सीएम करीब 11,850 युवाओं को सौंपेंगे ऑफर लेटरटीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार की ओर से विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग में आज रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम हेमंत सोरेन होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की मंत्री बेबी देवी भी शामिल होंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 11 सितंबर की दोपहर 1 बजे होगा। जहां सीएम करीब 11,850 युवाओं को ऑफर लेटर सौंपेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक डा शिवपूजन मेहता व आजसु सुप्रीमोटीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा नगर भवन में रविवार को धूमधाम से लव- कुश जयंती का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजावलित कर तथा श्री राम और लव- कुश के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।मौके पर आगत अतिथियों का स्वागत समाज के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. शिव पूजन मेहता और विधायक सह पूर्व डिप्टी सीएम झारखण्ड सुदेश महतो उपस्थित थे। मौके पर शिव पूजन मेहता ने कहा की लव- कुश की संख्या पुरे राज्य में लगभग 28% है, लेकिन आज हम राजनीती में 2% हैं। इसलिए लव और कुश को मिलकर आगे बढ़ना होगा। अपनी हक हुकूक के लिए लड़ना होगा।हम आदर्श पुरुष मर्यादा पुरुष श्रीराम के वंशज हैं। इसलिए लोगों की सेवा करना हमारे संस्कार में है। लोहरदगा से इसकी शुरुआत हुई है। अब पूरे झारखण्ड में इसकी आवाज जायेगी। मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि मैं लोहरदगा को अपना परिवार समझता हूं। लोहरदगा की अबोहवा के साथ यहां के लोग भी बहुत अच्छे दिल के है। आज सबसे गंभीर चिंतन करने की आवश्यकता है कि एक राजनेता अपने समाज में पैदा करना, चूंकि आज हम पिछड़े है, तो बस हाथ देने के बदले पैर देते है। आप हाथ खुला रखिए मुठी बांध कर नहीं इससे समाज को बहुत नुकसान हुआ है। हमें छोटे छोटे बाधाओं की भरपाई करना होगा।अपना हुनर दिखाना होगा। अपने अहम को छोड़ना होगा। तभी दबे- कुचले समाज के लोगों को आगे बढ़ा सकते है। हम सभी आगे बढ़ेंगे। हम सबको आर्थिक, सामाजिक और राजनितिक चिंतन करने की आवश्यकता है। खुला दिल और खुले मन से काम करना होगा। राजनीतिक चेतना के बिना कोई समाज आगे नहीं बढ़ा है। राजनीतिक चेतना जाग्रत करना जरुरी है। कार्यक्रम में लोहरदगा जिला कुशवाहा समाज के अध्यक्ष शैलेश महतो, उपाध्यक्ष नंदलाल महतो, प्रदेश अध्यक्ष अभय महतो, महिला प्रदेश अध्यक्ष ललिता मेहता, चुड़ामणि मेहता, राजकिशोर महतो, अजय महतो, उज्जवल कुशवाहा, उमेश महतो, विकास महतो, संजय महतो, बबलू महतो, गुलशन महतो, सीताराम महतो, उपेंद्र कुशवाहा, ओह्म महतो, विजय महतो, ललित महतो, पंकज महतो, संगीत महतो आदि हजारों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय पदाधिकारियों ने रविवार को निवर्तमान पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव से मिलकर उन्हें बुके देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा और हम सब इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने भी कहा कि कोडरमा के पब्लिक का भरपूर सकारात्मक सहयोग मिला। यहां के लोगों का सहयोगात्मक रवैया बहुत ही अच्छा है।
टीम एबीएन, कोडरमा। जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं प्रेरणा से क्षुल्लक श्री 105 श्रुतसागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री सोहम सागर जी महाराज के मंगल सान्निध्य में श्री दिगंबर जैन समाज कोडरमा के अंतर्गत चलने वाली श्री दिगंबराचार्य विद्यासागर पाठशाला के बच्चों के द्वारा चंदन षष्ठी व्रत धारण कर 8 वर्ष से 10 वर्ष तक के लगभग 15 बच्चों ने निर्जला एकदिवसीय उपवास किया। उन सभी बच्चों का श्री दिगंबर जैन समाज के पूर्व मंत्री जयकुमार-त्रिशला देवी जैन गंगवाल ने संध्या में णमोकार चालीसा कार्यक्रम के मध्य में सभी बच्चों का माला-मुकुट पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मनीष नेहा जैन गंगवाल ने सभी बच्चों को उत्कृष्ट तपस्या करने पर सबको उपहार दिया।इस अवसर पर कोडरमा में विराजित णमोकार चालीसा वाले बाबा पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है। धर्म को आगे बढ़ाने वाले है। अभी से जो धर्म की मर्म को समझ कर अपने जीवन मे त्याग तपस्या करता है उसके जीवन मे हमेशा खुशियां बरसती है। आज एक दिन का निर्जल उपवास कर रहा है वो आगे जाकर दसलक्षण जैसे महापर्व को भी धारण कर अपने जीवन को धर्म मार्ग पर लगाएगा। यहां के बच्चों में धर्म की भावना बहुत है। धर्म के सभी कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है। साथ ही इन बच्चों पाठशाला में को पढ़ाने वाली सभी शिक्षिका को भी मुनि श्री ने मंगल आशीर्वाद दिया।इस मौके पर समाज के मंत्री ललित सेठी, चतुर्मास संयोजक नरेंद्र झांझरी, राज छाबड़ा, राजीव छाबड़ा, पाठशाला परिवार से नीलम सेठी, जूली लुहारिया, कल्पना सेठी के अलावा पाठशाला परिवार के अन्य सभी शिक्षिकाएं और सदस्य उपस्थित थे। धन्यवाद पाठशाला की संयोजिका सुनीता सेठी ने किया। यह जानकारी प्रचार- प्रसार मंत्री राजकुमार अजमेरा ने दी।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक क्षत्रिय धर्मशाला कोडरमा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन महासचिव राम लखन सिंह ने किया । बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि कुछ जोन के पदाधिकारी ने कुछ परेशानियां बतायी है जहां केंद्रीय पदाधिकारी गण जाकर उन परेशानियों को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज हित के लिए सबों का सक्रिय होना बहुत जरूरी है। बैठक में महासचिव ने प्रस्ताव रखा की क्षत्रिय धर्मशाला में मरम्मती और रंग रोगन का कार्य कराना आवश्यक है। जिसे सबों ने सर्व सम्मति से माना और कहा कि जल्द ही इस धर्मशाला के मरम्मत वह रंग रोगन का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। वरीय पदाधिकारी रामचंद्र सिंह ने कहा कि सभी जोन के अध्यक्ष व सचिव अपने-अपने जोन में सदस्यता शुल्क जल्द से जल्द लेकर जमा कराना सुनिश्चित करें, जिससे समाज हित में कुछ अच्छे कार्य किया जा सके। बैठक में कहा गया कि जोन प्रभारी सक्रिय रूप से जोन की सदस्यता शुल्क के जमा कराने पर ध्यान रखें और सभी सक्रिय सदस्यों को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करें। बैठक में डोमचांच के प्रदीप सिंह को डोमचांच कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने और 20 सूत्री पदाधिकारी बनाये जाने पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी। बैठक में या निर्णय लिया गया की केंद्रीय पदाधिकारी अलग-अलग जॉन में भ्रमण कर क्षेत्र की समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे और अपने लोगों की सक्रियता को बढ़ाने में मदद करेंगे।बैठक में कामाख्या नारायण सिंह, राम लखन सिंह, नारायण सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, विजय सिंह पथलडीहा, विजय सिंह मस मोहना, शिवलाल सिंह, जय नारायण सिंह, दिनेश सिंह पथलडीहा, रामदेव सिंह, हरदेव सिंह, सत्यनारायण सिंह, दामोदर सिंह, दिनेश सिंह, रणजीत सिंह, महेश सिंह, महादेव सिंह, संजय सिंह धारावी सहित अन्य उपस्थित थे।
समाज के विकास में रोटरी की अहम भूमिका : शालिनी गुप्ता टीम एबीएन, कोडरमा। रोटरी क्लब कोडरमा का पद स्थापना समारोह शिव वाटिका में किया गया। सत्र 23- 24 के अध्यक्ष बने विकास सेठ, सचिव बने नवीन जैन। सत्र 22- 23 के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने अपना कार्यभार विकास सेठ को संस्था का चार्टर और कॉलर देकर सौंपा। सेक्रेट्री अमर कुमार ने अपना दायित्व सचिव नवीन कुमार को पीन पह नाकर सौंपा। मंच संचालन रोटेरियन शैलेश दारूका ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता थी। सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ सभा की शुरुआत हुई। मंच पर बैठे सभी पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। रोटरी बाल विद्यालय के बच्चों ने स्वागत नृत्य किया। अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा भेजे गये संदेश को पढ़कर सुनाया। उनके द्वारा रोटरी कोडरमा के कार्यों की सराहना की गई। जैसा कि मालूम हो कि सांसद जी-20 के कार्यक्रम में इस समय दिल्ली में है। मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता को अध्यक्ष के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रितु सेठ ने अपनी बातों को रखा। सचिव अमर कुमार ने 22- 23 सत्र में किये गये कार्यों को बताया। 22- 23 के अध्यक्ष अजय अग्रवाल के द्वारा पूरे वर्ष में सेवा के क्षेत्र में अच्छे कार्य किए जाने वाले रोटेरियन के अवार्ड की घोषणा की गयी। रोटेरियन सुरेश जैन के द्वारा सत्र 23-24 के अध्यक्ष और सचिव को मंच पर उनका पदभार ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया। सत्र 23- 24 के अध्यक्ष विकास सेठ ने अपने टीम की घोषणा की और इस वर्ष समाज सेवा के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों को बताया।जोन 12 के असिस्टेंट गवर्नर कुमार पुजारा को सचिव नवीन जैन ने पौधे का गमला देखकर सम्मानित किया। जोन 12 के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन कुमार पुजारा ने रोटरी के इतिहास के बारे में बताया और कहा की रोटेरियन तन मन और धन के साथ निस्वार्थ भाव से सेवा का कार्य करते हैं।रोटरी विकलांग लोगों की सेवा, छोटे बच्चों की हार्ट सर्जरी में भी हमेशा अपना सेवा प्रदान करती है कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने रोटरी के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि रोटरी कोडरमा समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की आन बान और शान है। रोटरी कोडरमा का आई हॉस्पिटल और डायलिसिस सेंटर जरूरतमंदों की सेवा में मिल का पत्थर है।रोटरी कोडरमा के सदस्य हमेशा जरूरतमंदों की सेवा में खड़े रहते हैं। आज समाज को ऐसे ही संस्थाओं की आवश्यकता है। अध्यक्ष विकास सेठ के द्वारा शालिनी गुप्ता को पौधे का गमला भेंट किया। पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संगीता शर्मा को सत्र 24- 25 जोन 8 के लिए असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किये जाने पर रोटरी कोडरमा के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। बिहार शरीफ से आये रोटेरियन डॉक्टर अजय कुमार एवं नालंदा से आए रोटेरियन रवि कुमार और अजीत कुमार ने सत्र 23-24 के अध्यक्ष और सचिव को बुके देकर बधाई दी। धन्यवाद ज्ञापन इस सत्र के सेक्रेटरी नवीन जैन ने दिया। सत्र 22 -23 के रोटेरियन कैलाश चौधरी, संदीप सिन्हा, महेश दारूका, आरती आर्य, कुमार पुजारा, नवीन पांडया, सुरेश जैन, जयकुमार जैन, यूथ विंग से रोटेरियन गौरांग पुजारा, शैलेश दारूका, मनीष पेड़ीवाल, मनीष अग्रवाल, मनीष गंगवाल, आशीष छाबड़ा, आशीष खेतान, ईशान जैन, प्रतीक जैन, सनी कुमार, विपुल बगड़िया, राहुल मोदी, रोटेरियन मधुसूदन दारूका, राजेंद्र मोदी, अमित कुमार, अजीत खाटूवाला, परवीन बरनवाल, पूर्व सचिव अमर कुमार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई सामाजिक संस्था के अध्यक्ष पदाधिकारी स्कूल के डायरेक्टर उपस्थित थे। ग्रिजली स्कूल के डायरेक्टर अविनाश सेठ, अग्रवाल समाज के पदाधिकारी संजय अग्रवाल, सेक्रेड हार्ट स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश राय, इकरा स्कूल से मकसूद आलम, प्रांतीय संयोजक विश्व हिंदू परिषद अरविंद सिंह, जिला कार्यवाहक दिलीप सिंह, प्रांतीय संयोजक महिला बाल विकास जूही दास गुप्ता, शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर प्रधानाचार्य रमेश उपाध्याय, पूर्व सचिव भारत विकास परिषद छोटेलाल पांडेय, मोदी समाज के अध्यक्ष सूर्य देव मोदी, वैश्य महासभा से अमर गुप्ता, डॉक्टर पी कुमार, वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष रवि कपसीमें, प्रधानाचार्य अश्वनी तिवारी, शिक्षक अर्जुन कुमार, मिलन शाहबादी आदि उपस्थित थे। यह सभी जानकारी रोटरी कोडरमा के सचिव नवीन जैन ने दी।
शिविर में कैलीपर्श, बैशाखी, कान की मशीन, हाथ और पैर के कृत्रिम अंग लगेंगेटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सामाजिक संस्था प्रेरणा शाखा एवं श्री अग्रवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान एवं श्री महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 19 एवं 20 सितंबर को श्री अग्रसेन भवन में आयोजित किया जायेगा। इसको लेकर एक जागरूकता वाहन को प्रचार प्रसार के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वाहनों के द्वारा इसका प्रचार लगभग अगले सप्ताह तक जिले के कोने-कोने में किया जायेगा। प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर सुशील छाबड़ा, संगीता शर्मा नवीन जैन उर्फ लालू, आशा गुप्ता, हिमांशु केडिया, विजय सिंह आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अतिथि गणों ने कहा कि प्रेरणा शाखा का प्रयास मानवता के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ वैसे लोग भी हैं जो जन्म से या किसी घटना के बाद शरीर के अंग खो चुके हैं, ऐसे में इस शिविर के माध्यम से उन्हें कृत्रिम हाथ एवं पर लग जायेगा, जिससे वह अपने दिनचर्या के कार्य और जीविकोपार्जन करने में सक्षम हो पायेंगे। वहीं प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया एवं सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि मंच का उद्देश्य समाज सेवा है और समाज के अंतिम पायदान के तक के लोगों को यह सेवा उपलब्ध हो सके इसके लिए सार्थक पहल की गई है। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क जांच हेतु मरीज अपना आधार कार्ड की छाया प्रति तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो पंजीकरण के लिए उपलब्ध कराएं। इसके लिए संपर्क सूत्र 8210 111816, 82106 82983, 96610 82222 91357 80956 तथा 94311 53874 पर सूचना देकर पंजीकरण करवा सकते हैं, ताकि 19 सितंबर को कैंप में उसके नाप के हाथ एवं पैर के कृत्रिम अंग बना कर 20 को उन्हे उपलब्ध करवाया जा सके। इस शिविर में कैलीपर्स बैसाखी कान की मशीन आदि भी उपलब्ध करायी जायेगी। कार्यक्रम की संयोजक आशा बजाज को बनाया गया है। मौके पर अग्रवाल समाज की सह सचिव अरविंद चौधरी, प्रेरणा शाखा की सदस्य नीतू अग्रवाल, मिनी हिसारियां उपस्थित हुए।
डेंगू और चिकनगुनिया के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलायाटीम एबीएन, रांची। रांची सहर मे डेंगू और चिकनगुनिया के फैलते प्रकोप के रोक थाम के लिए आज दिनाकं 10 सितंबर दिन रविवार को अघोर पथ नागरिक मंच, (रांची बड़ा तालाब पश्चिम) ने मुहल्ले वासियों के बीच जनजागरूकता अभियान चलाया गया एवं रांची नगर निगम के माध्यम से ब्लिचिंग पाउडर के साथ सैनीटाईजर का छिड़काव करवाया गया।जैसा कि सभी जानते हैं की ये दोनो रोग मच्छर से फैलते है और मच्छर के लार्वा ज्यादातर जमे हुवे पानी एवं गंदगी मे पनपते हैं। इस बाबत अघोर पथ मुहल्ले वासियों ने अपने मुहल्ले की सफाई की जिम्मेवारी ली और रांची नगर निगम के मदद से अपने समाज की सफाई का प्रण लिया। अब लोग रोड मे अपने घर का कूड़ा कचरा नही फेकेंगे बल्कि रोज सुबह नगर निगम के वाहन मे दे दिया करेंगे। दुकानदारों से भी मुहल्ले के सफाई मे सहयोग करने की अपील की गयी।मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए समय समय से ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव तथा रांची नगर निगम द्वारा फोगिंग के माध्यम से मच्छरों के खात्मे की भी मांग रखी गयी। साथ ही कुछ जगहों पे नाली जाम है जिनकी सफाई की भी मांग रखी गयी। मुहल्ले वासी अपने समाज मे सफाई के लिए रांची नगर निगम से बेहतर सेवा की आशा रखते हैं जिसमें सभी का पूर्ण सहयोग रहेगा।
टीम एबीएन, रामगढ़। रामगढ़ जिले में सुबह 2 ट्रकों की टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों वाहनों के चालक घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर में हुई। घायल चालकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी और 4 अन्य घायल हैं।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हजारीबाग जिले की रहने वाली जिरवा देवी नाम की महिला ने जहर खा लिया था और उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ले जाया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एंबुलेंस चालक को आई चोटों के चलते उसकी भी मौत हो गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.