टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया के भैया बहन विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दिनांक 3.9.2023 को चतरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जोरी में भाग लेने के लिए गये थे। यहां पर विज्ञान, वैदिक गणित और संगणक विषय पर क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित थी। हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और चतरा जिले की चयनित टीमों के बीच कांटे का संघर्ष था। इसमें कैलाश राय के भैया बहनों ने विज्ञान प्रश्नमंच के तरुण वर्ग, बाल वर्ग और शिशु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वैदिक गणित में तरुण वर्ग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि शिशु और किशोर वर्ग द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं संगणक में शिशु वर्ग के भैया-बहन तृतीय स्थान पर रहे। आज सभी विजित भैया बहनों को वंदना स्थल पर मेडल वह प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें मनोयोग से लगने के लिए प्रेरित किया गया। भैया बहनों को संबोधित करते हुए प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि हमारे भैया बहनों के अथक प्रयास का परिणाम साक्षात दिख रहा है। साथ ही जिन आचार्य बंधुओं ने इनके पीछे कठिन परिश्रम किया है, उनके परिश्रम स्पष्ट झलकने लगा है। वह दिन दूर नहीं जब हमारे यह भैया वहन आगे भी परचम लहरायेंगे। जीतने वाली सभी टीमों को विद्यालय समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, सचिव अनुराग सिंह, कोषाध्यक्ष नवल कुमार एवं पूरी समिति के सदस्यों ने बधाई दी है और आगे भी विजयी होने का आशीर्वाद दिया है। मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य जी वह दीदी जी ने भैया बहनों के सदैव आगे बढ़ते रहने की शुभेच्छा प्रकट की है। प्रथम और द्वितीय प्राप्त करने वाले भैया बहन अब प्रांतीय प्रश्नमंच मे भाग लेने हेतु बोकारो जायेंगे।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया के भैया बहन विभाग स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दिनांक 3.9.2023 को चतरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जोरी में भाग लेने के लिए गए थे। यहां पर विज्ञान, वैदिक गणित और संगणक विषय पर क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित थी। हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और चतरा जिले की चयनित टीमों के बीच कांटे का संघर्ष था। इसमें कैलाश राय के भैया बहनों ने विज्ञान प्रश्नमंच के तरुण वर्ग, बाल वर्ग और शिशु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया वही वैदिक गणित में तरुण वर्ग को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि शिशु और किशोर वर्ग द्वितीय स्थान पर रहा। वही संगणक में शिशु वर्ग के भैया वहन तृतीय स्थान पर रहे। आज सभी विजि त भैया बहनों को वंदना स्थल पर मेडल वह प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें मनोयोग से लगने के लिए प्रेरित किया गया। भैया बहनों को संबोधित करते हुए प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा कि हमारे भैया बहनों के अथक प्रयास का परिणाम साक्षात दिख रहा है।साथ ही जिन आचार्य बंधुओं ने इनके पीछे कठिन परिश्रम किया है उनके परिश्रम स्पष्ट झलकने लगा है। वह दिन दूर नहीं जब हमारे यह भैया वहन आगे भी परचम लहरायेंगे। जीतने वाली सभी टीमों को विद्यालय समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, सचिव अनुराग सिंह, कोषाध्यक्ष नवल कुमार एवं पूरी समिति के सदस्यों ने बधाई दी है और आगे भी विजई होने का आशीर्वाद दिया है।इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य जी वह दीदी जी ने भैया बहनों के सदैव आगे बढ़ते रहने की शुभेच्छा प्रकट की है। प्रथम और द्वितीय प्राप्त करने वाले भैया बहन अब प्रांतीय प्रश्नमंच मे भाग लेने हेतु बोकारो जायेंगे।
टीम एबीएन, रांची। सेंट अलॉयसियस इंग्लिश मीडियम स्कूल, पुरुलिया रोड रांची में शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्राचार्य ब्र. माइक ने कहा कि शिक्षकों के बिना कोई भी जीवन के लक्ष्य हासिल नहीं कर सकता। हर कोई एक शिक्षक के पास जाता है और जीवन में सफल होता है। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के लिए अच्छे से तैयार किया। प्राचार्य ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और भारत के चरित्रवान और अच्छे नागरिकों के निर्माण के लिए उनके समर्पित जीवन की सराहना की।
टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड वैश्य समाज के द्वारा कोडरमा जिला का अध्यक्ष प्रदीप कुमार सुमन को बनाया गया। इसकी घोषणा झारखंड के राजधानी रांची में झारखंड वैश्य समाज केंद्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद व झारखंड वैश्य समाज के मुख्य संस्थापक राजीव जायसवाल ने नियुक्ति पत्र देकर किया। प्रदीप कुमार सुमन ने इस पद को स्वीकार करते हुए बोला कि जो यह पदभार व सम्मान मिला है यह कोडरमा जिला वासियों के लिए गर्व की बात है और कोडरमा जिला में हम वैश्य समाज को मजबूत करेंगे साथ ही जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी का भी विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यभार जो मुझे मिला है उसे मैं बखूबी निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करुंगा साथ ही सभी के दुख सुख में संगठन के साथ शामिल रहूंगा। नियुक्ति पत्र मिलने की खबर पाकर संतोष कुमार रंजन, शंकर मोदी, चंदन मोदी, पूर्व डीडीसी नारायण मोदी, पूर्व जिला न्यायाधीश अर्जुन मोदी, डाक्टर जेपीएन बरनवाल, सेवा निवृत शिक्षक बलदेव मोदी, सुषमा सुमन, विनीत कुमार मोदी, प्रिंस कुमार, कुलदीप मोदी, राघव मोदी, सोनू मोदी विजय मोदी, सुभाष प्रसाद बरनवाल, विनीत कुमार, महेश मोदी, राजू मोदी, दिलीप मोदी, सुदर्शन मोदी, सुखदेव मोदी, राहुल मोदी सभी समाज के वरिष्ठ लोग लोगों ने बधाई दी।
टीम एबीएन, रांची। कांके के मनातू में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के समीप पत्थर खदान में नहाने के दौरान मोंटफोर्ट स्कूल के नौवीं कक्षा का छात्र आकाश तिर्की उर्फ चिंटू डूब गया। जबकि उसके दो साथी बच गये। देर रात तक आकाश को नहीं निकाला जा सका था। जानकारी के अनुसार, आकाश दो दोस्तों अर्पण मिंज और वैभव टोप्पो के साथ स्कूटी से गांधीनगर में ट्यूशन जाने की बात कह घर से निकला था। शाम पांच बजे तीनों खदान में नहाने चले गये। नहाने के क्रम में तीनों डूबने लगे। किसी तरह अर्पण और वैभव बच निकले पर आकाश गहरे पानी में डूब गया। अर्पण और वैभव ने परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने आकाश को खोजने का प्रयास किया, पर अंधेरे के चलते सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ को सूचना दी गयी, पर देर रात तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची थी। मूल रूप से लोहरदगा के कुड़ू का आकाश कांके की जयपुर पंचायत के कोंगे गांव में रहता था। उसके पिता राजकुमार तिर्की सेना में जवान हैं।
टीम एबीएन, रांची। आदिवासी लोहरा समाज की बैठक ओरमांझी में प्रखंड समिति अध्यक्ष महेश लोहरा की अध्यक्षता में हुई। 10 सितंबर को पुराने विधानसभा भवन में लोहरा जाति की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। इसमें रांची, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, लातेहार व रामगढ़ जिला के प्रतिनिधि शामिल होंगे। झारखंड प्रदेश के महासचिव प्रीतम सांड लोहरा ने कहा कि ओरमांझी प्रखंड में लोहार को उपायुक्त से अनुमति लेकर ही जमीन बेचनी है। बैठक में पनेलाल लोहरा, मुनू लोहरा, सुरेंद्र लोहरा, संदीप लोहरा, श्याम लोहरा, सूरज लोहरा आदि थे।
टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के संगठन विस्तार एवं 17 सितंबर को ईईएफ मैदान की आयोजित बदलाव संकल्प सभा की तैयारी को लेकर रविवार को स्थानीय डाक बंगला में बैठक किया गया। अध्यक्षता मुन्ना मुंडा ने किया। कार्यक्रम के प्रचार के लिए देवेन्द्रनाथ महतो, जुगेश मुंडा को जिला प्रभारी, मार्शल महतो, मुन्ना मुंडा, बालेश्वर बेदिया, सुरेश महतो, फलिन्द्र करमाली, राकेश महतो, चंदन महतो, राजगीर करमाली, नरेश महतो, नरेश महली, जिम्मी महली, बसंत करमाली, सुनील महली, गोपाल महतो को प्रखंड प्रभारी एवं रूपेश महतो व मोतीलाल को मीडिया प्रभारी सहित पंचायत प्रभारियों का घोषणा किया गया। मौके पर लखीन्द्र महतो, सुमित महतो, राजेश महतो, बीरबल महतो, सुधांसु महतो, रंजन, पिया महली, रामपोदो महतो सहित अन्य उपस्थित थे। इसमें उल्लेख करने की आवश्यकता है कि बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुन्ना मुंडा प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष है, उन्होंने न इस्तीफा दिया है और न ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है।
अर्जुन मुंडा ने झारखंड सरकार पर बोला हमलाटीम एबीएन, गिरिडीह। झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बीते शनिवार को डुमरी विधानसभा उपचुनाव में एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में निमियाघाट, ठाकुर चक और रोशना टुंडा ठाकुरबाड़ी में पंचायत के लोगों के साथ जन सम्पर्क किया। मुंडा ने आज प्रचार अभियान में अनेक स्थानों पर जनता को संबोधित किया। इसके अलावा शाम को उन्होंने ईसरी में एक प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया।श्री मुंडा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही है उससे राज्य को बड़ा नुकसान हो रहा है। इस सरकार से जनता को सतर्क और सावधान रहते हुए उपचुनाव में निर्णय लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव एक विधानसभा को प्रभावित नही करेगा बल्कि देश और प्रदेश की दिशा और दशा तय करेगा। इसलिए डुमरी से एक नया संदेश देने की जरूरत है, जिसके लिए जनता तैयार दिख रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध पर नियंत्रण नहीं, रोज भ्रष्टाचार के नये- नये मामले उजागर हो रहे। ऐसे में राज्य का भविष्य अंधकारमय में दिख रहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया जो राज्यहित में हो। श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार झारखंड के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को तैयार है, लेकिन राज्य सरकार अवसर का लाभ लेने में विफल साबित हुई।उन्होंने कहा कि प्रगति के लिए दूरगामी ठोस नीति बनाने और लागू करने की जरूरत है, लेकिन राज्य सरकार ने ऐसी कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निजी स्वार्थ में डूबी है। जन भावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है। अलग राज्य के सपनों को चूर कर दिया है। यह सरकार केंद्रीय योजनाओं को लागू करने में विफल साबित हुई है जिसके परिणाम स्वरूप लगातार झारखंड प्रगति के पथ पर पिछड़ रहा है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ कार्य कर रही। केंद्र की योजनाओं में युवा, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अगड़ा सभी वर्ग समाज की चिंता है। आगे बढ़ाने की सोच है, नीतियां हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत का गौरव विश्व में बढ़ा है।
कब तक भागेंगे हेमंत सोरेन, जाना ही होगा जेल : भाजपा प्रदेश अध्यक्षटीम एबीएन, लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी लोहरदगा में खूब गरजे। बाबूलाल मरांडी के निशाने पर रहे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वर्तमान झारखंड सरकार। बाबूलाल मरांडी ने जो बातें कही है, उसके बाद आने वाले समय में राजनीतिक तपिश और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को सीधे लफ्जों में एक प्रकार से चेतावनी दी है। लोहरदगा में जनसभा को बाबूलाल मरांडी संबोधित करने आये हुए थे। लोहरदगा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कई महत्वपूर्ण बातें कही है। उन्होंने कहा कि यदि हेमंत सोरेन ने गड़बड़ी नहीं की है, तो उन्हें ईडी के सामने जाने में डर क्यों लग रहा है। यदि उन्होंने गड़बड़ी की है तो उन्हें हर हाल में जेल जाना ही होगा। हर हाल में होटवार जाना ही पड़ेगा। आखिर वह कब तक दौड़ लगायेंगे। उन्होंने कहा कि हिम्मत हेमंत सोरेन में नहीं है, बल्कि यहां पर हिम्मत अपराधियों में है। जिस तरह से अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, उससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है। आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है।साल 2021 ऐसा रहा जब झारखंड में हत्या की घटनाएं पूरे देश में टॉप पर थी। आये दिन किसी न किसी प्रकार की घटना होती है। उन्होंने विगत दिनों न्यायालय में पेशकार को थप्पड़ मारे जाने की घटना को लेकर कहा कि जब सबसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान ही असुरक्षित हैं तो और कहीं के बारे में ही क्या कहा जा सकता है। डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बाबूलाल मरांडी ने दावा करते हुए कहा कि हम डुमरी विधानसभा उपचुनाव जरूर जीतेंगे और भारी बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का भी काम किया। लोहरदगा के समाहरणालय मैदान में आयोजित जनसभा में बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार को जमकर घेरा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.