Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
...तो पांच अक्तूबर से हड़ताल पर जायेंगे झारखंड कोयला मजदूर
Published / 2023-09-17 09:13:59
...तो पांच अक्तूबर से हड़ताल पर जायेंगे झारखंड कोयला मजदूर

व्यापार संगठनों की चेतावनी- वेतन का न हुआ भुगतानटीम एबीएन, रांची। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) सहित पांच राष्ट्रीय व्यापार संघों ने वेतन भुगतान से संबंधित मुद्दों को लेकर पांच अक्तूबर से कोयला श्रमिकों की तीन दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है।उन्होंने एक संयुक्त विज्ञप्ति में कहा कि व्यापार संघों ने इस संबंध में कोल इंडिया के चेयरमैन को एक ज्ञापन भी सौंपा है। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एके झा ने कहा कि गुरुवार को रांची में सभी पांच व्यापार संघों के प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। ज्ञापन में उन्होंने दावा किया कि कोल इंडिया और सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के गैर-कार्यकारी खनिकों और कर्मचारियों के सितंबर के वेतन का भुगतान एनसीडब्ल्यूए-11 के बजाय राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते (एनसीडब्ल्यूए)-10 के आधार पर किया जायेगा। एके झा ने कहा कि जुलाई और अगस्त के वेतन का भुगतान एनसीडब्ल्यूए-11 के आधार पर किया गया। उन्होंने कहा, अगर एनसीडब्ल्यूए-11 समझौते के अनुसार सभी खनिकों (करीब 2.60 लाख) का सितंबर के वेतन का भुगतान अक्तूबर में समय पर नहीं किया गया तो हम पांच से सात अक्टूबर तक हड़ताल पर रहेंगे।

लोहरदगा के मुद्रिका बैंक्वेट हॉल में कैनन का एक दिवसीय सिनेमैटोग्राफी एवं वेडिंग फोटोग्राफी कार्यशाला
Published / 2023-09-16 22:24:27
लोहरदगा के मुद्रिका बैंक्वेट हॉल में कैनन का एक दिवसीय सिनेमैटोग्राफी एवं वेडिंग फोटोग्राफी कार्यशाला

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन के बैनर तले कैनन कैमरा कंपनी के सौजन्य से आज लोहरदगा के मुद्रिका बैंक्वेट हॉल में एक दिवसीय सिनेमैटोग्राफी एवं वेडिंग फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में कैनन कंपनी हेड दीपांकर भट्टाचार्य की भूमिका अहम रहे उन्हीं के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कैनन इंडिया कंपनी से आए टेक्निकल एक्सपर्ट राजकुमार दास को अस्सोसीएशन सदस्य नागेंद्र प्रजापति ने पुष्प गुच्छ देखकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कैनन कंपनी के झारखंड जोनल हेड दीपांकर जी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम राज्य के हर जिले में वेडिंग कार्यशाला का आयोजन करें कैनन के नए-नए प्रोडक्ट से फोटोग्राफरों को अपडेट करें। दिनभर के इस कार्यशाला में मैटर राजकुमार दास ने सिनेमैटिक फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पर फोकस करते हुए कैमरे की विभिन्न तकनीकी जानकारियां दी उन्होंने कैनन मिररलेस कैमरा की बारीकियां से रूबरू कराते हुए कहा कि स्टील कैमरे से वीडियोग्राफी करने के लिए इमेज स्टेबलाइजेशन, लाइटर वीडियो, कॉलर टोन, कैमरे की डायनेमिक रेंज एवं आटो फोकस, प्री  रिकॉर्डिंग के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है।उन्होंने 10 बीट में वीडियोग्राफी करना सिखाये। कार्यशाला के दूसरे सेशन में टेक्निकल एक्सपर्ट बिना गिंबल के क्रिएटिव शॉट कैसे लिया जाये, कलर ग्रेडिंग कैसे किया जाए इसके बारे में बेसिक जानकारियां साझा किया कार्यशाला का मुख्य आकर्षण मॉडल शूटिंग भी था। जिसमें एक्सपर्ट ने आउटडोर एवं इनडोर शूटिंग करके बेहतर रिजल्ट कैसे पाया जाये इसका प्रायोगिक विधि बताए आज के कार्यशाला में गुमला लोहरदगा एवं पलामू के लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव पवन कुमार ने कैनन कंपनी से आए जोनल हेड दीपांकर भट्टाचार्य को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।एरिया मैनेजर शेखर जी को कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं मेंटर राजकुमार दास को अध्यक्ष रवि खत्री ने सम्मानित किया पूरे कार्यक्रम में मंच संचालन वरिष्ठ सदस्य रमेश वर्मा जी ने किया कार्यक्रम के अंत में बाहर से आए मेहमान एवं मॉडल खुशी एवं विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए रमेश वर्मा ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया।

चंदा मांगने वाले फर्जी लोगों से सावधान रहें: महंत ओम प्रकाश शरण
Published / 2023-09-16 22:21:29
चंदा मांगने वाले फर्जी लोगों से सावधान रहें: महंत ओम प्रकाश शरण

रांची के तपोवन मंदिर के नाम से चंदा मांगने वाले व्यक्ति का फॉरेस्ट कॉलोनी के लोगों ने फोटो वायरल किया टीम एबीएन, रांची। श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर रांची के नाम पर किसी को किसी प्रकार का कोई चंदा न दें। मंदिर के महंत ओमप्रकाश शरण और प्रबंधन के अधिकारी ने बताया कि कभी भी कोई व्यक्ति किसी प्रकार का कोई चंदा के लिए नहीं जाता हैं। न ही मंदिर प्रबंधन किसी प्रकार का कोई चंदा लेता हैं। तपोवन मंदिर के नाम से शनिवार कोई व्यक्ति रांची फॉरेस्ट कॉलोनी में तपोवन मंदिर के प्रभु श्री कृष्ण के छठी का प्रसाद बांटने के नाम पर चंदा मांग रहा था। कालोनी और आसपास के कुछ लोगों को संदेह होने पर गलत तरीके से चंदा मांगने वाले व्यक्ति का तस्वीर खींचकर मंदिर प्रबंधन को भेजा। महन्त ओमप्रकाश शरणने ऐसे फर्जी लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

लीड्स कार्यालय में हुई जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला
Published / 2023-09-16 22:20:52
लीड्स कार्यालय में हुई जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16/09/2023 स्थान लीड्स कार्यालय रांची  में संस्था लीड्स द्वारा रेस परियोजना के तहत्  जिला स्तरीय मीडिया एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ लीड्स के निदेशक एके सिंह ने किया और लीड्स के कार्यक्षेत्र की जानकारी दी और मीडिया के बंधुओं का स्वागत किया। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रेस परियोजना सीनियर प्रोग्राम मैनेजर महेंद्र कुमार द्वारा रेस परियोजना की जानकारी और रेस परियोजना के सफलताओं को बताया गया और  साथ ही लीड्स संस्था के कार्यों की पूरी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में जिला रांची के सभी विख्यात मीडिया के पत्रकार बंधु शामिल हुए थे। संस्था लीड्स की  रेस परियोजना के सहयोग से सोलर ऊर्जा से संबंधित रोजगार से जुड़े कुछ उद्यमी पवन राम,सूचित टोप्पो और अनुपमा कच्छप भी उपस्थित थे। उद्यमी पवन राम ने सोलर चाक से बने मिट्टी के बर्तनों और उससे जुड़े अपने रोजगार के विषय में जानकारी दी। खबर मन्त्र के पत्रकार केवी बिनोद ने झारखंड में बढ़ रहे कार्बन उत्सर्जन पर जानकारी दी। रेस परियोजना की पूरी टीम सीनियर अकाउंटेंट भवानंद झा, परियोजना समवक शालिनी लकड़ा, प्रखंड साम्यवक अजय कच्छप, संचार प्रमुख निशा त्रिपाठी,सीईएस मनीष कुमार, प्रोजेक्ट फेसिलीटर अरुणिमा भगत, सामुदायिक प्रबेक्षक सुशील लकड़ा, धर्मेंद्र टोप्पो, अभिषेक राहुल परधिया और शैलेश मिंज उपस्थित थे।

कोडरमा : अनूठी छाप छोड़ गया चार दिवसीय भादी महोत्सव
Published / 2023-09-16 22:19:57
कोडरमा : अनूठी छाप छोड़ गया चार दिवसीय भादी महोत्सव

नृत्य नाटिका सिंदूर खेला व भव्य आरती के साथ हुआ कार्यक्रम का समापनटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। श्रीराणी सती मंदिर महाराणा प्रताप चौक के पास चार दिवसीय भादी महोत्सव भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ और यह महोत्सव एक अनूठी छाप छोड़ गया। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को भव्य लाइटिंग एवं फूलों से सजाया गया।वही दादी जी विग्रह एवं मंड को फूलों एवं विभिन्न तरह के फलों से सजाया गया, जो आकर्षण का मुख्य विंदु रहा।चार दिवसीय महोत्सव में कलशयात्रा, मंगल पाठ, भक्ति संध्या, मंगला आरती, धोक पूजा, पाटा पूजा के अलावा ज्योत, सवा मणि एवं 56 भोग का प्रसाद अर्पण किया गया। बीती रात्रि समापन के मौके पर कोलकता से आये सोमा एंड ग्रुप के द्वारा नृत्य नाटिका की गयी। जिसमें  भगवान कृष्ण और राधा बाबा भोले शंकर एवं माता पार्वती तथा बजरंगबली पर आधारित नाटक का मंचन श्रद्धालु भक्तों को खूब भाया। इस दौरान बांके बिहारी की देख छटा मेरो मैन हो गयो लटा पटा तथा मीठे रस से भरों रे राधा रानी लागे जैसे भजन पर खूब तालियां बटोरी। समिति के गोपीकृष्ण अग्रवाल, हिमांशु केडिया, अशोक पिलानिया, अनूप खाटूवाला ने कार्यक्रम में प्रत्क्षय रूप से सहयोग करने वाले दादी भक्तों के अलावा जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारी, मारवाड़ी युवा मंच, प्रेरणा शाखा, महिला समिति, प्रेस मीडिया ने जो सहयोग दिया है उसे भुलाया नही जा सकता।मौके पर संजय नरेड़ी, संतोष लड्ढा, संजय खेमानी, संजीव खेतान, अमित गुप्ता, सुनील लोहिया, विपुल चौधरी, उमंग कंदोई, अरविंद चौधरी, चिंटू अग्रवाल, अजय शर्मा, वत्सल कंदोई, यश बंसल, दीपक सिंह, हर्षित मोदी, अनुराग हिसारिया, ऋषभ दारूका, आयुष लोहिया, प्रदीप केडिया, मनोज केडिया, गोपाल सर्राफ, संदीप हिसारिया, जगदीश संघई, दीनदयाल केडिया, श्यामसुंदर सिंघानिया, कवि अग्निहोत्री, आशीष केडिया, पप्पू सोनी सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन भव्य आरती के साथ हुआ। आरती विजय उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। हौजी और प्रश्न मंच कार्यक्रम का संचालन अंजुला खाटूवाला ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सिंदूर खेला खेल खेला और एक दूसरे को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद लिया।

कोडरमा : द आरवीएस के बच्चों ने बीएमएस हॉस्पिटल का किया शैक्षणिक भ्रमण
Published / 2023-09-16 20:21:11
कोडरमा : द आरवीएस के बच्चों ने बीएमएस हॉस्पिटल का किया शैक्षणिक भ्रमण

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। द रामेश्वर वैली स्कूल की कक्षा एक के बच्चों ने शनिवार को भागीरथी मातृ सदन हॉस्पिटल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान डॉ श्रद्धा एवम डॉ प्रशांत ने बच्चों को हॉस्पिटल की जानकारी देते हुए पेशेंट वार्ड, आपरेशन थिएटर एवम फार्मेसी दिखाया और सभी के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हॉस्पिटल में लोगो का इलाज होता है। डॉ श्रद्धा ने बच्चों को आला दिखाया। ब्लड प्रेशर नापने की मशीन दिखायी। हॉस्पिटल का फायर फाइटिंग सिस्टम भी दिखाया। बच्चों ने अपने आब्जर्वेशन से अपने कॉपी में हॉस्पिटल में उपलब्ध चीजों को लिखा।  डॉक्टर प्रशांत ने बच्चों को नवजात शिशुओं को भी दिखाया और ये भी बताया कि हर हॉस्पिटल में एक प्रार्थना करने की जगह होती है जहा लोग अपनों के स्वस्थ होने की भगवान से दुआ मांगते हैं।  हॉस्पिटल प्रबंधन ने सभी बच्चों को चॉकलेट दिया। बच्चे इस शैक्षनिक भ्रमण मे काफी उत्साहित दिखे। डॉ प्रशांत उपाध्याय ने विद्यालय की प्राचार्या रश्मि मैडम के इस तरह के शैक्षणीक भ्रमण की सोच को लेकर काफी तारीफ की और अपने बचपन के दिनो को याद किया। विद्यालय प्रबंधन एवम बच्चों ने डॉ श्रद्धा एवं डॉक्टर प्रशांत के प्रति आभार जताया एवम इस अनोखे अनुभव के लिए धन्यवाद दिया।शैक्षणिक भ्रमण मे स्कूल के निदेशक प्रवीण कुमार बरनवाल, प्राचार्या रश्मि प्रवीण बरनवाल, शिक्षिका श्रुति, दिव्या के अलावा कक्षा एक के छात्र बच्चो में वीर, सौरया, अदिति, कृष्णा, अमन, राजनंदनी आदि मौजूद थे।

पेंशनरधारी बैंक के लिए धरोहर : अमर
Published / 2023-09-16 20:20:13
पेंशनरधारी बैंक के लिए धरोहर : अमर

एसबीआई में पेंशनर समाज के साथ मिलन समारोह का हुआ आयोजन टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। भारतीय स्टेट बैंक झुमरी तिलैया शाखा में शनिवार की संध्या में पेंशनर समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ पेंशनर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर एसबीआई झुमरी तिलैया शाखा के मुख्य प्रबंधक अमर कुमार सिंह ने पेंशनर धारी का स्वागत किया और कहा कि पेंशनर धारी बैंक के लिए धरोहर हैं। समाज के बुजुर्ग से हमें कई तजुर्बे सीखने को मिलता है। बैंक उनके किसी भी कार्य को समय पर एवं सुगमता पूर्वक उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम से बचने की हिदायत दी। मौके पर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने बैंक में बुजुर्ग पेंशनधारियों के लिए अलग काउंटर की मांग की। इसके अलावा नवंबर माह में जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए भी विशेष व्यवस्था की मांग की गई, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। सेवानिवृत्त राजकुमार सिंह ने मौके पर आकर्षक संबोधन करते हुए फिल्म संगीत एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल... के बोल से बुजुर्गों को निस्वार्थ सेवा भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा दिये। सचिव नारायण सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ की जिंदगी में बुजुर्गों को सरकारी गैर सरकारी जगह पर कार्य समय पर संपादित हो जाये यही उनके सम्मान के लिए बड़ी बात है। मौके पर कई बुजुर्गों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा, जिस पर शाखा प्रबंधक ने अपने स्तर से निराकरण करने का आश्वासन दिया।  मौके पर संयुक्त सचिव राम नरेश चौधरी, सदस्य भोला चौधरी, रजनीश चौबे, नारायण सिंह, यदुनंदन प्रसाद, रमेश प्रसाद सिंह, राज किशोर शर्मा, कुंज बिहारी त्रिवेदी, रामनरेश पाठक, नवल कुमार, सुदर्शन प्रसाद सिंह, मुकेश राम, विनोद कुमार, नागेंद्र प्रसाद सिंह, अखिलेश प्रसाद, देवनंदन सिंह, जयचंद प्रसाद, कुंज बिहारी त्रिवेदी के अलावे बैंक से सहायक प्रबंधक सुबोध कुमार, खूबी लाल राम, सीमा सरावगी, संतोष सिंह, मेघा लकड़ा, संतोष मिश्रा, देवाशीष कुमार, रूपा मिलवार, गौतम कुमार, रवि हेंब्रम, अरुण कुमार, बीरेंद्र राम आदि उपस्थित हुए।

श्री माहेश्वरी सभा रांची के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर साबू पंचतत्व में विलीन
Published / 2023-09-16 20:19:10
श्री माहेश्वरी सभा रांची के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर साबू पंचतत्व में विलीन

टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा रांची के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी उमाशंकर साबू का निधन 15 सितंबर 2023 को हो गया। 16 सितंबर 2023 को मुक्तिधाम हरमू में उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ। रांची के प्रतिष्ठित समाजसेवी गणेश नारायण साबू के जेष्ठ पुत्र समाजसेवी उमाशंकर साबू का जन्म रांची में 15 जुलाई 1949 में हुआ था। समाजसेवा की भावना पारिवारिक माहौल के कारण बचपन में ही उनके रगों में आ गयी थी। वे रांची का प्रमुख सामाजिक संगठन श्री माहेश्वरी सभा के 2001-2004 तक अध्यक्ष रहे। श्री माहेश्वरी सभा द्वारा संचालित लक्ष्मीनारायण मंदिर में अपने अध्यक्ष काल में कई विग्रहों की स्थापना कराये। रांची के कई सामाजिक संगठनों से इनका जुड़ाव हमेशा रहा। कई वर्षों तक इन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यवस्था प्रमुख का दायित्व का निर्वहन किया। एकल शिक्षा अभियान से इनका जुड़ाव रहा। शहर के प्रसिद्ध अस्पताल नागरमल मोदी सेवा सदन की लोगेस्टिक, मेडिसिन व्यवस्था में इनका सराहनीय योगदान रहा। साबू जी के व्यक्तित्व का परिचय देना बहुत ही कठिन है। वह हमेशा सरल स्वभाव के साथ निष्ठाबद्ध होकर अपने दैनिक दिनचर्या के साथ समाज कल्याण के लिए आगे रहते थे। रांची के आसपास खूंटी जैसे कई गांव में उन्होंने बच्चों को पढ़ाई की जरूरत के सामान, किताबें, कॉपी, पेंसिल, पेन, शुद्ध भोजन, कपड़े आदि हरसंभव सहयोग किया करते थे। पता नहीं ऐसे कितने ही परिवार या बच्चे होंगे, जो उनके इस सहयोग के आभारी होंगे। मृदुभाषी, सरलचित्त, मिलनसार, असहाय की सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर उमाशंकर साबू अपने पीछे समाजसेवी छोटे भाई शिव शंकर साबू, पत्नी, पुत्र हेमंत, दो पुत्रियां एवं दो पौत्र छोड़ गये हैं। कर्मयोगी उमाशंकर साबू को श्री माहेश्वरी सभा की ओर से शत शत नमन।

भंडरा : बाबा गणिनाथ के प्राण प्रतिष्ठा व जयंती समारोह में भक्ति गीतों पर झूमे लोग
Published / 2023-09-16 20:14:08
भंडरा : बाबा गणिनाथ के प्राण प्रतिष्ठा व जयंती समारोह में भक्ति गीतों पर झूमे लोग

टीम एबीएन, भंडरा। मध्यदेशीय वैश्य समाज के तत्वावधान में चट्टी में 16 सितंबर को बाबा गणिनाथ गोविंद का जयंती समारोह सह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार शाम पलवईया धाम के पुजारियों ने भगवान का नेवतन और शनिवार को सूर्योदय से पूर्व प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न कराया। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में जयंती समारोह मनाया गया। इसमें लोहरदगा, रांची, गुमला, लातेहार जिले से काफी संख्या में स्वजातीय महिला-पुरुष शामिल हुए और बाबा के बताये चार मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिसमें कहा कि वचन वेदों का अध्ययन करना, काम क्रोध और मोह का त्याग करना, सच्चाई और धर्म का पालन और नारी का सम्मान करना शामिल है। इससे पूर्व महिलाओं ने बाबा गणिनाथ के पूजन-हवन के पश्चात लोगों ने मंदिर प्रांगण में भगवा झंडोत्तोलन किया। बच्चों के प्रतियोगी कार्यक्रमों में डांस, बैलून फोड़ और कुर्सी रेस में सफल दीक्षा गुप्ता, कंचन गुप्ता, वाणी राज। बैलून फोड़ में सानिया और संगीता। कुर्सी रेस में बिंदिया गुप्ता और ज्योति गुप्ता। क्विज में अर्पिता कुमारी, नित्या गुप्ता और अमृत गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। इस बीच कमेटी द्वारा आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में रांची के जाने माने कलाकारों ने भक्ति गीतों से लोगों का जमकर मनोरंजन किया।कार्यक्रम में दामोदर साहू शाहपुर, संजीव प्रसाद गुमला, प्रमोद प्रसाद रांची, राजकुमार साहू रांची, लखन साहू डूडीया, जगदीश प्रसाद सेमरा, रामजी प्रसाद लोहरदगा, शिवनारायण साहू लोहरदगा आदि विभिन्न जिलों के अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामकुमार साहू,  शंभु प्रसाद, सुधीर प्रसाद, रामजी गुप्ता, बृजमोहन प्रसाद, अरुण प्रसाद, केदार प्रसाद, विनीत गुप्ता, बबन, दीपक, दिलीप, संदीप, सुबोध गुप्ता सहित समाज के तमाम लोगों का सहयोग रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.