Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं शुरू
Published / 2023-09-22 12:26:57
डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं शुरू

टीम एबीएन, रांची। डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली है। मिली जानकारी के अनुसार एमजीएम में आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद हड़ताल वापस ले ली गयी है। सुबह 6 बजे से ही मेडिकल सेवाएं बंद थी, केवल इमरजेंसी सेवाएं ही खुली थी। लेकिन अब फिर से ओपीडी सेवाएं शुरू हो गयी है। आईएमए सचिव प्रदीप सिंह ने घोषणा की है।

लगातार बारिश ने राज्यभर में मचायी तबाही
Published / 2023-09-22 12:23:59
लगातार बारिश ने राज्यभर में मचायी तबाही

लगातार बारिश की वजह से खोले गये तेुनघाट डैम के फाटक, दामोदर नदी का बढ़ा जलस्तरएबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। लगातार बारिश और डैम में पानी अधिक होने के बाद तेनुघाट डैम का 2 रेडियल गेट खोला दिया गया। जिससे दामोदर नदी का जल का बहाव बढ़कर लगभग 6751.56/ 191.37 क्यूसेक / क्यूबीक मी.प्रति सकेंड हो गया। डैम में बढ़ते जलस्तर के बाद आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त गेट खोले जाने की है संभावना है। वर्तमान में डैम का जलस्तर आरएल 853.90 फीट है।कार्यपालक अभियंता रंजीत कुजूर ने बताया कि डैम में पानी की क्षमता 865 फीट तक है। डैम में समान्यतः 852 फीट तक पानी को रखा जाता है, इससे अधिक होने पर गेट खोल दिया जाता है। वर्तमान समय में डैम का जलस्तर 853.90 फीट हो गया था। पीछे से आ रहे पानी की वजह अभी जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।कार्यपालक अभियंता ने कहा कि डैम से पानी छूटने के बाद दामोदर नदी के भी जलस्तर में वृद्धि होगी। नदी का जलस्तर व बहाव तेज होने की वजह से लोगों से नदी में नहीं जाने की अपील की गयी है। दामोदर नदी में जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे स्थित कई क्षेत्र में पानी घुस जाता है। वहीं नदी की धार तेज हो जाती है।

24 से सरपट दौड़ेगी रांची-हावड़ा वन्दे भारत
Published / 2023-09-21 23:42:24
24 से सरपट दौड़ेगी रांची-हावड़ा वन्दे भारत

रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की तैयारियों में जुटा रेलवेटीम एबीएन, रांची। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस के सफल परिचालन के बाद अब रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन होने जा रहा है। इसके उद्घाटन के लिए 24 सितंबर की तिथि तय की गयी है। उसके पूर्व इसका ट्रायल रन किया गया। रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से दोपहर 1 बजे हावड़ा के लिए वंदे भारत का ट्रायल रन कराया गया। जो तकरीबन 7:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं कल हावड़ा से चलकर ट्रेन रांची पहुंचेगी। वंदे भारत रांची हावड़ा एक्सप्रेस का उद्घाटन रांची से ही होगा। इसके लिए 24 सितंबर की तिथि तय की गयी है। वंदे भारत रांची हावड़ा एक्सप्रेस रांची से रवाना होकर मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम, एवं खड़गपुर होते हुए हावड़ा को जायेगी।मिली जानकारी के अनुसार रांची रेल मंडल में यह पहला वंदे भारत ट्रेन होगा, जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी पूरी तरह से रांची रेल मंडल को दी जायेगी। इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ऑनलाइन माध्यम से हरी झंडी दिखाकर करने वाले हैं।बता दें कि रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस आठ कोच वाली होगी। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर वर्तमान में दो रूटों पर मंथन किया जा रहा है।रेलवे देखना चाहता है किस रूट पर अधिक संख्या में यात्री है और ट्रेन के परिचालन से रेलवे को कितना राजस्व मिल सकता है। पहले रूट के रूप में रांची-मुरी- झालदा-पुरुलिया-टाटानगर-घाटशिला - झाड़ग्राम व खड़गपुर से होकर ट्रेन का परिचालन होगा।वहीं दूसरे रूट के रूप में रांची-मुरी-बोकारो व धनबाद रूट पर ट्रेन की परिचालन किया जा सकता है। फिलहाल, ट्रेन के परिचालन और समय सारणी को लेकर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। 24 सितंबर पीएम मोदी इसके साथ 9 और ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखायेंगे।

रांची : अनगड़ा सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत
Published / 2023-09-21 22:26:39
रांची : अनगड़ा सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, अनगड़ा। रांची के अनगड़ा गेतलसूद मार्ग में गुरुवार की शाम सात बजे के करीब शालिनी अस्पताल के समीप स्कूटी सवार प्रेम महतो को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही 22 साल के युवक की मौत हो गयी। प्रेम सिरका निवासी स्व अगमलाल महतो का पुत्र था। घटना के समय वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर अनगड़ा की तरफ से जा रहा था। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी को धक्का मार दिया, जिससे प्रेम सड़क में गिर गया। अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए फरार हो गया। अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। अनगड़ा थाना की पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।

झारखंड : कायाकल्प के बाद कैसा होगा राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल
Published / 2023-09-21 20:55:06
झारखंड : कायाकल्प के बाद कैसा होगा राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल

झारखंड के रिम्स अस्पताल का हो रहा कायाकल्पजानें किन मरीजों के लिए बन रहा अत्याधुनिक वार्डटीम एबीएन, रांची। झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में न्यूरो सर्जरी विभाग का भार कम करने के लिए पुरानी इमरजेंसी में 50 बेड का अत्याधुनिक वार्ड तैयार किया जा रहा है। यह वार्ड तीसरे माले में मौजूद न्यूरो सर्जरी वार्ड के अतिरिक्त होगा। इसके शुरू होने से मरीजों को फर्श पर इलाज कराने से निजात मिलने की उम्मीद है। आईसीयू बेड का भी मरीजों को लाभ मिल सकेगा। बताते चलें कि न्यूरो वार्ड में हर दिन ऐसे मरीज आते हैं। रिम्स के निदेशक डॉ आरके गुप्ता ने इसके जल्द तैयार होने की बात कही है।अत्याधुनिक वार्ड वर्तमान के न्यूरो सर्जरी वार्ड के अतिरिक्त होगा वर्तमान में सबसे अधिक न्यूरो के मरीजों का होता है फर्श पर इलाज पीडियाट्रिक और यूरोलॉजी में भी मरीजों के लिए बढ़ाये जा रहे बेड 50 बेड का अत्याधुनिक वार्ड तैयार किया जा रहा 20 से बढ़ाकर 26 कर दिये गये यूरोलॉजी वार्ड में बेड 56 से 80 की जा चुकी है इमरजेंसी में बेड संख्यादूसरी ओर एक हफ्ते पहले यूरोलॉजी वार्ड में बेडों की संख्या 20 से बढ़ाकर 26 कर दी गयी है। शिशु रोग विभाग में भी यह संख्या जल्द ही बढ़ाने की तैयारी है। पीडियाट्रिक वार्ड में वार्मर की संख्या भी बढ़ाने पर प्रबंधन काम कर रहा है। इसके अलावा नेफ्रोलॉजी के लिए भी जल्द ही बेड चिह्नित कर बढ़ाये जायेंगे। इमरजेंसी में बेड संख्या 56 से 80 की जा चुकी है।

कहीं आपकी भी तो नहीं कट जायेगी बिजली...
Published / 2023-09-21 20:53:38
कहीं आपकी भी तो नहीं कट जायेगी बिजली...

5000 से अधिक बिल बकाएदारों की कटेगी बिजलीटीम एबीएन, रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सोनाहातू और राहे प्रखंड में 5000 रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया का भुगतान नहीं करनेवाले उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जायेगी। इसके लिए प्रखंडों के बिजली मिस्त्रियों की टीम बनाकर बकायेदारों की सूची दे दी गयी है।  सहायक विद्युत अभियंता जीतेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बिजली चेकिंग अभियान चलेगा। इसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करनेवाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि बिजली बिल ब्याज माफी योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 तक ही है।

गिरिडीह : लूटकांड का मास्टरमाइंड कन्याकुमारी से गिरफ्तार
Published / 2023-09-21 18:39:28
गिरिडीह : लूटकांड का मास्टरमाइंड कन्याकुमारी से गिरफ्तार

पांच करोड़ कैश लूटकांड में पुलिस को दूसरी सफलता, 77 लाख बरामदटीम एबीएन, गिरिडीह। जमुआ थाना इलाके के बाटी मोड़ के पास दो माह पूर्व हुई पांच करोड़ की लूट में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने इस बार कांड के मास्टरमाइंड गुलाब साव को गिरफ्तार किया है। गुलाब की गिरफ्तारी एसपी दीपक कुमार शर्मा और उनकी टीम ने की है। पकड़े गये खिरोधर साव उर्फ गुलाब साव (हजारीबाग के बरही निवासी) के पास से लूट की राशि में से 77 लाख बरामद किया गया है। इसकी जानकारी गुरुवार को एसपी दीपक शर्मा ने प्रेस वार्ता में दी। बताया कि इनके साथ मुन्ना दास की गिरफ्तारी हुई है।मुन्ना भी हजारीबाग के बरही का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि इस कांड के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। मास्टरमाइंड को पकड़ना था। ऐसे में विशेष टीम काम कर रही थी। टीम का नेतृत्व खोरी महुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो कर रहे थे।टीम देश के विभिन्न राज्यों में जा चुकी थी। टीम दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई तक जा चुकी थी। इस बीच सूचना मिली कि खिरोधर तमिलनाडु राज्य अंतर्गत कन्याकुमारी में छिपा है। इस सूचना पर गिरिडीह पुलिस की टीम कन्याकुमारी भी पहुंची। यहीं से खिरोधर को गिरफ्तार किया गया। बताया कि अभी तक इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरिडीह पुलिस पूरी तरह से सजग है और कोई भी अपराधी बच नहीं सकता।

गिरिडीह : करंट की चपेट में आने से सात मवेशियों की मौत, कई लोग घायल
Published / 2023-09-21 18:38:20
गिरिडीह : करंट की चपेट में आने से सात मवेशियों की मौत, कई लोग घायल

तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायलटीम एबीएन, गिरिडीह। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब करंट की चपेट में आने से 7 मवेशियों की मौत हो गयी, जबकि 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं। मामला जिले के गावां प्रखंड अंतर्गत नगवां पंचायत के चक गांव का है। जानकारी के मुताबिक महेंद्र यादव और अर्जुन यादव के घर के ऊपर तार लगा हुआ था। तार काफी जर्जर हो चुका था। बीते बुधवार की देर रात अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिससे मौके पर ही 7 मवेशियों की मौत हो गयी। आनन-फानन में परिजन बाहर आये। इनमें से 3 महिलाएं बिजली के तार में सट गयी। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है। मामले में नगवां मुखिया मेराज उद्दीन ने कहा कि ये हादसा लापरवाही की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा- मैंने इस संबंध में बिजली विभाग को लिखित आवेदन दिया था। तार बदलने की मांग की थी, लेकिन विभाग ने ऐसा कुछ नहीं किया। विभाग की लापरवाही से 7 मवेशी की मौत हुई है और 3 महिलाएं घायल हैं। अगर मेरे आवेदन पर विभाग तार बदल देता तो आज यह हादसा नहीं होता।

झुमरी तिलैया : आठ लाभुकों के घरों का हुआ गृह प्रवेश
Published / 2023-09-21 18:35:09
झुमरी तिलैया : आठ लाभुकों के घरों का हुआ गृह प्रवेश

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। पीएम आवास योजना घटक तीन के तहत 8 लाभुकों के घरों का गृह प्रवेश कराया गया। झुमरी तिलैया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन ने फीता काटकर उद्घाटन किया और लाभुकों को चाबी सौंपी। मौके पर उन्होंने लभुकों को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों के अपने घर का सपना साकार हो रहा है। इसके पहले 23 लाभुकों के घरों का गृह प्रवेश कराया गया था।मौके पर सिटी मैनेजर सतीश कुमार, निर्मल कुमार, कार्यालय कर्मी अश्वनी कुमार, बलराम, रोशन, उमेश राणा, मुकेश राणा, जुडको कंपनी के सुंदर कच्छप समेत लाभुकों के परिजन मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.