Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कर्रा : मुर्गियों के मरने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान
Published / 2023-02-27 23:40:13
कर्रा : मुर्गियों के मरने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा ग्रामीण क्षेत्र में लाइलाज बीमारी की चपेट में आने से मुर्गियों की मौत हो रही है। हर साल इस बीमारी से हजारों हजार मुर्गी की मौत हो रही है। बीमारी आने से बाजार में भी मुर्गी का मूल्य कम हो गया है। एक ग्रामीण का कहना है कि मेरे पास लगभग 30 मुर्गी थी, जो बीमारी की चपेट में आने से एक भी नहीं बचाया जा सका। लोग फिलहाल देसी चिकन खाने में परहेज कर रहे हैं।

एसआर डीएवी पुंदाग में एक दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला
Published / 2023-02-27 23:37:11
एसआर डीएवी पुंदाग में एक दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में सीबीएसई सीओई पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य और कल्याण विषय पर एक दिवसीय शिक्षण संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय की विज्ञान विषय की शिक्षिका सह सीबीएसई की संसाधिका इंदु प्रसाद ने क्रियाकलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रियतापूर्वक भाग लिया।पांच घंटे के कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं कल्याण के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा की गयी। साथ ही अभिनय, प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी आदि की रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनकी मदद से विषय को सुग्राह्य बनाया जा सका। निश्चय ही यह कार्यक्रम अध्यापक समुदाय के लिए लाभप्रद रहा।समापन सत्र में प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सीबीएसई, सीओई पटना के आभारी हैं कि उनकी ओर से हमें यह सुअवसर प्रदान किया गया।इस प्रकार से सत्रों का नियमित आयोजन सभी शिक्षकों की क्षमता संवर्धन के लिए अत्यंत लाभप्रद हैं। उन्होंने कार्यशाला के सफल संचालन के लिए संसाधिका तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। शांति पाठ के साथ कार्यशाला समाप्त हुई।

लोहरदगा : एशिया स्तर के कई स्पर्धाओं में भाग लेने वाले बॉडीबिल्डर हर्षित राय ने खोला आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिटनेस सेंटर
Published / 2023-02-27 23:32:54
लोहरदगा : एशिया स्तर के कई स्पर्धाओं में भाग लेने वाले बॉडीबिल्डर हर्षित राय ने खोला आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिटनेस सेंटर

फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर करने में जिम की भूमिका अहम : डीसीयुवा तेजी से जिम की ओर आकर्षित हो रहे हैं : एसपीटीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा शहर के पुराना रेलवे साइडिंग के सामने स्थित मंगलदेव कॉलोनी के अमृत पैलेस परिसर में सोमवार को लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद और पुलिस कप्तान आर रामकुमार ने संयुक्त रूप से राय फिटनेस क्लब जिम का शुभारंभ किया।यह सेंटर केएफएस फिटनेस से अप्रूव्ड है। फिटनेस सेंटर में केएफएस के आधुनिक और सुविधा युक्त इक्विपमेंट लगाए गए हैं। करीब 3000 स्क्वायर फीट जिम बनाया गया है।फोर्थ फ्लोर में करीब ढाई सौ स्क्वायर फीट में ओपन जिम बनाया गया है।उपायुक्त डॉक्टर वाघमारे कृष्ण प्रसाद ने इस मौके पर बातचीत में कहा कि भारत में जिम या फिटनेस सेंटर तेजी खुल रहें हैं। युवा पीढ़ी के बीच बढ़ती फिटनेस जागरूकता ने फिटनेस सेंटर को लाभ कमाने वाली संपत्ति में बदलने के लिए प्रेरित किया है। जिम व्यवसायिक रूप लेता जा रहा है। जिम से संबंधित व्यवसाय शुरू करते हैं, तो सरकारी आंकड़े बताते हैं, कि कमाई की उच्च संभावना है।जिम के लिए पर्याप्त स्थानीय लोगों को साइन अप कर लेंगे, तो यह लगातार आगे बढेगा। जिम खोलने की प्रक्रिया आसान नहीं है।आपको वजन उठाने और फिटनेस पर व्यक्तियों को शिक्षित करने से कहीं अधिक प्रबंधन करना चाहिए। डीसी ने कहा कि लोहरदगा जैसे जगह में यंत्र और मशीन जिम के लिए उपलब्ध होना यहां के युवाओं के लिए काफी बेहतर है लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनेंगे।पुलिस कप्तान लोहरदगा आर रामकुमार ने कहा शहर के बीच में खुले फिटनेस सेंटर का का लोग लोग बेहतर लाभ उठाएंगे। ऐसा क्षेत्र है, जहां लोगों को निकटतम जिम तक पहुंचने के लिए यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। जिम प्रबंधन को अपनी बेहतर सेवाएं देनी होगी। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है, कि यहां आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा लोहरदगा के वरीय प्रबंधक कुमार रंजन ने कहा कि जिम सुलभ स्थान में है। जनता आसानी से पहुंच देना चाहिए  सकते हैं। यहां पहुंचने में कोई कठिनाई न होगी। प्रबंधन ने अपने सदस्यों की पसंद से जिम उपलब्ध कराया  है। इससे लोग संतुष्ट होंगे, तो लोग जिम आयेंगे। जिम को बड़े स्थान की आवश्यकता होती है।यही वजह है कि जिम की कीमतें अधिक होती हैं। जिम को आरंभ करने के लिए एक जिम फ्रैंचाइज़ी भी मिलती है।जिम के डायरेक्टर हर्षित राय एशिया स्तर के बॉडी बिल्डर हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान जीत चुके हैं। यही वजह है कि जिम को लेकर लोहरदगा में अपेक्षाएं अधिक है। तमाम मशीन और उपकरण यूएसए से मंगाया गया है। लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने की व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर प्रतिस्पर्धा भी आयोजित किया जायेगा।कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा उपसमाहर्ता बालकिशोर नाथ शाहदेव, मदन प्रसाद साहू, रमेश कुमार गुप्ता, रामविलास सिंह, अभिषेक गुप्ता, अमृता देवी, बीणा गुप्ता, प्रफुल्ल राज, नमन, आराध्या गुप्ता, राजू गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद रीता देवी, क्रिकेटर आशीष कुमार समेत बड़ी संख्या में जिम करने वाले युवा महिलाएं मौजूद थे।

रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव : शांतिपूर्ण तरीके से हुआ 67.96% मतदान
Published / 2023-02-27 19:40:06
रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव : शांतिपूर्ण तरीके से हुआ 67.96% मतदान

कुल 228152 मतदाताओं जिनमें 115931 पुरुष एवं 112221 महिलाओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, मतदान प्रतिशत रहा 67.96% 83.72% दिव्यांग मतदाताओं एवं 66.26% 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने किया मतदान टीम एबीएन, रामगढ़। 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 228152 मतदाताओं जिनमें 115931 पुरुष एवं 112221 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं मतदान का प्रतिशत कुल 67.96% रहा। मतदान के दौरान कुल 83.72% दिव्यांग मतदाताओं एवं 66.26% 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने किया मतदान।इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मियों, मतदान पदाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों, मीडिया प्रतिनधियों, जिले वासियों एवं प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने में शामिल सभी को धन्यवाद दिया।

लोहरदगा : साइबर ठगों ने ठग लिये साढ़े पांच लाख
Published / 2023-02-27 19:39:13
लोहरदगा : साइबर ठगों ने ठग लिये साढ़े पांच लाख

नये-नये तरीके अपना कर साइबर अपराधी कर रहे हैं ठगीटीम एबीएन, लोहरदगा। साइबर अपराधी नये-नये तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं। लोहरदगा के राहुल मिश्रा से साइबर ठगों ने नैस्डेक स्टाक मार्केट में शेयर ट्रेडिंग कराने के नाम पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी कर ली।इस बाबत राहुल ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम निरोधक ब्यूरो और स्थानीय पुलिस स्टेशन में आवेदन देकर इसकी शिकायत दर्ज करायी है। आवेदन के माध्यम से बताया कि 21 फरवरी को उन्हें टेलीग्राम एक कॉग्निजेंट ग्रुप में जोड़ा गया था। जहां पर नैस्डेक स्टॉक मार्केट शेयर ट्रेडिंग के नाम पर विभिन्न लोगों की सकारात्मक फीडबैक आ रहे थे। इसे देख वह दिग्भ्रमित हो गये। अगले दिन 22 फरवरी को उन्हें एक और ग्रुप में जोड़ा गया। वहां के ग्रुप संचालक ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पहले राहुल से पांच हजार रुपये जमा कराये। उसके बाद झांसे में लेकर पहले 30 हजार, फिर 80 हजार और 1.20 लाख सहित कुल दो लाख 35 हजार रुपये विभिन्न खातों में जमा करवाये। नैस्डेक की प्रोफाइल पर उनका प्रॉफिट बैलेंस तीन लाख 16 हजार रुपये पहले से ही था। जब राहुल ने अपने पैसे वापस निकासी करने की कोशिश की तो उनके कुल साढ़े पांच लाख रुपये साइबर अपराधियों ने गायब कर दिया।

झुमरी तिलैया : बीओआई ने ऋण वसूली में 101 एमपीए खाताधारकों से वसूले 52 लाख
Published / 2023-02-27 18:45:05
झुमरी तिलैया : बीओआई ने ऋण वसूली में 101 एमपीए खाताधारकों से वसूले 52 लाख

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। बैंक आफ इंडिया केंद्र और राज्य प्रायोजित योजनाओं का लाभ देता है। उसी तरह ऋण धारकों से समय पर राशि मिले। इसके लिए भी प्रयास तेज किया गया है और जिलें के विभिन्न शाखाओं में स्थायी लोक अदालत के तहत एनपीए खाताधारकों से समझौता भी किया जा रहा है और उक्त राशि को दुसरे ग्राहकों को ऋण मुहैया कराया जाये, इसके प्रयास किये जा रहे हैं। सोमवार को बैंक आफ इंडिया पथलडीहा शाखा स्थानीय लोक अदालत में 101 एनपीए खाता धारकों से समझौता किया गया। जिसमें 52 लाख रुपये की वसूली हुई, इसी स्थायी लोक अदालत में पीएलए के ममता सिंह, बालेश्वर राम के अलावा एरिया मैनेजर विमलकांत झा, एलडीएम अजय राणा तथा पथलडीहा शाखा प्रबंधक पवन श्रीवास्तव उपस्थित थे। इस स्थायी लोक अदालत में केसीसी मुद्रा लोन आदि योजनाओं पर समझौता किया गया और स्थायी लोक अदालत में ऋण धारकों ने एक मुश्त समझौता राशि भी जमा की।  एरिया मैनेजर विमलकांत झा ने बताया कि स्थायी लोक अदालत के तहत वैसे लोगो को लाभ पहुंचाया जा रहा है जो आर्थिक तंगी एवं सूखाग्रसित के कारण बोझ तले दबे हुए हैं। उन्होंने बताया कि एनपीए ऋणधारक अगर जान-बूझ कर समझौता नहीं करते हैं, तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मौके पर एरिया आॅफिस के आनद कुमार पत्थलडीहा शाखा के नावेद कुमार, महेश कुमार दास व बैंक वीसी भी उपस्थित थे।

जमशेदपुर : कदमा बाजार में अगलगी पीड़ित दुकानदारों के लिए चैंबर मांगेगा मुआवजा
Published / 2023-02-27 18:21:06
जमशेदपुर : कदमा बाजार में अगलगी पीड़ित दुकानदारों के लिए चैंबर मांगेगा मुआवजा

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। सुबह अचानक जमशेदपुर के कदमा बाजार में आग लग गई। इस भीषण आग ने देखते ही देखते आसपास की अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाजार की दर्जनों दुकान में आग लग गयी। दुकान में आग लगने से वहां रखा सारा सामना जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बाजार में सुबह दुकान से धुंआ निकलते देख लोगों ने इसकी सूचना आसपास के दुकानदारों को दी। लेकिन तब तक दुकान के अंदर से आग की तेज लपटें उठने लगी और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। जिसके कारण आसपास की दुकान भी आग की चपेट में आ गयी। कदमा बाजार में आग की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की गाड़ियां वहां पहुंची और आग बुझाने का प्रयास करने लगीं, काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका है। इस अगलगी की घटना में लाखों का सामान खाक हो गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सिंहभूम चेंबर आफ कॉमर्स की टीम वहां पहुंची और घटना की जानकारी ली। चेंबर के सदस्य मुकेश मित्तल ने कहा कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगा होगी ऐसी आशंका है लेकिन इसके सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना में पीड़ित दुकानदारों के मुआवजे के लिए वो जिला प्रशासन से मांग करेंगे।

पाकुड़ : अपराधियों ने व्यवसायी के घर फेंका बम
Published / 2023-02-27 18:20:16
पाकुड़ : अपराधियों ने व्यवसायी के घर फेंका बम

टीम एबीएन, पाकुड़। जिला में अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा गांव स्थित एक कारोबारी के मकान में अज्ञात अपराधियों ने बमबारी किया और उसके बाद फरार हो गये। इसकी सूचना मिलते ही सोमवार सुबह थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और मामले की तहकीकात शुरू कर दी। व्यवसायी के घर बम विस्फोट से पूरे क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है।पाकुड़ में व्यवसायी पर हमला को लेकर बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात को कुछ अज्ञात अपराधी आलूबेड़ा गांव स्थित कारोबारी रंजन मरांडी के घर के पास पहुंचे थे। उन लोगों ने व्यवसायी के आवास को निशाना बनाते हुए दो देसी बम उनके घर पर फेंक दिया। इनमें से एक बम में जोरदार धमाका हुआ लेकिन दूसरा बम नहीं फटा। बम की आवाज से परिजन सहम गये और आसपास के मोहल्ले में दहशत फैल गया। इस मामले की जानकारी परिजनों के द्वारा अमड़ापाड़ा थाना की पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव दलबल के साथ आलूबेड़ा गांव पहुंचे। पुलिस की टीम ने घटनास्थल से एक सुतली बम को जब्त किया, साथ ही आसपास के जगहों का मुआयना किया। थाना प्रभारी ने कारोबारी के घर पर बम फेंकने के कारणों को लेकर रंजन मरांडी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की। बमबाजी की घटना को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवनीत एंथोनी हेम्ब्रम ने बताया कि बम फेंकने की सूचना पर अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी को जांच का जिम्मा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश प्रभारी को दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने बताया कि कारोबारी रंजन मरांडी के मकान के पीछे दो सुतली बम फेंका गया था, जिसमें एक में विस्फोट हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि कारोबारी रंजन मरांडी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। वहीं पुलिस भी हर बिंदुओं पर बारीकी से मामले की जांच कर रही है।

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में फेसबुक प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची जारी
Published / 2023-02-27 18:19:30
कोडरमा : सेक्रेड हार्ट स्कूल में फेसबुक प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची जारी

टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव आॅनलाइन फेसबुक प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची जारी कर दी गयी है। प्रतियोगिता छात्र, अभिभावक और शिक्षक तीन वर्गों में विभाजित था। छात्र ग्रुप से 15 और अभिभावक तथा शिक्षक ग्रुप से 10 कुल 25 लोगों का चयन किया गया है। छात्र ग्रुप में तैफुर रजा खान, सार्थक कुमार,  प्रेरणा कुमारी, मोंटी कुमार, आयुष कुमार, पियूष पांडेय, पीयू विश्वास, प्रत्यूषा शर्मा, प्रीतम राज मोदी, सत्यम कुमार, आराध्या सिन्हा, सुहानी कुमारी, काजल वर्मा, असौम्या भदानी, अनुष्का कुमारी विजेता घोषित किये गये हैं। जबकि अभिभावक में मनोज कुमार राम, इरफान खान, आरिफ अंसारी, मधु कुमारी, सारिका कश्यप, उमा कुमारी, अदृजा विश्वास की दादी और शिक्षकों में शालू अरोड़ा, कुंतल जेठवा और पूजा सलूजा विजेता घोषित की गई हैं। एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने बताया कि अमृत महोत्सव आनलाइन फेसबुक प्रतियोगिता 26 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चला, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किये गए फोटो व वीडियो को मिले सबसे ज्यादा लाइक, कमेंट तथा शेयर के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।  उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य मकसद आजादी के 75वें  वर्ष धूमधाम से सबके साथ मनाना है। सेक्रेड हार्ट स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने बताया कि इन सभी विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.