टीम एबीएन, कोडरमा। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2022-23 हेतु झारखंड अधिविद्य परिषद्-रांची के पाठ्यक्रम पर पूर्णत: आधारित मॉडल प्रश्न पत्र 2023 जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा जारी किया गया। आज उपायुक्त श्री आदित्य रंजन कोडरमा द्वारा प्रेस वार्ता का उक्त जानकारी दी गयी। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी बोर्ड में कोडरमा जिला के बच्चों को बेहतर प्रदर्शन हो, इसके लिए प्रोजेक्ट रेल के माध्यम से 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं का लगातार टेस्ट लिया जाता रहा है। इस साल 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के करीब 60 से 80 टेस्ट लिया गया। साथ ही दो प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया। उपायुक्त महोदय ने बताया कि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 5-5 मॉडल सेट और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तीन-तीन मॉडल सेट तैयार किया गया है। ये सारे मॉडल सेट स्थानीय सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया है। आगामी बोर्ड परीक्षा में कोडरमा जिला का बेहतर प्रदर्शन करेगा। साथ ही बोर्ड परीक्षा में कोडरमा जिला हर क्षेत्र में नंबर वन रहे, इसी सोच के साथ मॉडल सेट जारी किया गया है। हमारा प्रयास है कि विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सारे मॉडल सेट, प्री बोर्ड परीक्षा, डिस्कशन सेट क्लास में हो ताकि उनका बोर्ड परीक्षा का बेहतर तैयारी हो सके। कम परफॉरमेंस करने वाले बच्चों को अलग समय दिया जायेगा, ताकि वे और भी बेहतर कर सके। कोडरमा जिला के सरकारी विद्यालयों के बच्चे 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करें, इसलिए सभी विषयों पर प्री-बोर्ड परीक्षा के साथ साथ साप्तहिक टेस्ट लिया गया। इसके अलावे 10वी और 12 के बोर्ड परीक्षा हेतु मॉडल सेट भी तैयार किया गया। मुझे लगता है कि इस बार के बोर्ड परीक्षा के तीनों संकायों में कोडरमा का अव्वल स्थान रहेगा। उपायुक्त ने विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करें, ये हमारी शुभकामनाएं है। कोडरमा जिला के शत-प्रतिशत बच्चे प्रथम स्थान से पास हों, ये हमारा उद्देश्य है। अनुमंडल पदाधिकारी ने बच्चें को संबोधित करते हुए कहा कि मॉडल सेट आपलोगों के लिए कुंजी का काम करें। इस सेट से आप परीक्षा से पहले आप तैयारी कर सकेंगे और आप बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। प्रेस वार्ता में वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, ईडीएम राजदेव महतो, पीएमयू सदस्य विशाल व अन्य मौजूद रहे।
टीम एबीएन, कोडरमा। चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिये गये निर्णय का मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने स्वागत किया है। माकपा के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान ने कहा कि गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश दिया है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रधानमंत्री, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारत के मुख्य न्यायाधीश की तीन सदस्यीय समिति की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जायेगी। उच्चतम न्यायालय ने यह भी कहा कि अगर नेता प्रतिपक्ष मौजूद नहीं हैं, तो लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता को समिति में लिया जायेगा। यह प्रथा तब तक लागू रहेगी जब तक कि इस संबंध में संसद द्वारा कानून नहीं बना दिया जाता। संविधान के अनुच्छेद 324 में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का अधिकार दिया है। यह चुनाव आयोग के स्वतंत्र प्राधिकरण और कामकाज को मजबूत करने की दिशा में एक साकारात्मक कदम है।संविधान पीठ ने अपने फैसले में यह भी कहा कि चुनाव आयोग को कार्यपालिका के सभी प्रकार के अधीनता से अलग रहना होगा।माकपा हमेशा से इस बात की वकालत करता रहा है कि चुनाव आयोग की नियुक्ति संसद द्वारा हो। सीबीआई निदेशक, लोकपाल आदि की नियुक्ति के संबंध में पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से की जानी चाहिए।
जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कर अनुमंडल पदाधिकारी ने दिये आवश्यक दिशा निर्देशटीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का पर्व सम्पन्न कराने को लेकर आज बिरसा सांस्कृतिक भवन कोडरमा में अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा द्वारा जिला में सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व संपन्न कराने की बात कहते हुए उपस्थित शांति समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गयी।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा ने शांति समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए आपस में मिलकर त्यौहारों को मनाने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाये जाने वाले अफवाहों से बचने को कहा। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान अश्लील गाना बजाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सड़क दुर्घटना जैसे मामलों को देखते हुए उन्होंने ड्रिंक एवं ड्राइव मामले पर प्रकाश डालते हुए समिति के सदस्यों के माध्यम से आम जनों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान शराब का सेवन कर वाहन न चलायें। ऐसे मामले में पकड़े जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। किसी भी प्रकार का जुलुस नहीं निकाला जायेगा।बैठक में आये शांति समिति के सदस्यों ने एक-एक कर पूर्व के दिनों में मनाये गये त्योहारों की जानकारी दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी त्योहार में हम सभी जाति धर्म के लोग सौहार्द माहौल में हंसी खुशी हर पर्व को मनाते आ रहे हैं। शांति समिति के सदस्य से आगे भी इसी प्रकार प्रेम और भाईचारा का संदेश देते हुए राज्य में कोडरमा जिले का उदाहरण प्रस्तुत करने की बात कहीं। उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए त्योहारों के दौरान यदि कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर उसे जिला प्रशासन को सूचित करने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह से बचने एवं सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट आदि न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट पर पैनी नजर रखी जायेगी। उन्होंने होली पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए आपस में भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की।उल्लेखनीय है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने को लेकर इस निमित्त विधि-व्यवस्था नियंत्रण हेतु पर्याप्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। साथ हीं संबंधित पदाधिकारियों को उक्त अवधि में अपने-अपने क्षेत्र प्रखण्ड व थाना स्तर पर शांति समिति का विधिवत बैठक करने का निर्देश दिये। अंत में सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई। इस बैठक में अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद राम, कार्यपालक दंडाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी/थाना प्रभारी, समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
गाजे-बाजे के साथ सड़क पर उतरे कार्यकर्ताटीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मतगणना के पहले राउंड से ही आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी मजबूत बढ़त बना कर रखी हुई है। यहां यूपीए उम्मीदवार बजरंग महतो पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मतगणना कक्ष के बाहर आजसू और भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल है।यहां कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ सड़क पर उतर चुके हैं। हर जगह पटाखे फोड़े जा रहे हैं। आजसू के नेता और कार्यकर्ता इस बात के लिए अब आश्वस्त हो चुके हैं कि उनकी जीत पक्की है। हालांकि, अभी मतगणना के कुछ राउंड बाकी है लेकिन जिस तरह की बढ़त एनडीए उम्मीदवार को मिली है, उससे यह भी साफ होता जा रहा है कि उनकी जीत हो सकती है। कार्यकर्ता ने जिस तरीके से चुनाव में काम किया है। उसको लेकर उनमें अभी से ही काफी उत्साह है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायकों ने भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, खदान लूटनेवाली सरकार इस्तीफा दो के नारे लगाये।विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री समेत उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री और अधिकारी भ्र्ष्टाचार में लिप्त हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।बाउरी ने कहा कि झूठे वादों के बल पर सत्ता में आई यह सरकार जनता के कल्याण की जगह अपनी जेब भरने में लगी हुई है। नियोजन नीति का नहीं बनना, स्थानीय नीति पर जनता को गुमराह करना इस सरकार की नियति है।विधायक अनंत ओझा ने कहा कि हेमन्त सरकार मुस्लिम तुष्टीकरण पर काम कर रही है। संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा लगातार कुकृत्य किये जा रहे हैं लेकिन ये सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि राज्य में असुरक्षा का माहौल है। डॉक्टर हड़ताल पर हैं। सरकार को इसकी सुध नहीं है। राज्य के युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं लेकिन यह सरकार न तो नियोजन नीति बना रही है और न ही स्थानीय नीति। ऐसी सरकार को एक मिनट भी गद्दी पर बने रहने का अधिकार नहीं है।
टीम एबीएन, रांची। रांची के मैकलुस्कीगंज में नक्सलियों की गोलीबारी में दो मजदूर घायल हो गये हैं। दोनों मजदूरों के पैर में गोली लगी है। घायलों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। नक्सलियों ने गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पर्चा छोड़ कर पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी दी है।बताया जाता है कि बुधवार देर रात मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के जोभिया में नक्सलियों ने धावा बोलकर राजन साहू के ईंट भट्ठा में गोलीबारी की। लातेहार जिले की जंगल की ओर से सात-आठ की संख्या में आये नक्सलियों का नेतृत्व एक वर्दीधारी कर रहा था। नक्सलियों के ईंट भट्ठा में आते ही कार्यरत मजदूरों से भट्ठा संचालक राजन साहू का मोबाइल नंबर मांगा। जब तक मजदूर कुछ समझ पाते नक्सलियों ने गोली चला दी। इस गोलीबारी में मांडर निवासी राजकुमार (40) और लातेहार निवासी सोमरा उरांव (25) घायल हो गये।दोनों मजदूरों के पैर में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा छोड़ते हुए ठेकेदार, ईंट भट्ठा संचालक, कोयला व्यवसायी को धमकी देते हुए पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी दी। पर्चा किसी माओवादी के कोयल शंख जोनल कमेटी के नाम से जारी किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली लातेहार जंगल की ओर चले गये।घटना की सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी एवं मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे व घायल मजदूरों को इलाज के लिए तत्काल रिम्स भिजवाया। नक्सलियों द्वारा छोड़े गये पर्चे को जब्त कर संभावित जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी गयी है।मैक्लुस्कीगंज सहित खलारी, डकरा, पिपरवार एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहां कई आपराधिक गुट और उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं। वे समय-समय पर लेवी की उगाही के चलते घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। अब नक्सलियों की उपस्थिति ने स्थानीय एवं जिला पुलिस को चुनौती दी है। इस संबंध में मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए पर्चा मिलने की बात कही है।
टीम एबीएन, रांची। उत्पाद विभाग की रांची मुख्यालय टीम ने गुरुवार को रांची पुलिस के साथ मिलकर नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार बस्ती में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में ब्लैक हॉर्स शराब और महंगे ब्रांड के शराब की बोतल, स्टीकर, ढक्कन बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार जोरार बस्ती के नदी किनारे एक घर में उत्पाद विभाग और रांची एसएसपी के क्यूआरटी टीम ने छापेमारी की। उत्पाद आयुक्त करण सत्यार्थी को गुप्त सूचना मिली थी कि कम मूल्य की विदेशी शराब ब्लैक हॉर्स को महंगे ब्रांड के विदेशी शराब ब्लैक लेबल, ब्लेंडर प्राइड और आरएस के बोतल में भरकर बेचा जा रहा है। ब्लैक हॉर्स शराब में फॉर सेल अरुणाचल प्रदेश लिखा है। सभी शराब को होली में खपाने की तैयारी थी। इसके बाद छापेमारी की गयी।उत्पाद विभाग की टीम और रांची पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि मामले में किसी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। छापेमारी टीम में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक प्रदीप शर्मा, एसएसपी के क्यूआरटी टीम के प्रवीण झा सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।
टीम एबीएन, रांची। हॉकी झारखंड की ओर से वर्ष 2023 में राज्य में आयोजित होनेवाले राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं का खेल कैलेंडर जारी हो गया है। हॉकी झारखंड की ओर से जिला स्तरीय सब जूनियर, जूनियर और सीनियर महिला और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए तिथि तय किया गया है। साथ ही राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और पांच साइट महिला, पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए भी आयोजन तिथि निर्धारित की गयी है। खेल कैलेंडर जारी करने के साथ हॉकी झारखंड ने सभी जिलों को अपने जिले में खेल प्रतियोगिता समय पर कराये जाने को कहा है। विशेष परिस्थिति में पूर्व सूचना देकर आयोजन तिथि में आंशिक परिवर्तन करने का निर्देश दिया है।कैलेंडर के मुताबिक सभी जिलों में निर्धारित डेट में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर हॉकी मैचों के आयोजन के बाद हॉकी झारखंड की ओर से पुरुषों का (सीनियर) राज्य स्तरीय मैच 26-29 अगस्त को खेला जायेगा। साथ ही महिलाओं (सीनियर) का भी इसी अवधि में मैच होगा। हॉकी इंडिया के नेशनल कैलेंडर के मुताबिक 3-14 मई को पुरुषों (सीनियर) के नेशनल स्तर के मैच होंगे जबकि महिलाओं (सीनियर) के 15-26 फरवरी तक होंगे।सब जूनियर ह़ॉकी मैचों (पुरुष) के लिए सभी 24 जिलों को 15-16 अप्रैल जबकि महिलाओं के चार-पांच अप्रैल को कराने को कहा गया है। जूनियर (लड़का) मैच दो-जून जून के बीच कराने होंगे जबकि लड़कियों के भी इसी डेट के अंदर कराने हैं। सीनियर मेंस के 29 जुलाई-पांच अगस्त के बीच और महिलाओं के भी पांच अगस्त तक जिला स्तर पर आयोजन करा लिये जाने का निर्देश जारी किया गया है।
टीम एबीएन, रांची। भारतीय किसान संघ झारखंड प्रांत के सभी जिलों में चार मार्च को संघ का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इसे लेकर सभी जिलों के अध्यक्षों और प्रभारियों को आयोजन संबंधी जानकारी दी गयी है। उनसे आग्रह किया गया है कि सभी जिला मुख्यालयों में दत्तोपंत ठेगड़ी और भारत माता का चित्र जरूर रखें। साथ ही सभी जिलों और प्रखंडों के पदाधिकारी और जिलों के प्रभारी अपेक्षित हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.