टीम एबीएन, कोडरमा। वर्तमान समय में लोगों के जीवन में जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता है वह है शांति। इसी बात को मध्य नजर रखते हुए 21 सितंबर को इंटरनेशनल पीस डे के उपलक्ष में इनर व्हील आफ कोडरमा की प्रेसिडेंट आशा गुप्ता ने अपने सहयोगियों के साथ शांति दिवस को मनाया। जिसमें इनर व्हील की कई सदस्य मौजूद थी।कार्यक्रम में महिलाओं ने सफेद वस्त्र धारण किए और शांति के प्रतीक के रूप में सफेद बलून को आसमान में उराया। जिससे समाज के सभी लोगों में शांति का संदेश पहुंच सके और लोग आपसी झगड़े और मनमुटाव को दूर करके शांतिपूर्वक जीवन यापन करें।इसके बाद वोकेशनल ट्रेनिंग के अंतर्गत इनर व्हील की महिलाओं को कंप्यूटर का प्रशिक्षण सोनाली कुमारी के द्वारा दिया गया जिससे महिलाएं इस आधुनिक जमाने के कार्य को लैपटॉप पर अच्छी तरह से कर सके और उनमें आत्मविश्वास आए। इनर व्हील की सभी सदस्यों ने काफी उत्साह पूर्वक पी पी टी बनाना सिखा। कार्यक्रम में योगा प्रशिक्षक सुषमा सुमन भी मौजूद थीं जिन्होंने महिलाओं को योगा का भी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि आज के भाग दौड़ वाली जिंदगी में महिलाओं को अपने लिए भी कुछ समय जरुर निकालना चाहिए। प्रतिदिन योगा करनी चाहिए ताकि वह स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सके कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेक्रेटरी कंचन भदानी, ट्रेजर रंजीत सेठ, दीपाली भदानी संध्या सेठ अमरजीत छाबड़ा, सरिता कंधवे, सरिता विजय, रश्मि लोहानी आदि मौजूद थी।
सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के दिवंगत न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव को दी श्रद्धांजलिटीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट परिसर पहुंचकर झारखंड उच्च न्यायालय के दिवंगत न्यायमूर्ति कैलाश प्रसाद देव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जस्टिस कैलाश प्रसाद देव के असामयिक निधन से मन व्यथित है। इनका निधन न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग में एल्युमिनियम गलाने वाली एक फैक्ट्री में विस्फोट की वजह से दो मजदूरों की मौत हो गयी है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरी फैक्ट्री तबाह हो गयी है। यह फैक्ट्री कटकमदाग थाना क्षेत्र के सिरसी डामोडीह गांव में हैं। मृतक मजदूरों की पहचान रंजीत ठाकुर और सुखदेव साहू के रूप में हुई है। विस्फोट इतना भयानक था कि फैक्ट्री का छत और दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी। स्थानीय लोगों ने कहा कि विस्फोट की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनायी दी है। यह फैक्ट्री हजारीबाग सरदार चौक निवासी अवध कुमार गुप्ता की है, जो एल्युमिनियम गलाकर नया बर्तन बनाते हैं।उसे फिर बाजार में बेचा जाता है। मौसम खराब होने के कारण यहां सिर्फ दो ही मजदूर काम कर रहे थे। इस कारण दो मजदूरों की मौत हुई। अगर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे होते तो बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता था।मृतक रंजीत ठाकुर के भाई ने बताया कि इस घटना को वज्रपात से जोड़ा जा रहा है जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि उनके भाई की मौत हुई है। फैक्ट्री की स्थिति को देखने से साफ लगता है कि एल्युमिनियम को गलाने के दौरान ही विस्फोट हुआ है। आशंका जतायी है कि गलाने वाले कच्चा माल में जरूर बारूद होगा इसकी वजह से इतना जबरदस्त धमाका हुआ। विस्फोट की घटना पर वार्ड 23 के वार्ड पार्षद बादशाह राम ने बताया कि इस फैक्ट्री में डामोडी और सिरसी गांव के कई मजदूर काम करते हैं। आज सुबह भी फैक्ट्री खुली और मजदूर काम में लग गये। काम करने के दौरान अचानक विस्फोट हुआ।संचालक का कहना है कि बिजली गिरने से यह घटना घटी है। लेकिन स्थिति देखने से ऐसा लगता है कि यहां एल्युमिनियम गलाने के दौरान कोई भयानक विस्फोट हुआ होगा। जिससे यह घटना घटी है। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाके से फैक्ट्री को शिफ्ट करने की भी मांग उठी है।हेड क्वार्टर डीएसपी राजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने दो लोगों की इस घटना में मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पायेगा। उन्होंने बताया कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दोनों शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा। इस घटना के बाद फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों की वहां भीड़ जमा हो गयी है।
रांची एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से कारतूस बरामदटीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक यात्री की बैग से कारतूस बरामद हुआ है। यात्री बेंगलुरु जा रहा था। इस दौरान एयरपोर्ट पर उसके बैग की तलाशी ली गयी, जिसमें उसके बैग से इंसास की एक गोली मिली। जिसके बाद सीआईएसएफ की टीम ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बेंगलुरु जा रहे एक यात्री के बैग में इंसास जैसे खतरनाक हथियार के कारतूस मिले।एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों की नजर जैसे ही बैग में रखे इंसास की गोली पर पड़ी, वैसे ही सभी जवान एक्टिव हो गए और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को सूचित कर यात्री को तुरंत ही रोक लिया।यात्री को हिरासत में लेने के बाद सीआईएसएफ की टीम ने बैग और यात्री दोनों को एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया। गोली मिलने के बाद यात्री से पूछताछ की गयी और उससे जानकारी ली गयी कि आखिर यह कारतूस उसके पास कहां से आयी।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड हाई कोर्ट परिसर पहुंचकर झारखंड उच्च न्यायालय के दिवंगत न्यायाधीश श्री कैलाश प्रसाद देव के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के असामयिक निधन से मन व्यथित है। न्यायाधीश श्री कैलाश प्रसाद देव का निधन न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
बाल सुधार गृह में रह रहे विधि विवादित किशोरों से आयुक्त हुए रू-ब-रू, समस्याओं को जाना और निदान का दिया निर्देशआंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकन से कम मिले बच्चे, आयुक्त ने उपस्थिति बढ़ाने का दिया सख्त निर्देशआयुक्त ने बाल सुधार गृह एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षणटीम एबीएन, पलामू। आयुक्त मनोज जायसवाल आज बाल सुधार गृह जेलहाता, पलामू एवं विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। बाल सुधार गृह में निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने यहां रह रहे विधि विवादित किशोरों से रू-ब-रू हुए। उनकी समस्याओं को जाना और समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने किशोरों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाते हुए चरित्र निर्माण का ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि जाने-अनजाने में अपराध के बाद यहां आये किशोर अपने में सुधार लाकर मुख्यधारा से जुड़ने का प्रयास करें। बेहतर भविष्य के लिए गलतियों से बचें। गलती की पुनरावृति नहीं करें। यहां से सही सीख लेकर जायें और बेहतर जीवन यापन करें। उन्होंने रोजगार का प्रशिक्षण प्राप्त कर जीवन दशा सुधारने एवं माता-पिता को सहयोग करने एवं अच्छे नागरिक बनकर समाज में सकारात्मक योगदान देने की बातें कही।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बाल सुधार गृह में रह रहे विधि विवादित किशोर के खान-पान, रहन-सहन, साफ-सफाई, खेल सामग्री एवं खेल मैदान की व्यवस्था, पौष्टिक आहार, पठन-पाठन एवं सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने किशोरों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। आयुक्त ने किशोर के लिए रसोई घर में बने खाने, शयन कक्ष एवं बेड-विस्तर, पेयजल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। आयुक्त ने किशोरों के अनुरोध पर बाथरूम की अतिरिक्त व्यवस्था बनाने का निदेश दिया। प्रोबेशन ऑफिसर एवं अन्य द्वारा बताया गया कि बाल सुधार गृह के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार प्रवाहित होता है। इसे कवर कराने से बच्चों को सुरक्षा मिलती। आयुक्त ने इसके लिए बिजली विभाग के जीएम को तत्काल पत्र भेजकर बिजली तार को कवर कराने का निदेश दिया। किशोर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी भी लगा है। किशोरों के बीच कानूनी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने की आवश्यकता बतायी। आयुक्त ने कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार को पत्र लिखकर सहयोग लेने का निदेश दिया।प्रोबेशन ऑफिसर द्वारा बताया गया कि बाल सुधार गृह में विधि विवादित 46 किशोर रह रहे हैं। इसमें अधिसंख्य किशोर दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के वाद से जुड़े हैं। चार-पांच किशोर हत्या एवं दो-तीन चोरी के जुर्म में हैं। विधि विवादित किशोर को शिक्षा एवं सही मार्गदर्शन मिल सके इसके लिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो प्रतिदिन कक्षाएं लेकर उन्हें शिक्षा देते हैं।साथ ही काउंसलर के माध्यम से काउंसलिंग भी कराया जाता है। आयुक्त ने बाल सुधार गृह में रह रहे किशोरों द्वारा मिट्टी से बनाए गये सजावटी दीप, प्लेट आदि सामग्री का अवलोकन कर इसकी सराहना की। साथ ही इन्हें स्कील डेवलपमेंट से संबंधित प्रशिक्षण दिलाने तथा बाल सुधार गृह में फूलों की बागवानी और किचन गार्डन विकसित कराने का निदेश दिया।आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ देंआयुक्त मनोज जायसवाल ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर छोटे बच्चों की शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र नर्सरी स्कूल हमीरगंज-1, आंगनबाड़ी केंद्र कुंड कांजी हाउस एवं सदर प्रखंड अंतर्गत सुआ पंचायत के लहसुनिया स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 एवं उससे अधिक बच्चे नामांकित हैं, जबकि उपस्थिति 7-8 तक ही सीमित है। आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों की अपेक्षा उनकी कम उपस्थित पर चिंता जतायी। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका सहित पर्यवेक्षिका एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में 35 बच्चे नामांकित हैं, जबकि कक्षा में 22 बच्चे ही उपस्थित पाये गये। आयुक्त ने पोषण ट्रेकर से डेटा के बारे में जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल एवं खाने की उत्तम व्यवस्था करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों की पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति होनी चाहिए। टीकाकरण पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। टीकाकरण से कई बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। उन्होंने खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा देने की बातें कही। वहीं गर्भवती महिलाओं, शिशुओं की देखरेख करने वाली माताओं को आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ देने का निदेश दिया। आयुक्त ने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सक्रियता से सहयोग करने का निदेश दिया। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान एवं महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थीं।
टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार को कोकर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान किया गया। भूमि पूजन समिति के अध्यक्ष चंचल चेतर्जी एवं संयोजन राजूराम एवं पूजा कमेटी के सदस्यों गण के साथ किया गया। मौके पर अध्यक्ष चंचल चटर्जी, संयोजन राजूराम, सम्राट चटर्जी, सुरज कुमार पासवान, वशिष्ठ लाल पासवान, आशिश बर्मा, ललित महतो, संतोष महतो, संजय कुमार राम, अमित कुमार चौरसिया, संतोष प्रसाद, सागर पासवान, संतोष अग्रवाल, रोहित सिंह,(छोटू) सोनू सिंह प्रकाश राम, धर्मेन्द्र कुमार राम,दीपू पासवान, प्रवीण पासवान, बब्लू पासवान, राजन कुमार, तुलसी बर्मा, बेबी गाड़ी, बिष्णु राम, मनोज कुमार राम, छोटू कुमार, राज किशोर राम, राजू सिंह, सूरज यादव और कोकर दूर्गा पूजा कमिटी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। ये जानकारी मीडिया प्रभारी रोहित सिंह, नमन भारतीय और धीरज सिंह ने दिया।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति की बैठक गीतांजलि बैंकेट हॉल में हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के मुख्य संरक्षक हीरा लाल साहू ने की। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के मीडिया प्रभारी बने अपर बाजार निवासी नमन भारतीय को मनोनीत किया गया है।उन्हें यह जिम्मेवारी समिति के मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, अध्यक्ष अशोक चौधरी व महामंत्री कुंदन सिंह एवं अरविन्द साह द्वारा दी गयी है। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति ने इस बार भव्य तरीके से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया है। भारतीय ने कहा कि समिति ने जो मुझे भरोसा मुझ पर किया है और जो जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करुँगा। मीडिया प्रभारी बनाएं जानें पर नमन भारतीय ने कहा कि इसके लिए में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, हीरा लाल साहू, अशोक पुरोहित संरक्षक संजय सिंह (लल्लू सिंह), अध्यक्ष अशोक चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्की यादव, महामंत्री कुदन सिंह, अरविन्द साह, मीडिया प्रभारी साजन सिन्हा एवं रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के कई सदस्य सहित रांची जिला के सभी दुर्गा पूजा समिति का आभार प्रकट करता हूं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी। राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड द्वारा मां भद्रकाली मंदिर न्यास परिषद का गठन करने का विरोध लगातार जारी है। गुरुवार को न्यास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष यतीन्द्र सिंह चौहान के मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही पूर्व प्रमुख ऋषिबाला समेत मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उनका विरोध किया तथा नारेबाजी की।लोगों ने वाईके सिंह चौहान वापस जाओ तथा न्यास बोर्ड हाय हाय का नारा लगाते हुए विरोध किया, उनके साथ न्यास बोर्ड के कुछ नये सदस्य भी थे। विरोध करने वालों में मृत्युंजय सिंह, योगेंद्र सिंह, सतीश सिंह, राजकुमार सिंह, रामदहीन सिंह समेत कई लोग थे।इस मौके पर नव मनोनीत अध्यक्ष वाईके सिंह चौहान ने कहा कि मैं मंदिर का विकास करने के उद्देश्य से बना हूं, मेरा इसमें कोई ब्यक्तिगत लाभ नहीं है। माता की सेवा करने के उद्देश्य से कुछ काम करने की मंशा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.