टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 2023-23 आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 24 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण से सत्र की शुरूआत होगी। सीपी राधाकृष्णन का यह पहला अभिभाषण होगा। सत्र के दौरान तीन मार्च को हेमंत सरकार साल 2023-24 के लिए बजट पेश करेगी।सदन के बाहर इरफान अंसारी ने कहा- बीजेपी के नेताओं ने हंगामा किया तो उठा के फेंक देंगे। विधानसभा परिसर में गहमागहमी बढ़ी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री चंपाई सोरेन, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो समेत कई मंत्री और विधायक विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस के निलंबित विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा यदि बजट सत्र के दौरान हंगामा किया तो उसे उठवाकर फेंक देंगे।झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गयी है। सुबह 11:30 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण होगा। राज्यपाल की आगवानी के लिए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे थे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के विधानसभा पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड विधानसभा में सरकार की उपलब्धियों के बार बताया साथ ही सरकार की कार्ययोजना को भी विस्तार से बाताया। राज्यपाल ने अभिभाषण खत्म होने के बाद हाथ जोड़कर माननीयों से आग्रह करते हुए कहा कि अगर मैंने स्पीच में कहीं गलत पढ़ा हो तो मुझे माफ करना।
प्रवासी पक्षियों को ठहराया गया जिम्मेदार, पशुपालन विभाग ने जारी की गाइडलाइनटीम एबीएन, रांची। झारखंड में कई दिनों से मुर्गियों के मरने की शिकायत मिलने पर स्थानीय स्तर से लेकर दिल्ली से आए एक्सपर्ट ने जांच की। जांच के बाद राज्य में बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी गई है। वहीं पशुपालन विभाग ने इस बर्ड फ्लू के लिए प्रवासी पक्षियों को जिम्मेदार ठहराया है।बर्ड फ्लू अत्यंत संक्रामक विषाणु जनित रोग है : बता दें कि बोकारो जिले में पिछले कुछ दिनों में बर्ड फ्लू के चलते अब तक कई मुर्गियां मर चुकी हैं। कृषि, पशुपालन विभाग, झारखंड ने बर्ड फ्लू के फैलाव के लिए प्रवासी पक्षियों को जिम्मेदार ठहराया है। विभागीय स्तर से सूचना में कहा गया है कि बर्ड फ्लू अत्यंत संक्रामक विषाणु जनित रोग है। यह घरेलू एवं जंगली पक्षियों को संक्रमित करता है।जारी किये गये गाइडलाइन : बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के साथ ही विभागीय स्तर पर गाइडलाइन जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि मृत पक्षी दिखने पर इसे न छुएं। विभाग या स्थानीय निगम को इसकी जानकारी दें। बर्ड फ्लू घोषित क्षेत्र के एपिसेंटर से 10 किमी के दायरे में आने वाले सभी मुर्गी-बत्तख की दुकानों को प्रशासन ने बंद करने का निर्देश दिया है। ये भी आदेश दिया गया है कि इन क्षेत्रों में जो दुकानें हैं, वहां से मुर्गा खरीदने से बचें। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर इंसान बर्ड फ्लू से संक्रमित चिकन, अंडा आदि खा लेता है तो उसे निमोनिया, किडनी और हृदय संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, जिससे जीवन खतरे में पड़ सकता है।
टीम एबीएन, लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम में रविवार की देर रात ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान कुलदीप उरांव (30)और दिलीप उरांव (29)के रूप में हुई। मृतक रिश्ते में चचेरे भाई थे। दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव के रहने वाले थे।जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने एक रिश्तेदार को बालूमाथ पहुंचाने बाइक से आये थे। रिश्तेदार को बालूमाथ छोड़कर दोनों रविवार की रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। बाद में स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया। परंतु जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले ली और सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।
टीम एबीएन, रांची। रांची के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है। बताया जाता है कि उनके घर में घुसकर एक व्यक्ति ने डॉ अंचल पर हमला किया है। घटना में वे गंभीर रूप से जख्मी हुए और उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।डॉ अंचल गुलमोहर हॉस्पिटल में हड्डी के विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में चिकित्सकों पर लगातार हमले किये जा रहे हैं। डॉक्टरों को आम लोग और मरीज के तीमारदार जगह-जगह निशाना बना रहे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा भी डॉक्टरों को गाली-गलौज व मारपीट किये जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
टीम एबीएन, कोडरमा। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के झुमरियाटांड़ गुमो में केंद्रीय विद्यालय की आधारशिला रखी। मौके पर केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक नीरा यादव, उपायुक्त आदित्य रंजन, अधीक्षण अभियंता केंद्रीय विद्यालय अनुज मिंज, डीपी पटेल मौजूद थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए कोशिश की जा रही है।शिक्षा का हब बनता जा रहा कोडरमा : नीरा यादवविधायक नीरा यादव ने कहा कि कोडरमा जिला शिक्षा के क्षेत्र में हब बनता जा रहा है। सतगावां डिग्री कॉलेज बनकर तैयार है, इंजीनिरिंग कॉलेज भी बनकर तैयार है। वहीं कोडरमा मेडिकल कॉलेज भी बन रहा है। अब उच्च शिक्षा के लिए यहां के छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा, शिक्षा इसी क्षेत्र में मिल जायेगा। मौके पर प्रभारी प्राचार्य प्रशांत चैबे, केंद्रीय विद्यालय प्रिंसिपल उमेश कुमार के अलावा कई स्थानीय व अधिकारी मौजूद थे।
टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। अब तक तेंदुए और हाथी ने उत्पात मचाया हुआ था और अब इसमें बंदर भी शामिल हो गये हैं। ऐसा ही मामला झारखंड के बोकारो जिले से आया है जहां एक घर की छत पर बंदर की चहलकदमी से छज्जा गिर गया, जिसमें एक ही घर के 3 लोग घायल हो गये हैं।छज्जा गिरने से मां और 2 बच्चे घायल : मामला जिले के सेक्टर 9/B स्ट्रीट 12 में बीएसएल के आवासीय बिल्डिंग का है। बताया जा रहा है कि यहां एक घर के छज्जे के ऊपर बंदर चहलकदमी कर रहा था। इस दौरान छज्जा गिर गया और 3 लोग घायल हो गये, जिसमें एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गये हैं। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां 12 वर्षीय आयुष कुमार के सर पर गहरी चोट आयी है। वहीं, घटना के बाद वहां रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है।आवासीय परिसर है जर्जर : लोगों का कहना है कि यह आवासीय इलाका बोकारो स्टील के द्वारा लोगों को रहने के लिए दिया गया है। इसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है। मेंटेनेंस नहीं होने के कारण लगातार इस तरह के हादसे हो रहे हैं। लोगों ने बोकारो स्टील प्रबंधन से इन जर्जर आवासों की मरम्मत की मांग की है। वहीं, पुलिस महिला जवान रीता कुमारी ने बताया कि यहां सभी पुलिसकर्मी रहते हैं, जिस प्रकार से आवासीय परिसर जर्जर है। यहां खतरे की आशंका बनी रहती है।
टीम एबीएन, गिरिडीह। पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी सीसीएल गिरिडीह परियोजना के कबरीबाद माइंस से कोयला का उत्पादन विधिवत शुरू कर दिया गया। माइंस से उत्पादन शुरू होने से पहले गिरिडीह परियोजना कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, सीसीएल ढोरी एरिया के जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर विनय राम के अलावा स्टॉफ ऑफिसर प्रतुल कुमार, और पीओ एसके सिंह मौजूद रहे। यहां भाषण के बाद नारियल फोड़कर उत्पादन का कार्य शुरू किया गया।डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि इस माइंस के शुरू होने से निश्चित तौर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। आगे गिरिडीह माइंस के क्रियान्वयन को लेकर कोलियरी प्रबंधन से बात की जाएगी ताकि रोजगार का ज्यादा से ज्यादा सृजन हो सके।
एक साल में हाथियों ने जिले में ली 10 की जानटीम एबीएन, खूंटी/ रांची। खूंटी वन प्रमंडल में जंगली हाथियों के आतंक से कई ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। रानियां और कर्रा प्रखंड के कुछ इलाके हाथी कॉरिडोर बन गये हैं। साथ ही रांची जिला का तमाड़ सोनाहातू इलाका भी हाथियों का सुरक्षित जोन बन गया है। इसके अलावा खूंटी वन प्रमंडल समय समय पर अपनी त्वरित कार्रवाई टीम (क्यूआरटी) को क्षेत्र में हाथी भगाने के लिए लगाती रही है। इस तैयारी के बाद भी जिले में एक साल के भीतर हाथी खूंटी वन प्रमंडल क्षेत्र में 9 ग्रामीण और एक वनरक्षी को पटक-पटक कर मार डाला है।पदाधिकारी कुलदीप मीणा ने बताया कि वर्तमान में रानियां में 12 हाथियों का समूह है। तमाड़ इलाके में भी दस बारह हाथियों का झुंड था, लेकिन तमाड़ से हाथियों को बंगाल की तरफ खदेड़ा गया है। हाल के दिनों में हाथियों ने पूरे झारखंड में आतंक मचा रखा है और एक हाथी ने 8 फरवरी से 23 फरवरी के बीच में 14 लोगों की जान ले ली है। हाथियों के आतंक से बचने के लिए समय समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण इलाकों में चलाये जाते हैं। लंबी दूरी की लाइट और पटाखों के माध्यम से वन विभाग के कर्मचारी हाथियों पर नियंत्रण करने की कोशिश करते हैं। लेकिन खरीफ फसल के दौरान हाथियों का विचरण धान की खेतों में ज्यादा रहता है। इससे धान समेत अन्य साग सब्जियों की खेती को हाथी नुकसान पहुंचाते हैं और कई बार आम ग्रामीण भी हाथियों का शिकार बन जाते हैं।वन विभाग द्वारा जागरूक कर हाथी भागने के लिए आवश्यक सामग्री दी जाती है। साथ ही हाथियों के आवागमन के रास्ते को ग्रामीण बाधित न करें और हाथियों के आने से उनका पीछा न करें इसकी जानकारी भी दी जाती है। ग्रामीण अगर इस बात पालन करें तो नुकसान से बचा जा सकता है। हालांकि हाथी ने जिस तरह से झारखंड में आतंक मचा रहे हैं खूंटी वन प्रमंडल भी पूरी तरह से सतर्क है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से आहूत किया गया है। सत्र के दौरान सुरक्षा के इंतजाम काफी पुख्ता हैं। बजट सत्र को सुरक्षित संपन्न करवाने के लिए रांची पुलिस ने अपना प्लान भी तैयार कर लिया है। चूंकि इसी दौरान 2 और 3 मार्च को जी-20 देशों की बैठक भी रांची में होनी है। ऐसे में रांची पुलिस के लिए इस दोहरी जिम्मेदारी को निभाना एक कठिन टास्क होगा। रांची एसएसपी किशोर कौशल में सीएम आवास से लेकर विधानसभा तक की सुरक्षा के लिए विशेष तैयारी की है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे। इसके लिए पूरे परिसर में चार लेयर की सुरक्षा चक्र की व्यस्था की गयी है। 500 जवानों की तैनाती तो की ही गयी है, इसके अलावा 20 इंस्पेक्टर और 10 डीएसपी रैंक के अधिकारी भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। वहीं सत्र के दौरान विधानसभा और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। सत्र के दौरान सुरक्षा में तैनात होने वाले सुरक्षाकर्मियों को कई तरह के निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई गलती न हो, इसका खास ख्याल रखा गया है। बजट सत्र के दौरान लोगों के साथ शालीनता और कुशल व्यवहार के साथ पेश आने का भी जवानों को टिप्स दिया गया, विधानसभा के आस-पास कई जगहों पर बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.