Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कोडरमा : श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ संघ का पर्युषण पर्व का आज क्षमापना कार्यक्रम
Published / 2023-09-20 19:08:04
कोडरमा : श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ संघ का पर्युषण पर्व का आज क्षमापना कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ संघ का पर्युषण महापर्व समापन के उपलक्ष्य में आज श्री दिगंबर जैन भवन में तेरापंथ धर्म संघ के शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण जी के द्वारा भेजे गये उपासकद्वय मोहन लाल सामसुखा एवं धर्मचंद जी बाफना का आज बहुमान किया और विदाई की। आज के कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय तथा झारखंड रत्न रक्तदान सेवी अतुल गेरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उपासक धर्मचंद जी ने सभी से खमतखामना किया तथा सभी को मंगल पाठ सुनाया तथा रांची समाज के लोगों को आगे बढ़कर बड़ी-बड़ी तपस्या तथा धर्मलाभ लेने के लिए सभी की सराहना की। संजीव विजयवर्गीय तथा अतुल गेरा ने सकल समाज को क्षमायाचना की तथा तपस्या करने वालों का बहुमान किया। संघ के उपासकों को इन आठ दिनों में धर्माराधना, प्रेरणा देने तथा ज्ञान देने के लिए उनके प्रति साथ ही संजीव विजयवर्गीय एवं अतुल गेरा को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। पर्युषण कार्यक्रम के आयोजन में आज तेरापंथ सभा रांची के अध्यक्ष अमरचंद बेंगाणी, सचिव विनोद बेगवानी, मंच संचालन में घेवर चंद नाहटा, रिद्धि सेठिया की मुख्य भूमिका रही। महिला मंडल ने आज विदाई की बेला में अंखिया भर आयी है..., चैत्य पुरुष जग जाये... आदि भजन प्रस्तुत किये गये। छोटे बच्चों एवं महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तपस्या करनेवालों में बिशाल दस्साणी के 19 उपवास, पंकज बोहरा, रति बोहरा, दिशा बेंगाणी, मीना बोहरा के आठ उपवास के उपलक्ष्य में आज इन सभी का बहुमान श्रीतेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल ने किया। इनके साथ काफी लोगों ने चार, तीन उपवास, दो उपवास तथा अधिकांश लोगों ने आज एक उपवास का पारण किया।कार्यक्रम में श्रीचंद बोथरा, विमल दस्सानी, विनोद बैंगानी, मोहन लाल नाहटा, अशोक सुराणा, मोहन लाल पींचा, छोटे लाल चोरड़िया, ललित सेठिया, कमलेश संचेती, अमित बेंगाणी, विकास नाहटा, विवेक बेंगाणी, अरिहंत सिंघवी आदि भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

लोहरदगा : वाहन की चपेट में आने से घर के बाहर खड़े मामा-भांजे की मौत
Published / 2023-09-19 20:45:20
लोहरदगा : वाहन की चपेट में आने से घर के बाहर खड़े मामा-भांजे की मौत

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना के सेरेंगहातु में घर के समीप खड़े दो बच्चों को तेज रफ्तार वाहन ने धक्का मार दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और रांची ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गयी। लोहरदगा जिला अन्तर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु ढोड़हा के समीप परमेश्वर साहू का पुत्र शुभम साहू (14) अपने भगिना वंश साहू (6) (पिता सोहर साहू) के साथ घर के समीप खड़ा था। उसी दौरान भंडरा की ओर से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन (जेएच 01 एफडी 3262) के चालक ने विपरीत दिशा में जाकर घर के समीप खड़े दोनों को धक्का मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गये। दोनों घायल बच्चों को परिवार के सदस्य आनन-फानन में रांची ले जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दोनों की मौत हो गयी। हादसे से परिवार में मातम छा गया।

कृत्रिम अंग दिव्यांग मानव के लिए वरदान : शालिनी
Published / 2023-09-19 19:19:47
कृत्रिम अंग दिव्यांग मानव के लिए वरदान : शालिनी

दो दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग कैंप के पहले दिन दिव्यांगों की उमड़ी भीड़टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। दिव्यांगजन हमेशा से समाज के अभिन्न अंग रहे हैं। कोई भी कृत्रिम अंग मानव जाति में विद्यमान दिव्यांग जनों के लिए वरदान है। कृत्रिम अंग जरूरतमंदों की जिंदगी व उनके कार्यों को सुगम ही नहीं बनाता है बल्कि उन्हें शारीरिक रूप से संपूर्ण होने का सुखद अहसास कराते हुए जीवन के प्रति सकारात्मक ऊर्जा भरता है। उपरोक्त बातें झुमरी तिलैया के अग्रसेन भवन में आयोजित नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कैंप के आयोजन का शुभारंभ करते हुए पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कही।उन्होंने कहा कि मानवता की भावना से प्रेरणा शाखा, अग्रवाल समाज के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कैंप में मिले उपकरण जरूरतमंदों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि अविनाश सेठ ने कहा की प्रेरणा शाखा मानवता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। दिव्यांग के लिए कृत्रिम अंग खुशियों का उपहार से कम नही है।  दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का उद्घाटन अग्रसेन भवन झुमरी तिलैया में भगवान श्री गणेश की तस्वीर के समक्ष अतिथिगणों ने प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर के पहले दिन जरूरतमंदों की काफी भीड़ देखी गयी। जहां कान की मशीन, कृत्रिम हाथ, पैर, बैसाखी आदि के जरूरतमंदो का पंजीकरण किया गया। कुल 59 पंजीकरण के पश्चात उनकी जांच करते हुए हाथ पैर की नाप ली गयी। पहले दिन शिविर में शालिनी गुप्ता ने 5 लोगों को कृत्रिम अंग, 15 को श्रवण यंत्र एवं 2 लोगों की वैशाखी बांटी गयी।  सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने कहा की दिव्यांग की प्रेरणा शाखा मानव हित के लिए जो कार्य कर रही है वह अद्वितीय है। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गोपी कृष्ण अग्रवाल सचिव हिमांशु केडिया ने कहा कि मानव सेवा के लिए समाज का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत 1 रुपये एक ईंट की प्रथा आज भी प्रासंगिक है और इसी के तहत मानव सेवा के लिए प्रेरणा शाखा के सहयोग से इस कार्यक्रम को श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से आयोजित किया गया है। प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा मंच का उद्देश्य मानव सेवा रहा है ऐसे में अपने उद्देश्य को आगे बढ़ते हुए समाज में रह रहे दिव्यांगों के बीच उन्हें कृत्रिम अंग का उपहार देकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी देखने के पश्चात कहा की मारवाड़ी युवा मंच का एक ही सपना दिव्यांग मुक्त भारत हो अपना, सार्थक हो रहा है। सचिव सारिका लड्ढा कार्यक्रम की परियोजना निदेशक नेहा हिसारिया आशा बजाज ने अपने संबोधन में कहा की समाज के अंतिम पायदान के लोगों को पूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाता है और इसी कड़ी में दिव्यांगों के लिए एक सार्थक प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के सह सचिव अरविंद चौधरी सदस्य संतोष लड्ढा, संजय नरेड़ी, संजीव खेतान, अमित खेतान, आशीष अग्रवाल, प्रेरणा शाखा से श्वेता गुड़गुटिया, मिनी हिसारिया, ज्योति अग्रवाल, उषा शर्मा, स्वेता गुड़गुटिया, उषा शर्मा, प्रियंका अग्रवाल, निशा संघई, मीनाक्षी अग्रवाल, काजल गुप्ता, दीपा गुप्ता, कृतिका मोदी, प्रीति केडिया, आशा गुप्ता, कंचन भदानी, अन्नू संघई, पायल खाटूवाला, नेहा बजाज, रश्मि गुटगुटिया, आशा बजाज के अलावा कृतिम अंग लगाने में रितेश कुमार पटवारी, सूरज प्रसाद नाथ, राम कुमार, कर्मा महतो के अलावे दर्जनों दिव्यांग महिला-पुरुष उपस्थित हुए।

कोडरमा : 10 लक्षण पर्यूषण पर्व को लेकर जैन मंदिर में विविध कार्यक्रम
Published / 2023-09-19 19:16:53
कोडरमा : 10 लक्षण पर्यूषण पर्व को लेकर जैन मंदिर में विविध कार्यक्रम

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। 10 लक्षण धर्म का महापर्व के पहला दिन आज उत्तम क्षमा धर्म के रूप में दोनों मंदिरों में बड़े भक्ति और उल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम प्रात:दोनों मंदिरों में भगवान की शांतिधारा और कलश जैन समाज के सैकड़ों पुरुष बच्चों ने किया। महिलाओं ने केसरिया वस्त्र में विधान भक्ति पूजन पाठ किया। चातुर्मास संयोजक नरेंद झांझरी ने मंच संचालन किया। पंडित अभिषेक शास्त्री ने विधान और पूजा का कार्य कराया। जैन संत गुरुदेव सुयश सागर जी के मुखारविंद से लाखों मंत्रों से युक्त भगवान की शांतिधारा का पाठ किया गया।जैन संत सुयश सागर जी ने उत्तम क्षमा धर्म पर प्रकाश डालते हुए अपनी अमृतवाणी में श्रद्धालु भक्तों को कहा कि विश्व शांति के लिए जैन धर्म की क्षमा धर्म अपनाना आवश्यक है। आज पूरा विश्व बारूद की ढेर पर है क्षमा धर्म को अपना कर ही राष्ट्र समाज और परिवार शांति स्थापित कर सकता है। क्षमा वीरों का आभूषण है, क्षमा कर्मठता का प्रतीक है यह कमजोरो की नहीं सामर्थ्यवान की संपत्ति है। सहनशील व्यक्ति ही क्षमा प्रदान कर सकते हैं। धरती और वृक्ष क्षमा का प्रतीक है। आप कितना ही गलती करें, यह आपको हमेशा अपनी गोद में रखने का और फल देने का कार्य करते हैं। अपने जीवन को हमेशा फलदार बनाइये बलदार नहीं। अंतरंग की कलुस्ता को समाप्त करने का नाम ही क्षमा है। अपनी अच्छाइयों को हमेशा पत्थर पर लिखें बुराइयों को पानी पर लिखें, क्षमा रुपी धर्म को अंगीकार करके ही व्यक्ति मानसिक तनाव से दूर रहकर शांति को प्राप्त कर सकता है।आज प्रात: नया मंदिर में भगवान की शांति धारा करने का सौभाग्य सुरेश-नरेंद्र झांझरी के परिवार को मिला। डॉक्टर गली बड़ा मंदिर में मूल वेदी भगवान पारसनाथ का शांति धारा करने का सौभाग्य बिनोद गंगवाल परिवार को ओर दूसरी प्रतिमा का अजित गंगवाल को मिला एवं सरस्वती भवन में भगवान का श्री विहार कर कार्यक्रम स्थल पर गाजे बाजे के साथ किया गया। जिसका सौभाग्य अजय-प्रशम सेठी को प्राप्त हुआ साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पांडुकशीला पर श्री 1008 महावीर भगवान की प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक ओर शांतिधारा का सौभाग्य मिला दूसरी ओर से स्वर्णमई कलश से शांतिधारा का सौभाग्य जैन पदम कुमार सेठी को प्राप्त हुआ। रात्रि में भव्य आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा यह सभी जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन राजकुमार अजमेरा ने दी।

गुमो में विधायक डॉ नीरा यादव ने की प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक
Published / 2023-09-19 19:15:31
गुमो में विधायक डॉ नीरा यादव ने की प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक

दल, बल और छल को दरकिनार कर क्षेत्र के विकास के लिए इस प्रकार की बैठकें उदाहरण : विधायकटीम एबीएन, कोडरमा। नगर परिषद अंतर्गत गुमों में वार्ड नंबर 19, 20, 21, 22 और डोइयाडीह के प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक मंगलवार को बासंती दुर्गा मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता दिनेश सिंह ने की। बैठक में विशेष रूप से सम्मानित कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव भी मौजूद रही। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि जिस प्रकार से गुमो में आपस में मेल जोल बढ़ाकर लोग बैठकर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण हेतु विचार विमर्श करते हैं, इस प्रकार की सोच और बैठकें सभी जगह होनी चाहिए। यह एक अनूठा उदाहरण है। ऐसा होने से प्रबुद्ध लोगों की अगुवाई में अपने-अपने क्षेत्र की छोटी-मोटी समस्याओं का निदान हो जाया करेगा। मैं सभी से अपील करती हूं कि हमारे स्तर का कोई भी कार्य क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग हमारे समक्ष रखेंगे तो मैं उसे पूरा करने की भरसक कोशिश करूंगी। उन्होंने कहा कि गुमो में आज प्रबुद्ध लोगों ने कुछ समस्याओं को हमारे समक्ष रखा (जिसमें दुर्गा मंदिर के नजदीक एनएच रोड पर अंडरपास ब्रिज का निर्माण शामिल है) को मैं आज ही केंद्रीय परिवहन मंत्री और अधिकृत अधिकारी के पास ब्रिज के निर्माण संबंधी मांग भेजूंगी।  बैठक में दिनेश सिंह, दीना नाथ पांडे, प्रदीप सिंह और सत्यदेव राय ने कहा कि गुमो चौक पर प्रशासन के द्वारा पूर्व में ही डेंजर जोन घोषित किया गया है। यहां सड़क दुर्घटना में दर्जनों लोगों की जाने जा चुकी हैं। तीन-चार गांव का मुहाना यह चौक के पास कई प्रसिद्ध मंदिर स्थित है, एक सरकारी स्कूल और चार प्राइवेट स्कूल संचालित हैं। ऐसे में यहां एक अंडरपास ब्रिज अति आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि गुमो स्थित श्मशान घाट नदी पर पुल का निर्माण के साथ ही श्मशान घाट में सेड, चबूतरा, सीमेंटेड घाट और चापानल की घोर समस्या है। पूर्व वार्ड पार्षद दिलीप वर्मा, समाजसेवी मनोज वर्मा, उमेश सिंह, आलोक पांडेय, आशीष पांडे, मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि एन एच से श्मसान घाट तक के रोड की स्थिति अत्यंत जर्जर है। भुनेश्वर साव, विनोद यादव, लोकनाथ वर्मा, सोनू वर्मा संजय बर्मा और झुमरी पंचायत के मुखिया श्यामसुंदर दास आदि वक्ताओं ने क्षेत्र की कुछ अलग-अलग समस्याएं विधायक के सामने रखी, जिसे विधायक ने हर संभव दूर करने का भरोसा दिया। बैठक में विधायक के आने पर क्षेत्र के अभिभावक स्वरूप दीनानाथ पांडे, प्रदीप सिंह और लोकनाथ वर्मा ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बैठक में दिनेश सिंह, दीनानाथ पांडे, प्रदीप सिंह, दिलीप वर्मा, आलोक पांडे, मनोज कुमार वर्मा, उमेश सिंह, सत्यदेव राय, सोनू वर्मा, कृष्ण वर्मा, श्याम सुंदर दास, आशीष पांडे, मनोज सहाय पिंकू, मिथुन सिंह, नरेश सिंह, कमल वर्मा, संजय वर्मा, भुनेश्वर साहू, विनोद यादव, कार्तिक वर्मा, बाली विश्वकर्मा, पप्पू बरनवाल, उमाकांत पांडे, प्रकाश राम, संजय राम, सुरेंद्र यादव, सिकंदर यादव, अशोक यादव, प्रदीप सिंह, राजेंद्र सिंह, पप्पू वर्मा, वजीर महतो, अजय वर्मा, ईश्वर दास, रामफल तिवारी, अमर तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

सीएम हेमंत को करना होगा ईडी की जांच का सामना : भाजपा
Published / 2023-09-19 18:58:31
सीएम हेमंत को करना होगा ईडी की जांच का सामना : भाजपा

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने राज्य में जिस तरह का भ्रष्टाचार किया है, उससे उन्हें किसी भी अदालत से कोई राहत नहीं मिलेगी और अंतत: उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना करना पड़ेगा। हेमंत सोरेन ईडी की जांच से भाग रहे हैं भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा- हेमंत सोरेन ईडी की जांच से भाग रहे हैं... उन्हें उच्चतम न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली। मुझे विश्वास है कि उन्होंने जिस तरह का भ्रष्टाचार किया है, उन्हें किसी भी अदालत से कोई राहत नहीं मिलेगी। उन्हें जांच का सामना करना होगा। उनके कारनामे लोगों के सामने आयेंगे। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य में अपनी सत्ता और पद का दुरुपयोग कर 10,000-20,000 करोड़ रुपये के घोटाले किये हैं। उन्होंने इस आरोप को खारिज कर दिया कि भाजपा नीत केंद्र ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी इंडिया को कमजोर करने के लिए सोरेन के पीछे केंद्रीय जांच एजेंसी लगा दी है। सुराग मिलने के बाद काम कर रही ईडी इस्लाम ने कोयला ब्लॉक आवंटन, अवैध खनन, ग्रामीण विकास निधि के दुरुपयोग सहित कई घोटालों में सोरेन की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी (सोरेन से जुड़े कथित घोटालों के) सुराग मिलने के बाद अपना काम कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सोरेन ने फर्जी नामों से पूरे झारखंड में अवैध तरीके से जमीन खरीदी है। उन्होंने आरोप लगाया- हेमंत सोरेन, जो आईएनडीआई गठबंधन के सदस्य हैं, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने वाले घमंडिया गठबंधन के नेता के साथ मिलकर झारखंड को लूट रहे हैं। आईएनडीआई गठबंधन के प्रत्येक घटक को सोरेन से अपना हिस्सा मिलता है।

सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के चौथे समन से महागठबंधन में बौखलाहट
Published / 2023-09-19 06:58:20
सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के चौथे समन से महागठबंधन में बौखलाहट

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होनी है मामले की सुनवाईटीम एबीएन, रांची। जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा चौथी बार समन जारी करने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर को ईडी दफ्तर आने के लिए समन दिया गया है।24 अगस्त के बाद एक बार फिर सीएम को 09 सितंबर को जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया गया। लेकिन उस दिन भी राष्ट्रपति के भोज कार्यक्रम में दिल्ली जाने की वजह से सीएम एजेंसी के दफ्तर में उपस्थित नहीं हुए।

रामगढ़ : चितरपुर हादसे में पति-पत्नी उर बेटी की मौत, पुत्र घायल
Published / 2023-09-19 06:54:52
रामगढ़ : चितरपुर हादसे में पति-पत्नी उर बेटी की मौत, पुत्र घायल

टीम एबीएन, रामगढ़। रामगढ़-बोकारो मार्ग के चितरपुर मेन रोड च्वाइस गार्मेंट्स के समीप सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी व बेटी की मौत हो गयी, जबकि छह वर्षीय पुत्र बाल-बाल बच गया। बताया जाता है कि केदला लइयो निवासी प्रवीण रविदास सोमवार दोपहर में अपनी ससुराल पूरबडीह गोला से अपनी बाइक (जेएच 02 क्यू 5111) से अपनी पत्नी, पुत्र एवं पुत्री के साथ अपना घर लइयो जा रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से आ रही आपाची बाइक (जेएच 02 एक्स-7273) एक ट्रेलर को ओवरटेक करते हुए दायीं ओर जाकर उस मोटरसाइकिल से टकरा गयी। जिससे लइयो जा रहे प्रवीण रविदास (29 वर्ष), इसकी पत्नी अनिता कुमारी (25 वर्ष), पुत्री दिशा कुमारी (छह माह) सड़क पर गिर गये। इस दौरान ट्रेलर (एनएल01जी-4829) की चपेट में आने से इन तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। छह वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार सड़क किनारे गिरने से बाल-बाल बच गया।

लातेहार : चंदवा में अपराध की योजना बना रहा अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Published / 2023-09-19 06:51:05
लातेहार : चंदवा में अपराध की योजना बना रहा अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

टीम एबीएन, लातेहार। जिले के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस ने चेटर ग्राम के पास से एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। उसके पास से पुलिस ने एक देसी लोडेड कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो लोग संदिग्ध अवस्था में चेटर गांव के समीप घूम रहे हैं। वे किसी घटना को अंजाम देने यथा विकास कार्य करा रहे संवेदकों से लेवी वसूलने की फिराक में है। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस निरीक्षक सह प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने चेटर व रूद ग्राम के पास स्थित रेलवे लाइन के समीप छापामारी अभियान चलाया। एक व्यक्ति को धर दबोचा। पूछने पर उसने अपना नाम दीपक कुमार सिंह पिता मनोज कुमार सिंह (गांव डंगमारा, चंदवा) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी लोडेड कट्टा, 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। चंदवा थाना कांड संख्या 185/23 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार को लातेहार जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य अपराधियों के नाम की जानकारी मिली है। उसे गुप्त रखते हुए पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है। छापामारी टीम में पुलिस निरीक्षक के अलावे पुअनि कुंदन कुमार, सअनि प्रभु नारायण राम के अलावा सैट-47 के जवान शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.