Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
जी-20 : आज और कल नहीं चलेंगे 10,000 ऑटो
Published / 2023-03-02 11:58:19
जी-20 : आज और कल नहीं चलेंगे 10,000 ऑटो

टीम एबीएन, रांची। जी-20 समिट को देखते हुए प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के दस हजार सदस्य दो और तीन मार्च को ऑटो नहीं चलायेंगे।इस संबंध में महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि ट्रैफिक एसपी नौशाद आलम ने महासंघ से आग्रह किया था कि मेहमानों को किसी भी रूट में आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसलिए दो दिन ऑटो का परिचालन बंद रखें। उनके आग्रह पर यह निर्णय लिया गया।उल्लेखनीय है कि जी-20 की बैठक आज से होटल रेडिशन ब्लू में शुरू हो रही है। समिट में शामिल होनेवाले प्रतिनिधि पतरातू भी घूमने जायेंगे।

दुमका : सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, जिले में शोक
Published / 2023-03-02 08:40:29
दुमका : सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, जिले में शोक

टीम एबीएन, दुमका/ रांची। जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के दो युवक समेत तीन युवकों की मौत हो गयी है। एक हादसा रानीश्वर तो दूसरा गोपीकांदर थाना क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद संबंधित थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।झुमरीकांदर गांव के तीखे मोड़ के पास एक ट्रक की चपेट में एक ही बाईक पर सवार तीन युवक आ गये, जिससे दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि तीसरा युवक गंभीर रुप से जख्मी है। घटना की जानकारी मिलने पर रानीश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उठाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया तीनों युवक एक ही बाइक में सवार थे। साप्ताहिक हाट से वापस लौटने के दौरान वे झुमरीकांदर गांव के तीखे मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गये।

कर्रा : आयुष्मान कार्ड बनाने को घर-घर जागरूक कर रही हैं सहिया
Published / 2023-03-01 21:21:47
कर्रा : आयुष्मान कार्ड बनाने को घर-घर जागरूक कर रही हैं सहिया

टीम एबीएन, कर्रा/ लोधमा। कर्रा लोधमा के मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना झारखंड से प्रज्ञा केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सहिया दीदी घर-घर जाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील कर रही हैं। इस आयुष्मान कार्ड से पूरे परिवार को सामूहिक रूप से प्रतिवर्ष 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा है। जिसका लाभ भारत के किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में मिलता है। सूचीबद्ध अस्पताल में किसी प्रकार की भुगतान राशि जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती है। जिसके तहत हर एक गांव-गांव में यह योजना चल रही है।

चाईबासा : आइइडी विस्फोट में एक की मौत, पत्नी गंभीर
Published / 2023-03-01 21:12:55
चाईबासा : आइइडी विस्फोट में एक की मौत, पत्नी गंभीर

टीम एबीएन, चाईबासा/ रांची। झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में आज (बुधवार) को आइइडी विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और उसकी पत्नी घायल हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइइडी विस्फोट से हुई मौत  पुलिस ने बताया कि गोईलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र के ईचाहातु गांव के निकट एक जंगल में माओवादियों द्वारा विस्फोटक लगाया गया था। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि मृतक की पहचान कृष्णा पूर्ति (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जब विस्फोट हुआ तब वह अपनी पत्नी नंदी के साथ अपने खेत की ओर जा रहा था। घायल महिला अस्पताल में भर्ती उन्होंने बताया कि इस घटना में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेखर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं।

बोकारो : रेलवे लाइन पर मिला महिला का शव
Published / 2023-03-01 21:09:26
बोकारो : रेलवे लाइन पर मिला महिला का शव

परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस टीम एबीएन, बोकारो। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुपकाडीह तलगाड़िया रेलवे लाइन यानी टी-टी रेलवे लाइन से एक महिला का शव बरामद किया गया है। मामला बुधवार सुबह की पुपुनकी ओवरब्रिज के पास का है। रेलवे लाइन पर महिला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला की पहचान गोमदीडीह की रहने वाली चंपा देवी के रूप में हुई है। महिला 45 साल की रही होगी। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मामला आत्महत्या का है। हालांकि, पुलिस जांच में जुटी है। जांच के दौरान परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बताया कि महिला कुछ दिनों से परेशान थी। मामले के संबंध में चास मुफस्सिल थाना के प्रभारी नागेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। आवेदन आने के बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर महिला के मानसिक तनाव की वजह क्या थी। पुलिस परिजनों से भी बात कर पूरी मामले की जानकारी ले रही है। जानकारी मिली है कि महिला का पति पिछले दो साल से लकवाग्रस्त है।

झारखंड : सदन में गूंजा डॉग बाइट का मामला
Published / 2023-03-01 21:08:27
झारखंड : सदन में गूंजा डॉग बाइट का मामला

झारखंड विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान इन दिनों सदन का माहौल गरम है। ध्यानाकर्षण के दौरान प्रदीप यादव ने समान काम के बदले समान वेतन का मामला उठाया। वित्त मंत्री रामेश्वर राव ने 4, 546 करोड़ 27 लाख का अनुपूरक बजट पेश किया। सभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। सदन में गूंजा डॉग बाइट का मामला : भाजपा विधायक विरंची नारायण ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार समस्या का समाधान नहीं निकाल सकती तो नागालैंड के लोगों को बुला ले, समस्या दूर हो जाएगी। बिरंची नारायण का कहना था कि सिर्फ राज्य में हर दिन 300 लोग डॉग बाइट सेंटर पहुंच रहे हैं। बोकारो में आवारा कुत्तों को पकड़ने, इलाज करने और बंध्याकरण की कोई व्यवस्था नहीं है। राज्य के सभी प्रमुख शहरों में इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। नेहा शिल्पी तिर्की ने नागालैंड के लोगों को बुलाने और कुत्तों की समस्या खत्म करने के मामले को गलत बताते हुए विधायक से माफी मांगने की अपील की। डॉग बाइट के मसले पर झामुमो विधायक मथुरा महतो ने कहा कि बोकारो से कुत्ते पकड़ कर धनबाद में छोड़ दिया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि उन्होंने कितने विधायक फंड से रांची नगर निगम को डॉग कैच के लिए गाड़ी दी है। विधायक सीपी सिंह ने व्यवस्था के तहत पदाधिकारी दीर्घा में बैठे एक शख्स की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां मोबाइल अलाउड नहीं है फिर भी वह तस्वीरें ले रहे हैं। इसके बाद स्पीकर ने मार्शल को पदाधिकारी दीर्घा में भेजा और इसकी जांच करवाई। मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यभर के सभी डॉक्टरों की हड़ताल और सदन के बाहर भाजपा विधायकों के नियोजन नीति को लेकर ईटीवी से एक्सक्लूसिव बात की। बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा की स्थिति त्राहिमाम नहीं है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि एक डॉक्टर के साथ घटी घटना के बाद डॉक्टर आंदोलित हैं। बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट लाने को लेकर गंभीर है। बजट सत्र के तीसरे दिन भाजपा के विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। ये लोग नियोजन नीति लागू करने की मांग कर रहे थे। पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव, भाजपा के सचेतक बिरंची नारायण, समरीलाल सहित कई विधायकों ने हाथ में तख्ती बैनर लेकर प्रदर्शन किया। हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य के युवा से छल करने का आरोप लगाया।

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज में मना सात दिवसीय विशेष शिविर में पौधरोपण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
Published / 2023-03-01 20:20:41
कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज में मना सात दिवसीय विशेष शिविर में पौधरोपण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  1 के तत्वावधान में  सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन के प्रथम सत्र में लक्ष्य गीत के साथ महाविद्यालय की उपनिदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने सभी स्वयंसेवकों को योगाभ्यास भ्रामरी, उज्जई, कपाल भाती, अनुलोम विलोम, मेडिटेशन, भजन आदि कराए। साथ में सभी स्वयंसेवकों को  संबोधन करते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवकों को अपने जीवन में योग को अनिवार्य रूप से करना चाहिए। योग वह शक्ति है जो व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करती है। आपने सभी को योग की महत्ता को बताया। सभी स्वयंसेवक नाश्ते में फल खाये। तत्पश्चात शिविर में कोडरमा थाने के  इंस्पेक्टर रामनारायण ठाकुर  एवं डोमचांच थाने की सब इंस्पेक्टर श्रीमती प्रियंका कुमारी  ने व सभी स्वयंसेवक ने गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में जगह जगह पौधेरोपण किया  और ग्रामीणों को  वातावरण स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों अपनी सहभागिता दिखा कर खिचड़ी बनाई और दोपहर का भोजन ग्रहण किए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में  पुन: गांव में वहां के बच्चों की लंबाई व उनके भार का मापन किया। झुमरी तिलैया  के दीपक स्टोर के तरफ से ग्रामीणों को टी शर्ट, जूता, चॉकलेट, और महाविद्यालय  द्वारा भोजन  (पूरी सब्जी), मिठाई, टूथ पेस्ट आदि कई समानों का वितरण किया गया। सभी ग्रामीण वासी समान लेकर बहुत प्रफुल्लित  हुए। ग्रामीणों ने सभी स्वयंसेवकों व महाविद्यालय परिवार को  धन्यवाद कहा। यह संपूर्ण कार्यक्रम सरदार वल्लभ भाई पटेल समूह के   स्वयंसेवक सोनू (लीडर), सागर,  पंचम, मनीष, निखत, पूजा, विकाश, भीम, विक्रम, सूरज प्रताप, प्रदीप, पवन तथा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा, एनएसएस समन्वयक खुसबू कुमारी सिन्हा  एवं सुचित कुमार, रोहित कुमार की देखरेख में संपन्न करायी गयी।

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में रैगिंग के विरोध में जागरूकता कार्यक्रम
Published / 2023-03-01 20:19:22
कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में रैगिंग के विरोध में जागरूकता कार्यक्रम

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में आइक्यूएसी के तहत  रैगिंग के विरोध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती  प्रियंका कुमारी सब इंस्पेक्टर डोमचांच थाना तथा विशिष्ट अतिथि श्री राम नारायण ठाकुर पुलिस इंस्पेक्टर कोडरमा थाना  उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर किया। महाविद्यालय के सचिव अविनाश सेठ ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का  स्वागत किया। साथ ही प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए  कहा कि रैगिंग एक दंडनीय अपराध है और इसमें कानून के तहत सजा भी निर्धारित की गई है, इसकी जानकारी सभी प्रशिक्षुओं को होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम हमारे समाज में तथा शैक्षणिक संस्थानों में हो रहे रैगिंग की रोकथाम में सहायता करेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ बीसी स्वेन ने अतिथियों का परिचय कराया। तत्पश्चात सब इंस्पेक्टर श्रीमती प्रियंका कुमारी ने प्रशिक्षुओं को जागरूक करते हुए कहा कि रैगिंग के कई प्रकार है तथा इसकी रोकथाम के लिए कुछ कानून भी बनाए गए हैं। शिक्षण संस्थानों में रैगिंग के विरोध में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें रैगिंग से पीड़ित छात्र-छात्राओं को सहायता की जाती है। भारत सरकार ने सन् 2011 में रैगिंग की रोकथाम के लिए जुर्माना तथा 3 साल की सजा निर्धारित की है।उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि अपनी समस्याओं को अपने माता- पिता या बड़ों से साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं से लड़ना सीखे।  जो बात उनके आत्म-सम्मान को हानी पहुंचाएं उसे ना करें। उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि महाविद्यालय   को हमेशा रैगिंग की रोकथाम के लिए प्रयासरत  रहना  चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस इंस्पेक्टर राम नारायण ठाकुर ने प्रशिक्षुओं को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें यातायात संबंधी सभी नियमों का पालन करना चाहिए जैसे बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन ना चलायें, अपने वाहन को धीमी गति से चलाएं, नशा करके वाहन ना चलाए इत्यादि।  कार्यक्रम में बीएड सत्र 2022- 24 की प्रशिक्षु कविता कुमारी, उषा कुमारी, रंजीत कुमार यादव, राजन कुमार, सौरव कुमार सोनी,जितेंद्र कुमार यादव, सोनू कुमार बरनवाल, उमेश कुमार डांगी, रोहित कुमार पंडित, ज्योति कुमारी, सूरज कुमार, नितेश कुमार यादव, शमा प्रवीण, सूरज कुमार, विवेक कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, तुलसी साहू, प्रीति कुमारी, कल्याणी भारती, धनेश्वर कुमार दास, पूजा कुमारी, रिंकेश कुमार सिन्हा, नीलू कुमारी, धीरज कुमार तथा मृत्युंजय साहू उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक तथा शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बीएड सत्र 2021-23 की प्रशिक्षु श्वेता सिंह ने किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा ने किया।

कोडरमा के सुनील कश्यप ने 299 रन बनाकर रचा इतिहास
Published / 2023-03-01 20:16:04
कोडरमा के सुनील कश्यप ने 299 रन बनाकर रचा इतिहास

टीम एबीएन, कोडरमा। गांधी स्कूल रोड झुमरी तलैया के रहने वाले कुमार सुनील कश्यप ने रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में बुधवार को अप्रिशिएबल क्लब परसाबाद के विरुद्ध खेलते हुए 299 रपन बनाकर इतिहास रच दिया है। आज तक के कोडरमा जिला में किसी भी खिलाड़ी का व्यक्तिगत सबसे ऊंचा रन स्कोर है। 2011 से जिला क्रिकेट में पदार्पण करने वाले कुमार सुनील कश्यप ने पहली बार 2012 में जिला की ओर से इंटर डिस्टिक अंडर सिक्सटीन टूर्नामेंट खेला था। तब से लेकर आज तक लगातार वह जिला क्रिकेट टीम में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। 2021 में उन्होंने झारखंड प्रीमियर लीग में जगह बनाई जहां से उन्हें इस सत्र में भी खेलने का मौका मिला। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अनेक टूर्नामेंट में कुमार सुनील कश्यप ने अपने प्रतिभा से लोगों को प्रभावित किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.