महाराष्ट्र के नागपुर में केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी और सचिव विवेक भारद्वाज ने किया सम्मानितहिंडालको के माइंस हेड बीके झा ने पुरस्कार ग्रहण कियाझारखंड में सर्वोत्तम टिकाऊ खनन और प्रथाओं को हिंडालको देती है महत्व : झाटीम एबीएन, लोहरदगा। देश की अग्रणी बॉक्साइट कंपनी बिरला समूह के हिंडालको माइन्स डिविजन लोहरदगा झारखंड को स्थाई विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत सरकार ने फाइव स्टार अवार्ड से सम्मानित किया है। हिंडाल्को माइंस डिवीजन ने खदानों में सर्वोत्तम टिकाऊ खनन प्रथाओं को बरकरार रखने के लिए पांच स्टार पुरस्कार प्राप्त किया है।भारत के खान कोयला और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में झारखंड के लोहरदगा में स्थित हिंडालको माइन्स डिवीजन के चार बॉक्साइट माइंस को फाइव स्टार आवार्ड से सम्मानित किया है।हिंडालको के जिन माइंसों को नागपुर में वह से नवाजा गया, उनमें हिंडाल्को (झारखंड) के अमतीपानी, भापलीमाली, भुसाड (बगडू) और सामरी बाक्साइट माइंस शामिल है। सम्मान समारोह में विशेष रूप से भारत के खान सचिव विवेक भारद्वाज और इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस (आईबीएम) के महानियंत्रक उपस्थित हुए।हिंडालको के माइन्स हेड (इंडिया) बिजेश कुमार झा ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और सचिव विवेक भारद्वाज से लोहरदगा बगडू हिल बॉक्साइट माइन्स के निकट स्थित भुषाड माइंस के लिए यह सम्मान हासिल किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में हिंडालको सर्वोत्तम टिकाऊ और खनन प्रथाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए माइनिंग करती है।मौके पर खनन मंत्रालय और आईबीएम के अधिकारियों ने कहा कि पृथ्वी के गर्भ से धातुओं, अयस्कों, औद्योगिक और अन्य उपयोगी खनिजों को बाहर निकालना या माइनिंग हैं। आधुनिक युग में खनिजों तथा धातुओं की खपत इतनी अधिक हो गयी है कि प्रति वर्ष उनकी आवश्यकता करोड़ों टन की होती है। इस खपत की पूर्ति के लिए बड़ी-बड़ी खानों की आवश्यकता का उत्तरोत्तर अनुभव हुआ। फलस्वरूप खनिकर्म ने विस्तृत इंजीनियरों का रूप धारण कर लिया है। इसको खनन इंजीनियरी कहते हैं।सरलीकृत विश्व खनन मानचित्र संसार के अनेक देशों में, जिनमें भारत भी एक है। माइनिंग बहुत प्राचीन समय से ही प्रचलित है। प्राचीन युग में धातुओं तथा अन्य खनिजों की खपत बहुत कम थी, इसलिए छोटी-छोटी खान ही पर्याप्त थी। उस समय ये खानें 100 फुट की गहराई से अधिक नहीं जाती थीं। जहां पानी निकल आया करता था, वहां नीचे खनन करना असंभव हो जाता था। धरातल पर ऊपर-ऊपर से खुदाई की जाये तो उसे उत्खनन क्वारी कहते हैं। बॉक्साइट खदान में इसी पद्धति का उपयोग किया जाता है। भू-गर्भ से खनिज प्राप्त किये जायें, तो उस कार्य को खनन कहते हैं।
आपसी भाईचारे का संदेश देता है होली : अजहर अहमदटीम एबीएन, रांची। झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी, रांची के तत्वावधान में आज सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्यू बार भवन के प्रथम तल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसाईटी के सदस्यों ने एक दूसरे पर अबीर लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।सोसाईटी के संयुक्त सचिव अजहर अहमद खान ने इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्यार भरे रंगों से सजा होली का त्योहार हर धर्म, संप्रदाय और जाति के बंधन को खोलकर आपसी भाईचारे का संदेश देता है। होली के अवसर पर जो रंग हम एक दूसरे को लगाते हैं उससे आपसी प्रेम प्रगाढ़ होता है। मौके पर झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के महासचिव भरत चन्द्र महतो, रांची सिविल कोर्ट के सरकारी अधिवक्ता एच एन विश्वकर्मा, कोषध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर, निरंजन राम, विजय कुमार कोईरी, एफ एन नीलेश, रेखा वर्मा, अजय मिश्रा, कृति, मेघा, अर्चना, ममता कुमारी, उज्जवल अग्रवाल, जीतेन्द्र प्रसाद, कृपा मुंडा, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद, झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अनिल यादव उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। वह टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के ही आरा गेट का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार अनिल यादव उर्फ कल्लू टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित सरला बिरला स्कूल के पास एक दुकान में बैठकर चौमिन खा रहा था, इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और कल्लू को निशाना साध कर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही कल्लू जमीन पर गिर पड़ा। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास भगदड़ की स्थिति मच गयी, जिसका फायदा उठाकर अपराधी मौके से फरार हो गये।स्थानीय लोगों के द्वारा ही आनन-फानन में कल्लू यादव को रांची के मेडिका अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार कल्लू यादव की रास्ते में ही मौत हो गयी थी। मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों के द्वारा की गयी फायरिंग में एक गोली कल्लू यादव के बायें आंख में घुसकर सिर से बाहर निकल गयी। इसी वजह से कल्लू यादव की मौत हो गयी। गोलीबारी की वारदात की जानकारी टाटीसिल्वे पुलिस को काफी देर बाद मिली। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, उससे पहले ही स्थानीय लोग कल्लू यादव को लेकर अस्पताल जा चुके थे। बाद में थाना प्रभारी महेंद्र करमाली अस्पताल पहुंचे। मामले को लेकर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है कि आखिर कल्लू यादव को किन लोगों ने गोली मारी है। मामले को लेकर इलाके में छापेमारी की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।
कोयला माफिया के घर ईडी को मिले करोड़ों रुपये टीम एबीएन, रांची। झारखंड के बड़े कोयला माफियाओं में एक है इजहार अंसारी, जिसके ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी ने छापा मारा। ईडी ने छापेमारी के दौरान इजहार अंसारी के घर से साढ़े तीन करोड़ रुपये से ज्यादा नकद बरामद किये हैं। निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के खास रहे इजहार अंसारी के हजारीबाग स्थित ठिकानों पर ईडी ने शुक्रवार को छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नगद पैसों के अलावा कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद किये हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। कोयला कारोबारी इजहार अंसारी झारखंड का एक बड़ा नाम है। ईडी के शिकंजे में आयी निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल जब खनन सचिव थी, उस समय इजहार अंसारी ने जमकर कोयला से पैसे कमाया। कोयले की काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा पूजा सिंघल और दूसरे अधिकारियों के पास भी भेजा था। ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के रियायती कोल का फर्जी आवंटन करती थी। फिर उसी आवंटित कोयले की तस्करी की जाती थी। तस्करी के खेल में एहसान अंसारी बड़ा खिलाड़ी था। निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की विशेष कृपापात्र एहसान अंसारी के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां हैं। इन्हीं शेल कंपनियों के नाम पर तस्करी के पैसों को हवाला के जरिये इधर-उधर किया जाता था। ईडी की टीम इजहार अंसारी के सभी शेल कंपनियों के दस्तावेज को हासिल कर जांच में जुट गयी है। झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर सह माइंस मैनेजर अशोक सिंह के हरमू स्थित आवास पर भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। अशोक सिंह और एहसान अंसारी दोनों ही पूजा सिंघल की काली कमाई के राजदार हैं।
टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड विधानसभा में वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने शुक्रवार को पेश किया। यह बजट केंद्र सरकार के बजट की तरह संकुचित नहीं है। यह बात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य संजय पासवान ने कही। झारखंड सरकार के बजट पर उन्होंने कहा कि सरकार के स्थापना व्यय में लगातार कटौती की घोषणा स्वागतयोग्य है। योजना व्यय में बढ़ोत्तरी झारखंड के विकास के लिए एक आवश्यक शर्त है, जिसे माना गया है। लेकिन राज्य सरकार ने झारखंड में खाद्य सुरक्षा को और सशक्त करने के लिए पहले से की गयी घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए कुछ नहीं कहा है। श्रम और नियोजन विभाग के लिए 985 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन स्वागतयोग्य कदम है। इस राशि का अधिकतम उपयोग कौशल विकास के लिए होगा। लेकिन झारखंड का अनुभव बताता है कि केवल कौशल विकास के अंतर्गत प्रशिक्षण दे देने से रोजगार नहीं मिल जाता है। झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारी निवेश की जरूरत है, लेकिन बजट में इस क्षेत्र में इसके अनुरूप राशि आवंटित नहीं की गयी है। कुल मिलाकर राज्य सरकार ने एक बैलेंस बजट पेश करने की कोशिश की है।
टीम एबीएन, लोहरदगा। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का शुक्रवार को लोहरदगा पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों का परिचय मंत्री से कराया। मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। पूर्वांचल के 3 राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार एवं त्रिपुरा, नगालैंड एवं मेघालय में भाजपा एवं भाजपा गठबंधन कि सरकार के कामकाज के आधार पर जनता ने अपनी मुहर लगायी है। झारखंड में हुए रामगढ़ उपचुनाव एनडीए प्रत्याशी की जीत आने वाले समय में झारखंड में भी भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। केंद्रीय मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष किसलय तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर महतो, चंद्रशेखर अग्रवाल, लाल नवलनाथ शहदेव, हर्षनाथ महतो, प्रकाश नायक, नासिर अंसारी, भीखराम उरांव, कलावती देवी, जितेंद्र महतो, मनीष शिखर, रितेश प्रसाद साहू, अभय अग्रवाल, अजातशत्रु, लाल विश्वजीत, कमलेश कुशवाहा, सरजू कुमार साहू, अनिल उरांव, जगनंदन पौराणिक, प्रमोद महतो, मदन महतो, दिलीप पटनायक, नवीन कुमार साहू, शंकर प्रजापति, रजनीश सिंह, विनोद राय, ज्ञानेश गुप्ता, दीपक साहू, अनूप वर्मा, दिनेश साहू, संगीता कुमारी (वार्ड पार्षद) रामलाल उरांव, विक्रम लोहरा, विपदा उरांव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन का होली मिलन समारोह हुआ। न्यू पटना ट्रांसपोर्ट के कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। इसमें संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित होकर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। मौके पर अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव दिलीप कुमार, एस.एन मिश्रा, रबिन्द्र सिंह, पवन कुमार, संजय कुमार, अजित झा, सतेंद्र ओझा, बिजय सिंह, आनंद सिंह, अशोक तिवारी, राजू कुमार, राजेश शर्मा, लालू कुमार यादव, शिव बालक , गोपाल दुबे समेत अन्य लोग मौजूद थे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। तीन मार्च 2023 को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी का आगमन बिशुनपुर जाने के क्रम में लोहरदगा की पावन धरती पर हुआ, जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा लोहरदगा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया और युवा मोर्चा ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर रोड शो किया।जिसमें हजारों युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।मौके पर प्रदेश मंत्री अजातशत्रु ने कहा कि हम सबों का सौभाग्य है कि माननीय केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का आगमन लोहरदगा में हुआ एवं उनके स्वागत का मौका हम सभी युवाओं को मिला। जिसके लिए हम सभी युवा साथी खुद को कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं। साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल सभी युवाओं का तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। जिलाध्यक्ष मनीष शिखर ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवा साथियों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राज मोहन राम, लाल अनूप नाथ शाहदेव, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अजातशत्रु, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वजीत शाहदेव, सूरज दसोंधी, रितेश कुमार, अमित लोहरा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मनीष शिखर, जिला महामंत्री बाल्मीकि कुमार, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, श्याम वर्मा, जीवन उरांव, जिला मंत्री रेखा देवी, सुधांशु कुमार, विजय कुमार महतो, शुभम पंकज, पप्पू पहलवान, सचिन सिंह, निशांत सिंह, महादेव उरांव, रोशन कुमार साहू, भीखराम उरांव, नगर अध्यक्ष पवन प्रजापति, सरजू साहू, राजेश तूरी, शिवा ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, रमन कुमार, सुशील कुमार, प्रियांशु कुमार, यशस्वी ओझा, दिव्यांशु कुमार, दिनेश कुमार, नीरज कुमार, गौतम प्रजापति, टीपू खान, विकास प्रजापति, छोटू कुमार, रवि साहू, विवेक सोनी, सुशांत पौराणिक, साहिल कुमार, अंकित उपाध्याय, बिट्टू साहू, सुशील भगत, रमन नायक, वेदांग कुमार, उत्तम सिंह, शुभम वर्मा, रोहित कुमार, नासिर अहमद सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टीम एबीएन, रांची। 2021 से लगातार सीकिंग बजट में बढ़ोतरी की गयी है जो 1000 करोड़ तक चली गयी है। इसकी वजह है कि सरकार लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है। हमारा जमीनी स्तर पर काम और मजबूत हुआ है और यही वजह है कि हम एक मजबूत बजट पेश कर पा रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारें बजट में औसतन 10% की वृद्धि करती थीं लेकिन इस बार हमारी सरकार ने 15% की वृद्धि की है। इस बार के बजट में सामान्य क्षेत्र के लिए 33000 करोड़ से ज्यादा का बजट रखा गया है। सामाजिक क्षेत्र के लिए 41000 करोड़ का बजट रखा गया है। घाटा कुल जीएसडीपी का 2.5 फीसदी है, जो केंद्र सरकार के अनुमानित घाटे से 3 फीसदी कम है। राज्य का जीएसडीपी 7.5% अनुमानित है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.