Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में चला स्वच्छता ही सेवा अभियान
Published / 2023-09-21 18:34:32
ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में चला स्वच्छता ही सेवा अभियान

स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम कराया गयाटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत स्वच्छता शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया, जिसमें महाविद्यालय के सभी सदस्यगण एवं बीएड सत्र 2022-24 के सभी प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग लिये।मौके पर महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को प्लास्टिक एवं प्लास्टिक थैलों का उपयोग नहीं करना चाहिए एवं अपने दैनिक जीवन में कपड़े के बने थैलों का उपयोग करना है। हम सभी को महात्मा गांधी का सपना स्वच्छ भारत से स्वस्थ भारत साकार करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना सह कार्यक्रम पदाधिकरी सौरभ शर्मा ने शपथ ग्रहण करवाते हुए कहा कि वातावरण को शुद्ध बनाये रखने में एवं दीर्घायु व्यतीत करने हेतु स्वच्छता बहुत जरूरी है। हमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौके पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक मनीष पासवान, खुशबू सिन्हा, संजीत कुमार, नीरज कुमार, अनिल दास एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी सुचित कुमार, रोहित कुमार, चुन्नु कुमार, निशा कुमारी, मुख्तार आलम अन्य उपस्थित रहे।

श्री सर्वेश्वरी समूह ने मनाया 63वां स्थापना दिवस सह लोलार्क षष्ठी पर्व
Published / 2023-09-21 18:31:15
श्री सर्वेश्वरी समूह ने मनाया 63वां स्थापना दिवस सह लोलार्क षष्ठी पर्व

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह, औघड़ भगवान राम आश्रम, रांची में समूह का 63वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस वर्ष अघोराचार्य महाराजश्री बाबा कीनाराम की षष्ठी- लोलार्क षष्टी पर्व भी इसी दिन होने के कारण श्रद्धालुओं ने दोनों ही पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई। सर्वेश्वरी त्वम पहिमाम शरणागतम्... भजन के साथ सैकड़ों की संख्या में शामिल दो-पहिया एवं चार-पहिया वाहनों में श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। प्रभात फेरी आश्रम से किशोरगंज चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए बिरसा चौक तक गयी, फिर उसी मार्ग से वापस आश्रम तक लौटी। फिर सर्वेश्वरी ध्वजारोहण एवं आरती पूजन के बाद सद्ग्रंथ सफलयोनि का पाठ किया गया।शहीद चौक स्थित शहीद स्थल पर सदस्यों ने दीप दान भी किया। प्रात: 10 बजे विचार गोष्ठी हुई। जिसकी अध्यक्षता इलाहाबाद विश्विद्यालय के मानवशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ विजय शंकर सहाय ने की। उन्होंने गुरु की महिमा का चर्चा करते हुए कहा कि गुरु रास्ता दिखाते हैं लेकिन उसपर चलना हमें ही पड़ेगा। उन्होंने भारत की संस्कृति और गुरु परंपरा की चर्चा करते हुए कहा की अध्यात्म की जिस पराकाष्ठा पर हम पहुंचे हैं उसकी तुलना पूरे विश्व में किसी से नहीं की जा सकती है। वहीं कर्नल रामचंद्र नाथ शाहदेव ने समूह की स्थापना के लिए निर्धारित दिन, समूह के ध्वज एवं प्रतीक चिह्न पर प्रकाश डालते हुए उसे अद्वित्य बताया। ये ऐसे मानदंड हैं जो समदृष्टि का भाव रखते हैं। उन्होंने समूह की तुलना धोबी घाट से की जहां आने पर लोग साफ हो कर निकलते हैं। उनका मानना है कि जिन्हें जीवन मे गुरु का सान्निध्य नहीं मिलता उनका जीवन अपूर्ण है। वहीं मन्मथ नाथ देवघरिया ने अघोरेश्वर भगवान राम जी के संबोधनों में राष्ट्र शब्द के बार-बार प्रयोग किये जाने को महत्वपूर्ण माना। उन्होंने श्रद्धालुओं एवं शोधकर्ताओं से अघोरेश्वर भगवान राम के अश्रीवचनों में बार-बार राष्ट्र शब्द के प्रयोग पर चिंतन और संकलन करने का आह्वान किया। नयन मंजरी देवी ने कहा कि जबतक हममें मानवता के गुण नही आते हम मानव का कल्याण नहीं कर सकते।इसके पूर्व शाखा के मंत्री राधेश्याम सिंह ने श्री सर्वेश्वरी समूह के स्थापना, अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विषय प्रवेश कराया। मंगलाचरण यशवंत नाथ शाहदेव ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार ने किया। गोष्ठी का संचालन अभय सहाय ने किया।बाल कविता पाठ का भी हुआ आयोजन0 से 6 वर्ष एवं 7 से 12 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहले तीन स्थान पर आये प्रतियोगियों को शाखा उपाध्यक्ष विभूति शंकर सहाय ने पुरस्कृत किया।0 से 6 वर्ष मेंप्रथम स्थान - श्री शाहदेव द्वितीय स्थान - मयंक तृतीय स्थान - पुण्य प्रताप सिंह 7 से 12 वर्ष मेंप्रथम स्थान - अनन्या नारायणी द्वितीय स्थान - तनीषा माधुरी तृतीय स्थान - सक्षम नाथ शाहदेवइसके उपरांत विश्वकल्याणार्थ दो घंटे का अघोरानना परो मन्त्र: नास्ति तत्त्वं गुरू परम्... का संकीर्तन किया गया। शाखा ने स्थानीय मंदिरों में झाड़ू वितरण भी किया।

किशोर मंत्री ने गिनायी अपनी टीम की प्राथमिकताएं
Published / 2023-09-20 21:41:56
किशोर मंत्री ने गिनायी अपनी टीम की प्राथमिकताएं

चेंबर चुनावटीम एबीएन, रांची। एक वर्ष से लगातार व्यापारियों और उद्यमियों की कठिनाइयों के समाधान के बाद चेंबर चुनाव में 21 प्रत्याशियों के साथ मजबूती से खड़ी टीम किशोर मंत्री के प्रत्याशियों ने आज अग्रसेन भवन में बैठक की। बैठक में उपस्थित चेंबर सदस्यों के बीच किशोर मंत्री ने अपनी टीम की प्राथमिकताओं से अवगत कराया और सभी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगा। बैठक में शामिल विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी समेत 400 से अधिक चेंबर सदस्यों ने वर्तमान टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए एक स्वर में फिर से चेंबर की कमान किशोर मंत्री और उनकी टीम के हाथों में देने के लिए नारे लगाये। पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने किशोर मंत्री के एक साल के कार्यों का संक्षिप्त विवरण देते हुए सभी 21 प्रत्याशियों का परिचय कराया और कहा कि अनुभवी और जुझारू प्रत्याशियों से लैस होने के कारण टीम किशोर मंत्री के प्रत्याशियों को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। यह साफ दिख रहा है कि इस बार टीम किशोर के सभी 21 प्रत्याशियों को चेम्बर सदस्यों की ओर से भारी समर्थन प्राप्त होगा। बैठक में चेंबर के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, गिरीश मल्होत्रा, अर्जुन जालान, मनोज नरेडी, नवल किशोर सिंह, विनय अग्रवाल, प्रवीण जैन छाबडा ने टीम किशोर के सभी 21 उम्मीदवारों को चेंबर के योग्य बताते हुए सदस्यों से 24 सितंबर को टीम किशोर के प्रत्याशियों के पक्ष में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। बैठक में पंकज पोद्दार, पवन शर्मा, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष किशन साबू, अरुण छावछरिया, पवन पोद्दार, प्रेम मित्तल, संजय पोद्दार, लायंस क्लब के गवर्नर पवन कुमार, निर्मल बुधिया, आलोक सरावगी, मनोज चौधरी, राजकुमार केडिया, श्रवण अग्रवाल, संजय सरावगी, किशोर मंत्री, अमित शर्मा, आदित्य मल्होत्रा, डॉ अभिषेक रामाधीन, रोहित पोद्दार, शैलेश अग्रवाल, ज्योति कुमारी, संजय अखौरी, नवीन अग्रवाल, साहित्य पवन, अमित किशोर, अनिल अग्रवाल, विकास विजयवर्गीय, राम बांगड़, विवेक अग्रवाल, राहुल साबू, सुनील सरावगी, परेश गट्टानी, प्रवीण लोहिया, सुनील केडिया, समेत सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

नक्सली पोस्टर देख सांसत में गोमिया के लोग
Published / 2023-09-20 21:40:44
नक्सली पोस्टर देख सांसत में गोमिया के लोग

लगातार दूसरे दिन गोमिया क्षेत्र में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजीएबीएन न्यूज नेटवर्क, गोमिया। प्रखंड में लगातार दूसरे दिन नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की। बुधवार की रात को चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चुट्टे, छोटकी सिधावारा व लोधी पंचायत क्षेत्र में पोस्टर लगाये गये। इनमें संगठन का स्थापना दिवस सफल बनाने का आह्वान करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया है। मंगलवार को ललपनिया स्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स में कई जगह पोस्टर लगाये गये थे। नक्सलियों का आर्थिक स्रोत का पता लगाया जा रहा है। मालूम हो कि नक्सली 21 से 27 सितंबर तक स्थापना दिवस मना रहे हैं। बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि सारे पोस्टरों को जब्त कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी है।

धनबाद : करंट लगने से बरोरा में बिजली मिस्त्री की मौत
Published / 2023-09-20 21:40:10
धनबाद : करंट लगने से बरोरा में बिजली मिस्त्री की मौत

टीम एबीएन, धनबाद। जिले के बरोरा थाना क्षेत्र के बरोरा पंचायत स्थित मंडल केंदुवाडीह में बुधवार दोपहर बिजली का काम करने के दौरान करंट लगने से मंडल केंदुवाडीह निवासी 45 वर्षीय निजी बिजली मिस्त्री दिलीप बावरी की मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का दाह संस्कार कर दिया गया है। मृतक गरीब परिवार से है। बरोरा पुलिस ने बताया कि गांव से इस मामले में कोई सूचना नहीं दी गयी है।बताया जा रहा है कि गांव में किसी के घर में बिजली नहीं थी। उसका काम दिलीप कर रहा था। दिलीप बिजली की पोल पर चढ़कर काम करने गया। तभी करंट का झटका लगा और वह नीचे गिर गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे निजी नर्सिंग होम ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

कोडरमा : ट्रेड लाइसेंस नहीं होने पर होगी कार्रवाई
Published / 2023-09-20 19:20:42
कोडरमा : ट्रेड लाइसेंस नहीं होने पर होगी कार्रवाई

10 दिनों के अंदर सभी व्यवसायी अपना ले लें ट्रेड लाइसेंसटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर परिषद के द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ट्रेड लाइसेंस का औचक निरीक्षण बुधवार को किया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने वीर कुंवर सिंह चौक एवं स्टेशन रोड में स्थित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की। इस दौरान जिन व्यवसायिक दुकानों में ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया उन्हें 10 दिन का समय देकर जल्द बनवाने की बात कही गयी। अन्यथा जुर्माना सहित लाइसेंस दिया जायेगा। स्टेशन रोड में ठेला घूमचा एवं सब्जी विक्रेताओं से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर प्रशासक हर्षवर्धन ने कहा कि जल्द म्युनिसिपल लाइसेंस सभी प्रकार के व्यापार करने वाले लोग ले लें, अन्यथा नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 10000 से लेकर 25000 तक का जुर्माना लगाया जायेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग अपने वाहनों को चिह्नित पार्किंग स्थान पर ही लगायी अन्यथा कल से रोड पर लगे वाहनों से जुर्माना के साथ वाहन जब्त किये जायेंगे। टीम में सिटी मिशन मैनेजर नीलम कुमारी, मुकेश राणा, विमल कुमार अन्य कई कर्मी मौजूद थे।

कोडरमा : उत्तम मार्दव धर्म के रूप में मनाया गया पर्यूषण पर्व का दूसरा दिन
Published / 2023-09-20 19:18:16
कोडरमा : उत्तम मार्दव धर्म के रूप में मनाया गया पर्यूषण पर्व का दूसरा दिन

अहंकार का त्याग ही मार्दव धर्म है : जैन मुनिटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। जैन धर्म के श्रद्धालु भक्तों ने आत्म शुद्धि का महापर्व 10 लक्षण पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन बड़े ही भक्ति और श्रद्धा के साथ उत्तम मार्दव धर्म मनाया। झुमरी तिलैया में चातुर्मास कर रहे परम पूज्य अध्यात्म योगी मुनि श्री 108 सुयश सागर मुनिराज ने कहा कि जिसका पता नहीं उस पर अहंकार मत करो। अहंकार का त्याग ही मार्दव धर्म है। मनुष्य का जीवन हर समय एक जैसा नहीं रहता है। संपन्न व्यक्ति की भी आयु, बल, ज्ञान सुंदरता, पैसा, ख्याति, कब खत्म हो जाये कोई नहीं जानता व्यक्ति इसी अहंकार में धोखा खाता है। रावण के सोने का महल और उसका जीवन भी अहंकार के कारण खत्म हो गया। पूज्य गुरुदेव सुयश सागर ने कहा कि जिसका अपने पास सदैव रहने का पता नहीं उस पर अहंकार मत करना। जीवन में जो झुकता है वही जीतता है। अकड़ने वाला हमेशा हारता है। यह जीवन क्षणभंगुर है। कब बुलावा आ जाये कोई नहीं जानता। इसलिए अपने पद, ज्ञान, रूप, जाति, संपत्ति पर अहंकार नहीं करना चाहिए। अपने जीवन में किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए। जिसका हमें पता ही नहीं वह कब नष्ट हो जायेगा उस पर अभिमान नहीं करना चाहिए कि वह रहेगा कि नहीं रहेगा। बंजर भूमि में बीज डालने पर वह बेकार हो जाता है। इस प्रकार मनुष्य के मन में अहंकार है तो उसका जीवन बेकार है। प्रात: ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु भक्तजन मंदिर में पहुंचकर पूजा ध्यान में लीन हो गये। परम पूज्य गुरुदेव सुयश सागर जी ने विश्व शांति मंत्र के साथ भक्तों को भगवान के मस्तक पर शांतिधारा अभिषेक कराया। जैन समाज के सुबोध जैन गंगवाल ने अपने संगीत और भजनों से श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। नया मंदिर में प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा कैलाश-अनिल कासलीवाल, बड़ा मंदिर जय कुमार-मनीष गंगवाल, श्री विहार राकेश -आदित्य छाबड़ा, शांतिधारा कमल-राजीव छाबड़ा, स्वर्ण कलश से नंद किशोर हेमंत बड़जात्या को सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन राजकुमार अजमेरा ने दी।

झारखंड : ट्रक के सहारे रोकी जा रही ट्रेन, जानें आखिर क्या चाहते हैं कुड़मी...
Published / 2023-09-20 19:16:07
झारखंड : ट्रक के सहारे रोकी जा रही ट्रेन, जानें आखिर क्या चाहते हैं कुड़मी...

झारखंड में कुड़मी समाज का हल्लाबोल, ट्रेन को रोककर प्रदर्शन, जानिये इनकी मांगटीम एबीएन, रांची। रांची में एसटी के दर्जा की मांग को लेकर कुर्मी समाज के लोगों ने रेल रोको आंदोलन का आगाज किया। झारखंड के कई स्टेशनों में रेल रोक कर विरोध प्रदर्शन कुर्मी समाज कर रहा है। समाज के लोग सिल्ली, गोमो समेत राज्य के कई स्टेशनों में अपनी मांगों को लेकर लगातार विरोध दर्ज कराया है। उनके विरोध और आंदोलन से झारखंड, बंगाल और उड़ीसा में 175 से भी ज्यादा ट्रेन प्रभावित होंगी। कुर्मी समाज के लोगों के आंदोलन को देखते हुए रांची रेल मंडल ने रांची स्टेशन से खुलने वाली चार ट्रेनों को रद्द किया है और कई ट्रेनों  के रूट बदल दिये गये हैं। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही हैं।धनबाद में प्रशासन पूरी तरह से अलर्टधनबाद में कुड़मी संगठन के रेल टेका आंदोलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस जक्शन गोमो में कुड़मी संगठन ने रेल का चक्का जाम करने की घोषणा की थी। जिसे लेकर गोमो स्टेशन के सभी एंट्री गेट सहित रेलवे ओवरब्रिज के पास सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। रेल पुलिस, जिला पुलिस, रेलवे रिजर्व फोर्स, जिला पुलिस रिजर्व फोर्स की तैनाती कर जगह की गयी है। वहीं, रेल डीएसपी घूम घूम कर सभी ब्रेकटिंग स्थल पहुच जायजा ले रहे हैं। साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। रेल डीएसपी साजिद ने कहा कि कुड़मी संगठन ने रेल चक्का जाम करने की घोषणा की है। जिसे लेकर रेल प्रशासन पुरी तैयारी कर रखी है।रेल, जिला पुलिस बल के साथ सभी आवश्यक व्यवस्था की गयी है। आंदोलनकारी लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन करेंगे तो रेल प्रशासन सहयोग करेगी, लेकिन अगर आंदोलनकारी जबरन लोकतांत्रिक तरीके से हट कर कुछ करने तो शक्ति उपयोग भी किया जायेगा।कुड़मी समाज के लोगों ने पुलिस पर किया पथरावसरायकेला में भी आदिवासी कुड़मी समाज के आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। जिले के नीमडीह स्टेशन पर कुड़मी समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसको देख पुलिस और जिला प्रशासन दोनों हाई अलर्ट पर हैं। स्टेशन परिसर समेत आसपास के पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। रघुनाथपुर मोड़ से ही स्टेशन तक पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है। यह भी जानकारी मिल रही है कि सरायकेला में कुड़मी समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है। नीमडीह में रेल रोको आंदोलन के दौरान ये लाठीचार्ज हुआ है। एसटी का दर्जा देने की कर रहे मांग वहीं, कुड़मी विकास मोर्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि सरकार जितनी तत्परता और ताकत से आंदोलनकारीयों को रोकने का प्रयास कर रही है। उतनी तत्परता से उन्हें आदिवासी का दर्जा दिलाने में लगाती, तो आंदोलन करने की जरुरत ही नहीं होती।

आइइडी की बरामदगी से सकते में चाईबासा के लोग
Published / 2023-09-20 19:14:23
आइइडी की बरामदगी से सकते में चाईबासा के लोग

पश्चिमी सिंहभूम के जंगल में शक्तिशाली आइइडी विस्फोटक बरामदटीम एबीएन, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते मंगलवार को एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइइडी) बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रबुआहातु गांव के पास एक जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 8 किलोग्राम वजनी आइइडी (एक विस्फोटक पदार्थ) पाया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि इलाके में एक कच्ची सड़क से अन्य विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किये गये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.