Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज में दो दिवसीय फाइन आर्ट कार्यशाला का समापन
Published / 2023-09-09 18:50:43
कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज में दो दिवसीय फाइन आर्ट कार्यशाला का समापन

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आॅफ एजुकेशन में  आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) के तत्वावधान में दो दिवसीय फाइन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन किया गया। फाइन आर्ट कार्यशाला प्रशिक्षक विनिता बंदोपाध्याय एवं दीपक पांडेय के निर्देशन में अयोजित की गयी, जिसमें बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग लिया एवं एक से बढ़कर एक फाइन आर्ट की प्रस्तुति दी। महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने कहा कि कला मानव गतिविधि की एक विविध श्रेणी है, जिसमें तकनीकी दक्षता, सौंदर्य, रचनात्मक कल्पना शक्ति शामिल होती है। कला से हमारी आंतरिक गुणों का विकास होता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आंतरिक गुणों का विकास करने हेतु कला से जुड़े रहना चाहिए। विनीता बंधोपाध्याय और दीपक पाण्डेय ने प्रशिक्षुओं को अव्यव चित्रण की बारीकियों को पेस्टल कलर से छायाचित्र बनाने की विधि एवं कोलाज बनाने की विधि को बताया। मौके पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्रध्यापक मनीष कुमार पासवान, संजीत कुमार, अनिल कुमार दास, नीरज कुमार एवं शिक्षेकेत्तर कर्मचारी चुन्नु कुमार, रोहित कुमार, सुचित कुमार, निशा कुमारी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम कार्यशाला समन्वयक खुशबू सिन्हा के देखरेख में संपन्न हुआ।

कोडरमा : एसपी से मिले सहयोग के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने दिया धन्यवाद
Published / 2023-09-09 18:49:52
कोडरमा : एसपी से मिले सहयोग के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने दिया धन्यवाद

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक और कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव से मिलकर उनके पूरे कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह के नेतृत्व में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मोमेंटो और बुके देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की व उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि कोडरमा जिले के किसी भी खेल के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा एसोसिएशन और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया। क्रिकेट खिलाड़ियों को मोटिवेशन देकर हमेशा अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया, परिणाम स्वरूप खिलाड़ी राज्य स्तर पर अच्छी पहचान बनाने में कामयाब रहे।झुमरी तिलैया शहर में  खेल का मैदान नहीं रहने से खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने एसोसिएशन को पुलिस लाइन ग्राउंड उपलब्ध कराया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सकारात्मक सोच और ईमानदारी के साथ कार्य करना है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन का भी सकारात्मक सहयोग हमें काफी मिला। हमें विश्वास है कि कोडरमा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर ऊंचाइयों को छुएंगे। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा आप लोगों के सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलने वालों में दिनेश सिंह, अनिल सिंह, मनोज सहाय पिंकू, आलोक पांडे, सुमन कुमार और राजू सिंह थे।

श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा के प्रथम वर्षगांठ पर हुआ आशीर्वाद कार्यक्रम
Published / 2023-09-09 15:55:40
श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा के प्रथम वर्षगांठ पर हुआ आशीर्वाद कार्यक्रम

दोनों अन्नपूर्णा सेवा में अब तक 2 लाख से भी अधिक लोगों ने किया भोजन : सुरेश चंद्र अग्रवालटीम एबीएन, रांची। पहाड़ी रोड स्थित तिरुपति मंदिर के सामने मे श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में संचालित एवं स्व० सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व० शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में उनके परिवार के सौजन्य से अन्नपूर्णा भोजन सेवा के दूसरे अन्नपूर्णा सेवा केंद्र का 1 वर्ष पूरे हुए। इस अन्नपूर्णा सेवा केंद्र के प्रथम वर्षगांठ पर एक आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व.शारदा देवी नारसरिया के फोटो पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। तत्पश्चात अन्नपूर्णा सेवा मे 1 वर्ष से भोजन बनाने वाले सभी 5 सेवादारों को पुष्प गुच्छ एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने की।सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अन्नपूर्णा सेवा के प्रथम वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज की सेवा में यथासंभव योगदान देना चाहिए नर सेवा नारायण सेवा है। उन्होंने कहा कि 1 वर्ष में इस अन्नपूर्णा सेवा में 75000 से भी अधिक लोगों ने भोजन किया है। मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित प्रथम स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा मे अब तक 17 माह मे एक लाख पच्चीस हजार से भी अधिक लोगों ने भोजन किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में अब तक 2 लाख से भी अधिक लोगों ने भोजन किया है, उन्होंने कहा कि अन्नपूर्णा सेवा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निरंतर चलते रहेगी।उन्होंने नारसरिया परिवार तथा इस सेवा में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदीप नारसरिया एवं रामोवतार नारसरिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन दोनों अन्नपूर्णा सेवा केंद्र का बहुत ही बेहतर एवं सुचारु ढंग से संचालन कर रहा है। तथा हम सभी तन मन धन से पूर्ण सहयोग हमेशा करते रहेंगे। गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। मारवाड़ी सहायक समिति के उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने रांची मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज गरीबों की सेवा का कार्य हमेशा बढ़-चढ़ कर रही है तथा लोगों को प्रेरणा देने का भी कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन मारवाड़ी सम्मेलन के जिला महामंत्री ललित कुमार पोद्दार ने की‌ तथा धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अशोक नारसरिया ने किया।मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आशीर्वाद कार्यक्रम में अन्नपूर्णा सेवा के सेवा प्रमुख मनोज रूईया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, रमेश बंका, सांवरमल बुधिया, एवं उपस्थित सभी आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र ओढाकर सम्मानित किया। मारवाड़ी सम्मेलन के जिला प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा में 225 लाभुकों ने भोजन प्राप्त किया। तथा पुरुलिया रोड स्थित अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 240 लोगों ने भोजन किया।कार्यक्रम में-पवन कुमार पोद्दार, पवन शर्मा, विनोद कुमार जैन, ललित कुमार पोद्दार, अशोक नारसरिया, प्रदीप राजगढ़िया, प्रदीप नारसरिया, रामोवतार नारसरिया, अभिषेक नारसरिया, निर्मल बुधिया, विजय  कुमार खोवाल, मनोज चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, द्वारका अग्रवाल, मनोज रूईया, संजय सर्राफ, रमेश बंका, सांवरमल बुधिया, प्रीति नारसरिया, स्नेहा नारसरिया, आदि के अलावे अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

रजरप्पा जा रही स्कॉर्पियो हजारीबाग में पलटी, चार की मौत; 3 गंभीर
Published / 2023-09-09 13:05:15
रजरप्पा जा रही स्कॉर्पियो हजारीबाग में पलटी, चार की मौत; 3 गंभीर

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। बिहार के सीतामढ़ी से रजरप्पा जा रही स्कॉर्पियो शुक्रवार सुबह चरही घाटी के 14 माईल में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में वाहन चालक समेत चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन घायल हैं। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका मंदिर जा रहे थे। मृतकों में दो मुजफ्फरपुर, एक सीतामढ़ी और एक वैशाली के रहने वाले थे। सभी घायल सीतामढ़ी के महिंदवाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्कॉर्पियो पर कुल सात लोग सवार थे। बताया जाता है कि सुबह 3:30 बजे 14 माइल के पास ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन लेफ्ट लेन से राइट की ओर चला गया और खाई में जा गिरा। वाहन की गति इतनी तेज थी कि खाई में गिरते ही उस पर सवार लोग शीशा तोड़ते हुए बोनट पर आ गये। खबर पाकर रांची से पहुंचे श्याम ने बताया कि दुर्घटना में मारे गये इंद्रजीत साह उनके बहनोई के भाई थे। इंद्रजीत का पैतृक घर वैशाली के थाना पातेपुर बदडीहा है। अभी वह सीतामढ़ी में रह रहे थे।सभी लोग सीतामढ़ी के ओलीपुर से रजरप्पा के लिए चले थे। इधर, इस हादसे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

राजनीति : अब एचईसी के लिए आंदोलन करेगा "इंडिया"
Published / 2023-09-09 10:28:15
राजनीति : अब एचईसी के लिए आंदोलन करेगा "इंडिया"

रांची : एचईसी को बचाने के लिए आंदोलन करेगा I.N.D.I.A, 14 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाजुटानटीम एबीएन, रांची। एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) को बचाने को लेकर I.N.D.I.A (इंडिया) गठबंधन की बैठक रांची के बिहार क्लब में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में हुई। इसमें तय किया गया कि एचईसी को लेकर बड़ी लड़ाई लड़ी जायेगी। इसकी शुरुआत 14 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाजुटान कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जायेगा और एचईसी को चालू करने की मांग की जायेगी। 21 सितंबर को संसद के विशेष सत्र में संसद भवन के समक्ष इंडिया गठबंधन के राज्य नेतृत्वकर्ता व मजदूर संगठनों के नेतागण जंतर-मंतर पर धरना देंगे और प्रधानमंत्री से इस कारखाना को बचाने की मांग करेंगे। बैठक में कांग्रेस, झामुमो, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), मार्क्सवादी को-ऑर्डिनेशन कमेटी, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अंबेडकर अधिकार मंच, साझा मंच आदि श्रमिक संगठनों के नेता सहित कई सामाजिक संगठनों के साथियों ने भाग लिया।

रांची : चलती कार में आग लगने से मची भगदड़
Published / 2023-09-09 10:24:10
रांची : चलती कार में आग लगने से मची भगदड़

टीम एबीएन, रांची। राजधानी के हरमू में एक चलती कार में आग लग गयी। गनीमत रही कि कार में बैठे लोग सभी लोग मौका रहते बाहर निकल गये। उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पानी से आग को बुझाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले ही पूरी कार जलकर खाक हो गयी। जानकारी के अनुसार गाड़ी चलने के दौरान अचानक कार में आग लग गयी। जिसे देख कार में सवार सभी लोग किसी भी तरह बाहर निकले और अपनी जान बचायी। स्थानीय लोगों ने आग बूझाने की भरपूर कोशिश की मगर वह नाकाम रहे। कार में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

सरकारी : शराब दुकान में बिक रही थी नकली शराब, तीन धराये
Published / 2023-09-09 10:21:42
सरकारी : शराब दुकान में बिक रही थी नकली शराब, तीन धराये

टीम एबीएन, रामगढ़। रामगढ़ में सरकारी शराब दुकान में नकली शराब बिक्री का खुलासा हुआ है। एक्साइज विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में सरकारी शराब दुकान से नकली शराब बरामद की है। उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर ये कार्रवाई की गयी है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा रोलर चौक स्थित सरकारी शराब दुकान का है। एक्साइज विभाग की टीम ने शराब दुकान के तीनों सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। रामगढ़ उपायुक्त के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा रोलर चौक स्थित सरकारी शराब दुकान में छापेमारी कर स्टॉक का मिलान किया तो आबकारी विभाग की टीम दंग रह गयी।टीम को सरकारी शराब दुकान में नकली शराब मिला। जिसके बाद आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर कांग्रेस कुमार ने दुकान के तीन सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में कई तरह के और भी मामले सामने आयें। हालांकि मास्टरमाइंड राजू को आबकारी विभाग की टीम नहीं पकड़ पायी।आबकारी विभाग के दारोगा कांग्रेस कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अरगड्डा सरकारी शराब दुकान में नकली शराब की बिक्री की जा रही है है। इसे लेकर स्टॉक मिलान कर छापेमारी भी की गति, जहां से दो पेटी में 40 निब और 8 पीस हाफ के बोतल बरामद हुए। इस मामले में शराब दुकान के तीन सेल्समैन विक्की कुमार मेहता, सुजल सोनकर, जय कुमार को हिरासत में लिया गया है, जबकि नकली शराब की खेप पहुंचाने वाले राजू कुमार (कैथा) फरार बताया जा रहा है और इसे पकड़ने के लिए छापेमारी की गयी है।

देवघर एम्स में जल्द शुरू हो जायेगी कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा
Published / 2023-09-09 10:17:43
देवघर एम्स में जल्द शुरू हो जायेगी कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा

टीम एबीएन, देवघर। वर्ल्ड रिस्पॉन्सिबल सिटीजन ऑर्गेनाइजेशन व झारखंड ऑप्थेल्मोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया तथा शहर के वैद्यनाथ शंकर नेत्रालय में नेत्रदान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एम्स निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय, वैद्यनाथ शंकर नेत्रालय के एमडी डॉ एनडी मिश्रा, झारखंड आइएमए के उपाध्यक्ष डॉ आरएन प्रसाद, सीएस डॉ रंजन सिन्हा, आइएमए देवघर के अध्यक्ष डॉ डी तिवारी, डॉ सतीश ठाकुर व हनुमान कथावाचक प्रदीप भैया ने किया। एम्स निदेशक डॉ वार्ष्णेय ने कहा कि देवघर के लोगों में सामाजिक जागरुकता अधिक है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को एम्स से उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एम्स में कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी।वहीं डॉ एनडी मिश्रा ने नेत्रदान के बारे में समाज में फैले भ्रम को दूर किया तथा लोगों से नेत्रदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सीएस डॉ रंजन सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार भी नेत्रदान के लिए जरूरी प्रबंध करने जा रही है। डॉ डी तिवारी ने कहा कि मरने के बाद भी दुनिया की खूबसूरती को देखते रहना चाहते हैं, तो नेत्रदान कीजिये। मंच संचालन रामसेवक सिंह गुंजन व धन्यवाद ज्ञापन पवन टमकोरिया ने की। मौके पर एसडी मिश्रा, सुबोध झा, आलोक मल्लिक, विपिन मिश्रा, राकेश राय, कुमार रंजन आदि थे।

रोजगार को अपनायें युवा, ये समय की जरूरत : सतीश कुमार
Published / 2023-09-08 21:25:14
रोजगार को अपनायें युवा, ये समय की जरूरत : सतीश कुमार

सरला बिरला विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रमटीम एबीएन, रांची। स्वावलंबी भारत अभियान के तहत आज सरला बिरला विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के सह संगठन मंत्री सतीश कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय केवल नौकरी पर आधारित रहने से नहीं होगा। युवाओं में रोजगार को अपनाना होगा। आज भारत में सरकारी एवं गैर सरकारी नौकरी का हिस्सा 8% है एवं 92% युवाओं के सामने रोजगार की समस्या है। इस तरह रोजगार के लिए  स्वरोजगार, उद्यमिता, सहकारिता अपना कर ही कर ही इस बेरोजगारी की समस्या को दूर की जा सकती है। विश्व में जहां बच्चे 10 साल के बाद ही किसी न किसी तरह से स्वरोजगार को पढ़ाई के साथ-साथ अपनाते हैं और अपना और परिवार का भी सहयोग करते हैं। साथी ही पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं। इसलिए वह व्यापार और पढ़ाई दोनों में सफल रहते हैं। भारत के बच्चों को भी इसपर ध्यान देना होगा। केवल सरकार की नौकरी के भरोसे नहीं रहना होगा। सरकार के पास नौकरियां सीमित है। सरला बिरला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एके सिंह ने स्वागत भाषण किया। जबकि नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील जहागारीदार ने नाबार्ड की योजनाओं को विस्तार से बताया। यूनियन बैंक के डीजीएम विजय कुमार राय, पूर्व आईएएस जटाशंकर चौधरी ने कृषि आधारित उद्योग और स्वरोजगार के लिए सहकारिता का उपयोग करने की बात कही। अन्य वक्ताओं ने भी वहां पर उपस्थित छात्रों को संबोधित किया एवं स्वदेशी जागरण मंच के अजय कुमार, अमरेंद्र सिंह, प्रांत संयोजक राजेश उपाध्याय, क्षेत्र समन्वयक बिंदेश्वरी साहू, कार्यक्रम संयोजक प्रकाश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.