टेट पास पारा शिक्षकों का 17वें दिन भी आंदोलन जारीटीम एबीएन, रांची। वेतनमान की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे टेट पास पारा शिक्षकों का आंदोलन 17वें दिन भी जारी रहा। सरकार की वादाखिलाफी से नाराज होकर धरना दे रहे पारा शिक्षकों से मिलने बीजेपी विधायक सीपी सिंह और आजसू विधायक लंबोदर महतो पहुंचे।एनडीए के दोनों नेताओं ने पारा शिक्षकों को इस दौरान आश्वासनों की झड़ी भी लगाई और टेट पास पारा शिक्षकों के आंदोलन को जायज बताते हुए समर्थन भी देने की बात कही।भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि टेट पास पारा शिक्षकों को वेतनमान देने के मुद्दे पर पिछली सरकार में काफी बात आगे बढ़ चुकी थी। मगर तब तक चुनाव आने की वजह से नहीं हो पाया और सरकार बदल गयी। जिन्होंने इन्हें आश्वासन देकर सत्ता पर बैठने का काम किया आज वही इन्हें भुला दिये हैं। आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि इनकी मांगों को सदन में पहले भी उठाया गया है और आगे भी सरकार पर दवाब बनाने का काम किया जायेगा। राजभवन के समक्ष टेट पास पारा शिक्षकों के अनिश्चितकालीन धरना के 17वें दिन पाकुड़ के शिक्षकों ने आंदोलन किया। प्रदेश संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा कि प्रत्येक दिन अलग-अलग जिलों को धरना में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गयी है। सरकार जब तक हमलोगों की मांग पूरा नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि 17 दिनों से आंदोलन चल रहा है, मगर सरकार के एक भी अधिकारी ने वार्ता के लिए पहल नहीं की है। भारी बारिश के बीच राज्य के टेट पास पारा शिक्षक आंदोलन करने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रहा है।
टीम एबीएन, पलामू। जिले के तरहसी प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद मंगल पांडेय का प्रतिमा स्थल पर धारा 144 लगाये जाने के विरोध में पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के नेतृत्व में एसडीएम राजेश कुमार साह का पुतला फूंका गया। जमकर नारेबाजी की गयी। पुतला में चप्पल का माला पहनाया गया। पांकी विधायक का आरोप है शहीद मंगल पांडेय का प्रतिमा लगाने में एसडीएम द्वारा अतिक्रमण का बहना बनाकर 144 धारा लागू किया है, जो शहीद को अपमान करने का काम किया गया है। इसे पांकी विधानसभा की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
9 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभएबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कतरास भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से कतरास स्टेशन में पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। जिसकी हरी झंडी गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और हम 9 सितंबर को साढ़े पांच बजे शुभारंभ करेंगे। कतरास की लाइफ लाइन कहे जाने वाली डीसी ट्रेन का भी जल्द ठहराव कराया जायेगा। सांसद व मेरे प्रयास से ही स्टेशन में ट्रेनें रुक रही है और स्टेशन का विकास भी हो रहा है।
परिजनों ने किया थाने का घेरावएबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। रेल से कटकर नाबालिक ने आत्महत्या कर ली है। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदा था। पुलिस ने कहा चोरी का मोबाइल था। जिसके बाद वह डिप्रेशन में था और उसके बाद आत्महत्या कर लिया। इधर, परिजनों ने थाने का घेराव किया। करीब पांच घंटे से लोग थाने का घेराव कर डटे रहे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले पर एसडीपीओ हरविंदर सिंह, सीओ सुरेश कुमार सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा पहुंचे हुए हैं। परिजन आरोपियों पर प्राथमिकी व करवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिकिदिरी। रांची जिला अंतर्गत सिकिदिरी हुंडरू फॉल के समीप पिकअप वैन व कंमाडर जीप के बीच टक्कर हुई। इस हादसे में कंमाडर जीप में सवार पांच लोग घायल हो गये। बताया गया कि पिकअप वैन सिकिदिरी की ओर से हुंडरू गांव जा रहा था। वहीं कंमाडर जीप मजदूरों को लेकर सिकिदिरी की ओर आ रहा था। इसी दौरान हुंडरू फॉल के समीप कंमाडर जीप ने पिकअप वैन को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराते हुए पलट गयी। जिसमें जीप में सवार मजदूर वाहन के नीचे दब गये। तत्काल ग्रामीणों ने वाहन को उठाया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया, भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार प्रसाद, सोनू सहित अन्य लोगों ने तत्काल रिम्स भेजा। घायलों में शीतल कुमारी (15), सुकरी देवी (30), लखीमनी देवी (42), दुही देवी (40), नेपाल बेदिया (40) शामिल हैं। इन घायलों में शीतल कुमारी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंची. इधर, हादसे के बाद वाहनों के ड्राइवर और ठेकेदार घटनास्थल से फरार हो गये।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कृष्ण जन्माष्टमी पर बुधवार को पूरे अभ्रकांचल क्षेत्र में जय कन्हैया लाल की.. के जयकारों से गूंज उठा। मंदिरों में देर रात तक कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कृष्ण भक्तों ने उपवास रखकर श्रद्धा भक्ति के साथ मध्य रात्रि तक पूजा-अर्चना की। जैसे ही रात्रि 11 बजकर 59 मिनट पर घंटियॉ बजनी शुरू हुई। वैसे ही झुमरी तिलैया में बरसात भी शुरू हुई लगभग 15 मिनट तक बरसात होती रही और तेज हवा के वजह से 12 बजकर 01 मिनट से विद्युत आपूर्ति शहर में बंद रही। पर्व को लेकर मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मंदिरों में शाम से ही देर रात्रि तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। कान्हा के जन्म के बाद लोगों के बीच प्रसाद, मिठाई व टॉफी बांटी गयी। इस शुभ घड़ी भगवान कृष्ण की झांकियां भी दिखायी गयी।जन्मोत्सव पर श्रद्धालु भक्तों ने कान्हा को झूला झुलाया एवं दही व माखन का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मंदिरों में कई बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में पहुंचे जिन्हें देखने के लिए लोगों में उत्सुकता थी।शहर के खुदरापट्टी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रीराम संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में संगीतमय भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में राखी भदानी मनीष कपसिमें उपस्थित थे। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा भगवान श्री कृष्ण बुराइयों पर अच्छाई की के लिए अवतार लिया था। भगवान श्री कृष्ण का अवतार पापियों के खात्मे के लिए हुआ था। भगवान कृष्ण ने मार्गदर्शक की भूमिका निभा कर महाभारत में सत्य की जीत हासिल कराने में अहम भूमिका निभायी थी।वहीं दूसरी ओर श्री मनहरण कुटिया में छह दिवसीय झूलन उत्सव शुरू हुआ। स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, कोडरमा रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर, गौरीशंकर मंदिर समेत कई निवास स्थलों पर जन्माष्टमी की धूम रही। इस अवसर पर मुन्ना भदानी, अरविन्द चौधरी, राकेश राजपुत, नवीन सिन्हा राकेश कपसिमे, राजेश कपसिमे, सुजय सिंह, विनोद चौरसिया, पंकज केसरी, जीवकांत झा आदि उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर अडडी बंगला रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी झूलन उत्सव लगाया गया। यहां गिरधाारी सोमानी, नंदकिशोर शर्मा, राजा चौरसिया, पंकज केशरी सहित कई गायकों ने भजन प्रस्तुत कर श्ऱ़द्धालु भक्त को खूब झुमाया।मौेके पर राजकुमार चौधरी रामप्रवेश पाडेय कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। झुमरी तिलैया के विभिन्न निवास स्थलों मंदिरों में भी झूलन सजाया गया। इस दौरान छोटी -छोटी गायें .... राधिका गौरी से बृज के छौरी से करा दो मेरा विवाह .... काली कमले वाले मेरे यार .... कान्हा तो हमारा साथी है गरीबों का सहारा है.... जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्त झुमते रहे। शहर के अडडी बंगला में प्रेरणा शाखा की सचिव सारिका लडढा और तन्मय लडढा ने चंद्रयान 3 पर आधारित झुलन उत्सव सजाया, जिसे देखकर श्रद्धालु भक्त ने निहाल हुए।वहीं श्याम बाबा पथ स्थित नेहा जैन ने भी अपने निवास स्थल पर आकर्षण सजावट किये और भगवान कृष्ण को 56 भोग अर्पित किया गया। बताया गया। भगवान कृष्ण जब गोबर्धन पर्वत उठाये थे तब याशोदा मॉ ने 56 तरह के भोग खिलाये थे जो यह पंरपरा आज भी जारी है। इस कार्यक्रम में पायल अग्रवाल, राजादेवी बोहरा, राजकुमार बोहरा, निर्मल बोहरा प्रिंस अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं प्रतीक जैन कृष्ण की भूमिका में लोगों को मन मोह लिया। झुमरी तिलैया स्थित चमत्कारी बाबा मंदिर शुभम मगधीया, अभिषेक शर्मा, विजय सोनी, रंजीत रजक, चंदन सिंह, भागीरथ पांडेय मंटु पांडेय, धर्मशीला मिश्रा, साक्षी भदानी मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं झंडा चौक स्थित महेश दारूका माला दारूका के निवास स्थल पर पर भी कृष्ण का झुला लगाया गया। विश्राम बाग रोड स्थित राम मंदिर में ओम संकीर्तन मंडल एवं ओम शिवशक्ति महिला मंडल के द्वारा सवा 13 घंटे का भजनों का कार्यक्रम किया गया। शहर के कई इलाकों में हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, काली मंदिर, सहित कई मंदिरों को आकर्षण फुलों बेलुन के साथ सजाया गया एवं संवारा गया।
जिले भर के शिक्षकों ने शोक जतायाआज गांव के श्मशान घाट में 10 बजे होगा अंतिम संस्कारटीम एबीएन, लोहरदगा। जिला के समाजसेवी, संगीत प्रेमी, तबला वादक, पूर्व प्रधानाध्यापक, पर्यावरण प्रेमी बालकिशोर साहू का निधन बुधवार को 80 वर्ष की अवस्था में हो गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव के श्मशान घाट में 10 बजे सुबह किया जायेगा। यह जानकारी परिवारीजनों ने दी। बालकिशोर साहू 1971 में शिक्षक पद पर योगदान किये थे। 2005 में लोहरदगा के कैरो प्रखंड अंतर्गत टाटी खरता स्थित मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक के रूप में सेवानिवृत हुए थे। वह 35 सालों तक विभिन्न विद्यालयों में अध्ययन अध्यापन का काम किया था।लोहरदगा के चांदकोपा ग्राम निवासी बालकिशोर साहू शिक्षा और संस्कृति से आरंभिक जीवन से ही जुड़े हुए थे। मंचीय कार्यक्रम से लेकर अन्य सांस्कृतिक समारोह में वह बड- चढकर सहभागिता देते थे। हारमोनियम, तबला और गिटार पर भी उनकी अच्छी पकड़ थी। उन्होंने अपने बच्चों को भी संगीत की शिक्षा दी थी। उन्होंने अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां- अंजनी, अनीता और आरती साहू के अलावा एक पुत्र अंगद साहू समेत नाती- पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ा है।उनके निधन पर शिक्षक मदन मोहन पांडेय, शैलेंद्र कुमार सुमन, मनी उरांव, रामकिशोर नारायण प्रसाद, मनोहर देवघरिया, गणेश लाल, वैद्यनाथ मिश्र, मुमताज अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता बलबीर देव, रामविलास सिंह, सुबोध कुमार साहू, सुबोध सेनगुप्ता, बांके बिहारी बेदुवा,वीके बालान्जिनप्पा,आदि ने शोक जताया हैं। तमाम लोगों ने ईश्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिला के तीनपहाड़ क्षेत्र के बाबूपूर में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।मामले में तीनपहाड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना से संलिप्त एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी चिंतामन रजक ने कहा कि मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार बाबूपुर निवासी फेकू महतो (25) अपने घर के बाहर मोबाइल चला रहा था, तभी एक युवक ने उसके गर्दन पर मारा और एक दूसरे में मारपीट शुरू हो गयी, जिसमें फेकू की स्थिति गंभीर हो गयी।परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार की देर रात्रि को इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।तीनपहाड़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना लाया। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है। मृतक की पत्नी रूमा देवी सहित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी है।
करंट लगने से हुई मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। चोरी की नियत से बंद घर में एक युवक घुस रहा था। इसी बीच करंट लगने से युवक की मौत हो गयी। घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के फागुडीह गांव की है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सरखेलडीह गांव के सफाउल मियां (30) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंगलवार रात को युवक चोरी की नियत से फागुहीह गांव के दिलीप मंडल के बंद घर में छत के रास्ते से घुस रहा था। इसी बीच छत पर 11 हजार वोल्ट का तार की चपेट में आने से मौत हो गयी। बुधवार को जब घर के मालिक ने घर खोला तो देखा कि छत पर 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में चपेट आने के बाद युवक का शव पड़ा हुआ है। इधर, घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचे कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.