Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची : बरियातू में महिला ने की आत्महत्या
Published / 2023-09-10 14:32:14
रांची : बरियातू में महिला ने की आत्महत्या

कारणों की छानबीन में जुटी पुलिसटीम एबीएन, रांची। पूरी दुनिया में 10 सितंबर को आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंसन डे मनाया जाता है, लेकिन आज के दिन ही रांची में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 49 वर्षीय महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला उसी अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर अपने पति और बच्चे के साथ रहा करती थी।बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड स्थित स्काई डेल अपार्टमेंट में रहने वाले चन्द्रेश्वर प्रसाद की पत्नी मधुबाला ने रविवार की सुबह आत्महत्या कर ली। 49 वर्षीय मधुबाला अपार्टमेंट के चौथे माले स्थित फ्लैट में अपने पति और 10 वर्षीय बच्चे के साथ रहती थी।मामले को लेकर महिला के पति चन्द्रेश्वर प्रसाद ने बताया कि रविवार की सुबह उनकी पत्नी कब घर से बाहर निकल गयी, यह उन्हें पता ही नहीं चला। अपार्टमेंट के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी पत्नी खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई है। मौके पर जब वे भागे-भागे पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी मृत पड़ी हुई है।मामले की जानकारी मिलने बाद बरियातू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि मधुबाला सुबह के समय छत पर थी और फिर अचानक नीचे कूद गयी, जिससे उनकी मौत हो गयी।

एचईसी को बचाने के लिए आज से चलेगा अभियान
Published / 2023-09-10 14:29:10
एचईसी को बचाने के लिए आज से चलेगा अभियान

मजदूर जन संघर्ष समिति का धरना के लिए आज से जनसंपर्क अभियानटीम एबीएन, रांची। एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति की बैठक शनिवार को लालदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। 14 सितंबर को राजभवन के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया। धरना में बड़ी संख्या में एचइसीकर्मी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, दुकानदार व एचइसी क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहनेवाले लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार से एचइसी के प्लांटों, कॉलोनियों व आसपास के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। बैठक में एचइसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन के प्रकाश कुमार, संजय सिन्हा, रामलाल, हटिया मजदूर यूनियन के भवन सिंह, हरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, हटिया मजदूर लोक मंच के रामकुमार नायक, बिमल महली, हटिया कामगार यूनियन से केपी साहू, एमपी रामचंद्रन, आरके शाही, एचइसी श्रमिक संघ के शनि सिंह, दिवाकर देव, एचइसी नागरिक संघ के कैलाश यादव, सुधीर गोप, एचइसी सप्लाई मजदूर संघर्ष समिति के दिलीप सिंह, वाई त्रिपाठी, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के चंदेश्वर प्रसाद, सीपी सिंह आदि मौजूद थे।

हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ : बाबूलाल मरांडी
Published / 2023-09-10 00:04:31
हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल की संकल्प यात्रा में हेमंत हटाओ, झारखंड बनाओ का बुलंद हुआ नाराटीम एबीएन, हजारीबाग। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा को लेकर राज्य के भ्रमण पर हैं। बाबूलाल झारखंड में चल रही महागठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार (9 सितंबर) को रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के भुरकुंडा में हेमंत सरकार पर जमकर हमला किया।सांसद जयंत सिन्हा ने क्या कहाबाबूलाल की संकल्प यात्रा में सांसद जयंत सिन्हा भी शामिल हुए। उन्होंने भी इस दौरान राज्य सरकार को भ्रष्टाचार के आरोप पर घेरा। सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हमें आज नया संकल्प लेना होगा और हमें अपने नारे को भी बदलना होगा। जनता को हेमंत हटाओ, झारखंड बनाओ का संकल्प दिलवाया। झारखण्ड की जेएमएम-कांग्रेस जैसी विफल सरकार इस राज्य और देश ने कभी नहीं देखी है। झारखण्ड में भ्रष्टाचार चरम पर है। गौरतलब है कि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी राज्य की जेएमएम-कांग्रेस सरकार को हटाने के उद्देश्य से संकल्प यात्रा लेकर निकले हैं। झारखण्ड की 81 विधानसभाओं से यह यात्रा होकर गुजरेगी।बाबूलाल मरांडी ने क्या कहाप्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार पिछले पौने 4 साल से सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती रही है। इन्होंने चुनावी घोषणा पत्र में ही नहीं बल्कि विधानसभा में भी युवाओं को रोजगार देने, कानून व्यवस्था सुधारने सहित विकास कार्यों के कई दावे किये। किसी भी बातों का अनुपालन नहीं किया। जनता को ठगने का काम किया है।कहा कि झारखंड की जनता को दिग्भ्रमित कर सत्ता हासिल की है। कहा कि लोगों के जीवन को दूभर करने वाली इस सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकना है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सुशासन वाली सरकार बनानी है। बड़कागांव विधानसभा की संकल्प यात्रा के दौरान जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जेपी पटेल, महापौर रौशनी तिर्की, भाजपा झारखण्ड प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, भाजपा, झारखण्ड के पूर्व प्रदेश 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद व पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे, बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

समाज के उत्थान में शिक्षक की भूमिका सबसे अहम : परमानंद
Published / 2023-09-09 22:49:51
समाज के उत्थान में शिक्षक की भूमिका सबसे अहम : परमानंद

यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह आयोजितटीम एबीएन, लोहरदगा। यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल, लोहरदगा में साक्षरता दिवस और शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएस कालेज के पूर्व प्रिंसिपल परमानंद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी बलवीर देव और शिक्षाविद विनोद पाठक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।मुख्य अतिथि परमानंद ने गुरु के  स्थान, पवित्रता और समाज उत्थान में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला। बलवीर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। अच्छी शिक्षा के लिए गुरु की भूमिका को जरूरी बताया। कहा कि एक सुसंस्कृत समाज और राष्ट्र के निमार्ता शिक्षक ही होते हैं।स्कूल के डायरेक्टर बीके बालाजिनप्पा ने डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला। विनोद पाठक ने बच्चों को कर्तव्य और संस्कार के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बच्चों ने बम बम बोले, नागपुरी, मणिपुरी और शास्त्रीय नृत्य आदि से लोगों को मोहित कर दिया।मौके पर सुधा मिश्रा, पुष्पा टोप्पो, असरीता खलखो, सारा जहां, कनिष्का साहू, रोमा अथमान, ज्योत्षना मित्तल, निर्मला साहू, जीवन साहू, चंद्रशेखर प्रसाद, निकेत कुमार, मनीषा कुमारी, रितिका कुमारी, निदा परवीन, साक्षी सिंह, नूर जहां सहित सैकड़ो अभिभावक आदि मौजूद रहे। सामी बालाजिनप्पा ने अपनी धन्यवाद ज्ञापन किया।

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर बगड़ू एवं आरेया पंचायत भवन में लगा चिंतन शिविर
Published / 2023-09-09 22:47:24
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर बगड़ू एवं आरेया पंचायत भवन में लगा चिंतन शिविर

टीम एबीएन, लोहरदगा। किस्को प्रखंड क्षेत्र के आरेया एवं बगड़ू पंचायत मे आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम संचालन को लेकर चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुखिया, पंचायत सचिव, जनसेवक, आवास मित्र  वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य विभाग की स्थिति में सुधार लाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में प्रखंड में सामाजिक विकास, बुनियादी ढांचा, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य, पोषण को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी एवं विकास की रफ्तार में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

यतिराज डीएसपीएस पब्लिक स्कूल में मना साक्षरता दिवस सह शिक्षक दिवस
Published / 2023-09-09 22:46:48
यतिराज डीएसपीएस पब्लिक स्कूल में मना साक्षरता दिवस सह शिक्षक दिवस

टीम एबीएन, लोहरदगा। यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को साक्षरता दिवस सह शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएस कॉलेज के पूर्व प्रार्याय परमानंद अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी बलबीर देव और शिक्षाविद विनोद पाठक उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन आगत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी विवेकानंद का मूर्ति पर एवं डॉ राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर  किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि परमानंद अग्रवाल  ने कहा कि समाज के निर्माण में गुरु के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। समाज के निर्माण और संचालन में गुरु का स्थान सर्वोत्तम होता है। बलवीर देव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अच्छे शिक्षा के लिए अच्छे गुरु की आवश्यकता पर बल दिया। संस्कार के बारे में बतलाया कार्यक्रम में विधार्थियों ने विविध रंगारंग कार्यक्रमों प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय के निदेशक बीके बालनजिन्नप्पा, विनोद पाठक, सुधा मिश्रा, पुण्या टोप्पो, असरीता खलाखो, साराजहां, कनिष्का साहू, रोमा अयमान, ज्योतश्ना मित्तल, निर्मला साहू, जीवन माडु, चंदूगेश्वर पुस्कर, निकेत कुमार, मनिषा कुमारी, साजी सिंह, नूरजहां के अलावे सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे।

लोहरदगा : हरमु में भाजपा ने मनाया मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम
Published / 2023-09-09 22:45:19
लोहरदगा : हरमु में भाजपा ने मनाया मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम

टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर प्रखंड के हरमु में शनिवार को भाजपा ने मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में संपन्न किया। कार्यक्रम में हरमु गांव के घरों से एक कलश में मिट्टी संग्रहित किया गया। हरमू गांव के प्रबुद्धजनों, महिलाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ का भाग लिया। ग्रामिणों में भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अप्रतिम उत्साह दिखा। कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत देश की संस्कृति, सभ्यता तथा समाज के लिए कार्य करने वाले वीर सैनिकों के परिवार देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानी, किसान, मजदूर सामन्य वर्ग में आने वाले घरों से मिट्टी संग्रहित कर दिल्ली ले जाना है। जहां इस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण कर संरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्रीतत्व में आज जी-20 देशों का नेतृत्व कर विश्व पटल में एक नई लकीर खींच दी है। देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री जगनंदन पौराणिक, दीपक सर्राफ, शशि भूषण सिंह, संजय सिंह, अखिलेश्वर मिश्रा, मणिनाथ, आशीष मिश्रा, अतुल कुमार, सानिया उरांव, शंभू प्रसाद साहू, ज्योति देवी, बसंत साहू, भिखू पहान, तेजू उरांव, मंगरी पहान, ललिता मिंज, विश्वनाथ सिंह, निर्मला साहू, शीला उरांव, प्रेमचंद उरांव आदि मौजूद थे।

मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई विषय सह प्रश्न मंच प्रतियोगिता
Published / 2023-09-09 21:53:15
मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई विषय सह प्रश्न मंच प्रतियोगिता

प्रश्नमंच में बबली, रौशन, रोशनी और किरण रहे प्रथमटीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में विषय सह प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में 12वीं विज्ञान में बबली कुमारी, रोहित कुमार साहू और रोशन उरांव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12वीं कला में रोशनी उरांव, चंदन महतो व पूनम कुमारी ने क्रमश: प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 11वीं विज्ञान में प्रथम स्थान रोशन उरांव, द्वितीय स्थान  नैतिक राज व तृतीय स्थान अपूर्वा कुमारी ने प्राप्त किया। 11वीं कला में किरण कुमारी, आकांक्षा पाण्डेय और अभय साहू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य उत्तम मुखर्जी और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रश्नमंच प्रतियोगिता में सभी विषयों से प्रश्न पूछे गये ताकि आगामी परीक्षाओं की तैयारी बच्चे अच्छी तरह से कर सके ताकि जैक 2024 की परीक्षा में बेहतर परिणाम आये।कार्यक्रम में प्रीति कुमारी गुप्ता, नीतू कुमारी, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, स्नेहा शर्मा, चेतना प्रिया,आरती भगत,कविता कुमारी, रितेश कुमार पाठक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लोहरदगा, खूंटी और चाईबासा से विस प्रत्याशी देगी झापा : एनोस एक्का
Published / 2023-09-09 21:50:33
लोहरदगा, खूंटी और चाईबासा से विस प्रत्याशी देगी झापा : एनोस एक्का

झापा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्नटीम एबीएन, लोहरदगा। शनिवार को झारखंड पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व कैबिनेट मंत्री एनोस एक्का, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रिजवान अहमद आदि शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्य अतिथियों का स्वागत जोरदार तरीकों से ढोल नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ किया गया। मुख्य अतिथि एवं लोहरदगा जिला समिति के पदाधिकारी ने सबसे पहले शंख नदी के समीप बिरसा मुंडा के स्मारक पर माल्यार्पण किया उसके बाद कुंजलाल भवन के सभागार में कार्यकतार्ओं को संबोधित किया। मंच का संचालन जिला सचिव सुकरु उरांव और जिला उपाध्यक्ष किनेश साहू ने किया कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने कहा है कि झापा लोहरदगा, खूंटी और चाईबासा से चुनाव लड़ेगी।उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में वर्तमान स्थिति ऐसी हो गई है कि आज आम आदमी रात तो क्या दिन में भी घर से बाहर निकलने से डरता है क्योंकि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, चोरी-डकैती आदि की घटनाएं बहुत ही ज्यादा बढ़ गयी है। वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश चलाने में असमर्थ है।केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा झारखंड पार्टी ही एक ऐसा विकल्प है जो प्रदेश को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से जोड़ सकती है। उन्होंने कहा आने वाले 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड पार्टी पूरे जोर शोर से लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह  कोषाध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा आज लोग धर्म और नफरत की राजनीति कर रहे हैं लेकिन झारखंड पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ प्रदेश में विकास की बात करती है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि झारखंड पार्टी के नीति सिद्धांतों को हर घर तक पहुंचनी होगी। जिलाध्यक्ष पवन तिग्गा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड पार्टी के झंडा को लोहरदगा विधानसभा के हर एक घर तक पहुंचाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को लेना होगा। पार्टी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर मुख्तार अंसारी, सहमत अंसारी, रिजवान अंसारी, दिलावर अंसारी, इनामुल अंसारी, मुबारक अंसारी, अफरोज अंसारी, रोपा उरांव, कैलाश महतो, सहदेव उरांव आदि सैकड़ों लोगों ने झारखंड पार्टी का दामन थामा। आखिर में सभा को पार्टी के केंद्रीय सदस्य राहुल भारती ने समापन किया। मौके पर केंद्रीय सदस्य विष्णु उरांव, महिला जिला अध्यक्ष सूरजमनी उरांव, महिला जिला सचिव रेशमी टोप्पो, दिलवा देवी, उर्मिला देवी, गीता कुमारी, रेखा देवी, चंद्रा देवी, गीता देवी, वेरोनिका मिंस, किशोरी मिंस, लीलावती कुमारी, राथू महतो, विलियम मिंस, प्रमोद महतो, रीना देवी, मुन्नी देवी, रेखा देवी, रेशमा देवी, सोनी कुमारी, महामानी देवी, रानी उरांव, बुद्धमानी उरांव, कुलदेव उरांव, देवेंद्र राम, सुप्रिया तिर्की, आदित्य साहू, जीवन साहू, चौधरी भगत, राजेश मुंडा, सूरज उरांव, पंचम बैठा, ससीता उरांव आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.