Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
17 को अग्रसेन भवन में होगी चित्रकला, कविता पाठ एवं शतरंज प्रतियोगिता
Published / 2023-09-15 21:16:54
17 को अग्रसेन भवन में होगी चित्रकला, कविता पाठ एवं शतरंज प्रतियोगिता

टीम एबीएन, रांची। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत अग्रवाल सभा रांची के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन भवन मे 17 सितंबर दिन रविवार को प्रात: 9 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता एवं शतरंज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया मंत्री मनोज चौधरी एवं जयंती संयोजक सज्जन पाड़िया ने बताया कि इन तीनों प्रतियोगिताओं को चार वर्गों में बांटा गया है। इन प्रतियोगिताओं को विभिन्न विद्यालयों के कक्षाओं के बाल वर्ग, सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग के समाज के बच्चे भाग लेंगे। अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 17 सितंबर को ही कार्यक्रम के दौरान अग्रेसर पत्रिका का विमोचन भी किया जायेगा। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा रांची के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

रोटरी क्लब कोडरमा ने मनाया हिंदी दिवस
Published / 2023-09-15 16:48:53
रोटरी क्लब कोडरमा ने मनाया हिंदी दिवस

 टीम एबीएन,कोडरमा। रोटरी क्लब कोडरमा सभागार में हिंदी दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ सभा की शुरुआत हुई। अध्यक्ष विकास सेठ ने स्वागत भाषण दिया। सचिव नवीन जैन ने महत्वपूर्ण घोषणा की।रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर कुमार पुजारा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन, रितु सेठ, कैलाश चौधरी, रोटेरियन अमित कुमार, प्रवीण बरनवाल,सुरेश सेठी, धर्मेंद्र प्रसाद ने हिंदी दिवस पर अपनी बातों को रखा और कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति है। हिंदी में बात करने से आत्मीयता और सरलता नजर आती है। पूरे देश की आधी आबादी हिंदी राष्ट्रभाषा को अपना मानती है।हिंदी में जो अपनापन है वह किसी भाषा में नहीं है। हमें अपने बच्चों को अपने राष्ट्रभाषा में मजबूत बनाना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद ने राष्ट्रभाषा हिंदी को आगे बढ़ाने में सबसे अधिक योगदान दिया।यही कारण है कि आज भारत अपनी संस्कृति और राष्ट्रभाषा के कारण विश्व गुरु बनने की राह पर है। राष्ट्रभाषा में देश के मिट्टी की महक आती है। यह सभी जानकारी रोटरी सचिव नवीन जैन ने दी।

बोकारो : महिला की मौत के बाद सदर अस्पताल में परिजनों का हंगामा
Published / 2023-09-15 14:59:55
बोकारो : महिला की मौत के बाद सदर अस्पताल में परिजनों का हंगामा

टीम एबीएन, बोकारो। बोकारो सदर अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया है। मृतक राबड़ी देवी 22, दूंधीबाद को ऑपरेटिव खटाल की रहने वाली है। कल मॉर्निंग में डिलीवरी के लिए पांच बजे लेकर आये थे। कल दोपहर के 2.35 में ऑपरेशन करके बच्चा हुआ। आज सुबह तक सब ठीक था। मरीज को दवा देने के बाद महीज की हालत खराब होने का आरोप लगाया गया है। हालत खराब होने के बाद आज सुबह आईसीयू में भर्ती किया गया था। जिसके कुछ देर के बाद मौत हो गई और फिर हंगामा शुरू हुआ। मौके पर पुलिस आई हुई है।

झारखंड : लगातार बढ़ते डेंगू से अबतक एक दर्जन मौतें
Published / 2023-09-15 14:18:08
झारखंड : लगातार बढ़ते डेंगू से अबतक एक दर्जन मौतें

950 पहुंची मरीजों की संख्याटीम एबीएन, रांची। झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया से संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ रही है। गुरुवार शाम तक राज्य में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर करीब 950 हो गयी है। बीते दो महीनों में डेंगू और इससे मिलते-जुलते लक्षणों से कम से कम एक दर्जन मरीजों की जान चली गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू जैसे लक्षणों से मरने वाले मरीजों के नमूने एलिजा टेस्ट के लिए भेजे हैं। विभाग का कहना है कि राज्य में डेंगू की पॉजिटिविटी रेट 14 फीसदी तक पहुंच गयी है। राज्य के सरकारी अस्पतालों में बनाये गये डेंगू वार्ड लगभग फुल हो गये हैं। डेंगू संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) में हैं। जिले में अब तक कुल 4869 सैंपल की जांच हुई है, जिसमें 651 डेंगू पाजिटिव मिले हैं। वर्तमान में 290 मरीजों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इनमें नौ की स्थिति गंभीर है, जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, 281 मरीजों का इलाज सामान्य वार्डों में चल रहा है। इस जिले में डेंगू जैसे लक्षणों से कम से कम दस मरीजों की मौत हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग आधिकारिक तौर पर इतनी मौतों की पुष्टि नहीं कर रहा।इसी तरह रांची में डेंगू के 150 से ज्यादा मरीजों का इलाज रिम्स, सदर हॉस्पिटल एवं अन्य प्राइवेट हॉस्पिटलों में चल रहा है। बुधवार को हजारीबाग जिले में एक बच्चे और जमशेदपुर में 11 साल के किशोर की मौत की खबर डेंगू से मिलते-जुलते लक्षणों की वजह से हुई।साहिबगंज में डेंगू और चिकगुनिया जैसे लक्षणों से पीड़ित से करीब 150 मरीजों का इलाज चल रहा है। धनबाद में 45, सरायकेला में 40 और हजारीबाग में कम से 15 मरीजों को इलाज के लिए हॉस्पिटलों में दाखिल कराया गया है। रिम्स के सुपरिटेंडेंट डॉ हिरेंद्र बिरुआ के मुताबिक हॉस्पिटल पर डेंगू से पीड़ित मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर दबाव बढ़ा है।

विधायक ढुल्लू महतो की मां के निधन पर भाजपा ने सिनीडीह में की शोक सभा
Published / 2023-09-15 14:12:57
विधायक ढुल्लू महतो की मां के निधन पर भाजपा ने सिनीडीह में की शोक सभा

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। मधुबन थाना क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी ने सिनीडीह समुदाय भवन में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मां रुकवा महताईन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौर चन्द बाउरी उपस्थित रहे।गौर चन्द बाउरी ने कहा कि स्वर्गीय रुकवा महताईन एक शेरनी थी, जो शेर जैसा बेटा गरीबों को सेवा करने के लिए देकर गयी हैं। जब तक सूरज चांद रहेगा रुकवा महताईन का नाम रहेगा... नारा लगाते हुए एक मिनट मौन रख उसके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पा माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल बाउरी काफी सक्रिय रहे।मौके पर जगदीश कर्मकार, सुजीत गयाली, लाल बहादुर यादव, नेपाल रवानी, रामचंद्र साव, गोपाल बाउरी, शैलेंद्र यादव, लालू बाउरी, शुक्लू गोप, कमलेश्वर दास, आनंद बाउरी, बिरेन उरांव, अर्जुन भुइयां, सुरेश यादव, राजेंद्र रजवार, विकास रजवार, अर्जुन सिंह, जगनारायण चौहान, आर्यन बाउरी, टिंकू बाउरी, अंशु बाउरी, भोलू पासवान, निखिल बाउरी आदि लोग उपस्थित रहे।

निरसा : ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एनएच-दो जाम
Published / 2023-09-14 23:36:46
निरसा : ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एनएच-दो जाम

एबीएन न्यूज नेटवर्क, निरसा। धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-टू में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। सड़क दुर्घटना से नाराज लोगों ने एनएच-टू को जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। जाम में झारखंड-बंगाल आने-जाने वाली बसों के अलावा छोटी-बड़ी गाड़ी और एंबुलेंस भी फांसी हुई है। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को निकाला जा रहा है। दूसरी ओर, बारिश के बावजूद लोग मुआवजे की मांग को लेकर जाम स्थल पर डटे रहे।सूचना पाकर विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, मुखिया पति संजय महतो, पंचायत समिति सदस्य जावेद अंसारी, भाजपा नेता मधुरेंद्र गोस्वामी, शिव कुमार दारुका, कुंदन सिंह के अलावे थाना प्रभारी दिलीप यादव, अंचलाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता सहित अन्य पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा ट्रक मालिक को बुलाकर एवं सरकारी मद से उचित मुआवजा की मांग की जा रही है। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची।

हजारीबाग : दो अंतर्जिला चोर गिरफ्तार
Published / 2023-09-14 20:40:11
हजारीबाग : दो अंतर्जिला चोर गिरफ्तार

अंतरजिला चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, चोरी करते दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तारटीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग जिला के डेमोटांड़ स्थित फैक्ट्री में चोरी करने के क्रम में सुरक्षा कर्मियों ने दो चोर को पकड़ लिया। अन्य आरोपी गोली फायरिंग करते फरार हो गए। चोरी के समान ढोने के लिए इस्तेमाल वाहन को सुरक्षा कर्मियों और ग्रामीणों ने जब्त किया है। आरोपियों के पास से ताला तोड़ने, मशीन का मोटर खोलने में प्रयुक्त समान बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों से मुफस्सिल पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार डेमोटांड, मोरांगी, बभनी, चापवा स्थित कई बंद फैक्ट्रियों का मोटर चोरी की लगातार घटना हो रही थी। इसके मद्दे मुफ्फसिल थाना प्रभारी बजरंग महतो फैक्ट्री के आसपास ग्रामीणों की बैठक कर ऐसी घटना को रोकने के लिए पुलिस को सहयोग करने की बात कही थी। 13 सितंबर की देर रात डेमोटांड स्थित कुरकुरे लेज फैक्ट्री के गोदाम में घुसे। आसपास के फैक्ट्री के कमांडो सिक्योरिटी गार्ड और ग्रामीनो को इसकी जानकारी हुई।इसके बाद मुफ्फसिल पुलिस को सूचना दिया। सभी की सक्रियता से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। जबकि अन्य चार आरोपी गोली फायरिंग करते हुए फरार हो गये।

जामताड़ा : एसबीआइ एटीएम काट कैश चोरी का प्रयास
Published / 2023-09-14 20:39:19
जामताड़ा : एसबीआइ एटीएम काट कैश चोरी का प्रयास

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया से एसबीआई एटीएम काटकर ले जा रहे बदमाशों का प्रयास असफल रहा। घटना बीती रात की है। बताया जाता है कि कालाझरिया एसबीआई के बाहर लगे एटीएम को बदमाशों ने गैस कटर से काटा। जिसके बाद बोलेरो वाहन में लोड कर गोविंदपुर- साहिबगंज हाइवे में नारायणपुर की ओर भाग रहा था। इसी बीच पूरे घटना की जानकारी जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी को मिली। जिसके बाद जिले भर के सभी थाने में एंटी क्राइम जांच शुरू कर दी। पुलिस की तत्परता से नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाही के समीप एटीएम व एक चार पहिया वाहन को बरामद किया। लेकिन सभी बदमाश भागने में सफल रहा। बोलेरो वाहन से पुलिस ने एटीएम के अलावा गैस कटर भी बरामद किया है। एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि एटीएम को बरामद कर लिया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल होगी।

राजभवन के समक्ष एचइसी के कर्मचारियों और विपक्षियों का धरना
Published / 2023-09-14 20:37:46
राजभवन के समक्ष एचइसी के कर्मचारियों और विपक्षियों का धरना

केंद्र पर एचईसी को कमजोर करने का आरोपटीम एबीएन, रांची। कभी देश के नौ रत्नों में शुमार रांची का हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचइसी) आज बीमार हालत में है। पूंजी के अभाव में यह अपने असाइनमेंट को पूरा नहीं कर पा रहा है तो 18 महीनों से यहां के कर्मचारियों, मजदूरों और अधिकारियों को वेतन नहीं मिला है। ऐसे में एचईसी कर्मचारियों के विभिन्न संघ पहले से ही धरना प्रदर्शन करते रहे हैं। इसी कड़ी में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने एचईसी को बचाने की लड़ाई को अपने हाथों में ले लिया है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा स्थापित की गई रांची के एचईसी को बचाने के लिए गुरुवार को इंडिया गठबंधन दलों के नेताओं ने राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और आगे जोरदार आंदोलन की घोषणा की। वहीं एचईसी के कर्मियों ने हरमू से राजभवन तक आक्रोश मार्च निकाला, जिसमें इंडिया गठबंधन दलों के कई नेता भी शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि एचईसी का हर कर्मचारी और अधिकारी काम करना चाहता है। देश के विकास में अपना योगदान देना चाहता है लेकिन एचईसी केंद्र की साजिश का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि एचईसी के पास इतनी पूंजी नहीं है कि वह अपने पूर्व में लिये गये वर्क आर्डर को पूरा कर सके। उन्होंने कहा कि जानबूझकर एचईसी में फुल टाइम निदेशक नहीं रखा जा रहा है और प्रभारी निदेशक की नियुक्ति कर एचईसी को बंद करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 महीने से एचईसी कर्मियों को वेतन नहीं मिला है, ऐसे में उनका दर्द समझा जा सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एचईसी की नहीं है बल्कि उन सभी सार्वजनिक संस्थानों को बचाने की है जिसे केंद्र सरकार बंद करने पर तुली है। एचइसी कर्मचारियों के साथ झामुमो इंडिया गठबंधन दलों के धरना में शामिल हुए झामुमो नेता मुस्ताक अंसारी ने कहा कि महंगाई के इस दौर में जब 18 महीने से सैलरी नहीं मिले तो यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि गृहस्थी कैसे चलती होगी। उन्होंने कहा कि इंडिया दलों के साथियों के साथ मिलकर अब झामुमो निर्णायक रूप से एचईसी को बचाने की लड़ाई लड़ेगा। ठीक नहीं एचईसी का हाल- राजद एचईसी की बदहाली पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता रंजन यादव ने कहा कि जिस एचईसी ने चंद्रयान 3 और आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग पैड बनाकर भारत का नाम दुनिया में रोशन करने में अपना योगदान दिया लेकिन यहां के कर्मचारियों को 18 महीने से वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एचईसी की लड़ाई लंबी है और रांची से लेकर दिल्ली तक ये लड़ाई लड़ी जायेगी। कर्मचारियों के दर्द को समझने की जरूरत एचईसी को बचाने के लिए राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन में शामिल हजारों कर्मचारियों में से एक रामू मंडल का दर्द यह बताने के लिए काफी है कि केंद्र सरकार के प्रतिष्ठान में काम करने के बावजूद कैसे उनकी गृहस्थी बर्बाद हो रही है। रामू मंडल कहते हैं कि वह एचईसी में फोर्थ ग्रेड स्टाफ हैं। 18 महीने से वेतन नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई छूट गयी है। अब दुकानदार भी उधार में राशन नहीं देते, अलग अलग परिवार वालों से कर्ज लेकर किसी प्रकार घर चला रहे हैं। इंडिया दलों के धरना प्रदर्शन में सीपीआई के जिला सचिव महेंद्र पाठक, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव, रंजन यादव, सीपीआई के अजय सिंह, झामुमो के डॉ हेमलाल मेहता, अंतु तिर्की, कांग्रेस के अजय नाथ शाहदेव, सुबोधकांत सहाय, राकेश किरण सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता शामिल हुए। इस आंदोलन में एचईसी के कई मजदूर संगठनों ने भी भाग लिया। रांची में धरना प्रदर्शन के बाद इसी महीने लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान एचईसी के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर मंतर पर भी धरना प्रदर्शन करने की योजना पर चर्चा की गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.