टीम एबीएन, कोडरमा। विश्व हिंदू परिषद की बैठक झुमरी तिलैया के शिव वाटिका में संपन्न हुई, जिसमें देशव्यापी होने वाली शौर्य जागरण यात्रा के तहत कोडरमा जिला में 1 अक्टूबर को शौर्य जागरण रथ प्रवेश करेगा। जो रथ पूरे जिले में भ्रमण करते हुए गिरिडीह जिला की ओर प्रस्थान करेगी। यह 8 अक्टूबर को रांची के धुर्वा मैदान में विश्व हिंदू परिषद का भव्य शक्ति प्रदर्शन करेगा। जिसमें लाखों स्वयंसेवकों की उपस्थित होगी और कोडरमा जिला से भी लगभग 1000 की संख्या में भाग लेंगे। शौर्य जागरण रथ का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिस प्रकार श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिये और अपना राशि समर्पण किया। उसी समर्पित राशि से अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा 20 जनवरी से 25 जनवरी के बीच होना तय है। इसलिए शौर्य जागरण रथ के माध्यम से सभी आम जनों को निमंत्रण भी दिया जाएगा कि इस प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेकर आप भी सहभागी बने। बैठक को संबोधित करते हुए इस शौर्य जागरण यात्रा के मुख्य संरक्षक एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह ने उपर्युक्त विषय की जानकारी देते हुए कहा कि आप सभी सनातनी परिवार इस कार्यक्रम में बढ़-कर कर हिस्सा लेकर कोडरमा जिला में भव्य स्वागत करें। यह रथ कोडरमा जिला के प्रवेश द्वार उरवां मोड, चंदवारा होते हुए झुमरी तिलैया बाजार भ्रमण करते हुए कोडरमा, डोमचांच नवलशाही, बरियारडीह होते हुए गिरिडीह जिला में प्रवेश करेगी। अपने संबोधन में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह समरसता प्रमुख मनोज चंद्रवंशी ने कहा कि इस पुनीत कार्य में सभी लोग जाति-पाति, भेद-भाव, उच्च-नीच को त्याग कर सभी समाज पंथ के लोग एक साथ मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन जागरण रथ यात्रा में शामिल होकर हिंदू एकता का परिचय दें। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी प्रखंड पालक पंचायत में जाकर समिति का निर्माण कर स्थापना दिवस का कार्यक्रम करते हुए शौर्य जागरण यात्रा के महत्व को बताते हुए इसमें शामिल होने का आग्रह करें। बैठक में विभाग मंत्री अनूप यादव ने सभी प्रखंडों का पालक नियुक्त किया, जो निम्न है : झुमरी तिलैया नगर के लिए संजय तर्वे, कोडरमा के लिए अभिनव पाठक, चंदवारा प्रखंड के लिए राजू यादव, डोमचांच प्रखंड के लिए आदित्य बरनवाल, जयनगर प्रखंड के लिए रंजन राज, मरकच्चो प्रखंड के लिए पंकज दुबे, सतगावां प्रखंड के लिए राजय वर्मा और पंकज दुबे की घोषणा की गयी। बैठक में विभाग गौ रक्षा प्रमुख अजय कुमार वर्मा, विभाग समरसता प्रमुख प्रवीण चंद्रा, जिला संरक्षक दीनानाथ पांडे, जिला कार्याध्यक्ष राजय वर्मा, जिला मंत्री पंकज दुबे, जिला सह मंत्री संजय तर्वे, जिला बजरंग दल संयोजक राजू यादव, विजय पांडे, आशुतोष भदानी, अभिनव पाठक, आदित्य बरनवाल, संतोष यादव, चंदन पांडे, भूपेंद्र सिंह, सतेंद्र सिन्हा, विनय सिंहा, अरविंद घरा, रामजी वर्मा, राकेश राजपूत आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। नगर परिषद अंतर्गत गुमो के वार्ड 19 ,20, 21 और 22 के सक्रिय लोगों ने गुमो के सर्वांगीण विकास और किए जाने वाले अच्छे कार्यों को लेकर बासंती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता दिनेश सिंह ने की।बैठक में लोगों ने हर्ष जताते हुए इस प्रकार के बैठक के आयोजन की सराहना की और कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास, युवाओं को अच्छी प्रेरणा देने संबंधी और अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं के निदान हेतु इस प्रकार की बैठक जागरूक लोगों ने आयोजित की है। हमें उम्मीद है की आने वाले दिनों में जागरूक लोगों के पहल से क्षेत्र का विकास और कुछ अच्छे कार्य होंगे । बैठक में लोगों ने कहा की गुमो और डोईयाडीह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। चौराही, गझंडी, भोंडो, अरागारो आदि गांव से जोड़ने वाला यह रास्ता गुमो चौक (बासंती दुर्गा मंदिर के समीप) पर मिलता है। इस चौक के आसपास विख्यात मंदिर जहां श्रद्धालुओं की भीड़ हमेशा लगी रहती है और कई स्कूल स्थित हैं। हजारों की आबादी वाला इस चौक के आसपास के गांव से लोगों का आना-जाना होता है।जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में भी यह क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित किया जा चुका था, क्योंकि पूर्व में इस मोड़ पर सड़क दुर्घटना से कई लोगों की मौतें हो चुकी है। एनएच द्वारा सड़क के निर्माण के बाद गाड़ियों की गति तीव्र हो गयी है।ऐसी स्थिति में एक अंडर पास रोड का होना नितांत जरूरी है। इसके साथ ही कई समस्याओं को लोगों ने बैठक में रखा। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 19 सितंबर दिन मंगलवार को मंदिर प्रांगण में ही सुबह 8 बजे एक वृहत बैठक की जायेगी। जिसमें क्षेत्र के सांसद और विधायक को भी आमंत्रित किया जायेगा। जहां लोकप्रिय नेताओं के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं के निदान हेतु अपील की जायेगी। बैठक में सर्वसम्मति से मनोज कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में संजय पांडे, सत्यदेव राय, आलोक पांडे, उमेश सिंह, बाली विश्वकर्मा, विनोद यादव, सिकंदर यादव, गुड्डू सिंह, मनोज साव, विक्की पेंटर, दिनेश वर्मा, कृष्ण यादव, दिलीप वर्मा, महेश वर्मा, बबलू मोदी, लालू सिंह, मिथुन सिंह, कुणाल सिंह, संजय साव, संजय राम, सुरेंद्र यादव, अशोक यादव, कृष्ण वर्मा, संजय वर्मा, मनोज वर्मा, कमल वर्मा, बुधन महतो, बसंत वर्मा, उपेंद्र वर्मा, राजू शर्मा, तपेश्वर शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में मंगलवार को माओवादियों द्वारा किये गये आईईडी विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) ने इस घटना को अंजाम दिया। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गोइलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुइरा और हाथीबुरु गांव के बीच एक इलाके में विस्फोट किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान लोबो गोप (25) और घायल की पहचान पाकुल बोदरा (26) के रूप में हुई है।एसपी ने बताया कि लोबो गोप विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि बोदरा की हालत स्थिर बतायी गयी है।
टीम एबीएन, गिरिडीह। गिरिडीह के मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम ने गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर एक बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने मुफस्सिल थाना इलाके के गादी श्रीरामपुर में संचालित नायक सुपर सीमेंट फैक्ट्री में छापेमारी कर चार ट्रैक्टर पत्थर को जब्त कर लिया है। पुलिस के पहुंचने के साथ ही फैक्ट्री मालिक और अन्य सदस्य मौके पर से फरार हो गये। यह फैक्ट्री चंदन साव नामक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से लंबे समय से चलाया जा रहा था और इस फैक्ट्री में जंगल वाले इलाके से अवैध रूप से पत्थर का उत्खनन कर फैक्ट्री में लाकर उसे पाउडर बनाकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जा रही थी। यह कारोबार पिछले लंबे समय से चंदन साव कर रहा था। इधर, पुलिस चंदन साव की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी कर रही है। वहीं इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से पत्थर फैक्ट्री चलाने वाले धंधेबाजों में भी हड़कंप मच गया है।
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 सितंबर से आयुष्मान भव: अभियान की ऑनलाइन शुरुआत करेंगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को दिन के 12 बजे से आड्रे हाउस में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं रांची के सांसद संजय सेठ व कांके विधायक समरी लाल सम्मानित होंगे। इस कार्यक्रम का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत 17 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच आयुष्मान योजना के जुड़े सभी हेल्थ व वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान मेले लगेंगे। इसमें मरीजों का इलाज होगा। साथ ही पात्र लाभुकों का कार्ड बनाया जायेगा।
हिंदी दिवस पूर्व संध्या पर आयोजित अभिनंदन समारोह में शिक्षकों को किया गया सम्मानितभारतीयम् कार्यक्रम के तहत लघु भारत सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजनटीम एबीएन, लोहरदगा। एमजी रोड लोहरदगा स्थित डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल में मंगलवार को हिंदी दिवस के पूर्व संध्या के उपलक्ष में आयोजित समारोह में स्कूल के शिक्षक- शिक्षिकाओं और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर स्कूल के बालक- बालिकाओं के द्वारा शिक्षकों के सम्मान में लघु भारतीयम् सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत देश के विभिन्न प्रांतो के लोक नृत्य- संगीत के अलावा योग और महापुरुषों के व्यक्तित्व पर संभाषण किया गया।समारोह का शुभारंभ अतिथि समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार, स्पोर्ट्स प्रमोटर-सह- शिक्षाविद् दीपक कुमार मुखर्जी और वीके बालान्जिनप्पा ने संयुक्त रूप से किया। वीके बालांजिनप्पा ने अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय से कोई काम असंभव नहीं है। हर बच्चे में कुछ न कुछ नैसर्गिक गुण होता है। उसे हम शिक्षक और बच्चे मिलकर संकल्पित होकर सिद्धि तक पहुंचने का काम करते हैं। हमेशा बड़ों से शिक्षा प्राप्त करते रहने की जरूरत है। बच्चे जितना विनम्र बनेंगे, उनकी क्षमता उतना ही बढ़ेगी। मनुष्य की महानता बुराई ग्रहण करके उसे विसर्जित कर देने में है। बुराई जैसे दूषित चीजों का मनन करना मूर्खता है। जिस तरह पेड़ में पत्ते पीले पड़ जाते हैं, तो उसे पेड़ त्याग कर देता है। इस तरह मनुष्य को पेड़ से भी अधिक ज्ञान के लिए यत्न करना चाहिए। ज्ञान की अनुभूति के लिए शिक्षकों पर भरोसा और विश्वास करना जरूरी है। दरअसल, किस्मत लेकर आना और कर्म लेकर जाने का नाम ही जिंदगी है। जीवन में जिस दिन हम सभी यह समझ गए की हमारे हार और जीत में हम स्वयं जिम्मेवार हैं। उसे दिन हम सभी सफलता के राह पर अग्रसर होंगे, इसे कोई रोक नहीं सकेगा।स्कूल की डायरेक्टर शामी बालान्जिनप्पा ने कहा कि महान गुरु वही होता है, जो मिट्टी से कुम्हार के जैसा सुन्दर मुर्ति का निर्माण करता है। शिक्षक अपना अंतर मन ज्ञान और प्रतिभा को अपने छात्र - छात्राओं को समर्पित करता है। बच्चों के भविष्य का और चरित्र निर्माण करने वाला ही दार्शनिक व्यक्ति शिक्षक होता है। भाषा, जाति और संप्रदायिक वाद से हटकर बच्चों को बेहतर नागरिक बनाने को कोशिश हम सभी को करना है। आप इंजिनियर हो, डॉक्टर हो, अधिकारी हो कुछ भी हो लेकिन आपका हृदय में देश के प्रति गर्व और त्याग के लिए सदैव तत्पर रहना है।उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन व्यर्थ होता है। यह युग प्रतिस्पर्धा का है। इसमें बच्चों को सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्न करना है। अपने माता-पिता गुरु और बड़ों का आदर - सम्मान करना अत्यन्त जरूरी है।समारोह विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अतिथि अतिथियों अभिभावकों और साथी विद्यार्थियों की खूब वाहवाही विद्यार्थी कलाकारों ने लूटी। जिसमें मैजिक शो, नागपुरी नृत्य शास्त्रीय नृत्य, मणिपुरी नृत्य, शिकारी नृत्य कव्वाली कार्यक्रमों से लोग मोहित हुए।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल चंद्रशेखर प्रसाद, निकेत साहू, मनीषा, रीतिका, साक्षी, महविश, नीदा, नूरजहां, सारा, असीता, पुष्पा, अंशु, सुशीला, यतिराज जायस, अली, हमन, मोबिन अंसारी, जानकी देवी, जीवन साहू, अयाज करीम आदि लोगों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में अभिभावकों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।
जावाखाड़ से ट्रैक्टर, रोटावेटर चोरी करने वाला अकाशी से गिरफ्तारटीम एबीएन, लोहरदगा। पेशरार थाना क्षेत्र के जावाखाड़ गत 12 दिसंबर 2022 को अज्ञात चोरों द्वारा ट्रैक्टर और रोटोवेटर की चोरी कर ली गयी थी। पेशरार थाना पुलिस ने तफ्तीश करते हुए भंडरा थाना के आकाशी से चोरी के ट्रैक्टर और रोटोवेटर के साथ आरोपी की गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।जानकारी अनुसार पेशरार थाना क्षेत्र के जवाखाड़ से कमिल तिर्की का स्वराज ट्रैक्टर रोटावेटर सहित अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिसकी शिकायत पेशरार थाना में किया गया। पेशरार थाना में कांड संख्या 23/2022 दिनांक 12- 12- 2022 धारा 379 भादवि दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू की गयी।11 सितंबर 2023 को भंडरा थाना क्षेत्र के आकाशी से ट्रैक्टर, रोटावेटर सहित चोरी का आरोपी शेख अजीम के पुत्र आजाद अंसारी को गिरफ्तार करते हुये जेल भेज दिया गया। मौके पर पेशरार थाना प्रभारी अख्तर अली, रामदेव राय, पवन सोरेन, सहायक आरक्षी मुकेश कुमार शर्मा, शस्त्र बल के जवान मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातू (रांची)। आजादी के 75 वें वर्ष अमृत महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को भाजपा के वरीय नेता डा राजाराम महतो के नेतृत्व में बारूडीह-पारमडीह एमसीएम कालेज प्रांगण में डोल -नगाड़ा व गाजे बाजे के साथ तथा जामुदाग हरिमंदिर प्रांगण परिसर में मेरा मिट्टी, मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ राजाराम महतो ने कहा कि दिल्ली में शहीदों की याद में बनने वाली अमृत वाटिका के लिए गांव के हर घर से मिट्टी संग्रहण किया जा रहा है। यह अभियान की शुरूआत देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों एवं वीरांगनाओं को सम्मान देने का उद्देश्य है। क्षेत्र के शहीद मिट्टी को एक कलश में एकत्रित कर जिला मुख्यालय भेजा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर कोईरी, बारेंदा भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कर्मकार, महामंत्री परिक्षित मंडल, एमसीएम कालेज के सचिव सिदाम महतो, प्राचार्य खुदीराम सिंह मुंडा, रविंद्र नाथ मेहता, प्रफुल्ल महतो, बसन्त महतो, कुलदीप महतो,स्थल मंडल, विरेंद्र महतो, राजेश महतो, मनोज महतो, जयपाल मुखियार आदि उपस्थित थे।
श्री राणीसती दादी जी का चार दिवसीय भादी महोत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू, आज होगा मंगल पाठ का आयोजन टीम एबीएन, कोडरमा। श्री राणी सती दादी जी का चार दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव के शुरूआत कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। इस कार्यक्रम के पहले अड्डी बंगला स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण में कलश की पूजा-अर्चना हुई। पूजा अर्चना पंडित अनिल मिश्रा ने करायी। इसमें यजमान के रूप में विपुल चौधरी, प्रीती चौधरी सम्मिलित हुए। इसके बाद पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, झुमरी तिलैया नगर प्रशासन हर्षवर्धन समाजसेवी अर्जुन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया। कलशयात्रा में 251 महिलाएं राजस्थानी वेशभूषा में शामिल हुई। वही पुरूष वर्ग कुर्ता पैजामा तथा पगडी में शामिल हुए।इसके अलावे श्रद्धालु भक्त श्री राणी सती दादी जी के प्रतिमा को पालकी में ले कर चल रहे थे वहीं नमो नारायणी बनी रूचिका बंसल अंजली लोहिया, सीमी शर्मा, शिवांगी सेखावत प्राची तुलसीयान, सिद्धि हिसारिया, रिद्धि हिसारिया, नंदी शर्मा, तनिषा शर्मा शामिल हुई। वहीं सैकडे हार्ट के स्कुल बच्चे ड्रम के साथ कतारबद्ध होकर चल रहे थे।इस अवसर पर एक सुसज्जित वाहन में श्री राणीसती दादी जी का विग्रह एवं दूसरे वाहन में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा चल रही थी। पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि जिला में आस्था के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। श्री राणी सती दादी जी सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करें।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर प्रशासक हर्षवर्धन ने कहा कि श्री राणी सती दादी जी से प्रार्थना करता हूं कि क्षेत्र तरक्की मार्ग पर अग्रसर हो और सुख-समृद्धि बनी रहे। धनबाद से आये अभिषेक सिंघल ने ऐसी मस्ती कहां मिलेगी दादी नाम रस पिले तू मस्ती में जी लो... हो रहो दादी के मंदिर में केशव चंदन के श्रृंगार... दादी दादी बोल दादी सुन लेगी... सजधज कर बैठी दादी जी बैठा बैठा मुुस्कारवा... जैसे भजनों पर श्रद्धालु गण झुम रह थे। श्री राणी सती भक्त समिति के अध्यक्ष गोपी कृष्ण अग्रवाल, सचिव हिमांशु केडिया, कार्यक्रम संयोजक अशोक पिलानियां, संरक्षक अनूप खाटूवाला, अरविद चौधरी, विपुल चौधरी, प्रदीप कंदोई, संजय नरेड़ी, संतोष लडढा, संजय खेमानी, संदीप हिसारिया, गोपाल सर्राफ, महेश दारूका, प्रदीप अग्रवाल नवाब, आशीष केडिया, कैलाश चौधरी, श्यामसुंदर सिंघानिया, महेश दारूका, किशन संघई, संजीव खेतान, संजीव खेतान, संजीव अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, पियुष लोहिया, पियुष सहल, चिंटु अग्रवाल, पप्पु सिंह, जय दाहिमा, ऋषभ दारूका, उमंग कंदोई, विजय अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, प्रदीप खाटुवाला आदि उपिस्थत थे। वहीं दूसरी ओर शोभा यात्रा में नगरपर्षद के द्वारा साफ-सफाई एवं पानी की समुचित व्यवस्था की गई थी। बुधवार को श्री राणी सती मंदिर में सस्वर मंगलपाठ का आयोजन किया जायेगा।जैन समाज एवं मारवाड़ी युवा मंच ने किया भव्य स्वागतझुमरीतिलैया। श्री दिगंबर जैन समाज झुमरीतिलैया में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच ठंडा पेयजल एवं शर्बत का वितरण किया। इस अवसर पर जैन समाज के सुशील छाबड़ा, सुरेश झांझरी, नवीन जैन, निवर्तमान वार्ड पार्षद पिंकी जैन, राजकुमार अजमेरा, अजय सेठी, संजय छाबडा, समेत जैन समाज के कई सदस्य उपस्थित थे। वहीं दुसरी ओर मारवाडी युवा मंच के द्वारा पेय जल व शरबत की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष राज पचीसिया सचिव आशीष जोशी, संजय ढोल्या, आशीष शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.