Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
हमें सीधे प्रकृति से जोड़ता है करमा पर्व : सांसद सुदर्शन भगत
Published / 2023-09-23 22:13:37
हमें सीधे प्रकृति से जोड़ता है करमा पर्व : सांसद सुदर्शन भगत

टीम एबीएन, लोहरदगा। करमा पूर्व संध्या पर जनजातीय सांस्कृतिक सुरक्षा मंच द्वारा नगर भवन में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  किया गया। मौके पर अतिथियों का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए। मौके पर आयोजित कार्यक्रम में खोड़हा नृत्य में  जोगियारा प्रथम, चीरी बड़का टोली द्वितीय, मंजूरमति उच्च विधालय तृतीय, रानीगंज को चतुर्थ पुरस्कार के रूप नगाड़ा, मांदर, घंट देकर सम्मानित किया गया। वहीं मैट्रिक में अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी जनजातीय महापुरुषों की चित्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि करमा महापर्व हमारी परंपरा और संस्कृति का महान पर्व है। करमा महापर्व से जनजातीय समुदाय का विशेष जुड़ाव है क्योंकि ये हमें सीधे प्रकृति से जोड़ती है। प्रकृति को बचाने के लिए हमेशा से संघर्ष करना पड़ा है इस प्रकार धर्म की भी रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा की वैसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना है जो हमारे आदिवासी परंपरा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के पास होने पर बधाइयां दी। पूर्व मंत्री सधनू भगत ने कहा आदिवासी समाज में अखरा, झखरा और सेंदरा परंपरा खत्म हो गई तो ईश्वर भी आदिवासी का अस्तित्व नहीं बचा पाएगा।हमारी संस्कृति की सुरक्षा खुद करनी होगी हमें समाज के धर्म कर्म को निरंतर जागरूकता अभियान चलाते रहना होगा। मनीर उरांव ने कहा कि हमारी जो परंपरा और विरासत अखरा और झखरा के पद्धति को बचाना हम सभी का कर्तव्य है।हमें उनलोगों से बचना जो कि हमारे पद्धतियों से खिलवाड़ करने कार्य कर रहे। बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक पद्धति को नहीं छोड़ना है जब भी मौका लगे हमें नृत्य संगीत जो आदिवासी परंपरा अनुसार होता उसमें भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वर भगत, मंच संचालन अनिल उरांव और धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार मुंडा ने की।मौके पर पूर्व मंत्री सधनू भगत, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, बिंदेश्वर उरांव, राजी पड़हा अध्यक्ष बेंजामिन लकड़ा चंद्रशेखर अग्रवाल, किनेश्वर महतो, मदनमोहन पांडेय, राजीव रंजन, राकेश प्रसाद , सुषमा सिंह, अजय सोनी, अरविंद यादव, मुक्ति धाम समिति अध्यक्ष मनोज गुप्ता, बालकृष्णा सिंह, राजकुमार वर्मा, ओम महतो, परमेश्वर भगत, मुनीलाल उरांव, सामेला भगत, कलावती देवी, मीना बाखला, सुमति कच्छप, दया सिंह, परमेश्वर साहू, लाल नवल नाथ शाहदेव, अमित लोहरा, भीखाराम भगत, अमर भगत, लक्ष्मण उरांव, जगनंदन पौराणिक, पशुपति नाथ पारस, ईश्वर उरांव, बुद्धन देवी, मुकेश साहू, प्रकाश नायक, मिथुन तमेड़ा, बाल्मीकि कुमार बीजेपी, जय श्रीराम समिति, आजसू, वार्ड पार्षद सहित विभिन्न समाज के नेतृत्वकर्ता और विभिन्न गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

मानव और राष्ट्र कल्याण के लिए वैज्ञानिक सोच विकसित करें : डॉ बीके पांडेय
Published / 2023-09-23 22:12:20
मानव और राष्ट्र कल्याण के लिए वैज्ञानिक सोच विकसित करें : डॉ बीके पांडेय

विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक के प्रति रूझान बढ़ता है : बिपिन कुमार दासशीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजनबाल वर्ग में कशिश, रजनी और श्रेष्ठ व किशोर वर्ग में निहित, हर्ष और अभय अव्वल आकर प्रांतीय विज्ञान प्रदर्शनी की पात्रता हासिल कीविज्ञान प्रदर्शनी में 500 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिलटीम एबीएन, लोहरदगा। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में विद्या भारती की योजनानुसार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आगत अतिथियों ने पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सदर अस्पताल लोहरदगा के सीनियर मेडिकल आफिसर डॉ बीके पांडेय ने कहा कि बदलते परिवेश में बाल वैज्ञानिकों को भी मानव और राष्ट्र कल्याण के लिए अपनी सोच को प्रबल करना चाहिए। नये खोज और अनुसंधान में पर्यावरण संरक्षण और नवाचार को प्राथमिकता देनी चाहिए। भारतीय वैज्ञानिकों ने चंद्रयान को दक्षिणी ध्रुव में भेजने के साथ आदित्य- वन जैसे उपग्रहों को चांद और सूरज में भेज कर सिद्ध कर दिया है, कि विज्ञान और विकास दोनों भारत की पहचान है। बच्चा जन्म से ही वैज्ञानिक होता हैं। जन्म लेने के बाद खोजी प्रवृत्ति रखते हुए माता से अपने आहार को स्वयं खोज लेता है। भैया-बहनें देश हित के लिए वैज्ञानिक सोच रखते हुए देश की सेवा करें। इसके अलावा अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अजय प्रसाद, गुमला विभाग के विभाग कार्यवाह किनेश्वर महतो, बीएस कॉलेज के प्रो शशि गुप्ता और निर्णायक के रूप में हाई स्कूल मसमानो के दिवाकर प्रसाद सिंह, नवोदय विद्यालय जोगना के शिक्षक डॉ डी कुमार, चुन्नीलाल हाई स्कूल से सत्य प्रकाश केसरी, एलएन तिवारी, ग्रेटर त्रिवेणी से आशीष सिन्हा, नदिया हिंदू उच्च विद्यालय से रविशंकर द्विवेदी, सुभाष चंद्र कुशवाहा, मनोहर लाल अग्रवाल महाविद्यालय से रश्मि कुमारी, मनोहर लाल अग्रवाल प्लस टू विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी, सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कैरो के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार उपस्थित थे। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने अतिथियों का परिचय और सम्मान कराते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से भैया-बहनों में वैज्ञानिक सोच का विकास होता है। उनमें खोजी प्रवृत्ति का विकास होता है। वह जीवन में आने वाली चुनौतियों का सफलता पूर्वक सामना करने के लिए सक्षम हो पाते हैं।कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के विज्ञान के वरीय आचार्य श्यामसुंदर कुमार ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य भैया-बहनों में वैज्ञानिक प्रतिभा को विकसित करना है। यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्या भारती की योजना अनुसार प्रतिवर्ष आयोजित होती है।गगेया प्रोजेक्ट हाई स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल-सह-आरएसएस गुमला विभाग कार्यवाह किनेश्वर महतो ने कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चे वर्तमान चुनौतियों का हल  ढूंढने में सक्षम हो पाते हैं। बीएस कालेज कैमेस्ट्री विभाग हेड प्रो डॉ शशि गुप्ता ने कहा कि विद्या भारती की यह योजना समाज में विज्ञान और वैज्ञानिक सोच को लोकप्रिय बनाने के लिए अत्यंत उपयोगी है। उद्घाटन सत्र के बाद निर्णायकों ने प्रदर्शनी का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने अपना निर्णय देते हुए कहा कि भैया-बहनों द्वारा प्रदर्शित सभी मॉडल एक से बढ़कर एक नवाचार पर आधारित है। भैया बहनों की प्रतिभा निश्चय ही अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम के समापन सत्र में पुरस्कार वितरण किया गया। बाल वर्ग के मॉडल में प्रथम स्थान कशिश कुमारी, द्वितीय स्थान रागिनी कुमारी और तृतीय स्थान श्रेष्ठ कुमार ने प्राप्त किया। किशोर वर्ग के मॉडल में प्रथम स्थान निहित सिंह, द्वितीय स्थान हर्ष राज सिंह और तृतीय स्थान अभय कुमार गुप्ता ने प्राप्त किया। चार्ट बनाने में प्रथम स्थान संगम उरांव, द्वितीय स्थान विद्या उरांव एवं तृतीय स्थान आशीष सिंह ने प्राप्त किया। इस प्रदर्शनी में 263 मॉडल और 600 से अधिक चार्ट लगाया गया था, इसमें 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।विजेता भैया- बहनों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण का कार्य विद्यालय के विज्ञान आचार्य राजीव कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन नीलिमा सिंह और धन्यवाद ज्ञापन मंजू देवी ने किया।इस विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित भैया-बहन प्रांतीय विज्ञान मेला हजारीबाग में सम्मिलित होंगे। सभी भैया बहन और सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य बन्धु -भगनी का सहयोग रहा।वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा पंडाल की मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर : अमित कुमार हर्षवीर
Published / 2023-09-23 20:57:53
ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा पंडाल की मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर : अमित कुमार हर्षवीर

टीम एबीएन, रांची। समाजसेवी अमित कुमार हर्षवीर ने कहा है कि ओसीसी कल्ब दुर्गा पूजा पंडाल का मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर है। नगर निगम से पिछले 1 वर्ष से आश्वासन ही मिल रहा है। उप महापौर ने सड़क का निरीक्षण किया था। इस सड़क का टेंडर भी निकाला जा चुका है। मार्च से अप्रैल के बीच पास हो गया था, परंतु अब जानकारी के अनुसार टेंडर सिंगल जोन में आ गया है जिसके कारण इस सड़क का निर्माण फंसा हुआ है। अगर पूजा से पहले सड़क निर्माण नहीं हुआ, तो लाखों भक्तों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि ये सड़क मुख्य पूजा पंडाल का मुख्य मार्ग है। जिसमें पूजा नजदीक है। परंतु सड़क जर्जर है। ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति का मुख्य मार्ग दो साल से जर्जर है, पंरतु इस साल सबसे ज्यादा बदहाली हो चुकी है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं। मोहल्ले के लोग और दुकानदार गर्मी में धूल से और बरसात में कीचड़ और जलजमाव से परेशान हैं। दुर्गा पूजा नजदीक है और ओसीसी पूजा पंडाल में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे समेत बुजुर्ग महिलाएं रहती हैं। उनको भी रोड के गढ्ढे से दुर्घटना की आशंका रहती है। सरकार अथवा निगम से आग्रह है कि इस रोड का निर्माण अति आवश्यक है। इसे जल्द पूजा से पहले बनाया जाये, ताकि जनता और श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।साथ ही संकट मोचन हनुमान मंदिर के पीछे भी रोड और नाला कोई अंतर नहीं रहा, जिससे आने जाने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को भी बदबु का समाना करना होता है। यह जानकारी  ओसीसी क्लब के  सदस्य अमित कुमार हर्षवीर ने दी।

सेवा पखवाड़ा को लेकर रिम्स में बैठक
Published / 2023-09-23 20:54:14
सेवा पखवाड़ा को लेकर रिम्स में बैठक

टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव आराधना पटनायक झारखंड में हैं। उन्होंने शनिवार को राजधानी रांची के रिम्स में सेवा पखवाड़ा को लेकर आयोजित बैठक में इसे सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी उपायुक्तों व सिविल सर्जनों से कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।

पलामू : लगातार बारिश से घर गिरा, पति की मौत, पत्नी गंभीर
Published / 2023-09-23 20:53:44
पलामू : लगातार बारिश से घर गिरा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

टीम एबीएन, पलामू। जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि एक महिला घायल है। यह घटना पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड के बरडंडा पंचायत के मोकहर खुर्द गांव की है।दो दिनों से बारिश होने से मकान टूटकर गिर गया, मकान में दबकर सुरेश राम की मौत हो गई एंव उनकी पत्नी तेतरी देवी जख्मी हो गयी। घटना रात करीब 3:30 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि व प्रखंड स्तर के सरकारी कर्मी वहां पहुंचकर आगे की कार्रवाई करने में जुट गये हैं।

ओरियंट एप्लायंस ने किया ग्रैंड डीलर मिट
Published / 2023-09-23 15:25:54
ओरियंट एप्लायंस ने किया ग्रैंड डीलर मिट

​टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। शक्ति बैट्री के द्वारा ओरियंट एप्लायंस का डीलर मिट झुमरी तिलैया के ग्रांड सूर्या में कराया गया।इस उपलक्ष मे कंपनी से आये प्रतिनिधियों के द्वारा किचेन एप्लायंस, गिजर और कुलर के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी।इस दौरान डिलरों के लिए प्रोडक्ट डिस्पले का भी प्रबंध किया गया।इस उपलक्ष्य मे डिस्ट्रीब्यूटर शक्ति बैट्री के प्रोपराइटर अमित अग्रवाल के द्वारा डीलरों के लिए धमाकेदार ऑफर भी दिया गया।डीलर मिट मे कपंनी के अमित बंसल, केटेगरी हेड, किचेन अप्लायंसेस, राजीव सिन्हा एजीम सेल्स, गुजन गौरव रिजनल मैनेजर पियूष सिह एरिया मैनेजर  थे।इन्होने कंपनी के बारे मे विस्तृत जानकारी दी और आने वाले नये प्रोडक्ट रेंज के बारे में भी बताया।

चार वर्षों में कभी नहीं आया हेमंत सोरेन का नियुक्ति वर्ष :बाबूलाल मरांडी
Published / 2023-09-22 23:52:24
चार वर्षों में कभी नहीं आया हेमंत सोरेन का नियुक्ति वर्ष :बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, खूंटी। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज खूंटी में संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार को फिर एकबार कटघरे में खड़ा किया। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार काम करने केलिए बनी ही नही। ये ठगबंधन सरकार केवल परिवार के साथ मिलकर राज्य को लूटने केलिए,भ्रष्टाचार केलिए बनी है जो लगातार दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष पांच लाख नियुक्ति नही तो बेरोजगार भत्ता देने की बात करके सत्ता में आई हेमंत सरकार का नियुक्ति वर्ष नही आया।जबकि इस सरकार के चार वर्ष पूरे होने वाले हैं। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार की उपलब्धियां राज्य में अपराध,लूट और भ्रष्टाचार है। हेमंत सरकार में जनता भयभीत और अपराधी, लुटेरे, दलाल, बिचौलिए बेखौफ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या, लूट,अपहरण, बलात्कार की घटनाएं रोज हो रही। बहन बेटियों को पेट्रोल छिड़क कर टुकड़ों टुकड़ों में काटकर मारा जा रहा। राज्य से बालू की तस्करी बिहार, बंगाल, दिल्ली, मुंबई को हो रहा और राज्य की पुलिस नदी से घरेलू काम केलिए बालू उठाने वाले को पकड़कर जेल भेज रही है।उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने पुलिस को अपराधियों पर कारवाई केलिए नही बल्कि वसूली केलिए लगा दिया है।

गणेश उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये छात्र-छात्राओं ने मन मोहा
Published / 2023-09-22 23:47:34
गणेश उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये छात्र-छात्राओं ने मन मोहा

सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों की निखरती है प्रतिभा : शालिनीटीम एबीएन, कोडरमा। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति पूर्णिमा टॉकिज गली में कृष्ण वेलफेयर सोसइटी के तत्वाधान में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जिसमें जिले के विभिन्न प्रखण्ड और झुमरी तिलैया शहर के 26 विद्यालयों के बच्चों ने एक बढकर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इस अवसर पर 5 घंटे तक चले इस कार्यक्रम के बाद तीन ग्रुपों में स्कुलों में प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थानी भोजपुरी मराठी आदिवासी क्लासिक्ल आधारित गानों पर बच्चों ने एक बढकर एक प्रस्तुति दी। इस दौरान करमा जैसे पर्व भी नृत्य की प्रस्तुति लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने दीप प्रवजल्ल्ति कर किया। इस अवसर परउन्होने कहा कि कृष्ण वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा बच्चों को जो मंच प्रदान किया जाता है वह अद्वितीय है जहॉ बच्चे अपनी प्रतिमा का जोहर दिखाते है। सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों के प्रतिभा में निखार आता है।अभ्रकनगरी कोडरमा मेें शिक्षा खेल सांस्कृतिक गतिविधि में बच्चे काफी बेहतर कर रहे है। कार्यक्रम साधना ही बल्कि इससे मानसिक व बौधिक विकास भी होता है। पढाई के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से बच्चों के अंदर प्रतिभा का निखार होता है। छात्र भी प्रतिभा के धनी है। कार्य के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा के समीप बच्चों ने भव्य आरती प्रस्तृत की। इसमें मराठी में बालिकाएं और भोजपुरी में धोती कुर्ता पहने बालक वर्ग ने पंडाल में उपस्थित लोगों को मंत्रमुक्त कर दिया। कार्यक्रम का लीडर बिल्लु दा ने ड्रम बजाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। आरती कार्यक्रम में प्रिया सिंह, सोनम सिंह, एंजेल सिंह, सोनम मगधिया,पीहू सिंह, शालु सिंह, आयसा सिंह के अलावा जानु सिंह आलोक सिंह प्रिंस सिंह गोलू सिंह आर्यन यादव चिक्कु सिंह मुख्य रूप से शामिल थे। इस दौरान शंकर भगवान डमरू एवं झाल के साथ हाथों में कपूर रख नृत्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में गौरी भगत गोपाल सिन्हा, अमित सिंह, रंजय सिंह, राजा सिंह, गोपाल सिंह, मंटु साव विकास सिंह, रौशन सिंह, सुभम सिंह, राज सिंह , नंदु सिंह, विक्रंांत पहाडी, के अलावा संजु लाम्बा, नरेन्द्र सिंह चंदल, आनंद कुमार, मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंच संचालन गोपाल सिन्हा ने किया। निर्णय की भूमिका राजेश भदानी ने निभायी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न झुलों एवं खाने पीने एवं सामग्रीयों के स्टॉल पर भी भीड लगी रही।नृत्य में शेमरॉक गुरूकुल रहा विजेतागणेश उत्सव में बच्चों ने सतरंगी छटा बिखेरी इसके बाद बेहतर करने वाले स्कुल औरब बच्चों को पुरूस्कृति किया गया। नृत्य में प्रथम स्थल शेमरॉक गुरूकुल सिंह गांधी स्कूल रहा। द्वितीय स्थान एक्सपायर इंटरसिटी स्कुल एवं तृतीय शारदम्बा विद्या मंदिर घोषित किया गया। इसके अलावा ड्रांस आइडिल प्रोगेशिव डंडाडीह, डांस आर्ची कुमारी किडजी स्कूल के आरती  ज्योति कुमारी फर्स्ट स्पोर्ट्स लाइट में सेकंड डेंजरस डांस एकेडमी ग्रेसी कशीश यादव रौनक पांडे  डेंजरस डांस एकेडमीसहित 26 विद्यालय को अलग-अलग पुस्स्कार से पुरूकृत किया गया।

मारवाड़ी युवा मंच ने स्वच्छता अभियान के तहत वितरण की थैला, मवेशियों को लगाया रेडियम का बेल्ट
Published / 2023-09-22 23:41:08
मारवाड़ी युवा मंच ने स्वच्छता अभियान के तहत वितरण की थैला, मवेशियों को लगाया रेडियम का बेल्ट

टीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा के तत्वावधान में नगर परिषद के सहयोग से मेरा शहर मेरी जिम्मेवारी के तहत शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण, मवेशियों को बचाने के लिए रेडियम बेल्ट एवं शिक्षा व्यवस्था के तहत छात्रों को पठन-पाठन के लिए पुस्तक उपलब्ध करायी गयी। मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, मारवाड़ी युवा मंच, नगर परिषद कर्मी ने स्वच्छता के लिए शपथ ली। नगर प्रशासक हर्षवर्धन ने कहा कि आज जैसे शहरीकरण बढ़ रहा है वैसे स्वच्छता की प्रति हमें जागरुक होने की जरूरत है। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा का का कार्य कर रहा है वह अद्वितीय है। स्वच्छता से मस्तिष्क के साथ-साथ वातावरण भी स्वच्छ होता है। स्वच्छता के लिए हर को एक कदम बढ़ाने की जरूरत है, प्रत्येक व्यक्ति 100 घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान करें और इस प्रकार सप्ताह में 2 घंटा श्रमदान से गली, मोहल्ला, वार्ड की साफ सफाई के प्रति सजकता दिखायें। उन्होंने कहा कि झुमरी तिलैया नगर की आबादी 1.25 लाख के करीब है और 150 सफाई मित्र के जरिए स्वच्छता का कार्य पूरा नहीं हो सकता है। उन्होंने अपील की  स्वच्छता के प्रति अपने घर के आसपास और दुकानों के पास गंदगी ना फैलायें। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की यह सोच काफी बेहतर है। कपड़े का थैला वितरण करके जो कार्य किया है उसे बुलाया नहीं जा सकता। गौशाला समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन ने कहा कि गौ सेवा ही सच्ची सेवा है और गौ को रेडियम बेल्ट लगाकर एक अच्छी पहल की गयी है। रांची से आयी सीमा जैन गंगवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाने की शुरुआत वह कोडरमा से की है और शीघ्र ही हजारीबाग रामगढ़ और रांची में भी इस कार्य को करने के लिए सार्थक पहल करेंगे।मंच के अध्यक्ष राज पच्चिसिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा के क्षेत्र में कई कार्य कर रही है। इसी के तहत प्लास्टिक पर कहां की एक व्यक्ति औसतआना 12 मिनट तक प्लास्टिक का उपयोग करता है और इसको डिस्पोज होने में 500 साल से अधिक लगता है। ऐसे में हमें पॉलिथीन के जगह थैला का उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के मंच संचालन संजय जैन ठोल्या ने किया। कार्यक्रम के उपरांत चिल्ड्रन पार्क के पास मारवाड़ी युवा मंच, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, छात्रों ने यह शपथ ली कि वह ना गंदगी न करेंगे और ना किसी को करने देंगे। बाद में अशोका होटल के पीछे सब्जी बाजार में पॉलिथीन में सब्जी ले जा रहे हैं लोगों को थैला नगर प्रशासक एवं मंच के सदस्यों ने वितरण किया।इस अवसर पर सिटी मैनेजर सतीश कुमार, जई दीपक कुमार, सफाई निरीक्षक राजूराम, बलराम कुशवाहा, दुलालचंद यादव, मारवाड़ी युवा मंच के सचिव आशीष जोशी स सचिव  शिवेश पच्चीसिया, अरविंद चौधरी, अजय शर्मा, महावीर खेतान, सुशील पांडे, आनंद जैन, सरला पांडे, चैताली छात्रों में शिवानी यादव, मिकी कुमारी, शिल्पी कुमारी, शिवानी सिंह, प्रेरणा बरनवाल, रेणु कुमारी, संजीव कुमार, प्रभास कुमार, विक्रम प्रसाद, उमेश प्रसाद पस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.