Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
एसआर डीएवी पुंदाग में कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर
Published / 2023-09-13 22:15:47
एसआर डीएवी पुंदाग में कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में शिक्षकों के लिए कौशल विकास कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें संसाधक के रूप में आईआईटी रुड़की से शिक्षित शिवराम, आईआईएम कोलकाता से शिक्षित मनीष कुमार झा तथा कौशल विकास के क्षेत्र में कार्यरत सुधा उपस्थित थीं। उन्होंने शिक्षकों को संप्रेषण कौशल, आलोचनात्मक सोच, डिजिटलाइजेशन, आर्थिक प्रबंधन, सृजनात्मक सोच का विकास आदि विषयों पर उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में कौशल विकास को विशेष महत्त्व दिया गया है। चूंकि 14 वर्ष की अवस्था तक बच्चों के मस्तिष्क का अधिकतर विकास हो चुका होता है। इसलिए बच्चों को बचपन से ही ऐसे अवसर प्रदान किये जाने चाहिए, जिससे उनका समुचित विकास हो सके। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दौर में सभी शिक्षकों को नई शिक्षा नीति में समाहित सभी बिंदुओं की समझ रखनी चाहिए तथा कक्षा में उन्हीं के अनुरूप शिक्षण कार्य करना चाहिए। सभी शिक्षकों को कौशल विकास के क्षेत्र में योगदान देने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकि हर शिक्षक बहुमुखी प्रतिभा का धनी होता है। जिसके पास जो अतिरिक्त जानकारी हो, कृपया विद्यार्थियों के साथ अवश्य ही साझा करे। कार्यशाला में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य ने सभी संसाधकों का धन्यवादज्ञापन किया।

धनबाद : बरोरा मुखिया के ड्राइवर को मारी गोली, मौत
Published / 2023-09-13 22:14:03
धनबाद : बरोरा मुखिया के ड्राइवर को मारी गोली, मौत

हत्या की जांच में जुटी पुलिसएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मंदरा कॉलोनी में बुधवार को मंदरा पंचायत की मुखिया का चालक धीरज रवानी (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद मृतक के मामा प्रदीप रवानी स्थानीय लोगों की मदद से कतरास में निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव घर पर पड़ा हुआ। आरोपी टिंकू ठाकुर को बरोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में जुटी है। मृतक और आरोपी अपर मंदरा का ही रहनेवाला है। मुखिया आवास भी अपर मंदरा में है। घटना के संबंध में मृतक के मामा ने बताया कि धीरज स्कार्पियो चलाकर कहीं से आकर काली मंदिर के समीप खड़ी कर बाहर निकला था। इसी बीच टिंकू ठाकुर ने सामने से दो गोली मार दिया जिससे धीरज के जमीन पर गिरने के बाद पीछे से एक गोली मारकर फरार हो गया। इसके बाद मृतक के मामा प्रदीप रवानी के घर पर भी देख लेने की धमकी दिया। उन्होंने बताया कि हम हरिणा से आ रहे थे। इसी बीच भगीना को जमीन पर पड़ा देखा, तो स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले गया जहां मृत घोषित कर दिया। मृतक दो-तीन माह से मुखिया का गाड़ी चला रहा था। मृतक का पिता ज्ञान रवानी दैनिक मजदूर हैं। मृतक को पत्नी के अलावा एक छोटी बच्ची है।

रणनीति पर काम कर रहा इंडिया गठबंधन : हेमंत सोरेन
Published / 2023-09-13 22:13:00
रणनीति पर काम कर रहा इंडिया गठबंधन : हेमंत सोरेन

इंडिया को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन एबीएन सेंट्रल डेस्क। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की कॉ-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुधवार को दिल्ली में हुई। इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शिरकत किये। बुधवार की सुबह झारखंड सीएम दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) की 14-सदस्यीय समन्वय समिति की पहली बैठक आज होगी। इस बैठक में आगे की रणनीति, सीटों के तालमेल, चुनाव अभियान कार्यक्रम और जनसभाओं पर चर्चा होने की संभावना है।जानकारी के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के नई दिल्ली स्थित आवास पर यह बैठक होगी। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में आगे की रणनीति और चुनाव अभियान कार्यक्रमों के अलावा सीटों के तालमेल पर भी चर्चा संभव है। इंडिया कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक पर सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि हम पहले चर्चा किये गये फैसलों या प्रस्तावों की समीक्षा करेंगे। मुंबई बैठक में हमने मुद्दों पर पर्याप्त चर्चा की। अब समय आ गया है कि हमें लोगों के पास जाना चाहिए, उन्हें संगठित करना चाहिए। हमें देश के विभिन्न हिस्सों में विशिष्ट मुद्दों पर सार्वजनिक रैलियां, सार्वजनिक बैठकें आयोजित करनी चाहिए। सीट बंटवारे पर पहले से ही औपचारिक और अनौपचारिक बातचीत चल रही है। यह पहली बैठक है, हम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। डी राजा ने कहा कि सीपीएम ने अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं बताया है। वे अपना समय लेंगे, लेकिन सीपीआई से, मैं वहां जाउंगा। इस तरह मैं पूरे वामपंथ का भी प्रतिनिधित्व करूंगा। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज झा ने सोमवार को कहा था कि समन्वय समिति की पहली बैठक आगे के चुनाव अभियान और जनसभाओं के कार्यक्रम तय करने पर केंद्रित होगी। अगले लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने इंडिया का गठन किया है। इंडिया के घटक दलों के नेताओं की पिछले दिनों मुंबई में हुई बैठक में गठबंधन के भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए 14-सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया था।

इंद्रा कुमारी बनीं पशु सुरक्षा की झारखंड/बिहार नेशनल को-ऑर्डिनेटर
Published / 2023-09-13 18:38:16
इंद्रा कुमारी बनीं पशु सुरक्षा की झारखंड/बिहार नेशनल को-ऑर्डिनेटर

टीम एबीएन, रांची। इंद्रा कुमारी पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए बनी संस्था पशु क्रूरता रोकथाम संगठन (सोसाइटी फोर प्रीवेंशन आफ क्रूएलटी टू एनिमल/ SPCA) की झारखंड/ बिहार नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनायी गयी हैं। उक्त मनोनयन के बाद उन्होंने कहा कि देशभर में आजकल पशुओं के प्रति लोगों में कू्ररता का भाव दिख रहा है। ये अलग बात है कि लोगों को इनके प्रति लगाव बढ़ा है। लेकिन ये केवल निजी स्वार्थ में है। संस्था ने जिस उम्मीद के साथ मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है, उसपर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगी। बताते चलें कि वर्तमान में इंद्रा कुमारी श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की राष्ट्रीय प्रवक्ता, दलित सेना की प्रदेश अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार की प्रदेश सचिव व प्रदेश अध्यक्ष के पद पर काबिज हैं। इन पदों की जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन भी कर रही हैं।  संस्था के सचिव मनीष कुमार ने राष्ट्रीय संयोजक पद हेतु शुभकामनाएं दी और कहा कि संगठन को बढ़ाने और संचालन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। साथ ही पशु कल्याण के लिए इनकी प्रतिबद्धता रहेगी।

लातेहार : 11.590 किग्रा गांजा बरामद एक गिरफ्तार
Published / 2023-09-13 18:35:51
लातेहार : 11.590 किग्रा गांजा बरामद एक गिरफ्तार

यात्री बस से महिला कर रही थी गांजा की तस्करी, पुलिस ने रास्ते में किया गिरफ्तारटीम एबीएन, लातेहार। लातेहार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां गांजा की एक बड़ी खेप को पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि एक यात्री बस में सवार महिला चंद्रोती देवी गढ़वा जा रही थी। पुलिस ने इस यात्री बस में सर्च अभियान चलाकर चन्द्रोती देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके पास 11 किलो 590 ग्राम गांजा बरामद किया है। लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी गांजा की एक बड़ी खेप तस्करी को लेकर दूसरे प्रदेश गुजरात ले जाया जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर अवैध गांजा के तस्कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लातेहार थाना इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि एसपी को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद मिली सूचना के आधार पर छापेमारी के अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही तस्करी करने वाली एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि झारखंड पुलिस गांजा की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। पुलिस की टीम में इसमें लगातार सफलता मिल रही है। वहीं बरामद गांजा दूसरे प्रदेश गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पूछताछ के दौरान बताया कि गिरफ्तार महिला चन्द्रोती देवी अपने पति नंदलाल गुप्ता के हत्या करने के मामले में गुजरात जेल जा चुकी है। जेल से निकलने के बाद फिर से गांजा के अवैध तस्करी करना शुरू किया था। गिरफ्तार महिला धर्म भक्ति सोलवा सूरत राज्य की रहने वाली है और उनके तीन सहयोगी नितेश कुमार सुहावन कुमार और राकेश कुमार अवैध गांजा की तस्करी में शामिल है जिसे पुलिस ने हटिया स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

आयुष्मान भव: कार्यक्रम में दिख रही गरीबों की हकमारी : संजय सेठ
Published / 2023-09-13 18:34:39
आयुष्मान भव: कार्यक्रम में दिख रही गरीबों की हकमारी : संजय सेठ

आयुष्मान भव: कार्यक्रम में भी दिखी सियासत भाजपा ने उठाया गरीबों की हकमारी का मुद्दा टीम एबीएन, रांची। रांची के आड्रे हाउस में झारखंड के राज्यपाल और स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ हो रहा था। इस मौके पर रांची से भाजपा सांसद संजय सेठ ने आयुष्मान भारत में गड़बड़ी का मामला उठाया और गरीबों की हक मारी करने वाले लोगों को सजा देने की मांग की। इसी मंच से झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड के 29 लाख लोगों को उनका हक देते हुए केंद्र सरकार से आयुष्मान भारत का लाभ देने की मांग बीजेपी सांसदों से करने को कहा। भाजपा सांसद ने उठाया गरीबों की हकमारी का मुद्दा झारखंड के राज्यपाल की मौजूदगी में राजधानी रांची में भी आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर भी सियासी रंग देखने को मिला। बीजेपी सांसद संजय सेठ ने कहा कि पीएम मोदी देश के लोगों को आयुष्मान भारत का लाभ दे रहे हैं।पर दुख का विषय है कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कुछ लोग गरीबों का हक मार रहे हैं। वैसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि कोई किसी गरीब का हक न मारे, स्वास्थ्य मंत्री इस पर कार्रवाई करें।

वाइबीएन विवि में मना मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम
Published / 2023-09-13 18:28:04
वाइबीएन विवि में मना मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

विवि के एनएसएस प्रकोष्ठ ने गांव-गांव से जुटायी गयी माटी कला सांसद संजय सेठ को सौंपीटीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13/9/23  को वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची ने युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम किया। जिसमें सांसद संजय सेठ ने पंचप्राण की शपथ दिलायी और विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ ने गांव-गांव की माटी कला के रूप में विश्वविद्यालय के द्वारा उन्हें दिया। जिसे वे भारत सरकार को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को अपने गांव की मिट्टी से जुड़कर रहने की जरूरत है, तभी राष्ट्र सुदृढ़ होगा।मौके पर मैराथन का आयोजन रेड रिबन क्लब ने किया, जिसे सांसद संजय सेठ एवं विश्वविद्यालय के चेयरमैन रामजी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता करायी गयी। इस दौड़ प्रतियोगिता में कुल 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों के नाम निम्न हैं :  पुरुष वर्ग में मोहम्मद इमरान अजीज, विनय, विकास, दयानिधि पात्रा और ज्ञान कपरी एवं महिला वर्ग में  पूनम टोपनो, ममता कुमारी, तियाराज, मनीता किस्कू एवं मनीषा तिर्की। मौके पर एनएसएस स्टेट को-आर्डिनेटर डॉ बृजेश कुमार सिंह, एनवाईके डिप्टी डायरेक्टर डॉ एसपी सिंह, एनवाईके के गौरव अग्रवाल अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। इसमें विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें चेयरमैन रामजी यादव, सीईओ इंजीनियर दीपक कुमार,  कुलपति डॉ एसपी यादव, कुलसचिव रमण दुबे, डीएसडब्ल्यू डॉ अर्पणा शर्मा, एनएसएस को-आॅर्डिनेटर कौशल कुमार, एनएसएस प्रोग्राम आॅफिसर डॉ अंजनी कुमार सिंह, एनएसएस एवं आरआरसी समिति और स्पोर्ट्स कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुआ गुरुनानक सेवा जत्था
Published / 2023-09-13 18:23:22
राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुआ गुरुनानक सेवा जत्था

आयुष्मान भव: अभियान को लेकर आयोजित समारोह में गुरु नानक सेवक जत्था के सूरज झंडई को राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान टीम एबीएन, रांची। भारत सरकार ने आज आयुष्मान भव: अभियान की शुरूआत की। झारखंड में इस अभियान की शुरुआत आज आड्रे हाउस रांची में हुई। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन में अहम योगदान निभाने के लिए गुरुनानक सेवक जत्था के सूरज झंडई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ और झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के सचिव अरुण सिंह समेत अन्य मौजूद थे। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

अपनी शक्ति और योग्यता को पहचानें महिलाएं : शालिनी गुप्ता
Published / 2023-09-13 18:22:31
अपनी शक्ति और योग्यता को पहचानें महिलाएं : शालिनी गुप्ता

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। कोडरमा प्रखंड के पंचायत भवन अंबाटांड़ में चाराडीह आजीविका महिला संकुल संगठन स्वलंबी सहकारी समिति लिमिटेड कलस्टर की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें पांच पंचायत डुमरडीहा, छतरबर, चाराडीह, बेकोबार उत्तरी व बेकोबार दक्षिणी के 18 गांव की 397 समूह से जुडी महिलाएं शामिल हुए। मौके पर जेएसएलपीएस द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में कोडरमा प्रखंड के सामुदायिक समन्वयक राजकुमार चौधरी ने कहा कि 380 समूह को सीसीएल (क्रेडिट से लिंकेज) करा दिया गया है। वहीं महिलाएं अब समूह में 15 हजार से 75 हजार रुपया एक प्रतिशत मासिक ब्याज पर स्वरोजगार शुरू कर सकती है। जिसमें मुर्गी पालन, डेयरी, बकरी पालन, आचार निर्माण, मशरूम उत्पादन आदि शामिल है। महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए बीओआई द्वारा संचालित आरसेटी में प्रशिक्षण भी दिलाया जाता है। ग्रामीण बैंक के सहायक मैनेजर सुमित कुमार ने केंद्र और राज्य संचालित योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, मुखिया कन्हाई यादव, लक्ष्मण प्रसाद मंडल, उपमुखिया बलदेव रजक, सहायता समूह की अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, सचिव अनीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कोषाध्यक्ष मालती कुमारी ने चाराडीह कलस्टर में जमा राशि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बतौर मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने कहा कि महिला स्वालंबी बन कर अपने घर से ही कार्य को अंजाम दे सकती है। महिला सशक्तिकरण के तहत सरकार कई व्यवसाय से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति और योग्यता को पहचाने और ईमानदारी के साथ अपने कार्यों को अंजामन दें। पहले साधारण महिला घर की दहलीज से नहीं निकलती थी। अब हर क्षेत्र में अपनी कुशल शक्ति से व्यवसाय के साथ-साथ अपने घर को चला रही है। समाज के विकास में महिलाएं अहम भागीदारी निभा रही है। मुद्रा लोन सहित अन्य लोन लेने के लिए प्रज्ञा केंद्र और बैंकों से संपर्क कर सकते हैं। वहीं मुखिया सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि महिला संगठित होकर किसी भी कार्य को बखूबी निभा सकती है। जरूरत है केवल उन्हें आगे बढ़ने की। मंच संचालन आशा कुमारी ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.