Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
जमशेदपुर : गोलीबारी के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार
Published / 2023-09-25 21:58:14
जमशेदपुर : गोलीबारी के आरोपी तीन बदमाश गिरफ्तार

झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कबाड़ कारोबारी के आवास पर की थी गोलीबारीटीम एबीएन, जमशेदपुर। शहर में एक कबाड़ कारोबारी के घर पर गोलियां चलाने के आरोप में बीते रविवार को 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ये बदमाश कारोबारी से अपने खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की मांग कर रहे थे। गोलीबारी की इस घटना से 2 दिन पहले, पुलिस ने यहां सोनारी इलाके में कबाड़ कारोबारी से सोने की चेन छीनने के प्रयास के आरोप में राहुल सिंह मुंडा उर्फ सोनू सिंह को गिरफ्तार किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कौशल किशोर ने बताया कि पूछताछ के दौरान राहुल ने घटना में शामिल अपने साथी अजय गौड़ के नाम का खुलासा किया है। एसएसपी ने कहा कि जगरनाथ प्रस्टी उर्फ सन्नी और रितेश कुमार सिंह उर्फ झब्बू तथा अजय गौड़ समेत तीनों बदमाशों ने मामला वापस लेने का दबाव बनाने के लिए कबाड़ कारोबारी के आवास पर गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी जमशेदपुर के निवासी हैं। उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस और अपराध में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की गयी है।

हमारे राज्य में मनाया जाने वाला एक अहम त्योहार है करमा : राज्यपाल
Published / 2023-09-25 21:57:20
हमारे राज्य में मनाया जाने वाला एक अहम त्योहार है करमा : राज्यपाल

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल सह राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने आज रांची विश्वविद्यालय, रांची में आयोजित करम महोत्सव में भाग लिया। राज्यपाल ने कहा कि करमा पूजा, जिसे करमा पर्व के रूप में भी जाना जाता है। हमारे राज्य में मनाया जाने वाला एक अहम त्योहार है, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है और इसे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संरक्षित करने में मदद करता है। राज्यपाल ने कहा कि जिस प्रकार केले का पेड़ अपने पीछे नन्हे पौधे को छोड़ जाता है। उसी प्रकार यह उत्सव भी भावी पीढ़ी के लिए सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करता है।राज्यपाल ने कहा कि हमारी संस्कृति बहुत जीवंत है। यहां विभिन्न धर्मों, समुदायों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग रहते हैं। हमारा देश अनेकता में एकता का अनुपम व उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच के गहरे व अटूट रिश्ते को दर्शाता है। हमारे जनजातीय भाई-बहन सही मायने में प्रकृति के संरक्षक हैं। प्रकृति की रक्षा करने का बोध उनके हृदय में है। वे प्रकृति का मान-सम्मान करते हैं एवं पूरी दुनिया को इसके संरक्षण का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग के कारण पूरा विश्व पर्यावरण संबंधी विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में करमा पूजा पूरे विश्व के लिए एक बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर झारखंड के समृद्ध भविष्य का आशीर्वाद मांगते हुए सभी के खुशहाली की कामना की।

अखरा में पूजा कर सीएम ने राज्य के लिए मंगल कामना
Published / 2023-09-25 21:50:11
अखरा में पूजा कर सीएम ने राज्य के लिए मंगल कामना

टीम एबीएन, रांची। रांची महिला महाविद्यालय (साइंस ब्लॉक) स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित करम पूजा महोत्सव- 2023 में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सम्मिलित हुए। उन्होंने अखरा में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य के विकास, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड एसोसिएशन ने मनायी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
Published / 2023-09-25 21:25:29
हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड एसोसिएशन ने मनायी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

स्काउट एंड गाइड ने पौधरोपण भी कियाटीम एबीएन, लोहरदगा। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड एसोसिएशन द्वारा सोमवार को भारत रत्न पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। मौके पौधारोपण के साथ-साथ स्काउट बच्चों के बीच खेल को प्रोत्साहित करने के लिए फुटबॉल एवं जर्सी का भी वितरण किया गया। स्काउट बच्चों को संबोधित करते हुए संगठन की राज्य सचिव शांति कुमारी ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल से ही मनिषियों एवं गुरुकुल आश्रम शिक्षा व्यवस्था के तहत स्काउटिंग एवं गाइड की शिक्षा दी जाती रही है। श्री रामचरितमानस के श्लोक गुरु गृह पढ़ने गये रघुराई अल्पकाल विद्या सब पाई प्रमाणित करती है कि बालक -बालिकाओं को देशभक्त, निपुण, कर्मठ, अनुशासित एवं साहसी बनाने के लिए आंदोलन का नाम हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संगठन है। संगठन के जिला सचिव अनिल उरांव ने कहा कि व्यावहारिक शिक्षा देना ही हमारी साधना है। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन ग्रुप लीडर सुमित उरांव ने किया।

एसपी ने लिया झुमरी तिलैया शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा, दिये कई निर्देश
Published / 2023-09-25 21:23:03
एसपी ने लिया झुमरी तिलैया शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा, दिये कई निर्देश

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ पूरे झुमरी तिलैया में पैदल चलकर भ्रमण किया। जिसमें कुछ दुकानदारों को कहा गया कि सड़क छोड़ कर दुकान लगायें, नही तो कार्रवाई की जायेगी।ट्रैफिक नियम का पालन करने की अपील भी की। अगर इसपर भी नहीं मानते हैं, तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर को कहा गया कि जो ट्रैफिक पालन नहीं करेगा, उन लोगों का चालान काटना है।एसपी ने कहा कि प्रतिदिन हमारे पास अपडेट मिलना चाहिए। हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते खाली होने चाहिए। बाइक पार्किंग जो झंडा चैक के बगल में है वहां जो दुकान लगाये हुए हैं, उनलोगों से कहा गया कि यहां दुकान न लगायें। यह पार्किंग का स्टैंड है। सिर्फ बाइक वालों के लिए है, जो सब्जी खरीदने आते हैं। ठेले वालों को कहा कि आप लोग सड़क के किनारे न लगायें, अगर लगाते पाये जायेंगे, आपका भी चालान काट दिया जायेगा। ट्रैफिक पुलिस को कहा गया कि सुबह 9 बजे लेकर दोपहर 2 बजे तक आने जाने वाले लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।ट्रैफिक के जवान 4 बजे से लेकर रात को 8 बजे तक तैनात रहेंगे। मौके पर इंस्पेक्टर आर एन ठाकुर, तिलैया  थाना के एसआई सोनी प्रताप, एएसआई शांति भूषण, प्रमोद सिंह के अलावा पुलिस बल के जवान एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।

चंचल चटर्जी बने कोकर बाजार जतराटांड़ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष
Published / 2023-09-25 21:15:54
चंचल चटर्जी बने कोकर बाजार जतराटांड़ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष

टीम एबीएन, रांची। सोमवार को छह बजे कोकर बाजार जतरा टांड़ के प्रांगण में कोकर दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक हुई, जिसमें भव्य पूजा मनाने को लेकर वर्ष 2023 की कमेटी का विस्तार अध्यक्ष चंचल चटर्जी ने किया। अध्यक्ष :- चंचल चटर्जी सयोजक :- राजु राम कोर कमेटी :- सुवीर चक्रवर्ती, प्रवीण चक्रवर्ती, यूपी चटर्जी, अनिल अग्रवाल, सुशील मोहता, अशोक सिंह, गौतम चटर्जी, पप्पु वर्मा, रतन अग्रवाल, कन्हैया झा, अर्जुन मुंडा, वीरेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार राम, आदित्य कुमार (चरका), अजय भगत, संतोष प्रसाद, संतलाल भगत, चुनु सिंह, तुलसी केजरीवाल, गुड्डू सोनी, इंद्रजीत भटटचारिया, सानमुन चटर्जी, सरराम चटर्जी मुख्य संरक्षक :- विजय पाठक, संजीव विजयवर्गीय, अलोक मिश्रा, पीएन सिंह, रमेश सिंह, संतोष महतो, रंजन पासवान, मुन्ना यादव, प्रिय रंजन सहाय, संजय राय संरक्षक :- कृष्णा कुमार, अजय अग्रवाल, सुभाष मुंडा, संजय तिर्की, युवराज पासवान, भरत कुमार पासवान, रंजन पाठक, विकाश विजयवर्गीय, नविन सिंह (पोली), उत्तम दुबे, साकेत राज (दीपू), जेपी भल्ला, दीपक मिश्रा, दिनेश मुंडा, विकाश सिन्हा (समी), संतोष अग्रवाल, विजय मुंडा, राज सिन्हा, सजन वर्मा, कुंदन ठाकुर, गुड्डू अग्रवाल, मुकुल सिंह, कार्तिक वर्मा, महावीर लकड़ा, वीरेंद्र अग्रवाल, सनोघरवा उरांव, विजय सिंह वरीय कार्यकारी अध्यक्ष :- नीरज शर्मा कार्यकारी अध्यक्ष :- सम्राट चटर्जी, अर्जुन यादव, दीपक राय, संजय कुमार राम, विक्की सिंह वरीय उपाध्यक्ष:- कुमार कोसल (गांधी), प्रकाश राम, गणेश पासवान, सागर पासवान, प्रदीप पासवान, कंचन मुंडा, दूधनाथ सिंह, राजेश वर्मा, चंदन राम, गुडन पासवान, अविनाश राज, दीपक पासवान, नवीन वर्मा, संदीप पासवान, सोनू सिंह, बंटी पासवान, शुभम सिंह, उमेश साहू, पिंटू पासवान, पप्पु पासवान, शिव कुमार पासवान, बिटू, सोनू (उमेश), राकेश कुमार सिंह, संतोष शर्मा, अशोक प्रसाद, दीपक दास,नंदू, राजेश पासवान, बिकु बोस, आशीष, प्रतीक आत्रे मनोरंजन, अमित सिंह उपाध्यक्ष :- अरुण कुमार राम, रोशन कुमार पासवान, नितेश वर्मा, मुन्ना मुंडा, कृष्ण कुमार सोनी, पवन कुमार सिंह, अजय दास, उपेन्द्र कुमार राम, महावीर मिर्धा, शिव कुमार राम (छोटू), तुलसी वर्मा, अरविंद कुमार पासवान, चंदन शर्मा, विक्रम पासवान, बबलू पासवान (मरांडी), कुंदन राय, विष्णु पासवान, गोपाल सिंह, कृष्णा रजक, बसंत कर्मकार, गुड्डू सोनी, मनोज पासवान, कुणाल विजयवर्गीय, कन्हैया प्रसाद, मणिकांय, रोशन, हर्ष, जयंत यादव, विकाश सोनी, अंशु रजक, हरि जयसवाल, संदीप बनर्जी, विवेक अग्रवाल, अनमोल झा, जीतेंद्र पासवान  प्रधान महासचिव :- रोहित रंजन (बबलू) वरीय प्रधान सचिव :- छोटू पासवान, आशिष वर्मा महासचिव :- ललित महतो वरीय सचिव :- वशिष्ठ लाल पासवान महामंत्री :-दीपु पासवान, विशाल कुमार राम, मनोहर कुमार राम, विक्रांत कुमार राम, प्रेमचंद पासवान, दिलीप कुमार सिंह, निखिल कुमार, नेहाल कुमार, सौरव कुमार, शोताक ठाकुर, सागर कुमार, गौतम पासवान, सन्नी पासवान, दीपक भल्ला कोषाध्यक्ष :- सानु सरकार सह कोषाध्यक्ष :- सूरज कुमार पासवान मीडिया प्रभारी :- बजरंग वर्मा, रोहित सिंह, धीरज सिंह, नमन भारतीय, दामोदर प्रसाद सह मीडिया प्रभारी :- संतोष कुमार पासवान, संजीव कुमार सिंह महिला समूह :- मीना देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, उर्मिता देवी, रत्ना देवी, बोबी गाड़ी बिजली सजावट प्रभारी :- अमित कुमार चौरसिया, गोपाल दास मुख्य महासंगठन मंत्री :- केके वर्मा सह सचिव :- सोनू चौधरी, मुकेश कुमार राम, सूरज यादव, राजु सिंह, दिलीप यादव, अशोक ठाकुर, गोपी कृष्णा, चिंटू पासवान, रितेश कुमार राम, भोला पासवान, सुशील विश्कर्मा, सतीश भारती, रत्न शाह  सदस्य :- सूरज राम, रुपेश कुमार, राहुल कुमार, सागर राम, सुमित सिंह, अमन राज, किशोर कुमार, बिट्टू कुमार, अंशु कुमार, संगम कुमार, पिंटू कुमार, सुमित कुमार, सागर कुमार, अमित बाबर्जी, आतिश बाबर्जी, रौनक कुमार, रजा कुमार, चंदन कुमार पासवन, सन्नी पासवान यह जानकरी कमेटी के मीडिया प्रभारी बजरंग वर्मा, रोहित सिंह, धीरज सिंह, नमन भारतीय और दामोदर प्रसाद ने दी।

हर गांव में होगा आखड़ा निर्माण : रामेश्वर उरांव
Published / 2023-09-25 21:12:33
हर गांव में होगा आखड़ा निर्माण : रामेश्वर उरांव

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में करम पूजा की धूमटीम एबीएन, रांची। अब झारखंड के हर गांव में आखड़ा का निर्माण शीघ्र होगा। यह बात झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने राजधानी स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में आयोजित करम पर्व के अवसर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने आदिवासी-मूलवासी के मातृभाषा के समक्ष कई चुनौती की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि पढ़े-लिखे परिवार विशेष कर शहरी क्षेत्र में अपने घर-परिवार में मातृभाषा में बातचीत करने एवं स्कूल-कॉलेजों में इन भाषा में पढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही।इन्होंने कहा कि मातृभाषा हमारी संस्कृति के धरोहर है। इसे बचाने के लिए हर गांव में अगले कैबिनट बजट में आखड़ा निर्माण कराने एवं झारखंड के सभी कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों में इन भाषाओं की पढ़ाई एवं लोक संस्कृति को बचाने के लिए वाद्ययंत्र व्यवस्था करने की बात कही। क्योेंकि आखड़ा में झारखंडी लोगों की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं न्यायिक कार्यों का निपटारा होता है।  कार्यक्रम की शुरुआत अखड़ा में विधि-विधान से पाहान के नेतृत्व में करम डाली लाकर स्थापना से हुआ। करम डाली की पारंपारिक पूजा पाहान डॉ जुरन सिंह मानकी एवं प्रो महेश भगत के पूजा-पाठ से किया।आखड़ा में उपस्थित अतिथियों का स्वागत विभाग के छात्र-छात्राओं ने सुर-संगीत के माध्यम से किया। इसके पश्चात आगंतुक अतिथियों का स्वागत परंपरागत अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंट कर किया गया तथा स्वागत भाषण के रूप में विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के समन्वयक एवं खोरठा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने विभाग के दशा एवं दिशा झारखंड सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के पदाधिकारियों को इस नौ विषय के पद सृजन हेतु उच्च एवं तकनीकि शिक्षा विभाग को रिपोट भेजने एवं इन सभी विभाग में आवश्यक सामग्री, क्लास रूम की व्यवस्था कराने की मांग रखी।करम डाली के पूजा के उपरांत करमा-धरमा की लोककथा का कथावाचन शरण उरांव ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री मधु मंसुरी के सुर-संगीत के माध्यम से झारखंड में पुन: विलुप्त होते अखड़ा को पुन: जगाने के लिए सबों को प्रेरित किये। वरिष्ठ साहित्यकार महादेव टोप्पो ने लोगों को इन प्राकृतिक धरोहर (जो कि हमारे संस्कृति के अभिन्न अंग है) उसको साहित्यिक रूप देने की बात कही। इस करम महोत्सव के अध्यक्षता करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) तपन कुमार शांडिल्य ने पर्व-त्योहार के माध्यम से प्रकृति एवं पर्यावरण को संरक्षित करने की अनमोल विरासत झारखंड की धरती को है। इसमें हमें एक प्राकृतिक संतुलित जीवन शैली जीने की बात कही।झारखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डॉ) त्रिवेणी नाथ साहू ने झारखंडी नृत्य-संगीत कला को बचाये रखने की बात पर जोर देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में सुख-समृद्धि के लिए इस प्रकार के नृत्य-संगीत को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाये रखने की बात कही। करम महोत्सव में विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव डॉ नमिता सिंह सभी नृत्य दलों के साथ नृत्य-संगीत में खूब झूमें और सबों को झूमने के लिए हौंसला बढ़ाये। करम नृत्य के रूप में जनजातिय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के सभी नौ विभाग-कुड़ुख, नागपुुरी, कुड़मालि, खोरठा, हो, पंचपरगनिया, मुंडारी, संताली एवं खड़िया लोक नृत्य-गीत से पूरा माहौल को संगीतमय कर दिया।मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ नमिता सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष गुप्ता, हिंदी विभाग के डॉ जिंदर सिंह मुंडा, मानवशास्त्र विभाग के प्राध्यापक एवं विलुप्त प्राय भाषा के कोर्डिनेटर डॉ अभय सागर मिंज, भूगोल विभाग के डॉ नलिनी कांत महतो, सीएआइटी के प्रोफेसर डॉ साहा सर, जनजातीय एवं कल्याण शोध संस्थान के पूर्व निदेशक सोमा सिंह मुंडा, डोरंडा कॉलेज के कुड़ुख भाषा के प्रोफेसर डॉ नारायण उरांव, विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ निताई चंद्र महतो, डॉ मनोज कच्छप, डॉ अजय कुमार, डॉ सीता कुमारी, डॉ मालती बागिशा लकड़ा, डॉ युगेश कुमार महतो, प्रो. सुनिता केरकेट्टा, प्रो सुशिला कुमारी, प्रो संतोष मुर्मू आदि विश्वविद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।इस अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित पहली अंतर विभागीय महिला वॉलिवॉल टूर्नामेंट के उपविजेता नागपुरी विभाग के खिलाड़ियों एवं शिक्षकों को मुख्य अतिथि के द्वारा सिल्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल के कोर्डिनेटर डॉ अभय सागर मिंज भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में मंच संचालन संताली विभाग के डॉ डुमनी माई मुर्मू और हो विभाग के डॉ जय किशोर मंगल एवं धन्यवाद ज्ञापन कुड़ुख विभाग के वरीय प्राध्यापक प्रो रामदास उरांव ने किया।  कार्यक्रम के अंत में आखड़ा में स्थापित करम डाली का विसर्जन कर प्रसाद वितरण किया गया।इस करम महोत्सव के अवसर पर कुड़मालि के सहायक प्राध्यापक डॉ निताई चंद्र केड़ुआर द्वारा लिखित साहित्य सिद्धांत की पुस्तक साहितेक बिधान एवं नागपुरी के सहायक प्राध्यापक डॉ. मनोज कच्छप के पुस्तक झारखंड के स्वर कोकिला : जानकी देवी नामक पुस्तक का लोकार्पण मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उरांव वित्त मंत्री झारखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि पदमश्री मधु मंसुरी एवं कुलपति, कुलसचिव तथा अन्य अतिथियों के हाथों किया गया।

अल्पसंख्यक आयोग एवं बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों का कुरैश समाज ने किया भव्य स्वागत
Published / 2023-09-24 21:53:12
अल्पसंख्यक आयोग एवं बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों का कुरैश समाज ने किया भव्य स्वागत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी की अध्यक्षता में झारखंड सरकार में आयोग एवं बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों का सम्मान समारोह का आयोजन उनके आवासीय कार्यालय में भव्य तरीके से किया गया । इस अवसर पर  झारखंड कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, उपाध्यक्ष शमशेर आलम, उपाध्यक्ष ज्योति मथारू, डॉक्टर एस एम तौसीफ, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष रबिंद्र सिंह, झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी शामिल थे।सभी आयोग एवं बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों व पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रांची शहर के विभिन्न समुदायों एवं विभिन्न अंजुमनों, संगठनों ,पंचायतें, संस्थानों के पदाधिकारीगण ने अपनी बातों से आयोग को अवगत कराया। किसने क्या कहाकांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग में सरकार के पहल से इसका गठन कर दिया गया है।  इससे पहले भाजपा के ही लोग आयोग के अध्यक्ष होते थे और जिस कारण से अल्पसंख्यकों का काम नहीं हो पता था।  लेकिन अब जब हम लोगों के काम करने का समय आया तो आप लोग देख रहे होंगे कि किस तरह से समन  भेजा जा रहा है, डराया जा रहा है।  लेकिन हम लोग डरने वालों में से नहीं है। जो जिम्मेदारियां मिली है उसे पूरा करेंगे। अभी वक्फ बोर्ड, मदरसा अकादमी सभी का गठन होगा। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के हिदायतुल्लाह  खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए पहले भी काम करता था और जो जिम्मेदारी अब मिली है उसे भी करूंगा और आने वाले समय में भी जो बन सकेगा करूंगा।  उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा समाज के लिए काम करना सबसे बड़ी चुनौती होती है और इसी चुनौतियों को हम पहले से करते आए हैं और आगे भी करेंगे। झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश का अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने कहा कि सरकार के लिए डुमरी उप चुनाव काफी कठिन था । एक तरफ भाजपा और केंद्र की सरकार  झारखंड  सरकार को समन भेज रही है, इडी से डरा रही है,  तो वहीं दूसरे तरफ आजसू लगातार स्थानीय मुद्दों को लेकर हमलावर थी, उधर असदुद्दीन ओवैसी ने भी किसी तरह से कसर नहीं छोड़ रहे थे,  बावजूद इसके जिस तरह से अल्पसंख्यकों और स्थानीय लोगों ने  महागठबंधन सरकार द्वारा किए गए कार्यों को सराहा, इसी का परिणाम डुमरी उपचुनाव की जीत है। वहीं मंच संचालन मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद और धन्यवाद ज्ञापन जमीयतुल कुरैश पंचायत के महासचिव परवेज कुरैशी ने किया।इस अवसर पर जमीयतुल कुरैश पंचायत के अध्यक्ष गुलाम गौस कुरैशी, उपाध्यक्ष  अफरोज लड्डन कुरैशी, मोईज अखतर भोलू,पिन्टू पांडे,राउफ अंसारी,शकील खान हसीब खान , फारुख कुरैशी, मासूक कुरैशी, सरफराज नवाज खान,आमिर कुरैशी, प्रोफेसर कुद्दुस कुरैशी, शम्स कमर लड्डन,मो अजाद,हसीब भाई साजिद, आमीर, मो शकील, इम्तियाज मुन्ना, फरहाद कुरैशी, सरफराज कुरैशी, आशिक कुरैशी, जाकिर काजी, एहतेशाम, आफताब, गुड्डू कुरैशी, नौशाद  खान, ओवैस आलम, मो कुमैर मतीबुर, खालीद, रफीक, गुलाम मुस्तफा कुरैशी, नसीम, यासीन कुरैशी, इमरान हसन, सद्दाम कुरैशी, बसीर कुरैशी, अवधेश कुरैशी मुन्ना, साजाद, हाजी मिन्हाज, रमजान कुरैशी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल थे। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची ने मनाया राधा कृष्ण जन्मोत्सव
Published / 2023-09-24 21:51:06
मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची ने मनाया राधा कृष्ण जन्मोत्सव

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा के द्वारा  राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राधा कृष्ण जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गीता डालमिया राष्ट्रीय संपादिका अलका सरावगी, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष अनसूइया नेवटिया, राष्ट्रीय सह सचिव रेखा अग्रवाल के द्वारा गणेश जी  की आराधना  के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा के सदस्यों द्वारा गए भजनों  में मैया यशोदा तेरा कन्हैया- प्रीशि सरावगी, माधवी नारसरिया राधे कृष्ण की ज्योति अलौकिक-ललिता नर्सरिया मंजू लोहिया, एक राधा एक मीरा... रीता केडिया, बबीता नारसरिया, सीमा टांटिया, किरण अग्रवाल, अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम... प्रीति अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, प्रीति केडिया, नेहा तुलस्यान, आज हरी आये विदुर घर पावना- रीता केड़िया, बबीता नारसरिया, प्रीति केडिया। अपने सुमधुर भजनों से अन्नू पोद्दार ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी एवं सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रमों की  कोरियोग्राफी जिज्ञासा नारसरिया ने की जया विजावत द्वारा तैयार राधा एवं कृष्ण के जीवन से जुड़ी प्रश्नोत्तरी में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।मंच संचालन का कार्यभार अलका सरावगी  ने संभाला। बबीता नारसरिया, सीमा टांटिया, सुषमा पोद्दार ने सुंदर सजावट की। कार्यक्रम में सहयोग राशि विनीता टांटिया, शशि डागा, पूनम टेकरीवाल, जिज्ञासा  नारसरिया की ओर से दी गई। सभी बड़ों द्वारा विनीता टांटिया जी के पोते का लाड़-चाव किया गया और उसे आशीर्वाद दिया गया।राधा कृष्ण, लड्डू गोपाल को केक और मिठाई का भोग लगाकर आरती की गई सभी ने स्वादिष्ट  व्यंजन का आनंद उठाया। बबीता गोयल के द्वारा आगामी राधाकृष्णन जन्मोत्सव की बुकिंग करवाने से उत्सव का आनंद और बढ़ गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी बहनों का भरपूर सहयोग रहा सबके सहयोग और उपस्थिति से ही  कोई भी कार्यक्रम सफल होता है। उक्त जानकारी समाज के अध्यक्ष नैना मोर और  सचिव रीता केडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.