Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
एचइसी बचाने के लिए राजभवन मार्च करेगी समिति
Published / 2023-09-12 18:38:19
एचइसी बचाने के लिए राजभवन मार्च करेगी समिति

बाइक से पूरे धुर्वा का चक्कर लगाकर लोगों को राजभवन चलने के लिए करेगी आग्रहटीम एबीएन, रांची। एचईसी बचाओ मजदूर संघर्ष समिति द्वारा आयोजित राजभवन मार्च के समर्थन में इंडिया गठबंधन के साथियों ने 14 सितंबर की पूर्व संध्या 13 सितंबर को संध्या 3 बजे धुर्वा बस स्टैंड में एक नुक्कड़ सभा करेगी। साथ ही पूरे धुर्वा क्षेत्र में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर लोगों को राजभवन चलने का आग्रह किया जायेगा। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार एक साजिश के तहत कारखाने को बंद करना चाहती है। यहां कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 18 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया है। इन तमाम मुद्दों को लेकर यह धरना प्रदर्शन राजभवन के समक्ष मजदूर संगठन और इंडिया गठबंधन के लोग सामूहिक रूप से कर रहे हैं। यह जानकारी रांची जिला राजद के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो और कांग्रेस के धुर्वा प्रखंड के अध्यक्ष रंजन यादव ने दी है।

बरकट्ठा : सात घरों से लाखों की चोरी, बकरे तक को नहीं छोड़ा
Published / 2023-09-11 23:50:24
बरकट्ठा : सात घरों से लाखों की चोरी, बकरे तक को नहीं छोड़ा

टीम एबीएन, बरकट्ठा/ हजारीबाग। हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के कलहाबाद पारटांड में एक ही रात सात घरों से चोरों ने लाखों रुपये के संपत्ति की चोरी कर पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है। चोरी की एक साथ हुई वारदात से आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।10 सितंबर की रात चोरों ने पारटांड निवासी मुंशी राम पिता दिवंगत सेवा राम के घर से नगद 30 हजार रुपये समेत करीब सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, प्रदीप राम पिता जीबलाल राम के घर बेटी की शादी के लिए खरीदी गई सोने-चांदी के जेवरात समेत कांसा, पीतल का बर्तन समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। इसके अलावा संजय प्रसाद पिता रामेश्वर महतो, डोमन प्रसाद पिता दिवंगत फलेंद्र महतो, लीलधारी प्रसाद पिता दिवंगत तोल महतो और दिनेश्वर सिंह के घर चाेरों ने हाथ साफ किया। इस दौरान हुलास राम दिवंगत समर राम के घर से बकरा, राशन, घरेलू समान समेत लगभग 20 हजार रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली।मामले की सूचना मिलने पर बरकट्ठा थाना पुलिस, विधायक अमित कुमार यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। आशंका जतायी जा रही है कि चोरी की घटना को 25-30 लोग एक साथ मिलकर इसे अंजाम दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

ग्रिजली विद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
Published / 2023-09-11 21:04:26
ग्रिजली विद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

10 स्वर्ण, 6 रजत एवं 3 कांस्य पदक किया अपने नामटीम एबीएन, कोडरमा। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के छात्रों ने 14वी राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप एवं दूसरी भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी प्रतियोगिता में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम पूरे राज्य में रौशन किया है। छात्रों ने 10 स्वर्ण पदक तथा 6 रजत पदक तथा 3 कांस्य पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में दिलनवाज शेख, हिमांशु कुमार, समर प्रताप सिंह, संजीत कुमार, अभिकांत कुमार, मोअज्जम दानिश, कौशल मंडल, मयंक यादव, आदित्य कुमार सिंह, राज प्रजापति शामिल है।वही रजत पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में तेजस यादव, पार्थ सिंह, अनमोल कुमार, अक्षत गुप्ता, आदित्य दुबे, कुमार आदित्य प्रताप शामिल है। कांस्य पदक प्राप्त करने वाले छात्रों में मयंक कुमार, सतीश कुमार, दिव्यांशु कुमार शामिल है। ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया के द्वारा झारखण्ड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 2 से 4 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्रिजली विद्यालय के छात्रों ने झारखण्ड राज्य की टीम के तरफ से भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में पुरे देश के सभी राज्यों के लगभग 1000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।  इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम पहले स्थान पर रही और विजेता बनी। वही आंध्र प्रदेश की टीम दूसरे पर तथा ओडिशा की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने कोच दिलीप कुमार तथा टीम मैनेजर भुनेश्वर दास के साथ भाग लिया था। गौरतलब हो कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने से पूर्व छात्रों ने धनबाद में आयोजित 23वी झारखंड राज्य सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेकर 17 स्वर्ण पदक एवं 8 रजत पदक अपने नाम किया था। ग्रिजली विद्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। छात्रों  की इस सफलता पर निदेशक मनीष कपसिमे, अविनाश सेठ, सीइओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अपर्णा सिन्हा, प्रशासक अशरफ खान, संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, बीडी नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, तुषार राय चौधरी, प्रीति जगनानी, स्टूडेंट सर्विस सेल के संयोजक सुधांशु कुमार, स्पोर्ट्स को-आर्डिनेटर अमित दास ने सभी सफल छात्रों एवं उनके कोच दिलीप कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की  है।

झुमरी तिलैया : रोड पर निकाल दिया गया नाला का पानी
Published / 2023-09-11 21:03:03
झुमरी तिलैया : रोड पर निकाल दिया गया नाला का पानी

शमशान तक लोगों को पहुंचने में हो रही है भारी परेशानीमामला गुमो के खरीटांड़ मोहल्ला काटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 और 21 में स्थित खरीटांड़ में शमशान तक जाने वाले रास्ते पर नाला की निकासी कर दी गयी है। इससे नाला के पानी ने रोड को गड्ढे में तब्दील कर दिया गया है। जिससे शमशान घाट तक पहुंचने में लोगों को काफी दिक्कत होती है। इस बात को लेकर मोहल्ले के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। समाजसेवी मनोज कुमार दास ने बताया कि शमशान घाट तक पहुंचने का जो रास्ता था वह इन दिनों गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिससे पार्थिव शरीर को ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए शमशान घाट तक पहुंच मार्ग बनाने की मांग की है, ताकि शव दाह करने के लिए आने-जाने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि इस मामले में जन प्रतिनिधि को कोई इंटरेस्ट नहीं है। रोड निर्माण की मांग करने वालों में समाजसेवी मनोज दास के अलावा शंकर दास, कुमार दास, सुभाष दास, मनजीत दास, लखन दास, सुरेश दास, कालिदास, उमेश दास, लखन दास, बोध दास, अर्जुन दास, मुन्ना दास, रविंद्र दास, जितेंद्र कुमार दास, किशोर दास, राजेंद्र दास, डेगन दास, दयानंद रविदास, विनोद दास, कामेश्वर दास, सुनील कुमार दास, संजय कुमार दास, उमेश कुमार दास, विरू कुमार दास समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

श्रीकृष्ण की पूजा से सभी कामनाएं होती हैं पूर्ण : राखी अग्रवाल
Published / 2023-09-11 20:48:24
श्रीकृष्ण की पूजा से सभी कामनाएं होती हैं पूर्ण : राखी अग्रवाल

श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाने से कृपा बरसती है और पुण्य की होती है प्राप्ति: आरती गोयल लोहरदगा के कुंजलाल धर्मशाला और बीआइडी मुहल्ले में श्रीकृष्णा का छठी महोत्सव मनाया गया टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा के देवालयों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर सोमवार को भगवान श्रीकृष्णा के जन्मोत्सव के छठे दिन उनका छठी महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भगवान के बाल रूप की विशेष पूजा अर्चना के उपरांत भव्य आरती की गयी। उन्हें 56 भोग लगाये गये। चारों ओर उत्साह का माहौल था। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्णा और राधारानी के रूप में सज-धज कर कार्यक्रम में आए थे। कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके द्वारा जो बाल लीलाएं की गयी। वह सबको मोहित कर रहा था। शहर के बरवाटोली चौक के निकट स्थित कुंज लाल धर्मशाला में अग्रवाल महिला समिति के तत्वावधान में छठी महोत्सव का आयोजन किया गया। वहीं बीआइडी मुहल्ले में मुहल्लावासियों ने छठी महोत्सव का आयोजन किया। यहां भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाये गये। अग्रवाल महिला समिति की राखी अग्रवाल ने बताया कि सनातन धर्म में भगवान विष्णु के पूर्णावतार माने जाने वाले श्रीकृष्ण की पूजा बहुत ज्यादा शुभ और सभी कामनाओं को पूरा करने वाली मानी गयी है। यही कारण है कि हर साल भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को मुरलीमनोहर कृष्ण का जन्मोत्सव देश-दुनिया में धूम-धाम से मनाया जाता है। कान्हा के भक्त उनके जन्मोत्सव के ठीक छह दिन बाद सामान्य बालक की तरह उनकी छठी पूजा भी करते है।सनातन परंपरा में कान्हा की छठी पूजा का क्या महत्व है।  बीआइडी के कार्यक्रम में आरती गोयल ने कहा कि कान्हा जी की छठी पूजा का महत्व सनातन परंपरा में जिस प्रकार एक छोटे बच्चे के जन्म लेने के छठवें दिन उसकी छठी मनाई जाती है, उसी प्रकार जन्माष्टमी के महापर्व से ठीक छह दिन भगवान श्रीकृष्ण के भक्त उनकी छठी बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं। सनातन मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति भगवान श्रीकृष्ण की छठी पूजा को विधि-विधान से करता है। उन्हें उनकी पसंद के छप्पन भोग लगाता है। उस पर कान्हा की कृपा बरसती है। उसे पुण्यफल की प्राप्ति होती है। यही नहीं कान्हा की कृपा से श्रीकृष्ण अपने भक्तों की तमाम तरह की विपदाओं और कष्टों से दूर रखतें हैं।जन्माष्टमी के छठे दिन लड्डू गोपाल की पूजा बिल्कुल वैसे ही की गयी, जैसे उनके घर में किसी नवजात शिशु की छठी मनाई जाती है। भगवान श्रीकृष्ण के बालस्वरूप की विधि-विधान से पूजा करने, भोग लगाने, जप करने और मंगलगीत गाये गये। आरती के बाद सबों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।धर्मशाला के कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य लोगों के अलावा खुशबू अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, ममता बंका, प्रेम अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल समेत समिति की तमाम महिलाओं ने योगदान किया। वहीं बीआइड़ी के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति मित्तल, आरती गोयल, तान्या अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।

अडाणी सीमेंट ने झारखंड में मनाया जागरूकता दिवस
Published / 2023-09-11 20:17:52
अडाणी सीमेंट ने झारखंड में मनाया जागरूकता दिवस

बढ़-चढ़कर लोगों ने लिया हिस्साटीम एबीएन, रांची। झारखंड में आज अडाणी सीमेंट ने जागरूकता दिवस मनाया। राजधानी रांची में भी इसे जोर-शोर से मनाया गया। रांची में आज कैनोपी डिसप्ले किया गया। एसीसी सीमेंट के ग्राहक समेत कॉन्ट्रैक्टर ने भी इसमें भाग लिया। इस दौरान इंस्टेंट मिक्स प्रोपोरशन टेस्ट किया गया। साथ ही एक साइट पर एसीसी गोल्ड के साथ नए सदस्य कंक्रीट+ के बारे में चर्चा की गयी। इस जागरूकता अभियान में एरिया मैनेजर कुमार शशिरंजन, टेक्निकल इंचार्ज झारखंड अंजन मंडल, टेक्निकल इंचार्ज रांची अनिरुद्ध बेनर्जी, डिस्ट्रीक्ट सेल्स आफिसर रांची धिरेंद्र झा और हरनेक सिंह, साइट इंजीनियर प्रिंसी कुमारी और अंकित कुमार, जूनियर इंचार्ज शमशेर, जितेंद्र, विजय, भीम, लालजीत, सूरत सहित कई लोग शामिल थे।

बड़ी खबर : दिशोम गुरु की तबीयत बिगड़ी
Published / 2023-09-11 20:17:11
बड़ी खबर : दिशोम गुरु की तबीयत बिगड़ी

दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती टीम एबीएन, रांची। राज्यसभा सांसद सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है, सांस लेने में हुई परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, झामुमो के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी तबीयत थोड़ी ठीक नहीं है। दरअसल, वह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ नौ सितंबर को दिल्ली गये थे। जहां उनका रूटीन चेकअप हुआ था। तबीयत खराब होने के कारण शिबू सोरेन दिल्ली में ही रुक गये हैं।वहीं जी-20 सम्मेलन को लेकर राष्ट्रपति की ओर आयोजित डिनर डिप्लोमेसी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए थे। सीएम की ओर से कार्यक्रम के दौरान अमेरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ली गयी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की गयी थी।सीएम आज देर से पहुंचे रांची, नहीं हो सके रोजगार मेला में शामिलइसी बीच आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हजारीबाग में रोजगार मेला में शामिल होना था और युवाओं के बीच आॅफर लेटर वितरित करने के लिए जाना था, लेकिन वह शाम साढ़े चार बजे के बाद दिल्ली से रांची लौटे। लिहाजा, देर होने की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हजारीबाग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।शिबू सोरेन तबीयत खराब होने की वजह से दिल्ली में ही रूकेइधर, इस संबंध में झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि जानकारी के मुताबिक पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन दिल्ली में ही हैं। हालांकि यह जानकारी मिली है कि कल या परसों मुख्यमंत्री फिर दिल्ली जा सकते हैं।

कोडरमा : अजय वर्मा अध्यक्ष और विनय लोहानी बने सचिव
Published / 2023-09-11 17:39:55
कोडरमा : अजय वर्मा अध्यक्ष और विनय लोहानी बने सचिव

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ताराटांड़ का गठनटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति तारा ट्राँड़ की बैठक सुरेश प्रसाद की  अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2022 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया व वर्ष 2023 में बड़े ही धूमधाम से मां दुर्गा पूजा सम्पन्न करने का निर्णय लिया गया।पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन हुआ। इसमें अहमक्ष अजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र प्रकाश आर्या, सचिव विनय कुमार लोहानी, उपाध्यक्ष राजू साव, अनिल कुमार भदानी, चीकु सेठ, उपसचिव रणधीर कुमार उपसिमें, पंकज कुमार तरवे, उपकोषाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, मेला मंत्री उदय सिंह, राजेश कुमार भदानी बनाये गये।संरक्षक : गणेश स्वर्णकार, राजय कुमार वर्मा, ज्ञान प्रकाश आर्या, नवल किशोर प्रसाद, नन्द किशोर गुप्ता, मुरली साव, ध्रुवदेव झा, नवीन कुमार आमी, राजेश कुमार, राज कुमार आर्या, विजय कुमार वर्मा व दशरथ वर्मा, को चुना गया है। जबकि कार्यकारीणी समिति में हिमांशु आर्या, मुरारी प्रसाद, सहदेव प्रसाद वर्मा, गोपाल प्रसाद, सुधाकर आर्या, अजीत सेठ, कुणाल कपसीमें, आशिष कपसीमें, चुन्नू आर्या, मनीष आर्या, रंजित सेठ, आनन्द तरवे, विनोद प्रसाद, संजय कुमार तरवे, मोहित कंपसमें, रवि वर्मा व अन्य को बनाये गये।

नई दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले बेरमो के भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश सिंह
Published / 2023-09-11 17:33:21
नई दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले बेरमो के भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश सिंह

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बेरमो विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता प्रकाश कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर स्वलीखित पुस्तक आयुष्मान भव भेंट की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.