Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
झारखंड : उच्च न्यायालय में ई-सेवा केंद्र सह हेल्प डेस्क की शुरुआत
Published / 2023-08-24 15:00:29
झारखंड : उच्च न्यायालय में ई-सेवा केंद्र सह हेल्प डेस्क की शुरुआत

टीम एबीएन, रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में वादियों की मदद करने और ई-याचिका की बारीकियों से अवगत कराने के लिए 2 हेल्प डेस्क की शुरुआत की गयी है। ई-सेवा सह हेल्प डेस्क उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ब्लॉक-1 और 2 इमारतों के प्रवेश द्वार पर स्थापित किया गया है।अदालत परिसर में आने वाला कोई भी वादी इस हेल्प डेस्क का पता लगा सकता है, जिस पर उच्च न्यायालय के कर्मी आगंतुकों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को अदालती कार्य समाप्त होने के बाद सभी मौजूदा न्यायाधीशों की उपस्थिति में हेल्प डेस्क की शुरुआत की। पूछताछ या ई-याचिका के लिए आने वाले वादियों और आगंतुकों की मदद के लिए प्रिंटर के साथ दो कंप्यूटर और इंटरनेट सेवा मुहैया की गयी है। झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मुहम्मद शकीर ने बताया कि वादी और वकील हेल्प डेस्क से मुकदमों की स्थिति, सुनवाई की अगली तारीख और संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रजिस्ट्रार जनरल ने बताया कि उच्च न्यायालय के फैसले और आदेशों की सत्यापित प्रति के लिए ऑनलाइन आवेदन भी हेल्प डेस्क पर स्वीकार किया जायेगा। हेल्प डेस्क आवेदन पर ई-मुलाकात पर्ची भी जारी करेगा, जिसकी मदद से कैदी के रिश्तेदार जेल में उनसे मुलाकात कर सकेंगे।

कल मोदी सरकार के घोटाले जगजाहिर करेगी कांग्रेस
Published / 2023-08-24 14:56:11
कल मोदी सरकार के घोटाले जगजाहिर करेगी कांग्रेस

25 अगस्त को झारखंड कांग्रेस का जिलास्तरीय कार्यक्रममोदी सरकार के घोटाले को उजागर करेगी पार्टीएबीएन सेंट्रल डेस्क। 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी झारखंड कांग्रेस कैग द्वारा पकड़ी गयी मोदी सरकार की गड़बड़ियों को जनता तक पहुंचाने के लिए 25 अगस्त को सभी 24 जिलों में एक साथ मीडिया ब्रीफिंग करेगी। बुधवार को कांग्रेस भवन रांची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की कार्यकारी अध्यक्ष और अग्रणी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त और धारदार बनाने के लिए कार्य किया जायेगा। इसके लिए सितंबर महीने में रांची में सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी महासचिव, विधानसभा प्रभारी सचिव का राजनीतिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाये। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि केन्द्र सरकार की देश और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष के रास्ते मोदी सरकार से देश की जनता को 2024 में मुक्ति दिलायेगी। उन्होंने कहा कि महंगाई, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, केंद्रीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर जनता को जागृत करने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा राज्य के सभी जिलों में डिजिटल प्रचार वाहन का शुभारंभ किया जायेगा।इसके साथ ही कैग की रिपोर्ट द्वारा उजागर मोदी सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 25 अगस्त 2023 को संवाददाता सम्मेलन किया जायेगा। इसके साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अग्रणी मोर्चा के तमाम अध्यक्षों को यह निर्देश दिया कि मोर्चा संगठन जैसे महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल का एक-एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करें और इसकी तिथि की जानकारी अविलंब प्रदेश कांग्रेस मुख्यलय को दें।इस बैठक में बंधु तिर्की, गीता कोड़ा, कालीचरण मुंडा, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, गुंजन सिंह, नेली नाथन, गजेन्द्र सिंह, आमिर हाशमी उपस्थित रहे।

कर्मियों ने किया एचईसी मुख्यालय का घेराव, आमसभा आज
Published / 2023-08-24 12:31:36
कर्मियों ने किया एचईसी मुख्यालय का घेराव, आमसभा आज

टीम एबीएन, रांची। एचईसी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार की सुबह आठ से एक बजे तक मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रबंधन की ओर से शाम साढ़े चार बजे वार्ता के लिए बुलाया गया। गुरुवार को 10 बजे मुख्यालय के समीप आमसभा होगी। इसमें बुधवार की वार्ता में हुई चर्चा की जानकारी कर्मचारियों को दी जायेगी। एचइसी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के लालदेव सिंह ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे गुरुवार को होनेवाली आमसभा में हिस्सा लें।

सैल्यूट : चंद्रयान-3 टीम में झारखंड की भी अहम भूमिका
Published / 2023-08-23 20:47:37
सैल्यूट : चंद्रयान-3 टीम में झारखंड की भी अहम भूमिका

आईआईटी धनबाद के भरत और राजकमल के सूरज भी शामिल हैं टीम मेंटीम एबीएन, धनबाद। चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर बुधवार की शाम 6:04 बजे चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर लिया। दुनिया का कोई भी देश अब तक चांद के इस ध्रुव पर नहीं उतरा है। इसमें झारखंड के होनहारों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। चाहे एचइसी के कामगारों की बात हो, या खूंटी के सोहन यादव की। यही नहीं इसमें झारखंड के दो और युवा वैज्ञानिकों ने भी अपनी भूमिका से देश में झारखंड का मान बढ़ाया है। भारतीय समयानुसार शाम 5:45 बजे चांद पर सूर्योदय हुआ। उसी समय से लैंडर सतह पर उतरना शुरू हुआ। इस खास पल का पूरे देश को इंतजार था, जब इतिहास रचा गया। धनबाद के लिए यह और भी खास रहा; क्योंकि यहां के दो होनहार भी उस चंद्रयान-3 टीम के हिस्सा थे, जिसने इसके लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है। इनमें एक राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 2011 बैच के पूर्ववर्ती छात्र सूरज कुमार हैं। वहीं दूसरे आईआईटी आईएसएम, धनबाद के 2018 बैच के छात्र भरत कुमार हैं। दोनों ही बेहद साधारण परिवार से निकले हैं। इन दोनों मेधावियों के संघर्ष और कड़ी मेहनत को आज धनबाद समेत पूरा देश सलाम किया। आईआईटी में 8 में से 7 सेमेस्टर के टॉपर थे भरत बताते चलें कि भिलाई के भरत कुमार आईआईटी धनबाद में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के पूर्ववर्ती छात्र हैं। बेहद गरीबी में पले-बढ़े भरत अभी इसरो में सीनियर साइंटिस्ट हैं। उनकी स्कूलिंग केंद्रीय विद्यालय भिलाई से हुई थी। वे बचपन से ही इंजीनियर बनना चाहते थे। तैयारी कर आईआईटी धनबाद में प्रवेश पाया। मेधावियों के मददगार रामदास जोगलेकर व वनजा भावे की आर्थिक मदद से आईआईटी में पढ़ाई पूरी की। यहां 8 में 7 सेमेस्टर में टॉपर रहे और गोल्ड मेडल हासिल किया। 2018 में भरत का इसरो में प्लेसमेंट हुआ। आज इनकी सफलता से आईआईटी में भी हर्ष का माहौल है।

शिक्षा ही जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है : डॉ मृदुला खेस्स
Published / 2023-08-23 20:46:07
शिक्षा ही जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है : डॉ मृदुला खेस्स

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज के वनस्पति शास्त्र विभाग में फ्रेशर्स कम फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेमेस्टर 6 के बच्चों को विदाई दी गयी और सेमेस्टर 2 के बच्चों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। मौके पर मिस और मिस्टर प्रेशर भी चुने गये। सलोनी टोप्पो मिस फ्रेशर और उत्सव कुमार मिस्टर फ्रेशर बने। हेमा कुमारी को मिस फेयरवेल और सूर्यकांत नाग को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। सभी को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर वनस्पति शास्त्र विभाग की विभाग अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा ही आपके जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है।  आपके जीवन को सफल बनाता है। इसीलिए संयमित और आत्म नियंत्रित  रहकर शिक्षा को ग्रहण कर और ऊंचाइयों को प्राप्त करें। मौके पर विभाग के  प्रोफेसर शशि, डॉक्टर चित्रा, प्रिया मीनाक्षी भी मौजूद थी।  कार्यक्रम का संचालन लेनी और अक्षा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में क्लोदिया, विश्वजीत, स्नेहा, मेरी, मोहम्मद अजहर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर वनस्पति शास्त्र विभाग के सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थी।

गोस्सनर कॉलेज में मनी पद्मश्री रामदयाल मुंडा जी की 84वीं जयंती
Published / 2023-08-23 17:15:52
गोस्सनर कॉलेज में मनी पद्मश्री रामदयाल मुंडा जी की 84वीं जयंती

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज रांची के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की ओर से पद्मश्री रामदयाल मुंडा जी की 84वीं जयंती मनायी गयी। सर्वप्रथम डॉ रामदयाल मुंडा की तस्वीर पर डॉ ज्योति टोप्पो संस्कृत विभाग अध्यक्ष ने माल्यार्पण किया। उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थी प्रतिनिधि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ ज्योति टोप्पो ने कहा कि डॉ मुंडा जी बहुत गरीबी में रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखे। जब हॉस्टल में रहते थे, उस समय भोजन नहीं  मिलता था। तब वे बांसुरी बजाया करते थे। उनके जीवन से सभी विद्यार्थियों को सीख लेने की जरूरत है। डॉ मीना तिर्की ने कहा कि डॉ रामदयाल मुंडा जी महान मानव शास्त्री थे, जिन्होंने अपने कार्य के द्वारा हमारे बीच में अमिट छाप पड़ गये हैं। मौके पर हेमंत कुमार टोप्पो ने डॉ मुंडा जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। डॉ कोरनेलियुस मिंज ने अपने साथ घटी घटनाओं का जिक्र किया। मौके पर डॉ हाराधन कोइरी और डॉ प्रशांत गौरव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मंच संचालन प्रोफेसर मीना सुरीन तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर फ्रांसिस मुर्मू ने किया।  मौके पर अब्दुल बासित, डॉक्टर विनोद राम और विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

नुक्कड़-नाटक कर फुटपाथ विक्रेताओं को किया गया जागरूक
Published / 2023-08-23 17:15:02
नुक्कड़-नाटक कर फुटपाथ विक्रेताओं को किया गया जागरूक

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को रांची यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज डिपार्टमेंट ने फुटपाथ विक्रेताओं को जागरूक करने का एक अभियान चलाया। जिसमें रांची जिला विधि प्राधिकरण ने सहयोग किया। इस अभियान के तहत मोराबादी साप्ताहिक बाजार में डिपार्टमेंट के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक किया तथा प्रत्येक विक्रेता के पास जाकर उनसे सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में पूछा और अवगत कराया। इस अभियान में डिपार्टमेंट की ओर से कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर रिमझिम वैष्णवी तथा छात्र विश्वजीत कुमार तिवारी, माधव कुमार, मंगलम कुमार, कुमार अक्ष , निधि प्रभा, रितिका आनंद, अंबेश चौबे, संजुक्ता बनर्जी, कुमार रोशन, गरिमा पांडे, कुमार यश, अंगिका राजश्री व शीतल शर्मा उपस्थित रहे। डीएलएसए की ओर सेएक अधिवक्ता तथा दो पारा लीगल वॉलिंटियर्स शामिल रहे।

24 घंटे में मौत का अखाड़ा बना पलामू का पांकी-मेदिनीनगर पथ
Published / 2023-08-23 12:09:26
24 घंटे में मौत का अखाड़ा बना पलामू का पांकी-मेदिनीनगर पथ

टीम एबीएन, पलामू। पलामू में बीते 24 घंटे में तीन खतरनाक सड़क हादसे हुए। पहली घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। यह घटना पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई में मंगलवार की देर शाम घटी, जिसमें पैदल सड़क पार करने के दौरान उल्टी दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे बाईक के धक्के से जीतू पासवान की मौत हो गयी। मृतक जमुने स्थित जीजीपीएस स्कूल का बस चालक था। दूसरी घटना पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बसडीहा के पास, जहां एक कार नियंत्रण खोकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। तीसरी घटना पांकी के निमाचक में घटी, यहां एक बाइक चालक के सामने अचानक गाय आने से चालक अपना नियंत्रण खोकर गिर गया और इससे उसका एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गये घायल का इलाज चल रहा है।

लातेहार : सवारी ऑटो पलटने से कई गंभीर
Published / 2023-08-23 11:53:48
लातेहार : सवारी ऑटो पलटने से कई गंभीर

मेदिनीनगर-महुआडांड़ मेन रोड पर सवारी से भरा ऑटो पलटा, कई गंभीर रूप से घायलटीम एबीएन, लातेहार। जिला के अनुमंडल क्षेत्र बारेसांढ़ थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर- महुआडांड़ मुख्य सड़क के बारेसांढ़ घाटी में एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बताया गया कि सोहरपाठ से कुछ लोग ऑटो बुकिंग कर बांस खुखड़ी खोजने के लिए बारेसांढ़ के जंगलों में जा रहे थे। इसी क्रम में तीखे मोड़ नामक स्थल में अनियंत्रित हो ऑटो पलट गया। जिसमें एक महिला को कमर में गंभीर चोट आयी है और एक युवक का पैर टूट गया है। बारेसांढ़ पुलिस घाटी में पहुंचकर ऑटो को कब्जे में ले सभी घायल लोगों को उपचार के लिए महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.