एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अशोक के मीणा ने बृहस्पतिवार को कहा कि खुले बाजार में थोक उपभोक्ताओं को गेहूं की चल रही बिक्री से थोक कीमतों में गिरावट शुरू हो गयी है और उम्मीद है कि एक सप्ताह में खुदरा कीमतों पर भी असर दिखाई देगा। ई-नीलामी के पहले तीन दौर में, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने आटा मिल जैसे थोक उपभोक्ताओं को 18.05 लाख टन गेहूं बेचा है। जिसमें से 11 लाख टन बोलीदाताओं ने पहले ही उठा लिया है। एफसीआई को खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत थोक उपभोक्ताओं को 15 मार्च तक साप्ताहिक ई-नीलामी के जरिए कुल 45 लाख टन गेहूं बेचने को कहा गया है, ताकि गेहूं और गेहूं आटे की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगायी जा सके। अगले दौर की ई-नीलामी दो मार्च को होगी। बिक्री के लिए 11 लाख टन से थोड़ा अधिक गेहूं की पेशकश की जायेगी।मीणा ने कहा कि ओएमएसएस की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है। अब तक लगभग 11 लाख टन गेहूं का उठाव हो चुका है। इसका असर थोक कीमतों में पहले से ही दिखाई दे रहा है। यह कम होना शुरू हो गया है ... खुदरा कीमत पर असर आने में समय लगेगा। उम्मीद है कि इस सप्ताह आप खुदरा कीमतों में गिरावट देख पायेंगे। उन्होंने कहा कि गेहूं की थोक कीमतों में गिरावट आयी है और अब ज्यादातर मंडियों में यह 2,200-2,300 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में खरीदारों द्वारा अधिकतम मात्रा में खरीदारी की गयी है। चूंकि बड़ी संख्या में खरीदारों ने कम मात्रा में गेहूं खरीदा है, इसलिए गेहूं की उपलब्धता में सुधार होगा।हमें उम्मीद है कि इससे पूरे देश में कीमतें सामान्य हो जायेंगी। उन्होंने कहा कि ओएमएसएस गेहूं की जमाखोरी का कोई सवाल ही नहीं है। इसका कारण ई-नीलामी के पहले तीन दौर में 1,200 से अधिक खरीदारों ने भाग लिया था। अधिकतम बोली लगाने वाले छोटे थोक खरीदार थे। उन्होंने 100-500 टन के लिए बोली लगायी। मीणा ने कहा कि इसके अलावा, छोटे थोक खरीदार जमाखोरी नहीं कर सकते क्योंकि उनके पास एफसीआई की तरह संरक्षित करने की क्षमता नहीं है। उन्हें तुरंत प्रसंस्करण करना होगा और निपटान करना होगा।
टीम एबीएन, रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित कांटाटोली चौक के समीप खड़ी ट्रक में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गयी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि ट्रक के अधिकांश डीजल गये। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा रहा है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं आग लगने की सही जानकारी अब तक सामने नहीं आ पायी है। बताया जाता है कि कांटाटोली चौक के समीप ट्रक खड़ी थी और उसी समय आग लग गयी। फिलहाल, आग पर काबू पाया जा रहा है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड हाई कोर्ट में छह और सात मार्च को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि छह और सात मार्च को होने वाले अवकाश के बदले में 19 अगस्त और 16 सितंबर को हाई कोर्ट का कार्य दिवस रहेगा।दोनों शनिवार का दिन है और क्रमशः उक्त महीने का तीसरा शनिवार है। हालांकि जारी अधिसूचना में छह और सात मार्च को किन कारणों से हाई कोर्ट में अवकाश रहेगा, इसके विषय में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
टीम एबीएन, सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चुनचुडीया मोड़ पेट्रोल पंप के समीप हुई भीषण सड़क दुघर्टना में आठ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि आठ व्यक्ति घायल हो गये।बताया जाता है कि गुरूवार रात अनियंत्रित ट्रक ने यात्री ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो में सवार ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमरा गांव के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि एक बच्ची की मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार तेज रफ्तार से तिरुलडीह से मिलन चौक की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने पहले बामनडीह में एक व्यक्ति को ठोकर मारा। उसके बाद ट्रक चालक मिलन चौक होते हुए रांगामाटी भागने लगा।इसी क्रम में चुनचुडीया में डुमरा से पातकुम जा रहे सवारी ऑटो को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गये और उस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पहले इलाज के लिए स्थानीय मिलन चौक स्थित माधुरी नर्सिंग होम ले जाया गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को मुरी स्थित सिंहपुर नर्सिंग होम में भेज दिया गया।गंभीर रूप से घायलों में पुनम कुमारी (8), विमला देवी (36), कमलाकांत प्रमाणिक (40), हलधर प्रमाणिक (12), दिपाली प्रमाणिक (16), अलका प्रमाणिक (35), कल्पना प्रमाणिक (16) आदि शामिल है। इलाज के क्रम में ही गम्भीर रूप से घायल पुनम कुमारी (8) की मौत हो गयी। वहीं गंभीर रूप से घायल अलका प्रमाणिक को बेहतर चिकित्सा के लिए रांची रिम्स भेजा गया है। दुर्घटना के बाद वहां। जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने खदेड़ कर ट्रक को पकड़ा और इसकी सूचना ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्रा ने को दी। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
टीम एबीएन, जामताड़ा/ रांची। झारखंड में साइबर अपराधी तरह-तरह की तरकीब अपना कर लोगों के बैंक खाते से पैसे उड़ा रहे हैं। खासकर देश ही नहीं वर्ल्ड में फेमस जामताड़ा के अपराधियों ने तो ठगी का एक नया तरीका ही ढूंढ लिया है। इसके तहत किसी के फोन पर बैंक खाता बंद होने का मैसेज भेज कर, उन्हें केवाईसी अपडेट कराने के लिए कहा जाता है और जैसे की कोई भी व्यक्ति इनकी बातों में आ जाता है, ये ठग लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते हैं। साइबर ठग एप्पल के माध्यम से भी केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सीआईडी ने एक ऐसे ही एक मामले का उद्भेदन किया है। इस मामले का उद्भेदन करते हुए सीआईडी एसपी एस कार्तिक ने बताया कि ऐसे लोगों के झांसे में न आयें। किसी तरह का कोई मैसेज आता है तो अपने बैंक में जाकर उसका पता लगा ले। उसके बाद ही किसी मैसेज पर आये लिंक को ओपन करें।मामले की जनकारी देते हुए सीआईडी एसपी एस कार्तिक ने बताया कि जामताड़ा के करमाटांड से एक शातिर साइबर अपराधी को सीआईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, सीआईडी के पास पिछले दिनों एक केस आया था, जिसमें पीड़ित व्यक्ति को एचडीएफसी बैंक मे केवाईसी अपडेट के नाम से एक फिशिंग एप्प मैसेज के जरिए भेजा गया था। उस फिशिंग एप्प को बगैर वेरिफिकेशन के इंस्टाल किया गया। एप्प के इन्स्टाल होते ही एचडीएफसी बैंक का एक फेक एप्प मोबाइल में इंस्टाल हो गया। जैसे ही उस एप्प को क्लिक किया गया। पीड़ित व्यक्ति का सारा डाटा कॉपी कर लिया गया, जिसके बाद शातिर अपराधी रामबाबू ने पीड़ित व्यक्ति के खाते में सेंधमारी करते हुए स्थायी की वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल मे शिकायत की।
टीम एबीएन, तोरपा। टपकारा थाना क्षेत्र के सुनूरूई गांव अत्यंत ही सुदूर इलाके में आती है। कहते हैं कि एक समय वह गांव नक्सलियों का गढ़ था। घटना 18 फरवरी 2023 की है। एक ग्रामीण जिनका नाम जशमन नवरंगी है, जो सुनूरूई गांव का ही रहने वाला है। एक पीतल का पैला यानी चावल-दाल वजन करने वाला घर में खो जाता है। काफी खोजबीन के बावजूद नहीं मिलता है। कुछ दिन बीत जाने के बाद एक दिन जशमन नवरंगी स्वपन में देखता है कि मेरा पैला को आलोक नवरंगी के परिवार वाला चोरी कर अपना घर में छिपा दिया है। सुबह होने पर तुरंत जशमन नवरंगी उनका घर आ पहुंचता है और पैला की मांग करता है कि मैं स्वप्न में देखा हूं कि मेरा पैला को तुम लोग लाया है और छिपा दिया है। इतना ही में दोनों में तू-तू मैं-मैं होता है और गांव में बैठक बुलाया जाता है। फिर पूरे ग्रामीण एकत्र होकर तांत्रिक यानी भगत के पास दोनों को ले जाने का निर्णय लेते हैं और जशमन नवरंगी तथा आलोक नवरंगी के ऊपर एक शर्त रखते हैं कि भगत का जो निर्णय होगा, वही मान्य होगा। जिन के पक्ष में भगत फैसला सुनायेगा। फिर सभी ग्रामीण भगत के पास बंद गांव थाना क्षेत्र के केवरा जामुन पीढ़ी गांव पहुंचते हैं। भगत दोनों पक्ष का बात सुनता है और सीलट लोढ़ा यानी मसाला पीसने वाला पत्थर का सामान को सामने लाता है और कहता है अगर आलोक नवरंगी का परिवार पैला लिया है तो सिलट लोढ़ा घूमने लगेगा परंतु ऐसा होता नहीं है। भगत आलोक नवरंगी के पक्ष में फैसला सुना देता है कि अलोक नवरंगी के परिवार वाला पैला नहीं लिया है।गांव वालों का कहना है कि वह पैला जो जशमन नवरंगी के घर में था। वह भूत चुड़ैल का पैला था, जो अचानक गायब हो गया। जो जशमन नवरंगी पूजा-पाठ करता था ताकि किसी के घर को बर्बाद करने में वह पैला जशमन नवरंगी को काम आता था। इसलिए इसके पास रुपैया पैसा की कोई कमी नहीं होती है। फिर सभी ग्रामीण गांव में इकट्ठा होकर जशमन नवरंगी के ऊपर 14 हजार जुर्माना नियुक्ति करते हैं। अगर यह पैसा जशमन नवरंगी गांव वालों को जुर्माना नहीं भरता है, तो गांव का कोई भी ग्रामीण न उससे बात करेगा न ही शादी-विवाह मरनी-जीनी में कोई सहयोग करेगा। इस तरह मानें तो सरकार की तरफ से जागरूक अभियान चलाने के बावजूद सुदूर इलाके में तांत्रिक के बहकावे में आकर भूत चुड़ैल डायन बिसाही पर विश्वास करते नजर आ रहे हैं।
डीएलएड 2021-23 के प्रशिक्षुओं ने सत्र 2020-22 के प्रशिक्षुओं को विदाई दीटीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में डीएलएड सत्र 2020-22 की प्रायोगिक परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गयी। प्रायोगिक परीक्षा में परीक्षक के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक अलका जायसवाल व रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज आॅफ एजुकेशन बगोदर के प्राचार्य जगदीश प्रसाद मेहता मौजूद थे। परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई।तत्पश्चात प्रशिक्षुओं का विदाई समारोह हुआ। जिसमें डीएलएड 2021-23 के प्रशिक्षुओं ने सत्र 2022-22 के प्रशिक्षुओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया। सभी ने कॉलेज की याद को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। मौके पर कॉलेज में सभी प्रशिक्षुओं का समूह चित्र लिया गया, जो प्रत्येक प्रशिक्षु को अंक पत्र के साथ वितरित किया जायेगा। मौके पर कॉलेज की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने प्रशिक्षुओं को सफलतापूर्वक सत्र पूरा करने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं प्राचार्य डॉ बीसी स्वेन ने प्रशिक्षुओं को अपने शुभ आशीर्वाद से आगे बड़ने की प्रेरणा दी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एनएसएस यूनिट ने गोद लिये गये गांव इंदरवाटांड़ के ग्रामीणों के लिए सामुदायिक भोजन की व्यवस्था की। सभी ग्रामीणों ने भोजन का भरपूर आनंद लिया। डीएलएड के को-आर्डिनेटर मनीष पासवान ने भी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर शिक्षक सौरभ शर्मा, अजय कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, चुन्नू कुमार, शिक्षकेतर कर्मचारी, डीएलएड सत्र 2021-23 के प्रशिक्षुगण उपस्थित थे।
टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। गिरिडीह जिले में गिरिडीह केंद्रीय कारागार के एक पहरेदार को कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पहरेदार की पहचान शशिभूषण यादव के रूप में हुई है, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक बयान के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे गिरिडीह-टुंडी मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां 3 अपराधियों ने पहरेदार यादव और बिहारी मंडल (कांस्टेबल) पर हमला कर दिया। बयान के अनुसार, अपराधियों ने कथित तौर पर पहरेदार की बंदूक छीन ली और उन पर गोली चला दी। फिलहाल, गिरिडीह मुफस्सिल थाने में 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनिल कुमार ने कहा कि घटना के 6 घंटे के भीतर, दीपक कुमार और धनंजय कुमार नाम के 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से पहरेदार की बंदूक और अपराध में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है।
टीम एबीएन, कोडरमा। उपायुक्त कोडरमा के मार्गदर्शन में जिले के किसानों व ग्रामीणों को बेहतर खेती करने, फसल के उत्पादन बढ़ाने के साथ साथ राज्य सरकार की कृषि क्षेत्र के महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। आज कृषि विभाग कोडरमा की टीम व स्वावलंबन गांव के टीम के द्वारा ग्रामीणों के साथ बैठक करके सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सिंचाई योजना की जानकारी दी गई। जिला कृषि विभाग के टीम ने टपक सिंचाई योजना समेत कई योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.