Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटी रांची पुलिस
Published / 2023-09-28 08:57:45
दुर्गा पूजा की तैयारी में जुटी रांची पुलिस

ओवरब्रिज के बेकार सामग्री को हटाने के दिये निर्देशटीम एबीएन, रांची। राजधानी में दो महत्वपूर्ण ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया है। ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया में अभी भी 6 महीना से ज्यादा समय लगने की संभावना है। ऐसे में रांची पुलिस के द्वारा निर्माण कर रही कंपनियों को यह निर्देश दिया गया है कि वह ओवरब्रिज के आसपास से तुरंत कंस्ट्रक्शन के बेकार पड़े सामानों को हटा लें।रांची पुलिस दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पूरी तरह से अपने काम में जुट गयी है। सबसे पहले रांची पुलिस के द्वारा ओवरब्रिज निर्माण कर रही कंपनियों के तमाम नुमाइंदों को बुलाकर यह सख्त निर्देश दिया गया है कि वह ओवरब्रिज निर्माण की वैसी सामग्री जिसका कोई इस्तेमाल नहीं है, उसे तुरंत वहां से हटाएं। पुलिस का कहना है कि इसकी वजह से एक तो जाम की समस्या हो ही रही है दूसरा कई बार लोग उससे टकराकर घायल भी हो रहे हैं।

संकल्प यात्रा के दौरान सीएम हेमन्त पर जमकर बरसे मरांडी
Published / 2023-09-27 23:54:02
संकल्प यात्रा के दौरान सीएम हेमन्त पर जमकर बरसे मरांडी

बोले- सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को बना रखा है अपना वसूली एजेंटटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।मरांडी ने बीते मंगलवार को संकल्प यात्रा के तहत निरसा विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। झारखंड में बेहिसाब अपराध बढ़ा है। धनबाद में एसपी हैं। सबका प्रमोशन हो गया परंतु वसूली करने के लिए इनका प्रमोशन नहीं हुआ। हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को अपना वसूली एजेंट बना रखा है। यहां के एसपी अपराधियों के साथ मिलकर रंगदारी वसूल रहे हैं। जनता से लूटे गये इन्हीं पैसों से हेमंत अपने कोर्ट-कचहरी का खर्चा निकाल रहे हैं। पलामू में पदस्थापन के दौरान इनके एक कारनामे से हमने पत्र लिखकर सरकार को अवगत कराया परंतु सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा। वैसे दागी अधिकारी को धनबाद जैसे जिला में सरकार पदस्थापित करके रखी है तो दाल में कुछ काला जरूर है। यह तो राज्य की स्थिति है, फिर कैसे कानून व्यवस्था ठीक होगी।मरांडी ने कहा कि सरकार का काम होता है कानून व्यवस्था ठीक कराना, लेकिन आज झारखंड में क्या हो रहा है किसी से छुपा नही है यहां प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, हत्या यहां तक कि बहु- बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं है, आखिर यह स्थिति क्यों पैदा हुई। जब झारखंड में भाजपा की सरकार होती है तो अपराधी खौफ खाते हैं झारखंड से भाग खड़े होते हैं, लेकिन जब राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनती है तो अपराधी बेखौफ होकर अपराध करते हैं आखिर पुलिस करती क्या है?

गिरिडीह : अज्ञात टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Published / 2023-09-27 23:25:06
गिरिडीह : अज्ञात टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड अटका में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी हैं। बताया जाता हैं कि युवक बगोदर से ही जा रहा था। तभी एक अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी हैं। वहीं घटना में दोषी ट्रेलर बरकठ्ठा की ओर फरार हो गया है। इसकी सूचना बरकठ्ठा पुलिस को दी गयी है। मृतक की पहचान की जा रही हैं।

भाजपा नेता ने सीएम हेमंत को बताया करप्शन स्लीपर सेल का सरगना
Published / 2023-09-27 23:22:13
भाजपा नेता ने सीएम हेमंत को बताया करप्शन स्लीपर सेल का सरगना

हेमंत सोरेन ने 77 हजार करोड़ का किया है घोटाला : भाजपाटीम एबीएन, रांची। भाजपा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। झारखंड दौरे पर आये भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करप्शन के स्लीपर सेल का सरगना बताया है।रांची में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार करने में लगे हैं और इनके तार दिल्ली और पटना से जुड़े हुए हैं। दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के इशारे पर जहां झारखंड में करप्शन हो रहा है, वहीं पटना से लालू प्रसाद की सहमति पर यह बड़ा खेल चल रहा है। भाजपा के खिलाफ बनी विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया को घमंडिया ग्रुप बताते हुए सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि झारखंड सहित देश के कुछ राज्यों में इसी तरह करप्शन का स्लीपर सेल बनाया गया है, जहां से पैसे आकाओं को भेजे जा रहे हैं।हेमंत सोरेन ने 77 हजार करोड़ का घोटाला किया है कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 77 हजार करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में राज्य के अधिकारियों नेताओं और दलालों की भूमिका रही है, जिस वजह से कभी मनरेगा घोटाला तो कभी जमीन घोटाले होते रहे हैं और इसमें आने वाले पैसे का बंदरबांट कर घमंडिया ग्रुप तक पहुंचाया जाता है। ईडी के पास इस मामले में पर्याप्त सबूत हैं और यही वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष हाजिर नहीं होना चाहते।सुप्रीम कोर्ट से लेकर झारखंड हाई कोर्ट में गुहार लगाने के पीछे सिर्फ और सिर्फ समय बर्बाद करना है, जिसका लाभ किसी भी हालत में हेमंत सोरेन को मिलने वाला नहीं है। सैयद जफर इस्लाम ने दावा किया कि उनके पास जिस तरह से नाम बदलकर हेमंत सोरेन ने जमीन खरीदी है, उसके दस्तावेज और वीडियो भी उनके पास हैं।

बाबा मंदिर में आयी 12 लाख की दान राशि
Published / 2023-09-27 23:19:02
बाबा मंदिर में आयी 12 लाख की दान राशि

बाबा मंदिर के विकास कोष में मिले पैसों की हुई गिनती, लाखों की आमदनीटीम एबीएन, देवघर/ रांची। भादो महीने में बाबा मंदिर का विकास कोष खोला गया। सावन पूर्णिमा के बाद यह पहली बार है, जब मंदिर का कोष खोला गया। मंदिर में कुल 19 विकास कोष हैं। जिसमें 12 लाख से ज्यादा की राशि दान के रूप में मिले। बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीओ दीपांकर चौधरी के निर्देशानुसार विकास कोष खोला गया। सहायक प्रभारी सह देवीपुर सीओ सुनील कुमार और बाबा मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त की देखरेख में मंदिर परिसर में लगे सभी विकास कोष को खोला गया। बता दें कि मंदिर परिसर में कुल 19 विकास कोष हैं। कोष खोलने के बाद भादो माह में भक्तों के द्वारा किये गये दान को निकाला गया।इन विकास कोष से निकले नोट व सिक्कों की संख्या काफी अधिक मात्रा में होने की वजह से सभी मंदिर कर्मियों को इसकी गिनती में लगाया गया। इससे पहले सावन की पूर्णिमा के 1 सितंबर को अंतिम बार विकाष कोष खोला गया था। गौरतलब है कि मंगलवार को दिन के लगभग 11:30 बजे से गिनती शुरू हुई जो कि लगभग शाम 6 बजे संपन्न हुई। इस दौरान कुल 12 लाख, 28 हजार 562 रुपये की आमदनी बाबा मंदिर विकास कोष से हुई। इसके अलावा दान पात्र से नेपाली 5080 रुपये भी प्राप्त हुए हैं।

कोडरमा : नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए नगर प्रशासक ने की बैठक
Published / 2023-09-27 22:13:29
कोडरमा : नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए नगर प्रशासक ने की बैठक

कहा-  45 दिनों में दिखेगी चाक चौबंद व्यवस्थाटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। झुमरीतिलैया नगर परिषद के तत्वाधान में जन-कल्याण एवं नागरिक सुविधा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और समाधान को लेकर चिल्ड्रन पार्क के निकट पुस्तकालय में एक बैठक की गयी। मौके पर नगर प्रशासक हर्षवर्धन ने कहा कि बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने का उद्देश्य समस्यायों की जानकारी एवं निदान मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी समस्याएं सामने आयी उसमें साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, जगह-जगह पर डस्टबीन उपलब्ध कराने की मांग रखी गयी। उन्होंने आश्वस्त किया कि 45 दिन में सभी समस्यायों का समाधान किया जायेगा। इसके लिए जिला प्रशासन, विभाग को पत्राचार भी किया जायेगा। वहीं उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि 1 अक्टूबर को 10 बजे 1 घंटा एक साथ साफ -सफाई के श्रमदान में शामिल हों।मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश राम ने कहा कि यह पहल सार्थक पहल है और कहा कि इस प्रकार से समस्यायों का समाधान का रास्ता निकलेगा। बैठक में सिटी मैनेजर सतीश कुमार के अलावा निवर्तमान वार्ड पार्षदगण, चैम्बर आफ कॉमर्स, आईएमए, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, आवर हैप्पी फॅमिली, नागरिक सुरक्षा संघर्स समिति, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, मारवाड़ी युवा मंच, गौशाला समिति, दुर्गा पूजा समिति व विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी संगठन एवं बुद्धिजीवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कई सुझाव दिये।

आत्मा को शुद्ध करने का पर्व है पर्युषण महापर्व : सुयश सागर
Published / 2023-09-27 22:12:23
आत्मा को शुद्ध करने का पर्व है पर्युषण महापर्व : सुयश सागर

24 युवतियां महिलाएं सहित 45 वर्तधारियों का प्रेरणा शाखा ने किया सम्मान,आज शहर में निकलेगी शोभायात्राटीम एबीएन, कोडरमा। श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में चल रहे 10 लक्षण पर्युषण महापर्व के नौंवें दिन आकिंचन्य धर्म पर समाज के 24 युवतियों महिलाओं सहित 45 व्रतधारियों का 9 दिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रेरणा शाखा के द्वारा यह सम्मान किया गया। जिसमें अंगवस्त्रम सुत की माला दुपट्टा पहनाकर सत्कार व अभिनंदन किया गया। प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया, सचिव सारिका लड्ढ़ा ने कहा कि व्रतधारी हमारे लिए अमोल धरोहर है। और इनसे हमें धर्म के बारे में कई चीजें सीखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि धर्म सिर्फ चर्चा में नहीं,चर्या में होना चाहिए। धर्म सिर्फ चित्र में नहीं चरित्र में भी साफ दिखना चाहिए। अभ्रक नगरी में ऐतिहासिक पलों पर मंगल सानिध्य देने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लोगों का भी स्वागत किया गया। मालूम हो कि जैन धर्माम्बलियों का 10 लक्षण महापर्व में 16 वर्ष की बालिका से लेकर 77 वर्ष के बुजुर्ग भी इस उपवास में शामिल हैं। झारखंड बिहार के इस वर्ष झुमरी तिलैया में 24 युवतियां महिलाएं व 20 युवा और बुजुर्ग के आलावा क्षुल्लक सोहमसागर जी महाराज कुल 45 लोगों ने निर्जला व्रत रखा है। भक्ति के सागर में गोता लगा रहे हैं। इधर, मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ने इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जैसी संगति होती है वैसी ही गति हो जाती है। इसमें लोग त्याग तपस्या के मार्ग पर होना जीवन का अद्भुत अच्छा अमृत काल में है। आत्मा को शुद्धि करने का यह पर्व है। इस महापर्व में जैन धर्मावलंबियों का वर्तक त्याग तपस्या की आराधना और साधना करते हैं।इसी क्रम में 32, 16, 10, 5 और 3 दिन का व्रत रखते हैं। दस लक्षण महापर्व का आज नौवां दिन आकिंचन्य धर्म का  दिन है। इस उत्साह के पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ विनती के कार्यक्रम में अति उत्साह देखने को मिला । इस मौके पर विभोर होकर नर नारी भजन के बोल पर नृत्य करते नजर आये। इस अवसर पर मुम्बई की सोनम अजमेरा दिल्ली की ज्योति छाबड़ा,सुबोध गंगवाल नीलिमा ठोल्या,खुशबू पांड्या ने भजन प्रस्तुत किया। वहीं प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष नेहा हिसारीया, उषा शर्मा, नेहा जैन, मिनी हिसारिया, राजा देवी बहुरा ने मुनि श्री संघ को शास्त्र भेंट किया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के अरविंद चौधरी, संजय ठोल्या, संजय छाबड़ा लट्टू भी शामिल थे। वहीं जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप पांड्या, मंत्री ललित सेठी, चातुर्मास समिति के संयोजक नरेंद्र झांझरी, उपसंयोजक ममता सेठी, सुनीता सेठी, राजीव छाबड़ा, दिलीप बाकड़ीवाल के अलावा सुनील अजमेरा, सुशील छाबड़ा, किशोर पांड्या, राजकुमार अजमेरा, रीता सेठी, नीलम सेठी शामिल थी। वही दूसरी ओर गुरुवार को 44 व्रत धारियों के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली जायेगी।

एचइसी : पूंजी के अभाव में लगातार डूबता जा रहा संस्थान
Published / 2023-09-26 22:36:11
एचइसी : पूंजी के अभाव में लगातार डूबता जा रहा संस्थान

एचईसी के तीनों फर्नेस बंद, मशीनों को लग रही जंगटीम एबीएन, रांची। पूंजी के अभाव में एचईसी और यहां के कर्मियों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। स्थिति यह है कि प्लांट में अधिकारी और कर्मचारी प्रतिदिन जाते हैं और उपस्थिति दर्ज कर वापस घर चले आते हैं। अधिकारी बताते हैं कि तीन माह से कार्य ठप पड़ा है। इसरो, माइनिंग और सेल के कई वर्कआर्डर (कार्यादेश) आधा-अधूरा बनकर पड़े हुए हैं। कंपनियों की ओर से बार-बार पत्र लिख कर कार्यादेश पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में पुरानी मशीनों में कार्य नहीं होने से अब जंग लगने लगी है। अगर एचईसी को कहीं से फंड मिल भी जाता है, तो 40 से 50 करोड़ रुपये फिर से कार्य शुरू करने के लिए खर्च करने होंगे। एचइसी के एफएफपी में तीन फर्नेस हैं, जो अब बंद पड़े हैं।फर्नेस को चालू करने के लिए चार से पांच करोड़ रुपये खर्च करना पड़ेगा।  हटिया कामगार यूनियन के लालदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एचइसी को लेकर गंभीर नहीं है। भारी उद्योग मंत्रालय ने भेल के जीएम को एचइसी का निदेशक बना दिया है, जो एचइसी महीने में दो-तीन बार आते हैं और चले जाते हैं। उन्हें वेतन भी भेल से मिलता है। जब तक एचइसी को स्थायी सीएमडी व निदेशक नहीं मिलेगा एचईसी की स्थिति खराब ही रहेगी।

लोहरदगा : मैना बगीचा में हर्षोल्लास के साथ मना करमा
Published / 2023-09-26 22:33:30
लोहरदगा : मैना बगीचा में हर्षोल्लास के साथ मना करमा

करमा पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण करने की देती है प्रेरणा : सुखदेव भगतटीम एबीएन, लोहरदगा। नवयुवक सरना समिति मैना बगीचा के तत्वाधान में वीर बुधु भगत चौक मैना बगीचा में सोमवार देर रात हर्षोल्लास के साथ करमा पूजनोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोहरदगा के पूर्व विधायक सुखदेव भगत, पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जमा, अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। भारी बारिश होने के बाद भी करमा महोत्सव में आस्था पर कहीं कोई कमी नजर नहीं आई। व्रत रखने वाली बालिकाओं- महिलाओं ने भक्ति भाव से करमा पूजा स्थल पहुंची। विधि विधान ने पाहन सुभाष उरांव के द्वारा पूजा अर्चना कराया गया एवं शिक्षक सुकरा उरांव द्वारा कथा वाचन किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि करमा पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण करने की प्रेरणा देता है। सदियों से हमारे पुरखों ने गहन मंथन चिंतन करके प्रकृति के महा शक्ति के गुणो को इस महान महोत्सव का नियम बनाया है। इसका विधिवत पालन करने से प्रकृति का संरक्षण होगा। मानव समाज में सद्भाव और अच्छे चरित्र का निर्माण पीढ़ी दर पीढ़ी होता रहेगा। हमारे पूर्वजों के बताये मार्ग पर चलकर हमें अपने समाज के विरासत को संजोकर रखने की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि करमा आदिवासियों का महान पर्व है यह आपसी भाईचारगी का संदेश देता है। अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल ने कहा कि प्रकृति पर्व को आदिवासी समाज पूरी आस्था के साथ मनाते हैं तथा वारिस, फसल, सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। उल्लेखनीय है कि लोहरदगा में करमा पूर्व संध्या मनाने की परंपरा रही है। पूर्व विधायक सुखदेव भगत एक दशक पूर्व से करमा महोत्सव का कार्यक्रम करमा के दिन प्रारंभ करवाया था। पूजन उत्सव कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत गीत- संगीत और नृत्य का कार्यक्रम में नगाड़ा और मंदार की मनमोहक थाप पर सुखदेव भगत पुलिस अधीक्षक अनुमंडल पदाधिकारी सहित काफी लोग घंटों थिरकते रहे। कार्यक्रम में लोहरदगा नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष अनुपमा भगत, अभिनव सिद्धार्थ, संदीप गुप्ता, कमलेश कुमार, आलोक कुमार साहू, हाजी सिकंदर अंसारी, कुणाल अभिषेक, सुधीर अग्रवाल, संजय बर्मन, सुबोध साहू, अनिल कुमार, संदीप पोद्दार, मुजम्मिल अंसारी, विजय जायसवाल, राजेश सहाय, कमल किशोर शर्मा, सत्यजीत सिंह, सुधीर टोप्पो, शहादत हुसैन, नागेंद्र साहू, वासुदेव महतो, सोमनाथ दत्ता, संजीव साहू, उदय केशरी, उमेश प्रसाद, रामगी गुप्ता, विनय उरांव, आयोजन समिति के मनोज सोन तिर्की,  मनोज भगत, अमित अंबर, संदीप उरांव, बंधु उरांव, शाश्वत सिद्धार्थ, बिगु उरांव, सुभाष, उरांव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.