Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
धनबाद : नयी कोयला इकाई स्थापित करने पर लगेगी रोक
Published / 2023-09-19 00:13:05
धनबाद : नयी कोयला इकाई स्थापित करने पर लगेगी रोक

झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किया ये आदेशटीम एबीएन, धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए वहां 1 अक्टूबर से कठोर अथवा नरम नयी कोयला इकाई स्थापित करने पर रोक लगायी जायेगी। राज्य प्रदूषण बोर्ड के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) ने इस संबंध में सप्ताह की शुरुआत में एक आदेश जारी किया। जेएसपीसीबी के सदस्य सचिव वाईके दास ने बताया कि यह अस्थायी रोक है और तब तक जारी रहेगी जब तक कि धनबाद जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निर्धारित मानक के दायरे में नहीं आ जाता। उन्होंने कहा कि इस आदेश का असर वर्तमान में जिले में मौजूद कठोर अथवा नरम नयी कोयला इकाइयों पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देशों के अनुरूप ये इकाइयां कामकाज करती रहेंगी। जेएसपीसीबी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक स्थापना सहमति (सीटीई) मांगने वाले आवेदन 30 सितंबर तक स्वीकार किये जायेंगे, इनकी समीक्षा की जायेगी। यदि उनमें कोई त्रुटि पायी गयी तो आवेदन रद्द कर दिये जायेंगे और उनमें आगे कोई कार्रवाई नहीं की जायेगी। धनबाद के इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन (आईसीए) के अनुसार जिले में लगभग 125 कोठर और 25 नरम कोयला इकाइयां हैं। आईसीए अध्यक्ष बीएन सिंह ने कहा कि इस निर्णय का असर कठोर कोयला इकाइयों पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोयले की आपूर्ति न होने के कारण उद्योग पहले ही बुरे दौर से गुजर रहा है। कुल 125 में से केवल 90 इकाइयां वर्तमान में काम कर रही हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत केंद्र द्वारा 2019 में चुने गये खराब वायु गुणवत्ता वाले 102 शहरों में धनबाद भी शामिल है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य 2024 तक हवा में घुले धूल के कणों पार्टिकुलेट मैटर (पीएम)-10 और पीएम-2.5 की सांद्रता को 30 प्रतिशत तक कम करना है। दास ने कहा कि भले ही बोर्ड द्वारा उठाये गये विभिन्न उपायों के कारण पिछले कुछ वर्षों में जिले की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, लेकिन कठोर अथवा नरम नयी कोयला इकाई स्थापित करने पर रोक लगायी जायेगी।

झुमरी तिलैया : जैन धर्म का 10 लक्षण पर्युषण महापर्व कल से प्रारंभ
Published / 2023-09-18 23:05:13
झुमरी तिलैया : जैन धर्म का 10 लक्षण पर्युषण महापर्व कल से प्रारंभ

टीम एबीएन, कोडरमा। 10 दिनों तक लगातार चलने वाले इस महापर्व मे जैन संत परम पूज्य 108 सुयश सागर जी महाराज के सानिध्य में 10 दिनों तक श्रद्धालु भक्तजन धर्म की गंगा में डुबकी लगायेंगे। पूरे भारतवर्ष सहित विश्व भर में रहने वाले जैन संप्रदाय के लोग 10 दिनों तक व्रत संयम तप त्याग उपवास पूजा में लीन रहते हैं। बच्चों से लेकर महिलाएं बुजुर्ग सभी इन 10 दिनों में आवश्यक रूप से अपने अन्य कार्यों को छोड़कर धर्म ध्यान करते हैं। शहर में स्थापित दोनों जैन मंदिरों में प्रातः 4 बजे से ही मंदिर की घंटियां बजने लगती है। महिलाएं केसरिया वस्त्र में, पुरुष श्वेत वस्त्र में पूजा ध्यान में लीन हो जाते हैं। 10 दिनों तक महिलाएं पुरुष एक समय भोजन या फलाहार या निर्जल उपवास करते हैं। वास्तव में यह 10 लक्षण पर श्रद्धालु भक्त जनों को आत्मा से परमात्मा की ओर ले जाने का मार्ग प्रकाशित करता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री दिगंबर जैन समाज के सानिध्य में भादो शुक्ल पंचमी से भादो शुक्ला 14 तक चलने वाली 10 दिवसीय दसलक्षण पर्युषण  महापर्व 19 सितंबर से प्रारंभ हो रहा है। इसकी तैयारी जैन समाज के पदाधिकारी सहित श्रद्धालु भक्तजन धूमधाम से कर रहे हैं। इस बार पर्युषण महापर्व झुमरी तिलैया जैन समाज के लिए ऐतिहासिक है। यहां पर चतुर्मास कर रहे विराजित अध्यात्म योगी तपस्वी प्रातः स्मरणीय जैन संत  मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज का प्रतिदिन मंगल प्रवचन एवंआशीर्वाद का लाभ मिलेगा। आज  जैन मंदिर में भगवान के वरदानी छाव में 1008 पारसनाथ भगवान की प्रतिमा पर प्रथम कलशा अभिषेक ओर शांति धारा का सौभाग्य मैत्री समूह के वरिष्ट सदस्य जैन अजय सेठी को प्राप्त हुआ। इसके बाद चौबीस त्रिलोक तीज की पूजा की हुई।पूजा के पश्चात मुनि श्री ने अपने उदगार में रोट तीज पर्व की महिमा को बताया कहा कि मन मे श्रद्धा हो तो किसी भी तरह के उपवास संयम और त्याग को पालने में कठिनाई नहीं होती है ओर सभी नियम सुगमता से पालन हो जाते हैं। कल से समाज के सभी लोग संयम और त्याग धारण कर अपने जीवन में पुण्य अर्जित करेंगे। जैन समाज के मंत्री ललित सेठी एवं चातुर्मास कमेटी के संयोजक नरेंद्र झाझंरी ने कहा कि 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में कई समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये जायेंगे। जैन समाज के सभी वर्ग के लोग तन मन धन के साथ इस महापूर्व को सफल बनाने में लगे हुए हैं। अतिथि देवो भव ग्रुप की ओर से मुनि श्री को आहार देकर तीज पर्व के साथ पर्युषण पर्व का आगाज किया।सभी ने भक्ति भाव के साथ आहार देकर कई नियम को धारण किया इस अतिथि देव ग्रुप के संजय-शर्मिला छाबडा, विकाश-खुश्बू सेठी, जैन जैन फुल्लू, अंकित छाबडा, जोंटी, प्रशम जैन, किरण, सारिका, मोना, मेनका, नेहा, दिब्या, अंजली, ईशा, प्रियन्का, नैनी जैन विशेष रूप से शामिल हुए। सभी को मुनि श्री ने मंगल आशीर्वाद दिया। यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन और राजकुमार अजमेर ने दी।

कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स ने की श्री विघ्नहर्ता गणेश चित्रकला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी
Published / 2023-09-18 22:52:28
कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स ने की श्री विघ्नहर्ता गणेश चित्रकला कार्यशाला एवं प्रदर्शनी

बच्चों ने गणेश जी पर आधारित 50 पेंटिंग्स बनायेटीम एबीएन, रांची। कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स डोरंडा एवं हटिया एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन द्वारा गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित श्री विघ्नहर्ता गणेश चित्रकला प्रदर्शनी हेतु कार्यशाला का आयोजन डोरंडा केंद्र में किया। मौके पर कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के बच्चों ने विघ्नहर्ता श्री गणेश के विभिन्न रूपों को अपने कैनवास में चित्रित किया। इस उपलक्ष्य पर संस्था के 6 वर्ष से 35 वर्ष के 100 छात्रों ने भाग लिया। चित्रकला कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को कलाकृति आर्ट फाउंडेशन पुरस्कृत करेगा।इस कार्यशाला में बच्चों ने जल रंग, ऐक्रेलिक कलर, आयल पेस्टल, चारकोल पेंसिल आदि से गणेश जी के विभिन्न रूपों के दर्शाया। मौके पर कलाकृति के निदेशक धनंजय कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यशालों से बच्चों के सृजनात्मक प्रतिभा को एक मंच मिलता है और वो अपनी प्रतिभा को लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर पाते हैं।

स्वच्छता पखवाडा को ले नगर पर्षद ने लगाया स्वास्थ शिविर छात्रों के बीच दौड प्रतियोगिता , क्वीज व पॉलिथीन का प्रयोग न करने की दिलायी शपथ
Published / 2023-09-18 17:54:59
स्वच्छता पखवाडा को ले नगर पर्षद ने लगाया स्वास्थ शिविर छात्रों के बीच दौड प्रतियोगिता , क्वीज व पॉलिथीन का प्रयोग न करने की दिलायी शपथ

मजबूत पिलर होते हैं सफाई मित्र , इनके बिना कोई भी काम अधुरा  - हर्षवर्धन टीम एबीएन, कोडरमा। स्वच्छता पखवाडा को लेकर सोमवार को नगर पर्षद झुमरी तिलैया के तत्वाधान में मेरा शहर मेरी जिम्मेवारी के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शहर के वार्ड नं. 19वां 28 में सीआरपी के द्वारा स्थानीय ग्रामीणाों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी और इस दौरान यत्र तत्र कुडा कर्कट नहीं फेकने तथा ग्रीन तिलैया क्लीन तिलैया बनाने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलायी गयी। वहीं दुसरी ओर स्वच्छता पखवाडा को लेकर 100 छात्र-छात्राओं के बीच दो बैच में लिखित क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने कॉपी में इसका जवाब लिखा। विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जायेगा। वहीं पुस्तकालय परिसर में ही स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। कोडरमा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित चिल्ड्रेन पार्क तालाब के इर्द गिर्द पौधे लगाये गये। कार्यक्रम में नगर प्रशासक हर्षवर्धन भी पहुॅचे और उत्सावर्धन करते हुए कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर गली हर मोहल्ला में साफ सफाई को इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और स्वच्छता पखवाडा के तहत दो अक्टुबर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मेरा शहर मेरी जिम्मेवारी के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि स्वास्थ्य शिविर के जरिये सफाई मित्रों के साथ अन्य कर्मियों का स्वास्थ्य जॉच कराया गया। उन्होनें कहा सफाई मित्र मजबूत पिलर होते हैं और इनके बिना कोई भी काम अधूरा है। स्वच्छता बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती । जिस तरह नगरिय करण बढ रहा है। उसी तरह गंदगी भी बढती जा रही है। लेकिन नगर पर्षद साफ सफाई के लिए सार्थक पहल कर रही है।उन्होनें कहा कि दो वर्गो में लोग बंटे है और एक उच्च व दूसरा निम्न है। दोनों को लेकर स्वच्छता अभियान के प्रति सजग किया जा रहा है ताकि शहर के अंतिम व्यक्ति तक स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा सकता है। वहीं सीटी मिशन मैनेजर नीलम कुमारी ने बताया कि गॉधी जयंती तक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा और लोगों को ग्रीन तिलैया क्लीन तिलैया बनाने में सहयोग की अपील की जा रही है।

ढिबरा बंद होने से हज़ारो मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है: सईद नसीम
Published / 2023-09-18 15:51:56
ढिबरा बंद होने से हज़ारो मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है: सईद नसीम

                                                         टीम एबीएन, कोडरमा। कोई भी सरकार नीति बनाती है। जनता का भला हो रोज़गार मिले लेकिन पुरवर्ती राज्य सरकार के जनविरोधी आदेश ने हजारो परिवार का भला छोड़िये उनके समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा कर दिया। जिससे आम गरीब जनता दहशत में हैं। उन्हें अपने और अपने परिवारों के भविष्य अंधकारमय होते दिखने लगा है। ऐसे में वर्तमान की लोकप्रिय सरकार के मुखिया मननीय हेमंत सोरेन जी से ही आशा बंधती है कि कोडरमा में उजड़ते रोजगार को लचीला रुख अपना कर रोजगारों को पुर्नजीवित किया जाय। उक्त बातें कांग्रेस नेता सईद नसीम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा उन्होंने कहा कि बताते चले वर्ष 2010 में कोडरमा के तत्कालीन उपायुक्त शिवशंकर तिवारी के कार्यकाल में माइका के छोटे स्क्रैप ढिबरा को एवं इसके कारोबार पर सबसे ज्यादा प्रतिबंध लगा। तब यहां के व्यवसायियों का शिष्टमंडल कई बार सरकार के मंत्रियों से मिलने गये, लेकिन पर्यावरण की दुहाई देकर इसे पूरी तरह अनसुना कर दिया गया था। माइका पर आधारित उद्योग मिटको सरकारी उदासीनता के कारण 2002 से बंद पड़ा है। वर्ष 2003 में बाबूलाल मरांडी की सरकार के दौरान जेएसएमडीसी द्वारा संचालित माइका खदान बंदरचुआ, पेसरा यूसी, सुग्गी, खलखथंबी और गम्हारो को बंद कर दिया गया।वर्तमान में सभी दल के लोग माइका उद्योग की बदहाली, जंगलों से ढिबरा चुननेवालों पर पुलिस एवं वन विभाग की रोक के विरुद्ध आवाज उठा रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात है कि ज़ब भाजपा और उसके गठबंधन के लोग सरकार में थे तब कभी उन्हें इस मुद्दे की याद नहीं आयी। आज भी कोडरमा में सांसद विधायक भाजपा से ही है और इन जनमुद्दे पर पूर्व की तरह चुप है झारखंड में भाजपा तो ज्यादा सरकार में रही और हमेशा जनता की भावना से खिलवाड़ करती आ रही है। पहले क्रेशर उधोग पर पाबंदी लगा उसे उजाड़ा गया अब माइका उद्योग का अस्तित्व दिनों दिन मिटता जा रहा है और इससे जुड़े इकाई एक के बाद एक बंद होते जा रहे हैं। माइका उद्योग को पुनर्जीवित करने का निर्णय वर्तमान सरकार को चुनौती के रूप में लेना चाहिए। अब तक जो भी सरकार केंद्र और राज्य में रही सभी ने यहां के माइका उद्योग की उपेक्षा की। वर्तमान झारखण्ड सरकार को गरीब मजदूरों की चिंता होनी चाहिए। पूर्व की जनविरोधी नीति गरीबो को रोजगार नहीं बेरोजगार बनने हेतु बनाई गई हो ऐसा प्रतीत होता है वर्तमान में गरीब मजदूर मजलूमों की उम्मीदों को पूरा करने वाली सरकार है राज्य सरकार से निवेदन होंगा वन कानूनों में आवश्यक संसोधन करने की दिशा में पहल करे। या फिर ग्रामीणों को पहले रोजगार की स्थाई व्यवस्था करे। कोडरमा और गिरिडीह जिला में हजारों परिवार की आजीविका का मुख्य साधन ढिबरा स्क्रैप है।सईद नसीम ने कहा कि ढिबरा का लोग उत्खनन नहीं करते हैं, बल्कि इसे बंद खदानों के बाहर जमा किये गये ढेर से चुनकर लाते हैं, सरकार रोजगार के अवसर नहीं पैदा करेंगे,अगर गरीब जनता कचड़ा में कुछ चुनकर अगर अपनी जिंदगी अगर बसर करती है तो वो भी सरकार को नागवार गुज़र रही है। ढिबरा पर किसी तरह का रोक का में विरोध करता हूँ। साथ ही वर्तमान लोकप्रिय महागठबंधन में हेमंत सोरेन जी अगुवाई वाली सरकार से पूर्व की जनविरोधी फैसला वापस लेने की आग्रह करता हूँ।

20 सितंबर को मजदूर अधिकार कन्वेंशन का उदघाटन सीटू के महासचिव विश्वजीत देव करेंगे
Published / 2023-09-18 15:13:13
20 सितंबर को मजदूर अधिकार कन्वेंशन का उदघाटन सीटू के महासचिव विश्वजीत देव करेंगे

 टीम एबीएन, झुमरीतिलैया - कन्स्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सी डब्लू एफ आई) एवं सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन का जिला स्तरीय मजदूर अधिकार कन्वेंशन 20 सितम्बर को ब्लॉक मैदान के नजदीक साहु भवन झुमरीतिलैया में आयोजित होगा।कन्वेंशन का उदघाटन सीटू झारखंड के महासचिव विश्वजीत देव करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर सीडब्लू़एफआई केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य व निर्माण कामगार यूनियन के राज्य महासचिव संजय पासवान और सीटू के जिला संयोजक रमेश प्रजापति सम्बोधित करेगें।इस संबंध में सीटू नेता और निर्माण यूनियन के सचिव प्रेम प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि कन्वेंशन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के गांवों, बस्तियों और टोलों में बैठकें आयोजित कर प्रचार प्रसार चलाया गया। इसी के तहत नगर पर्षद अंतर्गत झलपो, मोरियांवा, नरेश नगर, गुमो, बरवाडीह, डोइयांडीह, भादोडीह, इंदरवा बस्ती, तिलैया बस्ती, चंदवारा प्रखंड में हरली, पोकडंडा, डोमचांच प्रखंड के चैनपुर, कोडरमा प्रखंड के पुरनानगर, नौवाडीह आदि गांवों में बैठक कर प्रचार अभियान चलाया गया। मजदूर अधिकार कन्वेंशन में लगभग 500 निर्माण मजदूर शामिल होंगे। इसमें निर्माण कामगार यूनियन की जिला स्तरीय कमिटी का चुनाव भी किया जाएगा। साथ ही मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन की रुप रेखा तय की जायेगी।

कोडरमा : लकड़ी जब्त करने गयी वन विभाग की टीम पर देर रात जानलेवा हमला
Published / 2023-09-18 13:57:59
कोडरमा : लकड़ी जब्त करने गयी वन विभाग की टीम पर देर रात जानलेवा हमला

टीम एबीएन, कोडरमा। लकड़ी जब्त करने गयी वन विभाग की टीम पर देर रात जानलेवा हमला किया गया है। जिसमें कोडरमा वन प्रमंडल के दो वनरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। वन विभाग को सूचना मिली थी कि कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र स्थित जियोरायडीह के पास वनक्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है, वनकर्मियों को देख पहले तो तस्कर लकड़ी लदा ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गये। लेकिन अचानक बड़ी संख्या में तस्करों का गुट मौके पर आ धमके और वनकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तस्करों ने कुल्हाड़ी से वनकर्मियों पर जानलेवा हमला भी किया। मारपीट के बाद तस्कर जंगल की ओर भाग गये।

विधि के छात्रों के एक दल ने किया बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार का दौरा
Published / 2023-09-18 13:50:14
विधि के छात्रों के एक दल ने किया बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार का दौरा

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 17 सितंबर 2023 को इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज से विधि के छात्रों का एक दल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार का दौरा किया और केंद्रीय कारागार में आयोजित जेल अदालत में हिस्सा लिया। जेल अदालत का कार्यक्रम डालसा के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सिविल जज सीनियर डिवीजन राज कुमार पांडेय एवम कमला कुमारी उपस्थित रहीं। इंस्टीट्यूट की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर मिस रिमझिम वैष्णवी तथा छात्र शिवम कुमार, कुमार अक्ष, आदर्श प्रेम, उषा पांडे, नेयाबा अहब, निधि प्रभा उपस्थित रहे।

चिकित्सक समाज के सबसे सम्मानित व्यक्ति : राज्यपाल
Published / 2023-09-17 09:18:58
चिकित्सक समाज के सबसे सम्मानित व्यक्ति : राज्यपाल

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन देवघर एम्स के वार्षिक कार्यक्रम में हुए शामिलटीम एबीएन, देवघर/ रांची। चिकित्सक हमारे समाज में सबसे सम्मानित व्यक्ति होते हैं। इन्हें भगवान के बाद दूसरा दर्जा मिला है। हमारे देश के चिकित्सक जहां भी जाते हैं, वहां ख्याति प्राप्त करते हैं। चिकित्सकों से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे इमरजेंसी के वक्त किसी भी तरह की औपचारिकता ना निभायें कि उनकी ड्यूटी का समय हो गया है, या मेरी छुट्टी है। ये बातें झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने देवघर एम्स में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही। वे मुख्य अतिथि के रूप में देवघर एम्स के चौथे वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि देवीपुर में एम्स देवघर या फिर राजधानी रांची में स्थित नहीं है, बल्कि एम्स राज्य के सबसे पिछड़े इलाके संथाल परगना में स्थित है।जहां आदिवासी समुदाय को एक बेहतर इलाज अब तक नहीं मिल पायी है। उन्होंने संथाल परगना जैसे पिछड़े इलाके में देवघर एम्स स्थापित करने के लिए पीएम मोदी को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि बाकी प्रधानमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री में यही अंतर है।उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देवघर एम्स के छात्र आपको भी देवघर एम्स को ऐसा बनाना है कि एक दिन प्रधानमंत्री कहें कि वह दिल्ली नहीं बल्कि देवघर एम्स में जाकर अपना इलाज कराना चाहते हैं। आज समय बदल गया है। पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। हम न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं, बल्कि हम मेडिकल साइंस में भी तरक्की कर रहे हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने कोविड के दौरान जरूरतमंद देश में वैक्सीन भेज कर दरियादिली दिखायी है। वह अपने आप में बड़ी बात है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.