Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
साईकिल प्रतियोगिता में अभिषेक विजेता और कोमल उप विजेता
Published / 2023-08-27 08:10:57
साईकिल प्रतियोगिता में अभिषेक विजेता और कोमल उप विजेता

खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं है : शालिनीटीम एबीएन, झुमरीतिलैया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा झुमरीतिलैया के द्वारा खेल को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर देश भर की 800 शाखाओं के द्वारा गांव से लेकर शहर से साईक्लोन 3.0 के तहत साईकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर सीएच+2 उच्च विद्यालय झुमरीतिलैया में 36 छात्राओं और 16 छात्रों के बीच सात राउंड में  400 मीटर प्रति राउंड साईकिल रेस का आयोजन किया गया।जिसमें प्रथम अभिषेक कुमार, द्वितीय कोमल कुमारी तथा तृतीय हेमंती कुमारी को ट्रॉफी तथा 50 अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वही प्रेरणा शाखा के इस कार्यक्रम में सेवा भारती के सचिव आलोक कुमार सिन्हा एवं व्यवसाई अमर प्रकाश (किशमिस) के सौजन्य से पेन और चॉकलेट भी उपलब्ध कराया गया।साईकिल को हरी झंडी दिखा कर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, प्राचार्य मनोज कुमार, मनोज पिलानिया, कविता पिलानीया ने रवाना करवाया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं में अपार संभावनाएं है इस लिए युवाओं के पढ़ाई के साथ ही खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिये। सरकार की तरफ से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीधे नौकरी देने की भी व्यवस्था है। खिलाड़ियों को मन लगाकर विभिन्न खेलों में रुचि दिखाते हुए अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। हरियाली एवं स्वस्थ्य शरीर के लिए साईकिल आज भी प्रेरणा का स्त्रोत है। प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि युवा मंच और प्रेरणा शाखा हमेशा ही समाज को जागरूक करने का कार्य करता है। उन्होंने इसके लिए बधाई  भी दी।मंच की अध्यक्ष श्रेया केडिया सचिव सारिका लड्डा परियोजना निदेशक ज्योति परशरामपुरिया, उषा शर्मा ने कहा कि साईक्लोन 3.0 के तहत पूरे देश भर में 800 शाखाओं के द्वारा लगभग ढाई लाख लोग साईकिल चलाकर फिट रहने का संकल्प ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि साईकिल चलाने से मनुष्य बीमारियों से बच सकता है तथा अपने जीवन को लंबी आयु तक जी सकता है। अतः साईकिल अवश्य चलानी चाहिए। इससे पर्यावरण को भी फायदा है। मौके पर छात्रा शिल्पा कुमारी ने कई प्रश्न पूछकर कार्यक्रम को मजेदार बना दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक गोपेश्वर साव ने किया।मौके पर उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, प्रीति गुटगुटिया, पायल खाटूवाला, नेहा जैन, स्वेता गुटगुटिया, रश्मि शर्मा, शिक्षिका वंदना कुमारी, कशिश भारद्वाज, मोनिका प्रसाद, रूपम कुमारी, कमलेश्वर प्रसाद, एस यादव, अनिल कुमार, आनंद कुमार, मिलन शाहाबादी, संजय राही आदि उपस्थित थे।

एसआर डीएवी पुंदाग में छात्र परिषद का गठन
Published / 2023-08-26 20:51:08
एसआर डीएवी पुंदाग में छात्र परिषद का गठन

12वीं के संचित अर्क ने हेड ब्वॉय तथा अंजलि गिरि ने ली हेड गर्ल की शपथ टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में बाल छात्र परिषद का गठन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। विद्यार्थियों ने डीएवी गान  प्रस्तुत करके सभा में जोश भर दिया। तत्पश्चात कक्षा द्वादश के संचित अर्क ने हेड ब्वॉय तथा अंजलि कुमारी गिरि ने हेड गर्ल के रूप में शपथ ली।साथ ही कक्षा एकादश के अक्षत ओझा ने डिप्टी हेड ब्वॉय तथा अभीप्सा हाजरा ने डिप्टी हेड गर्ल के रूप में शपथ ली। इनके साथ-साथ दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद तथा विवेकानंद हाउस  के कैप्टन कक्षा द्वादश प्रियांशु चंद्र, आकर्ष  अर्श, आदित्य राज 1, आदित्य राज 2, सुरुचि सिंह, शानवी सिन्हा, वंशिका तथा अनुप्रिया बनायी गयीं। वहीं कक्षा एकादश के रोनित सिंह, सत्यम कुमार, सुयश राज, अनुनय कुमार गुप्ता, वैष्णवी, आकांक्षा झा, विलाला प्रियंका तथा रिया शर्मा को वाइस कैप्टन की शपथ दिलायी गयी। कक्षा द्वादश की राशि सिंह ने कल्चरल सेक्रेटरी तथा एकादश के हर्ष राज मुंडा, राहुल पतर तथा अनुष्का अधिकारी ने डिप्टी कल्चरल सेक्रेटरी का पदभार संभाला। कक्षा द्वादश के पीयूष कुमार तिवारी तथा कुमारी श्रेया ने स्पोर्ट्स कैप्टन, साथ ही कक्षा एकादश के निमेष देव और आकांक्षा ने डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन का पदभार संभाला। इस अवसर पर सभी पदधारकों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा एवं एसएच राजश्री मिश्रा  ने सबको पट्टा तथा बैज प्रदान किया। इसके उपरांत  प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए  विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का अनुपालन जिम्मेदारी के साथ करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नेता जन्म नहीं लेते, बनाये जाते हैं। बचपन से ही जिम्मेदारियों का निर्वहन करनेवालों  के व्यक्तित्व का विकास होता है। उनकी कार्य कुशलता बढ़ती है। वे एक योग्य नागरिक बनकर देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करते हैं।  उक्त सभा में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त हुई।

रांची : श्री चैती दुर्गा मंदिर में चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग पर विशाल भंडारा
Published / 2023-08-26 18:41:51
रांची : श्री चैती दुर्गा मंदिर में चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग पर विशाल भंडारा

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 26-08-2023 को श्री चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा चंद्रयान 3 सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, इसमें खिचड़ी, अचार, चिप्स, पूरी,सब्जी एवं खीर आदि का वितरण हुआ। आज वितरण में सौरव राय ने पूजा प्रसाद सामग्री दिया तथा समिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू) ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए विशाल भंडारा कराया। भूतहा तालाब श्री चैती दुर्गा मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतार माता के जयकारे के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भी जय जयकार कर रहे थ। 3100 भक्तों ने आज खिचड़ी, पुरी, सब्जी और खीर आदि का प्रसाद प्राप्त किया। वितरण कार्यक्रम में महासमिति के मुख्य संरक्षक सीपी सिंह, संजीव विजयवर्गीय, किशोर साहू, रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू सिंह), राहुल सिंह, राजेश साहू, विशाल कृष्णा, नंद किशोर सिंह चंदेल, दीपू सिंह, शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजू चौरसिया, महेंद्र वर्मा, जयकांत चौधरी, नमन भारतीय (गुल्लु), सौरव राय, अंजनी, मनोज, राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन), आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे। यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।

गोड्डा : लूट का विरोध करने पर बेरहमी से पीटा
Published / 2023-08-26 18:41:08
गोड्डा : लूट का विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

गोड्डा में दिनदहाड़े हथियार के बल पर जेवर दुकान में लूट, विरोध करने पर पीटा, एक अपराधी अरेस्ट एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। महागामा बाजार के केसरी मोहल्ला स्थित सोना-चांदी की दुकान में दोपहर करीब एक बजे आधा दर्जन नकाबपोश व हेलमेट पहने अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लाखों के जेवरात लूट लिये। अपराधियों ने दुकान में मौजूद व्यवसायी अजय जायसवाल को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों ने व्यवसायी के एक अन्य पुत्र संजय जायसवाल को बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। एक अपराधी अरेस्ट किया गया है।

जेल में आपत्तिजनक सामान देख भौंचक रह गयी पुलिस
Published / 2023-08-26 18:38:07
जेल में आपत्तिजनक सामान देख भौंचक रह गयी पुलिस

लोहरदगा जेल में देर रात छापेमारी, मिले कई आपत्तिजनक सामान टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा मंडल कारा में छापा पड़ा है। छापेमारी का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी और डीएसपी मुख्यालय कर रहे थे। करीब एक सौ की संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, पुलिस के जवान छापेमारी में शामिल थे। अचानक से पदाधिकारी और जवानों की टीम ने लोहरदगा जेल पहुंचकर लोहरदगा मंडल के चप्पे-चप्पे को खंगाला। कई समान मिले हैं। बरामद सामान को देखकर अधिकारी हैरान हैं। इस छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया। लोहरदगा मंडल कारा में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। देर रात हुई इस छापेमारी में अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल और डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में कई थानों के थाना प्रभारी, कार्यपालक दंडाधिकारी और 80 की संख्या में पुलिस के जवानों ने मंडल कारा लोहरदगा में लगभग तीन घंटे तक छापेमारी की है। इस दौरान कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये जाने की बात कही जा रही है। 

संत जेवियर कॉलेज में धूमधाम से मना महिला समानता दिवस
Published / 2023-08-26 18:37:21
संत जेवियर कॉलेज में धूमधाम से मना महिला समानता दिवस

टीम एबीएन, रांची। संत जेवियर कॉलेज रांची  के राष्ट्र सेवा योजना (एनएसएस), के द्वारा 26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया गया। सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची की एनएसएस इकाई ने महिला समानता दिवस पर सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया। इसमें अनेक प्रोग्राम जैसे नृत्य, संगीत, नाटिका, अचिंतित, बैंड परफॉर्मेंस एवं अनेक अलग-अलग कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। जिसके बाद उन्होंने दर्शकों को महिलाओं की हर क्षेत्र में कामयाबी पाने के बारे में उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि देश की बेटियां बेटों से कहीं पीछे नहीं हैं। चाहे वह टेक्निकल क्षेत्र हो या देश की सुरक्षा बलों में बहाली हो। देश की बेटियां देश की सुरक्षा भी कर रही है और देश की इकोनॉमी में भी अपना बलिदान दे रही है साथ ही अपने घर को भी संभाल ने में पीछे नहीं हटती। सभी कार्यकर्म के द्वारा महिलाओं की महानता त्याग प्रतिष्ठा और मजबूत दृढ़ इक्षाशक्ति को उजागर किया गया। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नबोर लकड़ा, फादर प्रदीप कुजूर, फादर अजय मिंज व एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिर्बान गुप्ता मौजूद रहे और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। अनिर्बान गुप्ता एनएसएस के प्रोग्राम आॅफिसर ने इस प्रोग्राम को अपने धन्यवाद ज्ञापन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

मेदिनीनगर खासमहाल जमीन का होगा लीज नवीकरण, उपायुक्त सक्षम प्राधिकार
Published / 2023-08-26 18:36:39
मेदिनीनगर खासमहाल जमीन का होगा लीज नवीकरण, उपायुक्त सक्षम प्राधिकार

न्यूनतम मूल्य निर्धारण में विसंगति होने पर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी जांच टीम एबीएन, पलामू। मेदिनीनगर खासमहाल भूमि के लीज नवीकरण हेतु बाजार दर के निर्धारण हेतु आवश्यक औपचारिक  प्रक्रियाओं को स्पष्ट करते हुए बताया गया कि जिला अंतर्गत सभी प्रकार के भूमि (शहरी एवं ग्रामीण) के न्यूनतम मूल्य निर्धारण हेतु संबंधित जिले के उपायुक्त सक्षम प्राधिकार हैं। प्रमंडलीय आयुक्त, पलामू मनोज जायसवाल के निदेश पर आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो ने राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निदेश से अवगत कराते हुए बताया कि विभाग के विभिन्न पत्रों एवं अधिसूचना से स्पष्ट है कि जिला अंतर्गत सभी प्रकार के भूमि के न्यूनतम मूल्य निर्धारण हेतु संबंधित जिला के उपायुक्त सक्षम प्राधिकार हैं।यदि किसी क्षेत्र के न्यूनतम मूल्य निर्धारण में कोई विसंगति हुई है अथवा न्यूनतम मूल्य बाजार मूल्य से अधिक हो गया है, तो इसकी जांच  उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी के द्वारा की जाएगी। इस कमेटी में सदस्य के रूप में अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, जिला अवर निबंधक/ अवर निबंधक, नगर निगम/ नगरपालिका आदि के कार्यपालक पदाधिकारी, संबंधित जिला अधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग शामिल रहेंगे। इस समिति द्वारा जांच कर संबंधित मौज/ वार्ड के न्यूनतम मूल्य में संशोधन किया जाएगा तथा इसकी सूचना राज्य के निबंधन महानिरीक्षक को दी जायेगी। विदित हो कि प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय द्वारा नवंबर 2022 में मेदिनीनगर में उपलब्ध खासमहाल भूमि से संबंधित खासमहाल परामर्शदातृ समिति द्वारा निर्धारित, भूमि के अद्यतन बाजार दर का अनुमोदन करने हेतु राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से अनुरोध किया गया था।

सेक्रेड हार्ट स्कूल में चंद्रयान-3 को लेकर हुए विविध कार्यक्रम
Published / 2023-08-25 23:04:01
सेक्रेड हार्ट स्कूल में चंद्रयान-3 को लेकर हुए विविध कार्यक्रम

टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में शुक्रवार को चंद्रयान 3 से संबंधित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में बच्चों ने चंद्रयान 3 की मानव श्रृंखला बनाई, जो आकर्षण का विशेष केंद्र था। इसके बाद वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता हुई।इसमें बच्चों से चंद्रयान-1,  2 और 3 से संबंधित कई सवाल पूछे गये, जिसका जवाब बच्चों ने बारीकी से दिया। जबकि वर्ग नवम से 12वीं के बच्चों के बीच चंद्रयान को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने चंद्रयान के लांचिंग से लेकर लैंडिंग तक की तस्वीर कैनवास पर उकेरी। इसके अलावा सभी क्लास में शिक्षकों ने बच्चों को चंद्रयान से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध करायी।मानव श्रृंखला बनाने में को-ऑर्डिनेटर सीमा जैन, अलका सिंह, कुंतल जेठवा, प्रियंका सिंह का विशेष योगदान रहा। सभी गतिविधियां एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा की देखरेख में हुई।मौके पर स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह, एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, राकेश पांडेय, किशोर कुणाल, जयप्रकाश सिंह, शशि राज, सपना शर्मा, मनोज पांडेय समेत अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद थे।

आखिर क्यों हटाये गये गिरिडीह और चंदनक्यारी के सीओ
Published / 2023-08-25 18:46:21
आखिर क्यों हटाये गये गिरिडीह और चंदनक्यारी के सीओ

टीम एबीएन, रांची। डुमरी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर गिरिडीह के अंचलाधिकारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। गिरिडीह के अलावा बोकारो के चंदनक्यारी के अंचलधिकारी का भी स्थानांतरण किया गया है। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है। यह ट्रांसफर मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग की अनुशंसा पर झारखंड सरकार राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किया गया है। राज्यपाल के आदेश पर सरकार के उपसचिव रामेश्वर लेयांगी ने अधिसूचना भी जारी किया गया है। कहा गया है कि मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग ने दो पत्र 9 अगस्त और 15 अगस्त को लिखा था। पत्र में डुमरी विधानसभा उपचुनाव, 2023 के दृष्टिपथ 03 वर्ष या उससे अधिक वर्ष तक एक जगह पर पदस्थापित पदाधिकारियों की आदर्श आचार संहिता के अध्याय-20 की कंडिका- 20.9 के अनुरूप स्थानांतरण करने के लिए अनुरोध किया गया था। इसके आलोक में ये अधिसूचना निर्गत की गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.