Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान
Published / 2023-09-16 16:29:58
श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

समूची मानवता को एक लड़ी में पिरोने का संदेश है गुरु ग्रंथ साहिब : शालिनीटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। डॉक्टर गली स्थित कलगीधर गुरुद्वारा एवं पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व के मौके पर दीवान सजाया गया। विशेष दीवान की शुरुआत कीर्तन से हुई, जिसमें प्रथम खजूरी जत्था ने शबद कीर्तन किया। शबद कीर्तन प्रस्तुत करते हुए हुजूरी रागी जत्था भाई हरभजन सिंह तखत के द्वारा लख खुशियां पात साहिया के सतगुरु नदर करे... आज्ञा भई अकाल की तभी चलायो पंथ... रंग राता मेरा साहिब... आदि शब्द गायन कर संगत कर गुरु वाणी से जोड़ा। कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करते हैं। मानवता का मार्गदर्शन करते हैं। हमें सेवा, करुणा, सौहार्द सीखाते हैं। अन्याय के आगे कभी नहीं झुकने की भी शिक्षा देते हैं। वहीं पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के प्रकाश पर्व पर बधाई दी और ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और कहा कि गुरु ग्रंथ साहब हमें पवित्र शिक्षा देने के साथ लाखों लोगों को शक्ति भी प्रदान करते है। मानवता को एक लड़ी में  पीरोने का संदेश है। गुरु ग्रंथ साहिब सिखों में जीवंत गुरु के रूप में श्री गुरु ग्रंथ साहिब केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि समूची मानवता के लिए आदर्श है और मानवता, समरसता का संदेश भी देते हैं। तभी आदर्श जीवन का पवित्र ग्रंथ है श्री गुरु ग्रंथ साहिब। उन्होंने आगे कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहब काम, क्रोध, लोभ, अहंकार को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु मानते हुए उसे पराजित करने के लिए परमात्मा की शरण में जाने की प्रेरणा दी। वहीं पूर्व जीव अध्यक्ष शालिनी गुप्ता को अंजू छाबड़ा ने सिरोपा भेंट किया। ग्रंथि निरंजन सिंह, राजा सिंह ने भी अपने भजनों से संगत को निहाल किया। मौके पर सचिव संजू लंबा, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह, गीता लंबा, हरजिंदर भल्ला, जशवंत सिंह, प्रिंस भाटिया, राजू अजमानी, किशन भाटिया, जगदीश अजमानी, गुरदीप सिंह सहित कई महिलाएं उपस्थित हुई। वहीं दूसरी और गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां ग्रंथि सरदार राजा सिंह के अलावा जसवीर कौर, अमरजीत कौर, सिम्मी सलूजा, हरभजन सिंह बग्गा ने सबद कीर्तन प्रस्तुत किया। मौके पर प्रधान हरजीत सिंह बधाई दी। पूर्व सचिव यशपाल सिंह गोल्डन ने कहा कि 1604 ईस्वी में पहली बार प्रकाश उत्सव आज के दिन मनाया गया। इस अवसर पर सचिव शम्मी सलूजा, कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह खालसा के अलावा मनजीत सिंह, मनमोहन सिंह, अवतार सिंह, विक्की सलूजा, सरदार सुरेंद्र सिंह, जगदीश सलूजा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। यहां भी सुबह में लंगर का आयोजन किया गया। वहीं देर शाम को गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा में कीर्तन का आयोजन किया गया। कुलदीप सिंह ने शबद कीर्तन किया। प्रधान बलबीर सिंह भाटिया, महेंद्र सिंह भाटिया, हरीश होरा, गुरजीत सिंह भाटिया, जितेंद्र सिंह भाटिया, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। मंच संचालन यशपाल सिंह गोल्डन ने किया।

कोडरमा : जेजे कॉलेज के बीएड संभाग में नये नामांकित प्रशिक्षुओं का स्वागत समारोह
Published / 2023-09-16 16:22:04
कोडरमा : जेजे कॉलेज के बीएड संभाग में नये नामांकित प्रशिक्षुओं का स्वागत समारोह

टीम एबीएन, कोडरमा। शुक्रवार को  बीएड में नामांकित सत्र 2023-25 के नये प्रशिक्षुओं का स्वागत समारोह का आयोजन सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं के द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार के द्वारा किया गया जिसमे कॉलेज के प्राचार्य डॉ मिथिलेश उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में नव नामांकित प्रशिक्षुओ को चंदन टीका तथा फूल माला के साथ बीएड विभाग के मुख्य द्वार तक ढोल नगाड़ा के साथ परक्ष करके लाया गया।फिर बीएड विभागाध्यक्ष, प्राचार्य, महाविद्यालय बरशर डॉ अनिल कुमार तथा अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यकर्म की शुरुआत को गति प्रदान किये।सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं द्वार एक से एक रंगारंग कार्यक्रम, नृत्य, गीत संगीत तथा नाटक पेश किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने नये प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहे की कॉलेज परिवार के लिए यह सौभाग्य और गौरव की बात है कि आप लोगों ने हमारे महाविद्यालय को चुना और इसमें नामांकन करायें। हम आपको उच्च शिक्षा प्रदान करने की कोशिश करेंगे और महाविद्यालय आपसे अनुशासन में रहने की उम्मीद करते है तथा महाविद्यालय के अनुशासन भंग करने वाले विद्यार्थियों को जरा भी बक्शा नहीं जायेगा। प्राचार्य महोदय ने वहीं अपने भाषण के दरम्यान में हाल ही में ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी) के तीन माह के कठिन ट्रेनिंग करके लौटे बीएड के पूर्व विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ बिजेंद्र कुशवाहा का मान सम्मान किए और उन्हें इस उपलब्धि पर ढेर सारा बधाई और शुभकामनाएं दिये।विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने नव नामांकित प्रशिक्षुओ को संबोधित करते हुए कहे की आपको अपने सीनियर से सीखने की जरुरत है। जिस प्रकार से आपके सीनियर इस विभाग को अपना योगदान दिये। पढ़ाई लिखाई, उठने बैठने का तौर तरीका सीखना, बीएड में होने वाले अनेक कार्यक्रमों की तैयारियां के बारे में सीखना इत्यादि की सलाह दिये। अपने सीनियर क्लास मॉनिटर्स के संपर्क में रहकर पाठ्यक्रमोंत्यादि के बारे में जानकारी लेने की नसीहत दिये। कार्यक्रम के दौरान सत्र 2023-25 के नव नामांकित बीएड प्रशिक्षुओ में से सचिन रजक को मिस्टर फ्रेशर और मनीषा कुमारी को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम का समापन बीएड संभाग की शिक्षिका डॉ जेन एलिस मिंज के आशीर्वचनों से किया। मौके पर बीएड संभाग के सभी सम्मानित शिक्षकगण लेफ्टिनेंट डॉ बिजेंद्र कुशवाहा, डॉ गणेश कुमार, डॉ विक्की पासवान, डॉ अभय दास, बीएड विभाग के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी वीरेंद्र, आनंद, रवि, सत्र 2022-24 के क्लास मॉनिटर राहुल कुमार पंडित, स्नेहा बर्नवाल वा सभी बीएड प्रशिक्षु मौजूद थे तथा सभी बीएड प्रशिक्षुओं ने मिल-जुल कर कार्यकर्म को सफल अंजाम दिये।

एचईसी को बचाने के लिए आंदोलन की तैयारी
Published / 2023-09-16 16:11:14
एचईसी को बचाने के लिए आंदोलन की तैयारी

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अगर कर्मचारियों का वेतन एवं एचईसी को रिवाइवल पैकेज शीघ्र नहीं भुगतान किया गया, तो एचईसी क्षेत्र में व्यापक जन जागरण अभियान चला कर स्थानीय सांसद के इस क्षेत्र के कार्यक्रम का विरोध किया जायेगा; क्योंकि सांसद ने पिछले दो वर्षों से  कर्मचारियों को गुमराह किया है। केंद्र सरकार द्वारा 48 सार्वजनिक संस्थाओं को बीमार उद्योग घोषित किया गया है इसमें एचईसी को भी डाला गया है और एक साजिश के तहत केंद्र सरकार इस कारखाने को बंद करना चाहती है। केंद्र सरकार 800 एकड़ जमीन स्मार्ट सिटी को दे दिया अपने आवश्यकता के अनुसार लगातार एचईसी के जमीन को बेच रही है। मगर एचईसी के चलने के लिए कार्यशील पूंजी हेतु जमीन बेचने से रोक लगा दिया है एचईसी की बैंक गारंटी को भी रोक दिया गया है।कर्मचारियों का वेतन पिछले 18 महीना से रोक दिया गया है, जिससे कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। मजदूर संगठन एवं इंडिया गठबंधन के लोग इस आंदोलन को एचईसी क्षेत्र से निकलकर राजभवन ले जाने  का  काम किया है।अब दिनांक 21 सितंबर 2023 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर संसद की विशेष सत्र के दौरान इंडिया गठबंधन एवं मजदूर संगठन द्वारा धरना  दिया जायेगा। इस तरह से इस आंदोलन को देशव्यापी बनाया जायेगा और किसी भी स्थिति में एचईसी को बंद नहीं होने दिया जायेगा। उक्त जानकारी रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

पहाड़िया जनजाति की हत्या के मामले पर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर एक बार फिर बोला हमला
Published / 2023-09-16 12:55:22
पहाड़िया जनजाति की हत्या के मामले पर बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर एक बार फिर बोला हमला

खनन माफिया ने आदिम पहाड़िया जनजाति के शख्स का किया मर्डर, मुकदमा वापस लेने का बनाया जा रहा था दबावटीम एबीएन, रांची। एक बार फिर से अपराध के मुद्दे को लेकर झारखंड के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड की हेमंत सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि साहिबगंज जिले में आदिम पहाड़िया जनजाति के सेत माल्तो एवं उनके परिवार की जमीन पर खनन माफियाओं द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर अवैध पत्थर खनन किया गया।पीड़ित ने मामले की शिकायत उपायुक्त से की। इसी बीच सेत माल्तो को शिकायत वापस लेने की धमकी देते हुए गोली मार दी गयी। बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा- यह घटना मई की है लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। हैरानी की बात यह है कि उक्त जिले में मुख्यमंत्री जी का निर्वाचन क्षेत्र भी आता है। उन्होंने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत द्वारा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर फ़र्जी मुकदमे दर्ज करा के गिरफ्तारी के लिए कई टीम बना दिये जाते हैं, तो फिर चार महीने बीतने के बावजूद इन खनन माफियाओं को गिरफ्तार करने में पुलिस के हाथ-पांव क्यों फूल रहे हैं?बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा- हमारे द्वारा इस प्रकार की समस्याओं को उठाने पर मुख्यमंत्री और ट्रॉल आर्मी के द्वारा निजी हमले शुरू कर दिये जाते हैं। हेमंत जी, आप क्या चाहते हैं कि हम जनता की समस्याओं को संज्ञान में न लायें? हमारा कर्तव्य है कि हम आपके जंगलराज से शोषित, पीड़ित जनता की आवाज बनें। मुख्यमंत्री, डीजीपी और राज्य के गृह सचिव जबाव दें कि माफियाओं पर कारवाई करने में आखिर उन्हें किसका डर सता रहा है?

कोडरमा : दो मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर प्लांट की शुरुआत
Published / 2023-09-16 12:47:46
कोडरमा : दो मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर प्लांट की शुरुआत

थर्मल पावर प्लांट में दो मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर प्लांट का उद्घाटनटीम एबीएन, कोडरमा। शुक्रवार को कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में दो मेगावाट ग्राउंड माउंटेड सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने प्लांट परिसर में लगे सोलर प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया, जिसके बाद 2 मेगावाट सोलर प्लांट की शुरुआत की गयी। इस मौके पर कोडरमा थर्मल पावर प्लांट की परियोजना निदेशक दिलीप कुमार सिंह के अलावे डीवीसी के आला अधिकारी मौजूद थे। प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने कहा कि आने वाला समय रिन्यूवल एनर्जी का है। देश लगातार इस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पूरे देश में 70 हजार मेगावाट सोलर आधारित और 40 हजार मेगावाट विंड प्लांट के जरिए बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साल 2030 तक रिन्यूवल एनर्जी के जरिये पूरे देश में 500 जिगा वाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने डीवीसी की सराहना करते हुए कहा कि कोल प्लांट के साथ सोलर प्लांट स्थापित कर डीवीसी ने पूरे देश को एक अनोखा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे हम रिन्यूवल एनर्जी की ओर बढ़ेंगे बिजली उत्पादन के लिए कोयले पर निर्भरता कम होगी।

सिलसिला ये टूटनों नहीं चाहिए दादी थारी ज्योत... पर झूमे श्रद्धालु
Published / 2023-09-15 22:38:43
सिलसिला ये टूटनों नहीं चाहिए दादी थारी ज्योत... पर झूमे श्रद्धालु

श्री राणी सती मंदिर में भादी अमावस्या को ले हुई मंगला आरती, पाटा एवं धोक पूजा में सैकडों श्रद्धालु हुए शामिल टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। श्रीराणी सती भक्त समिति के तत्वावधान में आयोजित भादी अमावस्या पर शुक्रवार  को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर सुबह 4 बजे मंगला आरती की गयी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। मंगला आरती के बाद पाटा पूजा, धोक पूजा की गयी। इसमें राजस्थानी वेशभूषा में अग्रवाल समाज, महेश्वरी समाज, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज, जैन समाज, माहुरी समाज के अलावा कई दादी भक्त शामिल हुए। दादी के दरबार में छप्पन भोग, खीर-पुड़ा का प्रसाद चढ़ाया गया।  देर रात मंदिर परिसर में अखंड ज्योत के साथ सवा सात घंटे का भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूजा अर्चना पंडित अनिल मिश्रा ने करायी। जिसमें यजमान के रूप में संजय खेमानी संध्या खेमानी शामिल हुए। कार्यक्रम में  गायक दयाशंकर शर्मा ने सवा लाख फलों से दादी का करते हैं अभिषेक..., सेवक लायो मां थारी चुनरी कर लो मां श्रृंगार..., रवि दाहिमा ने सिलसिलो यह टूटनो नहीं चाहिए दादी थारी ज्योत..., प्रदीप कंदोई ने धोये-धोये अंगना में आओ म्हारा दादी जी..., धनबाद से आये दीपक अरोडा ने चली-चली रे नारायणी पाठशाला रे..., भजन प्रस्तुत किया जिस पर श्रद्धालु झुमते रहे।वहीं गिरधारी सोमानी तनमय लडढा नंदकिशोर शर्मा श्रद्धालुओं ने मां की दरबार में अरदाश लगायी। रंग-बिरंगी रोशनी व सजावट के बीच गुणगान, बिजली के रंग-बिरंगी रोशनी से मंडप की छटा सतरंगी दिख रही थी। मौके पर श्री राणी सती भक्त समिति के  गोपीकृष्ण अग्रवाल, संरक्षक अनूप खाटुवाला, संयोजक अशोक पिलानियां, सचिव हिमांशु केडिया, अरविंद चौधरी, विपुल चौधरी,संजय नरेडी, संतोष लडढा, प्रदीप केडिया,संजीव खेतान, अमित गुप्ता, उमंग कंदोई,सुनील लोहिया, यश बंसल, अनुराग हिसारिया, ववत्सल कंदोई, हर्षित मोदी, उमंग कंदोई, रिसव दारूका, जगदीश संघई, मधुसुदन दारूका, प्रदीप खाटुवाला, प्रदीप बंसल संदीप हिसारिया, शैलेश दारूका, आशीष केडिया, सुनील गुटगुटिया,   गोपाल चौधरी,  मनोज पिलानियां, मनोज केडिया,  ओम सोनी,  समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे। दूसरी ओर, रांची-पटना रोड स्थित श्रीराम जानकी अपार्टमेंट में विनोद बजाज के आवास पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भव्य दरबार सजाया गया। भजन गायक राजा चौरसिया, विनोद चौरसिया, आशा बजाज, अनुराधा सिंह ने भजन प्रस्तुत की सभी का मन मोह लिया। मौके पर किशन बजाज, महेंद्र बजाज,  महेश दारूका, सुरेश पिलायानियां आदि उपस्थित थे। भादो अमावस्या को ले झुमरीतिलैया, डोमचांच, कोडरमा के कई निवास स्थलों पर दादी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके अलावा मंगल पाठ, भजनों का भी आयोजन किया गया।

बीआईटी लालपुर राजभाषा विभाग और एनएसएस ने मनाया हिन्दी दिवस
Published / 2023-09-15 21:23:53
बीआईटी लालपुर राजभाषा विभाग और एनएसएस ने मनाया हिन्दी दिवस

टीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी लालपुर राजभाषा विभाग और एनएसएस  के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस मनाया गया। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आकाशवाणी रांची के पूर्व उद्घोषक, पत्रकार सह विश्लेषक सुनील सिंह बादल रहे।उन्होंने हिंदी के विस्तार और उसकी जरूरत विषय पर बोलते हुए उन्होंने हिंदी में बात करने और अपने जीवन में उसकी जरूरत होती जा रही है। आज पूरे विश्व में हिंदी का बोलबाला होनी चाहिए। आज भी हम सार्वजनिक क्षेत्र में अपनी भाषा जो मातृभाषा है, उसमें बात करने से बचते हैं। निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि मातृ भाषा को समझने और बोलने से ही हम सर्वगुण संपन्न माना जाता है। इसलिए हम अपनी मातृभाषा के प्रति सजगता के साथ रहने की जरूरत महसूस करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ प्रदीप मुंडा ने राजभाषा विभाग के हिंदी के प्रति जागरूक करने की प्रेरणा और हिंदी को जन साधारण की भाषा बनाने की पहल के लिए हम इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहे। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने किया। मौके पर डॉ अमृता प्रियम, डॉ प्रणव कुमार, डॉ अरुण सिंह, सोमित्रो चक्रवर्ती, डॉ सोमनाथ, डॉ महुआ, डॉ एनके सिंह, मनोज कुमार, डॉ शांतनु सिंह, निकिता, आयुषी, अनीश, आशीष, आस्था, आदित्य, नरेंद्र, दीपक, साक्षी रुचिका, तनीषा, पंकज कुमार, हर्ष कृष्णा, अबीर, समृद्धि ने नाट्य और ग्रुप नित्य कविता पाठ सहित के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

अमृत वाटिका के लिए जुटायी गयी मिट्टी
Published / 2023-09-15 21:21:36
अमृत वाटिका के लिए जुटायी गयी मिट्टी

टीम एबीएन, भंडरा। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत दिल्ली में अमृत वाटिका निर्माण के लिए भंडरा के भैसमुंदो गांव में घर-घर जाकर बूथ अध्यक्ष वासुदेव उरांव के नेतृत्व में माटी संग्रह किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों से जिला महामंत्री बाल कृष्णा सिंह ने निवेदन किया की अमृत वाटिका निर्माण में देश के हर घर से मिट्टी के रूप में सहभागिता हो रही है। हमारे गांव से घर-घर का मिट्टी अमृत वाटिका में लगे ताकि आने वाला समय में आने वाली पीढ़ी भी जाने की अमृत वाटिका निर्माण में हमारे गांव का भी किसी न किसी रूप में सहयोग है। कार्यक्रम में तिलका उरांव, बुधवा उरांव, योगेश उरांव, अभिषेक सिंह, रूपेश सिंह, दिवाकर उरांव, लक्ष्मण महली, बासु उरांव, नारो उरांव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भंडरा सीएचसी में लगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला
Published / 2023-09-15 21:21:00
भंडरा सीएचसी में लगा प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला

टीम एबीएन, भंडरा। प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 सितंबर को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला लगाया गया। जिप अध्यक्ष रिना कुमारी, प्रमुख बरिया देवी, बीडीओ रंजीत सिन्हा, थाना प्रभारी गौतम कुमार ने फीता काटकर एवं कर स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया।मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तरह की बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। लोग जागरुक होकर स्वास्थ्य केंद्र में आकर अपनी बीमारी का इलाज कराएं। सांप काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं रहे। मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाए। उन्होंने मेला में लगे सभी स्टॉल व स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही सीएचसी को बेहतर बनाने के लिए डॉ एवं कर्मियों को बधाई दी। प्रमुख ने कहा कि स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड जरूर बनवायें। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाईल नंबर की आवश्यकता होगी। राशन कार्ड जिनका नही बना है वे प्रखण्ड कार्यालय में संपर्क करें।  बीडीओ ने कहा कि विभाग हर वर्ष स्वास्थ्य मेला का आयोजन करता रहा है। अपने नजदीकी उपकेंद्र से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गांव में गंभीर बीमारियों से जो पीड़ित हैं उनका इलाज सरकार नि:शुल्क कराती है। हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है। आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क बनाया जा रहा है। बच्चों को मिलनेवाला टीका समय पर दिलायें। जानकारी नहीं होने पर अपने नजदीकी स्वस्थ्यकर्मियों व आंगनबाड़ी केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। स्वास्थ्य मेले मे टीकाकरण, बाल स्वास्थ्य, पोषण, मनोचिकित्सा, परिवार नियोजन परामर्श, टीबी, कुष्ठ रोग  मलेरिया, सामान्य चिकित्सा, कैंसर नियंत्रण, अंधापन  सहित कुल 25 स्टॉलों में लोगों को मुफ्त इलाज और दवा दी गयी। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय कुमार, डॉ ओम कुमार सिंह, साजिद आलम, मेरी बेक, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.