मुख्य सचिव का इस गंभीर  मामले पर संज्ञान नहीं लेना हैरान करता है।बहरहाल, रातों रात नियमावली में फेरबदल कर शिक्षकों के ऊपर 7 वर्ष बाद फिर से परीक्षा लेने के प्रावधान में बदलाव करते हुए 2012 के अनुसार काउंसलिंग कर शिक्षक दिवस के उद्देस्य को पूरा कर शिक्षकों को सम्मान और अधिकार दे संतुष्ट कर सरकार आखिर कब नवाजती है।

श्री माहेश्वरी सभा, रांची की श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 को
Published / 2023-09-04 20:52:24
श्री माहेश्वरी सभा, रांची की श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 को

टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव जन्माष्टमी महोत्सव श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में दिनांक 6 सितंबर 2023 दिन बुधवार को लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम इस प्रकार है :  श्रृंगार दर्शन रात्रि 7.30बजे से। कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति रात्रि 8.00 बजे बालगोपाल प्रतियोगिता (छ: माह से छ:वर्ष तक) रात्रि 8.30 बजे से भजन संध्या रात्रि 9.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा।

महंगाई में गरीबों का जीना मुश्किल, रसोईया का मानदेय बढ़ाया जाये : सीटू
Published / 2023-09-04 20:50:35
महंगाई में गरीबों का जीना मुश्किल, रसोईया का मानदेय बढ़ाया जाये : सीटू

रसोइया संयोजिका यूनियन (सीटू) की बैठक में कमेटी का गठनटीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड राज्य रसोईया संयोजिका यूनियन (सीटू) की जिला स्तरीय बैठक आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में महेन्द्र तुरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में रसोईया की समस्याओं पर चर्चा की गयी। मौके पर मजदूर नेता और सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई के कारण गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। सरकारी स्कूलों में सैकड़ों बच्चों का खाना बनाने वाली रसोईया बहनें, जिन्हें मात्र दो हजार मेहनताना अथवा मानदेय मिलता है। दूसरी तरफ इनका छह महीने का मानदेय भी बकाया है। इन्हें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दिया जा रहा है। तत्कालीन शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो के साथ पिछले वर्ष कई मांगों पर समझौता हुआ था। जिसमें पारा टीचर के तर्ज पर रसोईया एवं संयोजिका का सेवा शर्त नियमावली बनाकर स्थाई करने, आंगनबाड़ी सहायिका के तर्ज पर रसोईया को मानदेय देने, 5 लाख का निशुल्क बीमा कराने, 60 साल में सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन लागू करने और काम के दरमियान चोट लगने अथवा जल जाने पर समुचित इलाज की व्यवस्था करने की भी बात हुई थी। यह समझौता अप्रैल 2023 से लागू होना था, लेकिन वार्ता के एक साल बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। इसलिए अब जिला से लेकर राज्य स्तर तक सीटू के नेतृत्व में आंदोलन तेज किया जायेगा। सीटू के जिला संयोजक रमेश प्रजापति ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा मजदूरों के अधिकार को कुचलकर चार लेबर कोड में बदलकर, काम के घंटे आठ की जगह बारह घंटे किया जा रहा है। इसलिए सभी मेहनतकशों को एक होना होगा। बैठक में रसोईया संयोजिका यूनियन का पुनर्गठन किया गया और नौ सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। जिसमें संध्या पांडेय संयोजक, चम्पा देवी व शकुंती देवी सह संयोजक, मुनीजा खातुन, रेखा देवी, गुड़िया देवी, सरिता देवी, विमला देवी, मालती देवी कार्यकारिणी सदस्य चुनी गयी। बैठक में ललिता देवी, शहनाज खातुन, डलिया देवी, कंचन देवी, फुलवा देवी, प्रमीला देवी, झलिया देवी, बसंती देवी, गीता देवी, किरण देवी, लुकेशरी मसोमात, संतोषी देवी, चंचला देवी, जुलेखा बेगम, नाजरा खातुन, आसमा खातुन, बेबी देवी, गुड़िया देवी, सुनीता मसोमात, सुमित्रा देवी, कौशल्या देवी, छाया देवी आदि शामिल थी।

दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ना जरूरी : बीइइओ
Published / 2023-09-04 20:49:18
दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ना जरूरी : बीइइओ

टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा बीआरसी में समग्र शिक्षा अभियान व एलिम्को भुनेश्वर के तत्वावधान में चार सितंबर को समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों के लिये जांच शिविर सह सहायक उपकरण वितरण कैंप लगाया गया। इसमें दिव्यांग बच्चों का जांच के अलावे छह स्कूली दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्घ कराया गया। साथ ही इसके उपयोग की जानकारी दी गई। बच्चों को दिये गये उपकरणों में व्हील चेयर, इअर बाइंड और बैसाखी शामिल है। मौके पर बीईईओ जयनाथ महतो ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ना कार्यक्रम का उदेश्य है। बच्चों के माता पिता एवं समुदाय को संवेदीकृत कर समावेशी शिक्षा को सफल बनाने के लिये समाज को जागरूक करने की जरुरत है। ताकि दिव्यांग बच्चों को उनकी उनकी दिव्यांगता का पहचान करते हुए क्षमता अनुरुप आवश्यक रणनीति बनाया जा सके। कार्यक्रम में डॉ तपस कुमार, अनुभव कुमार और पवन कुमार ने बच्चों की दिव्यांगता जांच की। कैंप के सफल आयोजन में बीपीओ रामविजय खलखो, आरटी शबाना खातून, तैयब अंसारी, असद इकबाल, रुकसाना प्रवीण, रिजवान अंसारी आदि का योगदान रहा।

पलामू : पांच लाख नकदी के साथ दो नक्सली गिरफ्तार
Published / 2023-09-04 20:46:38
पलामू : पांच लाख नकदी के साथ दो नक्सली गिरफ्तार

पुलिस को थी लंबे समय से तलाशटीम एबीएन, पलामू। झारखंड के पलामू जिले में बीते रविवार को 2 नक्सलियों को 5 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के छत्तरपुर इलाके से इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। छतरपुर के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि इलाके में रंगदारी वसूलने के बाद जब दोनों नक्सली अपने स्वयंभू कमांडर नीतीश यादव को पांच लाख रुपये पहुंचाने जा रहे थे तभी उन्हें पकड़ा गया। राज्य सरकार ने कुख्यात नक्सली नीतीश पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। श्री कुमार ने बताया- गिरफ्तार माओवादियों से पूछताछ की जा रही है और उनसे मिली जानकारी के आधार पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.