Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची : गोस्सनर कॉलेज में आज से फिल्म महोत्सव
Published / 2023-03-03 14:35:43
रांची : गोस्सनर कॉलेज में आज से फिल्म महोत्सव

झारखंड, बंगाल, ओडिशा सहित कई राज्यों के विद्यार्थियों का होगा जमावड़ाटीम एबीएन, रांची। गोस्सनर महाविद्यालय में दो दिवसीय सिने फेस्ट का आयोजन हो रहा है। इस फिल्म फेस्टिवल में झारखंड के अलावा बंगाल और ओडिशा के विद्यार्थी भी भाग ले रहे हैं। रांची के कई प्रतिष्ठित महाविद्यालय भी फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगे। फिल्म फेस्टिवल में विद्यार्थियों द्वारा बनायी गयी फिल्मों की स्क्रीनिंग की जायेगी। फिल्मों की एंट्री गूगल फार्म के माध्यम से की जा रही है। अब तक 50 प्लस फिल्मों की एंट्री हो चुकी है। दो दिवसीय फिल्म महोत्सव में कई विभिन्न श्रेणियों की फिल्में दिखायी जायेगी।फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन तीन मार्च को जूरी के सामने फिल्मों की स्क्रीनिंग की जायेगी और पैनल चर्चा की जायेगी। इस दिन डाॅ बीपी सिन्हा ने भी विशेष सत्र का आयोजन किया। विवेक आर्यन, गेस्ट फैक्लटी डीएसपीएमयू पैनल के माॅडरेटर के रूप में मौजूद रहेंगे। पैनल के रूप में साहित्य अकादमी के सदस्य महादेव टोप्पो, फिल्म मेकर दिलीप देव और दूरदर्शन के पूर्व प्रमुख पीके झा उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के अंतिम दिन चार मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के चेयरमैन, रेवर जोहान डांग और राज्यसभा सांसद महुआ मांझी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आगाज सुबह 9:30 बजे से होगा और समापन शाम 4:30 बजे तक होगा। इस दिन भी कुछ फिल्मों की स्क्रीनिंग की जायेगी। जिसके बाद जूरी सभी फिल्मों का अवलोकन करेंगे। फिल्म फेस्टिवल में जूरी की भूमिका में डाक्यूमेंट्री फिल्म मेकर पुरूषोत्तम कुमार एनपीके सुदर्शन यादव और दीपक बारा हैं। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाली फिल्मों को पुरस्कृत किया जायेगा।सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड, सेंट जेवियर्स कॉलेज, एसआरएफटीआई कोलकाता,डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी रांची,जादवपुर यूनिवर्सिटी, हुगली काॅलेजियट स्कूल, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन रांची यूनिवर्सिटी समेत कई अन्य कॉलेज सिने फेस्ट में सम्मलित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गोस्सनर कॉलेज दूसरी बार फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है।

रांची : एटीएम में छूटा कार्ड, गायब हो गये 1.39 लाख
Published / 2023-03-03 08:20:37
रांची : एटीएम में छूटा कार्ड, गायब हो गये 1.39 लाख

टीम एबीएन, रांची। बरियातू थाना क्षेत्र में रहने वाले शफीक खान के खाते से एक ही दिन में 1.39 लाख रुपये गायब हो गये। शफीक का एटीएम कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया था जिसके बाद किसी ने उनके खाते से पैसे गायब कर दिये गये।अंसारी ने बरियातू थाने में दिये आवेदन में बताया है कि वह बड़गाई के रहने वाला है। बुधवार को वह अपना एटीएम कार्ड लेकर केनरा बैंक के एटीएम गया था, इसी दौरान पैसे निकालने के लिए जब उसने कार्ड डाला तो वह मशीन में ही फंस गया और पैसे भी नहीं निकले। काफी कोशिश के बाद भी जब उनका एटीएम मशीन से बाहर नहीं निकला तब उन्होंने बैंक के ब्रांच मैनेजर को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी। ब्रांच मैनेजर के निर्देश पर उन्होंने एटीएम का शटर बंद कर दिया और अपने घर लौट आये।दो घण्टे के बाद भी जब एटीएम को लेकर शफीक अंसारी को बैंक से कोई कॉल नहीं आया तो शफीक एक बार फिर एटीएम के पास पहुंचा। जहां उसने देखा कि एटीएम मशीन में कार्ड ही नहीं है। कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर अचानक पैसे निकाले जाने के मैसेज आने लगे। जब तक वह बैंक पहुंच कर एटीएम को बंद करवाता उससे पहले ही उनके खाते से 1.39 लाख रुपये गायब हो गये। ठगी का शिकार होने के बाद शफीक अंसारी भागे भागे बरियातू थाना पहुंचा और अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का रांची में जोरदार स्वागत
Published / 2023-03-02 23:26:34
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का रांची में जोरदार स्वागत

टीम एबीएन, रांची। भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में रांची महानगर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, वरुण साहु, बलराम सिंह, रोमित सिंह, सुजाता सिंह, पप्पू जयसवाल, पवन पासवान, अस्मित सिंह सेठी, अमित साहु, रामलगण राम सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

वेक अप इंडिया फाउंडेशन बीआईटी लालपुर रांची के वॉलिंटियर्स ने गुरुनानक होम बरियातू में बांटी खुशियां
Published / 2023-03-02 21:56:03
वेक अप इंडिया फाउंडेशन बीआईटी लालपुर रांची के वॉलिंटियर्स ने गुरुनानक होम बरियातू में बांटी खुशियां

टीम एबीएन, रांची। वेक अप इंडिया फाउंडेशन बीआईटी लालपुर रांची के वॉलिंटियर्स ने गुरुनानक होम बरियातू जाकर वहां के लोगों के साथ रंगों से होली खेली और मिठाइयां बांटी। इसका मुख्य उद्देश्य समाज से वंचित लोगों के साथ खुशियां बांटना और सब को खुश रखना है। एनजीओ की अध्यक्ष सुभाष श्री कर का कहना है कि हम सब मिलकर इस होली के त्यौहार को मनायें और लोगों में खुशियां बांटें। इस कार्यक्रम में मुस्कान, अदिति, नेहाल, प्रियम, श्रेया, क्षितिज, नमन, ईशा, रितुपर्णा, आयुषी, निकिता, जैद, दीपशिखा आदि मौजूद थे।

जी 20 डेलिगेट्स का झारखंडी संस्कृति के साथ स्वागत, लोक कलाकारों ने बांधा समां
Published / 2023-03-02 21:53:56
जी 20 डेलिगेट्स का झारखंडी संस्कृति के साथ स्वागत, लोक कलाकारों ने बांधा समां

छऊ, पाइका, अखरा और मुंडारी करम नृत्य सहित नागपुरी  झूमर ने किया आत्मविभोर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जी-20 में आए प्रतिनिधियों से की मुलाकात टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में गुरुवार की शाम झारखंडी संस्कृति की सुगंध से सराबोर थी।  मौका था,  जी 20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों को झारखंड की संस्कृति से रूबरू कराने का।  रांची के होटल रेडिसन ब्लू में झारखंड के कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य से यहां की संस्कृति से विदेशी मेहमानों को परिचित कराते हुए शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत लोक नृत्य से की गई, जिसे विदेशी मेहमानों ने काफी सराहा। उसके बाद मांदर, नगाड़ा और करताल की त्रिवेणी में कुडुख भाषा में गाए गए गीत आकर्षण का केंद्र बने। नंद नायक की टीम की बेहतरीन प्रस्तुति  पर मेहमानों ने खूब तालियां बजायी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे और जी 20 में शामिल होने आए प्रतिनिधियों से मुलाकात कर झारखंड के बारे में जानकारी दी।देर शाम तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मद्धिम रोशनी के बीच विदेशी मेहमानों सहित देश के गणमान्य लोग मौजूद थे।

झारखंड में साहित्य अकादमी बनने की दिशा में अभूतपूर्व कदम
Published / 2023-03-02 21:50:10
झारखंड में साहित्य अकादमी बनने की दिशा में अभूतपूर्व कदम

टीम एबीएन, रांची। झारखंड साहित्य अकादमी  संघर्ष समिति (तदर्थ) के अध्यक्ष शिरोमणि महत्व महतो ने आज पहल करते हुए झारखंड विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कार्यालय में मुलाकात की तथा झारखंड के लेखकों की ओर से राज्य में साहित्य अकादमी बनाने हेतु एक ज्ञापन सौंपा तथा इसकी क्यों जरूरत है इस विषय पर चर्चा भी की। लगभग 15 मिनट चली इस मुलाकात में उनके साथ माननीय विधायक विनोद कुमार सिंह और लेखक कलाकार बासु बिहारी भी मौजूद थे। उन्होंने भी लेखकों के पक्ष में अपनी बात  मुख्यमंत्री महोदय के सामने रखी। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री महोदय की तरफ से इस दिशा में एक ठोस कदम उठाने का आश्वासन मिला । आशा है कि शीघ्र ही इस संबंध में कोई पहल की जायेगी। राज्य में हिंदी, क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए एक अकादमी का होना बेहद आवश्यक है, जैसा कि लगभग सभी राज्यों में इसका गठन हुआ है। इस तरह की संस्था के गठन  से यहां के रचनाकारों को अच्छा लिखने एवं छपने में प्रोत्साहन मिलेगा साथ ही अनेक जनजातीय भाषाओं को भी संरक्षण मिलेगा। इस तथ्य मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया। ज्ञात रहे कि संस्था के अध्यक्ष शिरोमणी महतो विगत 3 वर्षों से अकादमी को स्थापित करने के लिए निरंतर संघर्षरत हैं और इसके लिए एक संघर्ष समिति भी बनायी गयी है जिसके तहत अनेक साहित्यिक कार्यक्रमों की घोषणा की गयी है।  एक सम्मान समारोह और पत्रिका का लोकार्पण अप्रैल माह में में होना तय किया गया है। मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने पर साहित्यकारों के बीच खुशी की लहर दौड़ गयी है और वे आशान्वित हैं कि जल्द ही राज्य में इसका गठन होगा, जिसके बाद साहित्यकारों को बहुत सारी सुविधाएं स्वता:  ही उपलब्ध हो जायेगी।

पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ने किया नुक्कड़ नाटक
Published / 2023-03-02 19:12:31
पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ने किया नुक्कड़ नाटक

टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा बाजार टांड़ पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल खूंटी के सौजन्य से नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें लोक गायकों ने शुद्ध जल पीना है जीवन अच्छा जीना है कहते हुए पानी के महत्व पर प्रकाश डाला।

रामगढ़ उपचुनाव : जनता को महिला उम्मीदवार पर ही भरोसा
Published / 2023-03-02 19:00:06
रामगढ़ उपचुनाव : जनता को महिला उम्मीदवार पर ही भरोसा

आजसू की सुनीता चौधरी ने 21 हजार 644 वोट से कांग्रेस उम्मीदवार बजरंग महतो को हराया टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता को चंद्रप्रकाश चौधरी के बाद पुरुष उम्मीदवार कम पसंद हैं। वह महिला उम्मीदवारों पर ज्यादा भरोसा करने लगी है। यही कारण है कि लगातार दूसरी बार रामगढ़ की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है और विधानसभा में अपनी आवाज बुलंद करने की जिम्मेवारी सौंपी है। बताते चलें कि रामगढ़ विस क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 21 हजार 644 वोट से कांग्रेस उम्मीदवार बजरंग महतो को हराया। 11वें राउंड की काउंटिंग के बाद एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी 21,644 वोट से आगे रही थीं। सुनीता चौधरी को 1,15,243 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को 93, 599 और निर्दलीय धनंजय कुमार पुटुस को 2,728 वोट मिले हैं।

कोडरमा जिला कमेटी ने शुरू कर दी मिशन 2024 की तैयारी
Published / 2023-03-02 18:54:18
कोडरमा जिला कमेटी ने शुरू कर दी मिशन 2024 की तैयारी

अपना बूथ सबसे मजबूत के तहत कार्य करें कार्यकर्ता : अन्नपूर्णा देवी पंचायत स्तर से लेकर शक्ति केंद्र तक प्रत्येक बूथ पर नियुक्त करें प्रभारी : डॉ नीरा यादव टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की एक बैठक केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी के आवास पर हुई। जिसमें केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव उपस्थित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी तथा संचालन जिला महामंत्री अनूप जोशी ने किया।  अन्नपूर्णा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनानी है। बूथों पर सशक्तिकरण अभियान चलाकर बूथ को मजबूत करना है। सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि अपना बूथ सबसे मजबूत के तहत कार्य करना है और एक बूथ पर 31 की संख्या में बूथ कमेटी का निर्माण करना है।  डॉ नीरा यादव ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत सभी मंडलों में पंचायत स्तर से लेकर शक्ति केंद्र तक प्रत्येक बूथ पर प्रभारी नियुक्त कर सभी बूथों पर कमेटी का निर्माण जल्द करवायें।  जिलाध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी ने कहा कि लोकसभा में राष्ट्रपति का अभिभाषण सभी बूथों पर पढ़कर सुनाना है सभी मंडल अध्यक्षों को बूथ की कमेटी का निर्माण करना है। अनूप जोशी ने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि आप अपने अपने पंचायत स्तर तक के लिए एक विस्तारक के रूप में कार्यकर्ता दें जो जो 10 दिनों के लिएपंचायत स्तर पर प्रवास कर बूथों पर जाकर बूथ कमेटी बनवायें। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रवि मोदी, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश राम, जिला मंत्री बैजनाथ यादव, महेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी अकाश वर्मा, पिंटू भारती, सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र मेहता, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता, महिला मोर्चा महामंत्री कविता कुमारी, कोडरमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह, विजय यादव, नरेंद्र पाल, जयशंकर प्रसाद, द्वारिका राणा, शशि भूषण चौधरी, रामदेव मोदी, राजकुमार यादव, राजेश यादव, महेंद्र यादव, पवन सिंह, बिट्टू सिंह, रविंद्र यादव, संजय गुप्ता, मीना साव, अर्जुन यादव आदि उपस्थित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.