मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में आगामी अक्टूबर महीने से प्रारंभ होने वाले अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के कार्य योजना के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देशअबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के तहत वनपट्टा के लिए दावा का सृजन, स्वीकृति और वितरण करेंअभियान की सफलता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें टीम एबीएन, रांची। झारखंड में वनों पर निर्भर लोगों को उनका अधिकार मिले इस निमित्त राज्य में आगामी अक्टूबर महीने से मिशन मोड में अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के तहत वनपट्टा के लिए दावा का सृजन, स्वीकृति और वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को लेकर अधिकारियों को एक बेहतर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि वैसे व्यक्ति जिन्हें वास्तव में वन पट्टा अब तक मिल जाना चाहिए था लेकिन नहीं मिल पाया है, उन्हें वन पट्टा उपलब्ध कराया जाये। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करते हुए ये दिशा-निर्देश दिये। मिशन मोड में वितरण करें वनपट्टा मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि अबुआ वीर दिशोम वनाधिकार अभियान के अंतर्गत तीव्र गति से बड़ी संख्या में भूमिहीन पात्र लोगों के बीच वनपट्टा वितरण की जाए। इस अभियान के तहत प्रक्रिया को सशक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है ग्राम स्तर पर वनाधिकार समिति (एफआरसी) का गठन करना और उसे सभी आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराना। साथ ही, अनुमंडल स्तरीय वनाधिकार समिति (एसडीएलसी) और जिलास्तरीय वनाधिकार समिति (डीएलसी) का पुनर्गठन भी जल्द किया किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा है कि राज्य में आदिवासी, मूलवासी, दलित, गरीब तथा भूमिहीनों को उनका पूरा अधिकार मिले। वनाधिकार 2006 के अंतर्गत वन क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को क्या अधिकार दिया गया है इसकी जानकारी उन तक पहुंचाई जाए। लोगों को उनके अधिकार की जानकारी मिल सके इसके लिए विभाग विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग वनाधिकार अभियान की एक बेहतर रूपरेखा तैयार कर इस अभियान को गति देने का काम करे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वनाधिकार कानून 2006 के तहत राज्य में वन पट्टा आवंटन कार्य को पूर्ववर्ती सरकारों ने उपेक्षित रखा। हमारी सरकार राज्य में वन क्षेत्र में जीवन यापन करने वाले लोगों के बीच वनपट्टा वितरण कर उन्हें उनका अधिकार देने का काम कर रही है। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, राजस्व विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा, पीसीएफ अनुसंधान फॉरेस्ट डिपार्टमेंट सिद्धार्थ त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
साइबर अपराध के खिलाफ छापेमारी, आरोपी ने अपराध किया स्वीकारएबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। जिले में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ छापेमारी कर बड़ी सफलता पायी है। पुलिस इन अपराधियों के पास से दस मोबाइल, टैब, 11 से ज्यादा मोबाइल सीम सहित अलग बैंकों के डेविड कार्ड और नकद 5500 रुपये पुलिस ने बरामद किये हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गये दोनों साइबर आरोपी जामताड़ा के करमाटांड़ और गोड्डा के रहने वाले हैं, जो वर्तमान मे दुमका जिले के हंसडीहा इलाके में साइबर का धंधा अपना कर लोगों को चुना लगा रहे थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली और डीएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर घरों मे छापेमारी की।पुलिस ने दोनों आरोपी को अलग-अलग स्थानों से धर दबोचा और भारी मात्रा में इलक्ट्रॉनिक समान और दस्तावेज बरामद किये हैं। दुमका जिले के हंसडीहा इलाके में साइबर अपराध में शामिल पुलिस ने दो आरोपी को समान के साथ बरामद किया है। पकड़े गये दोनों आरोपी दुमका जिले के हंसडीहा थाना इलाके में साइबर अपराध कर लोगों को चुना लगाते थे। पुलिस को इसकी सूचना मिली और अपराध में प्रयोग भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक समान व बैंक दस्तावेज बरामद किया है। पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार के अनुसार बीते 24 सितंबर को वरीय पदाधिकारी से दूरभाष पर सूचना मिली कि जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम धमानकुंडी में एक साइबर गिरोह द्वारा साइबर क्राइम को अंजाम देने मे जुटे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को कुछ टेक्निकल इनपुट के सहारे पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, दुमका के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन करते हुए साइबर सेल/ टेक्निकल सेल से प्राप्त इनपुट के आधार पर ग्राम धमनाकुंडी स्थित सुमन कुमार मंडल के घर पर छापेमारी कर सुमन कुमार मंडल और मुरली कुमार मंडल को कई सारे अवैध मोबाइल सिम, मोबाईल और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों के साथ संदेहास्पद स्थिति में पकड़ा गया। दोनों व्यक्तियों से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, दुमका ने पूछताछ करने पर दोनों ने साइबर अपराध करने की बात स्वीकार किया। अपने सहयोगी अमरुल अंसारी मधुपुर, देवघर का नाम बताया। जिसके आधार पर दोनो व्यक्तियों 24 वर्षीय मुरली कुमार मंडल, जो जामताड़ा जिले के हेट करमाटांड़ और 25 वर्षीय सुमन कुमार, जो गोड्डा जिले के थाना पौडेयाहाट थाना इलाके के कठौन गांव का रहने वाला है। दोनों आरोपी दुमका जिले के हंसडीहा थाना इलाके के धमनाकुंडी गांव से गिरफ्तार किया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित नेतरहाट इको रिट्रीट- 2023 के आयोजन की तैयारियों से संबंधित बैठक की मुख्यमंत्री ने नेतरहाट इको रिट्रीट 2023 के आयोजन को लेकर अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये नेतरहाट इको रिट्रीट में पर्यटकों के सुविधाओं का पूरा रखें ख्याल : सीएम टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित नेतरहाट इको रिट्रीट- 2023 के आयोजन की तैयारियों से संबंधित बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष टूरिज्म विभाग के अधिकारियों ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से नेतरहाट इको रिट्रीट 2023 के आयोजन से संबंधित विभाग द्वारा की जा रही तैयारी की विस्तृत जानकारी रखी गयी। झारखंड को पसंदीदा पर्यटन राज्य के रूप में पहचान देना लक्ष्य बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नेतरहाट इको रिट्रीट-2023 के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करना है, ताकि झारखंड को पसंदीदा पर्यटन राज्य के रूप में पहचान मिल सके। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को नेतरहाट इको रिट्रीट आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि नेतरहाट इको-रिट्रीट फेस्टिवल पर्यटकों के लिए आकर्षक, सुंदर एवं निवेश की संभावनाओं वाला झारखंड के बारे में जानने का एक शानदार अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इको रिट्रीट फेस्टिवल का उद्देश्य पर्यटकों के साथ-साथ निजी क्षेत्रों को भी यहां निवेश के लिए आकर्षित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य में पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में भी मदद करेगा। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इस इको रिट्रीट फेस्टिवल कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास करें। नेतरहाट पर्यटन स्थल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बने हुए निजी घरों को सुसज्जित करने का भी कार्य करें। स्थानीय लोगों को जो उसे क्षेत्र में निवास करते हैं उनके मकानों को सुसज्जित करने में उनका पूरा सहयोग करें। रोड कनेक्टिविटी को दुरुस्त करें। विद्युत प्रकाश के लिए सौर ऊर्जा के माध्यम से भी लाइट्स लगाये जायें। बैठक में मुख्यमंत्री ने वन विभाग के वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि नेतरहाट पर्यटन क्षेत्र में वर्तमान वर्षों के संरक्षण के साथ-साथ चिह्नित रिक्त भूमि पर मिशन मोड में वृक्षारोपण का कार्य भी सुनिश्चित की जाये ताकि नेतरहाट पर्यटन क्षेत्र आने वाले दिनों में भी हरा भरा रहे। नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल्स में सुविधाओं का पूरा रखें ख्याल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल्स में सम्मिलित होने वाले सभी मेहमान पर्यटकों का पूरा ख्याल रखें। इको रिट्रीट फेस्टिवल से संबंधित सभी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। पर्यटकों के ठहरने से लेकर खाने-पीने और मनोरंजन के साथ-साथ कौन-कौन से क्षेत्र का भ्रमण कराया जायेगा इसकी पूरी तैयारी रखें। पर्यटकों को झारखंड की कला- संस्कृति, रहन-सहन से रूबरू करायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेतरहाट में चिल्ड्रन एक्टिविटी की सारी सुविधाएं सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नेतरहाट में स्थायी रूप से चिल्ड्रन पार्क की स्थापना करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इको रिट्रीट फेस्टिवल्स के दौरान हेल्थ इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर के साथ-साथ पूरी मेडिकल टीम की व्यवस्था भी दुरुस्त रखें। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष टूरिज्म निदेशक श्रीमती अंजलि यादव ने इको रिट्रीट नेतरहाट-2023 के आयोजन के तैयारी की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखी। अधिकारियों ने तैयारी से संबंधित प्रत्येक बिंदु से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार, निदेशक पर्यटन अंजलि यादव, निदेशक आईपीआरडी राजीव लोचन बक्शी सहित अन्य उपस्थित थे।
राज्य बागवानी सलाहकार समिति (स्टेट प्लान एडवाईजरी कमेटी) की बैठक सचिव, ग्रामीण विकास विभाग की अध्यक्षता में संपन्न वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिरसा हरित ग्राम योजना के विस्तार हेतु की जाने वाली गतिविधियों पर की गई चर्चा टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13 मार्च 2023 चंद्रशेखर सचिव ग्रामीण विकास विभाग की अध्यक्षता में स्टेट प्लांटेशन एडवाइजरी कमेटी की बैठक एफएफपी बिल्डिंग के सभागार में हुई। बैठक में मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी, वन विभाग, कृषि, जेएसएलपीएस, केंद्रीय तसर प्रशिक्षण संस्थान, निदेशक आइआइआरजी, निदेशक कृषि अनुसंधान, कृषि विज्ञान केंद्र, जेएसडब्ल्यूएम टीआरआईएफ निदेशक बैठक में शामिल हुए। उक्त बैठक में सचिव ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। इस बार आम की बागवानी के अलावा अन्य फलदार पौधों जैसे- अमरूद, नींबू, नासपाती, सरीफा, बेर, कटहल, सहजन इत्यादि की बागवानी को बढ़ावा देने के साथ ही मिश्रित फलदार पौधों की बागवानी को प्रोत्साहित करने पर बल दिया है। मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से अंत: कृषि के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था हुई है, जो आने वाले समय में ग्रामीणों की आय का अतिरिक्त जरिया साबित होगा। बैठक में ये निर्णय लिये गये बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एसएचजी की दीदीयों द्वारा संचालित दीदी बगिया योजना उद्यमियों को फलदार पौधा तैयार करने हेतु प्रशिक्षण एवं अन्य सहायता प्रदान किया जाय ताकि गुणवत्तापूर्ण पौधों का उत्पादन नर्सरी में किया जा सके। दीदी बगिया अन्तर्गत स्थापित नर्सरियों का रजिस्ट्रेशन जेएसएलपीएस के माध्यम से नेशनल हॉर्टीकल्चर बोर्ड में कराने पर विचार करने का भी निर्णय लिया गया। बागवानी सखियों का समय पर क्षमतावर्धन एवं उन्हें तकनीकी रूप से और सक्षम बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षित करना आवश्यक है, क्योंकि लाभुकों द्वारा किये जा रहे बागवानी में इनके द्वारा निरंतर तकनीकी सलाह दी जाती है। अत: उन्हें प्रशिक्षित कर उनके द्वारा बागवानी अंतर्गत किये गये कार्य की एवज में ससमय मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया जाये। बागवानी योजना के सफल क्रियान्वयन बड़े पैमाने पर करना तभी संभव है। जब योजना में सहयोग हेतु पंचायत / प्रखंड एवं जिला स्तर पर आवश्यक मानव संसाधन की तैनाती की जाये। अत: इस कार्य हेतु कमिटि के सदस्यों द्वारा तसर डेवलपमेंट फाउंडेशन के प्रतिनिधि के साथ समन्वय स्थापित कर वृक्षारोपण हेतु आवश्यक मानव संसाधन से संबंधित एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया गया, ताकि विभाग स्तर से इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा सके। बिरसा हरित ग्राम योजना अन्तर्गत अभिसरण के तहत जेएसएलपीएस के द्वारा बागवानी में ड्रीप एरिगेशन की सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार करने का भी निर्णय लिया जाये। राज्य में रोड साइड प्लांटेशन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एडवाईजरी कमेटी के सदस्य जिन संस्थानों से जुड़े है उनके कार्य क्षेत्र / जिलों में संचालित बागवानी योजना के साथ उनको जोड़ने का कार्य किया जाये।ताकि समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान पौधों की वर्तमान स्थिति पर नजर रखी जा सके एवं उनको तकनीकी सलाह भी दी जा सके। साथ ही तकनीकी सेल स्टेट और जिला में गठित किया जायेगा। बिरसा हरित ग्राम योजना अन्तर्गत अधिक-से-अधिक बागवानी सामग्री यथा पौधें, खाद (वर्मी कम्पोस्ट /एफवाईएम) तैयार कर उसकी आपूर्ति एसएचजी की दीदीयों के माध्यम से भी करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी स्थानीय नर्सरी उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, ससमय गुणवत्तापूर्ण पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झारखंड राज्य में एनएचबी द्वारा रजिस्टर्ड नर्सरियों से ही पौधा क्रय करने का निर्णय लिया गया। बागवानी सखियों का ससमय क्षमतावर्धन एवं उन्हें तकनीकी रूप से और सक्षम बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षित करना आवश्यक है, क्योंकि लाभुकों द्वारा किये जा रहे बागवानी में इनके द्वारा निरंतर तकनीकी सलाह दी जाती है। अत: उन्हें प्रशिक्षित कर उनके द्वारा बागवानी अन्तर्गत किये गये कार्य के एवज में ससमय मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बिरसा हरित ग्राम योजना एवं दीदी बगिया के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित भुगतान ससमय कराना सुनिश्चित किया जाये। बिरसा हरित ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु मनरेगा एवं जेएसएलपीएस के सभी प्रतिनिधियों को वर्ष 2023-24 में होने वाले बागवानी योजना के लिये पुन: प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजेश्वरी बी मनरेगा आयुक्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्लब ने स्कूली बच्चों के बीच भी बांटे शैक्षणिक सामग्रीटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। इनरव्हील क्लब ने शहर के तिलैया बस्ती स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तिलैया बस्ती स्कूल में बच्चों के बीच सामग्री का वितरण किया। क्लब की सदस्यों ने पहले विद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया एवं वहां की आवश्यकताओं को समझा। शिक्षक अमित कुमार के द्वारा बच्चों के द्वारा की गई गतिविधि एवं प्रोजेक्ट आदि को दिखाया साथ ही विद्यालय के लिए आवश्यक कार्यों में सहयोग करने की बात कही। विद्यालय में बच्चों की गतिविधि देख क्लब की सदस्य काफी प्रभावित हुई। स्लम क्षेत्र में अवस्थित सरकारी विद्यालय के बच्चों के बीच सदस्यों ने कॉपी, कलम, चॉकलेट एवं इनर व्हील के थैले बांटे गए। शैक्षणिक सामग्री मिलने पर बच्चे काफी खुश हुए। क्लब की अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा बच्चों को शिक्षा में प्रोत्साहन बढ़ाने के उद्देश्य से उन्हें शैक्षणिक सामग्री दी गई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के लिए क्लब अन्य योजनाओं के तहत लाभ दिलवाने का कार्य करेगी, ताकि यहां के पिछड़े बच्चे शिक्षकों के मार्गदर्शन में सर्वांगीण विकास कर सके। इसके पश्चात क्लब की सदस्यों ने बारिश के पानी से बचाव के लिए तिलैया बस्ती गांव के अंदर कुआं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है की बारिश में पानी को उबालकर ठंडा करने के पश्चात छान कर ही पिए ताकि किसी प्रकार की बीमारी ना हो सके। कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्ष के मंजू कंधवे, सचिव कंचन भदानी, संध्या सेठ के अलावा शिक्षिका वीणा कुमारी आदि उपस्थित रही।
टीम एबीएन, कोडरमा। विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता जो कि सिंदरी में संपन्न हुआ उसमें कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया के भैया बहनों का प्रदर्शन शानदार रहा है। विद्यालय को कुल 14 पदक मिले जिसमे एक स्वर्ण, पांच रजत और आठ कांस्य पदक हाथ लगे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले भैया बहन क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कक्षा दशम के भैया सुजीत कुमार ने विद्यालय के लिए स्वर्ण पदक जीता है। यह सारी प्रतियोगिताएं एथलेटिक्स की थी जिसमें दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक, हैमर थ्रो इत्यादि में विद्यालय को पुरस्कार मिले हैं। इधर भारत विकास परिषद के द्वारा आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में संस्कृत गायन में कैलाश राय की बहनों को प्रथम स्थान वही हिंदी गीत गायन में इन्हें द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। सभी सफल प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने कहा की भैया बहन अपने लगन और परिश्रम के बल पर आगे बढ़ रहे हैं और क्षेत्र स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाएंगे। इस कार्यक्रम मैं भैया बहनों को तैयारी विद्यालय के खेल शिक्षक धीरज कुमार पांडे के द्वारा कराया गया था। भैया बहनों के इस सफलता पर प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारी ने भी भैया बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा है कि यह भैया वहां आगे भी सफलता प्राप्त करेंगे। इस मौके पर विद्यालय के आचार्य मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, रामानुज पांडेय, नीरज सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, विजय मिश्रा, धीरेंद्र कुमार सिंह, टिंकू कुमार, उमाशंकर कुमार, संजय महतो, दीपक कुमार विश्वकर्मा, पवन शर्मा, मुन्ना सिंह, चंद्रशेखर कुमार, कुमार मुरलीधर, प्रभात सौरव, प्रणव प्रभास, अर्चना सिन्हा, श्वेता श्रीवास्तव, रानी प्रसाद, अनिता कुमारी, रिमझिम कुमारी, चंद्र कावेरी निहाल, मोनिका कुमारी आदि ने भी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मेरिडियन अकादमी प्लस टू विद्यालय गुमो के नवम वर्ग के छात्र विवेक कुमार सिंह का चयन 67वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है इस प्रतियोगिता में विवेक कुमार अंडर 14 बालक वर्ग के 62 किलो वजन भार फ्री स्टाइल कुश्ती में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस प्रतियोगिता के लिए चयनित विवेक सिंह को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा आयोजित कैंप मे 25 से 30 सितंबर तक कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा कैंप मे हिस्सा लेने जाने से पूर्व विद्यालय के निदेशक डॉ श्रीनिवास कुमार एवं प्राचार्य अभिषेक कुमार पाण्डेय के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर विवेक कुमार सिंह एवं उनके पिता चंदन सिंह तथा माता खुशी सिंह को पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया गया।विवेक कुमार सिंह जोशीले फुर्तीले व जुनून से भरे हुए दिख रहे हैं झारखंड राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं ज्ञात हो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता के लिए चयन हेतु विवेक कुमार सिंह निरंतर एनआईएस राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक आकाश कुमार सेठ के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त करते आ रहे हैं। इस अवसर पर कोडरमा जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिवकुमार मलिक, कोडरमा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमलाकर शर्मा, कोषाध्यक्ष ईशा गुप्ता, विवेक के दादा जय प्रकाश सिंह, विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी व बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के लिए दिया निर्देशटीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कांग्रेस भवन, रांची में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के लिए अधिनस्थ पदाधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निराकरण करने का निर्देश दिया।साथ ही मंत्री ने फरियादियों के आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए विशेष टिप्पणी के साथ त्वरित लिखित रूप से भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देने का कार्य किया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में रांची, गुमला, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ जिला के विभिन्न प्रखंडों से लोग जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जनसमस्या में मुख्य रूप से कैंसर पीड़ित, दिव्यांग, बर्खास्त पुलिस कर्मियों की पुनर्नियुक्ति, दाखिल खारिज, राशन कार्ड, सड़क निर्माण, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए स्थायी आवास निर्माण एवं जल संसाधन विभाग के अनुबंधित कर्मियों ने अपनी अवधि विस्तार के संदर्भ मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा।प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि तमाम जनसुनवाई कार्यक्रम में आये लोगों के आवेदन पर मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधीनस्थ विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने का काम किया और अविलंब समस्याओं के निष्पादन का निर्देश दिया। वहीं, जनसुनवाई कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, सुरेन्द्र, डॉ राकेश किरण महतो, नेली नाथन, जगदीश साहू, मदन महतो, अजय सिंह, राजीव प्रकाश चौधरी उपस्थित थे।
टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले के चौपारण प्रखंड के ओबरा गांव की तीन बच्चियां मंगलवार को बड़ाकर नदी के तेजधार में बही गयी। तीनों बच्चियां गांव के अन्य महिलाओं के साथ नदी में करमा की डाली प्रवाहित करने गयी थी। इसी बीच पैर फिसल गया और तीनों तेजदार पानी की धार में चली गयी। सूचना के बाद प्रशासन का अमला घटना स्थल पर पहुंच गया है। गोताखोरों को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.