मारवाड़ी युवा मंच ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध कराया गीजर, आयरन व जरूरत के समानटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष सह चंदा रोलर फ्लोर मिल्स के संचालक राहुल जैन की धर्मपत्नी आर्ची जैन के जन्मदिन को लेकर झुमरी तिलैया के वृद्ध आश्रम में एक समारोह का आयोजन कर बुजुर्गों के साथ केक काटा गया । मौके पर बुजुर्गों के लिए गीजर, आयरन एवं दैनिक कार्य में उपलब्ध होने वाली सामग्रियों को वार्डन श्वेता सिंह एवं काउंसलर स्वीटी गुप्ता को उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि मंच जो सेवा उपलब्ध करवा रहा है वह अद्वितीय है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता,विशिष्ट अतिथि के रूप में झुमरी तिलैया नगर प्रशासक हर्षवर्धन उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा मारवाड़ी युवा मंच मानवता की सेवा का जो कार्य कर रही है उसे भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आज के भौतिक- सुख सुविधाओं के पीछे लोग भाग रहे हैं और ऐसे में बुजुर्गों का सम्मान ही सबसे बड़ा सम्मान होता हैद्य बुजुर्ग हमारी धरोहर है उनका सम्मान हमारा कर्तव्य है। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज सम्माननीय अंग है । उनका सम्मान हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक है। बड़े बुजुर्ग जहां भी रहते हैं वहां हमें छांव मिलती हैै और वृद्ध आश्रम में जो भी लोग रह रहे हैं वह एक परिवार के समान है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में शामिल होकर यह महसूस हो रहा है की बुजुर्ग का आशीर्वाद हमें बेहतर रूप से मिलता रहेगा। नगर प्रशासक हर्षवर्धन ने कहा कि बचपन से हमें यह सिखाया गया है की बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए । आज हर शहर में वृद्ध आश्रम खुलता जा रहे हैं । आज हम अर्थव्यवस्था के पीछे भाग रहे हैं और ऐसे में बुजुर्गों को वृद्ध आश्रम में रख रहे हैं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज के लिए बड़ी उपलब्धि हैं और यहां रह रहे बुजुर्गों को सकारात्मक सोच के साथ जिंदगी को खुशहाल बनाना ही मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। समाज को नकारात्मक की ओर नहीं सकारात्मक की ओर जाने की जरूरत है ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मारवाड़ी युवा मंच को साधुवाद भी दिया। मंच के अध्यक्ष राज पच्चीसीया ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी किस ओर जा रही है,इसे समझने की जरूरत है हमारे समाज में जिस संस्कृति को विदेश अपना रहा है आज वह संस्कृति हमारे समाज से धीरे-धीरे लुप्त होते जा रही है। जो माता-पिता ने हमें हाथ थाम कर चलना सिखाया जब उनके पैर डगमगाने लगे तब उन्हें सहारा देने के बजाय हमने उनसे किनारा कर ले रहे है ऐसे में हमें सोचने की आवश्यकता हैद्य वहीं वार्डन श्वेता सिंह ने कहा कि यहां रह रहे बुजुर्ग हमारे लिए पूजनीय है,और अलग-अलग समुदाय के होने के बावजूद उनकी सेवा में कोई कमी नहीं है।उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की घर की याद नहीं आए उनके लिए सारे सार्थक पहल जिला प्रशासन , सामाजिक और स्वयं सेवी संगठन के जरिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी बुजुर्ग को यहां रह रहे हैं उनका मानना है कि उनके बच्चे पाप किये हैं, और आप लोग जो कर रहे हैं।वह धर्म के बच्चे के रूप है राहुल जैन ने कहा कि किसी का जन्मदिन और सालगिरह हो तो इन बुजुर्गों के साथ अपने उत्सव को मनाये और उनकी खुशी का भागीदार बनना चाहिए। मंच संचालन संजय जैन ढोल्या ने किया । वहीं मौके पर अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से बुजुर्गों को मिठाई एवं नमकीन सामग्री उपलब्ध कराया गया। मंच की ओर से यह भी कहा गया कि समय-समय पर इन्हें जिस चीज की जरूरत होगी उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा । मौके पर मंच के संयोजक अर्जुन सघई, अरविंद चौधरी, सचिव आशीष जोशी सह सचिव शिवेश पच्चीसिया,महावीर खेतान संजय अग्रवाल पूर्व जिला परिषद सदस्य जयनगर पवन सिंह, सेवानिवृत्ति बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा प्रबंधक एके सिंह, टीम जीरो के बंटी अली हैदर, आनंद कुमार , सुशील अग्रवाल, नरेंद्र सिंह चंदेल, मिलन शाहवादी के अलावा वृद्धाश्रम के बुजुर्ग पुरुष, महिला एवं नगर परिषद के कर्मी मौजूद थे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

झारखंड में लंपी वायरस का कहर, एक हजार से ज्यादा मवेशियों की मौत टीम एबीएन, रांची। झारखंड में लंपी वायरस से फैलने वाली पशुओं की खतरनाक बीमारी कहर बरपा रही है। राज्य के चतरा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग में पिछले एक हफ्ते में बड़ी संख्या में पशुओं की मौत हो गई है। विभिन्न जिलों से मिली सूचनाओं के मुताबिक, लगभग एक हजार से ज्यादा मवेशियों की जान चली गयी है। सूखे के बाद अब पशुओं में फैली इस बीमारी से किसानों और पशुपालकों के बीच हाहाकार है। पशुपालन विभाग ने चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, गुमला, लोहरदगा आदि जिलों में बीमार पशुओं में इससे मिलते-जुलते लक्षण पाये गये हैं। इसके बाद सभी जिलों में पशुओं के लिए टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन शिकायत मिल रही है कि पर्याप्त संख्या में टीकों की उपलब्धता नहीं है।इस वायरस के खतरे को देखते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों ने सभी जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। पदाधिकारियों को कहा गया है कि इस तरह की बीमारी से संक्रमित पशु अगर उनके जिले में पाये जायें, तो नमूने को कोल्ड चेन में रख कर शीघ्र संस्थान को भेजें। बीमारी पर रोक-थाम के अभियान के मद्देनजर पशुपालन अधिकारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गयी है। उन्हें निर्देश दिया गया कि अति आवश्यक परिस्थिति में ही अवकाश के लिए आवेदन दें। वहीं पशुपालकों का कहना है कि इस बीमारी के लक्षण उभरने के एक से डेढ़ हफ्ते के भीतर पशुओं की मौत हो जा रही है। लम्पी वायरस और इसके चलते मवेशियों में आ रही बीमारियों की रोकथाम से बचाव के लिए पशुपालकों को जागरूक करने का अभियान भी विभाग ने शुरू करने का निर्णय लिया गया है। लम्पी एक विषाणु जनित संक्रामक बीमारी है। यह मुख्यत: गोवंश को संक्रमित करता है। यह रोग मुख्य रूप से संक्रमित मक्खियों, मच्छरों एवं चमोकन के काटने से होता है। बीमार पशु के नाक, मुख के स्राव एवं घावों से, बीमार दुधारू गाय, भैंस के थन में घाव हो जाने के कारण दूध पीने वाले बाछा/ बछियों में यह बीमारी फैल जाती है।
टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों एवं छात्रों ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जहां छात्रों ने सामूहिक नृत्य, गीत, भाषण आदि से गुरुओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की वहीं शिक्षकों ने भी विभिन्न गीतों आदि के माध्यम से मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर छात्रों एवं शिक्षकों पुष्पांजलि अर्पित की और उनके विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य एस के सिन्हा ने छात्रों एवं शिक्षकों से भारत की पुरातन संस्कृति और शिक्षा की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र की संवृद्धि के आधार होते हैं। देश के भविष्य के निमार्ता शिक्षक ही होते हैं। एक शिक्षक का कर्त्तव्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं होता है अपितु छात्रों में नैतिकता, राष्ट्रीयता, सदाचार आदि की भावना भरना भी होता है। मौके पर छात्रों के बीच विभिन्न प्रतिगिगिताओं का भी आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों को प्राचार्य ने पुरस्कृत भी किया। प्राचार्य श्री सिन्हा ने डी ए वी प्रबंध कर्त्री के प्रधान पद्मश्री पूनम सुरी के संदेश भी पढ़कर सुनाये।
टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी सहित सभी सहायक प्राध्यापकों एवम शिक्षकेतर कर्मचारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर व सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया। बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं ने महाविद्यालय के सभी सदस्यों को तिलक वो पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इस पावन अवसर पर महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिकरण (कविता, भाषण, स्वागत गीत व अन्य) किया गया। मौके पर डॉ संजीता कुमारी ने कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक शिक्षक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है और विद्यार्थी के अंधकारमय जीवन में ज्ञान का प्रकाश करता है। मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने प्रशिक्षुओं को जीवन में ईमानदारी एवम कर्त्तव्यनिष्ठा से अपने कार्य को निर्वहन करने की महता को बताया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रसाद वो स्वाति कुमारी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं ने महाविद्यालय के सभी गुरुजनों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर महाविद्यालय के बीएड सत्र 22-24 के सभी प्रशिक्षु महाविद्यालय सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, नीरज कुमार, अनिल दास, चुन्नु कुमार एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी रोहित कुमार, सुचित कुमार, दीपक पांडेय, मुख्तार आलम अन्य उपस्थित रहे।
एक दूसरे के जीवन में गुरु-शिष्य का योगदान अहम : डॉ वंदना भट्टाचार्यटीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी लालपुर मेसरा के एनएसएस के तत्वावधान में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के गीत-संगीत भाषण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस आयोजन में निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि गुरु और शिष्य दोनों एक दूसरे के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हम शिक्षक कभी-कभी अपने छात्रों से भी बेहतरीन शिक्षा प्राप्त कर लेते हैं। हम आज इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों को आशीर्वाद देते हैं कि आप सभी अपने जीवन में उन बुलंदियों को छू लें, जब आपके शिक्षक अपने ज्ञान पर गर्व महसूस करने लगे और अपने शिष्यों पर अभिमान करे। एनएसएस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को आज के इस दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि हम इस प्रकार के आयोजन कर अपने गुरुओं का सम्मान करते हैं। साथ ही हम उन गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने कर्त्तव्य पालन के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। मौके पर डॉ प्रदीप मुंडा, डॉ संजय कुमार, डॉ अमृता प्रियम, डॉ श्रावणी, डॉ शीबा मित्रा, श्री सिद्धि कांत, मनोज कुमार, शांतनु सिन्हा ने छात्रों के साथ मिलकर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन पर केक काटकर बच्चों के साथ खुशियां मनायी। आज के इस पूरे कार्यक्रम में मंच संचालन निकिता ने किया। कार्यक्रम में आस्था प्रतिभा, आशीष कुमार, सेजल, तनीषा श्रीवास्तव, समृद्धि, कृष्णा, खुशी, कुमारी भावना, संपदा उपाध्याय ने बेहतरीन सहयोग किया।
टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया है। वहीं अब वोटों की गिनती आठ सितंबर को की जाएगी। एक अधिकारी के मुताबिक, डुमरी उपचुनाव में 1.44 लाख महिलाओं सहित 2.98 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं और वे तीन निर्दलीय सहित कुल छह उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। डुमरी में निष्पक्ष एवं सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए झारखंड सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के साथ-साथ होम गार्ड की तैनाती की गयी थी। डुमरी से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था। महतो साल 2004 से राज्य विधानसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। झामुमो ने महतो की पत्नी बेबी देवी को विपक्षी गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) की उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।जबकि आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी से यशोदा देवी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रही हैं। वहीं, आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने मोहम्मद अब्दुल मोबीन रिजवी को टिकट दिया है।
सड़क पर उतरे जेटेट पास शिक्षक टीम एबीएन, रांची। झारखंड के जेटेट टीचर शिक्षक दिवस के दिन सड़कों पर हैं और भिक्षाटन के लिए मजबूर हैं। सभी एक मांग वेतनमान का नारा लगाते हुए राजधानी रांची की सड़कों पर हैं। उनका कहना है कि जब हमने टेट परीक्षा पास करके हम इस पेशे में आए हैं तो हमें उचित वेतनमान क्यों नहीं दिया जा रहा है। टेट पास शिक्षकों का कहना है मुख्यमंत्री ने 4 साल पहले ही वादा किया था कि हमारा समायोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने तीन महीने का समय दिया था लेकिन आज कई साल बीत गये मुख्यमंत्री लगता है अपना वादा भी भूल चुके हैं। ऐसे में हम बस उन्हें याद दिलाना चाह रहे हैं कि हमने ही सरकार बनाने में बहुत बड़ा योगदान किया था। अगर वो हमारा योगदान भूलते हैं तो हम अगले चुनाव में मुख्यमंत्री को अपना योगदान फिर से याद दिला सकते हैं। आपको बता दें कि सही वेतनमान और समायोजन की मांग के साथ राजभवन के सामने टेट पास शिक्षक पिछले 15 दिनों से आंदोलनरत है।
डुमरी उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, दोपहर तीन बजे तक 58.92 फीसदी वोटिंगटीम एबीएन, गिरिडीह। डुमरी उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 58.92 फीसदी वोटिंग हुई है। आपको बता दें कि शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। आपको बता दें कि वोटिंग को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। डुमरी के नक्सल प्रभावित बनपूरा में मतदाताओं की भीड़ अभी भी देखने को मिल रहा है। वहीं, नक्सल प्रभावित जोभी में मतदान के लिए खड़ी महिलाएं व सुरक्षा में जवान तैनात है। झारखंड के डुमरी में दोपहर एक बजे तक 43.55 फीसदी मतदान हुआ है। बारिश के बाद भी लोगों वोट देने पहुंच रहे हैं। जिसमें से नावाडीह प्रखंड मे दोपहर एक बजे 47 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि ऊपरघाट के गोनियाटो स्थित मतदान केंद्र संख्या 214-215 में दोपहर एक बजे तक 45 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, मतदान केंद्र संख्या 216 में अधिकतम 60 फीसदी मतदान हुआ। जबकि न्यूनतम मतदान केंद्र संख्या बुडगड्डा के 218 में 33 फीसदी मतदान हुआ है। बोकारो के नर्रा स्कूल में बारिश के बाद वोट देने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं हैं। वोट देने के लिए कतार में लगी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.