Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
झुमरी तिलैया में जया मेडिकल्स का हुआ शुभारंभ
Published / 2023-02-26 19:17:59
झुमरी तिलैया में जया मेडिकल्स का हुआ शुभारंभ

स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा धन है : शालिनी गुप्ताटीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया के पुराना पानी टंकी के निकट रविवार को जया मंडिकल्स का शुभारंभ हुआ। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में थीं। उन्होंने फीता करटकर मेडिकल्स का शुभारंभ कि या। मौके पर उन्होंने कहा कि मनुष्य का स्वास्थ्य ही उसके लिए सबसे बड़ा धन होता है। उन्होंने डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप बताया और मेडिकल्स के संचालक मनोज साव को बेहतर सुविधा देने की जरूरत बताई। कार्यक्रम का संचालन राम प्रवेश पांडेय ने किया। कार्यक्रम को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अरुण कुमार, डॉ सुजीत कुमार राज, डॉ राखी भदानी, विशाल भदानी ने भी संबोधित किया। मौके पर संचालक मनोज साव, रवि कुमार, प्रो रामावतार केशरी, राम प्रवेश पांडेय, कुंज बिहारी त्रिवेदी, आनंद कुमार, प्रदीप सुमन, कामेश्वर पांडेय, सुशील अग्रवाल, संतोष साव, प्रवीण कुमार, शंकर कुमार, मिलन शाहाबादी, सज्जन खेतान, नवीन जैन, मनोज जैन, संजू लंबा, डॉ सुरेंद्र साहू, गणेश कुमार, विकास कुमार साव, जया देवी, बबीता देवी, अनुराधा गुप्ता, सीमा देवी, बबीता देवी, सरिता देवी, कलिका देवी, बबली देवी, आदित्य कुमार, इंदु देवी, सोनी देवी, संजय जैन, एके सिंह, निक्की देवी, सिया देवी, सीमा देवी, मुन्ना लाल साव, नवीन आर्य, नीरज कुमार, सुभाष गुप्ता, मोनी देवी, मंजू देवी, ओम प्रकाश साव विनय कुमार धन्नू, भेवनेश्वर साव समेत कई लोग मौजूद थे।

रामगढ़ विधानसभा : उपचुनाव को लेकर निषेधाज्ञा लागू
Published / 2023-02-26 18:57:58
रामगढ़ विधानसभा : उपचुनाव को लेकर निषेधाज्ञा लागू

टीम एबीएन, रांची। रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग होनी है। रामगढ़ जिला प्रशासन ने जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी कर दिया है। रामगढ़ में उपस्थित विभिन्न दलों के ऐसे कार्यकर्ताओं को बाहर चले जाने को कहा गया है जो दूसरे जिलों से आए हैं और यहां के वोटर नहीं हैं। पांच या इससे अधिक व्यक्ति एक साथ कहीं भी जमा नहीं होंगे।हालांकि, रामगढ़ एसडीओ ने जारी आदेश में यह भी कहा है कि यह आदेश 27 फरवरी को शादी, बारात पार्टी, शव यात्रा, अस्पताल ले जा रहे व्यक्तियों, स्कूल, महाविद्यालय जा रहे स्टूडेंट्स पर लागू नहीं होगा। एसडीओ के मुताबिक अब रामगढ़ में चुनाव होने तक किसी भी राजनीतिक दल के द्वारा सभा, जुलूस, धरना या प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। 25 फरवरी की शाम 5 बजे से जिले में ड्राइ डे लागू है जो 27 फरवरी की शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति लाइसेंसी हथियार, तीर-धनुष, लाठी, भाला और अन्य कोई घातक हथियार लेकर नहीं घूमेगा।

गोड्डा का एक ऐसा मंदिर, जहां जाने से डरते हैं लोग...
Published / 2023-02-26 18:46:48
गोड्डा का एक ऐसा मंदिर, जहां जाने से डरते हैं लोग...

इस मंदिर को माना जाता है अछूत, जानें कारणटीम एबीएन, गोड्डा/ रांची। सभी मंदिर में भगवान का वास होता है, पूजा-पाठ होती है, लेकिन पता नहीं था कि कोई ऐसा भी मंदिर हो सकता है जो अछूत माना जाता है। जी हां! ऐसा ही मंदिर झारखंड के गोड्डा जिले में बताया जा रहा है, जहां इस मंदिर में जाने से लोग डरते हैं। इतना ही नहीं इस मंदिर को अछूत माना जाता है।इस मंदिर में नहीं है भगवान की कोई भी मूर्ति : मामला जिले के बसंतराय तालाब के ऊपर एक मंदिर का है। बताया जा रहा है कि इस मंदिर में प्रवेश करना मना है। अगर कभी गांव के मैदान में खेलते हुए बच्चों की गेंद इस मंदिर में चली जाती है तो इस मंदिर में प्रवेश के बाद उन्हें घर जाकर स्नान करना पड़ता है। कहा जाता है कि लोग इस मंदिर में जाने से डरते हैं। इस मंदिर में भगवान की कोई भी मूर्ति की स्थापना नहीं हुई है और ना ही कोई इस मंदिर में जाता है।मंदिर में प्रवेश करने से जीवन में कुछ न कुछ हो जाता है अशुभ : बसंतराय गांव निवासी लाल चौधरी ने बताया कि दादाजी द्वारा बताया जाता था कि यह मंदिर अछूत है, क्योंकि जब राजा बसंतराय ने इस मंदिर का निर्माण कराया था तो उस वक्त इस मंदिर में भगवान की स्थापना होने से पहले ही यहां एक गिद्ध आकर इसके ऊपर बैठ गयी थी, जिस वजह से पौराणिक काल की मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर अछूत हो गया था। वहीं, गांव के प्रमोद कुमार बताते हैं कि उन्होंने सुना था कि कई सौ वर्षों पहले जब यह मंदिर बनवाया जा रहा था, उसी दौरान किसी गर्भवती बंजारन का यहां प्रसव कराया गया था। इसलिए इस मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो पायी। उधर, लोगों का मानना है कि जो भी इस मंदिर में प्रवेश कर लापरवाही करते हैं उनके जीवन में कुछ ना कुछ अशुभ हो जाता है।

झारखंड : दो नक्सली कमांडर समेत छह अरेस्ट, विस्फोटक जब्त
Published / 2023-02-26 18:28:38
झारखंड : दो नक्सली कमांडर समेत छह अरेस्ट, विस्फोटक जब्त

टीम एबीएन, रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस ने एक माओवादी कमांडर समेत छह माओवादियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से गोला बारूद बरामद किये। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि कुछ माओवादी अपने कमांडर को विस्फोटक की आपूर्ति करने वाले हैं। एसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर माओवादियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम बनायी गयी। इसके बाद बाद टीम ने बारीपोखरी गांव से सटे मार्ग पर घेराबंदी के बाद व्यापक जांच अभियान शुरू की और बॉज हेंब्रम उर्फ किशुन हेंब्रम को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से एक विस्फोटक, जिलेटिन की छड़ बरामद की।पूछताछ के दौरान बॉज से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने टोंटो पुलिस थाना अंतर्गत इलाके से तीन अन्य माओवादियों डुबराज हेंब्रम, तुरी देवगम एवं पाल सिंह हेंब्रम को गिरफ्तार किया और उनके पास से जिलेटिन की छड़ें बरामद की। गिरफ्तार माओवादियों ने कबूल किया कि वे माओवादी समूह के सक्रिय सदस्य हैं और अपने कमांडर के निर्देश पर वे विस्फोटक की आपूर्ति करते थे।टीम ने रेंगराहातु गांव में शुक्रवार रात को छापेमारी की और माओवादी मिलिशिया समूह के कमांडर दामू कोड़ा उर्फ जादू कोड़ा (35) और बीरसिंह उर्फ छोटा कोड़ा (35) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे 12 फरवरी को चिरुइकिर गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगाने में शामिल थे। इसके अलावा वे जनवरी में तुमहाका जंगल में, पिछले साल दिसंबर में रेंगराहातु गांव के पास कोचवाड जंगल में और 2021 में रेंगराहातु के पास गरुवांग जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल एक समूह का भी हिस्सा थे।

रांची : तेज रफ्तार कार बनी मौत की वजह, दो स्कूटी सवारों की ली जान
Published / 2023-02-26 18:13:29
रांची : तेज रफ्तार कार बनी मौत की वजह, दो स्कूटी सवारों की ली जान

टीम एबीएन, रांची। मेन रोड में शनिवार को तेज रफ्तार एक परिवार पर कहर बनकर टूटा। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की जान चली गयी।मरने वालों में स्कूटी सवार शमशाद और कार सवार कुमार शिवांश शामिल हैं। सड़क हादसे में घायल दो बच्चों जैद और जिकरा की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लोअर बाजार थाने के थानेदार संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात स्कूटी पर सवार मो शमशाद अपने दो बच्चों के साथ शादी समारोह से घर लौट रहा था। इस दौरान काफी तेज गति से आ रहे कार चालक कुमार शिवांश ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गयी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के दो टुकड़े हो गये और कार का अधिकांश हिस्सा दुकान में समा गया। स्कूटी चला रहे शमशाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि कार चालक शिवांश की मौत इलाज के दौरान हो गयी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद कार चालक के साथ मारपीट की गई है। कार को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। फुटेज की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना कैसे हुई और घटना के बाद क्या हुआ।पुलिस के जवानों को पूरे इलाके में तैनात कर दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लोग गुस्से में हैं और शव के साथ सड़क जाम करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, समय रहते पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया।

लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ को नोटिस अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला : संजय पासवान
Published / 2023-02-26 18:04:14
लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ को नोटिस अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला : संजय पासवान

टीम एबीएन, कोडरमा। लोकप्रिय गायिका नेहा सिंह राठौड़ को उनके नये गीत यूपी में का बा पर नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दिये जाने की यूपी सरकार की निंदा करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान ने इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला बताया है। उन्होंने नेहा सिंह राठौड़ के साथ एकजुटता जताते हुए यूपी सरकार से नोटिस को तत्काल वापस लेने और इस शर्मनाक कृत्य के लिए माफी मांगने की भी मांग की है। नेहा सिंह अपने गीतों के जरिए बेरोजगारी, महंगाई, उत्पीड़न सहित जनता के सवाल लगातार प्रमुखता से उठाती रही हैं। उन्होंने कानपुर की वीभत्स और दर्दनाक घटना जिसमें बुलडोजर और आग के चपेट में मां बेटी की जान चली गयी थी। जिस पर लोकगीत के माध्यम से प्रस्तुत करने वाली नेहा सिंह राठौर को डराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस का उपयोग कर रही है, घटना पर "यूपी में का बा गीत का..." दूसरा संस्करण जारी किया था। इस गीत में उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाया था। इस गीत पर कानपुर देहात पुलिस ने उन्हें सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस दिया है। नोटिस में नेहा सिंह राठौड़ को इस गीत के जरिये समाज में वैमनस्य और तनाव की स्थिति उत्पन्न करने का बेहुदा आरोप लगाया गया है।माकपा यूपी सरकार की इस कार्रवाई को बोलने की आजादी पर हमला बताते हुए कहा है कि यूपी सरकार कानुपर देहात की घटना पर जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई करने और अतिक्रमण के नाम पर गरीबों और सांप्रदायिक राजनीति के तहत गरीब परिवारों के घरों को अवैधानिक तरीके से गिराने की घटना पर रोक लगाने के बजाय इस पर सवाल उठाने वालों का मुंह बंद कराने का प्रयास कर रही है। योगी सरकार जबसे सत्ता में आयी है तभी से पत्रकारों, लेखकों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दमन चला रही है। केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन को झूठे मामले में फंसा कर दो वर्ष से अधिक समय तक जेल में रखा गया और जमानत मिलने के बावजूद उनकी रिहाई में बाधा खड़ी की गयी। बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक की खबर प्रकाशित करने पर बलिया के तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन, सुप्रिया शर्मा पर केस दर्ज किया गया। मिड डे मील में बच्चों को रोटी-नमक दिये जाने की खबर करने वाले पत्रकार पवन जायसवाल पर एफआईआर दर्ज की गयी। ऐसे अनगिनत घटनाएं हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की बुलडोजर नीति सवालों के घेरे में है। इसीलिए वह इस गीत को अपना विरोध मान रही है। गायिका नेहा सिंह राठौड़ को नोटिस जारी करना योगी सरकार की दमनकारी परियोजना का ही हिस्सा है। लोकतंत्र में विरोध का सम्मान किए जाने की परंपरा है, किंतु ऐसा प्रतीत होता है कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने विरोध में कोई भी स्वर नहीं सुनना चाहती और ऐसी हर आवाज़ को दमन के रास्ते से दबा देना चाहती है। नेहा सिंह राठौर को दी गयी नोटिस भी इसी बात को प्रमाणित कर रही है। उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के हर अंग पर डंडे चलाए जा रहे हैं। हम नेहा सिंह राठौड़ के साथ एकजुटता जाहिर करते हैं और लेखकों, पत्रकारों, प्रगतिशील लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व संगठनों से इसके खिलाफ प्रतिरोध दर्ज करने की अपील करते है। इस तरह की घोर अलोकतांत्रिक कार्यवाही को रोका जाना चाहिए।

स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दो की मौत
Published / 2023-02-26 13:43:21
स्कूटी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दो की मौत

टीम एबीएन, रांची। मेन रोड में शनिवार को तेज रफ्तार एक परिवार पर कहर बनकर टूटा। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की जान चली गयी।मरने वालों में स्कूटी सवार शमशाद और कार सवार कुमार शिवांश शामिल हैं। सड़क हादसे में घायल दो बच्चों जैद और जिकरा की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लोअर बाजार थाने के थानेदार संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात स्कूटी पर सवार मो शमशाद अपने दो बच्चों के साथ शादी समारोह से घर लौट रहा था। इस दौरान काफी तेज गति से आ रहे कार चालक कुमार शिवांश ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गयी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के दो टुकड़े हो गये और कार का अधिकांश हिस्सा दुकान में समा गया। स्कूटी चला रहे शमशाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक शिवांश की मौत इलाज के दौरान हो गयी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि दुर्घटना के बाद कार चालक के साथ मारपीट की गई है। कार को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। फुटेज की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना कैसे हुई और घटना के बाद क्या हुआ।पुलिस के जवानों को पूरे इलाके में तैनात कर दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लोग गुस्से में हैं और शव के साथ सड़क जाम करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, समय रहते पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया।

कोडरमा : श्रोत्रिय ब्राह्मण नवयुवक महासंघ की बैठक में कई बातों पर चर्चा
Published / 2023-02-26 12:42:56
कोडरमा : श्रोत्रिय ब्राह्मण नवयुवक महासंघ की बैठक में कई बातों पर चर्चा

टीम एबीएन, कोडरमा। क्षेत्रीय श्रोत्रिय ब्राह्मण नवयुवक महासंघ की बैठक रविवार को गुमो स्थित शारदीय दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता कामेश्वर पांडेय और संचालन मुरली मनोहर पांडेय ने किया। बैठक में संगठन को सबल बनाने, संघ से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने, कोष संग्रह करने, ब्लड ग्रुप चेकिंग कैंप लगाने समेत अन्य बातों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से महासंघ की अगली बैठक 5 मार्च को सुबह 8 बजे से शारदीय दुर्गा मंदिर में कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में शशिकांत पांडेय, संजय पांडेय, आशीष पांडेय ने कई सुझाव दिये। मौके पर शालिग्राम पांडेय, सुजीत कुमार पांडेय, प्रकाश पांडेय, उमाकांत पांडेय, बालमुकुंद पांडेय, अवध पांडेय, अजय पांडेय, मुरली मनोहर पांडेय, राजन कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार पांडेय, सूरज कुमार पांडेय, संजय पांडेय, आशीष पांडेय, चंदन पांडेय, सुनील पांडेय, गौरव कुमार, सुरेंद्र पांडेय, अमित पांडेय, नीतीश कुमार पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन मनोज पांडेय ने किया।

रांची : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण
Published / 2023-02-25 23:48:52
रांची : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण

छात्रावास मरम्मत का कार्य तेजी से करते हुए सा समय पूरा करने का निर्देशबुंडू में बिरहोरों के लिए बन रहे आवास का उपायुक्त ने किया निरीक्षणहॉस्टल के छात्रों से भी की बात, उनके समस्याओं के निदान के लिए पदाधिकारी को दिये निर्देशटीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 25 फरवरी 2023 को उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा कल्याण विभाग द्वारा रांची जिला अंतर्गत संचालित विद्यालय/ छात्रावास का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, रांची, श्री सुधीर बाड़ा एवं जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची, श्रीमती संगीता शरण एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमारसिन्हा सबसे पहले 50 शैय्या वाले अनुसूचित जनजाति बालक  छात्रावास वीर बुधू भगत-1, रांची, एवं 50 शैय्या अनुसूचि जनजाति बालक  छात्रावास वीर बुधू भगत-2, रांची और 100 शैय्या अनसूचि जनजाति बालक छात्रावास, वीर बुधू भगत-3, राँची पहहुंचे। यहां अधीक्षक से निर्माण कार्य का जायजा लेते हुये ऊपायुक्त ने पूरे हॉस्टल का मुआयना किया। उन्होंने परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण एवं जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए बिजली वायरिंग का काम, हॉस्टल की साफ-सफाई एवं खाना बनाने के लिए रसोई की व्यवस्था करने को कहा। उपायुक्त ने हॉस्टल के छात्रों से बात की एवं उनकी समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।इसके बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा अनुसूचित जाति/जनजाति/अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा बनाये जा रहे 32 शैय्या बालिका छात्रवास, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय बरियातु, रांची एवं 100 शैय्या बालिका छात्रवास राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, बरियातु पहुचे। जहां संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए नव निर्माण कार्य एवं मरम्मति कार्य में तेजी लाने को कहा और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया।50 शैय्या कार्तिक उरांव अनुसूचित जन जाति छात्रवास जेल चौक, रांची एवं यदुवंश आदिवासी कॉलेज छात्रावास रांची और 100 शैय्या स्वर्णरेखा पीजी अनुसूचित जनजाति बालक छात्रवास, जेल चौक, रांची  में संबंधित अधिकारी से उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने नवनिर्माण एवं मरम्मति कार्य में तेजी लाने को कहा और ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। यहां रसोईघर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त द्वारा परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण को निर्देश देते हुए राजकीय पिछड़ी जाति प्लस 2 आवसीय विद्यालय जेल रोड के प्रधानचार्य श्री अतुल चन्द्र महतो को आदेश पत्र देने का निर्देश दिया। हॉस्टल की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि अभियंता से अच्छे से जांच कर पुराने बिल्डिंग को तोड़ कर डिमोलिस का प्रस्ताव, नये इस्टीमेट के साथ विभाग को भेजें।इसके बाद उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने 100 शैय्या वाले दीपशिखा अनुसूचित जनजाति छात्रवास नगड़ाटोली, रांची पहुंचे। जहां संबंधित अधिकारियों को मरम्मति कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सरस्वती अनुसूचित जाति बालिका छात्रवास, नगड़ा टोली, एवं 100 शैय्या अनुसूचित जाति बालिका भागीरथी छात्रावास, महिला महाविद्यालय, विज्ञान संकाय परिसर, रांची और आकांक्षा अनुसूचित जाति बालिका छात्रवास, रांची, आदिवासी सरना बालिका छात्रवास भी पहुचे। यहां सम्बंधित अधिकारी से पूरी जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने नाली निर्माण, समतलीकरण, मरम्मति कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।बुंडू प्रखंड के अमनबुरु बिरहोर कॉलोनी में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बिरहोर जाति के लिये बन रहे आवास को देखा। उन्होंने लाभुक टुसु देवी से बात करके उनकी समस्या को सुना और संबंधित अधिकारी को विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने  झारखंड राज्य ट्राइबल सोसायटी के तहत चलाये जा रहे बिरसा उधमिता केंद्र, उलीदा बुंडू में भी ग्रामीणों से मुलाकात की। उपायुक्त ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से हो रहे लाभ के बारे में जानकारी हासिल की। गांव की महिला द्वारा बताया गया कि वह लाभ लेकर केंचुआ खाद तैयार कर रही है। उपायुक्त द्वारा ग्रामीणों को पलाश फूल से रंग बनाने को कहा गया, उन्होंने इसके लिए ताकि ट्रेनिंग दिलवाने का भी निर्देश पदाधिकारी को दिया।राजकीय अनुसूचित जन जाति मध्य विद्यालय पहुंचकर उपायुक्त श्री सिन्हा छात्रवास में रह रहे बच्चों से मिले। बच्चों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने उन्हें अच्छे तरह से पढ़ने को कहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.