टीम एबीएन, बेड़ो। दैनिक अखबार प्रभात खबर के पत्रकार केदार महतो के माता जी 75 वर्षीय मोटरिया देवी का रविवार की अपराह्न लगभग साढ़े बारह बजे दिन में बेड़ो स्थित निवास स्थान में निधन हो गया। इनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। दिवंगत अपने पीछे दो पुत्र केदार महतो व देवेन्द्र महतो सहित पूरा भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गये। इनका अंतिम संस्कार रविवार की शाम आज पांच बजे पाकलमेढ़ी स्थित मुक्तिधाम में किया जायेगा।
टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा पंचायत भवन में मुखिया संघ की बैठक 20 अगस्त को मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर महली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत में चल रहे बिरसा हरित आम बागवानी योजना एवं कूप निर्माण सहित अन्य योजनाओं पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया गया।मुखिया संघ के सदस्यों ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जितने भी जनहित की योजनाएं चलायी जा रही है, उसे सफलतापूर्वक धरातल पर उतरना है। योजना में उपर्युक्त होने वाले सामग्री की आपूर्ति एवं निगरानी स्वयं मुखिया को करना है। मौके पर अध्यक्ष परमेश्वर महली ने कहा कि सरकार के द्वारा जितने भी जन कल्याणकारी योजना चलायी जा रही है, उसे जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा होता है की सिंचाई कूप का निर्माण कार्य लाभुक समय से पूर्ण नहीं कर पाते हैं और वह बरसात के समय पानी आने पर पूरी तरह से ढह जाता है। इसलिए इस वर्ष 2023- 24 में ली जाने वाली सभी कूप निर्माण कार्य की निगरानी और सामग्री की आपूर्ति सभी मुखिया अपने से करेंगे। ताकि समय से कार्य पूर्ण हो सके। बैठक में मुखिया संघ के सचिव सुमित उरांव, मुखिया इंद्रदेव उरांव, टेले उरांव, धनेश्वरी उरांव, सुमंति तिग्गा, ममता कुमारी, कैली उरांव, मोहन उरांव, जगजीवन उरांव सहित आदि उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी महासभा के राष्ट्रीय संयोजक भोला चंद्रवंशी भारत सरकार द्वारा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के गढ़वा जिला के सदस्य बनाये गये हैं। आज उनके रांची आगमन पर महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा और महासभा के सदस्यों द्वारा उनको सोल और बुके सम्मानित किया गया।श्री चंद्रवंशी के सदस्य बनने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवींद्र वर्मा राष्ट्रीय सचिव बिंदुल वर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजन वर्मा रांची जिला अध्यक्ष मंटू वर्मा अजय वर्मा धनबाद जिला अध्यक्ष लखपति सिंह अमित वर्मा डॉ अजय सिंह अनिल वर्मा सहित समाज के अन्य सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।
किसानों की बढ़ी मुश्किलें, झारखंड के 8 जिलों की 80 प्रतिशत भूमि पर नहीं हो पायी धान की रोपाईटीम एबीएन, रांची। झारखंड के 8 जिलों में कम बारिश के कारण 80 प्रतिशत से अधिक कृषि योग्य भूमि पर अब तक धान की रोपाई नहीं हो पाई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, धान की रोपाई का सही समय 1 जुलाई से 31 जुलाई तक माना जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मानसून में देरी से या कम बारिश होने की वजह से काफी किसान अगस्त के मध्य तक ही रोपाई करते हैं, लेकिन इससे फसल का उत्पादन अच्छा नहीं होता। झारखंड में 18 अगस्त तक 43.66 प्रतिशत धान की कुल रोपाई हुई थी।राज्य कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 18 अगस्त तक 18 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले केवल 7.85 लाख हेक्टेयर भूमि पर ही धान की रोपाई हुई है। धान की रोपाई के मामले में राज्य के 24 में से आठ जिलों में स्थिति गंभीर है। पलामू जिले में 18 अगस्त तक राज्य में सबसे कम (2.96 फीसदी) धान की रोपाई हुई है। इसके बाद जामताड़ा में 5.63 फीसदी, दुमका में 7.66 फीसदी, गढ़वा में 8.43 फीसदी, धनबाद में 10.26 फीसदी, गिरिडीह में 11.42 फीसदी, कोडरमा में 12.61 प्रतिशत और चतरा में 16.35 फीसदी ही रोपाई हो पायी है। प्रदेश के कृषि विभाग के उप निदेशक मुकेश सिन्हा ने इस पर चिंता जताते हुए बताया- जून और जुलाई में कम बारिश के कारण धान की रोपाई प्रभावित हुई और अब बारिश का दौर चल रहा है, तो किसान रोपाई में लगे हैं, स्थिति खराब है। हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष स्थिति मामूली रूप से बेहतर है। राज्य में वर्ष 2022 में 18 अगस्त तक 30.83 प्रतिशत रोपाई ही हो पायी थी।उन्होंने कहा कि हम जिलों में रोपाई की स्थिति और अन्य कारकों का आकलन कर रहे हैं। एक और सप्ताह तक स्थिति देखी जायेगी। उसके बाद सभी मापदंडों का मूल्यांकन करने के बाद, सरकारी स्तर पर सूखा घोषित करने के संबंध में कोई भी निर्णय किया जायेगा। पलामू के किसान सुरेश सिंह ने कहा- मेरे पास दो एकड़ भूमि है लेकिन कम बारिश के कारण इस साल मैं धान नहीं उगा सका। मैंने भूमि के कुछ हिस्से पर मक्का उगाया था, लेकिन कीटों के हमले के कारण उपज अच्छी नहीं हुई, अब हमें सिर्फ सरकार से ही उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में बारिश की कमी अब भी 36 फीसदी है। राज्य में एक जून से 18 अगस्त तक सामान्य बारिश 689.8 मिलीमीटर की तुलना में अब तक 422.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है। राज्य में 31 जुलाई तक 47 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गयी थी। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा- झारखंड में पिछले कुछ दिनों में शुक्रवार तक अच्छी बारिश हुई। रविवार तक बारिश की तीव्रता में गिरावट आ सकती है। 21 अगस्त से इसमें फिर से बढ़ोतरी होगी।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी होने के बावजूद रांची महफूज नहीं है। कभी गोलीबारी में मर्डर तो कभी लूटपाट आम बात है। अब तो चलते वाहनों से भी लूट की घटनाएं घटित हो रही हैं। शनिवार को शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े छिनतई की वारदात को अंजाम दिया गया है। थाना क्षेत्र के लाइन टैंक तालाब के पास बाइक सवार दो अपराधी यूनिफॉर्म हाउस के एक कर्मचारी से पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गये। इस छिनतई को स्नैचरों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया और बड़े आराम के साथ फरार भी हो गये। कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी प्लाजा में स्थित यूनिफॉर्म हाउस के कर्मचारी अरुण कुमार शनिवार की दोपहर बैंक से दो लाख रुपया निकाल कर फिरायालाल चौक के पीछे स्थित लाइन टैंक तालाब रोड से वापस यूनिफॉर्म हाउस लौट रहे थे। जैसे ही अरुण कुमार तालाब के पास पहुंचे उनके पीछे से दो बाइक सवार अपराधी हेलेमट पहने पहुंचे और पैसों से भरा बैग छीन कर तेजी के साथ फरार हो गए। स्नैचर्स ने चलती बाइक से छिनतई की थी। इस वजह से अरुण कुमार बीच सड़क पर गिर पड़े।
टीम एबीएन, लोहरदगा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, झारखंड के निदेश के आलोक में झारखण्ड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा (शिक्षा विभाग) के तत्वाधान में जवाहरलाल नेहरु हॉकी प्रतियोगिता 2023-24 का सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, नदिया हिंदू, लोहरदगा के मैदान में की गई जिसका विधिवत उद्घाटन वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने किया।मौके पर पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक अपरुपा पॉल चौधरी, एडीपीओ अम्बुज्य पांडेय, एपीओ अशोक पांडेय, प्रभाग प्रभारी सपना सिंह भी उपस्थित थे। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि खेल खिलाड़ियों में अनुशासन और उनमें टीम भावना के साथ साथ प्रतिस्पर्धा को बढ़ाता है। साथ ही हॉकी प्रतियोगिता का यह खेल ग्रामीण छात्रों की प्रतिभा को भी निखारने के कार्य कर रही है। इस प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न विद्यालयों के अंडर-17 वर्ग में बालक और, बालिका और अंडर-15 वर्ग में बालक की कुल 9 टीमें भाग ली। आज अंडर 15 बालक वर्ग - फाइनल मुकाबला रा +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय,बिटपी, भंडरा और सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, नदिया हिन्दू, लोहरदगा के बीच खेला गया। जिसमें रा० +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिटपी, भंडरा ने सीएम उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिन्दू,लोहरदगा को 1-0 से शिकस्त देकर अंडर-15 जिला चैंपियन बनी। अंडर-17 बालक वर्ग - का फाइनल मुकाबला रा० +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिटपी, भंडरा और रा० +2 लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय, भंडरा के बीच खेला गया जिसमें रा० +2 लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय, भंडरा 1-0 से विजयी हुई। अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सेन्हा और झारखंड आवासीय विद्यालय, कैरो के बीच खेला गया। जिसमें झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय, कैरो 1-0 से विजयी हुई। जिला स्तर पर विजयी टीम राज्य स्तर पर दिनाँक 24 से 27 अगस्त 2023 से खूंटी जिला में होने वाले प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। उपायुक्त महोदय, लोहरदगा के आदेशानुसार सभी टीमों के खिलाड़ियों के बीच हॉकी कीट का वितरण किया गया। मैच के सफल संचालन हेतु शिक्षा विभाग से संजय उरांव, अमन साव, दुर्गा कुमार, सीमा कुजूर, अंजना खलखो, जीतेन्द्र मित्तल, नीलिमा टेटे, अजित भगत,सुनील तिर्की आदि अपना योगदान दे रहे हैं। साथ ही चिकित्सा विभाग,लोहरदगा के चिकित्साकर्मी भी खेल के दौरान अपनी सेवा दिए। जिनमें एएनएम, निराली टोप्पो, ललिता कुमारी और सुप्रभा कुमारी उपस्थित रहीं। मैच का संचालन लोहरदगा जिले के रजिस्टर्ड रेफरियों ने किया, जिनमें अनिल बरला, एलियाजर बरला, जिदान केरकेट्टा, लुकास बरला, अमित बरला, जिबिदार केरकेट्टा आदि ने निर्णायक की भूमिका निभायी।
जिला स्तरीय जल संवाद कार्यक्रम का आयोजनटीम एबीएन, झुमरी तिलैया। संस्था समर्पण एवं नेहरू युवा केंद्र की ओर से स्थानीय होटल सेलिब्रेशन में कैच द रैन फेज 3 के तहत जिला स्तरीय जल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही समर्पण के सचिव इंद्रमणि साहू के द्वारा रचित पुस्तक स्मृति के गलियारों से, एक खूबसूरत पहल का विमोचन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिप सदस्य शांति प्रिया, मनरेगा लोकपाल धरनीधर प्रसाद, स्थायी लोक अदालत के सदस्य बालेश्वर राम, ढिबरा आंदोलनकारी कृष्णा सिंह घटवार, आरजेएसएस के मनोज दांगी, अधिवक्ता सुमन जायसवाल, अधिवक्ता प्रवीण कुमार सिन्हा, पीएचएफ के श्वेतांक मिश्रा आदि उपस्थित हुए।सबसे पहले पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने समर्पण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति ने हमें सबकुछ दिया है। परंतु, आज हम सभी प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। जीवन हो या पृथ्वी यहां तीन हिस्सों में पानी है फिरभी, अगली युद्ध पानी के लिए होने की संभावना बढ़ रही है। उन्होंने सभी को पानी और प्रकृति के संरक्षण के लिए अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की बात कही। शांति प्रिया ने कहा कि आज सुखाड की स्थिति है। पर्यावरण खतरे में हैं। हम सभी सरकार पर डिपेंड हो रहे हैं। यह गलत है। सामूहिक प्रयास और सहजर जीवन से ही हम अपनी जिंदगी खुशहाल बना सकते हैं। लोकपाल धरनीधर प्रसाद ने कहा कि जल, जंगल, जमीन, जानवर और जज्बात बचाने की जरुरत है। जीवन को संवारने के लिए प्रकृति के साथ जीना होगा। उन्होंने कहा कि विकास और सुविधा के नाम पर हम प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मुखिया शिवशंकर राय ने कहा कि हम गांव को बदल सकते हैं। जरुरत है एक अच्छी मंशा, अच्छी नियत और श्रधाभाव से एक अच्छे प्रयास की। सामूहिक प्रयास, भागीदारी और जिम्मेदारी से हमारा बंगाखलार पंचायत का दृश्य बदल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा को मजबूत कर हम गांव को आगे ले जाने के लिए हमेशा कटिबद्ध हैं। हम स्थानीय संस्थाओं की मदद से भी गांव को बदलने में सहायता मिल रही है। अधिवक्ता प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि संकट की स्थिति से बचने के लिए हमें जागना होगा। दिनचर्या को बदलना पड़ेगा। उन्होंने पनसोखा बनाने पर बल दिया। पत्रकार विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि दुनिया की सारी सभ्यताओं का विकास नदियों और नालों के आसपास हुआ है और आज हम नदियों और पहाड़ों को भर रहे हैं, काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा एक महत्वाकांक्षी योजना है। यदि दो साल इस योजना का सही-सही क्रियान्वयन हो जाय तो फिर पूरा जिला और क्षेत्र का पूरी तरह से कायाकल्प हो जायेगा। मनोज दांगी ने कहा कि सचेत रहते हुए कुछ करने और अपनी भूमिका निभाने और एक उदाहरण बनने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि मंशा सही हो तो संसाधन आड़े नहीं आती है।पीएचएफ के श्वेतांक मिश्रा ने कहा कि देशज ज्ञान और विज्ञानं को हम लगातार नकार रहे हैं। जिसका खामियाजा हम सभी भुगत रहे हैं। शहरीकरण, उद्योगीकरण जैसे-जैसे बढ़ रही है वैसे-वैसे हम विनाश के तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीवन और प्रकृति से तालमेल बैठाते हुए विकास की परिभाषा को गढ़ना पड़ेगा। उन्होंने धान के साथ-साथ मोटे अनाज को लगाने पर बल दिया। विषय प्रवेश संस्था सचिव इन्द्रमणि साहू ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सवेरा के अशोक कुमार सिंह ने किया। मौके पर संस्था के प्रयास से हुए बदलाव पर आधारित दो फिल्म भी प्रदर्शित किया गया। जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में शिक्षक सुभाष चंद्र, नेहरू युवा केंद्र प्रकाश कुमार यादव, प्रशांत कुमार, सुबोध कुमार यादव, संजय पासवान, बीस सूत्री के उपाध्यक्ष अनंत मेहता, स्वाधार गृह की अधीक्षक पूनम साहू, उमेश कुमार, बिमला देवी, अनीता कुमारी, द्रोपदी देवी, कृषक राम किसुन सुंडी, विनोद कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र राम, आदर्श फाउंडेशन के सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, कृषक राम चन्द्र महतो, , मुखिया सीता देवी, हैंड इन हैंड के तुलसी कुमार साव, लीड्स के संतोष कुमार, जीतेंद्र कुमार सिंह, मानती कुमारी, निलेश कुमार, प्रीती गुडिया मुर्मू, चंचला देवी, प्रभाकर कुमार, नूतन कुमारी सहित करीब 60 लोगों ने भाग लिया।
श्री राणी सती मंदिर में हरियाली तीज का हुआ आयोजन भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु की कामना की टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सावन में हरी चुनरी पहन प्राकृतिक को देख महिलाओं के मन में श्रद्धा उठता है। शनिवार को महिलाएं आस्था, प्रेम व सौंदर्य का पर्व हरियाली तीज और सिंधारा उत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया। मौके पर महिलाओं ने 16 श्रृंगार किया। शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना भी की। इधर, महाराणा प्रताप चौक स्थित श्री राणी सती मंदिर में श्री राणी सती महिला मंडल के तत्वधान में दादी जी का सिंधारा और झूलनउत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर दादी जी का भव्य दरबार सजाया गया एवं 56 भोग अर्पित किया गया। दादी जी को मेहंदी का रस्म प्रक्रिया ममता नरेर्डी ने संपन्न करायी। कार्यक्रम की परियोजना निदेशक शालू चौधरी, शेलजा केडिया ने बताया कि सिंधारा उत्सव मारवाड़ी समाज की महिलाएं पति के दीर्घायु के लिए मनाती है। सावन सिंधारा उत्सव हमारी संस्कृति और धरोहर है। सावन माह यूं तो हरियाली का माह होता है, मगर महिलाएं इस माह जहां बाबा भोले शंकर की पूजा अर्चना करती है। वहीं 16 श्रृंगार भी किया जाता है। मौके पर गायक नवीन पांड्या ने चालो-चालो दादी जी का सिंधारा करसां... सजा जो मंदिर गुलशन सा मेरे गणराज आये हैं... आज सिधारो मनड़ो मुनकायो... तथा झूलन उत्सव की शुभ घड़ी आयी जैसे भजनों से खूब झुमाया। मौके पर सीमा सहल ने मेहंदी ओ मेहंदी इतना बता दे कौन सा काम किया है... दादी जी ने तुमको हाथों में थाम लिया है... रंगीलो सावन आयो रे... सुरंगों सावन आयो... आयो आयो तीज त्यौहार... की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी। उपस्थित महिलाओं ने झूला झूले, झूला रही दादी मंगलम... दादी नाम मंगलम... मोटी सेठानी थाने... तथा नाही खाईब खोवा मेवा जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति से सागर में गोता लगाते रहे। मौके पर अंजुला खाटूवाला, पिंकी खेतान, सुमन सर्राफ, अंजना केडिया, माला दारुका, सारिका केडिया, अनिता चौधरी, आशा बजाज, सुमन कंदोई, कविता पिलानियां, रेखा कंदोई, नीतू बगड़िया, ज्योति परसरामपुरिया, रिचा खाटूवाला, मीना हिसारिया, स्वेता गुटगुटिया, संतोष चौधरी, आशा दारूका, रजनी अग्रवाल, नीलम पिलानिया, अंजु लड्ढा, ज्योति शेखावत, श्रेया केडिया, प्रीति केडिया, दीपाली भदानी, कविता महेशवरी, संगीता केडिया, सुधा महेशवरी, वीणा केडिया, मीता केडिया, आशा राज आदि उपस्थित थे। साज पर विशाल कपसीमे, बब्लू पांडेय, मिलन चक्रवर्ती व शशि राज ने संगत दी। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रकार के गेम एवं सावन से भरे गीतों पर आधी आबादी खूब थिरकी। इस दौरान जय दादी की नारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
छात्र-छात्राओं ने किया अध्यापन सहित कॉलेज की संपूर्ण व्यवस्था का संचालनमनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत तरुण एवं कन्या भारती का आयोजन टीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को विद्यालय की संपूर्ण व्यवस्था का संचालन छात्र-छात्राओं ने किया। कक्षा 12वीं की छात्रा रोशनी उरांव एक दिन की प्राचार्य बनायी गयी। जिनके नेतृत्व में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय की संपूर्ण व्यवस्था के संचालन में अध्यापन का कार्य भी किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने बताया कि कन्या भारती एवं तरुण भारती द्वारा नेतृत्व क्षमता विकास की दृष्टि से प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। छात्र-छात्राएं इस माध्यम से न सिर्फ विद्यालय संचालक की जिम्मेवारियों को समझते हैं बल्कि उनमें कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का विकास भी होता है।अध्यापन कार्य में ईशा कुमारी, अवंतिका पुजारी, बबली कुमारी, निशा उरांव, शशि कच्छप, अंकित कुमार साहू, सुषमा, अभिषेक लकड़ा, पायल वर्मा, रोहित कुमार साहू, अमन टोप्पो, रोशन उरांव, रोशनी उरांव, नेहा कुमारी, विशाल शिखर, अल्फा कुजूर, आदित्य उरांव, चंदन महतो, पूनम कुमारी थे। प्राचार्य बनी रोशनी उरांव ने आरंभ में वंदना सभा में दीप प्रज्ज्वलन किया और समापन बेला में अपना अनुभव कथन भी रखा। इस बीच उसने अर्थशास्त्र में 2 घंटी अध्यापन का भी कार्य किया। अंत में असेंबली में भैया बहनों के बीच अपना अनुभव रखते हुए उसने कहा कि एक प्राचार्य का काम चुनौतियों भरा होता है। जिसमें अपने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रत्येक दिन खरा उतरते हैं और नित्य नवीन प्रयोगों से भैया बहनों का चहुमुखी विकास कैसे हो इस पर योजनाएं बनाते है और सभी का मार्गदर्शन करते हैं। एक दिन के प्राचार्य के रूप में समय और अनुशासन के साथ-साथ नेतृत्व एवं कुशल प्रबंधन के गुर सीखते हुए उसका महत्व समझ में आया। उसे सभी शिक्षकों का सहयोग और प्रोत्साहन भी मिला। कन्या भारती की प्रमुख रेणु कुमारी एवं तरुण भारती के प्रमुख ऋद्धि मिश्रा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में नेतृत्व का विकास होता है। साथ ही अन्य गुणों का भी विकास होता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.