Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
लोहरदगा : गोद भराई पोषण जागरूकता सह इंद्रधनुष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
Published / 2023-09-09 21:48:41
लोहरदगा : गोद भराई पोषण जागरूकता सह इंद्रधनुष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा में बाल विकास परियोजना कार्यालय  में गोद भराई कार्यक्रम सह इंद्र धनुष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन कर गभर्वती माताओं एवं सेविका को पोषक आहार एवं टीकाकरण की जानकारी दी गयी।लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालय कक्ष में शनिवार को गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं सेविकाओं को इंद्र धनुष योजना के तहत जगरुक्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर गर्भवती माताओं को पोषक आहार एवं शरीर पर विशेष ध्यान रखने की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान अंचलाधिकारी सह सीडीपीओ विजय कुमार ने सेविकाओं को कार्य के प्रति सजग रहने तथा योजना का लाभ गांव मुहल्ला के अंतिम महिलाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया। चिकित्सा प्रभारी दिव्या निशि ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 सितंबर से इंद्र धनुष जगरुक्ता कार्यक्रम चलाया जाना है जिसको लेकर सेविकाओं को जगरुक एवं जानकारी पूर्व में होना अनिवार्य है। बताते हुए इंद्र धनुष योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही जो महिला टीकाकरण से वंचित हो गई है। और खासकर गर्भवती माताओं को विशेष ध्यान देने की बात बतायी गयी।

खूंटी चैंबर आफ कॉमर्स चुनाव में रितेश कुमार व राजेश महतो बने पर्यवेक्षक
Published / 2023-09-09 21:47:16
खूंटी चैंबर आफ कॉमर्स चुनाव में रितेश कुमार व राजेश महतो बने पर्यवेक्षक

टीम एबीएन, लोहरदगा। 10 सिंतबर दिन रविवार को खूंटी चैंबर आफ कॉमर्स की नयी कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव आयोजित किया गया है जिसने फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कॉमर्स के चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा द्वारा पत्र जारी कर लोहरदगा चैंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष रितेश कुमार तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश महतो को पर्यवेक्षक नियुक्त करते हुए सफलता पूर्वक चुनाव सम्पन्न करवाने की जिम्मेवारी सौंपी है। इस जिम्मेवारी को सहर्ष स्वीकार करते हुए दोनों पदाधिकारी रविवार प्रात: खूंटी रवाना होंगे तथा निर्विवाद चुनाव संपन्न करवाने में सहयोग करेंगे।

राजभवन के सामने शिक्षकों का बेमियादी धरना शुरू
Published / 2023-09-09 21:45:08
राजभवन के सामने शिक्षकों का बेमियादी धरना शुरू

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे शिक्षक, कहा - सरकार पर नहीं है भरोसाटीम एबीएन, रांची। विगत 22 अगस्त से राजधानी रांची के राजभवन के समीप टेट सफल सहायक अध्यापक अनिश्चितकालीन धरना पर अपनी एक सूत्री वेतनमान की मांग को लेकर बैठे हुए हैं। झारखंड सरकार में रहे विधायकों ने धरना स्थल पर आकर उनसे बात भी की थी और सरकार के समक्ष बात रखने का आश्वाशन दिया था। राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के द्वारा भी कैबिनेट के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था, लेकिन फिर भी ये धरने पर बैठे हुए हैं, क्योंकि इन्हें सरकार पर अब भरोसा ही नहीं रहा है।  मुख्यमंत्री ने दिया था आश्वासन आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों का कहना है कि झारखंड के मुख्यमंत्री से हमारी बात हुई है और हमारे मांगों के प्रति आश्वासत देते हुए उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द हमारी मांगों पर बीच का रास्ता निकालते हुए इस समस्या का हल निकाला जाएगा, लेकिन अभी भी सरकार के तरफ से कोई भी प्रतिनिधी हमारे पास नहीं आया है। ऐसे में हम कैसे सरकार पर भरोसा कर लें कि वो हमारी मांगों को पूरा करेंगे।  सरकार पर नहीं है भरोसा वहीं, धरने पर बैठी एक महिला शिक्षिका ने बताया कि हमारी मांगों पर पहल नहीं होने का कहीं ना कहीं एक कारण यह भी है कि सरकार और हमारे बीच कहीं ना कहीं कुछ दूरियां हो जा रही है। जिस कारण हमारी मांगों के प्रति सकारात्मक पहल नहीं हो पा रहा है, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी। ये आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा।

सिकिदिरी : बल्ब चोरी के आरोप में पीट-पीट कर हत्या
Published / 2023-09-09 21:40:03
सिकिदिरी : बल्ब चोरी के आरोप में पीट-पीट कर हत्या

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिकिदिरी (रांची)। रांची जिले के सिकिदिरी थाना क्षेत्र की हरातु पंचायत के ढेलुवाखुटा निवासी उमेश मुंडा (27 वर्ष), पिता दुबे मुंडा की हत्या सिकिदिरी निवासी नीलकंठ प्रसाद (पिता स्व वाल्मीकि प्रसाद) ने बल्ब चोरी के आरोप में घर से लाकर डंडे से पीट-पीट कर कर दी। घटना शुक्रवार सुबह की बतायी जा रही है। विरोध में सिकिदिरी सड़क कई घंटे तक जाम रही।

प्रशिक्षु आइएएस को मिला चुनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण
Published / 2023-09-09 21:39:26
प्रशिक्षु आइएएस को मिला चुनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर प्रशिक्षु कअर अधिकारियों को दिया गया चुनाव प्रबंधन प्रशिक्षणटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की पहल और निर्देश पर भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच के 6 प्रशिक्षु पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए निर्वाचन मामलों से संबंधित एक-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में आज आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षु पदाधिकारियों को चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यशाला के आरंभ में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को निर्वाचन कार्य की महत्ता के बारे में बताया एवं निर्वाचन कार्यों के कुशल प्रबंधन को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोक प्रशासकों से जो अपेक्षाएं हैं उनके बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कुमार ने न केवल अपने प्रशासकीय अनुभव को प्रशिक्षु अधिकारियों के बीच साझा किया बल्कि उन्हें भविष्य में बेहतर चुनाव प्रबंधन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस चुनाव प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षु पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिन क्रियाकलापों के बारे में पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया गया उनमें विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024, इलेक्ट्रॉनिक मतदाता सूची, मतदान केंद्र, स्वीप, चुनाव साक्षरता क्लब, जिला चुनाव प्रबंधन योजना, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, ईआरओ नेट, आईटी टूल आदि शामिल हैं।इसके अलावा उन्हें वोटर टर्नआउट प्लान 2024 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिन प्रशिक्षु आईएएस पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण लिया उनमें से श्रुति राजलक्ष्मी, रवि कुमार, दीपेश कुमारी, प्रांजल, कृष्णकांत कांवरिया व सुलोचना मीना शामिल हैं। कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओएसडी गीता चौबे, अवर सचिव देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धनबाद पूर्णिमा कुमारी, कार्यपालक दंडाधिकारी हजारीबाग सुनील कुमार सिंह, एनएलएमटी एसएन जमील आदि मौजूद रहे। संभवत: यह पहली बार है जब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के लिए इस तरह के विशेष कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया हो।

रांची : श्री चैती दुर्गा मंदिर में भोग का वितरण
Published / 2023-09-09 19:03:07
रांची : श्री चैती दुर्गा मंदिर में भोग का वितरण

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 09.09.2023 दिन शनिवार को श्री चैती दुर्गा  मंदिर, भुतहा तलाब में प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार को भी भोग वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा ने भोग लगाया। भोग का वितरण भक्तों के बीच किया गया। इसमें खिचड़ी, अचार, चिप्स आदि प्रमुख रूप से थे। कल दिनांक 10.09.2023 चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तलाब के प्रांगण में भूमि पूजन एवं दुर्गा पूजा वर्ष 2023 कमेटी विस्तार के साथ ही प्रसाद वितरण किया जायेगा। मौके पर महासमिति के मुख्य अतिथि रांची विधायक सीपी सिंह, मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, संजीव कुमार साहू, विशाल कृष्णा, दिलीप गुप्ता, जयकांत चौधरी, संजय सिंह (लल्लू सिंह), राहुल सिंह, नमन भारतीय, राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, बिनोद महतो, सनी वर्मा, आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे। यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।

जमशेदपुर : डेंगू से शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था बेकाबू
Published / 2023-09-09 18:57:23
जमशेदपुर : डेंगू से शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था बेकाबू

जमशेदपुर में डेंगू से हालात बेकाबू, इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर 2 लोगों का चल रहा इलाजएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। शहर में डेंगू बेकाबू हो गया है। एमजीएम में पिछले 15 दिनों से मरीज की संख्या बढ़ने के कारण बेड की कमी हो गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि इमरजेंसी में एक बेड पर दो-दो डेंगू मरीजों का इलाज हो रहा है। विधायक सरयू राय ने ऐसे मरीजों की फोटो मीडिया को जारी की है। भुइयांडीह निवासी संजूला देवी और उनके बेटे विवेक कुमार को डेंगू है। दोनों एमजीएम में भर्ती हैं। पहले दोनों को बेड नहीं मिला था।इमरजेंसी के महिला वार्ड में एक बेड खाली हुआ तो उसमें संजूला देवी को भर्ती कराया गया, लेकिन बेटे को बेड नहीं मिला तो आखिर में उसे भी मां के बेड में ही भर्ती कर दिया गया। यानी एक बेड पर डेंगू पीड़ित मां-बेटे का इलाज चल रहा है। वहीं, कुछ मरीज कुर्सी और फर्श पर इलाज करवा रहे हैं। प्रबंधन ने गंभीर मरीजों को भी इमरजेंसी में बेड उपलब्ध कराने में हाथ खड़े कर दिए हैं। बेड के लिए स्वास्थ्य मंत्री तक की पैरवी अस्पताल प्रबंधन के पास आ रही है। इमरजेंसी में 15 की जगह 55 बेड लगाये गये हैं। बरामदा, पोर्टिको, ह़ॉल में बेड लगाकर भर्ती किया जा रहा है। डेंगू के 3 नए मरीज मिले जिले में शुक्रवार को डेंगू के 3 नए मरीज मिले हैं। अबतक कुल 4142 संदिग्ध मरीजों की जांच में 608 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 279 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 12 आईसीयू व 267 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं।

रांची : नये एसएसपी चंदन सिन्हा ने संभाला पदभार
Published / 2023-09-09 18:55:58
रांची : नये एसएसपी चंदन सिन्हा ने संभाला पदभार

टीम एबीएन, रांची। शहर के नये एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने आज यानी शनिवार को पदभार संभाला है। रांची के सिटी एसपी को भी बदल दिया गया है। रांची सिटी एसपी शुभांशु कुमार जैन वेटिंग फोर पोस्टिंग हो गये हैं। उनकी जगह नवप्रोन्नत राजकुमार मेहता को रांची का सिटी एसपी बनाया गया है। पूर्व में वह रांची में सिटी डीएसपी भी रह चुके हैं। वहीं मनीष टोप्पो को रांची ग्रामीण एसपी बनाया गया है। पहली बार रांची जिले में एसएसपी से लेकर एसपी के दोनों पदों पर प्रमोटी अफसरों को कमान दी गयी है।

गिरिडीह : नशीली दवा बेचने का आरोपी युवक गिरफ्तार, दवाएं बरामद
Published / 2023-09-09 18:54:54
गिरिडीह : नशीली दवा बेचने का आरोपी युवक गिरफ्तार, दवाएं बरामद

टीम एबीएन, गिरिडीह। शहरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नशीली दवा बेचने के आरोप में मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक शहर के चंदौरी रोड का रहने वाला शिवचरण कुमार है। शिवचरण की स्कूटी की डिक्की से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार की सुबह मुफस्सिल थाना इलाके के कमलजोर में की है। बताया गया कि बीते कई माह से शिवचरण के द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों से लेकर मुफस्सिल इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से नशीली दवाइयां की बिक्री की जा रही थी, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा था। वहीं कई युवक भी इसकी चपेट में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे थे। इसी सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कमलजोर में छापेमारी कर शिवचरण को रंगे हाथ नशीली दवाइयां के साथ गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस शिवचरण से थाने में पूछताछ कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.