Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
कांग्रेस नेता रणविजय सिंह ने लिया कतरास लिलोरी मंदिर कतरी नदी का जायजा
Published / 2023-02-25 14:21:37
कांग्रेस नेता रणविजय सिंह ने लिया कतरास लिलोरी मंदिर कतरी नदी का जायजा

सिजुआ 10 में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में भी हुए शामिलटीम एबीएन, कतरास (धनबाद)। कतरास लिलोरी मंदिर में स्थित कतरी नदी बचाओ समिति के सदस्यों के आग्रह पर मां लिलोरी मंदिर पहुंचे बीजेकेएमएस के महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह।बचाओ समिति के सदस्यों ने श्री सिंह को कतरी नदी के साफ सफाई एवं पूर्ण रूप से निर्माण हेतु समस्याओं से अवगत कराया।श्री सिंह ने नदी के चारों और घूम कर जायजा लिया एवं हर सहयोग करने का विश्वास दिलाया। सिजुआ 10 नम्बर में सिजुआ ग्रामीणों द्वारा आयोजित 24 घंटा अखंड हरिकीर्तन में श्री सिंह शामिल हुए। अखंड हरी कीर्तन के सदस्यों ने स्वागत किया। मौके पर मुख्य यजमान छोटू रवानी, संजय रवानी, अजय रवानी, लालो भुइयां, संजय कुमार, विशाल चौहान आदि थे।

धनबाद : होली के दौरान सभी सरकारी पदाधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश
Published / 2023-02-25 14:15:02
धनबाद : होली के दौरान सभी सरकारी पदाधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश

टीम एबीएन, धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह ने होली के त्यौहार के दौरान जिले के सभी पदाधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया है। इस वर्ष होली का त्योहार 7 एवं 8 मार्च 2023 को मनाया जाना है। त्योहार के अवसर पर विधि व्यवस्था, लोक शांति, विशेष सतर्कता व विधि व्यवस्था की स्तिथि पर सतत निगरानी रखने के लिए जिला स्तर से संयुक्त आदेश निर्गत किया जायेगा। इसमें बड़ी संख्या में दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर की जाती है।इसलिए होली की छुट्टी के दौरान कोई भी पदाधिकारी या पर्यवेक्षक अवकाश अवधि में अनिवार्य रूप से मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा किसी भी परिस्थिति में मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। विधि व्यवस्था के लिए जिन पदाधिकारी तथा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। वे आदेश के अनुसार अपने कर्तव्य स्थल पर समय पर योगदान देंगे।

ग्रामीण क्षेत्र में चालू रहता है बिजली का खेल
Published / 2023-02-24 23:39:37
ग्रामीण क्षेत्र में चालू रहता है बिजली का खेल

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा ग्रामीण क्षेत्र में हमेशा बिजली का भरोसा नहीं रहता है। अगर किसी प्रकार का दिन रात बिजली मिलती है तो धन्य मानिये। रात में तो ग्रामीण क्षेत्र की गलियां और सड़कें ऐसी है, जहां रात होते ही धुंध दिखाई पड़ता है। जगह-जगह पर पोल पर लाइट तो लगा है मगर अधिकांश लाइट खराब ही नजर आते हैं, जिससे गांव घर में भी आवारा कुत्तों का डर हमेशा बना रहता है।

श्री रामचरितमानस ग्रंथ देकर कक्षा दशम के बच्चों को दी गयी विदाई
Published / 2023-02-24 23:32:44
श्री रामचरितमानस ग्रंथ देकर कक्षा दशम के बच्चों को दी गयी विदाई

टीम एबीएन, रांची। नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालय होचर, कांके, रांची प्रांगण में आज दिनांक 24 फरवरी 2023 को अपराह्न 1 बजे कक्षा दसवीं के छात्रों को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई। कक्षा नवम के बच्चों ने कक्षा दशम के बच्चों को श्रीरामचरितमानस ग्रंथ देकर भावभीनी विदाई दी।मौके पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा मानव जीवन अनमोल हो सकता है परंतु इसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। हम शिक्षा के द्वारा स्वभाव में परिवर्तन, स्वभाव के द्वारा संस्कार में परिवर्तन एवं संस्कार के द्वारा सम्मान को प्राप्त कर सकते हैं। डॉ साहु ने कहा जिस प्रकार जनकपुर से लाया गया गोलाकार पत्थर आज अयोध्या में भगवान पुरुषोत्तम श्रीरामजी का स्वरूप में खड़ा हो रहा है जो समस्त विश्व का आराध्य देव के रूप में प्रतिष्ठित रहेंगे, ठीक उसी प्रकार मानव जीवन को शिक्षा के दीप से प्रज्ज्वलित कर एक सार्थक जीवन बनाया जा सकता है। नवजीवन भी एक पत्थर के समान निराकार होता है जिसे शिक्षा के रूप में अलंकृत कर एक विशिष्ट स्थान तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है।मौके पर मोहन लाल यादव, शिव प्रसाद साहु, सुजीत उपाध्याय, उर्मिला केरकेट्टा, बालचंद उरांव, राम किश्वर साहू, बबलू कुमार साहू, अनु देवी, सुनीता मुंडा, कुसुम टोप्पो, सुनीता कश्यप, दीपक कुमार साहू, मनीष साहू, राकेश झा, विजय उरांव सहित कई शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यार्थी जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी नेताजी एकेडमी उच्च विद्यालयहोचर, कांके, रांची के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

पैसा जमीन में गाड़ कर रखें, लेकिन बैंक में नहीं : हेमन्त सोरेन
Published / 2023-02-24 23:12:59
पैसा जमीन में गाड़ कर रखें, लेकिन बैंक में नहीं : हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मजदूरों को दी अजीबोगरीब नसीहतटीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों अपने बयान की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने एक बहुत ही अजीबोगरीब बयान दिया है। हेमंत सोरेन ने ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों को नसीहत दी कि वह अपने घर का पैसा जमीन में गाड़ दें मगर किसी भी बैंक में मत रखें। उनके इस बयान से सभी लोग हैरान हैं। मुख्यमंत्री होते हुए जो बयान उन्होंने दिया है। सभी लोग उस पर चर्चा कर रहे हैं। आखिर उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया और कहा दिया यह हम आपको बतायेंगे। हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में भरोसा नहीं है कि कौन सा बैंक कब डूब जाये। इसलिए अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए उसे घर पर ही रखें। इससे आपका पैसा बिल्कुल सुरक्षित रहेगा और आपके पास हमेशा बना रहेगा। झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। कांग्रेस प्रत्याशी को झामुमो, राजग और वाम दलों का भी समर्थन काफी मिल रहा है। जनसभा में काफी भीड़ जुटी थी।हेमंत सोरेन ने कहा कि आजाद भारत में सबसे बड़ा घोटाला तो मोदी सरकार में हुआ है। इस घोटाले की वजह से ही अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। बैंक वाले भी अब कांप रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने शुरू से ही गांव-देहात के किसानों को, मजदूरों से कहा है कि आप लोग अपना पैसा बैंक में मत जमा करिये, क्योंकि बैंक लगातार घाटे में जा रही हैं। प्लास्टिक में भरकर पैसा जमीन में गाड़ दो लेकिन बैंक में मत रखो। पता नहीं कब बैंक वाले आपका पैसा लेकर भाग जाए और आपको पता भी नहीं चलेगा। पहले बुजुर्गों ने यही काम किया था। कम से कम जितना पैसा रखते थे उतना मिल तो जाता था। आज जितना जमा किया है उतना ही मिल जाए तो बहुत है। उन्होंने बैंकों की हालातों को खस्ता बताते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पैरा थ्रोबॉल में भारत के स्वर्ण पदक में झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा
Published / 2023-02-24 19:48:07
पैरा थ्रोबॉल में भारत के स्वर्ण पदक में झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा

पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत ने जीता स्वर्ण पदक एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और नेपाल पैरा थ्रोबॉल श्रृंखला 19 और 20 फरवरी को काठमांडू, नेपाल में आयोजित की गई। भारत की पुरुष  दल ने 4-2 और महिला दल ने 4-1 से जीत दर्ज की।  प्रतियोगिता का आयोजन पैरालंपिक कमेटी आॅफ नेपाल, खेल विभाग द्वारा  किया गया था।  भारतीय पुरुष टीम के कप्तान सोमा कुमार और झारखंड के  खिलाड़ी मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। चंदन लोहरा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये। विदित हो कि यह आयोजन चेन्नई में 3 से 8 मार्च 2023 तक होने वाली प्री एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप की तैयारी के लिए किया गया था।  भारतीय दल में शामिल झारखण्ड के खिलाड़ियों के आज रांची वापसी पर भारतीय पैरा खेल समर्थक एवं भारतीय पैरा थ्रो बॉल के अध्यक्ष अल्बर्ट प्रेम कुमार, सचिव मंजूनाथ, पैरा ओलंपिक एसोसिएशन आॅफ झारखंड के अध्यक्ष श्री राहुल मेहता, झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव सरिता सिन्हा, झारखंड दिव्यांग पार्टी के अध्यक्ष डॉ शमशेर आलम राही, अनिल उरांव, गोंडा उरांव एवं मिसिर गोंडा के पार्षद पार्षद नकुल तिर्की, पतरस तिर्की, अंतू तिर्की, विकास कुमार,  जगदीश सिंह जग्गू, जेएसएलपीएस गुमला के कर्मी एवं पदाधिकारीगण ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए  शुभकामना दिया। इन्होंने संघर्ष से पायी मंजिल अनीता तिर्की : रांची शहर के कांके रोड मिसिर गोंदा निवासी दिव्यांग अनिता तिर्की अपनी विधवा मां के साथ रहती है। अनिता के पिता के देहांत के बाद पूरे घर की जिम्मेदारी अनिता पर आ गयी। अनिता अपने एवं अपनी मां का जीवन गुजर बसर कांके के प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स का काम करके करती है। अनीता को बचपन से खेल में दिलचस्पी थी लेकिन दिव्यांग होने के कारण उसे अपने मन को मार का रहना पड़ता था। झारखंड पैरा ओलंपिक एसोसिएशन के व्यवस्थापक मुकेश कंचन के संपर्क में आते ही उनकी तमन्ना जाग उठी और अपने काम और दिनचर्या के बीच समय निकाल कर प्रत्येक सप्ताह मोराबादी स्टेडियम में सिटिंग थ्रो बॉल एवं वॉलीबॉल का अभ्यास प्रारंभ किया। संघर्ष रंग लाया और वह राष्ट्रीय टीम में चुनी गयी। इनके कोच मुकेश कंचन को इनके खूबी को देखते हुए इनका नाम अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भेजा। नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में अनिता का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा और भारत को जीत हासिल करवाया। असुंता टोप्पो : गुमला के चैनपुर-छतरपुर की निवासी दिव्यांग असुंता टोप्पो के माता पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गयी थी। थोड़ी बहुत पुस्तैनी जमीन की आमदनी और विकलांगता पेंशन से अपना गुजारा करने वाली असुंता ने संघर्ष कर के बीए तक की पढ़ाई पूरी की। पर पैसे की कमी के कारण  बीएड करने का सपना अधूरा ही रह गया। खेल के प्रति जुनून और मेहनत से भारत की पैरा थ्रो बॉल टीम मे अपनी जगह बनायी तथा बिना किसी सरकारी सहारे के अपनी थोड़ी बहुत जमा पूंजी एवं कुछ पैसा अपने दोस्तों से उधार लेकर नेपाल बनाम भारत अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। और अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत को जीत हासिल करवाया और गोल्ड मेडल दिलवाया।  तारामनी लकड़ा : रांची के चान्हो प्रखंड के चमरंगा की तारामणि लकड़ा के माता-पिता खेती बारी कर अपनी दिव्यांग बच्ची को पढ़ाया लिखाया। तारामणि प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स का काम कर अपने माता पिता का सहारा एवं अपना जीवन गुजर बसर करती है। कोच मुकेश कंचन की प्रेरणा और मार्गदर्शन से उसने साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं।  महिमा उरांव : महिमा उरांव पिता सिमोन उरांव, माता सुशांति ग्राम गांव सोहदाग, बगीचा टोली जिला रांची की रहने वाली है। महिमा अभी डोरंडा कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के खर्च को पूरा करने के लिए गांव में सिलाई का काम भी करती है। 2018 महिमा का पैरा ओलंपिक एसोसिएशन आॅफ झारखंड से चयन हुआ। इस दौरान उसने पैरा वॉलीबॉल में ब्रांज मेडल और थ्रोबॉल में सिल्वर मेडल जीता।  प्रतिमा तिर्की : रांची शहर के कांके रोड मिसिर गोंदा के निवासी प्रतिमा तिर्की एक आत्मनिर्भर दिव्यांग खिलाड़ी है। पिता के देहांत के बाद  इन्होंने अपनी पूरी शिक्षा अपने दम पर बीए और एमए भूगोल विषय में पूर्ण की। आज प्रतिमा आत्मनिर्भर होकर अपना व्यवसाय कर अपनी जीविका  चला रही है। शिक्षा के क्रम से ही इन्हें खेल में बहुत दिलचस्पी थी, लेकिन दिव्यांग होने के कारण सभी जगहों से निराशा का सामना करना पड़ा। लेकिन इनकी मुलाकात इनके कोच मुकेश कंचन से हुई एवं उनसे खेल के बारे में जिक्र किया गया और उनके कोच मुकेश कंचन प्रतिमा तिर्की एवं एक सहयोगी को प्रशिक्षण के लिए राजस्थान भेज कर पूरी तकनीकी जानकारी हासिल करवाया। प्रत्येक सप्ताह प्रतिमा अपना समय निकाल कर रांची के मोरबादी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुद प्रशिक्षण प्राप्त करती एवं साथ में अपने सहयोगी को प्रशिक्षण देती है। सन 2017 से 2019 तक रास्ट्रीय स्तर पैरा खेल में शामिल हुई और प्रतिमा की कप्तानी में झारखंड को कांस्य पदक 2019 में हासिल करवायी। पिछले साल दिसंबर 2022 के महिला वर्ग में अनिता तिर्की की कप्तानी में सिल्वर पदक हासिल किया गया था। बीते दिन 19 और 20 फरवरी 2024 को नेपाल के काठमांडू में आयोजित अंतरास्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता आयोजन किया गया था, जिसमें नेपाल और भारत के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। नीलामी रॉय के कप्तानी में प्रतिमा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में अपना योगदान दिया और भारत को जीत हासिल करवाया। इस लिए प्रतिमा अपने कोच मुकेश कंचन को प्रेरणादायक मानती है। पवन लकड़ा : लोहरदगा के कुरु निवासी दिव्यांग पवन लकड़ा अपनी पूरी शिक्षा कलकत्ता एवं रांची में हासिल कर आज जेएसएलपीएस गुमला के कामडरा प्रखंड में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर अपना योगदान पिछले 4 सालों से देते आ रहे है। लेकिन पवन को बचपन से खेल अति प्रेम था बचपन मे पैरा जूनियर स्तर के खेल में अनेक पदक हासिल कर चुके थे। लेकिन परिवार के आर्थिक परिस्थितयों के कारण खेल से दूर हो गए थे। सन 2017 में कोच सह परम मित्र मुकेश कंचन से मुलाकात हुई और उन्होंने पैरा खेल में जोड़ कर प्रशिक्षण दिया। बीते दिन 19 और 20 फरवरी 2023 को नेपाल के काठमांडू में आयोजित अंतरास्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता आयोजन किया गया था जिसमे नेपाल और भारत के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। सोमा कुमार के कप्तानी में पवन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में अपना योगदान दिया और भारत को जीत हासिल करवाया। इसलिए पवन अपने कोच मुकेश कंचन को प्रेरणादायक मानते है। चंदन लोहरा : चंदन लोहरा माता संगीता देवी अभिभावक के रूप में उसकी नानी पियसो देवी गांव महावीर नगर खलारी जिला रांची का निवासी हैं। अभी चंदन स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। इनकी पढ़ाई की शुरुआत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महावीर नगर ऊपर टोला, खलारी से हुईे चंदन ने बताया कि उनकी खेल की शुरूआत नवोदय विद्यालय से हुई वहां से उन्होंने बहुत सारे खेलों की प्रारंभिक शिक्षा ली।  चंदन मानते हैं कि यहां तक पहुंचने में उसके माता, नाना  और नानी और मुकेश कंचन का का आशीर्वाद  और मार्गदर्शन है। मुकेश कंचन : जिंदगी के प्रारंभिक थपेड़ों ने कुछ नया कर गुजरने का हौसला दिया। परिवार और जुझारू साथियों की बदौलत यह जुनून में परिवर्तित हो गया। क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने और भारतीय दिव्यांगजन क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने के पश्चात इन्होंने सरिता सिन्हा और राहुल मेहता के साथ झारखंड में पैरा ओलंपिक एसोसिएशन का गठन कर दिव्यांगजनों के लिए सीटिंग वॉलीबॉल, फेंसिंग, सेटिंग थ्रोबॉल, व्हीलचेयर क्रिकेट, महिला क्रिकेट आदि को बढ़ावा देने का प्रयास किया। मुकेश बताते हैं कि संसाधन के नाम पर कुछ भी नहीं था पर एक विश्वास था कि दिव्यांगजनों को अवसर मिले तो वह भी बुलंदी छू सकते हैं और इसी विश्वास ने उन्हें आज इस स्तर तक पहुंचाया साथ ही दूसरे दिव्यांग साथियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवायी। झारखंड पारा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने उम्मीद जताई के सरकारी पदाधिकारियों की नजर इन दिव्यांग खिलाड़ियों के उपलब्धियों पर भी जायेगी और उन्हें उचित मान-सम्मान और प्रोत्साहन दिया जायेगा।

दारू : बसरिया में प्रज्ञा केंद्र संचालक के साथ जमकर मारपीट
Published / 2023-02-24 18:52:18
दारू : बसरिया में प्रज्ञा केंद्र संचालक के साथ जमकर मारपीट

35 हजार रुपये छीनने का लगाया आरोप टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। पुनाई पंचायत के ग्राम बसरिया के प्रज्ञा केंद्र संचालक नरेश सोनी के साथ शुक्रवार को पंचायत भवन में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का आरोप बसरिया ग्राम के ही अरविंद कुशवाहा पर लगा है। इस बारे में भुक्तभोगी ने दारू थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है।पीड़ित ने बताया कि वह बसरिया में प्रज्ञा केंद्र चलाता है गांव के ही अरविंद मनरेगा साहित अन्य ठेकेदारी करता है। किसी महिला के मजदूर कार्ड से लगातार मजदूरी दिखाकर पैसे की निकासी आरोपी कर रहा था। पीड़ित महिला उसके पास जानकारी लेने के लिए आयी थी।इसी बात से नाराज आरोपी ने उसकी पिटाई कर हाथ की एक उंगली तोड़ दी। साथ ही शर्ट के जेब में रखे 35000 रुपये छीन लिये। पीड़ित ने दारू थाना प्रभारी अमित कुमार को आवेदन देकर जानमाल की रक्षा की गुहार लगायी है। थाना प्रभारी ने जांच के बाद करवाई की बात कही है।

झुमरी तिलैया : हर्षोल्लास मना रोटरी का स्थापना दिवस
Published / 2023-02-24 18:50:59
झुमरी तिलैया : हर्षोल्लास मना रोटरी का स्थापना दिवस

केक काटकर किया खुशियों का इजहार समाजसेवा में रोटरी की भूमिका अग्रणी : अजय टीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोडरमा)। रोटरी सभागार में रोटरी क्लब आॅफ कोडरमा का 64वां जन्म दिवस मनाया गया। रोटरी के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर केक काटा और मिठाइयां बांटी। राष्ट्रगान के साथ सभा की शुरुआत की गयी। स्वामी विवेकानंद और रोटरी इंटरनेशनल के संस्थापक पाल पी हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। 23 फरवरी को विश्व की सबसे बड़ी समाज सेवा संस्था रोटरी के सदस्य पूरे विश्व में रोटरी इंटरनेशनल फाउंडेशन डे के रूप में इस दिन को मनाती है। और समाज सेवा जरूरतमंदों की हमेशा मदद करने की शपथ लेती है। दो सदस्यों के साथ शिकागो शहर में इसकी नींव 1905 में रखी गयी थी। आज रोटरी क्लब के पूरे विश्व में 12 लाख सदस्य हैं। 32596 क्लब अभी चल रहे हैं। मंच संचालन परियोजना निदेशक अमित कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि रोटरी जीने की कला सिखाता है। आपस में बिना भेदभाव के सभी की मदद करने का संदेश देता है। रोटरी अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि रोटरी कोडरमा जरूरतमंदों की सेवा में पूरे जिले में अलख जगा रही है। हमें रोटरी का सदस्य होने पर गर्व होना चाहिए। मानवता की सेवा के लिए रोटरी हमेशा अग्रणी रूप में काम करता है।पीपी रोटेरियन सुरेश पांड्या ने कहा कि रोटरी क्लब हमें जोड़ना सिखाता है। निस्वार्थ भावना से सेवा करना ही इसका उद्देश्य है। रोटरी कोडरमा ने पिछले 64 वर्षों में पूरे तन मन धन के साथ निस्वार्थ रूप में जरूरतमंदों की सेवा की है। पीपी रोटेरियन महेश दारुका न कहा कि सदानंद प्रसाद भदानी रोटरी क्लब आफ कोडरमा के प्रथम अध्यक्ष बने। हमें गर्व होना चाहिए कि रोटरी क्लब पूरे विश्व के 180 देशों में फैला हुआ है और राष्ट्र को कभी भी रोटरी क्लब की आवश्यकता पड़ती है, उसके उसके सदस्य तन मन धन के साथ मानवता की सेवा में लग जाते हैं। पीपी रोटेरियन कैलाश चौधरी ने कहा कि रोटरी कोडरमा के द्वारा चलाए जा रहे नेत्र चिकित्सालय, डायलिसिस सेंटर, इम्यूनाइजेशन सेंटर,सहेली सेंटर, बाल विद्यालय कोडरमा जिले के लोगों के लिए वरदान है। जिले में जरूरतमंदों को इसका बहुत अधिक लाभ मिलता है। रोटरी के मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने कहा कि मानवता की सेवा में रोटरी के सदस्यों का तन मन धन से योगदान रहता है। आगे आने वाले दिनों में भी रोटरी सेवा के क्षेत्र में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। धन्यवाद ज्ञापन सचिव अमर कुमार ने किया। मौके पर इनरव्हील की अध्यक्ष मंजू कंधवे, माला दारूका, रितु सेठ, आरती आर्य, रितु तर्वे, विकास सेठ, रोहित कुमार नवीन आर्य ने भी अपने विचारों को रखे। यह सभी जानकारी रोटरी के मीडिया प्रभारी नवीन जैन ने दी।

कोडरमा : तिलैया बस्ती में अखंड कीर्तन शुरू
Published / 2023-02-24 18:49:21
कोडरमा : तिलैया बस्ती में अखंड कीर्तन शुरू

धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में होता है भक्ति का संचार : विधायकटीम एबीएन, झुमरी तिलैया (कोरमा)। तिलैया बस्ती बासंती दुर्गा मंडप के प्रांगण में जीर्णोद्धार तथा दुर्गा मंडप के पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरि-कीर्तन का आयोजन किया गया है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से हरिकीर्तन शुरू हुआ। शनिवार को पूर्णाहुति होगी। आरती के बाद भतों के बीच महाप्रसाद बांटा जायेगा।कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में भक्ति भाव का संचार होता है। उन्होंने कहा कि कोडरमा एक धर्म नगरी है। धर्म के प्रति यहां के लोग आस्थावान हैं।  मौके पर बसंती दुगार्पूजा समिति के सभी पदाधिकारी के अलावा पार्षद रूबी यादव, आशा देवी, पूजा समिति के निदेशक राजेंद्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, संजय यादव, भुनु यादव, प्रदीप ठाकुर, दामोदर सिंह, भिखारी राणा, गुरु जी, भोला सिंह, रामचंद्र राम, सदस्यों में छोटू राम, दिनेश शर्मा, महावीर यादव, राजू यादव, सिकंदर शर्मा, संतोष शर्मा, प्रदीप साव, बिरजू राम, रवि यादव, रविंद्र सिंह, रामविलास सिंह, दुर्गा प्रसाद शाही और गोविंद शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.