Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कोडरमा : बेबी देवी की जीत पर झंडा चौक पर इंडिया गठबंधन ने मनाया जश्न
Published / 2023-09-08 20:55:13
कोडरमा : बेबी देवी की जीत पर झंडा चौक पर इंडिया गठबंधन ने मनाया जश्न

डुमरी उपचुनावटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। डुमरी विधानसभा के उप चुनाव में आइएनडीआइए समर्थित झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी की जीत पर विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक पर पटाखे फोड़कर और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया। जहां उप चुनाव झांकी है 2024 बाकी है, मोदी सरकार सिहांसन खाली करो इंडिया गठबंधन आ रही है, तानाशाही भाजपा सरकार मुदार्बाद आदि नारे लगाये जा रहे थे। मौके पर विपक्षी दलों के नेताओं ने डूमरी की जनता को बधाई देते हुए कहा कि झामुमो उम्मीदवार के पक्ष में निर्णायक जनादेश देकर डुमरी के वोटरों ने भाजपा-आजसू के अवसरवादी गठबंधन के नफरती प्रचार और संकीर्ण जातिवादी अपील को खारिज कर दिया है। उप चुनाव का यह सकारात्मक परिणाम भविष्य में धर्मनिरपेक्ष- लोकतांत्रिक शक्तियों की एकता को और मजबूत करेगा और 2024 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत दर्ज करेगा। कार्यक्रम में झामुमो के जिलाध्यक्ष बिरेंद्र पांडेय, गंगा यादव, संजय कुमार साजन, दीपक विश्वकर्मा, राजद के जिलाध्यक्ष रामधन यादव, सुभाष यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान, पिंकु सहाय, सईद नसीम, सीपीएम के जिला सचिव असीम सरकार, संजय पासवान, रमेश प्रजापति, माले के जिला सचिव राजेंद्र मेहता, भुवनेश्वर केवट, इब्राहिम अंसारी, आप पार्टी के जिलाध्यक्ष दामोदर यादव, उदय द्विवेदी सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

जनता दो कदम बढ़ी है, हम चार कदम चलकर काम करेंगे : अखिलेश
Published / 2023-09-08 20:44:23
जनता दो कदम बढ़ी है, हम चार कदम चलकर काम करेंगे : अखिलेश

डुमरी उपचुनाव : बेबी की जीत पर पुत्र अखिलेश ने कहाटीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। डुमरी विधानसभा सीट पर लगातार पांचवी बार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कब्जा जमा लिया है। इस बार भी यह जीत चार बार के विजेता जगरनाथ महतो के नाम रही। इस बार दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने जीत दर्ज की है।बेबी ने एनडीए प्रत्याशी यशोदा को हराया है। इस जीत के बाद दिवंगत जगरनाथ महतो और बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो से ईटीवी भारत के संवाददाता अमरनाथ सिन्हा ने बात की। अखिलेश ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। उनके पिता द्वारा किये गये कार्यों पर जनता ने मुहर लगा दी है। कहा कि जनता इस बार दो कदम बढ़ी है। हम चार कदम बढ़कर काम करेंगे। कहा कि डुमरी का विकास रुकेगा नहीं।

जनता दो कदम बढ़ी है, हम चार कदम चलकर काम करेंगे : अखिलेश
Published / 2023-09-08 18:45:56
जनता दो कदम बढ़ी है, हम चार कदम चलकर काम करेंगे : अखिलेश

डुमरी उपचुनाव : बेबी की जीत पर पुत्र अखिलेश ने कहाटीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। डुमरी विधानसभा सीट पर लगातार पांचवी बार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कब्जा जमा लिया है। इस बार भी यह जीत चार बार के विजेता जगरनाथ महतो के नाम रही। इस बार दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने जीत दर्ज की है।बेबी ने एनडीए प्रत्याशी यशोदा को हराया है। इस जीत के बाद दिवंगत जगरनाथ महतो और बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो से ईटीवी भारत के संवाददाता अमरनाथ सिन्हा ने बात की। अखिलेश ने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। उनके पिता द्वारा किये गये कार्यों पर जनता ने मुहर लगा दी है। कहा कि जनता इस बार दो कदम बढ़ी है। हम चार कदम बढ़कर काम करेंगे। कहा कि डुमरी का विकास रुकेगा नहीं।

रविवार को होगा श्री दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन और बैठक
Published / 2023-09-08 18:44:04
रविवार को होगा श्री दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन और बैठक

टीम एबीएन, रांची। श्री दुर्गा पूजा समिति, भूतहा तलाब के लिए इस वर्ष श्री दुर्गा पूजा समिति, भूतहा तालाब रांची के पंडाल भूमि पूजन का कार्यक्रम 10-09-2023 दिन रविवार को दिन के 11 बजे, श्री चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में होना तय हुआ है। पंडाल भूमि पूजन के पश्चात भव्य दुर्गा पूजा आयोजन हेतु आम सभा दिन के 12:30 बजे, चैती दुर्गा मंदिर परिसर में बुलायी गयी है। श्री दुर्गा पूजा समिति मां भवानी के सभी भक्तों का आह्वान करती है। इस बैठक में अवश्य शामिल हों तथा पूजा के सफल आयोजन हेतु अपने विचार रखें।बैठक के बाद मां को भोग लगा प्रसाद वितरण किया जायेगा। अधिक से अधिक संख्या में भाग ले और पुण्य के भागी बने ेयह जानकारी आयोजक संजय कुमार सिंह (लल्लू सिंह) एवं प्रवक्ता नमन भारतीय ने दिया।

शिक्षा में गुणात्मक सुधार से मिलेगा बेहतर परिणाम : आयुक्त
Published / 2023-09-08 18:34:52
शिक्षा में गुणात्मक सुधार से मिलेगा बेहतर परिणाम : आयुक्त

आयुक्त ने कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षा एवं मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को जांचामध्य विद्यालय में विद्यार्थियों को कच्चा अंडा दिये जाने पर जतायी कड़ी नाराजगीमध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को शो-कॉज करने, वेतन रोकने, संयोजिका को बदलने एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को हटाने का निर्देशकस्तूरबा स्कूल में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, लैब को क्रियाशील करने एवं भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देशटीम एबीएन, पलामू/ रांची। शिक्षा में गुणात्मक सुधार से बेहतर परिणाम मिलेगा। शिक्षा पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा मिले, इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाया जा रहा है। विद्यार्थियों को सही शिक्षा मिले इसके सभी को प्रयास करना चाहिए। बालिका शिक्षा से बेहतर समाज निर्माण हो सकेगा। यह बातें प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल ने कही। वे आज पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं राजकीय मध्य विद्यालय, शाहपुर का औचक निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक शिवेंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।  विदित हो कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, चैनपुर स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के लिए चयनित है। औचक निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने विभिन्न कक्षाओं का जायजा लिया। अध्यनरत छात्राओं एवं अध्यापन कार्य में लगी अध्यापिकाओं एवं वार्डन से बातचीत की। शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में पूछा। साथ ही स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय एवं लैब की क्रियाशील होने की जानकारी प्राप्त की। स्मार्ट क्लास के संबंध में छात्राओं एवं शिक्षिकाओं में जानकारी के अभाव का आकलन कर आयुक्त ने वार्डन एवं आईसीटी के जिला समन्वयक को स्पष्ट हिदायत दिया कि प्रत्येक शिक्षिकाओं को स्मार्ट क्लास के संबंध में प्रशिक्षण सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन स्मार्ट क्लास के माध्यम से दो क्लास करवाना सुनिश्चित करायें। क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक ने भी स्मार्ट क्लास के माध्यम से दो कक्षाओं का प्रत्येक दिन संचालन पर बल दिया और इस संबंध में विभाग को प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया। आयुक्त ने छात्राओं के लिए बनाये गये रसोईघर एवं खाना खिलाये जाने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। रसोइया द्वारा बनाये गये दाल का स्वाद लिया। क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक ने भी भोजन का स्वाद लिया। आयुक्त ने भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। छात्राओं को दरी पर बैठाकर खिलाए जाने एवं खाना खिलाये जाने वाले स्थान पर पर्याप्त रोशनी/लाइट नहीं रहने की व्यवस्था पर आयुक्त ने नाराजगी जतायी। उन्होंने तत्काल वार्डन को टेबल-कुर्सी पर बैठाकर खाना खिलाने एवं रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। खाने वाले स्थान का विस्तार करने एवं वहां पंखा लगवाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने छात्राओं की पढ़ाई, खाने, रहने, स्वास्थ एवं सुरक्षा आदि में किसी प्रकार की कोई असावधानी नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने यहां तैनात सुरक्षा प्रहरी को रोटेशन वाइज दिन एवं रात में ड्यूटी कराने का निर्देश दिया, ताकि छात्राएं सुरक्षित महसूस कर सकें।आयुक्त ने छात्राओं की नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए सिविल सर्जन को पत्र भेजकर समय-समय पर चिकित्सक को बुलाने एवं स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती कराने का निर्देश दिया। आयुक्त ने विद्यालय परिसर में पिछले करीब दो साल से निमार्णाधीन भवन को देख संबंधितों द्वारा उदासीनता का परिणाम बताया। इसे लेकर उन्होंने शिक्षा सचिव एवं भवन निर्माण विभाग के सचिव को पत्र भेजकर इस संबंध में अवगत कराने एवं भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का भी निर्देश दिया। आयुक्त ने राजकीय मध्य विद्यालय शाहपुर का भी औचक निरीक्षण कर वहां विद्यार्थियों के लिए बने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं मेन्यू के अनुसार मध्यान भोजन मिल रहा है या नहीं, इसकी जांच की। विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन छत पर अव्यवस्थित तरीके से बैठाकर भोजन कराए जाने की परंपरा, प्लेट/ थाली के जगह पर अधिसंख्य बच्चों को कागज के प्लेट पर खाना परोसे जाने एवं कच्चा अंडा दिये जाने पर कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों से बातचीत की और व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने मध्याह्न भोजन दिए जाने में उदासीन रवैया को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक को शो-कॉज करते हुए वेतन रोकने एवं संयोजिका को बदलने तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को हटाने का सख्त निर्देश दिया। वहीं निकासी एवं व्यनन पदाधिकारी सत्येंद्र तिवारी को मूल विद्यालय मध्य विद्यालय, हरिणामाड़ में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया। उनके द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय, शाहपुर में निकासी एवं व्यनन पदाधिकारी के रूप में कार्य करने के संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया।

कोडरमा : राज कपूर सिंह बने अध्यक्ष और पंकज सिंह सचिव
Published / 2023-09-08 18:31:50
कोडरमा : राज कपूर सिंह बने अध्यक्ष और पंकज सिंह सचिव

महाराणा प्रताप चौक दुर्गा पूजा समिति गठितटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। दुर्गा पूजा को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए महाराणा प्रताप चौक दुर्गा पूजा समिति का गठन कर लिया गया है। गठित कमेटी में राज कपूर सिंह को अध्यक्ष, पंकज सिंह को सचिव, अरविंद सिंह को महासचिव, सुधीर पांडेय को कोषाध्यक्ष, राजा यादव, ओम प्रकाश सिंह, गौतम चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष, सुरेश यादव, वसंत सिंह, अधिवक्ता राकेश सिन्हा को उपसचिव, राजू राणा को उपकोशाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। जबकि प्रमोद कुमार, चंदेश्वर तिवारी, महेश सिंह, कार्तिक राम, एसएन सिंह, संजीत कुमार, डॉ वीरेंद्र, डॉ अरुण कुमार और मनोज भदानी को संरक्षक के रूप में चुना गया है। जबकि राजेश सिंह, कृष्णा चौधरी, राजकुमार बोहरा, राजेश सिंह मेला मंत्री बनाये गये हैं। राजू तिवारी पूजा एवं भोग इंचार्ज बनाये गये। जबकि राजू साव, शिवम सिंह, अंकित रंजन, दामोदर प्रसाद एवं अन्य को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है।

यात्रीगण ध्यान दें... सभी त्योहारी ट्रेनों की सीटें धड़ाधड़ हो रही बुकिंग
Published / 2023-09-08 18:30:50
यात्रीगण ध्यान दें... सभी त्योहारी ट्रेनों की सीटें धड़ाधड़ हो रही बुकिंग

छठ से पहले बिहार जाने वाली ट्रेनों की सीटेें फुल मुंबई दिल्ली जाने वाली ट्रेनें भी तेजी से हो रही बुकिंगन्यू गिरिडीह से रांची के लिए 12 को चलेगी कोडरमा हजारीबाग टाउन के रास्ते ट्रेन लोगों को पर्व त्योहार में मिलेगा लाभटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। पर्व त्योहार को लेकर रेलवे एक सहारा बना रहता है। लाइफ के रूप में नई दिल्ली हावडा ग्रेड कोड सेक्शन जाना जाता है। कोडरमा धनबाद और गया की ओर चलने वाली और आने वाली ट्रेनों में तेजी से दीपावली से लेकर अन्य पर्व त्योहारों में सीटें फुल हो चुकी है। कुछ सीटें खाली है, वे भी काफी तेजी से बढ़ रही है। कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली पटना-रांची वंदे भारत एवं इस माह की 12 तारीख से गिरिडीह से रांची के लिए भाया कोडरमा हजारीबाग टाउन के रास्ते इंटरसीटी बिहारवासियों के लिए विकल्प बनेगी। इसमें अभी टिकटें खाली है। वंदे भारत मंगलवार को छोडकर सप्ताह में 6 दिन चल रही है। इधर नवंबर के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत छठ पर्व से होगी। 17 नवंबर को नहाय-खाय के साथ आस्था का पर्व शुरू हो जायेगा। इसे लेकर लंबी दूरी की ट्रेनों में वापसी की भीड़ है, तो बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकट बुकिंग की रफ्तार तेज हो गयी है।ट्रेनों में धड़ाधड़ हो रही बुकिंगउत्तर बिहार की ट्रेनें अभी से ही फुल हो गयी हैं। बिहार के अन्य शहरों तक पहुंचने के लिए टिकट तेजी से बुक हो रही है। गंगा-दामोदर, गंगा-सतलज को छोड़ दूसरी ज्यादातर ट्रेनों की सीटें भर चुकी हैं। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, गुजरात और दक्षिण भारत से लौटने वाली ट्रेनों में या तो लंबी वेटिंग लिस्ट हैं या फिर नो रूम हो चुकी हैं। धनबाद आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का हाल14 नवंबर को भावनगर-आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग, थर्ड और सेकेंड एसी में नो रूम, 14 नवंबर को मुंबई मेल में वेटिंग लिस्ट 672 व 15 को 562, थर्ड एसी में 615 व 438, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस में 14 व 15 नवंबर को स्लीपर में वेटिंग, थर्ड एसी में आरएएसी, 14 नवंबर को सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में स्लीपर में 652, सेकेंड एसी में 278 वेटिंग लिस्ट, तो थर्ड एसी में नो रूम, 16 नवंबर को हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस के स्लीपर में 378, थर्ड एसी में 275 वेटिंग लिस्ट, सेकेंड एसी में नो रूम, 14 से 16 नवंबर तक जोधपुर व अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में स्लीपर से सेकेंड एसी में वेटिंग है। इसी प्रकार अन्य ट्रेनों में भी तेजी से दुर्गा पूजा दीपावली छठ को लेकर ट्रेनों मे सीटे उपलब्ध नही है। कई यात्रियों के लिए तत्काल ही सहारा बन सकता है जबकि कई यात्री अपनी निजी वाहनों से परिवार के साथ पर्व मनाने के लिए कोडरमा पहुंचेंगे।

रांची एयपोर्ट पर सीसीएल ने लगायी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा
Published / 2023-09-08 18:25:05
रांची एयपोर्ट पर सीसीएल ने लगायी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा

टीम एबीएन डेस्क। सीसीएल के सौजन्य से रांची एयरपोर्ट में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण झारखंड विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, सांसद संजय सेठ, महुआ माजी, आदित्य साहू, सीआईएल अध्यक्ष पीएम प्रसाद, सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी, निदेशकगण, सीवीओ की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी तथा सीआईएसएफ के अधिकारीगण उपस्थित थे। भगवान बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए संघर्ष किया।वे हम सभी देशवासियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है यह प्रतिमा सीसीएल परिवार की तरफ से लोकनायक बिरसा मुंडा को एक श्रद्धांजलि है। सीसीएल परिवार भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन करता है। जोहार झारखंड...!

श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा केंद्र का प्रथम वर्षगांठ नौ को
Published / 2023-09-08 15:08:14
श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा केंद्र का प्रथम वर्षगांठ नौ को

टीम एबीएन, रांची। स्व० सत्यनारायण नारसरिया तथा स्व० शारदा देवी नारसरिया की पुण्य स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वधान मे दूसरा अन्नपूर्णा सेवा केंद्र पहाड़ी रोड स्थित तिरुपति मंदिर के सामने श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा चलाया जा रहा है। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री ललित कुमार पोद्दार ने बताया है कि 9 सितंबर 2022 को इस अन्नपूर्णा सेवा केंद्र को आरंभ किया गया था। 9 सितंबर 2023 को इस सेवा के एक वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस पुनीत अवसर पर 9 सितंबर दिन रविवार को प्रातः 10:30 बजे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम मे अन्नपूर्णा सेवा के सभी सेवादारों को सम्मानित किया जायेगा। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने देते हुए सभी से आग्रह किया है कि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पधारकर हम सबों का उत्साहवर्धन करें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.