Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रसोई गैस की कीमत में भारी बढ़ोतरी गरीबों पर क्रूर हमला : माकपा
Published / 2023-03-01 20:15:24
रसोई गैस की कीमत में भारी बढ़ोतरी गरीबों पर क्रूर हमला : माकपा

टीम एबीएन, कोडरमा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की कड़ी निंदा की है। माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान ने कहा कि भोजन और आवश्यक वस्तुओं सहित सभी जरूरत के चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। जब देश में महंगाई, बेरोजगारी से लोग पस्त है।ऐसे समय में मोदी सरकार का यह कदम गरीबों पर क्रूर हमला है। ज्ञात हो कि केन्द्र की भाजपानीत केंद्र सरकार ने बुधवार एक मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 350 रुपए की बढ़ोतरी कर दिया है। यह वृद्धि लोगों के खर्चों पर और अधिक बोझ बढ़ाएगी। इससे सभी उत्पादों की लागत में वृद्धि होना तय है। जिसके कारण महंगाई और बढ़ेगी। रसोई गैस का दाम बढ़ने से अधिकतर लोग सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करना छोड़ देंगे। क्योंकि वे इस दाम बढ़ोतरी को वहन नहीं कर सकते हैं। उज्जवला योजना के तहत पहले से ही 10 प्रतिशत से अधिक लोगों ने पिछले वर्ष एक भी सिलेंडर रिफिलिंग नहीं कराया।करीब 12 प्रतिशत लोगों ने साल भर में सिर्फ एक सिलेंडर ही रिफिल किया। 56।5 प्रतिशत ने 7 से अधिक सिलेंडरों के न्यूनतम आवश्यक वार्षिक खपत के मुकाबले केवल चार या उससे कम सिलेंडर ही रिफिलिंग किया। इस साल दूसरी बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे सभी खाने-पीने की वस्तुओं के दामों पर प्रभाव पड़ना तय है। जिससे कीमतों में और वृद्धि होगी।  सीपीआईएम की झारखंड राज्य सचिवमंडल इस जनविरोधी बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग करता है और आम जनता को भाजपा सरकार की इस जनविरोधी और महंगाई बढ़ाने वाले फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विरोध करने की अपील करता है।

रांची : जमीन विवाद में पिठोरिया की महिला पर चली गोली
Published / 2023-03-01 11:34:01
रांची : जमीन विवाद में पिठोरिया की महिला पर चली गोली

टीम एबीएन, रांची। पिठोरिया थाना इलाके में मंगलवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला पर गोली चलायी गयी। हालांकि गोली महिला को नहीं लगी है।बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन के एक प्लाट को लेकर विवाद चल रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पिठोरिया थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर आपसी में मारपीट हुई है, फिलहाल घटनास्थल से खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

झारखंड : आज कार्य नहीं करेंगे राज्यभर के डॉक्टर
Published / 2023-03-01 11:32:08
झारखंड : आज कार्य नहीं करेंगे राज्यभर के डॉक्टर

टीम एबीएन, रांची। राज्य में हाल के दिनों में चिकित्सकों पर हो रहे हमले को लेकर डॉक्टर्स में आक्रोश है। एक माह के अंदर धनबाद, हजारीबाग, लोहरदगा, गढ़वा और रांची में सोमवार को डॉ अंचल कुमार पर एक अपराधी ने घर में घुसकर हमला कर दिया।घटना के बाद आईएमए-झासा सहित अन्य चिकित्सकों के निर्णय पर बुधवार को राज्यभर के चिकित्सक कार्य बहिष्कार करेंगे। हालांकि इमरजेंसी सेवा और अस्पताल में भर्ती मरीजों की इलाज जारी रहेगी। इधर, रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि चिकित्सा सेवा एक इमरजेंसी सेवा है। सीनियर डॉक्टरों से लेकर पीजी डॉक्टरों तक को सेवा बाधित नहीं करने का निर्देश दिया गया है।

दो-तीन मार्च को होनेवाली जी-20 की बैठक के लिए रांची पूरी तरह तैयार
Published / 2023-03-01 11:29:58
दो-तीन मार्च को होनेवाली जी-20 की बैठक के लिए रांची पूरी तरह तैयार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जी-20 (दुनिया के विकासशील और विकसित देशों का संगठन) की बैठक दो मार्च को होटल रेडिशन ब्लू में होने वाली है। इसमें विभिन्न देशों के 20 और भारत से एक प्रतिनिधि सहित इन देशों से जुड़े करीब 60 लोग शामिल होंगे। जी-20 की बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार रात पहले डेलिगेट ब्राज़ील के डॉक्टर फेलिप सिल्वा बेल्लूसी रांची पहुंच चुके हैं। आज शेष डेलिगेट रांची पहुंचेंगे।जी-20 के प्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर एनएसजी की टीम रांची पहुंची है। एनएसजी की टीम ने एयरपोर्ट से लेकर रांची के सभी बड़े होटलों का जायजा लिया। एनएसजी की टीम ने रांची एसएसपी और डीसी से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया। जी-20 समिट में कोई अनहोनी ना हो इसको लेकर लगातार सिक्योरिटी मॉक ड्रिल किया जा रहा है।जी-20 की बैठक में शामिल मेहमानों के लिए रेडिसन ब्लू होटल में ठहरने का प्रबंध किया गया है। विदेशी मेहमानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए होटल स्टाफ को जरूरी गाइडलाइन दिये गये हैं। गाइडलाइन में बताया गया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को होटल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और मेहमानों के साथ किस तरीके से पेश आना है, इसके बारे में बताया गया है।रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि जी-20 की बैठक को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। एयरपोर्ट से लेकर सभी बड़े होटल के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। इस व्यवस्था पर पुलिस पदाधिकारी नजर बनाये हुए हैं। पांच आईपीएस समेत 1000 से अधिक जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

जी-20 : रांची में विदेशी मेहमानों की आवक शुरू
Published / 2023-03-01 11:14:14
जी-20 : रांची में विदेशी मेहमानों की आवक शुरू

जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर सज गयी राजधानीटीम एबीएन, रांची। 2 और 3 मार्च को रांची में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर विदेशी डेलिगेट्स का आना शुरू हो गया है। मंगलवार को देर शाम ब्राजील के एक डेलीगेट का रांची आगमन हुआ। जिनका स्वागत रांची के सांसद संजय सेठ ने किया। ब्राजील से आए डेलिगेट्स का झारखंडी परंपरा से सांसद ने स्वागत किया। उन्हें झारखंडी वस्त्र भेंट की।शॉल और पगड़ी पहनाकर सांसद संजय सेठ ने ब्राजील से आये डेलिगेट्स का स्वागत किया। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच डेलिगेट्स को होटल लाया गया। जहां पर सारी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 1 मार्च यानी बुधवार को सारे डेलिगेट्स रांची पहुंच जायेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार जी 20 शिखर सम्मेलन में कुल 130 से 150 डेलिगेट्स झारखंड भ्रमण पर रहेंगे। जिसमें 60 से 70 विदेशों से आए डेलिगेट्स होंगे। वहीं 50 से 60 भारतीय डेलिगेट्स और 30 अन्य ऑफिशियल लोग शामिल रहेंगे।

जेल से बाहर आते ही पत्नी ने उतारी ढुल्लू महतो की आरती
Published / 2023-02-28 23:39:57
जेल से बाहर आते ही पत्नी ने उतारी ढुल्लू महतो की आरती

कहा- साजिश के तहत लादे गये झूठे मुकदमेटीम एबीएन, बाघमारा (धनबाद)। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो बेल मिलने के बाद सोमवार को धनबाद कारा से बाहर निकले। जेल से बाहर निकलने के बाद ढुल्लू महतो सबसे पहले अपने पैतृक गांव चिटाही गये। वहां से पूजा करने के बाद अपने घर से लौटे, जहां मीडिया से बात करते हुए हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा।जमानत मिलने पर जेल से निकलकर ढुल्लू महतो सीधे अपने तो अपने पैतृक गांव चिटाही पहुंचे। वहां स्थित रामराज मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही अपने आवास पर इकट्ठा हुए अपने समर्थकों के साथ मुलाकात की। घर पहुंचने पर उनकी पत्नी सावित्री देवी ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद वो मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन और कांग्रेस की साजिश के तहत मुझे झूठे मुकदमे में जेल भेजने का काम किया गया है। मुझे सच और न्यायपालिका पर विश्वास है और आज उसका परिणाम यह है कि मुझे बेल मिल गया।उन्होंने यह भी कहा कि बीते कई महीने पहले बाघमारा में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान 300 आदिवासियों की दबकर मौत हुई थी। जिस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था और इसी कारण मुझे झूठा मुकदमा झेलना पड़ा। वहीं हेमंत सरकार पर कोयला चोरी, कानून व्यवस्था ध्वस्त सहित कई आरोप भी लगाये। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है। स्थानीय नीति पर लोगों को उन्होंने बरगलाने का काम किया है।आउटसोर्सिंग में स्थानीय लोगों को नियोजन देने की बात कही गयी थी। लेकिन एक फीसदी भी लोगों को आउटसोर्सिंग में नियोजन नहीं मिल सका है। हर मामले में हेमंत सरकार फेल है। कोयला चोरी और अवैध उत्खनन का मामला विधानसभा में उठाने पर हेमंत सरकार ने 15 मामले हमारे ऊपर दर्ज करा हमें जेल में रखने का काम किया है। हम गरीबों के हक की लड़ाई लड़ते हैं। आगे भी लड़ते रहेंगे। उसके लिए मुझे फिर जेल भी जाना पड़ेगा तो हम रुकेंगे नहीं। जल, जंगल और जमीन के नाम पर हेमंत सोरेन लोगों को लूटने का काम कर रहे हैं।

चार मार्च को मनेगा भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस
Published / 2023-02-28 21:31:24
चार मार्च को मनेगा भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस

टीम एबीएन, रांची। भारतीय किसान संघ झारखंड प्रांत के सभी जिलों में चार मार्च को संघ का स्थापना दिवस मनायेगा। इसे लेकर सभी जिलों के अध्यक्ष और जिलों के प्रभारी को आयोजन संबंधी जानकारी दी गयी है। उनसे आग्रह किया गया है कि सभी जिला मुख्यालय में ठेगड़ी जी और भारत माता का चित्र जरूर रखें। साथ ही सभी कार्युक्त जिलों और प्रखंड के पदाधिकारी एवं जिलों के प्रभारी अपेक्षित हैं। किसी भी प्रकार की कठिनाई की अवस्था में सचल दूरभाष संख्या 7488847199 एवं 9431171931 पर सम्पर्क करें। उक्त जानकारी संघ के प्रकाश कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

गिरिडीह : कार्बन रिसोर्सेज फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग, तीन मजदूर गंभीर
Published / 2023-02-28 21:23:02
गिरिडीह : कार्बन रिसोर्सेज फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग, तीन मजदूर गंभीर

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। महतोडीह स्थित कार्बन रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में फर्निश ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में तीन मजदूर झुलस गये हैं। जिन्हें शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घायलों में मुफस्सिल थाना इलाके के बरवाडीह निवासी मो शाहबान, धनबाद के झरिया निवासी मो ताबिश और पश्चिम बंगाल निवासी श्याम प्रसाद शामिल हैं। घायलों में मो ताबिश और श्याम प्रसाद की स्थिति गंभीर है। दोनों को गिरिडीह से बाहर रेफर कर दिया गया है। दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय राम नवजीवन नर्सिंग होम पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इन्होंने घायलों से बात भी की और चिकित्सक से घायल की स्थिति को समझा। घायलों के अनुसार वे लोग काम कर रहे थे। दोपहर 3:35 में अचानक जोर की आवाज के साथ फर्निश ब्लास्ट कर गया। फर्निश के ब्लास्ट करते ही आग की लपट सामने दिखाई दी और शरीर में आग लग गयी। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। किसी तरह उनके शरीर पर लगे आग को बुझाते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बूथों पर 50 हजार कार्यकर्ता होंगे तैयार : शंकर गिरि
Published / 2023-02-28 19:15:43
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बूथों पर 50 हजार कार्यकर्ता होंगे तैयार : शंकर गिरि

कम्युनिटी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पांच हजार कार्यकर्ता ग्रुप से जुड़ेंगे 372 अल्पकालीन विस्तारक बूथ को बनायेंगे अभेद्य व फुलप्रूफ एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोक सभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा बूथ सशक्तीकरण की अभेद्य व्यूह रचना में जुट गई है। मंगलवार को पार्टी के जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसका मंत्र दिया गया। आने वाली तीन व चार मार्च को विधानसभा स्तर पर कार्यशालाओं में बूथ सशक्तीकरण अभियान का प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा अभियान के माध्यम से बूथ की अभेद्य व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने 51 फीसदी वोट हासिल करने के लिए बूथों को मजबूत करने व कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में जुट जाने का आवाह्न किया है। उन्होंने कहा जिले में भाजपा बूथ कमेटियों, पन्ना प्रमुख और पन्ना टोलियों के रुप में करीब 50 हजार कार्यकर्ता तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी जल्द ही कम्युनिटी व्हाट्सएप ग्रुप शुरू करेंगी, जिसके माध्यम से पांच हजार कार्यकर्ता ग्रुप से जोड़े जायेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि 372 शक्ति केंद्रों पर आठ से 10 घंटे काम करने के लिए अल्पकालीन विस्तारक नियुक्त किये जायेंगे। जो बूथों को सक्रिय व फुलप्रूफ बनाने में मदद करेंगे। कार्यशाला को जिला महामंत्री संदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रीति प्रकाश व जिला आईटी सेल संयोजक संजय उपाध्याय ने अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं को प्रशिक्षित किया। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि अभियान के लिए जिला और मंडल स्तर पर चार-चार लोगों की टोली बनायी गयी है। 11-14 मार्च के बीच मंडल स्तर पर तैयारी बैठक होगी। 372 शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर संगोष्ठी आयोजित होगी। कार्यशाला में मंत्री ओम प्रकाश पांडे, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, सुमन सिंह, जियालाल त्यागी, विजय सिंह रघुवंशी, जिला महामंत्री घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार, अनीता पाण्डेय, आनन्द द्विवेदी, प्रवीन कुमार अग्रवाल, सुनील वर्मा, बबिता तिवारी, आशीष सिंह रानू, मनोज मौर्य, जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, सूरज सिंह, उपमा शर्मा, डॉ रामजी गुप्ता, चंदन नारायन सिंह, रेखा निषाद, अरूण द्विवेदी सहित जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.